govind devji temple - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सत्संग भवन में त्रिवेणी संगम जल का नि:शुल्क वितरण, श्रद्धालुओं को संगम जल किया गया वितरित
जयपुर। गोविंद देव जी के सत्संग भवन में मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी महाराज के सान्निध्य में प्रयागराज के पवित्र त्रिवेणी संगम जल का नि:शुल्क वितरण किया गया। धार्मिक श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में धूप झांकी से शयन झांकी तक श्रद्धालुओं को संगम जल वितरित किया गया। आयोजन के दौरान कुल 22 हजार जल पात्रों का वितरण हुआ।

बड़ी संख्या में श्रद्धालु सत्संग भवन पहुंचे और संगम जल प्राप्त कर स्वयं को पुण्य लाभ से अभिसिंचित किया। कार्यक्रम शांत, सुव्यवस्थित और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।

गोविंद देवजी मंदिर : सर्दी का मौसम शुरू, अब देर से उठेंगे ठाकुरजी ; मंगला दर्शन भी होंगे मात्र पंद्रह मिनिट
जयपुर। सर्दी का मौसम शुरू होने के साथ अब आराध्य देव गोविंद देवजी थोड़े देर से उठेंगे। अभी उनके उठने का समय सुबह चार बजे है और वे साढ़े पांच बजे तक यानी पूरे डेढ़ घंटे भक्तों को दर्शन दे रहे हैं, लेकिन अब ठाकुरजी सुबह पांच बजे यानी एक घंटे देरी से उठेंगे। उनके मंगला दर्शन भी मात्र पंद्रह मिनिट होंगे। हालांकि रविवार और एकादशी तथा विशेष उत्सव के दिन वे ज्यादा देर तक दर्शन देंगे। मंदिर प्रबंधन ने सात नवम्बर से 11 फरवरी तक का कैलेंडर जारी कर दिया है।

यह रहेगा झांकियों का समय
मंगला झांकी प्रात: 5 से 5:15 बजे तक, धूप झांकी प्रात: 7:45 से 9 बजे तक, शृंगार झांकी प्रात: 9:30 से 10:15 बजे तक, राजभोग झांकी प्रात: 10:45 से 11:15 बजे तक, ग्वाल झांकी शाम 5 से 5:15 बजे तक, संध्या झांकी शाम 5:45 से 6:45 बजे तक और शयन झांकी रात्रि 8 से 8:15 बजे तक रहेगी। गोविंद देवजी मंदिर के सेवाधिकारी मानस गोस्वामी ने बताया कि प्रत्येक रविवार एवं एकादशी के दिन विशेष दर्शन व्यवस्था रहेगी। जिसमें मंगला झांकी प्रात: 4.30 से 5:15 बजे तक, धूप झांकी प्रात: 7:30 से 9 बजे तक, ग्वाल झांकी शाम 4:45 से 5:15 बजे तक तथा शयन झांकी रात्रि 7:45 से 8:15 बजे तक होगी। परिस्थितियों के अनुसार समय परिवर्तन संभव रहेगा।

गोविंद देव जी मंदिर : दीपावली पर मुख्यद्वार से ही मिलेगा भक्तों को प्रवेश, बीमार व्यक्ति करें ऑनलाइन दर्शन
जयपुर। दीपावली के दिन गोविंद देवजी मंदिर में दर्शनार्थियों की भीड़ को देखते हुए दर्शन की विशेष व्यवस्था की है। यह व्यवस्था मंगला से लेकर शयन झांकी तक प्रभावी रहेगी। मंगला झांकी के दर्शन प्रात: 4 बजे से 6:30 बजे तक होंगे। धूप झांकी प्रात: 7 बजे खोली जाएगी। दर्शनार्थियों का प्रवेश केवल मंदिर के मुख्य द्वार से ही होगा, जबकि जय निवास बाग से प्रवेश पूर्णत: निषेध रहेगा। मंदिर परिसर में जूता-चप्पल खोलने की कोई व्यवस्था नहीं होगी। दर्शनार्थियों के लिए दो अलग-अलग लाइनें बनाई गई हैं। जूता-चप्पल पहने भक्त मंदिर के बाहर बने रैंप से दर्शन कर सकेंगे जबकि बिना जूता-चप्पल वाले भक्त मंदिर छावन में दर्शन कर सकेंगे। सभी दर्शनार्थी मंदिर की बड़ी परिक्रमा करते हुए मुख्य द्वार से निकास करेंगे। कंवर नगर एवं ब्रह्मपुरी से आने वाले भक्त जय निवास उद्यान और जनता मार्केट मार्ग से मंदिर में प्रवेश कर सकेंगे और दर्शन के बाद चिंताहरण हनुमानजी मार्ग से निकास करेंगे।

बीमार व्यक्ति करें ऑनलाइन दर्शन:
मंदिर प्रशासन ने हृदय, डायबिटीज, बीपी या श्वास संबंधित रोगों से पीड़ित श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे भीड़ को देखते हुए मंदिर में न आएं। वे 'गोविंदम् एप' पर ऑनलाइन दर्शन कर सकते हैं। भक्तजन कीमती सामान, बैग, थैले, लेडीज पर्स या आभूषण लेकर न आएं। पानी की बोतल साथ रखें।

दर्शन समय इस प्रकार रहेगा
मंगला झांकी- प्रात: 4 से 6:30 तक
धूप झांकी- प्रात: 7 से 9 तक
शृंगार झांकी- प्रात: 9.30 से 10.15 तक
राजभोग झांकी- प्रात: 10.45 से 11.45 तक
ग्वाल झांकी-शाम 4.45 से 5.15 तक
संध्या झांकी- शाम 5.45 से 7.30 तक
शयन झांकी- रात्रि 8 से 8.15 बजे तक

गोविंद देव जी मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में धूमधाम से मनाया गया शरद पूर्णिमा महोत्सव, मंदिरों में बनी खीर, भक्तों को किया वितरण
जयपुर। राजधानी जयपुर के आराध्य गोविंद देव जी मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में शरद पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शाम होते ही मंदिरों में खीर बनाना शुरू हुआ, जो देर शाम तक बनती रही। हालांकि, बारिश होने से जयपुर के आसमान में बादल छाए रहे, जिसके कारण चन्द्रमा बहुत ही कम दिखाई पड़ा। देर रात मंदिरों में प्रभु को खीर का भोग लगाकर वितरण किया गया।

नगर के आराध्य देव गोविंददेवजी मंदिर में शरद पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में वेद-मंत्रोच्चार के साथ ठाकुर श्रीजी का पंचामृत अभिषेक कर एकदम सफेद रंग की नवीन पोशाक धारण कराई गई। विशेष अलंकार श्रंगार और पुष्प श्रंगार किया गया। इस दौरान यहां मंदिर में प्रभु की मंगला झांकी में भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे। यही स्थिति राजभोग झांकी के दौरान रही। ठाकुर श्रीजी को खीर और खीरसा का भोग लगाया गया। श्रंगार झांकी में ठाकुरजी का श्रंगार आकर्षण का केन्द्र रहा। शरदोत्सव की विशेष झांकी के दर्शन शाम 7.15 से 7.30 बजे तक हुए। मंदिर के सेवाधिकारी मानस गोस्वामी ने बताया कि ठाकुर श्रीजी के समक्ष शरदोत्सव में विशेष खाट सजाई गई। इसमें शतरंज, चौसर की बाजी सजाई गई। इस झांकी के दर्शन करने श्रद्धालु उमड़ पड़े। श्रद्धालुओं के उत्साह को देखते हुए झांकी का समय बढ़ाना पड़ा।

सरस पदावलियों से सरस बिहारी का गुणगान :

सुभाष चौक पानों का दरीबा स्थित श्री शुक संप्रदाय की प्रधान पीठ श्रीसरस निकुंज में शुक संप्रदाय पीठाधीश्वर अलबेली माधुरी शरण महाराज के सान्निध्य में शरदोत्सव भक्तिभाव से मनाया गया। प्रवक्ता प्रवीण बड़े भैया ने बताया कि ठाकुरजी को केसरिया खीर सहित अन्य मीठे व्यंजनों का भोग अर्पण किया गया। महारास और वेणुवादन की पदावलियों का गायन किया गया। इसी तरह श्रीप्रेमभाया मंडल समिति की ओर से चांदपोल बाजार के जयलाल मुंशी का रास्ता स्थित युगल कुटीर में श्रीप्रेमभाया सरकार का शरद चांदनी उत्सव मनाया गया। समिति के अध्यक्ष दुर्गा चौधरी ने बताया कि श्रीप्रेमभाया सरकार को धवल पोशाक धारण करा कर पुष्पों से श्रंगार किया गया।

ठाकुरजी के सामने बिछाए चौपड़-पासा :

समाज श्रीसीताराम जी समिति की ओर से छोटी चौपड़ स्थित श्रीसीताराम जी मंदिर में मनाए गए शरद महोत्सव में प्रभु को सफेद नई पोशाक धारण कराई गई। ठाकुर के आगे चौपड़ पासा बिछाया गया। रात्रि 10 बजे बाद औषधीयुक्त खीर का वितरण किया गया। रामबाबू झालानी ने बताया कि उत्सव के दौरान ठाकुर श्रीसीताराम जी को रास के भजन सुनाए गए। वैद्य धर्मचंद ने खीर में दमे की औषधि मिलाकर सभी भक्तों को वितरित की। इसी तरह पुरानी बस्ती स्थित गोपीनाथजी मंदिर, चौड़ा रास्ता के राधा दामोदर, मदन गोपाल, रामगंज बाजार के लाड़लीजी, गलता तीर्थ अक्षयपात्र, अक्षरधाम, इस्कॉन मंदिर सहित अन्य सभी मंदिरों में शरद पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया।

गोविंद देवजी मंदिर में चेन चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार, भीड़ का फयदा उठाकर देती थी वारदात को अंजाम
जयपुर। माणक चौक थाना पुलिस ने गोविंद देव जी मंदिर परिसर में चेन चोरी करने वाली बावरिया गैंग की महिला को गिरफ्तार कर दो सोने की चेन बरामद की है। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार आरोपी साहिबा उर्फ राखी बावरिया (32) कोतवाली भरतपुर की रहने वाली है और यहां जवाहर सर्किल इलाके में रहती है। पुलिस उपायुक्त उत्तर करण शर्मा ने बताया कि 3 जून और 12 जुलाई को गोविंद देव जी मंदिर से महिलाओं की गले की चेन चोरी होने की घटनाएं दर्ज हुईं। इसके बाद वहां सादा वस्त्रों में बनाई गई विशेष निगरानी टीम ने मंदिर परिसर व आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर संदिग्धों पर नजर रखी और चेन चोर महिला को गिरफ्तार कर लिया।

यूं देती थी वारदात को अंजाम
सीआई धर्म सिंह ने बताया कि साहिबा मंदिरों में दर्शनों की भीड़ में घुल-मिल कर रहती और महिलाओं की गले की चेन पर नजर रखकर मौका पाते ही भीड़ का फयदा उठाकर चेन छीन लेती। बाद में वह सीधे किसी एक ठिकाने पर न जाकर अलग-अलग जगह पर शरण ले लेती थी ताकि पहचान न हो और पुलिस का पता न चले।

राधाष्टमी आज : गोविंद देवजी मंदिर में 121 किलो पंचामृत से होगा जन्माभिषेक, धूप झांकी में छप्पन भोग की झांकी सजाई
जयपुर। ठाकुर श्रीजी की प्रियाजु राधा किशोरीजी का जन्मोत्सव रविवार को राधाष्टमी के रूप में मनाया जाएगा। मुख्य आयोजन गोविंद देवजी मंदिर में होगा। शनिवार को बंगाली महिला मंडल की ओर से अष्टप्रहर नाम संकीर्तन शुरू हुआ, यह लगातार 24 घंटे जारी रहेगा। सेवाधिकारी मानस गोस्वामी ने बताया कि सुबह मंगला झांकी के बाद राधाजी का 121 किलो पंचामृत, सवार्षधि और केसर जल से अभिषेक होगा। पंचामृत तैयार करने में 80 किलो दूध, 30 किलो दही, दो किलो बूरा, एक किलो शहद, एक किलो घी और शेष केसर जल का उपयोग किया जाएगा। करीब 45 मिनिट तक अभिषेक का क्रम चलेगा। इससे पूर्व शालिग्रामजी और तिथि पूजन संपन्न होगा। अभिषेक के दौरान राधाजी को ठाकुरजी से आगे लाया जाएगा। राधाजी के जन्माभिषेक के समय ठाकुरजी के दर्शन नहीं होंगे। धूप झांकी में छप्पन भोग की झांकी सजाई जाएगी और अधिवास पूजन होगा। श्रृंगार झांकी में मुख्य जन्मोत्सव पूजन होगा। मंदिर और भक्तों की ओर से फल, खिलौने, टॉफी, चॉकलेट की 51 टोकरियां भक्तों में लुटाई जाएगी। शाम को श्रृंगार झांकी में राधा रानी ठाकुरजी संग फूलों के गोविंद महल में विराजमान होकर दर्शन देंगी। महिला मंडल की ओर से बधाइगान और उछाल होगी।

लाड़ली जी मंदिर में होंगे राधाजी के चरण दर्शन
रामगंज बाजार स्थित मंदिर श्री लाड़ली जी में ललित संप्रदायाचार्य मंहत संजय गोस्वामी के सानिध्य में सुबह साढ़े पांच बजे अरुणोदय की वेला के समय श्री राधाजी का जन्माभिषेक होगा। सुबह 8:30 बजे धूप आरती में चरण दर्शन होंगे। यह चरण दर्शन केवल राधाष्टमी को ही होते हैं।

सरस निकुंज में आचार्या की बधाइयों से रिझाएंगे किशोरीजी को
सुभाष चौक पानों का दरीबा स्थित श्री शुक संप्रदाय की प्रधान पीठ श्री सरस निकुंज में शुक संप्रदाय पीठाधीश्वर अलबेली माधुरी शरण महाराज के सान्निध्य में राधाष्टमी पर्व मनाया जाएगा। सरस परिकर के प्रवक्ता प्रवीण बड़े भैया ने बताया कि सुबह वेदोक्त मंत्रोच्चार के साथ किशोरीजी का अभिषेक किया जाएगा।

गोविंद देवजी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़
जयपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर शुक्रवार को सुबह से ही गोविंद देवजी मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और भक्ति भाव से भगवान के दर्शन किए। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों का रेल-सा लग गया था, हर कोई श्रीकृष्ण के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित करना चाहता था।

दोपहर 2 से 4 बजे तक पट बंद रहने के कारण मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं ने वहीं भजन-कीर्तन प्रारंभ कर दिया। ढोल, मंजीरे और झांझ की मधुर ध्वनियों के बीच भक्त श्रीकृष्ण के भजनों में झूमते रहे। वातावरण “राधे-राधे” और “गोविंद जय जय गोपाल जय जय” के जयकारों से गूंजता रहा। मंदिर प्रांगण भक्ति रस में सराबोर दिखाई दिया।

भीड़ अधिक होने के कारण श्रद्धालुओं को थोड़ी असुविधा का सामना भी करना पड़ा। दर्शन के लिए लंबी-लंबी कतारें लगनी पड़ीं और गर्मी के कारण कई स्थानों पर अव्यवस्था की स्थिति भी बनी। मंदिर प्रशासन ने व्यवस्था संभालने के लिए स्वयंसेवकों को तैनात किया, जिन्होंने भक्तों को कतार में खड़ा कर दर्शन कराने में मदद की।

मंदिर परिसर और आस-पास की गलियां भी श्रद्धालुओं से खचाखच भरी रहीं। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी श्रीकृष्ण के दरबार में अपनी श्रद्धा अर्पित करने पहुंचे। जन्माष्टमी का पर्व नजदीक आते ही मंदिर परिसर का माहौल पूरी तरह कृष्णमय हो गया है। श्रद्धालु इस अवसर को जीवन का सौभाग्य मानते हुए भक्ति में डूबे नजर आए।

गोविन्द देव जी मंदिर में नई दर्शन व्यवस्था, खाटूश्यामजी मंदिर, सालासर बालाजी और सांवलिया सेठ की तर्ज पर होंगे दर्शन
जयपुर। आराध्य देव गोविंद देव जी मंदिर में भी अब हर रविवार, एकादशी, कार्तिक माह और प्रमुख पर्वों पर खाटूश्यामजी मंदिर, सालासर बालाजी और सांवलिया सेठ की तर्ज पर दर्शन होंगे। यानी राधे-राधे जपते जाओ, दर्शन कर आगे बढ़ते जाओ। श्रद्धालुओं की बढ़ती भारी संख्या को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने पुलिस प्रशासन को अवगत करवाते हुए नई दर्शन व्यवस्था को अंतिम रूप दिया है। पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जॉसफ  ने गुरुवार को सुगम व्यवस्था के पोस्टर का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि माह में छह दिन नई दर्शन व्यवस्था से श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन होंगे। सभी भक्तों को इस व्यवस्था में सहयोग करना चाहिए। मंदिर में भारी भीड़ उमड़ने के कारण सुव्यवस्थित दर्शन कराने के लिए स्थाई रूप से दर्शन व्यवस्था में आंशिक बदलाव करना अब जरूरी हो गया है।

यह होगा आंशिक बदलाव :

जूते-चप्पल रहित श्रद्धालु मंदिर छावन से परिक्रमा करते हुए दर्शन कर सकेंगे और मुख्य निकास से बाहर निकलेंगे। जूते-चप्पल पहने हुए श्रद्धालु बाहरी रैंप से दर्शन कर उसी मार्ग से लौटेंगे। मंदिर छावन में किसी को बैठने, रुकने या फोटोग्राफ - वीडियो बनाने की अनुमति नहीं होगी। भीड़ नियंत्रण के लिए 50 से 60 अधिक स्वयंसेवकों, 20 सिक्योरिटी गार्ड तथा करीब 25 पुलिसकर्मी सेवाएं देंगे।

संकीर्तन अब सत्संग भवन में :

रविवार और एकादशी को अनेक भजन मंडलियां मंदिर में कीर्तन करने आती हैं। इसके लिए सत्संग भवन में स्थान निश्चित किया गया है।

बनेगी स्थाई बैरिकेडिंग :

मंदिर में उत्सवों पर अस्थाई बेरिकेडिंग बनाई जाती है। बाद में इसे हटा दिया जाता है। अब मंदिर प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए छायादार स्थाई बैरिकेडिंग बनवाने जा रहा है। इसमें दर्शनार्थियों के सुचारु संचालन के लिए दो कतारों में चलने की व्यवस्था होगी। इसके साथ पंखे, ध्वनि विस्तार यंत्र एवं एलईडी स्क्रीन भी लगाने की योजना है।

गोविंद देव जी मंदिर में हुआ आयोजन : पेंटिंग प्रदर्शनी और स्वच्छता कैंपेन में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
जयपुर। नगर निगम हेरिटेज, डिजिटल बाल मेला और फ्यूचर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में चित्रकला प्रदर्शनी और स्वच्छता कैंपेन गुरुवार को आयोजित हुआ। प्रदर्शनी और कैंपेन की शुरूआत गोविंद देवजी मंदिर प्रांगण में महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में आयोजित हुआ। इस अवसर पर कलक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। इस स्वच्छता कैंपेन में हेरिटेज नगर निगम के कमिश्नर अरूण हसीजा बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम ‘कौन बनेगा बाल पार्षद’ अभियान के तहत आयोजित किया गया। इस अवसर पर कलक्टर जितेंद्र कुमार सोनी ने बच्चों की प्रदर्शनी को अद्भुत बताया। उन्होने बताया कि शहर को साफ रखने में बच्चों का बड़ा योगदान होता है।

वहीं नगर निगम के कमिश्नर अरुण हसीजा ने इस पहल की सराहना की। डिजिटल बाल मेला की जाह्नवी शर्मा ने बताया कि बच्चों ने पेंटिंग प्रदर्शनी में अपने शहर को सुंदर रखने का संदेश दिया। साथ ही चित्रों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक भी किया। इसके साथ ही मंदिर में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की जानकारी भी लोगों के साथ साझा की गई। कौन बनेगा बाल पार्षद अभियान के तहत हर वार्ड में स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान बच्चों की ओर से चलाया जा रहा है। जल्द ही बाल पार्षदों की एक विशेष साधारण सभा की बैठक भी आयोजित की जाएगी।

गोविन्द देव जी मंदिर में परिणय अनुयाज कार्यक्रम : ऐसे नवविवाहित जोड़े शामिल होंगे, जिनका हाल ही में विवाह हुआ
जयपुर। आराध्य देव गोविंद देवजी मंदिर में रविवार को सुबह 8 से 10 बजे तक परिणय अनुयाज कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें ऐसे कई जोड़े परिवार सहित शामिल होंगे, जिनका विवाह पिछले दिनों ही संपन्न हुआ है। अब तक तीस जोड़ों ने नि:शुल्क पंजीयन करवाया है। कार्यक्रम में नव विवाहित जोड़ों को सुखी गृहस्थ जीवन के सूत्र बताए जाएंगे। कार्यक्रम का आयोजन गायत्री महायज्ञ के साथ होगा। यज्ञ से पूर्व वक्ता सुखी दाम्पत्य जीवन पर प्रकाश डालेंगे। नवविवाहित जोड़ों से सुखी वैवाहिक जीवन के लिए मां गौरी सहित अन्य देवी-देवताओं का पूजन करवाया जाएगा। इसके बाद यज्ञ में विशिष्ट आहुतियां दी जाएंगी। गोविंद देवजी मंदिर के सेवाधिकारी मानस गोस्वामी ने बताया कि यज्ञ में शामिल होने के लिए किसी भी तरह की सामग्री लाने की आवश्यता नहीं है।

हवन के बाद देहली पूजन
पूजा-अर्चना के बाद दाम्पत्य जीवन को सुखी बनाने वाले स्वर्ण सूत्र बताए जाएंगे। इसके बाद गायत्री महायज्ञ में आहुतियां प्रदान की जाएंगी। करीब साढ़े नौ बजे सभी जोड़े ठाकुरजी के दर्शन करेंगे। सभी जोड़े देहली पूजन कर ठाकुरजी का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। सभी जोड़ों को उपहार भी दिए जाएंगे।

भक्ति से ही जीवन में सुख शांति : गोस्वामी
महंत संजय गोस्वामी ने शुक्रवार को यहां कहा कि भक्ति से ही जीवन में सुख शांति मिल सकती है। जीवन का निर्माण भगवान की भक्ति से ही होता है। श्री कृष्ण की बाल-लीलाओं की कथा मनुष्य को भक्ति  प्रदान करती है। गोस्वामी मेडिकल कालेज के पीछे आयोजित भागवत कथा में प्रवचन कर रहे थे। इस अवसर पर गोवर्धन पूजन की कथा व 56 भोग लगाए गए। भजनों से वातावरण भक्तिमय हो गया। आयोजक घनश्याम शर्मा  ने बताया कि शनिवार को महारास व रुक्मिणी विवाह की कथा होगी। कथा का समय दोपहर तीन से सात बजे तक रहेगा।

मंदिरों में ठाकुरजी को तेज गर्मी से निजात दिलाने के लिए विशेष प्रबंध : गोविंद देवजी मंदिर में जल उत्सव की शुरुआत
जयपुर। ज्येष्ठ माह शुरू होते ही मंदिरों में ठाकुरजी को तेज गर्मी से निजात दिलाने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। ठाकुर जी के गर्भ गृह में फव्वारों से ठंडक की जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार को गोविंद देवजी मंदिर में जल उत्सव की शुरुआत हुई। इससे लिए ठाकुरजी को चांदी के रियासतकालीन सिंहासन पर विराजमान किया गया। ठाकुरजी ने राधा रानी संग सुगंधित जल की फुहारों के बीच भक्तों को दर्शन दिए। दोपहर को महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में गोविन्ददेवजी मंदिर के निज गर्भ मंदिर में रियासतकालीन फव्वारा चलाया गया। जल में चंदन, केवड़ा और गुलाब जल मिलाया गया। इससे पूरा मंदिर परिसर सुगंधित हो उठा।

मंदिर के छांवण में प्रवेश करते ही भक्तों को शीतलता का अहसास हुआ। ठाकुरजी को सफेद धोती और दुपट्टा धारण कराकर हल्के पीले और धवल ऋतु पुष्पों से शृंगार किया गया। जलविहार का जल मंदिर के पीछे जय निवास उद्यान की ओर निकलने लगा। जहां श्रद्धालुओं ने जल में स्नान किया। कुछ दर्शनार्थी अपने साथ जल पात्र में भरकर घर भी लेकर गए। ठाकुरजी ने जलविहार के दौरान भक्तों को पानी बचाने का संदेश दिया। पहले जलविहार की झांकी एक घंटे की हुआ करती थी, उसका समय घटाकर मात्र 15 मिनट कर दिया गया है। जल यात्रा उत्सव के बाद आम, खरबूजा, तरबूज, खस और गुलाब का शरबत, मुरब्बे का भोग लगाया गया।

गोविंद देवजी मंदिर में नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ के साथ मनाया संस्कारोत्सव, पंच तत्वों का पूजन कर मनाया जन्म दिन संस्कार
जयपुर। ऋषि प्रणीत भरतीय संस्कृति के अनुसार यज्ञ के साथ जन्मदिन संस्कार मनाने की आदि परम्परा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रविवार को आराध्य देव गोविंद देवजी मंदिर में रविवार को संस्कारोत्सव-2025 का आयोजन किया गया। इसमें जन्मदिन संस्कार को भारतीय तरीके से मनाने पर जोर दिया गया। आधा दर्जन लोगों ने पंच तत्वों धरती, वायु, आकाश, जल और अग्नि का पूजन कर जन्मदिन संस्कार मनाया।  मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में  संस्कारोत्सव को गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी की टोली के डॉ अजय भारद्वाज, गायत्री प्रसाद , दिनेश मारबदिया ने प्रज्ञा गीतों की सरस प्रस्तुति के साथ संपन्न कराया। मंदिर के सेवाधिकारी मानस गोस्वामी ने प्रारंभ में देव पूजन किया। ठाकुर श्री राधा गोविंद देव जी, देव माता मां गायत्री, पंडित श्रीराम शर्मा, भगवती देवी शर्मा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया।

उन्होंने कहा कि मंदिर में हर रविवार को सुबह 8 से 10 बजे तक नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ के साथ जन्म दिन संस्कार मनाए जाएंगे। आचार्य पीठ से गायत्री प्रसाद ने कहा कि जिस तरह हम रामनवमी, श्री कृष्ण जन्माष्टमी, महावीर जयंती, गांधी जयंती के रूप में अवतारों और महापुरुषों का जन्म दिन मनाते हैं उसी तरह हमें अपना जन्मदिन भी उत्साह के साथ मनाना चाहिए। बाकी संस्कार जीवन में एक बार ही मनाया जाता है मगर जन्म संस्कार हर साल मनाया जाता है। हम भारतीय हैं इसलिए यह सस्कार भारतीय संस्कृति के अनुसार मनाना चाहिए न कि अंग्रेजी सभ्यता के साथ। जन्मदिन आत्म चिंतन का दिन है। साल भर में हमने क्या किया यह विचार करने का दिन है।

इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं नौ कुंडीय  गायत्री महायज्ञ में विश्व कल्याण की कामना के साथ यज्ञ देवता को आहुतियां अर्पित की। जन्म दिन संस्कार मनाने वाले लोगों के उज्ज्वल भविष्य के लिए नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ में विशेष आहुतियां प्रदान करवाई गई। उपस्थित लोगों ने पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद प्रदान किया । गोविंद देव जी का चित्र, दुपट्टा, प्रसाद, साहित्य भेंट कर सम्मान किया गया । लोगों ने जन्म दिन पर पौधा लगाने के साथ भविष्य में केक काटकर, मोमबत्ती बुझाकर जन्मदिन नहीं मनाने का संकल्प लिया।