two - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

असर खबर का - कोटा निगम में संभागीय आयुक्त को लगाया प्रशासक, बोर्ड का कार्यकाल 9 नवम्बर को पूरा होने के बाद संभालेंगे कमान
कोटा । राज्य सरकार ने  शुक्रवार को आदेश जारी कर कोटा समेत  राज्य की तीनों नगर निगमों में संभागीय आयुक्त को प्रशासक नियुक्त किया है। प्रशासक वर्तमान निगम बोर्ड का कार्यकाल 9 नवम्बर को पूरा होने के बाद कमान संभालेंगे। स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक एवं विशिष्ट सचिव द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के अनुसार जयपुर, जोधपुर व कोटा नगर निगमों में बोर्ड का कार्यकाल नवम्बर में पूरा हो रहा है। ऐसे  में बोर्ड का कार्यकाल खत्म होने की तिथि से नए निर्वाचित बोर्ड का गठन होने तक संभागीय आयुक्त को प्रशासक  नियुक्त किया है। प्रशासक नगर निगमों में निर्वाचित बोर्ड के गठन होने तक नगर निगम की शक्तियों का प्रयोग व कर्त्तव्यों का पालन करेंगे। राज्य सरकार द्वारा अधिसूचना जारी कर नगर निगम कोटा में संभागीय आयुक्त को प्रशासक नियुक्त करने के साथ ही कोटा में अब दो की जगह एक ही नगर निगम हो गया है।

जिला कलक्टर के पास संभागीय आयुक्त का चार्ज
राज्य सरकार ने नगर निगम में प्रशासक की कमान संभागीय आयुक्त को दी है। लेकिन कोटा में संभागीय आयुक्त का पद रिक्त होने से उनका अतिरिक्त चार्ज जिला कलक्टर पीयूष समारिया के पास है। वे ही कार्यवाहक संभागीय आयुक्त है। ऐसे में नगर निगम  में प्रशासक का काम संभागीय आयुक्त के रूप में जिला कलक्टर ही संभालेंगे। तत्कालीन संभागीय आयुक्त राजेन्द्र सिंह शेखावत के सेवानिवृत्त होने के बाद कोटा में संभागीय आयुक्त की नियुक्ति नहीं की गई है। जिससे जिला कलक्टर के पास ही संभागीय आयुक्त का अतिरिक्त चार्ज है।

नवज्योति ने किया था मामला प्रकाशित
गौरतलब है कि नगर निगम बोर्ड का कार्यकाल समाप्त होने के बाद दोनों निगमों में प्रशासक नियुक्त करने का मामला दैनिक नवज्योति ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। समाचार  पत्र में 24 अक्टूबर के अंक में पेज 3 पर चुनाव होने तक प्रशासक संभालेंगे निगम की कमान शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। जिसमें बोर्ड भंग होने से नया बोर्ड गठित होने तक की निगम की वैधानिक स्थिति को स्पष्ट किया गया था। इधर समाचार प्रकाशित होते ही उसी दिन शुक्रवार को राज्य सरकार ने प्रशासक नियुक्त करते हुए अधिसूचना ही जारी कर दी।

कलक्टर के पास चार-चार पद
कोटा में जिला कलक्टर पीयूष समारिया के पास चार बड़े पदों की जिम्मेदारी है। जिला कलक्टर  के रूप में जिले के मुखिया के साथ ही कार्यवाहक संभागीय आयुक्त, कोटा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष का चार्ज भी है। वहीं अब चौथी जिम्मेदारी निगम प्रशासक के रूप में दी गई है।

राजनीतिक दखल होगा खत्म
बोर्ड का कार्यकाल पूरा होने के साथ ही बोर्ड भंग हो जाएगा। ऐसे में पार्षद, उप महापौर व महापौर का निगम में दखल खत्म हो जाएगा। बोर्ड भंग होने के बाद निगम की कमान अधिकारी संभालेंगे। हालांकि अभी तक दोनों निगमों के आयुक्तों के बारे में सरकार की ओर से कोई स्पष्ट आदेश जारी नहीं किया गया है। सूत्रों के अनुसार कोटा उत्तर व दक्षिण के आयुक्त तो अपनी जगह काम करते रहेंगे लेकिन प्रशासक की कमान संभालने वाले संभागीय आयुक्त के निर्देशन व मार्गदर्शन में काम करेंगे।

पार्षदों का 2 को और महापौर का 9 को होगा कार्यकाल पूरा
नगर निगम के वर्तमान बोर्ड का कार्यकाल महापौर के निर्वाचन से माना जा रहा है। दोनों निगमों उत्तर व दक्षिण में महापौर का चुनाव 10 नवम्बर 2020 को हुआ था। ऐसे में महापौर का कार्यकाल 9 नवम्बर को समाप्त होगा। जबकि पार्षदों का  निर्वाचन 3 नवम्बर को होने से उनका कार्यकाल 2 नवम्बर को पूरा हो जाएगा। ऐसे में प्रशासक नगर निगम में कमान  9 नवम्बर के बाद संभालेंगे।

सरकार के आदेश की करेंगे पालना
नगर निगम कोटा उत्तर आयुक्त अशोक कुमार त्यागी व दक्षिण आयुक्त ओम प्रकाश मेहरा ने बताया कि कोटा नगर निगम में सरकार ने संभागीय आयुक्त को प्रशासक नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति बोर्ड का कार्यकाल समाप्त होने के बाद से नया बोर्ड गठित होने तक रहेगा। इसके अलावा उन्हें अधिक जानकारी नहीं है। सरकार का जो भी आदेश होगा उसकी पालना की जाएगी।

हाड़ौती के दो बड़े कॉलेजों में 37 शिक्षकों के पद रिक्त, दो सेशन के विद्यार्थियों को एक साथ बिठाकर लगानी पड़ती है क्लास
कोटा। हाड़ौती के दो बड़े गवर्नमेंट कॉमर्स कॉलेज में स्टूडेंट्स ही नहीं फैकल्टीज की भी आधी से ज्यादा सीटें खाली हैं। वाणिज्य महाविद्यालयों में शिक्षकों के कुल स्वीकृत पदों  के मुकाबले आधे से ज्यादा पद लंबे समय से रिक्त पड़े हैं। जिससे विद्यार्थियों पढ़ाई में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। समय पर कक्षाएं नहीं लगने सहित अन्य समस्याओं के कारण विद्यार्थियों का भी नियमित कॉलेज आने में रुझान घटने लगा है। इधर, विशेषज्ञों का तर्क है कि वर्तमान दौर आर्टिफिशल इंटेलीजेंस से रुबरू हो रहा है लेकिन कॉमर्स के पाठ्यक्रम में एआई की उपयोगिता को शामिल नहीं किया गया। साथ ही महाविद्यालयों में थ्यौरी के अलावा प्रेक्टिकली नॉलेज का अभाव भी घटते रुझान का बड़ा कारण है। क्योंकि, कॉमर्स पढ़ने वाले छात्रों की कमी का असर आगामी वर्षों में फैकल्टीज के रूप में नजर आएगा।  यही वजह है कि कॉलेजों में आज स्वीकृत पदों के विपरीत  रिक्त पदों की संख्या अधिक है।

बॉयज में 7.50 तो गर्ल्स कॉलेज में 5.50 सौ स्टूडेंट्स ने एडमिशन नहीं लिया
वाणिज्य उच्च शिक्षा में घटते रुझान का सबसे बड़ा उदारहण  बयॉज व गर्ल्स कॉमर्स कॉलेज की प्रथम वर्ष की सीटों के आंकड़ों से स्पष्ट होते हैं। गवर्नमेंट कॉमर्स में बीकॉम फर्स्ट ईयर में 1400 सीटें हैं, जिन पर 6.50 ही एडमिशन हुए हैं। शेष 7.50 सौ विद्यार्थियों ने दाखिला लेने में ही रुचि नहीं दिखाई। इसी तरह गर्ल्स कॉलेज में 800 सीटों के मुकाबले 250 छात्राओं ने ही एडमिशन लिया है और 5.50 सौ सीटें खाली रह गई।

शिक्षा से दूर हो रही क्वालिटी
विषयवार प्रोफेसरों के पद रिक्त होने का विपरीत असर कॉलेज शिक्षा में देखने को मिल रहा है। उच्च शिक्षा से क्वालिटी दूर होती जा रही है। हालात यह है, यहां बच्चे सालभर में बहुत ही कम समय कॉलेज आते हैं। जिसमें पहली बार कॉलेज में नामांकन कराने, दूसरी बार परीक्षा फार्म भरने व तीसरी बार परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड लेने और चौथी बार परीक्षा देने के लिए पहुंचते हैं। क्योंकि, कॉलेज में विषयवार शिक्षकों के पद रिक्त होने से पढ़ाई प्रभावित रहती है।  विद्यार्थी अखिलेश नागर, दीपांशु मेहरा ने बताया कि सेमेस्टर प्रणाली के तहत हर 6 माह में एग्जाम होते हैं लेकिन शैक्षणिक सत्र लेट चलने से ढाई से तीन माह में ही परीक्षा हो रही है। ऐसे में शिक्षकों की कमी से कोर्स भी पूरा नहीं हो पाता।

दोनों कॉलेजों में 67 में से 37 शिक्षकों के पद रिक्त
आयुक्तालय के क्षेत्रिय सहायक निदेशक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, गवर्नमेंट बयॉज व गर्ल्स कॉलेजों में  शिक्षकों के कुल 67 पद स्वीकृत हैं। जिसमें से 30 ही कार्यरत हैं। ऐसे में 37 पद लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं। इनमें अकाउंटिंग, अर्थशास्त्र तथा बिजनेस एडमिनेस्ट्रेशन जैसे महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षक नहीं होने से विद्यार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गर्ल्स कॉलेज में अकाउंटिंग में शिक्षकों के 8 पद स्वीकृत हैं, जिसके मुकाबले 2 , बीएडीएम में 8 के विपरीत 4 तथा इकोनोमिक्स में 7 के मुकाबले 4 पद लंबे समय से खाली पड़े हैं।

कॉमर्स के प्रति घटते रुझानके प्रमुख कारण
कोटा विश्वविद्यालय में वाणिज्य एवं प्रबंध विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. मीनू माहेश्वरी बतातीं हैं, कोटा सहित प्रदेश में लगातार कॉमर्स के प्रति रुझान घट रहा है। जिसका विपरीत असर फैकल्टीज की उपलब्धता में कमी के रूप में भी देखे जा रहे हैं। हालांकि, रुझान घटने के कई प्रमुख कारण हैं,जो इस प्रकार हैं।
- वर्तमान में विद्यार्थी 11वीं-12वीं में कॉमर्स विषय का चयन करते हैं, जबकि कई वर्षों पहले 9वीं कक्षा से ही वाणिज्य शिक्षा शुरू हो जाती थी और सीनियर सैकंडरी तक विद्यार्थी कॉमर्स में कॅरियर के विकल्पों से परिचित हो जाते और उच्च शिक्षा में स्पेशलाइजेशन कर किस क्षेत्र में कॅरियर बनाना है, इससे भलीभांती परिचित हो सकते हैं।
- स्कूल शिक्षा में कॉमर्स अभ्यर्थियों को केवल फर्स्ट ग्रेड शिक्षक बनने का आॅप्शन रहता है। हालांकि, थर्ड ग्रेड में भी शिक्षक बन सकते हैं लेकिन सैकंड ग्रेड में कॉमर्स विषय नहीं मिलता।
- जूनियर अकाउंटेंट परीक्षा के लिए साइंस-आर्ट्स के अभ्यर्थी भी पात्र होते हैं, जबकि यह क्षेत्र कॉमर्स का है फिर भी वरियता नहीं है।

यूं बढ़ सकता है वाणिज्य के प्रति रुझान
- लेखांकन, वित्त, अंकेक्षण, बीमा, इनकम टैक्स, इंश्योरेंस के अध्यापन को बढ़ावा देने के लिए स्कूली शिक्षा में कक्षा-6 से ही हिन्दी, अंगे्रजी, सामाजिक विज्ञान सहित अन्य विषयों के साथ वाणिज्य शिक्षा को भी शुरू किया जाना चाहिए।
- प्राथमिक कक्षाओं से ही वाणिज्य पढ़ाया जाए  तो न केवल विद्यार्थियों का रुझान बढ़ेगा बल्कि शिक्षकों की आवश्यकता भी बढ़ेगी। जिससे नए पद सजृन होंगे और आगे जाकर विद्यार्थी शिक्षक बन कॅरियर बना सकेंगे।
- प्रतियोगी परीक्षा जूनियर अकाउंटेंट, अकाउंटेंट जैसी परीक्षाओं में कॉमर्स अभ्यर्थियों को वरियता दी जानी चाहिए। इन परीक्षाओं के सिलेबस में 80% प्रश्न वाणिज्य से संबंधित होने चाहिए।
- यूजीसी की नेट परीक्षा कॉमर्स से संबंधित अन्य विषयों में भी करवाई जानी चाहिए।

क्या कहते हैं विद्यार्थी
कॉलेजों में अकाउंट्स, अर्थशास्त्र व बिजनेस एडमिनेस्ट्रेशन के शिक्षकों के पद पिछले चार-पांच सालों से चल रहे हैं। जो टीचर्स कार्यरत हैं, उनमें से कुछ को गैर शैक्षणिक कार्य एनएसएस, छात्रवृति, स्पोर्ट्स कई गतिविधियों में लगा रखा है। ऐसे में यह शिक्षक अपनी क्लास नहीं ले पाते। नतीजन, पढ़ाई का नुकसान होता है।
-अर्पित जैन, निवर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष, गवर्नमेंट कॉमर्स कॉलेज

कॉलेजों में पहले ही सब्जेक्ट टीचर्स की कमी है और प्रतियोगी परीक्षाओं का सेंटर भी बना दिया जाता है। जिससे पढ़ाई ठप हो जाती है। क्योंकि, पेपर तक महाविद्यालय में छुट्टियां लगी होती है। वहीं, दो-दो सेशन के बच्चों को एक साथ बिठाकर पढ़ाना मजबूरी बन जाती है।
-सतीश कुमार, बलवीर, छात्र कॉमर्स कॉलेज

कॉमर्स कॉलेजों में फैकल्टीज के पद व प्रथम वर्ष की सीटें आधी से ज्यादा खाली हैं। वर्तमान में आरपीएससी से शिक्षकों की चयन प्रक्रिया चल रही है। आर्ट्स-साइंस के शिक्षक मिल चुके हैं। जल्द ही कॉमर्स के भी मिलने की संभावना है। सरकार रिक्त पदों को भरने की पूरा प्रयास कर रही है। वहीं, विद्यार्थियों में रुझान बढ़ाने के लिए पाठ्यक्रम में जॉब आॅरियंटेड टॉपिक को शामिल किए जा रहे हैं।
-प्रो. विजय पंचौली, क्षेत्रिय सहायक निदेशक, आयुक्तालय कोटा

दो लाख रुपए लेकर दोस्त के स्थान पर परीक्षा देने आया फर्जी परीक्षार्थी, पुलिस ने दबोचा
अजमेर। आरपीएससी द्वारा शुक्रवार को आयोजित सहायक सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा में एक फर्जी परीक्षार्थी सम्मिलित हो गया। केन्द्र अधिकारियों द्वारा सन्देह व्यक्त करने पर पुलिस ने उसे दबोच कर सच उगलवा लिया। वह मुख्य परीक्षार्थी से 2 लाख रुपए लेकर परीक्षा में बैठा था।

क्रिश्चियनगंज थाना पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी ग्राम पुनासा भीनमाल, जिला जालौर निवासी जालाराम (30) पुत्र भारूराम जाट है। जिसे पुलिस ने एचकेएच स्कूल वैशाली नगर, अजमेर में स्थित परीक्षा केन्द्र से पकड़ा। आरोपी को पुलिस ने अदालत के समक्ष पेश कर रिमाण्ड पर लिया है। उससे मामले में गहनता से पूछताछ जारी है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 419, 420, 120बी एवं 3/6 राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम के अधुपाय) अधिनियम 2022 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। जिसकी जांच अभय कमाण्ड सेन्टर की एडीशनल एसपी डॉ. प्रियन्का रघुवंशी कर रही हैं।

हस्ताक्षर-फोटो मेल नहीं खाया, आधार कार्ड में भी गड़बड़ी लगी

एचकेएच स्कूल की प्रधानाचार्य हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी बी ब्लॉक पंचशील नगर निवासी सुश्री मधु गोयल पुत्री पूरणचन्द गोयल ने रिपोर्ट दी कि उनके स्कूल में बनाए गए परीक्षा केन्द्र पर ग्राम फागोतरा, जालौर निवासी ठाकराराम पुत्र माफाराम नाम के परीक्षार्थी को परीक्षा में सम्मिलित होना है। लेकिन आरपीएससी व परीक्षा सैल अजमेर द्वारा मिले इनपुट के आधार पर जांच की तो परीक्षार्थी के हस्ताक्षर पूर्ण रूप से गलत हैं। उसके हस्ताक्षर व फोटो दोनों ही मेल नहीं खा रहे हैं। उससे व्यक्तिगत जानकारी चाही गई, तो वो संतोषजनक जवाब नहीं दे रहा है। न ही वह अपनी आईडी संबंधित कोई प्रमाण-पत्र प्रस्तुत कर पाया। मामले में पर्यवेक्षक, अतिरिक्त केन्द्राधीक्षक व परीक्षा के लिए बनाए गए उड़नदस्ते व अतिरिक्त कलक्टर द्वितीय द्वारा जांच में गड़बड़ी पाई गई। ऐसे में उक्त परीक्षार्थी पर सन्देह हुआ है।

पुलिस को देख सच उगल दिया

पुलिस टीम ने स्कूल पहुंचकर परीक्षार्थी से पूछताछ की तो आरोपी ने सच कबूल कर लिया। उसने तुरन्त बताया कि वह जालाराम जाट है, जबकि मुख्य परीक्षार्थी ठाकराराम है। वह उसका दोस्त है। इसलिए उसकी जगह परीक्षा देने के लिए बैठ गया। उसके सच्चाई बताते ही पुलिस ने उसे दबोच लिया।

दो लाख लेकर परीक्षा में बैठा

उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि परीक्षार्थी ठाकराराम उसका अच्छा दोस्त है। उसकी इस बार तैयारी अच्छी नहीं हो पाई थी। इसलिए वह उसकी एवज में परीक्षा में बैठने को राजी हो गया। इतना ही नहीं, उसने परीक्षा देने के लिए उससे दो लाख रुपए भी लिए हैं।

बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत, दो की मौत, तीन गंभीर घायल
देवली। हनुमान नगर थाना क्षेत्र के अजमेर कोटा स्टेट हाईवे पर जेबी ईट उद्योग के समीप देर रात दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो जनों की बाइकों के परखच्चे उड़ गए, वहीं दो जनों की मौत हो गई तथा तीन अन्य जने गंभीर घायल हो गए।

एएसआई विजय सिंह राठौड़ ने बताया कि नरेश सिंह पुत्र बादाम सिंह मीणा निवासी नापाखेड़ा अपने ससुराल शैला दाता जहाजपुर से अपनी पत्नी शर्मा देवी पुत्र प्रिंस कुमार को लेकर बाईक से गांव नापा खेड़ा जा रहा था। इसी दौरान सामने से राजमहल निवासी खुशीराम पुत्र रतनलाल अपने दोस्त लेखराज पुत्र दुर्गा लाल के साथ बाईक से देवली आ रहा था। शुक्रवार रात को करीबन 10 बजे जेएमडी ईट भट्ठे के सामने दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिसमें बाइक सवार पांचों जने रोड पर गिर गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई।सूचना पर पहुंची हनुमान नगर पुलिस व एंबुलेंस ने पांचों को देवली चिकित्सालय लेकर आए। जहां पर चिकित्सकों ने नरेश कुमार व दूसरी बाइक सवार खुशीराम को मृत घोषित कर दिया तथा घायल शर्मा देवी, प्रिंस व लेखराज को अन्यत्र रैफर कर दिया। पुलिस ने शनिवार सुबह दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया तथा मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

दो भाईयों ने दिया ईमानदारी का परिचय
जोधपुर। पुलिस थाना प्रतापनगर सदर जोधपुर पर दो सगे भाईयो गौतम सोनी और यश सोनी पुत्र घनश्याम सोनी निवासी सुखराम नगर राजबाग पुलिस थाना सुरसागर जोधपुर ने बताया कि 5 जुलाई मंगलवार को सुबह के समय हम दोनो सरदारपुरा अकाउंटिंग टयूशन हेतु जा रहे थे, नेशनल हैण्डलूम के सामने हमें रुपयों से भरा पर्स मिला। जिसको चैक करने पर उसमें कुल 23,900 रुपये, लाईसेंस व एटीएम थे जिस पर उक्त पर्स के संबंध में जानकारी मालुमात करने पर यह पर्स अशोक पुत्र मांगीलाल विश्नोई निवासी तुलसी कोलोनी प्रतापनगर जोधपुर का राह चलते गिर गया था जिस पर अशोक को थाना बुलाकर उक्त पर्स पुलिस कर्मचारियों की उपस्थित में उसे सुपुर्द किया । दोनो भाईयो गौतम सोनी व यश सोनी ने रुपयों से भरा पर्स को पर्स मालिक को सुपुर्द कर ईमानदारी का परिचय दिया , दोनो भाईयों का उक्त कार्य सराहनीय रहा है ।

खदान में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत
ब्यावर। सदर थाना क्षेत्र के रावला बाड़िया गांव में गुरुवार को पानी से भरी खदान में नहाते समय डूब जाने के कारण दो मासूम सगे भाइयों की मौत हो गई। हादसे से गांव में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। पुलिस ने शवों को पानी से बाहर निकलवाया तथा राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया है। हादसे को लेकर गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

पुलिस के अनुसार मुस्ताक काठात का पुत्र अरबाज खान(10) व आरिफ खान(7) दोनों सुबह घर से स्कूल गए थे। दोपहर में अवकाश के बाद वे सीधे घर जाने के बजाय स्कूल के पास ही एक पुरानी खदान में भरे पानी में नहाने चले गए। गहरे पानी में उतर जाने से दोनों डूब गए। काफी देर तक घर नहीं पहुंचे तो परिजन स्कूल की तरफ तलाशने गए।

खदान के पास मिले कपड़े व बैग

बताया गया है कि खदान के समीप दोनों बच्चों के कपड़े तथा स्कूल बैग एवं जूते पडेÞ नजर आए। जिसके बाद खदान में तलाशी ली गई तो दोनों के शव मिले। घटना की खबर जैसे ही गांव में लगी हड़कंप मच गया। पुलिस ने दोनों के शवों को बाहर निकलवाया तथा देर शाम एकेएच में पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिए गए।

परिवार सदमे में, हर कोई स्तब्ध

हादसे से परिवार के लोग गहरे सदमे में है। वहीं जिसे भी हादसे का पता चला, वह स्तब्ध हो गया। बताया जाता है कि मुस्ताक गांव में ही खेतीबाड़ी करता है। उसके तीन पुत्र हैं। सबसे बड़ा अफजल(14) है। जबकि हादसे का शिकार होने वाला अरबाज दूसरे नंबर तथा आरिफ तीसरे नंबर का पुत्र था। अरबाज गांव में ही राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की कक्षा 4 का छात्र था जबकि आरिफ कक्षा 2 में पढ़ रहा था। घटना पर विद्यालय परिवार ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है।

एलन मस्क को कंपनी की टॉप एग्जिक्यूटिव शिवोन जिलिस से दो जुड़वा बच्चे , कोर्ट दस्तावेजों में खुलासा
वाशिंगटन।  दुनिया के सबसे अमीर शख्सियतों में शुमार टेस्ला के सीईओ एलन मस्क को उनकी न्यूरोटेक्नोलॉजी कंपनी न्यूरालिंक की टॉप एग्जिक्यूटिव शिवोन जिलिस से पिछले साल नवंबर में दो जुड़वा बच्चे हुए थे। कोर्ट के दस्तावेजों में इसका जिक्र किया गया है।

द बिजनेस इंसाइडर ने इन दस्तावेजों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में कहा है कि एलन और जिलिस ने अप्रैल में एक याचिका दायर की थी जिसमें यह मांग की गयी थी कि बच्चों के नाम के आखिर में पिता का नाम और बीच में मां का नाम जोड़ा जाए। गत मई में उनकी यह याचिका मंजूरी कर ली गयी।  एलन ने इस खुलासे पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है। बताया गया है कि जुड़वा बच्चों के पैदा होने से पहले ही मस्क और म्यूजीशियन क्लेयर बाउचर ने दिसंबर में सेरोगेसी के माध्यम से अपने दूसरे बच्चे का दुनिया में स्वागत किया था।

जापानी जलक्षेत्र में घुसे दो चीनी जहाज
टोक्यो। चीन के दो जहाजों के पूर्वी चीन सागर में सेनकाकू द्वीप समूह से जापान के जलक्षेत्र में प्रवेश करने की घटना सामने आयी है। जापान के तटरक्षक बल ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के हवाले से जानकारी है कि चीनी जहाजों ने सुबह स्थानीय समयानुसार करीब 04.30 बजे  उत्सुरी द्वीप से जापानी जलक्षेत्र में प्रवेश किया और एक मछली पकडऩे वाली नाव से संपर्क करने की कोशिश की। उन्होंने आगे कहा कि सुबह 04.50 बजे तक चीनी जहाज उत्सुरी द्वीप से लगभग 19 से 21 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में जापानी जलक्षेत्र में नौकायन कर रहे थे। इस साल यह 12वीं बार है , जब चीनी सरकारी जहाजों को द्वीपों से जापानी जल में प्रवेश करते देखा गया है।

रणथंभौर में ओबरॉय ग्रुप की फाइव स्टार होटल वन्य विलास में महिला कार्मिक के साथ गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार
सवाई माधोपुर। सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के रणथंभौर रोड स्थित ओबरॉय ग्रुप की फाइव स्टार होटल वन्य विलास में होटल की एक महिला कार्मिक के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। होटल में काम करने वाली महिला ने अपने साथ काम करमने वाले तीन कर्मचारियों के खिलाफ महिला थाने में मारपीट करने एंव गैंगरेप का मामला दर्ज कराया है।  पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है ।

दरअसल रविवार को जिला मुख्यालय के रणथम्भौर रोड स्थित पांच सितारा होटल में दुष्कर्म की सूचना सामने आई। सूचना मिलने के बाद एएसपी राकेश राजोरा व महिला थानाधिकारी चंचल शर्मा मौके पर पहुंचे और घटना को लेकर होटल के रेजीडेंस क्वार्टर्स में रह रहे होटल के कर्मचारियों से पूछताछ की। दिनभर चले घटनाक्रम के बाद रविवार देर रात करीब साढ़े दस बजे पीड़िता की ओर से महिला थाने में तीन लोगों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कराया गया।

रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया होटल के कार्मिक अभिषेक नेगी, एंथानी थामस और राहुल ने उसके साथ मारपीट कर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर आईपीसी की धारा 323, 354, 376 डी में मामला दर्ज कर लिया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने दो आरोपी अभिषेक नेगी ,राहुल को गिरफ्तार कर लिया ,वही ,एंथनी थॉमस फरार है ,पुलिस गैंगरेप में आरोपी एंथनी थॉमस की भूमिका को लेकर जांच में जुटी हुई है , पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार होटल में पार्टी थी । इसी दौरान तीनों आरोपियों ने महिला कार्मिक के साथ गैंग रेप की वारदात को अंजाम दिया है।

वहीं पहुंचा कोरोना जहां से शुरू हुई थी महामारी , वुहान में दो संक्रमित, जीरो कोविड पॉलिसी 2.0 लाएंगे जिनपिंग
बीजिंग। कोरोना वायरस की शुरूआत चीन के वुहान शहर से हुई थी। यहां से यह घातक वायरस पूरी दुनिया में फैल गया। करीब ढाई साल बाद जब दुनिया के ज्यादातर देशों में महामारी पर काबू पा लिया गया है, चीन कोरोना की अब तक की सबसे घातक लहर से जूझ रहा है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि एक बार फिर संक्रमण के मामले वहीं से मिले हैं जहां से इनकी शुरूआत हुई थी। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने एक बार फिर जीरो कोविड पॉलिसी पर जोर दिया है। खबरों के मुताबिक मध्य चीनी शहर में कोरोना के दो बिना लक्षण वाले मामले सामने आए हैं। चीन में जल्द ही मास टेस्टिंग की चौथी लहर आ सकती है। शुक्रवार को अनहुई प्रांत में 107 मामले सामने आए और लिंगबी काउंटी में लॉकडाउन लगा दिया गया। गुरुवार को पूरे देश में 163 मामले सामने आए जो बीते तीन हफ्तों में सबसे बड़ा आंकड़ा है। यह खबर ऐसे समय में आई है जब कुछ दिनों पहले ही जिनपिंग ने वुहान का दौरा किया था।

चीन के आंकड़ों पर अमेरिका को संदेह
चीन में कोरोना संक्रमण की दर वैश्विव मानकों से काफी कम है। इसके बावजूद अपनी जीरो कोविड पॉलिसी के तहत चीन ने कठोर नियमों को लागू किया हुआ है। चीन का दावा है कि इतनी कठोर नीति देश के बुजुर्गों और चिकित्सा प्रणाली की रक्षा करने के लिए लागू की गई है। चीन की सरकारी डेटा के अनुसार, 140 करोड़ लोगों के देश में कोरोना से सिर्फ 5,226 मौतें हुई हैं। हालांकि, अमेरिका समेत कई देशों ने चीन के इन आंकड़ों पर संदेह भी जताया है।

बड़े पैमाने पर टेस्टिंग और लॉकडाउन में तेजी आने की उम्मीद
जिनपिंग ने वायरस को रोकने के लिए शहरों में एक बार फिर लॉकडाउन और सख्त प्रतिबंध लगाने की इच्छा जताई। जिनपिंग अब एक अपडेट जीरो कोविड पॉलिसी की शुरूआत करेंगे जो बाहर से आने वाले यात्रियों और संपर्क में आने वाले लोगों की क्वारंटीन अवधि को आधा कर देगी। बड़े पैमाने पर टेस्टिंग और लॉकडाउन में तेजी आने की उम्मीद भी जताई जा रही है।

एडमिशन 15 जुलाई तक, कोरोना के दो वर्ष बाद नया सेशन तय समय पर शुरू
जयपुर। कोरोना के कारण दो साल तक बाधित रही पढ़ाई के बीच इस बार स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों का नया सेशन शुक्रवार से शुरू हो गया। सरकारी स्कूलों में लर्निंग लॉस को खत्म करने के लिए पिछली क्लासेज की पढ़ाई भी करवाई जाएगी, जबकि निजी अपने तरीके से इसका उपाय करेंगे। राज्य में एक लाख 78 हजार सरकारी व गैर सरकारी स्कूल में पढ़ाई शुरू हुई। प्रदेश में पिछले दिनों हिन्दी से अंग्रेजी माध्यम में तब्दील हुए दो सौ से ज्यादा स्कूल में रिक्त सीट्स पर एडमिशन भी शुक्रवार से शुरू हुए।  शिक्षा के बढ़ते कदम योजना के तहत सरकारी स्कूलों में इस बार पहले चार पीरियड के दो घंटे बीस मिनट तक पिछली क्लासेज की पढ़ाई होगी। जिस क्लास में स्टूडेंट आया है, उससे पीछे की दो क्लासेज की पढ़ाई की वर्कशीट तैयार की है। ये वर्कशीट सरकारी स्कूल्स तक पहुंचाई जा रही है। पहली से पांचवीं तक की छप चुकी है, जबकि छठी से आठवीं तक की प्रकाशित होकर पहुंचने वाली है। टीचर्स इन्हें पढ़ाएंगे और बाद में इसमें भरवाएंगे। इसी आधार पर कुछ मार्किंग भी हो सकती है।

कम ही बच्चे पहुंचे
स्टूडेंट्स की संख्या बेहद कम रही। वजह रही बरसात और नेटबंदी ने भी स्टूडेंट्स की संख्या को प्रभावित किया। गुरुवार शाम से शुरू हुई बरसात शुक्रवार सुबह भी जारी रही।

एडमिशन 15 जुलाई तक
सरकारी स्कूल में क्लास नौ व दस के लिए 15 जुलाई तक एडमिशन होंगे। क्लास एक से आठ तक कभी भी एडमिशन लेने की व्यवस्था पहले से लागू है।

नहीं खुला ताला
गांधी नगर स्थित पोद्दार स्कूल में तो सुबह आठ बजे तक एक भी क्लासरूम का ताला तक नहीं खुला था। स्कूल में दो या तीन बच्चे ही पहुंचे थे। टीचर्स अपने रूम में बैठे बच्चों का इंतजार कर रहे थे।

दो क्षतिग्रस्त आवासों को कराया ध्वस्त
टोडाभीम। कस्बे के गाजीपुर रोड स्थित पंचायत समिति आवासों में दो आवास पूर्णतया क्षतिग्रस्त हो गए थे। जिन्हें विकास अधिकारी अनीता मीणा ने गुरुवार को जेसीबी की सहायता से ध्वस्त करवा दिया गया। ध्वस्त करवाए गए आवासों के बारे में विकास अधिकारी अनीता मीणा ने बताया कि उक्त दोनों आवासों को पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता द्वारा नाकारा घोषित कर दिया गया। पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक में दोनों क्षतिग्रस्त आवासों को ध्वस्त करने का प्रस्ताव लिया गया। बैठक में लिए गए प्रस्ताव के बाद गुरुवार को दोनों जर्जर आवासों को जेसीबी द्वारा ध्वस्त करवा दिया गया और मलबे को पंचायत समिति आवास परिसर में बने हुए गड्ढों में डलवाकर समतलीकरण करवाया जाएगा।

विकास अधिकारी द्वारा ध्वस्त करवाए गए आवासों को लेकर पंचायत समिति प्रधान कल्पना मीणा ने बताया कि विकास अधिकारी ने अपनी मनमर्जी से दोनों आवासों को जेसीबी से ध्वस्त करवा दिया है। उक्त कार्य के लिए विकास अधिकारी द्वारा उनसे कोई स्वीकृति नहीं ली गई है और ना ही बैठक में कोई प्रस्ताव लिया गया है तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग से भी कोई अनुमति नहीं ली गई है। किसी भी सरकारी संपत्ति को ध्वस्त करने से पूर्व सार्वजनिक निर्माण विभाग से परमिशन लेनी पड़ती है तथा साधारण सभा में इसका प्रस्ताव लिया जाता है जिस पर पंचायत समिति प्रधान की स्वीकृति होना आवश्यक है। विकास अधिकारी द्वारा उक्त कार्य के लिए किसी भी प्रकार की स्वीकृति नहीं ली गई है।