omar - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

उमर अब्दुल्ला ने मैराथन को दिखाई हरी झंडी : 1,500 से अधिक धावकों और 11 देशों के प्रतिभागियों ने लिया भाग, पर्यटन और सछ्वाव को बढ़ावा देना इसका उद्देश्य
जम्मू। कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने सुबह श्रीनगर में कश्मीर मैराथन 2.0-2025 को संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा किया रवाना। दौड़ सुबह 6 बजे व्यू से शुरू हुई, जहां प्रतिभागियों ने खूबसूरत बुलेवार्ड रोड पर दौड़ते हुए शहर की प्रतिष्ठित डल झील के लुभावने दृश्यों का आनंद लिया। इस मैराथन का आयोजन कश्मीर पर्यटन विभाग द्वारा जम्मू और कश्मीर खेल परिषद के सहयोग से किया गया था और इसमें कई श्रेणियां शामिल थीं, जैसे पूर्ण मैराथन (42 किमी), हाफ मैराथन (21 किमी), और शौ किया और स्थानीय प्रतिभागियों के लिए छोटी दौड़। अधिकारियों के अनुसार इस वर्ष के आयोजन में देश  के 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 1,500 से अधिक धावकों और 11 देशों से 77 विदेशी प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिससे वैश्विक खेल मानचित्र पर कश्मीर की बढ़ती उपस्थिति का पता चलता है।

इस अवसर पर सुनील शेट्टी ने मीडिया से कहा कि लोग कश्मीर और भारत के लिए दौड़ रहे हैं, सभी लोगों में उत्साह देखकर बहुत अच्छा लगा। मैं यहां आकर बहुत खुश हूं और अधिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए हर साल यहां आने का प्रयास करूंगा। कश्मीर मैराथन, जो अब अपने दूसरे संस्करण में है, का उद्देश्य में पर्यटन, फिटनेस और सछ्वाव की भावना को बढ़ावा देना है।

दिल्ली चुनाव के परिणाम पर उमर अब्दुल्ला ने आप-कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- और लड़ो आपस में, वीडियो भी किया पोस्ट
नई दिल्ली। कांग्रेस के नेतृत्व में इंडिया समूह के नेशनल कांफ्रेंस के नेता एवं जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों पर तीखा तंज किया है, जिसमें आम आदमी पार्टी सत्ता से बाहर होती नजर आ रही है। अब्दुल्ला ने रुझानों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि और लड़ो आपस में। उन्होंने अपनी पोस्ट के साथ एक छोटा वीडियो - जीआईएफ भी दिया है, जिसमें एक ऋषि को दर्शाया गया है, जो कह रहे हैं, जी भर कर लड़ो। समाप्त कर दो एक दूसरे को। हालांकि वीडियो में ध्वनि नहीं है, बल्कि लिप्यांतरण किया गया है।

सत्तारुढ़ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी इंडिया समूह का हिस्सा है, लेकिन दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांगेस और आम आदमी पार्टी ने एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ा है। इससे पहले अब्दुल्ला ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में इंडिया समूह के बीच तालमेल नहीं होने पर कांग्रेस के बयान लेकर कहा था कि यदि यह गठबंधन लोकसभा चुनावों लिए था, तो इसे समाप्त कर देना चाहिए। कांग्रेस ने कहा था कि यह गठबंधन केवल लोकसभा चुनावों के लिए था।

विधानसभा चुनावों के रुझानों के अनुसार आम आदमी पार्टी हार की ओर बढ़ रही है, जबकि भारतीय जनता पार्टी बहुमत हासिल कर रही है। कांग्रेस एक भी सीट मिलने के आसार नहीं है। कांग्रेस की प्रवक्त सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि आम आदमी पार्टी को जिताने की जिम्मेदारी कांग्रेस की नहीं है।

उमर चाहते हैं इंडिया ब्लॉक को खत्म करना, फारुख अब्दुल्ला कहते हैं इंडिया गठबंधन स्थायी
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इंडिया अलायंस खत्म करने की बात कही। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद इसकी कोई बैठक नहीं हुई है। यह गठबंधन लोकसभा चुनाव तक ही था, तो इसे खत्म कर देना चाहिए। इसके पास न कोई एजेंडा है और न ही कोई लीडरशिप। दूसरी तरफ नेशनल कॉन्फ्रेंस के मुखिया फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि हम भाजपा के साथ नहीं हैं और न ही हमारा उनसे कोई संबंध है।

इंडिया गठबंधन स्थायी है। यह हर दिन और हर पल के लिए है। इंडिया गठबंधन की आखिरी बैठक 1 जून 2024 को हुई थी। उसके बाद हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव हो चुके हैं।

आपातकालीन बिजली कटौती को करें कम : उमर
जम्मू। कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बिजली विकास विभाग (पीडीडी) की बैठक की और संकटकालीन बिजली कटौती को कम करने पर जोर दिया, जिससे जनता पीडीडी की ओर से अधिसूचित बिजली कटौती की अनुसूची पर भरोसा करना शुरू कर दे। उमर ने सिविल सचिवालय में पीडीडी की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए संकटकालीन बिजली कटौती को कम करने पर बल दिया, ताकि जनता बिजली विकास विभाग द्वारा अधिसूचित बिजली कटौती की अनुसूची पर भरोसा करना शुरू कर दे। बैठक में बिजली आपूर्ति चुनौतियों, कटौती कार्यक्रम, राजस्व प्राप्ति और कड़ाके की सर्दी के मौसम के दौरान बिजली क्षेत्र की दक्षता में बदलाव के लिए रणनीतियों पर ध्यान केंद्रित किया गया। उन्होंने कहा कि घोषित कटौती कार्यक्रमों से विचलन को बिल्कुल न्यूनतम रखा जाना चाहिए।

लोग योजनाबद्ध कटौती को स्वीकार करने के लिए तैयार हैं, अप्रत्याशित और लंबे समय तक बिजली कटौती उनके लिए बर्दाश्त करना मुश्किल है। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट और विश्वसनीय कटौती कार्यक्रम की आवश्यकता दोहराई और कहा कि संकटपूर्ण कटौती कम होनी चाहिए और इसकी अच्छी तरह से सूचना दी जानी चाहिए। बैठक में मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर असलम वानी, मुख्य सचिव अटल डुल्लू, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव धीरज गुप्ता, ऊर्जा विकास विभाग के प्रमुख सचिव राजेश एच प्रसाद, वित्त विभाग के प्रमुख सचिव  सतोष डी वैद्य, डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक, पीडीडी के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी शामिल हुए। इस बैठक में कश्मीर क्षेत्र के अधिकारी आभासी माध्यम से शामिल हुए। बैठक के दौरान प्रसाद ने बिजली आपूर्ति की स्थिति, लोड कटौती कार्यक्रम, राजस्व वसूली, बिजली खरीद अर्थशास्त्र और कटौती कार्यक्रमों की निगरानी के लिए तंत्र सहित प्रमुख क्षेत्रों का विस्तृत अवलोकन प्रस्तुत किया।

बैठक में कश्मीर के जिलों में उपभोक्ता और लोड प्रोफाइल की भी समीक्षा की गई, जिसमें उपभोक्ता गणना और लोड आवश्यकताओं को पूरा करने में चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित किया गया। मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान केंद्र शासित प्रदेश के बजट, केंद्र सरकार की ओर से प्रायोजित योजनाओं और पीएमडीपी के तहत चल रहे कार्यों तथा परियोजनाओं की भौतिक और वित्तीय प्रगति की समीक्षा की। प्रस्तावित प्रमुख परियोजनाओं का भी मूल्यांकन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कटौती कार्यक्रम की निगरानी शुरू की, जो बिजली कटौती कार्यक्रमों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री ने उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करते हुए विश्वसनीय बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कटौती योजनाओं की सख्त निगरानी और कुशल निष्पादन की बात दोहरायी।

निराश ना हों पार्टी के कार्यकर्ता, हमसे जो छीना, उसे लेंगे वापस : उमर
जम्मू। कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वह निराश ना हों और हम लोगों से जो छीना गया है, उसे वापस पाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर ने यहां पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम एक केंद्र शासित प्रदेश हैं, लेकिन नाराज न हों, जो हमसे छीना गया है, उसे हम वापस लेंगे। उमर का यह बयान विभिन्न हलकों से आलोचना के बीच आया है कि नेकां ने विशेष दर्जा वापस पाने की मुख्य मांग से अपने पैर पीछे खींच लिए हैं।

उमर ने कहा कि अतीत में जम्मू-कश्मीर के लोगों ने अन्य दलों से उपमुख्यमंत्री देखे हैं और यह पहली बार है कि जम्मू क्षेत्र से एक उपमुख्यमंत्री चुना गया है। उन्होंने कहा कि यह उन लोगों के लिए जवाब है, जो यह कहकर हमें निशाना बनाते थे कि नेकां केवल वंशवादियों की पार्टी है। वे अब क्या कहेंगे। उमर ने कहा कि उप मुख्यमंत्री (डिप्टी सीएम) सुरिंदर चौधरी का मुझसे और मेरे परिवार से कोई संबंध नहीं है। डिप्टी सीएम बनाना मेरे लिए मजबूरी नहीं थी। मेरा एकमात्र मकसद जम्मू के लोगों को यह बताना था कि सरकार में कश्मीर के बराबर उनकी भी हिस्सेदारी है। अब हमारे पास एक ही पार्टी के सीएम और डिप्टी सीएम हैं। यह उन लोगों को जवाब है जो कहते थे कि नेकां मुसलमानों की पार्टी है।

उमर ने कहा कि कांग्रेस ने अभी यह तय नहीं किया है कि उसे मंत्रिपरिषद में कुछ हिस्सेदारी चाहिए या नहीं। उन्होंने कहा कि नेकां शायद और सीटें जीत सकती थी। मुख्यमंत्री ने जीतने वाले निर्दलीय उम्मीदवारों का आभार जताया, जिन्होंने नेकां को समर्थन दे दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव अभी होने बाकी हैं और लोगों ने बयान देना शुरू कर दिया है कि जम्मू के साथ अन्याय होगा, क्योंकि सरकार में कोई प्रतिनिधि नहीं होगा। उन्होंने कहा कि मैं पहले दिन से कह रहा हूं कि मैं जम्मू के लोगों को साथ लेकर चलूंगा, ताकि जम्मू के लोगों को यह न लगे कि सरकार में उनकी कोई हिस्सेदारी नहीं है।

नेकां नेता उमर ने कहा कि परिसीमन एक पार्टी को फायदा पहुंचाने के लिए किया गया था और आरक्षण एक खास पार्टी की जीत सुनिश्चित करने का एक और कदम था। उन्होंने कहा कि नतीजे आपके सामने हैं। ये सभी कदम विफल रहे। भारतीय जनता पार्टी द्वारा उठाए गए कदमों ने उन्हें चुनाव में पहुंचा दिया, लेकिन वे चुनाव नहीं जीत पाए। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतना आसान बात है, लेकिन असली काम अब शुरू होता है। उमर ने कहा कि हमें लोगों की परेशानियों को कम करना है और लोगों और सरकार के बीच की खाई को कम करना है। हमें लोगों की सेवा करनी है और उनके मुद्दों को हल करना है।

कश्मीर में घृणित है श्रमिक की हत्या, इसकी करनी चाहिए निंदा : उमर
जम्मू। कश्मीर में एक गैर-स्थानीय श्रमिक की गोली मारकर हत्या के एक दिन बाद राज्य के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि ये हमले घृणित हैं और इसकी निंदा की जानी चाहिए। बिहार के बांका जिले के रहने वाले अशोक चौहान की जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। उनका गोलियों से छलनी शव शोपियां के वाची इलाके से बरामद किया गया था।

गैर-स्थानीय की हत्या उमर द्वारा केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के दो दिन बाद हुई। उमर ने हमले की निंदा की। उमर ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि दक्षिण कश्मीर में आतंकवादियों के हाथों अशोक चौहान की मौत के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। ये हमले घृणित हैं और इनकी निंदा की जानी चाहिए। मैं मृतक के परिवार और प्रियजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।

उमर अब्दुल्ला ने ली कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की शपथ, समारोह में शामिल हुए इंडिया गठबंधन के कई बड़े नेता
जम्मू। कश्मीर की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कश्मीर के नए मुख्यमंत्री के तौर पर सीएम पद की शपथ ली। नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ गठबंधन में कांग्रेस भी शामिल है, लेकिन मुख्यमंत्री नेशनल कॉन्फ्रेंस से ही बनाया गया है। उमर अब्दुल्ला दूसरी बार कश्मीर के मुख्यमंत्री बने है। वहीं केंद्र शासित राज्य के पहले सीएम बने है। वह जम्मू-कश्मीर के 14वें सीएम बने है। शपथ ग्रहण समारोह शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में 11:30 बजे हुआ। मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं सुरिंदर कुमार चौधरी ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। सिन्हा ने नई सरकार के 4 कैबिनेट मंत्रियों को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह में 50 से अधिक इंडिया गठबंधन के कई बड़े नेता शामिल हुए। संसद में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे, पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी, तमिलनाडु सीएम एमके स्टालिन, उद्धव ठाकरे, शरद पवार, लालू प्रसाद यादव सहित कई विपक्ष के नेता शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा रहे।

कांग्रेस मंत्रिमंडल में शामिल नहीं हुई, लेकिन उसने उमर के नेतृत्व वाली सरकार को समर्थन दिया है। जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस समिति (जेकेपीसीसी) के प्रमुख तारिक हमीद कर्रा ने कहा कि हम नाखुश हैं। इसलिए हम फिलहाल मंत्रिमंडल में शामिल नहीं हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए लड़ाई जारी रखेगी।

मोदी ने अब्दुल्ला को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उमर अब्दुल्ला को जम्मू-कश्मीर का मुख्यमंत्री पद संभालने पर बधायी दी है और कहा है कि केन्द्र सरकार उनके तथा उनकी टीम के साथ केन्द्र शासित प्रदेश की प्रगति के लिये मिलकर काम करेगी। मोदी ने सोशल मीडिया पर बधायी संदेश में कहा कि उमर अब्दुल्ला को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधायी। वहां के लोगों की सेवा के उनके प्रयासों के लिये मेरी बहुत-बहुत शुभकामना। केन्द्र सरकार उनके और उनकी टीम के साथ जम्मू-कश्मीर की प्रगति के लिये मिलकर काम करेगी।

उमर अब्दुल्ला ने पेश किया सरकार बनाने का दावा, उपराज्यपाल को सौंपे विधायकों के समर्थन पत्र
जम्मू। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ बैठक में सरकार बनाने का दावा पेश किया और मनोनीत मुख्यमंत्री ने उपराज्यपाल को समर्थन पत्र सौंपा। उमर ने कहा कि उन्होंने उपराज्यपाल से मुलाकात की और नेशनल कॉन्फ्रेंस, कांग्रेस, माकपा, आप और निर्दलीय विधायकों के समर्थन पत्र सौंपे और उनसे शपथ के लिए एक तारीख तय करने का अनुरोध किया, ताकि निर्वाचित सरकार अपना काम शुरू कर सके। शपथ समारोह में कुछ और दिनों की देरी होने की संभावना है।

उमर ने कहा कि यह एक केंद्र शासित प्रदेश है। राज्यपाल को एक दस्तावेज तैयार कर राष्ट्रपति को भेजना होता है। इसके बाद राष्ट्रपति गृह मंत्रालय जाते हैं। गृह मंत्रालय आवश्यक प्रक्रियाएं करता है और रिटर्न देता है। हमें बताया गया है कि इसमें दो-तीन दिन लगेंगे। मुझे उम्मीद है कि अगर यह सब जल्दी हो गया तो हम शपथ समारोह आयोजित करेंगे।

नेकां है सबसे बड़ी पार्टी
नेकां ने जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों में जीत हासिल की और 42 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। पार्टी के पास 95 सदस्यीय सदन में अच्छा बहुमत है। इसके गठबंधन सहयोगियों कांग्रेस और माकपा ने क्रमश: छह सीटें और एक सीट जीतीं। चार निर्दलीय पहले ही नेकां को समर्थन दे चुके हैं।

कश्मीर के मुख्यमंत्री होंगे उमर अब्दुल्ला, नेकां विधायक दल के चुने गए नेता
जम्मू। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया, जो जम्मू-कश्मीर में एक दशक में पहली निर्वाचित सरकार के गठन की दिशा में बड़ा कदम है। नेकां के नव-निर्वाचित विधायकों ने एक बैठक में भाग लिया, जिसके दौरान अब्दुल्ला के विधायक दल के नेता के रूप में चुनाव को मंजूरी दी गयी।

नेकां उपाध्यक्ष ने बैठक के बाद कहा कि मुझे अपना नेता चुनने के लिए मैं पार्टी विधायकों का आभारी हूं। हमें चार निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन मिला है और हम सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए अपने गठबंधन सहयोगी कांग्रेस से पत्र का इंतजार कर रहे हैं। अब्दुल्ला ने कहा कि कांग्रेस से पत्र मिलने के बाद वह सरकार गठन की तारीख तय करने के लिए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात करेंगे।

विधायक दल की बैठक के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधायक अली मोहम्मद सागर ने घोषणा की है कि अब्दुल्ला को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। उन्होंने कहा कि उमर को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया है। जल्द ही सरकार की बागडोर संभालने के लिए उमर अब्दुल्ला के अलावा कोई नहीं है और वही अगले मुख्यमंत्री होंगे।

कश्मीर के मतदाताओं ने चुनाव में निभाया अपना कर्तव्य, अब हमारी जिम्मेदारी शुरू : उमर
जम्मू। कश्मीर के संभावित मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रदेश में पिछले 8 से 10 वर्षों में लोकतंत्र के लिए चुनौतियों के बावजूद चुनाव में भाग लेने के लिए मतदाताओं को धन्यवाद दिया और कहा कि अब उनकी जिम्मेदारी शुरू होती है। अब्दुल्ला ने कहा कि पिछले आठ से 10 सालों से जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र को पनपने नहीं दिया गया है। उन्होंने सोच-समझकर और समझदारी से वोट देने के लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के उपाध्यक्ष ने कहा कि एनसी ने अपने गठबंधन सहयोगियों के साथ चुनाव में बहुमत हासिल किया है। पार्टी के आने वाले दिनों में औपचारिक रूप से अपना नेता चुनने के लिए अपने निर्वाचित सदस्यों की बैठक बुलाने की संभावना है। उन्होंने बडगाम और गांदरबल दोनों निर्वाचन क्षेत्रों से जीत हासिल की है, जिससे उनके अगले मुख्यमंत्री बनने का अनुमान लगाया जा रहा है।

अब्दुल्ला ने स्वीकार किया कि मतदाताओं ने सावधानी से विचार-विमर्श कर मतदान किया, खासकर उन क्षेत्रों में जहां स्वतंत्र उम्मीदवारों और छोटे दलों को मैदान में उतारकर वोटों को विभाजित करने का प्रयास किया गया था। जम्मू में पहाड़ी समुदाय के साथ-साथ कश्मीर के मतदाताओं ने साहसपूर्वक इन साजिशों का विरोध किया। चुनाव लडऩे वाले 40 प्रतिशत से अधिक उम्मीदवार स्वतंत्र थे, लेकिन दो या तीन को छोड़कर सभी असफल रहे। अब्दुल्ला ने कहा कि हमारी जिम्मेदारी अब शुरू होती है। मतदाताओं ने अपना कर्तव्य निभाया है और अब काम करने और खुद को उनके भरोसे के लायक साबित करने की हमारी बारी है।

उम्मीद से ज्यादा मिला जनता का समर्थन, चुनाव में जीत पर लोगों का आभार : उमर
जम्मू। नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के नेता उमर अब्दुल्ला ने जम्म-कश्मीर विधानसभा चुनाव में मिली जीत पर खुशी जाहिर करते हुए लोगों का अभार व्यक्त किया और कहा कि जिस तरह से जनता ने उनकी पार्टी को समर्थन दिया है, उसकी उन्हें उम्मीद नहीं थी। अब्दुल्ला ने बडगाम तथा गांदरबल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। उनका कहना था कि पार्टी को राज्य की जनता ने जो समर्थन दिया है,वह उनकी उम्मीद से ज्यादा है। उनका प्रयास जनता की उन आकांक्षाओं पर खरा उतरने की रहेगी, जिनके उन्हें समर्थन मिला है।

कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी पूरे नतीजे नहीं आए है। हम उसके बाद इस बारे में बात करेंगे। जिस तरह से नशनल कांफ्रेंस को जीत मिली है, उसके लिए हम मतदाताओं के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि लोगों ने हमारी उम्मीदों से ज्यादा हमें समर्थन दिया है। इसके लिए हम जनता के आभारी हैं। अब हमारी कोशिशें सफल होंगी।

राम माधव-पीडीपी के बीच थे अच्छे संबंध : उमर
जम्मू। नेशनल क्रांफ्रेंस के उपाध्यक्ष एवं जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि यदि कोई राजनीतिक पार्टी है, जिसके भाजपा के महासचिव राम माधव के साथ अच्छे संबंध रहे हैं, तो वह पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी है, इसमें कोई संदेह नहीं है। माधव को हाल ही में भाजपा ने जम्मू-कश्मीर के चुनाव प्रभारी के रूप में नामित किया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने नेकां उम्मीदवार मेहर अली द्वारा सोमवार को गंदेरबल जिले के कंगन सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद मीडियाकर्मियों से कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि राम माधव के किसी भी पार्टी के साथ अच्छे संबंध हैं, तो वह है पीडीपी। अब्दुल्ला से जब जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक की माधव और पीडीपी पर टिप्पणियों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि मलिक के भाजपा के साथ घनिष्ठ संबंध थे। उन्हें जम्मू-कश्मीर का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। उन्होंने ने कहा कि यह राम माधव ही थे जो 2014 में पीडीपी और भाजपा को गठबंधन के लिए एक मंच पर लाए थे। ऐसा भी हो सकता है कि उन्हें इस बार फिर से यह काम सौंपा गया हो।

कम से कम लोकतंत्र पर भरोसा

हुर्रियत के पूर्व नेताओं के पीडीपी में शामिल होने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर ये लोग चुनाव लड़ रहे हैं तो यह अच्छी बात है, हालांकि वे चाहे किसी भी पार्टी में शामिल हों, उन्हें कम से कम लोकतंत्र पर भरोसा है, जो हमारे लिए एक सफलता है। उन्होंने कहा कि विचारधाराएं बदलती हैं, पहले जब चुनाव होते थे तो वे बहिष्कार के नारे लगाते थे, अब किसी तरह उनकी विचारधारा बदल गई है।

अब्दुल्ला ने कहा कि हमारा रुख सही साबित हुआ है, हम 90 के दशक से कह रहे हैं कि रक्तपात से कोई बदलाव नहीं आएगा, हमारे सहयोगियों को निशाना बनाया गया है, हमें जो भी हासिल करना है, वह लोकतांत्रिक तरीकों से हासिल किया जा सकता है। अब्दुल्ला ने उम्मीद जताई कि सांसद मियां कयूम के पुत्र मेहर अली अपने परिवार की विरासत को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि वह (मेहर अली) कंगन से चुनाव लड़ रहे मियां परिवार की चौथी पीढ़ी हैं और यह लोगों की सेवा करने के लिए इस परिवार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।