Re-released - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

1968 की फिल्म पड़ोसन होगी री-रिलीज, सायरा बानो ने जताई खुशी
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सायरा बानो अपनी सुपरहिट फिल्म पड़ोसन की री-रिलीज को लेकर बेहद खुश है। वर्ष 1968 में प्रदर्शित महमूद और एन.सी.सिप्पी निर्मित फिल्म पड़ोसन में सुनील दत्त, सायरा बानो, महमूद और किशोर कुमार ने मुख्य भूमिका निभायी थी। हाल ही में फिल्म पड़ोसन को दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। फिल्म की री-रिलीज से सायरा बानो बेहद खुश हैं। सायरा बानो ने सोशल मीडिया पर फिल्म पड़ोसन के पोस्टर्स शेयर करते हुए एक लंबा-चौड़ा नोट शेयर किया है।

सायरा बानो ने लिखा कि मुझे यह जानकर बहुत खुशी हुई कि मेरे दिल के बेहद करीब फिल्म पड़ोसन को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। यह फिल्म न केवल मेरे लिए सबसे प्यारी है बल्कि सिनेमाई इतिहास का एक अनमोल हिस्सा है। मुझे लगता है कि नई पीढ़ी को यह जरूर देखना चाहिए। यह दत्त साहब, महमूद भाई, किशोर जी और कई अन्य लोगों द्वारा जीवंत किए गए असाधारण कलाकारों का एक शानदार प्रदर्शन है। जब मैं पड़ोसन के बारे में सोचती हूं तो मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं जिसे इसका हिस्सा बनने का मौका मिला, खासकर उस समय जब परिस्थितियां एकदम अलग थीं। अपनी शादी के बाद मैंने अपने प्रोफेशनल करियर से एक कदम पीछे खींच लिया था और यह केवल महमूद भाई के लगातार राजी करने और मद्रास में शूटिंग की सुविधा के लिए किए गए इंतजामों की बदौलत ही संभव हो पाया कि मैं इस प्रोजेक्ट में शामिल होने के लिए राजी हो पाई।

सायरा बानो ने लिखा कि फिल्म पड़ोसन के कलाकारों में कभी न भुलाए जाने वाले दत्त साहब (सुनील दत्त) शामिल थे, जिन्होंने अपने सामान्य ग्लैमरस किरदारों से अलग होने पर मजाकिया अंदाज में सवाल उठाए और अद्भुत किशोर जी ने इस अनुभव को वाकई यादगार बना दिया। ऑन-सेट हंसी और सौहार्द इतना जबरदस्त था कि कई बार हमें शूटिंग रोकनी पड़ी, क्योंकि मैं अपनी हंसी नहीं रोक पा रही थी।

फिर से रिलीज होगी फिल्म 'तुम्बाड'
मुंबई। अभिनेता सोहम शाह स्टारर वर्ष 2018 की बहुचर्चित फिल्म 'तुम्बाड' 13 सितंबर को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म तुम्बाड के मेकर्स ने एक नया पोस्टर जारी करते हुए 'तुम्बाड' की रिलीज की घोषणा की। यह फिल्म 13 सितंबर, 2024 को सिनेमाघरों में वापसी करेगी।

पोस्टर में विनायक राव सोहम शाह द्वारा निभाया गया किरदार को अपने छोटे बेटे के साथ हाथ में लालटेन लिए, भयावह रात में आगे बढ़ते हुए दिखाया गया है। पोस्टर के साथ मेकर्स ने टैगलाइन दिया है, सिनेमाघरों में 13 सितंबर, 2024 को करें अनुभव।

'तुम्बाड' ने एक काल्पनिक पौराणिक गांव में स्थापित हॉरर कहानी से दर्शकों की खूब प्रशंसा पाई। इस फिल्म का निर्देशन राही अनिल बर्वे ने किया है।

सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होगी Gangs of Wasseypur
मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता मनोज बाजपेयी और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की दो-भाग वाली लोकप्रिय फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' 30 अगस्त को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज़ होगी।

निर्देशक अनुराग कश्यप ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मंगलवार को रोमांचक खबर की घोषणा करते हुए एक पोस्टर साझा किया।अनुराग कश्यप द्वारा शेयर किए गए पोस्टर के अनुसार फिल्म गैग्स ऑफ वासेपुर 30 अगस्त से 5 सितंबर तक सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी। टिकट मिराज सिनेमाज की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

पोस्टर के साथ अनुराग कश्यप ने कैप्शन में लिखा, तीन दिनों में गैंग वापस आएगा जीओडब्लू वापस सिनेमाघरों में।

गौरतलब है कि अनुराग कश्यप निर्देशित फिल्म गैग्स ऑफ वासेपुर वास्तविक जीवन की कहानी पर आधारित है, यह फिल्म एक गैंगस्टर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कोयला खनन माफिया से लड़ाई करता है। इस फिल्म में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, मनोज बाजपेयी, हुमा कुरेशी, ऋचा चड्ढा और तिग्मांशु धूलिया जैसे कलाकार ने अहम भूमिका निभायी थी।

'गैंग्स ऑफ वासेपुर' फिल्म का पहला भाग 22 जून 2012 को रिलीज़ हुआ था। अनुराग कश्यप निर्देशित रिवेंज ड्रामा गैग्स ऑफ वासेपुर को समीक्षकों से काफी सराहना मिली और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी हिट हुयी थी।