Texas University - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

टेक्सस में अंधाधुंध फायरिंग में भारतीय मूल की छात्रा सहित 4 लोगों की दर्दनाक मौत; संदिग्ध की मौत, पुलिस जांच शुरू
अमेरिका। अमेरिका के टेक्सस स्थित ऑस्टिन में हुई गोलीबारी ने भारतीय समुदाय को गहरे सदमे में डाल दिया है। वेस्ट सिक्स्थ स्ट्रीट के व्यस्त नाइटलाइफ इलाके में रविवार देर रात एक हमलावर ने बार के बाहर अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें चार लोगों की जान चली गई। अब मृतकों में 21 वर्षीय भारतीय मूल की छात्रा सविता शान की पहचान हुई है।

सविता यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सस एट ऑस्टिन में डुअल-डिग्री प्रोग्राम की अंतिम वर्ष की छात्रा थीं और मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम तथा इकोनॉमिक्स की पढ़ाई कर रही थीं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने उन्हें मेधावी और प्रतिभाशाली छात्रा बताया।

हमले के पीछे संभावित अंतरराष्ट्रीय या वैचारिक संबंधों की जांच एफबीआई की ज्वाइंट टेररिज्म टास्क फोर्स कर रही है। पुलिस के अनुसार, 53 वर्षीय संदिग्ध नडियागा डायग्ने को मौके पर ही मार गिराया गया। उसके घर से बरामद सामग्री में एक ईरानी झंडा भी मिला है, जिसके आधार पर जांच एजेंसियां सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं।

8 सितंबर से अमेरिका की यात्रा पर रहेंगे राहुल गांधी, टेक्सास यूनिवर्सिटी में करेंगे छात्राओं और शिक्षाविदों से संवाद
नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता एवं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 8 सितंबर से अमेरिका की तीन दिन की यात्रा पर रहेंगे जहां वह टेक्सास विश्वविद्यालय में छात्राओं और शिक्षाविदों की साथ ही विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों से बातचीत करेंगे।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने गांधी की अमेरिका यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा के दौरान वह विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख लोगों के साथ ही डैलस क्षेत्र के राजनेताओं से भी विचार विमर्श करेंगे।

उन्होंने कांग्रेस नेता की यात्रा का विवरण देते हुए बताया कि गांधी 8 सितंबर को डलास, टेक्सास और 9 तथा।0 सितंबर को वाशिंगटन डीसी का दौरा करेंगे। इस दौरान वह प्रवासी भारतीयों, टेक्नोक्रेट, बिजनेस लीडर, छात्र, मीडिया बिरादरी और राजनीतिक नेताओं से भी मिलेंगे।

पित्रोदा ने बताया कि अमेरिका यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता टैक्सास विश्व विद्यालय में छात्रों से भी बातचीत करेंगे।