sunita - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचा नासा का दल, जल्द होगी सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी
वॉशिंगटन। अंतरिक्ष में पिछले 9 महीने से फंसी भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी को लेकर अच्छी खबर आई है। रविवार 16 मार्च की सुबह स्पेसएक्स का क्रू-10 ड्रैगन अंतरिक्षयान चार अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंच गया। इस मिशन का उद्येश्य चालक दल के सदस्यों की अदला-बदली करना और दो अंतरिक्ष यात्रियों सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर को वापस घर लाना है। दोनों अंतरिक्ष यात्री बीते साल जून महीने से अंतरिक्ष में फंसे हुए हैं। नासा के कमर्शियल मिशन प्रोग्राम के तहत स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन को शुक्रवार शाम को फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया था। लगभग 29 घंटे बाद क्रू ड्रैगन कैप्सूल रविवार को सुबह आईएसएस से जुड़ गया। नासा ने इसका वीडियो जारी किया है, जिसमें चारों अंतरिक्ष यात्री कैप्सूल से अंतरिक्ष स्टेशन में दाखिल होते हुए दिखाई दे रहे हैं। क्रू ड्रैगन की आईएसएस पर सफलता ने सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर के लिए वापसी के द्वार को खोल दिया, जो लंबे समय से प्रतीक्षित था। विलियम्स और विल्मोर पिछले साल जून से ही आईएसएस पर अटके हुए हैं। वे 5 जून को धरती से बोइंग स्टारलाइनर से रवाना हुए थे, लेकिन आईएसएस पर पहुंचने के बाद उनके अंतरिक्ष यान को प्रणोदन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उसे पृथ्वी पर वापस लाने के लिए असुरक्षित माना गया।

19 से पहले हो सकती है वापसी
रविवार को जब क्रू-10 में सवार टीम पहुंची तो विलियम्स और दूसरे सदस्यों ने उनका स्वागत किया। सुनीता विलियम्स ने कहा कि यह एक अद्भुत दिन था और हमारे दोस्तों को आते देखना बहुत अच्छा लगा। नासा के अंतरिक्ष यात्री डॉन पेटिट ने एक फुटेज पोस्ट की है, जिसमें क्रू ड्रैगन को पृथ्वी की परिक्रमा करते और आईएसएस के पास आते दिखाया गया है। विल्मोर और विलियम्स पर पृथ्वी की वापसी की तैयारी करेंगे और 19 मार्च से पहले फ्लोरिडा तट पर समुद्र में उतरेंगे। इन दोनों के साथ नासा के अंतरिक्ष यात्री निक हेग और रूसी अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर गोरबुनोव भी ड्रैगन कैप्सूल में वापस लौटेंगे।

सुनीता विलियम्स को घर लाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम : अमेरिका ने शुरू किया नया मानवयुक्त मिशन, अंतरिक्ष यान ने स्पेसएक्स फाल्कन 9 रॉकेट से भरी उड़ान
लॉस एंजेल्स। नासा और स्पेसएक्स ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए एक नया मानवयुक्त मिशन शुरू किया, जो नासा के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को घर लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो पिछले जून से अंतरिक्ष में फंसे हुए हैं। नासा के लाइव प्रसारण के अनुसार अंतरिक्ष यान ने फ्लोरिडा स्थित नासा के कैनेडी अंतरिक्ष केंद्र से स्पेसएक्स फाल्कन 9 रॉकेट के माध्यम से शाम 7:03 बजे पूर्वी समय पर उड़ान भरी।

लगभग ढाई मिनट बाद स्पेसएक्स ने पुष्टि किया कि फाल्कन 9 का पहला चरण अलग हो गया है। पहला चरण बूस्टर लॉन्च पैड के पास लैंडिंग जोन 1 पर उतरा है। अंतरिक्ष यान आई.एस.एस. के लिए रवाना हो चुका है। नासा के अनुसार अंतरिक्ष यान को अंतरिक्ष स्टेशन पर स्वचालित रूप से डॉक करने में लगभग 28.5 घंटे लगेंगे, जो पूर्वी समयानुसार रात 11:30 बजे निर्धारित है।

नया मिशन, जिसका कोडनाम क्रू-10 है, नासा के अंतरिक्ष यात्री ऐनी मैकक्लेन और निकोल एयर्स, जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी के अंतरिक्ष यात्री टाकुया ओनिशी और रोस्कोस्मोस के अंतरिक्ष यात्री किरिल पेसकोव को आई.एस.एस. ले जाएगा। क्रू-10 के कक्षीय प्रयोगशाला में पहुंचने के बाद, नासा का स्पेसएक्स क्रू-9 मिशन, जिसमें नासा के अंतरिक्ष यात्री निक हेग, सुनीता विलियम्स, बुच विल्मोर और रोस्कोस्मोस अंतरिक्ष यात्री अलेक्सांद्र गोरबुनोव शामिल हैं, पृथ्वी पर वापस लौट आएंगे। विलियम्स और विल्मोर बोइंग के स्टारलाइनर में तकनीकी खराबी के कारण पिछले जून से अंतरिक्ष में फंसे हुए हैं, जो उन्हें आई.एस.एस. तक ले गया था।

एक बार फिर से टली सुनीता विलियम्स की वापसी
वॉशिंगटन। अंतरिक्ष स्टेशन पर जून से फंसी नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर को धरती पर वापसी की उम्मीदों को एक बार फिर झटका, जब उनकी वापसी को मार्च तक के लिए टाल दिया गया। इस तरह से उनका मिशन 8 दिनों का मिशन 9 महीने से लंबा खिंच गया है। अब उनका नाम नासा के उन अंतरिक्ष यात्रियों की सूची में शामिल हो सकता है, जिन्होंने अंतरिक्ष में 300 से ज्यादा दिन बिताए हैं। अब तक केवल 5 अंतरिक्ष यात्री इतना लंबा मिशन पूरा कर सके हैं। इस बीच हेल्थ एक्सपर्ट ने अंतरिक्ष यात्रियों के स्वास्थ्य को लेकर नई चिंताएं जाहिर की हैं।

खुद से चलना होगा मुश्किल
बायोमेडिकल इंजीनियर डॉ. जॉन जैक्विश ने डेलीमेल को बताया कि जब तक दोनों अंतरिक्ष यात्री धरती पर वापस आएंगे, उन्हें नाजुक फ्रैक्चर का अत्यधिक जोखिम होगा। उन्होंने कहा कि वे शायद खुद से चलने में सक्षम नहीं होंगे। अंतरिक्ष यान से उन्हें उतारने में स्ट्रेचर की मदद लेनी पड़ सकती है और शरीर को फिर से तैयार करने में महीनों लगेंगे। अंतरिक्ष में लंबे मिशन के बाद अंतरिक्ष यात्रियों के लिए ऐसा होना असामान्य नहीं है, लेकिन डॉक्टरों ने सुनीता विलियम्स के लिए विशेष चिंता जाहिर की है। उनका कहना है कि विलियम्स में पहले से ही वजन कम होने और कमजोरी के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, नासा ने इस अफवाहों का खंडन किया है।

अंतरिक्ष से वापसी में सुनीता विलियम्स के सामने बड़ा खतरा
वॉशिंगटन। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स स्पेस में फंसी हैं। वह अपने साथी बुच विल्मोर के साथ बोइंग स्टारलाइनर के जरिए अंतरिक्ष में गई थीं। 5 जून को अंतरिक्ष के लिए उन्होंने उड़ान भरी थी। स्पेस से उन्हें 8 दिनों बाद आना था। लेकिन दो महीने के बाद भी उनकी वापसी नहीं हो पाई है। बोइंग स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान में हीलियम लीक और थ्रस्टर में खराबी देखी गई। इस बीच खबर आई है कि अगर उनकी वापसी स्टारलाइनर से होती है तो उनकी जान को खतरा हो सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी सैन्य अंतरिक्ष प्रणालियों के पूर्व कमांडर रूडी रिडोल्फी ने वायुमंडल में पुन: प्रवेश से जुड़े जोखिमों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि अंतरिक्ष यान की री-एंट्री में गड़बड़ी हुई तो बड़ा रिस्क पैदा हो जाएगा। थ्रस्टर में खराबी आ जाती है तो स्टारलाइनर अंतरिक्ष में फंस सकता है। तब अंतरिक्षयात्रियों के पास सिर्फ 96 घंटे का आॅक्सीजन रह जाएगा। उनका कहना है कि पुन: प्रवेश के दौरान गलत संरेखण से कैप्सूल वायुमंडल में उछल सकता है और कक्षा में बना रह सकता है। वहीं वह गलत कोण होने से स्टारलाइनर के जल जाने की भी आशंका जताते हैं, जिससे अंतरिक्ष यात्रियों की जान खतरे में आ जाएगी।

जमीन पर हो रही टेस्टिंग
नासा ने कहा कि इंजीनियर स्टारलाइनर थ्रस्टर के लिए एक नए कंप्यूटर मॉडल का आकलन कर रहे हैं। नासा ने कहा कि अंतिम फैसला करते समय हर प्रकार के जोखिम का विश्लेषण किया जाएगा। बोइंग ने इस महीने की शुरूआत में कहा था कि अंतरिक्ष और जमीन पर थ्रस्टर के व्यापक परीक्षण से पता चला है कि स्टारलाइनर अंतरिक्ष यात्रियों को सुरक्षित वापस लाने में सक्षम है। यह बोइंग की पहली परीक्षण उड़ान थी जिसमें चालक दल सवार था। स्पेस शटल के सेवा से हटने के बाद नासा ने अंतरिक्ष यात्रियों की अंतरिक्ष स्टेशन पर आवाजाही का काम बोइंग और स्पेसएक्स को सौंपा है। स्पेसएक्स 2020 से यह काम कर रहा है।

अंतरिक्ष में 2025 तक रहना पड़ेगा
अंतरिक्ष यात्रियों सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने पांच जून को बोइंग के स्टारलाइनर से अंतरिक्ष में उड़ान भरी थी। इस परीक्षण उड़ान के दौरान थ्रस्टर में खराबी आ गई और हीलियम रिसाव के कारण नासा ने कैप्सूल को स्टेशन पर ही खड़ा रखा और इंजीनियर इस बात पर विचार कर रहे हैं कि आगे क्या किया जाना चाहिए। स्पेसएक्स अंतरिक्ष यात्रियों को वापस ला सकता है, लेकिन इसके लिए उन्हें अगले फरवरी तक वहां रहना पड़ेगा। उन्हें स्टेशन पर पहुंचने के एक या दो सप्ताह बाद वापस लौटना था। यदि नासा यह निर्णय लेता है कि स्पेसएक्स से अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी ही उचित मार्ग है, तो स्टारलाइनर सितंबर में पृथ्वी पर खाली ही लौट आएगा।