stoppage - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

यात्रियों की सुविधा हेतु रेलसेवाओं का बांदीकुई स्टेशन पर ठहराव, अप्रैल से नई सेवाएं लागू
जोधपुर। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु हावडा-जोधपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (सप्ताह में 04 दिन) एंव हावडा-बीकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (त्रि-साप्ताहिक) रेलसेवाओं का बांदीकुई स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर आगामी आदेशों तक ठहराव दिया जा चुका है इसी क्रम में जोधपुर-हावडा सुपरफास्ट एक्सप्रेस (सप्ताह में 04 दिन) एंव बीकानेर-हावडा सुपरफास्ट एक्सप्रेस (त्रि-साप्ताहिक) रेलसेवाओं का भी बांदीकुई स्टेशन पर प्रायोेगिक आधार पर आगामी आदेशों तक ठहराव दिया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 12307, हावडा-जोधपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (सप्ताह में 04 दिन) दिनांक 15.02.26 से एवं गाडी संख्या 22307, हावडा-बीकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (त्रि-साप्ताहिक) रेलसेवा दिनांक 14.02.26 से बांदीकुई स्टेशन पर 22.20 बजे आगमन व 22.22 बजे प्रस्थान कर ठहराव कर रही है। इसी क्रम में गाडी संख्या 12308, जोधपुर-हावडा सुपरफास्ट एक्सप्रेस(सप्ताह में 04 दिन) दिनांक 01.04.26 से एवं गाडी संख्या 22308, बीकानेर-हावडा सुपरफास्ट एक्सप्रेस (त्रि-साप्ताहिक) रेलसेवा भी दिनांक 02.04.26 से बांदीकुई स्टेशन पर 06.08 बजे आगमन व 06.10 बजे प्रस्थान कर ठहराव करेगी।

असर खबर का - अब बून्दी में भी वन्दे भारत ट्रेन का होगा ठहराव, मिली मंजूरी
कोटा। उदयपुर से आगरा कैट के लिए 2 सितंबर से शुरू होने वाली वंदे भारत ट्रेन का अब बूंदी में भी ठहराव होगा। इसकी समय सारणी शीघ्र घोषित होगी। पर्यटन नगरी बूंदी में वंदे भारत को लेकर वहां के निवासियों के आंदोलन के बाद कोटा बूंदी के सांसद व लोकसभा अध्यक्ष ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से वार्ता कर इसके ठहराव को मंजूरी दिलाई। उल्लेखनीय है कि दैनिक नवज्योति ने अपने 10 अगस्त के  पर्यटन नगरी बूंदी में वंदे भारत ट्रेन का ठहराव नहीं होने से लोगों में निराश शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद रेलवे प्रशासन व स्थानीय लोगों ने ओम बिरला से गुहार लगाई। उसके बाद शुक्रवार को रेल मंत्रालय ने इसके बूंदी में ठहराव की मंजूदी जारी की। उदयपुर से आगरा वाया कोटा के बीच प्रस्तावित वन्दे भारत ट्रेन के बून्दी में ठहराव को लेकर रेलवे ने मंजूरी दे दी है। 2 सितम्बर से ट्रेन का परिचालन शुरू होगा। रेलवे ने जुलाई में जयपुर और उदयपुर के बीच संचालित वन्दे भारत ट्रेन के परिचालन में परिवर्तन करते हुए इसे सप्ताह में तीन दिन उदयपुर से आगरा वाया कोटा के मध्य नए रूट से संचालन करने का निर्णय लिया था। कोटा और बून्दी के बीच कम दूरी होने के कारण पूर्व में तय रूट में बून्दी को शामिल नहीं किया गया था। बीते दिनों वन्दे भारत ट्रेन के बून्दी में ठहराव को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से वार्ता की थी। शुक्रवार को रेलवे द्वारा वन्दे भारत ट्रेन के बून्दी में ठहराव की घोषणा से क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है।

बड़े पर्यटन केंद्रों से जुड़ेगा बून्दी
वन्दे भारत ट्रेन के ठहराव से बून्दी देश के दो सबसे बड़े पर्यटन केंद्र उदयपुर और आगरा से भी जुड़ जाएगा। देश-विदेश से आने वाले सैलानियों को कोटा और बून्दी की सीधे कनेक्टिविटी मिलने से हाड़ौती के पर्यटन को संजीवनी मिलेगी। हैरिटेज टूरिज्म के रूप में ऐतिहासिक किले, बावड़िया,कलाकृतियों के अलावा पर्यटक यहां रिलीजियस टूरिज्म और वन्यजीव इको टूरिज्म का भी भरपूर आनन्द ले सकेंगे।

संशोधित समय सारिणी जारी होगी
बून्दी में ठहराव घोषित होने के बाद रेलवे जल्द नई समय सारिणी जारी करेगा। वन्दे भारत उदयपुर और आगरा के बीच सोमवार, गुरूवार और शनिवार को चलेगी। उदयपुर-आगरा के बीच ट्रेन राणा प्रताप नगर, मावली जंक्शन, चंदेरिया, बून्दी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी में भी ट्रेन के ठहराव घोषित हुए हैं। रेलवे ने आॅफलाइन और आॅनलाइन टिकिट बुकिंग भी शुरू कर दी है, उदयपुर से आगरा का एसी चेयर कार का किराया 1615 और एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2945 रुपए तय किया गया है।