rajasthan's - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

द. अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम की घोषणा : विराट, रोहित और बुमराह को आराम, राहुल को कप्तानी, राजस्थान का बिश्नोई भी टीम में शामिल
नई दिल्ली। राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी टी-20 सीरीज  के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। टी-20 टीम में कप्तान रोहित शर्मा सहित विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह जैसे सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। केएल राहुल इस टीम की कमान संभालेंगे, जिसमें हार्दिक पांड्या और दिनेश कार्तिक की वापसी हुई है। तेज गेंदबाज उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह इस टीम के नए चेहरे हैं। रिषभ पंत को टी-20 टीम का उपकप्तान बनाया गया है। चोट से उबरने के बाद हार्दिक पांड्या को टीम में शामिल किया गया है। साथ ही आईपीएल में विस्फोटक बल्लेबाजी करने के बाद दिनेश कार्तिक को भी टीम में वापिस बुलाया गया है। पंजाब किंग्स के लिये वर्षों  से बेहतरीन प्रदर्शन करते आ रहे अर्शदीप सिंह और आईपीएल 2022 में अपनी तेज रफ्तार गेंदबाजी से सबका ध्यान अपनी ओर खींचने वाले उमरान मलिक को पहला कॉल-अप भेजा गया है। टीम- केएल राहुल (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, इशान किशन, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, रिषभ पंत (उपकप्तान/विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या , वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक।

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट के लिए टीम का ऐलान, पुजारा की टेस्ट टीम में वापसी, प्रसिद्ध कृष्णा नया चेहरा
इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट के लिए चेतेश्वर पुजारा की भारतीय टीम में वापसी हुई है। दक्षिण अफ्रीका में खराब प्रदर्शन के बाद पुजारा को श्रीलंका के खिलाफ खेली गई घरेलू टेस्ट सीरीज से बाहर कर दिया गया था। अब काउंटी क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर उन्होंने टीम में वापसी की है।  चोट के कारण आईपीएल से बाहर हुए रवींद्र जडेजा को भी 17 सदस्यीय दल में जगह मिली है, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा नए चेहरे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ यह टेस्ट एक से पांच जुलाई के बीच एजबेस्टन में खेला जाएगा। इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए भारतीय दल- रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, चेतेश्वर पुजारा, रिषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव और प्रसिद्ध कृष्णा।

मैं पहली बार खराब फॉर्म से नहीं जूझ रहा हूं : रोहित शर्मा
मुम्बई। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा इस आईपीएल में अपने प्रदर्शन से काफी निराश हैं लेकिन उनका मानना है कि वह जल्द ही वापसी करेंगे। इस सीजन खेले कुल 14 मुकाबलों में वह केवल 19.14 की औसत और 120 के स्ट्राइक रेट से 268 रन ही बना पाए। ऐसा पहली बार हुआ जब आईपीएल के किसी सीजन में वह एक अर्धशतक तक नहीं बना पाए।

मानसिक पहलू पर थोड़ा काम करने की जरूरत है  : रोहित ने अपनी फॉर्म पर चर्चा करते हुए कहा, काफी चीजें मेरे अनुरूप नहीं गई। हालांकि यह चीजेंं पहले भी मेरे साथ हो चुकी हैं लिहाजा मैं पहली बार इन परिस्थितियों का सामना नहीं कर रहा हूं। मुझे पता है कि क्रिकेट यहां समाप्त नहीं होती अभी आगे काफी क्रिकेट खेलनी है। इसलिए मुझे मानसिक पहलू पर थोड़ा काम करने की जरूरत है ताकि मैं वापस अपनी लय प्राप्त कर सकूं। मुझे बस थोड़े से समायोजन की दरकार है और जब भी मुझे खाली समय मिलेगा मैं इस पर काम करूंगा। रोहित ने इस सीजन मुंबई के प्रदर्शन पर बात करते हुए कहा, यह सीजन हमारे लिए काफी निराशाजनक रहा, हम सीजन की शुरुआत में अपनी योजनाओं को धरातल पर नहीं उतार सके। आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में आपको मॉमेंटम बनाना पड़ता है। शुरुआत में हम एक के बाद एक लगातार मुकाबले हारते रहे। हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण यह था कि हम योजनाओं को अपने हिसाब से मैदान में लागू करें लेकिन चीजें वैसी घटित नहीं हुई जैसा हम चाहते थे।

रोहित ने टूर्नामेंट के दूसरे चरण में टीम के प्रदर्शन को लेकर कहा, दूसरे फेज में हमने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही क्षेत्रों में अच्छा किया। यह हमारे लिए सकारात्मक पहलू है, जब आप बड़ा मैच या कोई बड़ा टूर्नामेंट जीतना चाहते हैं तो आपको कुछ ऐसा ही प्रदर्शन करना होता है।

राजस्थान के रजत ने वर्ल्ड कप तीरन्दाजी में जीता गोल्ड
जयपुर। राजस्थान के अंतरराष्ट्रीय धनुर्धर रजत चौहान ने दक्षिण कोरिया में चल रहे तीरन्दाजी वर्ल्ड कप स्टेज 2 में शनिवार को कंपाउंड पुरुष टीम स्पर्धा में देश के लिए स्वर्ण पदक जीता। भारतीय टीम में रजत चौहान के साथ अभिषेक और रमन शामिल थे।  भारतीय कंपाउंड टीम का वर्ल्ड कप में लगातार दूसरा गोल्ड है। इससे पहले तुर्की में 17 से 25 अप्रैल तक हुए वर्ल्ड कप स्टेज-1 में भारतीय पुरुष टीम ने गोल्ड जीता था। भारतीय पुरुष टीम ने फाइनल में फ्रांस को 232-230 के स्कोर से हराया। यह तीसरी बार है जब भारतीय टीम ने फ्रांस को फाइनल में हराया है। अभिषेक और अवनीत कौर ने मिक्स्ड डबल्स में तुर्की को 156-155 के स्कोर से हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता।

एक दिन में तीन पदक जीते
भारत ने एक दिन में तीन पदक जीते। व्यक्तिगत मुकाबले में भारतीय तीरंदाज मोहन भारद्वाज फ्रांस के वर्ल्ड नंबर 1 माइक स्कॉलसर से फाइनल हार गए और उन्हें रजत से संतोष करना पड़ा। वहीं कंपाउंड मिक्स्ड टीम स्पर्धा में भारत ने कांस्य पदक हासिल किया। इसके साथ ही भारत ने अब तक 5 पदक जीत लिए हैं। इसमें एक स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य शामिल हैं।

पुलिस महानिदेशक ने दी बधाई
राजस्थान पुलिस में डीएसपी के पद पर तैनात रजत चौहान की कामयाबी पर पुलिस महानिदेशक एमएल लाठर, अतिरिक्त महानिदेशक जंगा श्रीनिवास राव ने बधाई दी। लाठर ने कहा कि रजत ने स्वर्ण पदक जीत विश्व पटल पर राजस्थान पुलिस का नाम रौशन किया है। राजस्थान पुलिस के मुख्य खेल अधिकारी जंगा श्रीनिवास राव ने बताया कि रजत चौहान वर्तमान में पांचवीं बटालियन आरएसी जयपुर के नियंत्रण में प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं।

सीएमआईई की रिपोर्ट : प्रदेश में कुल 65 लाख बेरोजगार, इनमें 20.67 लाख बेरोजगार ग्रेजुएट भी
जयपुर। कोरोनाकाल के बाद भी राजस्थान में बेरोजगारों की संख्या में बहुत ज्यादा सुधार नहीं दिखा है। हालात यह है कि प्रदेश में 65 लाख लोग बेरोजगार हैं, इनमें 20.67 लाख ग्रेजुएट युवा भी शामिल हैं। फिलहाल राजस्थान में बेरोजगारी दर 18.95 प्रतिशत है, जबकि पड़ोसी राज्य हरियाणा में यह 23.4 प्रतिशत है। संस्था सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकॉनोमी की जारी रिपोर्ट में जनवरी 2022 तक देश में औसत बेरोजगारी दर 6.57 प्रतिशत रही। पिछले कुछ महीनों में यह दर सात से नौ प्रतिशत तक थी। देश में सबसे कम बेरोजगारी दर तेलगांना-0.7%, गुजरात-1.2%, मेघालय-1.5% और ओडिशा-1.8% है। उच्च बेरोजगारी दर वाले राज्यों में हरियाणा 23.4% के साथ टॉप पर है। राजस्थान-18.95%, त्रिपुरा-17.1%, जम्मू कश्मीर-17.1% तथा दिल्ली-14.1% है।

सरकारी रिकॉर्ड में बेरोजगारी के ये हालात
राज्य में 16.54 लाख बेरोजगारों के नाम रोजगार कार्यालय में दर्ज हैं। इनमें से 13.64 लाख ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट बेरोजगार हैं। 6.11 लाख बेरोजगार युवाओं ने मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना में बेरोजगारी भत्ता हासिल करने के लिए आवेदन किया। सरकार ने 4.02 लाख युवाओं को जनवरी तक भत्ता दिया। निजी क्षेत्र में रोजगार के लिए सरकार ने 7,623 युवाओं को स्किल ट्रेनिंग दी और 31,525 को इंटरशिप दी।

पुरुषों की तुलना में महिलाएं ज्यादा बेरोजगार
प्रदेश में पुरुषों की तुलना में महिलाएं ज्यादा बेरोजगार हैं। रिपोर्ट के अनुसार दिसम्बर 2021 तक राजस्थान में महिलाओं की बेरोजगारी दर-74.2% तथा पुरुषों की 20.7% दर रही। जम्मू कश्मीर(82.8 प्रतिशत) के बाद राजस्थान में ही सबसे ज्यादा महिला बेरोजगारी दर है। जबकि देश में दिसम्बर 2021 तक महिला बेरोजगारी दर 12.8% तथा पुरुषों की दर 6.7% रही।
वहीं दिसम्बर 2021 तक ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं 88% तथा शहरी क्षेत्रों में 68.4 % बेरोजगार थीं। ग्रामीण क्षेत्र में बेरोजगारी के पीछे सामाजिक, सुरक्षा, दूरस्थ इलाकों में नौकरी के लिए आवेदन की कमी, निजी क्षेत्र में जाने से हिचक, स्वरोजगार के लिए घरेलू बंदिशें जैसे कारण हैं। पुरुषों में महंगे पढ़ाई खर्च से पीछे हटने, सरकारी क्षेत्र को ज्यादा तवज्जो देने, प्राइवेट सेक्टर में सलेक्टिव क्षेत्रों को ही चुनने जैसे कारण हैं।

हम दो-हमारे दो : राजस्थान का सपना पूरा : 19 जिलों में ‘बच्चे दो ही अच्छे’ की सोच से पूरा टारगेट
जयपुर।  देश में अभी भी 14 जिलों में बच्चे दो ही अच्छे की सोच बनना बाकी है। इन जिलों में अभी भी नव दंपत्ति के परिवार में तीन या इससे अधिक बच्चे पैदा हो रहे हैं। अगर इन जिलों में हालात सुधरे तो प्रदेश में परिवार में बच्चों का औसत दो से भी कम हो जाए और जनसंख्या वृद्वि पर बड़ा ब्रेक लगे। राहत की बात यह भी है कि शहरी क्षेत्रों में नई पीढ़ी एक बच्चे से ही अपने परिवार को पूर्ण मानने लगी है। शहरी क्षेत्रों में एनएफएचएस सर्वे के सैंपल सर्वे में औसतन 1.7 ही बच्चे नव दंपत्तियों के परिवार में पैदा हो रहे हैं। ग्रामीण में यह दो से मामूली ज्यादा 2.1 है।

देश में इंदिरा गांधी की सरकार ने जनसंख्या नियंत्रण को बालकवि बैरागी के लिखे हम दो-हमारे दो का नारा दिया था। राजस्थान में अब जाकर यह सपना पूरा हुआ है, लेकिन प्रदेश के इस सपने को पूरा करने के भागीदार केवल 19 जिले ही हैं।

इन बातों पर चिंता, सभी जिलों में छोटे परिवार को जरुरी
1. महिलाओं पर ही छोटे परिवार का जिम्मा, पुरुष नसबंदी को क्यों नहीं आते
चिकित्सा विभाग सालाना परिवार नियोजन पर 150 करोड़ रुपए खर्च करता है। नसबंदी कराने पर प्रोतसाहन के रूप में 1400-2000 रुपए तक दिए जा रहे हैं। चिंतनीय यह है कि पुरुष छोटे परिवार के लिए महिलाओं को ही आगे कर रहे हैं। उनकी भागीदारी शून्य ही है। प्रदेश में 42.4 फीसदी महिलाएं गर्भनिरोधक उपाय जैसे आॅपरेशन या अन्य साधन से गर्भधारण होने से रोक रही हैं। लेकिन पुरुष मात्र 0.3 फीसदी यानी कहें तो शून्य नसबंदी कराने ही आ रहे हैं।

2. 7.6 फीसदी दंपत्ति परिवार नियोजन की पहुंच से बाहर
चिकित्सा विभाग के आंकड़ों के अनुसार पूरे प्रदेश में दो बच्चों का परिवार नियोजित करने के लिए 72 फीसदी नई दंपत्ति के पास इसके साधन या गर्भनिरोधक उपाय की पहुंच होनी जरुरी है। लेकिन अभी 7.6 फीसदी कम यानी 64.4 फीसदी तक ही यह पहुंच पा रहे हैं। इससे प्रजनन दर कई जिलों में ज्यादा है। परिवार कल्याण के परियोजना निदेशक डॉ. गिरीश द्विवेद्वी की माने तो इन तक चिकित्सा विभाग की पहुंच नहीं बनी है या फिर ये नियोजन के साधन लेने नहीं आ रहे हैं। नियोजन को तय टारगेट पूरा हो जाए तो सभी जिलों में छोटे परिवार का सपना भी पूरा हो जाएगा।

3.  शिक्षा बेहद जरुरी
जिन 14 जिलों में प्रजनन दर ज्यादा है यानी बच्चे 3 या इससे अधिक हो रहे हैं। उनमें शिक्षा का प्रतिशत ज्यादातर में कम है। इसके चलते जागरुकता भी समानुपाती कम ही है। इसलिए छोटे परिवार की सोच विकसित करने के लिए शिक्षा का स्तर बढ़ाने की जरुरत है। वहीं इनमें बॉर्डर जिले, आदिवासी जिले, मरूस्थली जिलों की संख्या सर्वाधिक है। संभागीय मुख्यालयों में केवल मात्र उदयपुर ऐसा जिला है जहां प्रजनन दर 3 या इससे अधिक है।

19 जिले जहां दो बच्चों की सोच बनी
अजमेर, अलवर, भीलवाड़ा, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, चूरू, दौसा, गंगानगर, हनुमानगढ़, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, जोधपुर, कोटा, नागौर, प्रतापगढ़, सीकर, टोंक।

14 जिले जहां परिवार अभी भी बड़ा
बाड़मेर, बांसवाड़ा, जालौर, जैसलमेर, उदयपुर, पाली, राजसमंद, सिरोही, सवाईमाधोपुर, धौलपुर, बारां, भरतपुर, डूंगरपुर, करौली।

सीओपीडी से होने वाली मौतों के मामले में भारत दुनिया में दूसरे स्थान पर, राजस्थान की भी स्थिति बेहद खराब
जयपुर। वर्ल्ड copd डे के अवसर आयोजित एक कार्यक्रम में वरिष्ठ अस्थमा एवं स्वांस रोग विशेषज्ञ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि"लगातार धुएं वाले कारकों के संपर्क में आने से और बार-बार लंग संक्रमण के संपर्क से अंतर्निहित सीओपीडी बढ़ सकता है जिससे फेफड़े का दौरा पड़ता है। सीओपीडी पर जागरूकता की कमी की वजह से लोग डॉक्टर्स के पास नहीं जाते हैं जो कि इसके रोकथाम में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। सीओपीडी के लक्षणों की पहचान करना और लंग-अटैक होने पर चिकित्सक से समय पर सहायता प्राप्त करना इस रोग की प्रगति को रोकने का सबसे अच्छा तरीका है। यदि धूम्रपान करने वालों को यह पता हो कि इससे लंग-अटैक हो सकता है तथा जिसके लिए तत्काल चिकित्सा ध्यान देने की आवश्यकता होती है, वे समय से चिकिसकीय सहायता ले लेंगे। रोग के निदान के लिए नियमित रूप से फेफड़ों के कार्य की जाँच तथा सीओपीडी के जोखिम कारकों कि जांच आवश्यक है।

फेफड़े के कार्य परीक्षण कि जांच स्पिरोमेट्री से करनी चाहिए जो कि सीओपीडी के निदान के लिए गोल्ड स्टैण्डर्ड है। हालांकि यह आमतौर पर नहीं जांचा जाता है, और निदान काफी हद तक रोगी के इतिहास और लक्षणों पर आधारित होता है। स्पिरोमेट्री नहीं करने की वजह से सीओपीडी के बहुत से मामले जांच में छूट सकते हैं।

डायग्नोसिस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए डॉ वीरेंद्र सिंह ने आगे कहा, "प्रारंभिक स्क्रीनिंग और डायग्नोसिस फेफड़ों के अटैक के रोग के बोझ को कम करने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। श्वसन रोग संबंधी लक्षणों वाली आबादी में स्पिरोमेट्री टेस्ट महत्वपूर्ण है क्योंकि यह गलत डायग्नोसिस से बचाती है और वायु प्रवाह सीमा की गंभीरता का मूल्यांकन करने में सहायता करती है। जबकि सांस की बीमारियों के कारण पूरी तरह से आपके नियंत्रण में नहीं हो सकते हैं फिर भी समय पर पता लगाने के लिए सतर्क और जागरूक रहना महत्वपूर्ण है।

महिला की हत्या मामले में गैंगस्टर पपला को उम्रकैद
अलवर। हरियाणा और राजस्थान के नामी गैंगस्टर विक्रम उर्फ पपला गुर्जर को बिमला मर्डर केस में हरियाणा के नारनौल कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही 10 हजार का रुपए के अर्थदंड से भी दंडित किया है। नारनौल के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुधीर जीवन की अदालत ने दोपहर करीब साढ़े 12 बजे फैसला सुनाया। कोर्ट के फैसले के वक्त पपला खुद कोर्ट में मौजूद रहा। इससे एक दिन पहले ही पपला को कोर्ट ने दोषी करार दिया था। बिमला की 6 साल पहले पपला गुर्जर ने 23 गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इस केस में 6 आरोपी संदेह के लाभ के चलते 3 साल पहले ही बरी हो चुके हैं। पपला ने 21 अगस्त 2015 की रात अपने ही गांव की 65 वर्षीय बिमला को घर में घुसकर गोलियों से छलनी कर दिया था। इस केस में कुल 7 लोगों पर आईपीसी की धारा 148ए 149ए 302ए 120बी व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था। मामले में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी भी हुई लेकिन बाद में गैंगस्टर पपला गुर्जर को उसके साथी कोर्ट में पेशी के दौरान महेन्द्रगढ़ से छुड़ा ले गए थे।

पीड़ित पक्ष ने फांसी की अपील की
पीड़ित पक्ष के एडवोकेट अजय चौधरी ने बताया कि उन्होंने कोर्ट के समक्ष सजा की बहस के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी व बेअंत सिंह हत्याकांड का हवाला देकर बिमला मर्डर केस को जघन्य अपराध मानते हुए पपला गुर्जर को फांसी की सजा दिए जाने की अपील की थी लेकिन कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई। बिमला की हत्या इसलिए की गई थी क्योंकि उसने अपने पिता श्रीराम व बेटे संदीप के मर्डर के मामले में राजीनामा करने से मना कर दिया था। इन दोनों मर्डर में पपला का हाथ था।

80 साल पहले बापू का दैनिक नवज्योति में लिखा यह लेख राजस्थान की पत्रकारिता की निधि है
मुझे डर था कि कहीं जोधपुर का सत्याग्रह गंभीर और विरूप में बन जाय। मैं देखता हूं कि आखिर वहीं हुआ। मेरे पास ढेरों पत्र आये है। जिनमें मालूम होता है कि गिरफ्तारियां बढ़ रही है और लाठीचार्ज रोजमर्रा की चीज बन गया है। सरकारी तौर पर यह हुक्म जारी किया गया है कि कोई सत्याग्रहियों को अपने घरों में न रहने दे। ब्रिटिश भारत में सत्याग्रह  आन्दोलन के समय जो बुरी से बुरी कार्रवाइयां हुई थी, वे सब आज जोधपुर में दोहराई जा रही हें। फर्क इतना ही है कि जोधपुर में सर्वसाधारण जनता की नजरों से बहुत दूर, एकान्त में हो रही है। हो सकता है कि वहां जनता के बिना जाने ही कोई अत्यन्त रूग्ण दुर्घटना घट जाय और वह वहीं दबा दी जाय, जिस तरह ऐसी दुर्घटनायें अब तक दबाई गई हैं और आज भी दबाई जा रही है। इन सब मुसीबतों का एक ही कारण है और इलाज भी एक ही। जब तक वह इलाज कामयाबी के साथ नही किया जाता, यह दु:खद नाटक किसी न किसी रूप मे होता ही रहेगा। ऐसी गावों में होने वाली ऐसी हर एक घटना के लिये ब्रिटिश सरकार भी दोषी है। वह अपने इस दोष की जिम्मेदारी से बच नहीं सकती। आज जोधपुर में शान्ति और सुव्यवस्था के नाम पर जिस तरह की अमानुष कार्रवाइयां हो रही है उनमें देशी राज्यों की  जनता की रक्षा करने के लिए भारत सरकार अपनी संधि की शर्तो के अनुसार बंधी हुई है। सत्याग्रही  कैदियों को जेल के अन्दर भी कोई आराम  नहीं मिल रहा है उन्हें खराब खाना मिलताहै और मामूली सहुलियते भी नहीं दी जाती। उसके विरोध में भी जयनारायण व्यास ने भूख हडताल शुरू की है, यह हडताल या तो  शिकायतें दूर होने पर खुलेगी या मरने पर । अगर इन्हे मरना ही पडा तो इनकी मौत के लिये खास   तौर पर वे लोग जिम्मेदार होंगे, जिनकी दी हुई तकलीफों के कारण कैदियों को आमरण अनशन करने के लिये विवश होना पडा है।