mahatma gandhi - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पीएम मोदी ने दांडी मार्च में हिस्सा लेने वालों को नमन करते हुए दी श्रद्धांजलि, सच्चाई और नेकी के विचारों को किया याद
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक दांडी मार्च की वर्षगांठ पर उसमें हिस्सा लेने वाले लोगों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। पीएम मोदी ने गुरुवार को एक्स पर पोस्ट किए गए एक संदेश में उन नेताओं और स्वयंसेवकों को याद किया जिन्होंने 1930 में महात्मा गांधी के नेतृत्व में ब्रिटिश शासन के खिलाफ बड़े सविनय अवज्ञा आंदोलन के हिस्से के तौर पर मार्च में हिस्सा लिया था।

प्रधानमंत्री ने लिखा, सन 1930 में आज ही के दिन दांडी मार्च की शुरुआत हुई थी। इसमें शामिल सभी विभूतियों का श्रद्धापूर्व स्मरण। उन्होंने उन लोगों की हिम्मत और कुर्बानी को याद किया जो नमक कानूनों के खिलाफ मार्च में शामिल हुए थे। पीएम मोदी ने सच्चाई और नेकी के विचार से जुड़े एक संस्कृत श्लोक का भी जिक्र करते हुए लिखा, सत्यमेव जयते नानृतं सत्येन पन्था विततो देवयान:, येन आक्रमंति ऋषयो ह्याप्तकाम यत्र तत् सत्यस्य परमं निधनम्।

उल्लेखनीय है कि, दांडी मार्च 12 मार्च, 1930 को शुरू हुआ, जब महात्मा गांधी और उनके समर्थकों का एक समूह अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से गुजरात के तटीय गांव दांडी तक 24 दिन, लगभग 390 किलोमीटर की यात्रा पर निकला था। इस मार्च का मकसद नमक उत्पादन और कर पर ब्रिटिश एकाधिकार को चुनौती देना था। छह अप्रैल, 1930 को गांधीजी ने दांडी में समुद्र के पानी से नमक बनाकर सांकेतिक रूप से नमक कानून तोड़ा। इससे पूरे देश में बड़े पैमाने पर सविनय अवज्ञा आंदोलन शुरू हुआ और भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की ओर दुनिया का ध्यान गया।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पुण्यतिथि : गांधीजी के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प, लोकभवन में दो मिनट मौन रहकर दी उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए
जयपुर। लोकभवन में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें दो मिनट का मौन रखकर सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

लोकभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने वहां लॉन में एकत्र होकर गांधी जी के सांप्रदायिक सद्भाव, शांति और अहिंसा के विचारों को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प भी लिया।

पीसीसी में कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी को याद कर श्रद्धांजलि दी, बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित
जयपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि और बलिदान दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पीसीसी मुख्यालय में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे शुरू हुआ, जिसमें महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और सभी धर्मों के प्रतिनिधियों द्वारा प्रार्थना की गई। इस सभा का मुख्य उद्देश्य गांधी के अहिंसा, सत्य, सद्भाव और सर्वधर्म समभाव के सिद्धांतों को याद करना तथा वर्तमान समय में इन मूल्यों को अपनाने का संदेश देना था। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के कई प्रमुख नेता और पदाधिकारी शामिल हुए। इनमें पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में पूर्व मंत्री महेश जोशी, संगठन महासचिव ललित तूनवाल, महासचिव स्वर्णिम चतुर्वेदी, जसवंत गुर्जर, अभिषेक चौधरी, रवि कुमार सिंगदर, ताराचंद सैनी आदि वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

इसके अलावा जयपुर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी इस अवसर पर उपस्थित थे। सभी ने गांधी की मूर्ति पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखा। सर्वधर्म प्रार्थना सभा में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई और जैन धर्म के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रार्थना में रघुपति राघव राजा राम भजन के साथ-साथ विभिन्न धर्मों की शांति प्रार्थनाएं गाई गईं। नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में गांधीजी के विचार और अधिक प्रासंगिक हैं, जब समाज में विभाजन और हिंसा की घटनाएं बढ़ रही हैं। अहिंसा और एकता के माध्यम से ही देश की प्रगति संभव है।

महात्मा गांधी पुण्यतिथि : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रतिमा पर श्रद्धासुमन किए अर्पित, प्रिय भजनों का किया श्रवण
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि (शहीद दिवस) पर शुक्रवार प्रातः शासन सचिवालय पहुंचे। शर्मा ने सचिवालय स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उपस्थित जनसमूह के साथ गांधीजी की प्रतिमा के समक्ष बैठकर ‘वैष्णव जन तो तेने कहिये, रघुपति राघव राजा राम, राम रतन धन पायो, श्री राम जय राम’ जैसे गांधी जी के प्रिय भजनों का श्रवण किया। इस दौरान पशुपालन एवं देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, विभिन्न विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव, शासन सचिव, सचिवालय कर्मचारी संघ के पदाधिकारी एवं अधिकारी-कर्मचारियों ने भी मौन रखकर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री निवास पर महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प किए अर्पित
इससे पहले मुख्यमंत्री ने शहीद दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास पर महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

आरएसएस के प्रातः स्मरण में भी महात्मा गांधी को किया जाता है याद, कांग्रेस ने गांधी के नाम पर सेंकी राजनीतिक रोटियां : मदन राठौड़
जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी महात्मा गांधी का सम्मान करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने गांधी जी के नाम पर राजनीतिक लाभ लिया। महात्मा गांधी ने स्वयं कहा था कि कांग्रेस एक आंदोलन है, और देश आज़ाद होने के बाद इस आंदोलन को समाप्त कर देना चाहिए, लेकिन कांग्रेस ने ऐसा नहीं किया। कांग्रेस के मूल स्वरूप को समाप्त कर दिया गया। पहले दो बैलों की जोड़ी का चुनाव चिन्ह था, फिर गाय-बछड़ा, और अब हाथ का पंजा—यह किस विचारधारा की कांग्रेस है, यह सवाल उठता है। उन्होंने कहा कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रातः स्मरण में भी महात्मा गांधी सहित महापुरूषों को स्मरण किया जाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हम गांधीवादी समाज को मानते हैं, लेकिन गांधी के नाम पर राजनीतिक रोटियाँ सेंकने का विरोध करते हैं। हमारे संघ में यह श्लोक दोहराया जाता है कि “लोकमान्यस्तिलको रमणस्य गान्धी,रविन्दो मदनमोहनो मालवीयः।”

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने वीबी जी – राम जी (विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन – ग्रामीण) योजना पर बोलते हुए कहा कि यदि योजना के नाम में राम का नाम आता है, तो उस पर आपत्ति क्यों की जा रही है। वीबी जी रामजी पर तो कांग्रेस को धन्यवाद देना चाहिए कि जहां पहले 100 दिन का रोजगार था, उसे हमने 125 दिन किया है। आदिवासी क्षेत्रों में 150 दिन का रोजगार दिया गया है। कृषि क्षेत्र में बुवाई के समय ब्रेक की व्यवस्था की गई है। भ्रष्टाचार रोकने के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं। पहले बाहर नौकरी करने वाले लोग जॉब कार्ड के आधार पर गबन करते थे, अब ऐसा नहीं होगा। कांग्रेस के तत्कालीन मंत्री रमेश मीणा ने स्वयं घोटाले की बात स्वीकार की थी। हमारी सरकार ने भ्रष्टाचार रोकने का काम किया है। ऐसे में कांग्रेस को तो भाजपा सरकार को धन्यवाद देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता को रोजगार चाहिए और सरकार रोजगार दे रही है। 15 दिन में भुगतान की गारंटी दी गई है। यह रोजगार सृजन की दिशा में एक बड़ा कदम है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए  कहा कि उनकी सरकार के समय कन्हैयालाल ने शिकायत की थी कि उसकी जान-माल को खतरा है और सुरक्षा की मांग की थी, लेकिन सुरक्षा नहीं दी गई। यह गलती किसकी है? उन्होंने कहा कि गहलोत दूसरों पर पत्थर फेंकते हैं जबकि उनके घर शीशे के हैं। अवैध खनन के मुद्दे पर बोलते हुए राठौड़ ने कहा कि जूली साहब एक संजीदा नेता हैं, लेकिन यह बताएं कि अवैध खनन का पाप किसने किया। खदानों के टेंडर समय पर और व्यवस्थित रूप से क्यों नहीं किए गए। राठौड़ ने कहा कि राजस्थान की जनता सच्चाई जानती है और विकास, रोजगार तथा पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ने का संकल्प भाजपा की भजनलाल सरकार का है।

'G-RAM-G’ बिल पर लोकसभा में भारी हंगामा: MGNREGA का नाम बदलने पर शशि थरूर का पहला रिएक्शन, बोलें-महात्मा गांधी की विरासत का अपमान करना सही नहीं
नई दिल्ली। महात्मा गांधी के नाम पर जारी राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार योजना “मनरेगा” का बीजेपी द्वारा नाम बदले जाने पर अखिलेश यादव ने आज लोकसभा में विरोध किया। इस दौरान शशि थरूर ने कहा कि जिस राष्ट्रपिता के सामने पूरी दुनिया झुकती है बीजेपी वाले उस महापुरुष का अपमान कर रहे है…ये बहुत ही शर्मनाक बात है।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने ट्वीट किया कि सरकार का G-RAM-G बिल में MGNREGA का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा ग्राम स्वराज और रामराज्य कभी प्रतिस्पर्धी नहीं थे, ये गांधीजी की चेतना के दो स्तंभ हैं। इसके आगे शशि थरूर ने कहा, महात्मा गांधी की विरासत का सम्मान करें और बिना कारण विभाजन न बनाएं।

इसके आगे कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, "बिल का नाम सही नहीं है क्योंकि इसमें 2 भाषाओं का इस्तेमाल किया गया है, जबकि संविधान के अनुसार एक ही भाषा का इस्तेमाल होना चाहिए। महात्मा गांधी का नाम हटाना अपने आप में अच्छा नहीं है, लेकिन उन्होंने इसमें 'राम' को शामिल करने के लिए कई भाषाओं का इस्तेमाल किया। यह कोई गंभीर मामला नहीं है। महात्मा गांधी राम राज्य के बारे में बात करते थे और उनके लिए राम राज्य और ग्राम स्वराज का विज़न एक ही था। हमारे देश में राम राज्य तभी आएगा जब ग्राम स्वराज होगा... हम भगवान राम के नाम का इस्तेमाल कई दूसरे संदर्भों में कर सकते हैं, लेकिन महात्मा गांधी का नाम हटाना? इसीलिए मैंने कहा था कि भगवान राम के नाम का अपमान मत करो, लेकिन उन्होंने वही किया..."

शशि थरूर ने कहा, "नए नियमों के अनुसार, कई राज्यों के पास 40% मज़दूरी देने के लिए पैसे नहीं हैं। केरल में सरकार पहले से ही दिवालिया है, जिसका मतलब है कि अगर पैसे नहीं होंगे तो बेरोज़गारी बढ़ेगी... इसका मतलब है कि सरकार ने इस बारे में ठीक से नहीं सोचा और संसद में इस पर अच्छी चर्चा होनी चाहिए..."

दरअसल, लोकसभा में मनरेगा का नाम बदलने को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधेयक पेश किया । विपक्ष के ज़ोरदार हंगामे के बीच सदन में विधेयक पारित हो गया । विपक्ष के ज़ोरदार हंगामे के जवाब में शिवराज बोले कि महात्मा गांधी का सरकार पूरा सम्मान करती है । उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में भी कई योजनाओं के नाम बदले गए हैं । विपक्ष पर निशाना साधते हुए शिवराज ने कहा कि कांग्रेस ने जवाहरलाल नेहरू के नाम पर चल रही रोजगार योजना का नाम बदला था तो क्या वो नेहरू का अपमान था ।

गांधी ने आरएसएस को कहा था सर्वसत्तावादी नजरिया रखने वाला सांप्रदायिक संगठन : वल्लभ भाई पटेल ने लगाया था प्रतिबंध, पुस्तक का हवाला देकर बोले जयराम रमेश
नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि महात्मा गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को सर्वसत्तावादी द्दष्टिकोण रखने वाला एक सांप्रदायिक संगठन बताया था और उनके इस कथन के पांच महीने बाद, तत्कालीन गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने आरएसएस पर प्रतिबंध लगा दिया था।

कांग्रेस महासचिव तथा संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने एक बयान में कहा कि गांधी जी, आरएसएस को सत्तावादी सांप्रदायिक संगठन कहा करते थे। रमेश ने इसके लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के निजी सचिव रहे प्यारेलाल की सन 1956 में लिखी एक पुस्तक ‘महात्मा गांधी : द लास्ट फेज’ का हवाला भी दिया।

रमेश ने कहा कि इस किताब के दूसरे खंड के पृष्ठ 440 पर प्यारेलाल ने, महात्मा गांधी और उनके एक सहयोगी के बीच हुई बातचीत का उल्लेख किया है। इसमें बापू ने आरएसएस को सर्वसत्तावादी द्दष्टिकोण वाला एक सांप्रदायिक संगठन बताया। यह बातचीत 12 सितंबर 1947 को हुई और इसके पांच महीने के बाद, गृह मंत्री सरदार पटेल ने आरएसएस पर रोक लगा दी थी।

जयराम रमेश ने कहा कि प्यारेलाल, गांधीजी के सबसे करीबी सहयोगियों में से एक थे। वे लगभग तीन दशकों तक गांधीजी के निजी स्टाफ का हिस्सा रहे। रमेश ने कहा कि गांधी जी पर प्यारेलाल की यह पुस्तक अत्यंत महत्वपूर्ण संदर्भ ग्रंथ मानी जाती है। इस ग्रंथ की लंबी भूमिका तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने लिखी और उपराष्ट्रपति डॉ. एस. राधाकृष्णन ने भी इसकी सराहना की। 2 साल बाद इसका दूसरा खंड प्रकाशित हुआ।

गौरतलब है कि सर्वसत्तावादी का सामान्य आशय एक ऐसी राजनीतिक व्यवस्था से है जहां राज्य, किसी एक व्यक्ति, समूह या दल के माध्यम से, लोगों के जीवन के सभी पहलुओं पर अपना पूर्ण नियंत्रण रखता है और विरोध की अनुमति नहीं देता है।

गांधी टॉलस्टॉय से इतने प्रभावित हुए कि दक्षिण अफ्रीका में आश्रम का नाम टॉलस्टॉय फॉर्म रखा
जयपुर। पूर्व राज्यपाल गोपाल कृष्ण गांधी ने कहा है कि महात्मा गांधी के जीवन पर लियो टॉलस्टॉय का बहुत अधिक असर था। वे लियो टॉलस्टॉय से अत्यधिक प्रभावित हुए, अंहिसा के सिद्धांत को जीवन में उतारने में टॉलस्टॉय का योगदान रहा है। गांधी सोमवार को जेएलएफ में ‘टू सेजिस: गांधी एण्ड टॉलस्टॉय’ विषय पर फ्रंट लॉन में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब दक्षिण अफ्रिका में गांधी ने आन्दोलन चलाया तो उन्होंने अपने आश्रम का नाम टॉलस्टॉय फॉर्म के नाम पर रखा था। दोनों के बीच कभी मुलाकात नहीं हुई थी, लेकिन दोनों के बीच तीन पत्र व्यवहार में एक-दूसरे को बहुत सम्मानजनक शब्दों से सम्बोधित किया था।

एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि गांधी के चार पुत्र थे जबकि लिया टॉलस्टाय के 14 संतान थी और दोनों अपने परिवार की काफी चिंता करते थे। गांधी ने कहा कि जब बापू साउथ अफ्रिका से इंग्लैंड गए तो उन्होंने वहां पर टॉलस्टॉय का एक पत्र पढ़ा, जिसमें उन्होंने लिखा था कि भारत को आजादी शांतिपूर्ण ढंग से ही मिल सकती है, इसके बाद वे टॉलस्टाय के विचारों से अत्यधिक प्रभावित हुए थे। इसके बाद उनके मन में यह धारणा अधिक मजबूत हुई कि भारत को आजादी सत्य और अहिसा के सिद्धांत से ही प्राप्त हो सकती है।

कांग्रेस ने महात्मा गांधी को अर्पित की पुष्पांजलि, पीसीसी में हुई सर्वधर्म प्रार्थना सभा में शामिल हुए नेता
जयपुर। महात्मा गाँधी के बलिदान दिवस पर प्रदेश, जिला एवं ब्लॉक स्तर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रात : 10:30 बजे  सर्वधर्म प्रार्थना सभा एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, जयपुर जिलाध्यक्ष आरआर तिवाडी, विधायक प्रशांत शर्मा, रफीक खान, पूर्व मंत्री डॉ. महेश जोशी, पीसीसी संगठन महासचिव ललित तूनवाल, महासचिव स्वर्णिम चतुर्वेदी, जसवंत गुर्जर,अभिषेक चौधरी, रवि कुमार सिंगदर, ताराचंद सैनी सहित पीसीसी पदाधिकारी, जयपुर जिला पदाधिकारी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और इसके बाद सर्व धर्म प्रार्थना सभा में शामिल हुए।

राहुल गांधी ने महात्मा गांधी को पुण्यतिथि पर किया नमन : गांधी सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, वह भारत के विचार, कहा - पूरा विश्व उनके आदर्शों से लेता है प्रेरणा
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महात्मा गांधी को पुण्यतिथि पर नमन करते हुए कहा है कि वह एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचार हैं। राहुल गांधी ने कहा कि गांधी सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, वह भारत के विचार हैं और हर भारतीय में अब भी जीवित हैं। सत्य, अहिंसा और निडरता की शक्ति बड़े से बड़े साम्राज्य की जड़ें हिला सकती हैं,  पूरा विश्व उनके इन आदर्शों से प्रेरणा लेता है। उन्होंने कहा कि महात्मा हमारे बापू को उनके शहीद दिवस पर शत-शत नमन।

इसके साथ ही उन्होंने गांधी को लेकर एक वीडियो भी पोस्ट की और कहा कि वह भारत के सबसे निडर व्यक्ति थे। अंग्रेज उन्हें डराने की कोशिश करते थे, लेकिन वह डरते नहीं थे। उनके सिद्धांत अब हर भारतीय के जीवन के लिए एक आदर्श है।

हरिभाऊ बागडे ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर अर्पित किए श्रद्धा सुमन, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। राज्यपाल बागडे ने कहा कि विश्व भर में  शांति, अहिंसा और समानता का संदेश देने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी युगपुरुष थे। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों से प्रेरणा लेकर सत्य, न्याय और श्रम के उनके आदर्शो के मार्ग पर चलते हुए "विकसित भारत" के लिए कार्य करने का आह्वान किया है।

शहीद दिवस पर राजभवन में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। राज्यपाल के सचिव डॉ. पृथ्वीराज सहित सभी अधिकारी, कर्मचारियों ने भी पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा नमन किया।

भजनलाल शर्मा ने महात्मा गांधी को अर्पित की पुष्पांजलि, सचिवालय के कार्यक्रम में हुए शामिल
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सचिवालय स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल पर शहीद दिवस के उपलक्ष्य पर पुष्पांजलि अर्पित की। सीएम ने कहा कि संपूर्ण मानवता को अहिंसा, शांति एवं सार्वभौमिक सद्भाव का मार्ग दर्शाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत् शत् नमन।

शर्मा ने कहा कि उनका जीवन और उनके आदर्श आने वाली पीढ़ियों को भी मानवता, करुणा और न्याय के पथ पर चलने की प्रेरणा देते रहेंगे।