kashmir news - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आतंकी साजिश मामला : एनआईए ने कश्मीर में कई स्थानों पर मारे छापे, श्रमिकों की हत्या से संबंधित मामले में की कार्रवाई
जम्मू। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकवादी साजिश मामले की जांच के तहत सुबह जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर छापे मारे। अधिकारियों के अनुसार एनआईए ने कश्मीर के श्रीनगर, सोपोर और बडगाम जिलों में छापे मारे। यह कार्रवाई उन 2 गैर-स्थानीय श्रमिकों की हत्या से संबंधित मामले में की जा रही है, जिनकी 2024 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में पहले श्रीनगर के शहीदगंज थाना में मामला दर्ज किया गया था। बाद में जांच एनआईए ने अपने हाथ में ली। अधिकारियों के अनुसार छापेमारी जारी है।

एनआईए ने दोनों गैर स्थानीय श्रमिकों की हत्या के मुख्य आरोपी आदिल मंजूर लंगू की संपत्ति भी जब्त कर ली थी, जो जल्दागार श्रीनगर का निवासी है।

कश्मीर में रहस्यमयी मौतें : बदहाल गांव को घोषित किया कंटेनमेंट जोन, लोगों को दिए जाने वाले भोजन की होगी जांच
जम्मू। कश्मीर प्रशासन ने राजौरी जिले के बदहाल गांव को तीन परिवारों के 17 सदस्यों की रहस्यमयी मौतों की पृष्ठभूमि में ‘कंटेनमेंट जोन’ घोषित किया है। जिला मजिस्ट्रेट राजौरी अभिषेक शर्मा की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जिला प्रशासन ने बदहाल क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है और इस क्षेत्र में सभी सभाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है तथा नामित अधिकारी कंटेनमेंट जोन के भीतर परिवारों को दिए जाने वाले सभी भोजन की देखरेख और निगरानी करेंगे। विशेष रूप से, विशेष जांच दल (एसआईटी) पहले से ही मौके पर घटना की जांच कर रहा है।

आदेश में आगे कहा गया है कि जिन परिवारों में मौतें हुई हैं, उनके घरों को सील कर दिया जायेगा और नामित अधिकारियों के अधिकृत किये जाने तक परिवार के सदस्यों सहित सभी व्यक्तियों के लिए प्रवेश सख्त वर्जित होगा। प्रभावित व्यक्तियों के करीबी संपर्क के रूप में पहचाने गए सभी परिवारों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया जायेगा। इसके साथ ही क्षेत्र में खाद्य उपभोग की निरंतर निगरानी सुनिश्चित करने के लिए कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा।

आदेश में संक्रमण के आगे प्रसार को रोकने के लिए इन कंटेनमेंट जोन के अधिकार क्षेत्र में सभी सार्वजनिक और निजी समारोहों पर सख्ती से प्रतिबंध लगाया गया है। निगरानी में प्रतिस्थापित खाद्य पदार्थों की खपत की निगरानी के लिए पुलिस कर्मियों को तैनात किया जायेगा। नामित अधिकारी भोजन वितरण और खपत के हर उदाहरण को रिकॉर्ड करते हुए लॉगबुक बनाये रखेंगे। लॉगबुक में प्रतिदिन तीन बार प्रविष्टियां की जाएंगी और जवाबदेही के लिए निगरानी अधिकारी द्वारा हस्ताक्षर किए जायेंगे।

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बदहाल गांव का दौरा किया और उन 17 व्यक्तियों के परिवारों से मुलाकात की, जिन्होंने दुखद रूप से अपनी जान गंवा दी और जिससे तीन परिवार प्रभावित हुए। मुख्यमंत्री ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए संवेदना व्यक्त की और शोक संतप्त परिवारों को उनकी सरकार द्वारा पूर्ण समर्थन और सहायता का आश्वासन दिया।

कश्मीर में भीषण आग लगने से 3 आवासीय घर खाक, प्रभावित लोगों को निकाला सुरक्षित
जम्मू। कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में भीषण आग लगने से 3 आवासीय घर एकीकृत बाल विकास सेवा केन्द्र (आईसीडीएस) और 2 गोशालायें जलकर खाक हो गयी, अधिकारियों ने जानकारी दी। आग एवं आपातकालीन सेवा अधिकारी ने बताया कि मसारी गांव के चौकीबल क्षेत्र में एक आवासीय घर में आग लगने के कारण आसपास के घर भी जल गये।आग से तीन 2 मंजिला के घर, एक आईसीडीसी सेंटर और दो गौशालाएं क्षतिग्रस्त हो गयीं।

उन्होंने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने के बाद क्रॉपोरा, तंगधर और कुंवारा के अग्निशमन केंद्र से कई दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गयी और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। प्रत्यक्षदशियों ने बताया कि सैन्य कर्मियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर आग से प्रभावित लोगों को सुरक्षित निकालने और आग पर काबू पाने के लिए नागरिक प्रशासन की पूरी सहायता की। अग्निशमन विभाग ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी।

Kashmir News: अनंतनाग मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा कमांडर समेत दो आतंकवादी ढेर
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में अनंतनाग जिले के गडोले कोकरनाग इलामें में जारी मुठभेड में लश्कर-ए-तैयबा के एक कमांडर समेत दो आतंकवादी मारे गये।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने आज कोकरनाग में संवाददाताओं को यह जानकारी दी। उन्होने बताया कि इलाके में दो से तीन आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों और पुलिस ने गत बुधवार से संयुक्त अभियान छेड़ा था। दोनों पक्षों के बीच जारी मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये हैं। इनमें एक आतंकवादी का शव बरामद कर लया गया है जिसकी पहचान लश्कर-ए-तैयबा कमांडर उजैर खान के रूप में की गयी है।

कुमार ने बताया कि तलाश अभियान अभी जारी रहेगा। उन्होंने अभियान जारी रहने तक लोगों से इलाके में न जाने की सलाह दी है।

मुठभेड़ की शुरुआत के दिन लापता पुलिस जवान प्रदीप का शव सोमवार को मिला जिसके साथ ही शहीद होने वाले वालों की संख्या चार हो गयी है। इससे पहले 19 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल मनप्रीत सिंह और उनके कंपनी कमांडर मेजर आशीष धोंचक तथा पुलिस उपाधीक्षक हिमायूं मुजामिल भट शहीद हो गये थे। वहीं दो अन्य सैनिक घायल हुए हैं।

Kashmir News: अनंतनाग मुठभेड़ तीसरे दिन भी जारी, लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों का पता लगाने के लिए चलाया जा रहा अभियान
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सेना और पुलिस के तीन अधिकारियों की शदाहत के लिए जम्मेदार लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों का पता लगाने के लिए चलाया जा रहा अभियान तीसरे दिन में प्रवेश कर गया तथा इस बीच छिटपुट गोलीबारी भी जारी रही।

अधिकारियों ने कहा कि अनंतनाग के कोकरनाग वन क्षेत्र के गारोल में आतंकवादियों को खदेड़ने का अभियान फिर से शुरू हुआ और सुरक्षा बल क्षेत्र की तलाशी के लिए नवीनतम तकनीकों का उपयोग कर रहे हैं। छिपे हुए आतंकवादियों के खिलाफ अभियान में विशिष्ट विशेष बल भी शामिल हो गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि इलाके में गुरुवार शाम को अंधेरा होने के बाद ऑपरेशन रोक दिया गया। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गुरुवार सुबह कहा,''सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों को घेर लिया था जिसमें एक स्थानीय आतंकवादी उजैर खान भी शामिल था, जो अधिकारियों को शहीद करने की घटना में शामिल था।

अभी तक किसी भी आतंकवादी के हताहत होने का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

बुधवार को आतंकवादियों के साथ हुयी मुठभेड़ में 19 राष्ट्रीय राइफल के कमांङ्क्षडग ऑफिसर कर्नल मनप्रीत ङ्क्षसह और उनके कंपनी कमांडर मेजर आशिष धोनचक तथा जम्मू-कश्मीर पुलिस के पुलिस उपाधीक्षक हिमायूं मुजामिल भट शहीद हो गए और दो अन्य सैनिक घायल हो गए।

सेना ने कहा था कि ऊपरी इलाकों में खोजी दस्तों का नेतृत्व कर्नल मनप्रीत और मेजर आशिष की ओर से किया जा रहा था। आशीष और सुरक्षा बलों के कुछ सदस्य ऊबड़-खाबड़ इलाकों से होकर गुजरे जहां घने पत्ते और झाड़यिां थीं।

सेना ने कहा कि बुधवार दोपहर को सैनिकों पर भारी गोलीबारी हुई। उन्होंने जवाबी कार्रवाई की और आतंकवादियों से भिड़ गए। इस गोलाबारी में कर्नल मनप्रीत, मेजर आशीष और डीएसपी हुमायूं को गोली लगी जबकि दो अन्य जवान घायल हो गये। बाद में तीनों अधिकारियों ने सेना और सुरक्षा बलों की बेहतरीन परंपराओं को निभाते हुए देश की सेवा में अपनी जानें दे दीं।

गुरुवार शाम को तीनों अधिकारियों की शहादत के विरोध में घाटी के कई जिलों में मोमबत्ती जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

कश्मीर में लश्कर का एक आतंकवादी गिरफ्तार
जम्मू। कश्मीर के बारामूला में पाकिस्तान स्थित आतंकवादी समूह लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक स्थानीय आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक आतंकवादी मोहम्मद इकबाल है। सुरक्षाबल और पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे बारामूला के क्रीरी इलाके में एक चौकी पर गिरफ्तार किया।

उसके पास से एक पिस्तौल, मैगजीन और कुछ गोला-बारूद बरामद किया गया है। भट आतंकवादी गतिविधियों के लिए रसद सहायता प्रदान करने में सक्रिय रूप से शामिल रहा है।

अमरनाथ यात्रा अस्थाई रूप से स्थगित
जम्मू। कश्मीर में अमरनाथ गुफा के समीप बादल फटने के बाद यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है। भारतीय सेना के अधिकारियों ने बताया कि अमरनाथ गुफा की मलबा हटाने का काम और लापता लोगों की तलाश तेज कर दी गयी है। सेना की दो बचाव टीम और अन्य विशेषज्ञ दल पवित्र गुफा में पहुंच गये है। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान के लिए सेना के हेलिकॉप्टरों की मदद ली जा रही है। बीएसएफ के एमआई 17 हेलिकॉप्टर को भी मृतकों के शवों को उनके घरों तक पहुंचाने तथा घायलों को आगे के इलाज के लिए नीलगढ़ हेलीपैड/बालटाल से बीएसएफ कैंप तक हवाई परिवहन के लिए लगाया गया है। बाढ़ के कारण अमरनाथ पवित्र गुफा क्षेत्र के पास फंसे अधिकांश यात्रियों को पंजतरणी में स्थानांतरित कर दिया गया है।

आईटीबीपी के अधिकारियों ने बताया कि लोगों को निकालने का काम जारी है। यात्रा मार्ग पर कोई यात्री नहीं बचा है तथा अब तक करीब 15,000 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से 15 लोगों की मौत हो गयी। हादसे के बाद अचानक आयी बाढ़ से बालटाल में आधार शिविर में तीन सामुदायिक और 25 तंबुओं के बहने से करीब 40 लोग लापता है।

कश्मीर में घुसपैठ के दौरान एक आतंकवादी ढ़ेर
जम्मू। कश्मीर के कुपवाड़ा के तंगधार सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ के दौरान सेना की कार्रवाई में एक आतंकवादी ढ़ेर हो गया तथा एक जवान भी शहीद हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि सेना के जवानों ने नियंत्रण रेखा के करीब घुसपैठियों ने गोलीबारी की। कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी गोलियां चलायी। मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। एक सैनिक शहीद हो गया।

खराब मौसम के कारण स्थगित अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू
जम्मू। कश्मीर में बालटाल और नुनवान मार्ग पर खराब मौसम के कारण स्थगित अमरनाथ यात्रा फिर से शुरु हो गई। इस यात्रा में 75 हजार से अधिक यात्रियों ने अमरनाथ मंदिर में गुफा में पूजा-अर्चना की। सूत्रों ने बताया कि गंदेरबल के बालटाल मार्ग पर 10,081 तीथयात्री गुफा के लिए रवाना हुए।

गंदेरबल में बालटाल आधार शिविर से किसी भी तीर्थयात्री को खराब मौसम के कारण गुफा की तरफ नहीं जाने दिया गया था। मौसम विभाग के अनुसार बालटाल , दुमेल, ब्ररिमार्ग और पवित्र गुफा की तरफ पूरे दिन मध्यम बारिश होने की संभावना है।

कश्मीर में 2 आतंकवादियों ने किया आत्मसमर्पण
जम्मू। कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ में 2 आतंकवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कुलगाम के हादीगाम गांव में घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान शुरू हुई मुठभेड़ में शामिल 2 आतंकवादियों ने आत्मसमर्पण किया। पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि मुठभेड़ के दौरान दो स्थानीय आतंकवादियों ने पुलिस की अपील पर आत्मसमर्पण कर दिया है। उनके पास से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।

मुठभेड़ तब शुरू हुई, जब सुरक्षा बलों की एक टीम ने आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में मिली जानकारी के आधार पर कुलगाम के हादीगाम गांव में घेराबंदी और तलाशी अभियान की शुरु किया। एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों की टीम पर फायरिंग कर दी। इस पर जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई।

कश्मीर में खराब मौसम के कारण अमरनाथ यात्रा स्थगित
जम्मू। कश्मीर में खराब मौसम के कारण बालटाल मार्ग पर अमरनाथ यात्रा अस्थाई रूप से स्थगित कर दी गई है। 43 दिवसीय यात्रा शुरू हुई थी। अधिकारियों ने बताया कि गंदेरबल के बालटाल आधार शिविर से किसी भी तीर्थयात्री को गुफा की ओर नहीं जाने दिया जा रहा है।

अब तक करीब 71 हजार तीर्थ यात्रियों ने गुफा में  हिम शिवलिंग के दर्शन किये है। इस बीच जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

कश्मीर में ग्रामीणों ने लश्कर के 2 आतंकवादियों को पकड़ा
जम्मू। कश्मीर के रियासी में तुकसिन ढोक गांव के लोगों ने 2 मोस्टवांटेड आतंकवादियों को हथियार और गोला-बारूद के साथ पकड़ा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने ग्रामीणों को 5 लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की है।

क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने पुलिस और सेना के लगातार दबाव के बाद क्षेत्र में पहुंचे लश्कर-ए-तैयबा के दो मोस्टवांटेड आतंकवादियों को पकड़ लिया। आतंकवादियों के पास से दो एके रायफल, सात ग्रेनेड, एक पिस्टल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद हुआ है।