campaign - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

केरल में ड्रग्स की तस्करी के लिए फ़ूड डिलीवरी प्लेटफ़ॉर्म का हो रहा है गलत इस्तेमाल: गृह मंत्री रमेश चेन्निथला
अलाप्पुझा। केरल के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने चेतावनी दी है कि स्विगी और ज़ोमैटो जैसे फ़ूड डिलीवरी प्लेटफ़ॉर्म का इस्तेमाल कथित तौर पर ऑनलाइन फ़ूड डिलीवरी की आड़ में नशीले पदार्थों की तस्करी और वितरण के लिए किया जा रहा है। मंत्री ने इन रिपोर्टों को गंभीर बताते हुए इसमें शामिल लोगों को सरकार की ओर से "आखिरी चेतावनी" जारी की। उन्होंने कहा कि जो कोई भी ऐसी गतिविधियां जारी रखेगा, उसे ड्रग्स-विरोधी अभियान 'ऑपरेशन तूफ़ान' के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

चेन्निथला ने कहा, "लोग ऑनलाइन खाना ऑर्डर करते हैं और यह उनके घरों तक पहुंचाया जाता है। इन डिलीवरी सिस्टम के गलत इस्तेमाल को लेकर गंभीर शिकायतें भी मिली हैं। यह आखिरी चेतावनी है। अब तक जो हुआ, सो हुआ। अब यह हरकत बंद होनी चाहिए। ऐसी स्थिति न बनाएं कि आपको कानून का सामना करना पड़े।" गृह मंत्री ने कहा कि 'ऑपरेशन तूफ़ान' के तहत मिली शिकायतों से पता चला है कि ड्रग तस्कर नशीले पदार्थों की ढुलाई और वितरण के लिए स्विगी और ज़ोमैटो जैसे फ़ूड डिलीवरी नेटवर्क का गलत इस्तेमाल कर रहे है।

उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी गैर-कानूनी गतिविधियां तुरंत बंद होनी चाहिए और साफ़ कहा कि जो लोग इन्हें जारी रखेंगे, उन्हें बिना किसी रियायत के सख़्त कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। राज्य में चल रहे हर ड्रग वितरण नेटवर्क को खत्म करने के सरकार के संकल्प पर ज़ोर देते हुए चेन्निथला ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए बनी डिलीवरी सेवाओं को कभी भी आपराधिक गतिविधियों का ज़रिया नहीं बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि कानून लागू करने वाली एजेंसियों को निगरानी बढ़ाने और ऐसी सभी गतिविधियों के खिलाफ़ सख़्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

मंत्री ने आगे बताया कि पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे 'ऑपरेशन तूफान' के तहत दर्ज मामलों में किसी भी तरह की सिफारिश, राजनीतिक प्रभाव या बाहरी दबाव को न मानें। उन्होंने कहा कि हर मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। चेन्निथला ने यह भी बताया कि एम्बुलेंस का इस्तेमाल नशीले पदार्थों की ढुलाई और बिक्री के लिए किए जाने की शिकायतें मिली हैं। इन आरोपों को देखते हुए, राज्य के नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत एम्बुलेंस की भी विशेष जांच और कड़ी निगरानी की जाएगी।

राज्यव्यापी जागरूकता अभियान की घोषणा करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि 26 जून को, जिसे 'नशीले पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस' के रूप में मनाया जाता है, केरल के सभी विधानसभा क्षेत्रों में विधायकों के नेतृत्व में नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान में लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए इन कार्यक्रमों के दौरान नशीले पदार्थों के खिलाफ शपथ भी दिलाई जाएगी।

नशीली दवाओं की समस्या को खत्म करने के सरकार के संकल्प को दोहराते हुए चेन्निथला ने कहा कि नशीली दवाओं के खिलाफ अभियान और ज़ोर-शोर से जारी रहेगा। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से अपील की कि वे केरल को नशीले पदार्थों के बढ़ते खतरे से बचाने में अधिकारियों का सहयोग करें।

हजारों लोगों संग योगासन में दिखे CM धामी, युवाओं को दिया फिटनेस और अनुशासन का मंत्र
चम्पावत। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बनबसा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हजारों योग साधकों, सशस्त्र सेना के जवानों, विद्यार्थियों , मातृशक्ति और वरिष्ठ नागरिकों के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए योग को स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन का आधार बताया।

सीएम धामी ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मन, शरीर और आत्मा के बीच सामंजस्य स्थापित करने वाली जीवन पद्धति है। योग व्यक्ति को मानसिक स्थिरता प्रदान करता है और उसे सकारात्मक, अनुशासित एवं सफल जीवन की ओर अग्रसर करता है। उन्होंने कहा कि आज तनाव, अवसाद और अस्वस्थ जीवनशैली से उत्पन्न चुनौतियों के बीच योग एक प्रभावी प्राकृतिक उपचार प्रणाली के रूप में सामने आया है। नियमित योग और प्राणायाम से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, मानसिक एकाग्रता मजबूत होती है तथा जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

उन्होंने कहा कि योग ने विश्वभर में मानवता को जोड़ने का कार्य किया है और भारतीय संस्कृति के मूल मंत्र “वसुधैव कुटुम्बकम्” तथा “सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः” के संदेश को वैश्विक स्तर पर स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयासों से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को वैश्विक पहचान मिली और आज 190 से अधिक देशों में करोड़ों लोग योग से जुड़ चुके हैं। धामी ने कहा कि उत्तराखंड योग, अध्यात्म और साधना की प्राचीन परंपराओं की भूमि है तथा राज्य सरकार उत्तराखंड को योग एवं वेलनेस की वैश्विक राजधानी बनाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि राज्य में देश की पहली योग नीति लागू की गई है, जिसके तहत योग एवं ध्यान केंद्रों की स्थापना के लिए अधिकतम 20 लाख रुपये तक की सब्सिडी तथा योग, ध्यान और प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में शोध एवं अध्ययन को बढ़ावा देने के लिए 10 लाख रुपये तक के अनुदान का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा प्रदेश में पांच नए योग हब विकसित किए जा रहे हैं और सभी आयुष हेल्थ एवं वेलनेस सेंटरों में योग सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि बनबसा में योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन शारदा नदी तट पर योग और आध्यात्मिक साधना को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। राज्य सरकार शारदा कॉरिडोर परियोजना के माध्यम से क्षेत्र को आध्यात्मिक और पर्यटन विकास की नई पहचान देने के लिए कार्य कर रही है। लगभग 3300 करोड़ रुपये की लागत से विकसित की जा रही इस परियोजना के तहत टनकपुर से बनबसा तक शारदा रिवर फ्रंट सहित विभिन्न धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों का विकास किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने युवाओं से विशेष आह्वान करते हुए कहा कि वे योग को केवल एक दिवस तक सीमित न रखें, बल्कि इसे अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर स्वस्थ, अनुशासित और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने की अपील की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेशवासी उत्तराखंड को योग का वैश्विक केंद्र बनाने के संकल्प को साकार करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सशस्त्र सेना के जवानों के साथ “एक वृक्ष योग के नाम” अभियान के अंतर्गत बनबसा मिनी स्टेडियम परिसर में आम का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

वहीं, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नैनीताल के डीएसए मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है और भारत की प्राचीन संस्कृति का यह अमूल्य ज्ञान आज पूरी दुनिया को स्वस्थ जीवन का मार्ग दिखा रहा है। उन्होंने नागरिकों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

दुनिया में चल रहे युद्धों के बीच बाबा रामदेव ने की अपील, बोले- ट्रम्प और पुतिन सहित दुनिया के सभी नेताओं को योग की जरूरत
विजयवाड़ा। योग गुरु बाबा रामदेव ने भारत की प्राचीन योग, ध्यान और प्राणायाम की पद्धति को धर्म और पंथ की सीमाओं से परे बताते हुए शनिवार को यहां कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और अन्य वैश्विक नेताओं को योग साधना करने की जरूरत है। दशकों से योग को लोगों के दैनिक व्यवहार का हिस्सा बनाने के अभियान चला रहे बाबा रामदेव ने विश्व में जगह -जगह चल रहे युद्धों की ओर संकेत करते हुए कहा कि दुनिया में युद्ध नहीं, योग ही समाधान है। ट्रम्प, यूक्रेन को राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की , रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ईरान के वर्तमान सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह मोजतबा खामेनेई और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू इन सभी को योग की जरूरत है।

योग को अपना ले तो सारी समस्याएं ही खत्म

रामदेव ने कहा कि दुनिया योग को अपना ले तो समस्या ही न रहे। उन्होंने कहा, योग , जाति पंथ से ऊपर है । यह मानव स्वास्थ्य का विषय है। अनुशासित जीवन ही योग है। विश्व को योगमय बनाने, योगधर्म को युगधर्म बनाने का प्रयास हो। योग की आदत लग जाएगी तो सभी बुरी आदतें और वृत्तियां अपने आप छूट जएंगी।

आज मुख्य कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

बाबा रामदेव 12वें विश्व योग दिवस की पूर्व संध्या पर आंध्र प्रदेश में विजयवाड़ा शहर के बाहरी इलाके में मंथन सत्यनारायण राजू आश्रम में शनिवार सुबह एक योग शिविर को संबोधित कर रहे थे। बाबा रामदेव रविवार को आंध प्रदेश में योग दिवस पर यहां आयोजित किए जा रहे मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ भाग लेंगे।

'छात्रों की गूंज' से सरकार को घेरेंगे राहुल गांधी, छात्रों-युवाओं से जुड़ने की अपील
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने छात्रों और युवाओं से उनके 'छात्रों की गूंज' अभियान से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा है कि यह पहल सस्ती शिक्षा, निष्पक्ष परीक्षा और सम्मानजनक रोजगार की मांग को सरकार तक पहुंचाने का माध्यम है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक संदेश में गुरुवार को कहा कि यदि किसी छात्र ने पेपर लीक, परीक्षा में धांधली या महंगी फीस का दर्द झेला है और यदि मौजूदा व्यवस्था ने उसके सपनों को तोड़ा है, तो 'छात्रों की गूंज' उसकी आवाज है। उनका कहना है कि यह केवल एक अभियान नहीं, बल्कि छात्रों और युवाओं की मांगों को सरकार तक पहुंचाने का जरिया है।

उन्होंने कहा कि छात्र और युवा अभियान से जुड़कर अपने सुझाव दे सकते हैं तथा ऑनलाइन याचिका पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस अभियान से जुड़ने वाला प्रत्येक हस्ताक्षर इस लड़ाई को ताकत देगा और जितने अधिक लोग इससे जुड़ेंगे, उतनी ही बुलंद आवाज उठेगी। कांग्रेस नेता ने बुधवार को राजस्थान के कोटा से 'छात्रों की गूंज' अभियान की शुरुआत की जिसके जरिए उनकी पार्टी द्वारा शिक्षा व्यवस्था, पेपर लीक और रोजगार जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप दिया, विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का किया आह्वान : शिवराज सिंह चौहान
पटना। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता को केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनआंदोलन का स्वरूप दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और विकास के 12 गौरवपूर्ण वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राजधानी पटना में स्वच्छता अभियान, पौधारोपण कार्यक्रम एवं प्रगति पथ यात्रा का भव्य आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्य रूप से भाग लिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ, हरित एवं विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की शुरुआत पटना के ऐतिहासिक गोलघर स्थित पार्क में आयोजित स्वच्छता अभियान से हुई। इस दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, प्रदेश के पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान में भाग लेकर परिसर की साफ-सफाई की तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

इस अवसर पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता को केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनआंदोलन का स्वरूप दिया है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान ने देश के करोड़ों नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया है और आज भारत स्वच्छता के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह अपने घर, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने में सक्रिय भूमिका निभाए।

स्वच्छता अभियान के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान एमएलए फ्लैट परिसर में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन और हरित भविष्य के निर्माण का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी पौधारोपण कर अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। चौहान ने पौधारोपण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित करने का अभियान है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाने और उसकी देखभाल करने की अपील की।

इसके बाद केंद्रीय मंत्री के नेतृत्व में "प्रगति पथ यात्रा" का आयोजन किया गया। यह यात्रा नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा पथ से प्रारंभ होकर मुक्तिधाम, जेपी गंगा पथ, पटना घाट, पीएमसीएच के नए भवन होते हुए अटल पथ गोलंबर, दीघा तक पहुंची। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और आम नागरिक शामिल हुए। यात्रा का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और बिहार में हुए विकास कार्यों, आधारभूत संरचना के विस्तार तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाना था।

कार्यक्रम में विधायक संजीव चौरसिया, रत्नेश कुशवाहा, संजय कुमार गुप्ता, प्रदेश महामंत्री सरोज रंजन पटेल, प्रीति शेखर, राजेश झा, धनराज शर्मा, नितिन अभिषेक, पूर्व विधायक पवन जायसवाल, जिला अध्यक्ष रूप नारायण मेहता सहित बिहार प्रदेश के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद उपस्थित सभी लोगों ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प दोहराया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए जन-जागरण अभियान को और तेज करने का आह्वान किया।

16 जून से शुरू होगा स्टॉप डायरिया कैंपेन, 31 जुलाई तक चलेगा विशेष अभियान
जयपुर। प्रदेश में डायरिया (दस्त) से बचाव, समय पर उपचार और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग 16 जून से 31 जुलाई तक स्टॉप डायरिया कैंपेन संचालित करेगा। अभियान के तहत विशेष रूप से पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों में डायरिया की रोकथाम, उपचार और स्वच्छता संबंधी जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य गायत्री राठौड़ ने बताया कि डायरिया आज भी बच्चों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर चुनौती बना हुआ है। गर्मी और बरसात के मौसम में बच्चों में दस्त रोग के मामले बढ़ जाते हैं, जो समय पर उपचार नहीं मिलने पर जानलेवा भी हो सकते हैं।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशानुसार प्रदेशभर में ‘‘स्वच्छ जल, समुचित उपचार, डायरिया से बचें हर बार’’ थीम पर अभियान चलाया जाएगा। मिशन निदेशक एनएचएम जोगाराम ने बताया कि अभियान के दौरान स्वास्थ्य संस्थानों और आंगनवाड़ी केंद्रों पर ओआरएस-जिंक कॉर्नर स्थापित किए गए हैं। बच्चों को जन्म के बाद छह माह तक केवल मां का दूध पिलाने, रोटावायरस सहित नियमित टीकाकरण, स्वच्छ पेयजल के उपयोग, साबुन से हाथ धोने और साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गांवों में स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समितियों की बैठकें आयोजित की जाएंगी। साथ ही पीने के पानी की गुणवत्ता जांच, स्वच्छ शौचालयों के उपयोग और कचरे के सुरक्षित निपटान पर भी विशेष जोर दिया जाएगा। अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए राशन दुकानों, स्वयं सहायता समूहों, सामुदायिक रेडियो और नुक्कड़ नाटकों का भी सहारा लिया जाएगा।

बिहार में खरीफ महाभियान-2026 का आगाज: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिखाई किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी; योजनाओं, तकनीक और अनुदान की जानकारी गांव-गांव पहुंचेगी
पटना। बिहार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को 01 अणे मार्ग से किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर शारदीय (खरीफ) महाभियान-2026 का शुभारंभ किया।श्री चौधरी ने इस दौरान शारदीय (खरीफ) महाभियान-2026 से संबंधित दो कृषि ज्ञान वाहन सहित सभी जिलों के लिए किसान जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीएम चौधरी ने बताया कि किसान जागरूकता वाहन द्वारा किसानों को खरीफ मौसम से संबंधित सभी योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया जाएगा। किसानों को खरीफ फसलों की तकनीकी जानकारी दी जायेगी। उन्होंने कहा कि शारदीय (खरीफ) मौसम में कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं तथा खरीफ में अनुदानित दर पर उपादान वितरण की जानकारी दी जायेगी। उन्होंने कहा कि किसानों का आय बढ़ाने, डिजिटल क्रॉप सर्वे / फार्मर रजिस्ट्री के बारे में अवगत कराने के साथ-साथ कृषि उपकरण की भी जानकारी दी जायेगी।

सीएम चौधरी ने बताया कि अभियान के दौरान प्रशिक्षण एवं विस्तार सेवाओं के बारे में किसानों को अवगत कराया जायेगा। साथ ही खेत बचाओ अभियान, प्रकृति तथा संतुलित उर्वरक की जानकारी एवं फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरुक किया जायेगा। कार्यक्रम में कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, कृषि विभाग के प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, कृषि विभाग के विशेष सचिव डॉ.वीरेन्द्र प्रसाद यादव, पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक जितेन्द्र राणा, कृषि विभाग के निदेशक सौरभ सुमन यादव, निदेशक, उद्यान अभिषेक कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

राजस्थान पुलिस का मेगा ट्रैफिक अभियान चरम पर : एक ही दिन में 9703 वाहनों पर कार्रवाई, लाल-नीली बत्ती और काली फिल्म लगे वाहनों के काटे चालान
जयपुर। प्रदेशभर में चलाए जा रहे यातायात प्रवर्तन अभियान के दसवें दिन को पूरे प्रदेश में विशेष नाकेबंदी एवं प्रवर्तन अभियान के दौरान 9703 वाहनों के विरुद्ध चालान, जब्ती एवं अन्य विधिक कार्रवाई की। एडीजी ट्रैफिक डॉ. बीएल मीणा ने बताया कि अभियान के 10वें दिन सर्वाधिक 3638 वाहनों के शीशों पर नियम विरुद्ध लगाई काली फिल्म (ब्लैक फिल्म) के मामलों में कार्रवाई की। साथ हीं 2450 वाहनों पर नियम विरुद्ध नंबर प्लेट एवं पंजीयन चिन्ह पाए , 1373 वाहनों पर अनाधिकृत शब्द, चिन्ह एवं लेखन अंकित होने के कारण उनके विरुद्ध कार्रवाई की। बॉडी-चेसिस में अवैध परिवर्तन करने वाले 945 वाहनों को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई की।

इसी प्रकार 800 वाहनों पर अनाधिकृत लाल-नीली बत्ती, फ्लैशर, स्ट्रोब लाइट एवं हूटर लगे पाए, जबकि 497 वाहनों में प्रेशर हॉर्न एवं एयर हॉर्न का उपयोग करने पर चालान किया। वाहनों के शीशों पर काली फिल्म मामले में 3638 वाहनों और 2450 वाहनों पर नियम विरुद्ध नंबर प्लेट अथवा पंजीयन चिन्ह पाए जाने पर चालान किए। अनाधिकृत लाल-नीली बत्ती, फ्लैशर, स्ट्रोब लाइट और हूटर के खिलाफ  अभियान चलाया, जिसके तहत 800 वाहनों पर कार्रवाई की।

रौब दिखाने वालों को नहीं मिलेगी छूट

डॉ. मीणा ने कहा कि वाहन पर जाति, पद, संगठन अथवा अन्य अनाधिकृत शब्द लिखना, अवैध हूटर-बत्ती लगाना, नियम विरुद्ध नंबर प्लेट उपयोग करना तथा काली फिल्म लगाकर वाहन चलाना कानून का स्पष्ट उल्लंघन है।

'वोट चोरी' के बाद 'सीट चोरी', महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ शुरू करेंगे देशव्यापी अभियान : वेणुगोपाल
नई दिल्ली। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र रद्द किए जाने को लोकतंत्र पर हमला बताते हुए गुरुवार को आरोप लगाया कि देश में ''वोट चोरी के बाद अब सीट चोरी'' भी शुरू हो गई है और पार्टी इसके खिलाफ कानूनी तथा राजनीतिक दोनों स्तरों पर लड़ेगी तथा देशव्यापी अभियान शुरू करेगी। कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने गुरुवार को यहां पार्टी मुख्यालय इंदिरा भवन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में हुई महासचिवों, प्रदेश प्रभारियों और प्रदेश अध्यक्षों की बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा कि करीब तीन घंटे चली बैठक में देश की राजनीतिक और आर्थिक स्थिति के साथ-साथ मध्य प्रदेश और झारखंड में राज्यसभा नामांकन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच के दौरान लोकतांत्रिक मूल्यों की धज्जियां उड़ाई गई हैं। मध्य प्रदेश से कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के खिलाफ कोई आपराधिक मामला, प्राथमिकी या आरोप पत्र नहीं था, फिर भी यह कहते हुए उनका नामांकन खारिज कर दिया गया कि उन्होंने अदालत से प्राप्त एक नोटिस का खुलासा नहीं किया। इसके विपरीत झारखंड में भाजपा समर्थित एक उम्मीदवार के नामांकन पत्र में गंभीर त्रुटियां होने के बावजूद उसे स्वीकार कर लिया गया। कांग्रेस का आरोप है कि यह दोहरा मापदंड भारतीय लोकतंत्र की दयनीय स्थिति को दर्शाता है। वेणुगोपाल ने कहा कि बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि इस मामले को कानूनी और राजनीतिक दोनों स्तरों पर चुनौती दी जाएगी।

लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए इस मुद्दे को जनता के बीच ले जाना आवश्यक है। देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि, पेपर लीक की घटनाओं तथा चुनावी प्रक्रियाओं में कथित धांधलियों को लेकर भी केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि आम जनता आर्थिक संकट से जूझ रही है लेकिन सरकार इन समस्याओं के समाधान के लिए कोई ठोस कदम उठाने की बजाय सिर्फ ''वोट चोरी और सीट चोरी'' में लगी है।

उन्होंने कहा कि बेरोजगारी अपने उच्चतम स्तर पर है, एमएसएमई क्षेत्र गंभीर संकट में है और युवा अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। नीट और सीबीएसई परीक्षाओं से जुड़े विवादों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था भी संकट के दौर से गुजर रही है, लेकिन सरकार किसी भी मुद्दे की नैतिक जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है। वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस गरीबों, किसानों, युवाओं और आम लोगों की समस्याओं को लेकर उनके साथ खड़ी है। पार्टी इन मुद्दों पर राष्ट्रव्यापी अभियान और आंदोलन शुरू करेगी, जिसकी रूपरेखा अगले कुछ दिनों में घोषित की जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियां, लोकतांत्रिक व्यवस्था से की जा रही छेड़छाड़, आर्थिक अस्थिरता और युवाओं के भविष्य के सामने खड़ी चुनौतियां बेहद गंभीर हैं और इनके खिलाफ व्यापक जनजागरण चलाया जाएगा।

कांग्रेस नेता ने कहा कि पार्टी पूरे देश में राष्ट्रीय अभियान शुरू करने जा रही है। यह अभियान केवल राष्ट्रीय स्तर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि राज्य, जिला और ब्लॉक स्तर तक चलाया जाएगा। उन्होंने कहा, "जहां भी लोग मुश्किलों का सामना कर रहे हैं, कांग्रेस पार्टी वहां जाएगी, उनकी भावनाओं को समझेगी और उनके लिए लड़ाई लड़ेगी।" उन्होंने कहा कि पार्टी केवल पारंपरिक आंदोलनों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि उन लोगों तक भी पहुंचेगी जो परेशान हैं और कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। कांग्रेस उनकी पीड़ा को साझा करेगी और आंदोलन के माध्यम से उनकी आवाज राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का प्रयास करेगी।

वेणुगोपाल ने कहा कि अभियान की विस्तृत रूपरेखा अगले दो से पांच दिनों में तैयार कर ली जाएगी। उन्होंने कहा, "हर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता को सड़कों पर होना चाहिए।" पार्टी का मानना है कि देश के सामने खड़ी इन चुनौतियों के खिलाफ व्यापक जनभागीदारी के साथ संघर्ष करना समय की मांग है।

स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण विषयक कठपुतली नुक्कड़ नाटक का आयोजन
जयपुर। नगर निगम जयपुर के आदर्श नगर जोन द्वारा वार्ड संख्या 121 स्थित दयानंद पुरी कॉलोनी के माता जी मंदिर परिसर में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण विषयक कठपुतली नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन, विशेषकर बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित करना था। नुक्कड़ नाटक के दौरान कलाकारों ने आकर्षक एवं मनोरंजक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वच्छता का महत्व समझाया। उन्होंने गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखने, घर एवं आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा बनाए रखने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी।

नाटक के संवाद और संदेशों ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया और उन्हें स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय रहवासी, महिलाएं और बच्चे शामिल हुए। बच्चों ने उत्साहपूर्वक गतिविधियों में भाग लिया तथा स्वच्छ और हरित पर्यावरण बनाए रखने का संकल्प लिया। स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम की इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनजागरूकता बढ़ाने की प्रभावी पहल बताया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने अपने क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण अनुकूल बनाने में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया। नगर निगम की यह पहल स्वच्छ शहर और स्वस्थ पर्यावरण के लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

बंगाल में “ऑपरेशन मदरसा” शुरू: वैध-अवैध मदरसों का सर्वे होगा ; फंडिंग, छात्रों और मौलवियों की जांच से मचा सियासी भूचाल
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने “ऑपरेशन मदरसा” अभियान की घोषणा करते हुए राज्यभर के मदरसों के सर्वे की मांग उठाई है। इस अभियान के तहत मदरसों की वैधता, संचालन व्यवस्था और वित्तीय स्रोतों की विस्तृत जांच किए जाने की बात कही गई है। शुभेंदु अधिकारी का कहना है कि राज्य में संचालित सभी मदरसों की स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए और यह पता लगाया जाना चाहिए कि कितने मदरसे सरकारी नियमों के तहत पंजीकृत और वैध हैं तथा कितने अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं।

अभियान के तहत मदरसों में पढ़ाए जाने वाले कोर्स और पाठ्यक्रम की भी जानकारी जुटाई जाएगी। इसके साथ ही यह जांच की जाएगी कि संबंधित संस्थानों में सरकारी नियमों और दिशा-निर्देशों का पालन हो रहा है या नहीं। सर्वे में यह भी देखा जाएगा कि मदरसा आवासीय है या गैर-आवासीय तथा वहां रहने वाले छात्रों की संख्या कितनी है।

इसके अलावा मदरसों को मिलने वाले फंड और आर्थिक स्रोतों की भी जांच की जाएगी। अभियान में मौलवियों और छात्रों की संख्या का रिकॉर्ड भी तैयार किया जाएगा। भाजपा नेताओं का कहना है कि इस सर्वे का उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

महंगाई की मार पर जूली का वार: घरेलू गैस सिलेंडर ₹29 महंगा होने पर भाजपा सरकार पर साधा निशाना
जयपुर: घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए इसे गरीबों की थाली पर मंहगाई की मार बताया है। जूली ने कहा है कि महंगाई मैन अपने उद्योगपति मित्रों की जेब भरने के लिए जनता को भूखे पेट सोने पर मजबूर कर रहे हैं। अब घरेलू गैस सिलेंडर 29 रुपए महंगा कर दिया गया। तीन माह में रसोई गैस पर महंगाई की मार देखें तो 7 मार्च 2026 को 60 रुपए बढ़ाए। सात जून 2026 को 29 रुपए बढ़ाए। यह सिर्फ गैस सिलेंडर महंगा नहीं हो रहा, यह गरीब की रोटी महंगी हो रही है l