launched - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

असर खबर का - केडीए ने की सात आवासीय योजना में खाली पड़े भूखंड आवासों की लांचिंग
कोटा। कोटा विकास प्राधिकरण ने आय बढ़ाने के लिए पुरानी योजनाओं में खाली पड़े भूखंडो की लांचिंग की है। उल्लेखनीय है कि 11 मई को दैनिक नवज्योति ने पेज पांच पर आवासीय योजनाओं को लंबा हो रहा इंतजार शीर्षक से खबर छापने के बाद केडीए हरकत में आया और मंगलवार को सात आवासीय योजनाओं में खाली पड़े भूखंडो व आवासों की लॉचिंग की।  कोटा विकास प्राधिकरण के मंथन सभागार में मंगलवार को अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शेखावत ,आयुक्त ऋषभ मंडल, सचिव कुशल कोठारी, वित्त निदेशक डॉ नीतू सिंह, निदेशक अभियांत्रिकी रविंद्र माथुर के साथ बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे ।

प्राधिकरण द्वारा सावित्रीबाई फुले आवासीय योजना में 26, सीए नगर योजना में 124, मोहनलाल सुखाड़िया ब्लॉक सी और एफ में 100, गोविंद नगर आवासीय योजना में 289, देवनारायण नगर आवासीय योजना में 49, चंद्र मौली आवासीय योजना में 49 भूखण्डों और कुंदकुंद निर्मित आवास योजना में 12 आवास के लिए आवेदन मांगे हैं । 26 मई से आवेदन पत्रों का विक्रय शुरू हो जाएगा और 16 जून तक आवेदन विक्रय और जमा किए जाएंगे । लॉन्चिंग के समय भी अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने  विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से नई योजनाओं और दरों के संबंध में भी चर्चा की और उसको लेकर सुझाव भी दिए। अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि आने वाले समय में और भी योजनाएं कोटा विकास प्राधिकरण प्लान कर रहा है ।

केनस्टार ने लॉन्च किया बीएलडीसी मैक्स : कूलिंग में क्रांति लाने वाला नया समाधान, राजकुमार राव और पत्रलेखा ने शुरू किया स्मार्ट समर के लिए अनूठा कैंपेन
जयपुर। भारत के अग्रणी एयर कूलर ब्रांड केनस्टार ने अपने अत्याधुनिक कूलिंग समाधान बीएलडीसी मैक्स को लॉन्च किया है। ब्रशलेस डायरेक्ट करंट (BLDC) तकनीक से युक्त यह कूलर बिजली की 60% तक बचत करता है और लंबे समय तक भरोसेमंद प्रदर्शन सुनिश्चित करता है। इसकी नॉयस-फ्री परफॉर्मेंस इसे घर और ऑफिस दोनों के लिए उपयुक्त बनाती है।

राजकुमार राव और पत्रलेखा के साथ नया कैंपेन
केनस्टार इस लॉन्च के साथ एक आकर्षक कैंपेन भी शुरू हुआ, जिसमें ब्रांड एंबेसडर राजकुमार राव और पत्रलेखा के साथ एक एनिमे-प्रेरित कैरेक्टर टेकी बॉय भी शामिल है। यह किरदार भविष्य की सोच, दक्षता और पर्यावरण-संवेदनशीलता का प्रतीक है, जो इस आधुनिक कूलिंग टेक्नोलॉजी को ग्राहकों के लिए और अधिक प्रासंगिक बनाता है।

लंबी वारंटी, बेहतर परफॉर्मेंस
बीएलडीसी मैक्स में 5 साल की मोटर वारंटी और 3 साल की पंप वारंटी दी जा रही है, जो इसकी टिकाऊ गुणवत्ता और ब्रांड की ग्राहकों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह नमी नियंत्रण में भी बेहद असरदार है, जिससे हर मौसम में एकसमान आराम मिलता है।

केनस्टार के नेतृत्व का विजन
केनस्टार के सीईओ सुनील जैन ने दैनिक नवज्योति को विशेष बातचीत में बताया कि आज के उपभोक्ता फंक्शनलिटी के साथ-साथ डिजाइन और टेक्नोलॉजी को भी महत्व देते हैं। बीएलडीसी मैक्स हमारी उसी सोच को दर्शाता है – उच्च गुणवत्ता, आकर्षक डिज़ाइन और टिकाऊ प्रदर्शन।”

“टेकी बॉय के जरिए हम ग्राहकों को यह बताने में सक्षम होंगे कि कैसे हमारी इनोवेटिव टेक्नोलॉजी न केवल ठंडक देती है, बल्कि बिजली की भी बचत करती है। यह कैंपेन केनस्टार की आधुनिक सोच और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी को दर्शाता है।”

50 से अधिक SKUs और नई AC रेंज भी लॉन्च
केनस्टार ने इस समर सीज़न में 50 से अधिक SKUs के साथ टॉल बॉय, टॉलडे, आर्क 3डी जैसे कूलर लॉन्च किए हैं। इनकी रेंज में महा डेजर्ट, डेजर्ट, पर्सनल, टॉवर और विंडो कूलर शामिल हैं। इसके अलावा, कंपनी ने अपने नए एयर कंडीशनर मॉडल्स के साथ भी बाज़ार में मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है।

ब्रांड पोर्टफोलियो
केनस्टार का पोर्टफोलियो अब रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, वॉटर हीटर, रूम हीटर और लाइफस्टाइल अप्लायंसेज तक विस्तृत हो चुका है।

ब्रांड के बारे में
केनस्टार भारत का अग्रणी होम अप्लायंसेज ब्रांड है, जो नवीनतम तकनीक और उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों के माध्यम से आधुनिक जीवनशैली को अधिक आरामदायक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

फैशन एक्सट्रावगांजा हेरिटेज डोर का कैंपेन वीडियो लॉन्च
जयपुर। शहर का पहला आर्ट और फैशन एक्सट्रावगांजा हेरिटेज डोर 15 दिसंबर को हवामहल में आयोजित किया जाएगा। इस हेरिटेज डोर का कैंपेन वीडियो को लॉन्च किया गया। आयोजक सोनाली खंडेलवाल ने बताया कि इस शो के डायरेक्टर अभिमन्यु तोमर हैं।

कैंपेन का अनावरण जयपुर के पहले मेयर मोहनलाल गुप्ता ने किया। मोहनलाल ने कहा कि हेरिटेज डोर का राजस्थान की संस्कृति, परंपराओं और स्थानीय कला एवं शिल्प कला को बढ़ावा देने का प्रयास सच में सराहनीय है।

लेबनान से इजरायल में 30 रॉकेट लॉन्च, आयरन डोम ने रास्ते में किया ढेर
यरुशलम। लेबनान से उत्तरी इजरायल में लगभग 30 रॉकेट लॉन्च किये गये, जिनमें से अधिकांश को रास्ते में ढेर कर दिया गया। इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) ने रविवार को बताया कि उत्तरी इजरायल में लेबनान से एक रॉकेट हमला किया गया और कई रॉकेटों को इजरायल की आयरन डोम मिसाइल रक्षा प्रणाली द्वारा मार गिराया गया।

लेबनानी शिया आंदोलन हिजबुल्लाह ने बताया कि उसने उत्तरी इजरायल के बेत हिलेल शहर की ओर कई रॉकेट दागे हैं। आईडीएफ ने बताया कि  हमले में कोई भी घायल नहीं हुआ। उसने कहा कि जवाबी कार्रवाई में उसने हिजबुल्लाह के रॉकेट लॉन्चर पर कई हमले किये। इसके अलावा दक्षिणी लेबनान के मरजायौन इलाके में अतिरिक्त आतंकवादी ढांचे पर हमला किया गया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Koo बंद, ट्विटर से मुकाबले के लिए किया था भारतीय एप्प लॉन्च
नई दिल्ली। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कू अब बंद हो गया है। इसको भारत में ट्विटर के मुकाबले करने के लिए लॉन्च किया था। बंद होने से पहले इस प्लेटफॉर्म पर 1 करोड़ से अधिक मंथली एक्टिव यूजर थे।

कू के फाउंडर अप्रमेय राधाकृष्ण और मंयक बिदावतका ने इस प्लेटफॉर्म के बंद होने की जानकारी साझा की। बंद करने की घोषणा करते हुए फाउंडर्स ने कहा कि पार्टनर नहीं मिलने और हाई टेक्नोलॉजी कॉस्ट की वजह से इस प्लेटफॉर्म को बंद किया जा रहा है।

कू एप्प को जब लॉन्च किया गया था तो उस समय इसे देसी ट्विटर की तरह प्रमोट किया गया था, जहां तमाम मंत्रियों, फिल्मस्टारों, क्रिकेटरों ने इस प्लेटफॉर्म पर अकाउंट बनाए थे।

जापान ने अपने पहले चंद्र मिशन को किया लॉन्च
टोक्यो। जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (जाक्सा) ने अपना पहले चंद्र मिशन को एच-2ए वाहक रॉकेट 47 से एक्स-रे इमेजिंग तथा स्पेक्ट्रोस्कोपी मिशन (एक्सआरआईएसएम) नामक उपग्रहों के साथ तनेगाशिमा स्पेस सेंटर से प्रक्षेपित किया।

जाक्सा ने इससे पहले इस प्रक्षेपण को 26 अगस्त के लिए निर्धारित किया गया था लेकिन खराब मौसम के कारण इसे दो बार स्थगित करना पड़ा था। जापान के लैंडर के तीन-चार महीने में चंद्रमा की कक्षा में पहुंचने और चार-छह महीने में उसकी स्तर पर उतरने की संभावना है।

मित्सुबिशी हेवी इंडस्ट्रीज चंद्र मॉड्यूल विकसित करने के लिए जॉक्सा के साथ काम कर रही है ताकि लैंडिंग कराने की योजना सफल रहे। यदि लैंडिंग सफल रही, तो इस अभियान के डेटा का उपयोग चंद्रमा और मंगल मिशन की अमेरिका के आर्टेमिस के लिए तैयारियों में किया जाएगा।

रेनो काइगर आरएक्सटी (ओ) एमटी संस्करण लाँच, कीमत 7.99 लाख
नई दिल्ली। रेनो इंडिया ने भारतीय बाजार में काइगर आरएक्सटी (ओ) एमटी संस्करण लाँच करने की घोषणा की जिसकी एक्स शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपए है। कंपनी ने यहां जारी बयान में कहा कि रेनो ने काइगर वैरिएंट के पोर्टफोलियो को आकर्षक मूल्य पर नए-नए फीचरों और ज्यादा सुविधाओं के साथ लैस किया है। इसमें उपभोक्ताओं को अपनी श्रेणी में सबसे बेहतरीन फीचर मिलने का दावा किया गया है, जिसमें वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ 8 इंच का टचस्क्रीन, एलईडी हेड लैंप्स, अलॉय व्हील्स और हाई सेंटर कंसोल शामिल हैं।

इसके अलावा इसमें नए-नए फीचरों की पूरी रेंज उपभोक्ताओं को ऑफर की गई है जो इस एसयूवी के ड्राइविंग के अनुभव को और शानदार बनाएगी। कंपनी ने गाड़ी के आरएक्स जेड वर्जन के लिए ऑफर उपभोक्ताओं को दिए हैं, जिसमें 10000 रुपये कैश , एक्सचेंज करने पर 20 हजार रुपये, 12 हजार रुपये तक के कॉरपोरेट लाभ दिए गए हैं। इसके अलावा 49,000 रुपये के लॉयल्टी बेनिफिट््स भी उपभोक्ताओं को दिए गए हैं।

मैग्जीन एफबीएस फेम प्रिन्योर का कवर पेज लॉन्च
जयपुर। एंटरप्रिन्योर महिलाओं पर आधारित मैग्जीन एफबीएस फेम प्रिन्योर के कवर पेज की लॉन्चिग शुक्रवार को वैशाली नगर के आम्रपाली सर्किल स्थित दैनिक नवज्योति कार्यालय में चीफ गेस्ट हिमांशी गहलोत, शिक्षाविद् जयश्री पेड़िवाल, दैनिक नवज्योति के डायरेक्टर हर्ष चौधरी, डायरेक्टर पायल चौधरी, एफबीएस फाउंडर मेघा गुप्ता, एफबीएस मेंटोर रश्मि कोटावाला की उपस्थिति में हुई। प्रिंट पार्टनर नवपैक और दैनिक नवज्योति की मीडिया पार्टरनरशिप में हुए कार्यक्रम में शहर की एंटरप्रिन्योर्स ने हिस्सा लिया। म्यूजिकल ईवनिंग में मैग्जीन का कवर पेज लॉन्च हुआ। फाउंडर एफबीएस मेघा गुप्ता ने बताया कि फर्स्ट एडिशन लॉन्च होते ही सपना पूरा होने जैसा लग रहा है। महिलाओं को एंटरप्रिन्योरशिप के लिए प्रेरित कर रहे हैं। हमारी मैग्जीन के कवर पेज पर भी सात महिला एंटरप्रिन्योर्स हैं। महिलाएं अब बिजनेस और स्टार्टअप्स में अच्छा काम कर रही हैं। कार्यक्रम में आए गेस्ट ने कवर पेज के साथ मोबाइल से सेल्फी ली और इस फील्ड से जुड़ी तमाम जानकारियां ली।

बिजी बी का ऑनलाइन स्टोर लांच
जयपुर। फैशन व लाइफस्टाइल ब्रांड बिजी बी का ऑनलाइन स्टोर व पोस्टर जयपुर के सिटी पैलेस में सांसद दीया कुमारी ने लांच किया। बिजी बी की फाउंडर शिखा कूलवाल ने बताया की हमने फैशन को लेकर क्रेजी रहने वाली फीमेल्स को ध्यान में रखते हुए अपने आॅनलाइन स्टोर को डिजाइन किया है। जयपुर ज्वैलर्स एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष मंगोडीवाला, नीरज खंडेलवाल, गीता देवी, शीना, गरिमा, अवनी, दिविशा व वेदान्त उपस्थित थे।

रॉकेट एच3 का पहला प्रक्षेपण किया स्थगित
टोक्यो। जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (जेएएक्सए) ने कागोशिमा प्रीफेक्चर के तनेगाशिमा अंतरिक्ष केंद्र से जापान के वाहक रॉकेट एच3 के पहले प्रक्षेपण को ठोस बूस्टर प्रज्वलित नहीं होने के कारण स्थगित कर दिया है। रॉकेट के उड़ान भरने की योजना थी। एच3 का मुख्य इंजन कट गया, लेकिन ठोस रॉकेट बूस्टर प्रज्वलित नहीं हुए, जिससे रॉकेट अपने लांच पैड पर पेलोड में एडवांस्ड लैंड ऑब्जर्विंग सैटेलाइट -3 डायची-3 के साथ निकल गया।

मूल रूप से लांच 13 फरवरी के लिए निर्धारित किया गया था, लेकिन उड़ान नियंत्रण प्रणाली में पहचाने गए मामलों के कारण 15 फरवरी तक स्थगित किया गया था। इसमें हवा के जवाब में रॉकेट की स्थिति को बदलने वाले उपकरण में खराबी आ गयी थी और फिर मौसम की स्थिति के कारण 17 फरवरी के लिए पुनर्निर्धारित किया गया था।

ऑनर का नया स्मार्टफोन एक्स40आई लांच, 50 मेगापिक्सल का कैमरा
नई दिल्ली। ऑनर ने नया स्मार्टफोन ऑनर एक्स40आई को लांच किया है। कंपनी ने फोन में 50 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा दिया है। कंपनी ने फोन को दो वेरिएंट- 8जीबी+128जीबी और 12जीबी+256जीबी में लांच किया है। कंपनी फोन में 5जीबी तक की वर्चुअल रैम भी दे रही है। इससे फोन की रैम को 17जीबी तक किया जा सकता है। इसे चीन में लांच किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 18,920 रुपये है। यह फोन ग्राहकों को पिंक, सिल्वर, ग्रीन और ब्लैक कलर में मिलेगा।

फोन में कंपनी ने 6.7 इंच की एचडी डिस्प्ले दी है। फोन में  मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 चिपसेट प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके अलावा इसका फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसकी बैटरी 4000 एमएएच की है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस और यूएसबी ऑप्शन दिए गए है।

तीन दिवसीय गांधी जीवन दर्शन प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
कोटा। शांति एवं अहिंसा निदेशालय राजस्थान सरकार के तत्वाधान में आयोजित तीन दिवसीय गांधी जीवन दर्शन प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ सोमवार को कोटा के नगर विकास न्यास आॅडिटोरियम में समारोह पूर्वक आयोजित किया गया। गांधी जीवन दर्शन प्रशिक्षण में प्रात: 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक देश के विख्यात गांधी वादियों द्वारा कोटा संभाग के ब्लॉक व चयनित नागरिकों को गांधी जीवन दर्शन के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

निदेशक मनीष शर्मा ने बताया कि आवासीय प्रशिक्षण में प्रात: 5 बजे प्रकृति प्रार्थना, 6 बजे प्रभात फेरी,  7 बजे श्रमदान कार्यक्रम, पौधारोपण तथा प्रतिदिन प्रात: 11 बजे से शाम 5 बजे तक गांधी जी के जीवन दर्शन पर आधारित कक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। शाम 7  बजे सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित की जाएगी। उद्घाटन समारोह में गांधी शांति प्रतिष्ठान नई दिल्ली के अध्यक्ष कुमार प्रशांत, मैग्सेसे पुरस्कार विजेता राजेंद्र सिंह, गांधी शांति अहिंसा निदेशालय के निदेशक मनीष शर्मा, पूर्व कुलपति व गांधीवादी विचारक प्रोफेसर बीएम शर्मा, देश के विख्यात गांधीवादी मनोज ठाकरे, प्रशांत नागोसे,   गांधी जीवन दर्शन समिति कोटा के संयोजक पंकज मेहता ने विचार व्यक्त किये। संभागीय आयुक्त दीपक नंदी ने देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए गांधीवादी विचारक एवं संभाग के विभिन्न अंचलों से आए नागरिक का स्वागत किया।