ward residents - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कोटा उत्तर वार्ड 38- मंदिर परिसर को लोगों ने बनाया पार्किंग स्थल, डिवाइडर ऊंचे होने से राहगीरों को हो रही परेशानी
कोटा। शहर निगम उत्तर क्षेत्र के वार्ड 38 में मूलभूत सुविधाओं का अभाव लोगों के लिए सिरदर्द बना हुआ है। सड़क, सफाई, पार्क और सामुदायिक भवन जैसी बुनियादी जरूरतें अब भी अधूरी हैं। वार्ड के रहवासी कई वर्षों से इन समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैं, लेकिन हालात में सुधार नहीं हो सका है। हालात यह हैं कि वार्ड का प्रमुख धार्मिक स्थल भी अब पार्किंग स्थल में तब्दील होता जा रहा है। वार्ड में सुविधा कॉम्प्लेक्स में नल भी लगे हुए नहीं है। वार्ड में बने मंदिर पसिर में लोगों ने पार्किंग स्थल बना दिया है जिसके कारण यहां आने वाले श्रद्धालु काफी परेशान हो रहे है।

मंदिर परिसर में खड़े रहते वाहन से श्रद्धालु परेशान
वार्ड के प्रमुख श्रीराम मंदिर, हनुमान और गायत्री देवी मंदिर बने हुए हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि मंदिर में प्रवेश करते ही वाहनों की कतार नजर आती है। मंदिर के भीतर तक गाड़ियां खड़ी कर दी जाती हैं, जिससे श्रद्धालुओं को न केवल असुविधा होती है बल्कि मंदिर परिसर की पवित्रता भी प्रभावित हो रही है। श्रद्धालु बताते हैं कि शहर के अन्य इलाकों में पार्किंग की व्यवस्था मंदिरों के बाहर होती है, लेकिन यहां निगम की अनदेखी  के कारण पूरा परिसर ही पार्किंग स्थल बन गया है। इससे श्रद्धालुओं के आने-जाने में कठिनाई होती है और परिसर की स्वच्छता भी बिगड़ रही है।

वार्ड का एरिया
हरिजन बस्ती, खटीको का मोहल्ला, राधाकृष्ण मन्दिर, बैरवा मोहल्ला, आमेरा भवन के आस पास का ऐरिया, आदिनाथ नमकीन, बाबा रामदेव मन्दिर का क्षेत्र शामिल है।

ऊंचे डिवाइडर बने मुसीबत
इंदिरा गांधी नगर में नालियों की निकासी की व्यवस्था पूरी तरह अव्यवस्थित है। बरसात के दौरान सड़कों पर पानी भर जाता है, जिससे पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। कई बार जलभराव के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकल पाते। उन्होंने बताया कि कॉलोनियों के बीच बने डिवाइडर इतने ऊंचे हैं कि बुजुर्गों और दोपहिया चालकों को आने-जाने में कठिनाई होती है। इस कारण दुर्घटनाओं की संभावना भी बनी रहती है।
- कैलाशी देवी, रहवासी

बच्चों के खेलने की जगह नहीं
इलाके में बच्चों के खेलने के लिए कोई पार्क नहीं है और न ही सामाजिक कार्यक्रमों के लिए कोई सामुदायिक भवन है। स्थानीय लोगों को किसी भी सामुदायिक आयोजन के लिए दूसरे वार्डों पर निर्भर रहना पड़ता है। नालियों की सफाई महीनों से नहीं हुई है। कई जगहों पर नालियों पर ढकान होने से सफाई कार्य मुश्किल हो गया है। कुछ लोगों ने नालों के ऊपर अस्थायी निर्माण कर रखे हैं, जिससे बरसात के समय पानी की निकासी पूरी तरह बाधित हो जाती है। यह स्थिति न केवल अस्वच्छता को बढ़ाती है, बल्कि मच्छरों के पनपने और बीमारियों के फैलने का भी खतरा पैदा करती है।
- मोहम्मद सलीम, रहवासी

सड़कों पर फैला कचरा
वार्ड के कई हिस्सों में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। नालियों में गंदगी और कचरा भरा पड़ा है। ढकान लगे होने से सफाईकर्मी नियमित सफाई नहीं कर पा रहे। स्थानीय निवासी कांतिबाई ने बताया कि निगम की अनदेखी से वार्ड में लोगों ने सड़कों को ही कचरा प्वाइंट बना रखा है।
- कांति बाई, वार्डवासी

वार्ड में स्थित कॉम्प्लेक्स के बारे में कई बार अधिकारियों को शिकायत दि है। मगर अभि तक कोई जवाब नहीं आया। वार्ड में सफाई रोजाना होती है,
- महेन्द्र वर्मा, पार्षद

कोटा दक्षिण वार्ड 3 - पार्क की दरकार, सामुदायिक भवन का किराया कम हो तो मिले राहत
कोटा। शहर के कोटा दक्षिण के वार्ड तीन में पार्क की मरम्मत का कार्य चल रहा साथ ही वार्ड में हमने एक और पार्क बनाने की मांग की है। साथ ही सामुदायिक भवन का किराया भी कम करने के लिए यूआइटी अधिकारियों को लिखित में दे रखा है। पुरूष टॉयलेट है वार्ड में केवल एक ही वह भी दूर जिसे पुरूषों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं वार्डवासियों ने पार्क की दीवार को तोड़कर उसमें कचरा डालना शुरू कर दिया। जिससे परेशानी का सामना करना पड़ा है। साथ ही बारिश का पानी नाले में जाने से परेशानी का सामना करना पड़ता है।  निगम के सफाई कर्मचारी केवल रोड की सफाई करते है वहां घर के सामने की नहीं करते है।

वार्ड में मैन रोड पर सड़क के गड़ढे दे रहे दर्द
वार्डवासी इरशाद खान, सलमान, सय्यद खान  सहित अन्य ने बताया कि हमारे वार्ड में मैन रोड की सड़क में गढड़े हो रहे है जिसे हमें आने जाने में परेशान का सामना करना पड़ता है। और बारिश के समय में रात्रि में ये गडढे दिखाई नहीं देने के कारण हादसे होेने का डर बना रहता है।

पार्क को ही बना दिया कचरा पात्र
वार्ड वासियों ने मैन रोड पर स्थित पार्क को ही कचरा पात्र बना दिया व घरों से निकलने वाला कचरा वार्ड वासी इसी में डाल रहे है। जिसे राहगीरों को परेशानी व बदबू का सामना करना पड़ा रहा है। व पार्क की दीवार को तोड़कर वार्डवासियों ने अपनी सुविधा के अनुसार जब इच्छा हो तब इसमें कचरा डाल रहे।

नाले की सफाई की पर बदबू से नहीं मिली निजात
वार्डवासियों ने बताया कि बारिश से पूर्व नाले की सफाई तो कर दी गई किंतु नाले में पड़े कचरे से दिनभर बदबू आती है। जिसे परेशानी का सामना करना पड़ता है साथ ही बीमारियां होने का अंदेशा भी बना रहता है।

इनका कहना है
सामुदायिक भवन का किराया कम करने के लिए अधिकारियों को बोल रखा है। बारिश पूर्व नाले की सफाई करवा दी गई है। और रोड  की भी मरम्मत कर दी जाएगी। और पार्क बनाने के लिए भी अधिकारियों को बोल रखा है। और अभी पार्क की मरम्म्मत का कार्य चल रहा है।
- मोहम्मद अख्तर, पार्षद (कांग्रेस)

वार्ड में पुरूष टॉयलेट की आवश्यकता  है व लंबे समय से हमारी मांग भी पर हमारी मांग पर अभी तक कोई भी जनप्रतिनिधि ध्यान नहीं देता है। और रात्रि के समय रोड किनारे बैठै कुत्ते बाइक सवार के ऊपर झपटते है जिसे बाइक सवार को वहां अपना शिकर बना लेते है।
- शाहिद खान, दुकानदार वार्डवासी

हमारे वार्ड में आधे रोड की सफाई करते है और आधा छोड़ देते है जिसे परेशानी आती है। और रोड लाइट भी बंद है जिसे रात्रि में हादसे का अंदेशा बना रहता है। लाइट ठीक करने के लिए हमने कई बार अधिकारी व पार्षद को बोल पर ध्यान नहीं देते है।
- अब्दुल सत्तार, वार्डवासी

हमारे वार्ड में अधिकतर बिजली का बिल ज्यादा आता है बारिश के समय नालियों में पानी भर जाता है। जिसे मच्छर परेशान करते है।
- पप्पू, वार्डवासी

नालियां छोटी व चौड़ाई कम होने के कारण बारिश के समय नालियां कचरे व पॉलिथिन से भर जाती है। कचरा नालियों में भरा रहता है। जिससे बदबू आती है।
- महेंद्र कुमार, वार्डवासी

आम रास्ते पर पानी व कीचड़ भरा होने से वार्डवासी परेशान
भंवरगढ़। भंवरगढ़ कस्बे के वार्ड नंबर 9 आशापाला माताजी के मंदिर पर जाने वाले आम रास्ते पर काफी समय से पानी व कीचड़ भरा हुआ होने से निकलने वाले आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड नंबर 9 के वार्डवासी गंगाराम चंदेल, गफूर मोहम्मद, मोहर सिंह चंदेल ने बताया कि पिछले कई वर्षों से मकान के आगे कीचड़ व पानी भरा हुआ है। जिससे पैदल आने जाने वाले तथा स्कूली बच्चों व मंदिर पर आने जाने वाले लोगों के कपड़े पानी में निकलने की वजह से खराब हो जाते हैं। कई लोग फिसलन होने की वजह से कीचड़ में गिर जाते हैं तथा पानी भरा होने की वजह से  मच्छर तथा जीव जंतुओं का भय भी बना रहता है। मच्छरों की वजह से वायरस फैलने का खतरा हमेशा ही बना रहता है। इस बारे में ग्राम पंचायत को कई बार लिखित में व मौखिक रूप से शिकायत की गई तथा ग्राम पंचायत के वार्ड पंच के माध्यम से सरपंच व ग्राम विकास अधिकारी को भी कहा गया है लेकिन अभी तक इस रोड की किसी भी तरह से कोई मरम्मत नहीं हो पाई है।

वार्डवासियों ने की आम रास्ते को ठीक कराने की मांग
वार्ड के निवासियों ने जल्दी ही इस आम रास्ते का ठीक कराने की मांग की है। जिससे आवागमन में आ रही परेशानी दूर हो सके और कीचड़ गंदगी से राहत मिल सके।

आम रास्ते पर काफी समय से पानी व कीचड़ भरा होने से वहां मच्छर पनप रहे है। जिससे मच्छर जनित बीमारियां होने की संभावना है।
- छीतर चंदेल, वार्डवासी।

ग्राम पंचायत को कई बार लिखित में व मौखिक रूप से शिकायत की गई है लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
- मुरली शर्मा, वार्डवासी।

पिछले 4 वर्षों से आमसभा ग्राम सभा व अन्य कई माध्यमों से ग्राम पंचायत को इस रोड की मरम्मत के लिए लिखित में वह मौखिक सूचना दी जा चुकी है। संपूर्ण वार्ड नंबर 9 में ग्राम पंचायत में पिछले 4 सालों में किसी तरह का कोई कार्य नहीं करवाया है।
- मधु सुमन, वार्ड पंच, वार्ड 9, ग्राम पंचायत भंवरगढ़।

मैं सोमवार को आऊंगा तथा वार्ड में जाकर मौका स्थिति देखकर आगामी आमसभा में प्रस्ताव लेकर जल्द ही इस रोड को दुरुस्त करवाया जाएगा।
- रामकुमार सहरिया, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत भंवरगढ़।