Bisalpur dam water level - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बीसलपुर बांध पर मेहरबान हुआ मौसम, 52 एमएम बारिश से थमा जलस्तर में गिरावट का सिलसिला
जयपुर/टोंक। पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीसलपुर बांध क्षेत्र में हुई अच्छी बारिश ने जलस्तर में लगातार आ रही गिरावट पर फिलहाल विराम लगा दिया है। बांध क्षेत्र में बीती रात 52 एमएम बारिश दर्ज की गई, जिसे स्थानीय स्तर पर करीब दो इंच बारिश माना जा रहा है। बारिश का असर बांध के जलस्तर पर भी दिखाई दिया। पिछले कई दिनों से प्रतिदिन जलस्तर में कमी दर्ज की जा रही थी, लेकिन शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार बांध का जलस्तर घटा नहीं है। गुरुवार को बांध का जलस्तर 313.37 आरएल मीटर दर्ज किया गया था, जो शुक्रवार सुबह भी 313.37 आरएल मीटर पर स्थिर रहा।

जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के अनुसार बांध के कैचमेंट क्षेत्र में हुई बारिश से जल आवक में सुधार हुआ है, जिससे जलस्तर में गिरावट रुक गई। हालांकि बांध में उल्लेखनीय बढ़ोतरी के लिए कैचमेंट क्षेत्र में लगातार और व्यापक बारिश की आवश्यकता रहेगी। उल्लेखनीय है कि बीसलपुर बांध जयपुर, अजमेर और टोंक सहित कई शहरों की पेयजल जरूरतों का प्रमुख स्रोत है। ऐसे में मानसून पूर्व हुई यह बारिश जल प्रबंधन के लिहाज से राहत भरी मानी जा रही है। अधिकारियों और आमजन की निगाहें अब आगामी दिनों में होने वाली बारिश पर टिकी हैं, जिससे बांध में और अधिक जल आवक की उम्मीद जताई जा रही है।

पानी की आवक हुई कम, बीसलपुर बांध के 3 किए गेट बंद : हर गेट से प्रति सेकेंट 6010 क्यूसेक पानी की निकासी
जयपुर। टोंक जिले में स्थित बीसलपुर बांध में पानी की आवक कम होने से 2 दिन बाद तीसरे दिन बुधवार सुबह बांध के 3 गेट बंद कर दिए गए हैं। अब 3 गेट से ही प्रति सेकेंड 18 हजार 30 क्यूसेक पानी की निकासी बनास नदी में की जा रही है।

बीसलपुर बांध परियोजना के एक्सईएन मनीष बंसल ने बताया कि पानी की आवक गत दिनों के मुकाबले कम होने से आज सुबह 6 बजे बांध के गेट नंबर 8, 12 और 13 बंद कर दिए हैं। अब गेट नंबर 9, 10 और 11 को एक-एक मीटर खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। हर गेट से प्रति सेकेंट 6010 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है।

75 फीसदी भरा बीसलपुर डैम : पिछले 24 घंटे में 9 सेंटीमीटर जलस्तर बढ़ा
जयपुर। टोंक के बीसलपुर बांध में पानी की आवक फिर से तेज हो गई। बांध के कैचमेंट एरिया और लोकल लेवल पर हो रही भारी बारिश से बांध में में तेजी से पानी की आवक हो रही है। मंगलवार सुबह 6 बजे तक पिछले 24 घंटे में 9 सेंटीमीटर जलस्तर बढ़ा है। परियोजना के एक्सईएन मनीष बंसल ने बताया कि बीसलपुर बांध में जलस्तर 314.012 आरएल मीटर पानी हो गया है।

इससे बांध में पानी का 29.116 टीएमसी में भराव हो गया है। यह बांध की कुल भराव क्षमता 38.703 का 75.22 फीसदी है। इसके साथ ही बांध के भराव क्षेत्र में बहने वाली त्रिवेणी नदी स्पीड से बह रही है। वहीं बांध में जिस तेजी से पानी आ रहा है उसे देखकर उम्मीद है कि जुलाई माह के अंत तक बांध पूरा भर सकता है।

बीसलपुर बांध में आया महज 4 सेमी पानी
जयपुर। बीसलपुर बांध क्षेत्र और कैचमेंट एरिया में बारिश नहीं होने से बांध में पानी की आवक धीमी हो गई है। बीते 24 घंटे में बांध में महज 4 सेमी पानी की आवक हुई है। इसके बाद बांध का जलस्तर बढ़कर आज दोपहर तक 313.44 आरएल मीटर हो गया है। बांध की कुल भराव क्षमता 315.50 आरएल मीटर है। ऐसे में अब बांध में कुल भराव क्षमता का 63.44 फीसदी पानी आ चुका है। वहीं दूसरी ओर इस मानसून बीसलपुर बांध के बहाव क्षेत्र में स्थित त्रिवेणी नदी में भी पानी ज्यादा नहीं आने से फिलहाल 2.40 मीटर की ऊंचाई पर बह रही है। बीसलपुर बांध के बहाव क्षेत्र में पानी का मुख्य स्रोत त्रिवेणी है।