dna - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

FSL ने जली हुई हड्डियों और आरोपियों के कपड़ों से डीएनए मिलान कर बताया रेप के बाद की थी हत्या
जयपुर। भीलवाड़ा के बहुचर्चित कोटड़ी भट्टी कांड मामले में मुख्य दो आरोपी कालू और कान्हा को फांसी की सजा दिलाने में एफएसएल की चार सबूतों की रिपोर्ट अहम किरदार बनी है। मौके से कठिन साक्ष्यों को जुटाकर जांच के बाद तैयार की गई रिपोर्ट से तय हुआ आरोपियों ने किस दरिंदगी से नाबालिग को मौत के घाट उतारा था। इस केस के लिए सरकार ने एफएसएल निदेशक डॉ. अजय शर्मा के नेतृत्व में चार बड़े अधिकारियों की एक विशेष टीम बनाई। इस टीम ने क्राइम सीन रीक्रिएट किया और जुटाए साक्ष्यों के आधार पर रिपोर्ट तैयार की।

लापता नाबालिग मृतका के बारे में कैसे पता लगाया किसकी बेटी है?
एफएसएल ने भट्टी से निकाली लाश की जली हुई हड्डियों से डीएनए सैम्पल लिए। इसके बाद लापता किशोरी की मां और पिता के डीएनए सैम्पल लेकर जांच की तो इन सभी के डीएनए मैच कर गए। इससे साबित हुआ कि लापता किशोरी को ही भट्टी में डालकर जलाया था।

जली हुई हड्डियों से रेप कैसे साबित किया?
एफएसएल ने जली हुई हड्डियों से डीएनए प्रोफाइल निकाली थी। इसके बाद आरोपियों के कपड़ों से डीएएन लिया गया। इसके अलावा आरोपियों के प्यूबिक एरिया (यूरेथल स्वाब) लिया गया। पीड़िता के गुप्तांग का स्त्राव आरोपियों के अंडरगारमेंट पर मिला। इन सबकी जांच से प्रूव हुआ कि आरोपियों ने नाबालिग के साथ रेप किया था।

पीड़िता की मौत कैसे हुई?
आरोपी कालू और कान्हा ने नाबालिग को मरा हुआ समझकर भट्टी में डालकर जला दिया था। एफएसएल की जांच में नाबालिग मृतका के फेंफड़ों में कार्बन मोनो ऑक्साइड की मौजूदगी मिली। फेंफड़ों में कार्बन मोनो ऑक्साइड की मौजूदगी से तय होता है कि जिंदा जलाया गया था।

नाबालिग को जलाया कैसे?
पुलिस को मौके से लकड़ियां काटने की मशीन मिली। वह मशीन तेल से चलाई जाती है। पुलिस के जब्त पीपे से तेल के सैम्पल लिए। इसके अलावा भट्टी में रखे कोयलों से तेल के सैम्पल जुटाए। इन दोनों सैम्पल की जांच की तो पता चला कि दोनों सैम्पल एक ही हैं। इस तरह खुलासा हुआ कि इसी तेल को डालकर नाबालिग को जलाया था।

विशेष टीम का किया गठन रीक्रिएट था किया सीन
नाबालिग का रेप कर भट्टी में जलाकर हत्या करने के मामले में सरकार की ओर से एफएसएल निदेशक डॉ. अजय शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में डॉ. राजेश सिंह उप निदेशक, डॉ. राकेश रोशन शर्मा सहायक निदेशक अजमेर और राजवीर अतिरिक्त निदेशक अजमेर को शामिल किया। इन सभी ने पूरी घटना का सीन रीक्रिएट किया और साक्ष्य जुटाए।

कांग्रेस और बीआरएस का एक ही डीएनए : किशन रेड्डी
नई दिल्ली। केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने सोमवार को कांग्रेस और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की आलोचना करते हुए कहा कि दोनों पार्टियों का डीएनए एक ही है और ये परिवारवादी दृष्टिकोण वाली पार्टियां हैं।

रेड्डी ने यहां संवाददाताओं से कहा कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हाल ही में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) सहित विपक्षी दलों से मुलाकात की थी जो यह दर्शाता है कि बी पार्टी किसके लिए है। उन्होंने जोर दिया कि कांग्रेस और बीआरएस ने पिछले चुनावों में गठबंधन किया था जबकि भाजपा ने किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन करने से परहेज किया है , इसलिए कांग्रेस को भाजपा की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है।

उन्होंने गांधी की यह कहते हुए निंदा की कि चूंकि वह अब पार्टी अध्यक्ष नहीं हैं इसलिए उन्हें भाजपा की आलोचना करने का नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा की परिवारवाद और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी।

गौरतलब है कि गांधी ने खम्मम में रविवार को सार्वजनिक सभा में भाजपा को  बीआरएस की बी पार्टी करार देते हुए यह भी दावा किया कि इस बार चुनाव  में लड़ाई मुख्य रूप से कांग्रेस और बीआरएस के बीच है।

डीएनए रिपोर्ट के बाद बच्चों को मिला मां का आंचल
जयपुर। सांगानेरी गेट महिला चिकित्सालय में दो मासूम बच्चे डीएनए की रिपोर्ट आने के बाद अपनी मां से आखिर 10 दिन के इंतजार के बाद मिले हैं। डीएनए रिपोर्ट आने पर निशा के पुत्र होना और रेशमा को पुत्री होने की पुष्टि हुई है। इसके बाद शनिवार देर रात दोनों बच्चों को पुलिस की मौजूदगी में परिजनों के सुपुर्द कराकर अस्पताल से घर भेज दिया गया है। गत 1 सितंबर को निशा और रेशमा के डिलेवरी के दौरान अस्पताल स्टाफ  की लापरवाही के चलते बेटा और बेटी की अदला बदली हो गई, जिसमें निशा को पुत्र और रेशमा को पुत्री दी गई। तीन दिन बाद अस्पताल प्रशासन ने गलती सुधारने की कोशिश करते हुए बच्चों के परिजनों को बताकर ब्लड ग्रुप के आधार पर बच्चों की पुष्टि करते हुए बच्चों की अदला बदली की, लेकिन परिजनों ने बच्चों को स्वीकार नहीं किया। इसके बाद गठित जांच कमेटी के निर्णय के आधार पर डीएनए रिपोर्ट कराकर बच्चों को असली परिजनों को सुपुर्द किया।

जिम्मेदारों पर कोई कार्रवाई नहीं
अस्पताल प्रशासन ने इस लापरवाही पर जिम्मेदारों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। अधीक्षक डॉ. आशा वर्मा ने कहा कि जो हमने तय किया था, वही रिपोर्ट में मिला है। यह मानवीय भूल थी, गलती करने वाले कर्मचारी को दूसरी जगह लगाया गया है। कमेटी ने भी सतर्क रहने और दोषी पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। जिससे भविष्य में इस तरह की गलती नहीं हो।

खुदाई में मिले 282 भारतीय सैनिकों के कंकाल
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के मानव विज्ञान विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. जेएस सहरावत ने कहा कि 1857 में देश के पहले स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने वाले 282 भारतीय सैनिकों के कंकाल अमृतसर के पास अजनाला में एक धार्मिक ढांचे के नीचे पाए गए एक कुएं की खुदाई के दौरान मिले थे। उस समय सैनिकों ने सूअर के मांस और गोमांस से बने कारतूसों के इस्तेमाल के खिलाफ विद्रोह किया था। सहरावत ने कहा कि एक अध्ययन से यह पता चला है। सिक्के, पदक, डीएनए अध्ययन, मौलिक विश्लेषण, मानव विज्ञान और रेडियो-कार्बन डेटिंग सभी इसी ओर इशारा करते हैं। ब्रिटिश भारतीय सेना में भर्ती होने वाले कुछ भारतीय सिपाहियों ने धार्मिक विश्वासों का हवाला देते हुए सूअर के मांस और गोमांस से बने कारतूसों के इस्तेमाल के खिलाफ विद्रोह कर दिया था।

मंगल पांडेय थे विद्रोह के हीरो
मंगल पांडेय इस विद्रोह के हीरो थे। बैरकपुर में मंगल पांडेय ने विद्रोह की शुरुआत की थी। 21 मार्च, 1857 को बैरकपुर में 34वीं बंगाल नेटिव इन्फैंट्री के सैनिकों की परेड चल रही थी तभी मंगल पांडेय ने अंग्रेजी सरकार के खिलाफ विद्रोह का बिगुल फूंक दिया था। मंगल पांडेय ने बैरकपुर में अपने साथियों को विरोध के ललकारा और घोड़े पर अपनी ओर आते अंग्रेज अधिकारियों पर गोली चलाई। अंग्रेज अफसरों ने मंगल पांडे को गिरफ्तार करना चाहा तो उन्होंने खुद को गोली मारकर मरना बेहतर समझा। मरने की बजाए मंगल पांडे जख्मी हो गए। अस्पताल में इलाज हुआ। ठीक होने के बाद उनका कोर्ट मार्शल किया गया। फांसी की सजा सुनाई गई।

मोदी सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद भी कांग्रेस का डीएनए खत्म नहीं हो पाएगा: गहलोत
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के समक्ष कांग्रेस के इतिहास को साझा करते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि केंद्र की मोदी सरकार भले ही कितनी कोशिश कर ले लेकिन कांग्रेस के डीएनए को खत्म नहीं कर पाएगी, क्योंकि देश और कांग्रेस का डीएनए एक है। गहलोत रविवार को बाड़ा पदमपुरा में कांग्रेस के तीन दिवसीय राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे।

गहलोत ने कहा कि देश में कई जगह लिंचिंग होती है। देश का और कांग्रेस का डीएनए एक है। केंद्र की मोदी सरकार कितनी भी कोशिश कर ले देश से कांग्रेस का डीएनए खत्म नहीं कर पाएगी। आज देश में राहुल गांधी निडर होकर मोदी सरकार से मुकाबला कर रहे हैं। आरएसएस और बीजेपी का शुरू से ही कांग्रेस के टॉप नेताओं को टारगेट करने का लक्ष्य रहा है। इंदिरा गांधी और राजीव गांधी को भी टारगेट किया जाता था। आज देश खतरनाक दिशा में जा रहा है। संवैधानिक संस्थाओं जैसे इनकम टैक्स, सीबीआई सभी दबाव में काम कर रहे हैं। चुनाव के समय केंद्रीय एजेंसियों के छापे पड़ते हैं। हमें भी ऐसे राजनीतिक संकटों का अनुभव है कि किस प्रकार से हमारे ऊपर छापे मारे गए थे। देश में आज हालात खराब है। देश किस दिशा में जा रहा है किसी को नहीं पता। हरिद्वार में हुई धर्म संसद में किस प्रकार के भाषण हुए हैं। धर्म संसद के अंदर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और मुस्लिमों के खिलाफ किस तरह से जहर उगला गया है, कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ कोई कार्यवाही नहीं हुई।

आप लोग हमारी कमियां बताएं, सुधार करेंगे:
गहलोत ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। बिना कार्यकर्ता के कोई पार्टी नहीं चल सकती है। कांग्रेस सहित सभी पार्टियों में एक परंपरा है कि अधिवेशन में कोई ना कोई प्रस्ताव पारित किए जाएं। पार्टी का खुला अधिवेशन होना चाहिए जिसमें सरकार की भी आलोचना होनी चाहिए।सरकार में क्या कमियां है, इसे पार्टी के कार्यकर्ता बेहतर बता सकते हैं। हम कितनी ही योजनाएं लेकर आ जाएं लेकिन अगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भागीदारी उन योजनाओं में नहीं होगी तो फिर जनता तक वह योजना नहीं पहुंच पाएंगे।

तीन साल बाद भी कोई एन्टीनकम्बेंसी नही:
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मान सम्मान करना हमारे जहन में है और हमारे जहन में नहीं होगा तो किसके जेहन में होगा। जयपुर में हुई राष्ट्रव्यापी कांग्रेस रैली से देश भर में राजस्थान का मान सम्मान बढ़ा है। रैली में कहीं कोई कमी नहीं रही। सब ने अपने स्तर पर रैली को सफल बनाने में योगदान दिया। राजस्थान में ऐसा पहली बार हुआ है जब शासन के तीन साल पूरे होने के बावजूद एंटीइन्कमबैंसी नहीं है। सरकार शानदार काम कर रही है।

कांग्रेस कार्यालय हमारे मंदिर:
गहलोत ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटियों के दफ्तर हमारे मंदिर हैं। उनमे हमारी आस्था होनी चाहिए। जिला और ब्लॉक कांग्रेस के ऑफिस आस्था का केंद्र है। जनता को लगना चाहिए कि अगर वह इनके कार्यालय आते हैं तो उनकी समस्याओं का समाधान होना चाहिए।

डीएनए जांच के लिए नहीं किया जा सकता बाध्य : सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली। सामान्य परिस्थितियों में किसी व्यक्ति को डीएनए जांच के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि एक विवाद में डीएनए जांच के आदेश को चुनौती देने वाली एक याचिका पर फैसले में यह रेखांकित किया। शीर्ष अदालत ने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा संबंधित पक्ष के एक व्यक्ति का डीएनए जांच कराने के आदेश में बदलाव करते हुए कहा कि वैकल्पिक सबूतों के रहते डीएनए जांच का आदेश देना उस व्यक्ति के व्यक्तिगत स्वतंत्रता एवं निजता के अधिकार का उल्लंघन है। न्यायालय ने कहा कि डीएनए जांच के आदेश देने से पहले अदालतों को यह देखना चाहिए कि संबंधित मामले में सबूत के तौर पर वह जांच कितने महत्वपूर्ण है।

डीएनए जांच का आदेश विशेष परिस्थितिओं में ही दिया जा सकता है। किसी व्यक्ति की पारिवारिक संबंधों का पता लगाने और स्वास्थ्य  संबंधी अनिवार्य जानकारी प्राप्त करने आदि परिस्थितियों में संबंधित व्यक्ति की स्वीकृति से किया जा सकता है। अदालत ने कहा कि डीएनए जांच संबंधित व्यक्ति की सहमति के विपरीत नहीं किया जा सकता है। बिना सहमति जांच का आदेश न केवल उस व्यक्ति के संवैधानिक अधिकारों का हनन है। न्यायालय ने इस संबंध में के एस पुट्टास्वामी बनाम भारत संघ मामले में नौ न्यायाधीशों के सर्वसम्मत फैसले का उल्लेख किया। अदालत ने कहा सामान्य परिस्थितियों में डीएनए जांच के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता। संविधान में इसे संरक्षित किया गया है।