Rico - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

रिफाइनरी परियोजना को बढ़ावा, रीको का 750 करोड़ रुपये का अंशदान
जयपुर। राजस्थान सरकार एवं रीको के मध्य एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में संयुक्त शेयरधारिता (ज्वाइंट शेयरहोल्डिंग) के संबंध में 11.06.2026 को शेयरहोल्डर्स एग्रीमेंट निष्पादित किया गया है। इसके उपरांत रीको द्वारा एचआरआरएल को 750 करोड़ रूपये की इक्विटी राशि हस्तांतरित कर दी गई है। यह रिफाइनरी पचपदरा में स्थापित देश की प्रमुख रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल परियोजनाओं में से एक है।

यह एचपीसीएल एवं राजस्थान सरकार का संयुक्त उपक्रम है, जिसमें एचपीसीएल की 74 प्रतिशत तथा राजस्थान सरकार एवं उसके उपक्रमों की कुल 26 प्रतिशत हिस्सेदारी है। राजस्थान सरकार द्वारा अपनी 26 प्रतिशत समेकित इक्विटी हिस्सेदारी को बनाए रखने के उद्देश्य से रीको को 750 करोड़ रूपये की इक्विटी भागीदारी के लिए अधिकृत किया गया है। इस निवेश के फलस्वरूप रीको, राजस्थान सरकार के साथ संयुक्त रूप से एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड का शेयरधारक बनेगा तथा पश्चिमी राजस्थान के औद्योगिक विकास को नई उंचाईयों पर ले जायेगी।

राजस्थान में उद्योगों को नई उड़ान : प्लग एंड प्ले मॉडल से तेज़ हुआ औद्योगिक विकास, पेट्रोकेमिकल्स और केमिकल्स के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
जयपुर। पचपदरा (बालोतरा) स्थित एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी के निकट विकसित हो रहे रीको के राजस्थान पेट्रो जोन में उद्योग लगाने के लिए निवेशकों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। प्रत्यक्ष आवंटन योजना के तहत प्रथम फेज में भूखण्ड आवंटन सुचारु रूप से आगे बढ़ रहा है, वहीं बोरावास कलावा स्थित इस क्षेत्र में रिफाइनरी के सह-उत्पाद आधारित उद्योगों के लिए 16 निवेशकों को भूखण्ड दिए जा रहे हैं। प्रोपलीन, बेंजीन, टोल्यून और ब्यूटाडाइन जैसे फीडस्टॉक की स्थानीय उपलब्धता से डाउनस्ट्रीम उद्योगों को बड़ा लाभ मिलेगा और रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे। रीको आरपीजेड में 1600 से 2700 वर्गमीटर के आठ प्लग एंड प्ले फैक्ट्री शेड्स का निर्माण कर रहा है, जो तकनीकी योग्यता रखने वाले लेकिन सीमित पूंजी वाले उद्यमियों के लिए वरदान साबित होंगे।

इसी तरह, जयपुर सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र में बनाए गए ’रेडी-टू-मूव इन’ मॉड्यूल्स भी उद्यमियों के बीच अत्यधिक लोकप्रिय हो रहे हैं। प्रथम चरण में सात उद्यमियों को मॉड्यूल आवंटन के लिए ऑफर लेटर जारी किए जा चुके हैं। यहां गारमेंट एवं अपैरल उद्योग स्थापित होंगे, जिनसे रोजगार में बड़ा इजाफा होगा। कॉम्प्लेक्स में प्रशासनिक कार्यालय, बैंक, प्रशिक्षण कक्ष, सभा कक्ष और कैंटीन जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे उद्यमी तुरंत उत्पादन कार्य शुरू कर सकेंगे। राजस्थान का यह नया मॉडल राज्य को पेट्रोकेमिकल्स और केमिकल्स के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हो रहा है।

रीको में गैर औद्योगिक क्षेत्र आवंटन मुद्दा सदन में गूंजा, मंत्री ने कहा- नया एक्ट जल्द लाएंगे
जयपुर। रीको औद्योगिक क्षेत्र में गैर औद्योगिक उपयोग को लेकर सोमवार को विधायक गुरवीर सिंह ने सवाल उठाया। जवाब में मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि सवाल बहुत अच्छा है। राजस्थान की जमीन बेशकीमती है और इसलिए देते है क्योंकि युवाओं को रोजगार मिले। रीको के पास दो तरह की जमीन है। एक तो खुद डेवलप करता है। दूसरी है हस्तांतरित जमीनें है।

औद्योगिक क्षेत्र में 15 प्रतिशत का ही गैर औद्योगिक उपयोग होगा। ये पहले रीको ने निर्देश दिए थे। अब हम नया एक्ट लेकर आए है। जो प्रवर समिति के पास है। जल्द वो एक्ट बनेगा तो सारी समस्या दूर होगी।

रीको ने विश्वकर्मा के विकास के लिए स्वीकृत किए 45 करोड़ रुपए, आधारभूत सुविधाओं पर खर्च होगी राशि : राज्यवर्धन
जयपुर। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र विश्वकर्मा एवं विश्वकर्मा-विस्तार, जयपुर के उद्यमियों को उन्नत आधारभूत ढांचा उपलब्ध हो, इसके लिए रीको द्वारा इन औद्योगिक क्षेत्रों के लिए करीब 45 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इस राशि को सड़कों तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं पर खर्च किया जाएगा। रीको का प्रयास है कि औद्योगिक क्षेत्रों में उद्यमी अपने उद्यमों का निर्बाध रूप से संचालन कर सकें। इसी कड़ी में विश्वकर्मा एवं विश्वकर्मा-विस्तार, जयपुर के लिए रीको ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में लगभग 28 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की तथा लगभग 17 करोड़ रुपये के कार्यादेश जारी किए।

इसके अंतर्गत दोनों औद्योगिक क्षेत्रों में सड़कों का डामरीकरण-सीमेंट कंक्रीट सड़कों का निर्माण कार्य, नालियों का उन्नयन कार्य एवं ओवरहेड पावर लाइन को भूमिगत केबल द्वारा स्थानांतरित करने में से कुछ कार्य पूर्ण हो चुके हैं। रीको द्वारा समय-समय पर इन औद्योगिक क्षेत्रों में एसोसिएशन एवं उद्यमियों से विचार-विमर्श कर उनकी मांगों के अनुरूप आधारभूत सुविधाओं के उन्नयन एवं रखरखाव का कार्य निरंतर किया जा रहा है।

रीको का संविदाकर्मी 92 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
परबतसर। एसीबी झुंझुनूं ने कार्यालय क्षेत्रीय प्रबंधक, रीको उप इकाई मकराना (बिदियाद) जिला कुचामन-डीडवाना में कार्यरत संविदाकर्मी विजय सिंह को 92 हजार रुपए घूस  लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा के अनुसार परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी फर्म की पीएमटी करने की एवज में संविदाकर्मी विजय सिंह क्षेत्रीय प्रबंधक के नाम पर 1 लाख रुपए रिश्वत मांग रहा है।

एसीबी जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस कालूराम रावत के सुपरवीजन में एसीबी की झुंझुनूं इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इस्माइल खान के नेतृत्व में सत्यापन कर ट्रैप करते हुए आरोपी को परिवादी से 92 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मामले में क्षेत्रीय प्रबंधक की भूमिका की जांच की जा रही है।