Digital Frontier Cyber ​​Shield - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

फोन आए, आपके इंटरनेट का आईपी एड्रेस और मोबाइल नम्बर चाइल्ड पोनोग्राफी में हुआ है यूज तो सतर्क हो जाएं
जयपुर। प्रदेश में साइबर ठग लोगों को फोन करके या फिर ई-मेल भेजकर डराना चाहते हैं यदि कोई डर जाता है तो उससे ठगी कर लेते हैं और यदि कोई सतर्क रहता है तो उनके रुपए सुरक्षित रहते हैं। कई बार साइबर ठग फोन करते हैं या फिर ई-मेल भेजकर कहते हैं कि आपके इंटरनेट आईपी एड्रेस का उपयोग चाइल्ड पोर्नोग्राफी में हुआ है यह एक गम्भीर अपराध है। आपके खिलाफ कोर्ट से नोटिस जारी किया गया है।

ये नोटिस पुलिस अधिकारियों के पद नाम से भेजे जाते हैं। इस पत्र पर कई मोहर लगी होती हैं। साइबर ठग ये नोटिस वाट्सअप या ई-मेल के जरिए भेजते हैं। इसके अलावा कहते हैं कि आपका मोबाइल नम्बर का उपयोग पोर्नोग्राफी वीडियो देखने में यूज किया है। ये सब साइबर ठग आपसे ठगी करने के लिए करते हैं।

यदि आपने चाइल्ड पोर्नोग्राफी में अपना मोबाइल या इंटरनेट उपयोग में नहीं लिया है तो डरने की कोई आवश्यकता नहीं है। ऐसे में आप कोई भी निजी जानकारी शेयर नहीं करें। आपको बता दें कि चाइल्ड पोर्नोग्राफी देखना या भेजना बड़ा गम्भीर अपराध है तो इससे भी बचें और साइबर ठगों के फोन आने पर भी सतर्क रहें ताकि सुरक्षित रह सकें। दैनिक नवज्योति आपको हर रोज साइबर ठगों के तरीकों के बारे में बताकर जागरूक कर रहा है, ताकि आप सुरक्षित रह सकें।

केवाईसी से ठगी का आंकड़ा
शातिर साइबर ठग केवाईसी कराने के नाम पर भी बड़ी संख्या में लोगों से साइबर ठगी कर रहे हैं। एक जानकारी के अनुसार देशभर में केवाईसी से ठगी बढ़ी है। साइबर ठग आरबीआई अधिकारी या अन्य बैंक अधिकारी बनकर लोगों को फोन कर केवाईसी नहीं कराने पर डर दिखाकर ठगी करते हैं। यदि केवाईसी के जरिए ठगी के आंकड़ों की बात की जाए तो वर्ष 2021-2022 में नौ हजार से ज्यादा मामले ठगी के सामने आए हैं।

इनसे भी सबक लें

अजमेर में साइबर ठगों ने व्यक्ति को टेलीग्राम पर एलीमेंट्री ट्रेनिंग क्लास-ए नाम के ग्रुप में जोड़ दिया। उसमें इंडियन स्टॉक लीडर 2 शेयर में निवेश कराने के नाम पर अच्छा मुनाफा कमाने का लालच दिया। इन्होंने बड़ी संख्या में शेयर आवंटित होने का झांसा देकर 33.25 लाख रुपए की ठगी कर ली।

भीलवाड़ा जिले में अवनिका मेहता निवासी बसन्त विहार प्रताप नगर भीलवाड़ा ने रिपोर्ट दी कि उसके पास एक फोन आया और उसने क्रेडिट कार्ड अपडेशन के नाम पर 4.64 लाख रुपए की ठगी कर ली। पुलिस खातों की डिटेल खंगाल रही है।

डूंगरपुर जिले में पीड़ित रोहित मीणा ने रिपोर्ट दी कि उसे एक टेलीग्राम ऐप पर जोड़ा गया। उस ऐप के मार्फत होटल रिव्यू टास्क पूरा करने का झांसा दिया और कहा कि यदि आप रिव्यू टास्क पूरा कर लोगों को मोटा मुनाफा मिलेगा। झांसे में आए युवक ने अपने खाते की पूरी जानकारी साइबर ठगों को दे दी, जिससे उसने 1.26 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी कर ली।

लालच में आकर अपने खाते में नहीं करवाएं ऑनलाइन ट्रांजेक्शन
जयपुर। अगर आप सतर्क नहीं हैं तो आपका खाता कभी भी खाली हो सकता है। क्योंकि आपके खातों पर हर समय साइबर ठगों की निगाह लगी होती है। अत: यदि आपको कोई खातों से संबंधित प्रलोभन देता है, तो उसे हर्गिज स्वीकार नहीं करें। अन्यथा आपका खाता खाली होगा और फ्रीज भी हो जाएगा। अभी कई साइबर ठग बड़ी राशि का ट्रांजैक्शन कराने के लिए कुछ प्रतिशत हिस्सा देकर खातों को किराए पर ले रहे हैं। साइबर अपराधी के धोखाधड़ी करने और धोखाधड़ी की राशि को एनकैश करने के लिए भी लोगों को झांसे में ले रहे हैं। जिससे व्यक्ति के बैंक अकाउण्ट में आने वाले पैसे तो जालसाज ले ही जाते हैं। साथ ही अकाउण्ट में राशि फ्रीज हो जाती है या निकासी पर रोक लग जाती है।

वारदात का तरीका
कमिश्नरेट के हैड कांस्टेबल और साइबर एक्सपर्ट राकेश झाझड़िया ने बताया कि जालसाज धोखाधड़ी की राशि को एनकैश करने के लिए ई-मित्र, बैंक ई-कियोस्क या सामान्य दुकान या फिर आमजन को इमरजेंसी होने की कहकर उनके खाते में ऑनलाइन रुपए ट्रांसफर करवाता है। कई बार ठग उसके बदले कुछ कमीशन का लालच भी दे देता है। ठगों द्वारा धोखाधड़ी की राशि आपके खाते में ट्रांसफर कर, आपसे नकद रुपए ले जाता है, उसके कुछ समय बाद आपका खाता फ्रीज हो जाता है।

ठग ऑनलाइन ट्रेडिंग (यूएसडीटी, क्रिप्टोकेरेन्सी) करने वाले लोगों को भी टारगेट करते हैं। इसमें ठग धोखाधड़ी की राशि से क्रिप्टोकेरेन्सी खरीद लेते हैं। क्योंकि आप ठगों से वर्चुअल बातचीत के जरिए ही फ्रॉडस्टर को अपना खाता उपलब्ध करा देते हैं और उसके द्वारा भेजे गए रुपयों के बदले में यूएसडीटी, क्रिप्टोकेरेन्सी उसको भेजी है। ठग आपसे धोखाधड़ी की राशि के बदले में ली गई यूएसडीटी, क्रिप्टोकेरेन्सी को विदेश में एनकैश करवा लेते हैं। इस प्रकार का क्राइम करने में चाइनीज गैंग की भूमिका संदिग्ध रहती है।

बचाव के लिए यह करें
साइबर एक्स्पर्ट राकेश झाझड़िया ने बताया कि ऑनलाइन राशि प्राप्त करते समय हर ट्रांजैक्शन का रिकॉड बनाएं, ताकि जरूरत पड़ने पर पुलिस को आवश्यक साक्ष्य उपलब्ध करवाए जा सकें।

ऑनलाइन बड़ी राशि प्राप्त करने पर भेजने वाले का पूरा रिकॉर्ड रखना चाहिए।

कमीशन या मुनाफे के लालच में आकर किसी भी अनजान व्यक्ति को ऑनलाइन प्राप्त राशि को एनकेश नहीं करके देना चाहिए।

ऑनलाइन ट्रेडिंग (यूएसडीटी, क्रिप्टोकरन्सी) करने के दौरान राशि प्राप्त करने वाले व्यक्ति से उसका पहचान पत्र एवं मोबाइल नम्बर अवश्य प्राप्त करने चाहिए तथा सभी ट्रांजैक्शन का रिकॉर्ड भी संधारित करना चाहिए और यदि संभव हो तो व्हॉट्सअप पर उस व्यक्ति की लाइव लोकेशन भी प्राप्त की जानी चाहिए।

फ्रीज अकाउंट के समय यह करें

अपने बैंक में जाकर फ्रीज-लीन करने का कारण जानें तथा किस पुलिस स्टेशन, जिला राज्य से फ्रीज-लीन किया गया है उसकी शिकायत नंबर या एफआईआर नम्बर प्राप्त करें।

जिस पुलिस स्टेशन से आपके खाते को फ्रीज-लीन किया गया है, वहां व्यक्तिगत या ईमेल या दूरभाष से संपर्क करके अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें तथा अपने संदिग्ध ट्रांजेक्शन के संबंध में साक्ष्य प्रस्तुत करें। ध्यान रहें जिस पुलिस स्टेशन द्वारा आपका बैंक खाता फ्रीज-लीन किया गया है, वहीं पुलिस स्टेशन आपके खाते से फ्रीज-लीन हटा सकता है।

आपके पास फोन आए, आधार लिंक कराना पड़ेगा...क्रेडिट कार्ड पर पेनल्टी लगी है...आप अपनी स्क्रीन शेयर कीजिए तो सतर्क हो जाइए
जयपुर। प्रदेश में साइबर ठग किसी न किसी तरीके से आमजन के खाते को खाली कर साइबर ठगी कर रहे हैं। यदि आपके पास आधार लिंक कराने...क्रेडिट कार्ड पर पेनल्टी लगाने...और आपका मोबाइल नम्बर गैर कानूनी गतिविधियों में उपयोग में हो रहा है...जैसे फोन कॉल्स आएं तो तुरंत सतर्क हो जाएं और अपने खाते की कोई भी निजी जानकारी किसी को भी शेयर नहीं करें।

कई बार ठग आपको वीडियो कॉल करके आपकी स्क्रीन शेयर भी कराने की बात कहेंगे लेकिन आपको उनके झांसे में नहीं आना है और सतर्क रहना है। तब ही आप ठगी का शिकार होने से बच सकते हैं। दैनिक नवज्योति लगातार आपको हर दिन साइबर ठगों की प्लानिंग के बारे में अवगत करा रहा है। आप समझ सकते हैं कि ठग किस तरह से आपको ठगी का शिकार बना सकते हैं।

केस नम्बर:1- ट्राई का अधिकारी बनकर ठगे 40 हजार रुपए
पीड़ित सौम्य सिंह निवासी मालवीय नगर ने रिपोर्ट दी कि एक सितंबर को देर रात उसके पास एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को ट्राई का अधिकारी बताकर कहा कि तुम्हारे मोबाइल नंबर का उपयोग गैर कानूनी विज्ञापन में किया गया है। इसलिए दो घंटे में तुम्हारा नंबर बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद उसने अपने सीनियर के पास कॉल फॉरवर्ड कर दी। उसने कार्रवाई से बचने के लिए मोबाइल नंबर पर एक लिंक भेजा। इस लिंक पर एक क्लिक करने ही खाते से 40 हजार रुपए निकल गए।

केस नम्बर:2- आधार लिंक के बहाने की ठगी
भोपाल सिंह निवासी हमीरगढ़ भीलवाड़ा ने रिपोर्ट दी कि उसका यूनियन बैंक में खाता है। उसके खाता संख्या को आधार से लिंक कराने के लिए उसके पास फोन आया। ठगों ने फोन करने के दौरान फोन हैक कर लिया और खाते से 226999 रुपए निकाल लिए। पुलिस ने मोबाइल फोन कॉल और खातों की डिटेल निकालकर जांच शुरू कर दी है।

केस नम्बर:3- स्क्रीन शेयर कर की एक लाख रुपए की ठगी
डूंगरपुर में शातिर साइबर ठगों ने एक युवक से स्क्रीन शेयर कराकर उसके खाते से 1.07 लाख रुपए की आॅनलाइन ठगी कर ली। पीड़ित भरतलाल कलाल को साइबर ठगों ने स्पाइस मनी अधिकारी बनकर वाट्सअप वीडियो कॉल किया। झांसे में लेकर ठगों ने उससे स्क्रीन शेयर कराकर खाते से 1.07 लाख रुपए की ठगी कर ली।

केस नम्बर:4- डॉक्टर के अपॉइंटमेंट के नाम पर की ठगी
डूंगरपुर जिले में पीड़ित दिनेशचन्द्र शर्मा ने रिपोर्ट दी कि उसने सर्च इंजन से नम्बर लेकर न्यूरोलोजिस्ट डॉक्टर के अपॉइन्टमेन्ट के लिए बात की। ठगों ने बुकिंग के लिए एक लिंक भेजा तो खाते से 156554 रुपए निकल गए। रिपोर्ट पर पुलिस ने खातों की डिटेल खंगाली है।

केस नम्बर:5- पेनल्टी के नाम पर की ठगी
डूंगरपुर में पीड़िता सरोज मीणा ने रिपोर्ट दी कि उसके पास साइबर ठगों ने फोन कर कहा कि आपके क्रेडिट कार्ड पर चार हजार रुपए की पेनल्टी दर्ज हुई है। इसे हटवाने के लिए आपको अपने खाते से जुडेÞ डाक्यूमेन्ट डाउनलोड करने होंगे। इसके बाद जानकारी लेकर ठगों ने खाते से 198971 रुपए की ठगी कर ली।

साइबर ठगों से बचने के लिए इंटरनेट सुरक्षा सूट का करें उपयोग
कोटा। प्रदेश में हर दिन कोई ना कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो रहा है। साइबर ठग धार्मिक स्थलों पर होटल बुकिंग, हैली कॉप्टर बुकिंग के नाम पर कई फर्जी साइट चला रहे हैं। साइबर ठग ऑनलाइन रहकर लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए तैयार रहते हैं। ज्यों ज्यों ऑन लाइन पैमेंट सिस्टम बढ़ता जा रहा है साइबर ठग भी नए-नए तरीके अपनाकर पुलिस और आमजन के लिए चुनौती बन रहे हैं। किसी भी क्षेत्र में साइबर ठगों से बचना आमजन के लिए मुश्किल हो गया है। ऐसे में सिर्फ सतर्कता ही साइबर ठगों से बचा सकती है। दैनिक नवज्योति आपको हर दिन ठगों के नए-नए तरीके से अवगत करा रहा है।

केस एक
कोटा से गत दिनों 34 यात्रियों का दल नेपाल होते हुए अयोध्या पहुंचा। यात्रियों ने अयोध्या पहुंचने से पहले ही जानकी महल ट्रस्ट में 12 कमरे बुक करवाए और 14700 रुपए ऑन लाइन जमा भी करवा दिए। अयोध्या पहुंचने पर यात्रियों को मालूम पड़ा कि वह साइबर ठगी का शिकार हो गए। रातभर उन्हें परेशान होना पड़ा। इस मामले में उन्होंने पुलिस में मामला भी दर्ज कराया।

केस दो
कोटा निवासी प्राइवेट बैंक एम्पलाई किरण इंदौरिया परिवार सहित वैष्णो देवी मंदिर दर्शन के लिए जा रही थीं। इन्होंने मंदिर जाने के लिए कटरा से सांझी छत तक के लिए हेलीकॉप्टर बुक कराना चाहा। सारी औपचारिकता ऑनलाइन पूरी फिल करने के बाद जब बैंक में पैसा जमा कराने का नम्बर आया तो वह नम्बर किसी प्राइवेट बैंक का था। इंदौरिया को शक होने पर उन्होंने भुगतान रोक दिया। बाद में मालूम पड़ा कि हैलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर कई फर्जी साइट चल रही हैं। ऐसे में वह फ्रॉड से बच गई।

साइबर ठगों से कैसे बचें
यूजर सही वेबसाइट पर जाने के लिए यूआरएल सही डालें। जब आप किसी पेज पर अपना यूजर आईडी व पासवर्ड डाल रहे हैं जो उस पेज की शुरूआत एचटीटीपीएस से होनी चाहिए। ऐसी घटनाओं से बचने के लिए एक मजबूत एन्क्रिप्शन पासवर्ड सेट करके और वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क वीपीएन का उपयोग करके शुरूआत करें। वीपीएन आपके डिवाइस से सभी ट्रेफिक को तब तक एन्क्रिप्ट करता है, जब तक कि वह अपने गंतव्य तक ना पहुंच जाए।

यह भी करें

ऑनलाइन होटल में कमरा बुकिंग, रेलवे, बस टिकिट तथा मोबाइल रीचार्ज, नल, बिजली के बिल को भी ऑन लाइन जमा करते समय पूरी तरह से सतर्क रहें।

ऑन लाइन पेमेंट करते समय लिंक साइड सामने आती है तो उसे इग्नोर कर आगे बढेÞं तथा उसे टच नहीं करें।

साइबर ठगों से बचने के लिए इंटरनेट सुरक्षा सूट का उपयोग करें, इसके लिए  इंटरनेट सिक्योरिटी एप्लीकेशन का उपयोग करें

अपनी निजी वित्तीय जानकारी सुरक्षित रखें तथा अलग-अलग साइटों पर पासवर्ड को नहीं दोहराएं और मजबूत पासवर्ड रखें।

पुलिस किसी को होम अरेस्ट नहीं करती
साइबर अपराधी अक्सर आपकी व्यक्तिगत जानकारी केवल कुछ डेटा बिन्दुओं के साथ प्राप्त कर सकते हैं। डिजिटल अरेस्ट, होम अरेस्ट, जॉब के नाम पर फ्रॉड, शेयर मार्केट का फ्रॉड के मामले सर्वाधिक सामने आ रहे हैं। ऐसे मामलों में ठग पहले जॉब को लालच देकर ऑन लाइन कार्य करने का प्रलोभन देकर अपने जाल में फंसाते हैं। इसके अलावा ठग होम अरेस्ट में डरा धमकाकर भयभीत कर लाखों रुपए ऑन लाइन ठगते रहते हैं।  ऐसे सभी मामलो में पुलिस को सूचित किया जाना चाहिए, क्योंकि पुलिस किसी को होम अरेस्ट नहीं करती और ना रुपए ऑन लाइन मांगती है।
- विनोद कुमार, साइबर थाना पुलिस उप-अधीक्षक कोटा

ऑनलाइन हेल्पलाइन नम्बर पर फोन कर मदद लेते समय रहें सावधान, रकम दुगुनी करने के लालच में नहीं फंसें
जयपुर। वर्तमान तकनीकी युग में साइबर ठगों से बचना है तो हर कदम पर सतर्क रहना होगा। इसके लिए आप जब भी किसी भी ऑनलाइन मामले में हेल्प चाहते हैं और सर्च इंजन से हेल्पलाइन नम्बर पर फोन करते हैं तो सावधान रहना होगा। नहीं तो साइबर ठग आपके खाते की जानकारी लेकर खाता खाली कर देंगे। इसके अलावा ऑनलाइन एनीडेस्क ऐप डाउनलोड करने के दौरान सतर्कता बरतें। कई बार ठग आपको आपके खाते में रखी राशि का पता लगा लेते हैं और टेलीग्राम व व्हाट्सएप पर जोड़कर खातों से रुपए निकाल लेते हैं। कोई अगर आपको धन दुगुना करने का झांसा देता है तो उस पर भरोसा नहीं करें और तुंरत नम्बर ब्लॉक कर दें। दैनिक नवज्योति हर आमजन को आगाह करता है कि आप सतर्क रहें तभी साइबर ठगों से बच सकते हैं। इन कुछ केसों से आप समझ सकते हैं कि कैसे साइबर ठग लोगों को ठगी का शिकार बना रुपए ऐंठ रहे हैं।

केस: जिला सवाई माधोपुर-ऑनलाइन ऐप की मदद के दौरान हुई ठगी
रिटायर्ड बैंक कर्मचारी पीड़ित शिवदान अपने एसबीआई की एचआरएमएस ऐप को खोलने की कोशिश कर रहे थे। जब नहीं खुला तो गूगल पर हेल्पलाइन नम्बर सर्च कर बात की तो उसे उन्होंने एक लिंक भेजा। जब उस लिंक पर अपडेट किया तो खाते से तीन लाख से अधिक रुपए खाते से निकल गए। ये रुपए राजकुमार पाठक के खाते में ट्रांसफर हुए। रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच करने के लिए एसबीआई और यूकोे बैंक के नोडल ऑफिसर को पत्र लिखा है। संदिग्ध मोबाइल नम्बर की कॉल डिटेल प्राप्त की जा रही हैं।

केस: जिला हनुमानगढ़-दुगुने रुपए कराकर देने का प्रलोभन देकर ठगे 90 लाख रुपए
परिवादी उम्मेद सिंह निवासी रावतरसर हनुमानगढ़ ने रिपोर्ट दी कि उसकी टेलीग्राम आईडी है। मेरे टेलीग्राम पर एक लिंक आया। फोनकर्ता ने कहा कि वह पीओकेई कम्पनी में है और हम पैमेंट का अच्छा लाभ देते हैं। आप हमे पेमेंट करोगे हम आपको डबल करके देंगे। उसने अपने टेलीग्राम में जॉइन कर मुझे अपने अकाउंट नम्बर भेजकर रुपए लेने लग गए। मुझसे आनॅलाइन फोन पे, गूगल पे, पे जेप, नेटबैंकिग, आरटीजीएस, आईएमपीएस के मार्फत करीब 90 लाख रुपए ले लिए। उसके बाद ना तो कोई लाभ दिया और ना ही रुपए लौटाए। इस रिपोर्ट पर पुलिस ने परिवादी से पोर्टल पर ऑनलाइन परिवाद दर्ज करवाया। विभिन्न बैंकों के करीब 170 खातों का रिकॉर्ड लिया है। ये जम्मू कश्मीर, हरियाणा, हिमाचल, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक व अन्य राज्यों के हैं, कुछ खाता धारकों से जांच की गई तो खाताधारक मनी म्युल के रूप में उपयोग किए गए होना सामने आया है। टेलीग्राम का रिकॉर्ड प्राप्त किया गया तो सिंगापुर की आईपी प्राप्त हुई। परिवादी के अब तक करीब तीन लाख रुपए रिफण्ड कराए गए हैं।

केस: भीलवाड़ा- व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर ठगे 1.51 करोड़ रुपए
पीड़ित भरत मानसिंह निवासी अशोक होटल कोतवाली ने रिपोर्ट दी कि उसके यू-ट्यूब पर स्टॉक मार्केट से संबंधित एक लिंक आया।  जो आईआईएफएल सिक्योरिटी कम्पनी के नाम था। जब उसे लिंक पर मैंने क्लिक किया तो मुझे एक वाट्सअप ग्रुप में जोड़ दिया। जिसका नाम 1043 आईआईएफएल सिक्योरिटीज ऑफिशियल कम्यूनिटी था। अच्छा लाभ देकर मुझसे 15155383 की ऑनलाइन धोखाधड़ी कर ली। पुलिस ने इस मामले में परिवादी के संबंधित खाता बैंक महिन्द्रा कोटेक व आईसीआईसीआई बैंक की डिटेल्स ली हैं।

केस: जिला टोंक-एनीडेस्क ऐप डानलोड कर ठगे रुपए
साइबर ठगों ने सीताराम मीणा निवासी खेडिया दूनी को फोन कर एनीडेस्क एप डाउनलोड करवाया। इसके बाद पांच बार में ठगों ने पीड़ित के खाते से 2.73 लाख रुपए ऑनलाइन निकाल लिए। इस संबंध में जांच की तो सामने आया कि आरोपी आशीष और आकाश ने क्रेडिट कार्ड चालू करवाने के बहाने एनीडेस्क एप डाउनलोड करवाकर ठगी कर ली।

साइबर ठगी से बचने के लिए इंस्टाग्राम पर रुपए कमाने के लिंक पर न करें क्लिक, नहीं तो खाता हो जाएगा खाली
जयपुर। यदि आपके पास सोशल मीडिया इंस्टाग्राम, वाट्सअप, टेलीग्राम और फेसबुक पर कोई व्यक्ति रुपए कमाने का लालच दे रहे हैं या कोई अन्य अन्य बड़ा प्रलोभन दे रहें हैं तो सतर्क हो जाइए और उस लिंक पर क्लिक मत कीजिए। यदि आप लालच में आ गए और लिंक पर क्लिक कर दिया तो आपके खाते में रखे सारे रुपए निकल जाएंगे।

एक बार ठगी होने के बाद रुपए वापस आना काफी मुश्किल हो जाता है। इसी तरह आपको वीवीआईपी कस्टमर बनाने का झांसा देकर भी ठग फर्जी कॉल्स कर सकते हैं। किसी भी अज्ञात नम्बर से आने वाली कॉल से सतर्क रहें। किसी भी अविश्सनीय और अधिक आकर्षक ऑफर को तुंरत स्वीकार नहीं करें। किसी भी अज्ञात कॉलर को अपनी निजी जानकारी शेयर नहीं करें और शक होने पर तुरंत 1930 पर सूचना दें। सिर्फ प्रमाणित और सुरक्षित वेबसाइटों पर ही अपनी जानकारी शेयर करें। दैनिक नवज्योति हर व्यक्ति से अपील करता है कि साइबर ठगों से बचने के लिए जागरुक रहें तब ही सुरक्षित रह सकते हैं।

केस नम्बर-1 इंस्टाग्राम पर लिंक भेजकर ठगे 40.78 लाख रुपए
एयरपोर्ट थाना इलाके में महिला साइबर ठग ने इंस्टाग्राम पर लिंक भेजकर एक महिला से 40.78 लाख रुपए की ठगी कर ली। थानाप्रभारी मोतीलाल शर्मा ने बताया कि निधि जैन निवासी सिद्धार्थ नगर जवाहर सर्किल ने रिपोर्ट दी कि उसके पास एक महिला ने इंस्टाग्राम पर लिंक भेजा। जब उस लिंक पर क्लिक किया तो वाट्सअप ग्रुप में उसे शामिल कर दिया। उसमें पहले से 120 लोग जुडेÞ थे। सभी ने आपस में चैट करने के दौरान कहा कि हमने इन्वेस्ट करके काफी रुपए कमाए हैं। वह भी झांसे में आ गई। पहले तो उसे शुरुआत में लाभ हुआ लेकिन बाद में उससे 40.78 लाख रुपए की ठगी कर ली।

केस नम्बर-2 वीआईपी ग्राहक बनाने का झांसा देकर की ठगी
पीड़ित धीरज कुमार खत्री (42) निवासी मॉडल टाऊन ने मालवीय नगर थाने में रिपोर्ट दी कि ठगों ने 18 जुलाई को एचडीएफसी बैंक से वीआईपी ग्राहक और आईपीओ का झांसा देकर 1.40 लाख रुपए की ठगी कर ली। जब उसे पता चला कि रुपए एचडीएफ सी बैंक की जगह पर आरबीएल बैंक में ट्रांसफ र हो गए हैं तो उसने बैंक को फ ोन कर इसके बारे में जानकारी मांगी। उन्होंने बताया कि राशि ट्रांसफर हो गई है।

केस नम्बर-3 एप डाउनलोड करवाकर चार लाख की धोखाखड़ी
परिवादी मुद्रिक नांगलिया (25) निवासी जय जवान कॉलोनी बजाज नगर ने रिपोर्ट दी कि पहले तो सोशल मीडिया पर टेलीग्राम ऐप से जुड़कर मोटी कमाई का झांसा दिया। पहले तो मैंने मना किया, लेकिन बाद में जैसे ही दस जुलाई को मैंने एप डाउनलोड किया, खाते से चार लाख रुपए ट्रांसफर हो गए।