Deputy Diya Kumari - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राजस्थान बजट : 250 अटल पथ बनेंगे, खर्च होंगे 500 करोड़ ; सड़कों पर 1800 करोड़ होंगे खर्च
जयपुर। वर्ष 2047 तक राजस्थान को विकसित प्रदेश बनाने की दिशा में ग्रामीण कनेक्टिविटी का विस्तार वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में क्रमश: 10 हजार व 5 हजार से अधिक आबादी वाले ग्रामीण कस्बों में सीमेंट कंक्रीट के अटल प्रगति पथ के निर्माण करवाए जाने की घोषणा की गयी थी। इसी कड़ी में आगामी वर्ष 250 अटल प्रगति पथों के 500 करोड़ की लागत के कार्य हाथ में लिए जाने प्रस्तावित हैं।

दो साल में एक हजार किमी लंबी सड़कें बनेंगी स्टेट हाईवे
आगामी दो वर्षों में एक हजार किलोमीटर लम्बाई से अधिक की सड़कों को राज्य राजमागार्ें में एवं दो हजार किलोमीटर लम्बाई से अधिक की सड़कों को मुख्य जिला मागार्ें में क्रमोन्नत किया जाएगा। राज्य राजमागोंर् के सुदृढ़ीकरण के लिए स्पीड वायलेशन डीटेक्शन सिस्टम व वरिबल मैसेज साइन बोर्ड को सम्मिलित करते हुए इंटेलीजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम आधारित लगभग 500 किलोमीटर लम्बाई के स्टेट हाइवे मय पुलिया व बाइपास 2 हजार 700 करोड़ से अधिक की लागत से विकसित किए जाएंगे। साथ ही, सुरक्षित, आरामदायक व सुविधाजनक यात्रा के लिए इन राज्य राजमार्गों पर वे साइट अमेनिटिज भी विकसित की जाएंगी।

2047 तक सड़क हादसों में 90 फीसदी कमी लाने का लक्ष्य
प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में प्रतिवर्ष औसतन 11 हजार 700 से अधिक व्यक्तियों की मृत्यु होना चिन्ता का विषय है। सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु में वर्ष 2047 तक 90 प्रतिशत कमी लाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके के लिए राष्ट्रीय/राज्य राजमागोंर् एवं शहरों में सुदृढ़ आईटीएमस के लिए चरणबद्ध रूप से लगभग दो हजार कैमरे 100 करोड़ की लागत से स्थापित किए जाएंगे। प्रदेश में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए समस्त 35 ड्राइविंग ट्रैक का ऑटोमेशन किया जाना प्रस्तावित है।

वर्ष 2028-29 तक सभी के लिए आवास
आवास सुविधा से वंचित 28 लाख से अधिक परिवारों के सर्वे का काम पूरा। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण योजना के द्वितीय चरण में वर्ष 2029 तक पात्र परिवारों को आवास निर्माण के लिए मिलेगा अनुदान। बेहतर आधारभूत संरचना तथा गुणवत्तायुक्त आवास निर्माण के लिए 35 हजार व्यक्तियों को मैसन सम्बन्धी ट्रेनिंग दी जाएगी।

नगर निकायों में 7 लाख स्ट्रीट लाईटें '
- ऊर्जा बचत के साथ पर्याप्त रोशनी के लिए राज्य के नगर निकायों में 7 लाख स्ट्रीट लाईटें लगाई जाएंगी। 500 करोड़ रुपए से अधिक खर्च होगा।

ड्रेनेज सिस्टम होंगे दुरुस्त
जयपुर में 500 करोड़ रुपए एवं अजमेर में 200 करोड़ रुपए के ड्रेनेज सिस्टम के कार्य सहित अलवर, भिवाड़ी, उदयपुर, कोटा, चूरू, पाली, नागौर एवं भरतपुर के नगरीय क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा के लिए कुल एक हजार 20 करोड़ रुपए के कार्य होंगे। जिला स्तरीय नगरीय निकायों के लिए 40 करोड रुपए लागत से मास्टर ड्रेनेज प्लान बनाए जाएंगे। आपदाओं से बचाव के प्रबंध के लिए  60 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

ये जनकल्याण कार्य होंगे
1. जयपुर, कोटा, अजमेर, भीलवाड़ा व जोधपुर शहरों में पीपीपी मोड पर स्मार्ट पार्किंग निर्माण में दस करोड़ लागत आएगी।
2. नगर निगमों के प्रमुख 100 पार्किंग स्थलों पर चरणबद्ध रूप से पीपीपी मोड पर ईवी चार्जिंग स्टेशन बनेंगे।

ये भी प्रमुख घोषणाएं
पंचगौरव योजना के अन्तर्गत जिलों में 150 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
आर्थिक विकास के लिए स्थानीय निकायों एवं राजकीय उपक्रमों के इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को इनोवेटिव फाइनेंसिंग सुलभ कराने के लिए राज-सेतु की स्थापना होगी।

पर्यटन भवन में पर्यटन व कला एवं संस्कृति विभाग के लंबित प्रकरणों की समीक्षा बैठक में बाेली दिया कुमारी- शेखावाटी की हवेलियों का होगा संरक्षण और विकसित
जयपुर। उपमुख्यमंत्री और पर्यटन व कला एवं संस्कृति मंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में गुरुवार को पर्यटन भवन में पर्यटन व कला एवं संस्कृति विभाग के लंबित प्रकरणों की समीक्षा बैठक हुई। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने फोन ऐप, आमेर मास्टर प्लान, पुरालेखों का डिजिटलीकरण, मीडिया बाईन्ग, प्रताप टूरिस्ट सर्किट, पुष्कर कोरिडोर, जेकेके टेंडर, रविन्द्र रंगमंच रिनोवेशन, आरटीआईसीई बोर्ड, माइस सेंटर के लिए भूमि आवंटन, अल्बर्ट हॉल टेंडर आदि प्रोजेक्ट्स पर प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने शेखावाटी की हवेलियों के संरक्षण के संबंध में प्रगति की जानकारी ली तथा मंडावा को विरासत संरक्षण के मॉडल के रूप में विकसित करने के लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए।

उपमुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि राज्य में होटल इण्डस्ट्री को भूमि आवंटन तथा नई होटल यूनिट स्थापित करने, उन्हें लाईसेंस दिए जाने, फायर एनओसी दिए जाने तथा अन्य सरकारी प्रक्रिया में आसानी से अनुमति मिल सकेगी। तो वे राज्य पर्यटन विकास में अपना योगदान बेहतर रूप में दे सकेंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए सिंगल विंडों क्लिरियंस को प्राथमिकता देनी होगी। उपमुख्यमंत्री ने बैठक के बाद मीडिया के सवालों पर बोलते हुए कहा कि राजस्थान में बावड़ियों के संरक्षण के लिए बेहतरीन कार्य किए जा रहे हैं। इस दौरान पर्यटन आयुक्त रुक्मणि रियाड़ सहित विभाग के अन्य अधिकारि भी उपस्थिति थे।

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई : झाबर सिंह खर्रा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा- कांग्रेस चाहती है कि बिना ओबीसी आयोग की रिपोर्ट और आरक्षण के कराए जाएँ पंचायत चुनाव
जयपुर। राजस्थान के नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि करीब 150 कार्यकर्ताओं की समस्याएँ सुनवाई में आई हैं। उन्होंने कहा कि सभी समस्याएँ पूरी सुनने के बाद ही वे पार्टी कार्यालय से जाएंगे। उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के इस आरोप पर प्रतिक्रिया दी कि सरकार में अधिकारी मंत्रियों की नहीं सुनते। खर्रा ने कहा कि सभी मंत्री की अधिकारी सुनते हैं और ऐसा किसी भी अधिकारी में दम नहीं है कि वह उनकी बात न सुने। कांग्रेस द्वारा सरकार पर निकाय और पंचायत चुनाव न कराने के लगाए गए आरोपों पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस चाहती है कि बिना ओबीसी आयोग की रिपोर्ट और आरक्षण के निकाय और पंचायत चुनाव कराए जाएँ।

लेकिन राजस्थान सरकार कोर्ट के आदेशानुसार ओबीसी आयोग की रिपोर्ट आने के बाद उसके अनुरूप ओबीसी का आरक्षण तय करेगी और फिर चुनाव कराए जाएंगे। शहरी सेवा शिविर में लोगों को राहत नहीं मिलने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि जल्द ही सरकार राजस्थान भर के सभी निकायों में फॉलोअप शिविर लगाने जा रही है। इनमें शहरी सेवा शिविर में आए प्रत्येक आवेदन का निस्तारण करना अधिकारियों के लिए अनिवार्य होगा। कोई भी अधिकारी बिना कारण बताए किसी भी आवेदन को लंबित नहीं रख सकेगा। मालवीय नगर में झुकी बिल्डिंग को जेडीए द्वारा अवैध रूप से बनने देने और बाद में ढहाने की कार्रवाई के संबंध में अधिकारियों की लापरवाही के सवाल पर उन्होंने कहा कि बिल्डिंग को मंजूरी देने वाले नगर निगम के अधिकारियों और संबंधित आर्किटेक्ट पर भी कार्रवाई होगी।

दिया कुमारी ने शेखावत की जयंती पर अर्पित किए पुष्प : उनकी विचारधारा हम सबके लिए प्रेरणास्रोत, कहा- जीवन से बहुत कुछ सीखने को मिलता है
जयपुर। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पूर्व उपराष्ट्रपति दिवंगत भैरों सिंह शेखावत की जयंती पर उनकी समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित किये। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भी उपस्थित रहे। सभी ने पूर्व उपराष्ट्रपति की समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करके उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

कुमारी ने कहा कि पूर्व उपराष्ट्रपति दिवंगत भैरों सिंह शेखावत के जीवन से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। उनकी कार्यप्रणाली और विचारधारा हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने राजस्थान के विकास की जो नींव रखी, वर्तमान में उसी दिशा में राज्य आगे बढ़ रहा है। शेखावत की नीति, प्रशासनिक दक्षता और जनता के प्रति समर्पण भावना अब भी हर जनसेवक के लिए मार्गदर्शक है। इस दौरान पुष्पांजलि कार्यक्रम में विधायक, जनप्रतिनिधि, मण्डल अध्यक्ष, पार्षद और भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

व्यावहारिक तौर पर राजस्व आधारित मॉडल हो विकसित : दिया कुमारी
जयपुर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के समक्ष जवाहर कला केन्द्र के लिए की गई बजट घोषणा के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में बुधवार को पर्यटन भवन में शासन सचिव पर्यटन, कला एवं संस्कृति तथा जेकेके महानिदेशक रवि जैन की वीसी द्वारा उपस्थिति में जेकेके की अतरिक्त महानिदेशक अलका मीणा द्वारा प्रस्तुतिकरण दिया। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जेकेके के लिए आवंटित बजट राशि आठ करोड़ का रचनात्मक विकास कार्य करवाए जाने के निर्देश देने के साथ ही जेकेके संचालन के लिए कला और कलाकार का संरक्षण करने के लिए व्यावहारिक तौर पर राजस्व आधारित मॉडल विकसित किए जाने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार कला और क्राफ्ट संरक्षित और विकसित करने के लिए संकल्पित है। कला और कलाकारों को नियमित मंच उपलब्ध हो तो कलाएं और क्राफ्ट जीवित और संरक्षित रहेंगे। उन्होंने जेकेके में विभिन्न प्रदर्शन स्थानों पर आने वालों को उस स्थान की विस्तृत जानकारी देने के लिए क्यूआर कोड लगाए जाने के निर्देश दिए।
दिया कुमारी ने जेकेके के डेटा को डिजिटाइज किए जाने, दैनिक होने वाले आयोजनों की आमजन को जानकारी देने के लिए हर बार लगाए जाने वाले होर्डिंग्स के स्थान पर होर्डिंग एलइडी लगवाए जाने, लाइब्रेरी का विकास करने, शिल्प ग्राम में राज्य भर के बेस्ट कला उत्पादों के बिक्री प्रदर्शन किए जाने के लिए आर्टिजन्स को नियमित अवसर दिए जाने के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री ने जेकेके में सोलर ऊर्जा का उपयोग करने के निर्देश देते हुए कहा कि ऐसा करने से बिजली का खर्चा बचेगा। जेकेके की अतिरिक्त महानिदेशक अलका मीणा द्वारा आईटी और टेक्निकल कार्य के साथ सिविल कार्य करवाये जाने के लिए विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया गया।

सरकार यूनिवर्सल हेल्थ केयर उपलब्ध कराने को संकल्पबद्ध : दिया कुमारी
जयपुर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सीके बिरला हॉस्पिटल और सीएएचओ के संयुक्त तत्वाधान आयोजित क्वालिटी कॉन्क्लेव-2 में शिरकत करते हुए चिकित्सा एवं शिक्षा के क्षेत्र में चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता और सुधार की दिशा में किए जा रहे नवाचारों की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार यूनिवर्सल हैल्थ केयर उपलब्ध कराने के लिए संकल्पबद्ध है। पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में डबल इंजन की भाजपा सरकार चिकित्सा क्षेत्र में बेहतर सुधारों के लिए निरंतर प्रयासरत है।

प्रदेश के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने की दिशा में वह काम कर रही है। कार्यक्रम में सीके बिरला अस्पताल के सीईओ विपुल जैन, वाइस प्रेसिडेंट अनुभव सुखवानी, चिकित्सा सेवाओं के उपाध्यक्ष डॉ. समीर सिंह, अधीक्षक डॉ. सुहासनी जैन, ऑपरेशन हेड डॉ. निहार भाटिया, क्वालिटि हेड डॉ. कृति ताम्बी, डॉ दीपा मेहरा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे विशेषज्ञ मौजूद रहे।

बेस्ट एम्प्लॉयर्स अवार्ड के लिए जूरी मेंबर्स की बैठक, औद्योगिक इकाइयों का किया चयन
जयपुर। बेस्ट एम्प्लॉयर्स अवार्ड के लिए जूरी मेंबर्स की बैठक हुई। इसमें जस्टिस पानाचंद जैन, ईएआर के अध्यक्ष एनके जैन, सलाहकार एके जैन, सचिव एस के पाटनी, उद्यमी किशन पौद्दार, सीए अनुराग अग्रवाल, प्रोफेसर आरएल रैना, आर्किटेक्‍ट अरुण कोशाम्‍बीवाल, जस के उपाध्‍यक्ष राजू मंगोडीवाला, इंजीनियर पीसी सांघी, प्रोफेसर एके सिंह ने भाग लिया। एम्‍पलॉयर्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान की ओर से दिए जाने वाले बेस्‍ट एम्‍पलॉयर अवार्ड के लिए जूरी ने पूरी पारदर्शिता के साथ तय मापदंडों के आधार पर औद्योगिक इकाइयों का चयन किया।

जूरी ने युवाओं और महिलाओं को ज्‍यादा से ज्‍यादा रोजगार उपलब्ध कराने, कार्मिकों  के लिए बेहतरीन वातावरण , सुरक्षा संसाधन, सोशल सिक्‍योरिटी, आर्थिक परिलाभ, एचआर और प्रमोशन पॉलिसी जैसे सभी मानकों का ध्‍यान रखने वाली औद्योगिक इकाइयों का चयन किया गया।इसमें उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी के हाथों से लार्ज, मीडियम और स्‍मॉल इंडस्‍ट्रीज की विभिन्न  श्रेणियों में बेस्‍ट एम्प्लायर अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा असली हीरे जडित साफे से समाज की दशा और दिशा बदलने वाले विशिष्ट जनों का भी सम्मान किया जाएगा।

राज्य सरकार हेरिटेज संरक्षण के लिए खर्च करेगी 100 करोड़ रुपए : दीया कुमारी
जयपुर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बताया कि राज्य सरकार ने बजट में जयपुर शहर के हेरिटेज संरक्षण और विकास के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, जिससे जयपुर शहर में हेरिटेज संरक्षण और विकास पूर्ण नियोजन के साथ किया जाना है। उसी प्लान की तैयारियों के परिपेक्ष्य में जयपुर शहर के विभिन्न स्थलों का जायज़ा लिया है और जयपुर की हेरिटेज से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा कर अधिकारियों को विभिन्न विकास कार्यों के लिए निर्देशित किया गया है, जिसमें प्रमुख रूप से जयपुर शहर को विरुपण से बचाने के साथ ही हेरिटेज को संरक्षित किया जाना है। इसके साथ ही जल महल की पाल का पुनः विकास कर वहां बोटिंग शुरू करवाना है।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जयपुर की चारदीवारी क्षेत्र और पर्यटन महत्व के अन्य स्थनों का सघन दौरा किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री के साथ जयपुर नगर निगम हेरिटेज आयुक्त अभिषेक सुराणा, ट्रेफिक डीसीपी प्रीति चंद्रा, उपनिदेशक पर्यटन विभाग उपेन्द्र सिंह शेखावत मौजूद रहे।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने चारदिवारी शहर का निरीक्षण शुरू किया, जिसमें उन्होंने सिटी पैलेस चांदनी चौक से होते हुए त्रिपोलिया गेट, छोटी चौपड़, किशनपोल बाजार, अजमेरी गेट, न्यू गेट, सांगानेरी गेट, जौहरी बाजार, बड़ी चौपड़, सुभाष चौक, जोरावर सिंह गेट तक निरीक्षण किया। साथ ही जल महल से लेकर आमेर मावठे तक का लगभग दो घंटे सघन निरीक्षण किया।

सफाई हो, बिल्डिंग्स पर न लटके वायर्स
दिया कुमारी ने सबसे पहले सिटी पैलेस के ही बाहर चांदनी चौक की सफाई का निरीक्षण किया साथ ही बिल्डिंग्स पर लटके हुए वायर्स व पोल्स को ठीक करने के निर्देश दिए।

पोस्टर्स बैनर्स हटाने के निर्देश
उपमुख्यमंत्री ने त्रिपोलिया - छोटी चौपड़ के बाज़ारों में लगे हुवे पोस्टर्स बैनर्स को हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ये सब हमारी हेरिटेज को विरुपित (डिफेस) कर रहे हैं।

दुकानों के नाम के रंग में हो एकरूपता
दिया कुमारी ने बाजार में निरीक्षण करते समय कहा कि दुकानों के नाम रंग-बिरंगे होने की जगह एक ही कलर में होने चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम के बायलॉज के हिसाब से ही कलर होना चाहिए। जिससे एक रुपता रहेगी और शहर सुन्दर दिखेगा।

उपमुख्य मंत्री दिया कुमारी ने वॉल्ड सिटी में डस्टबिन भी अलग कलर के लगाने को निर्देश दिए जो कि जयपुर शहर के हेरिटेज रंग के ही होने चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि डिवाइडर पर लगे पोल्स पर किसी भी तरह के पोस्टर बैनर नहीं लगे होने चाहिए। उन्होंने कहा कि अस्त-व्यस्त तरह से लगे कैबल्स वायर्स शहर की खूबसूरती को खराब कर रहे हैं इन्हें हटाया जाए।

महाराजा स्कूल ऑफ आर्ट को फिर से किया जाएगा विकसित
दिया कुमारी ने छोटी चौपड़ से चाँदपोल तक निरीक्षण करने के दौरान किशनपोल बाजार  स्थित म्यूजियम ऑफ लेगेसी (महाराजा स्कूल ऑफ आर्ट) को फिर से विकसित किये जाने के निर्देश दिए।

हवा महल के सामने फोटो पॉइंट होगा विकसित
दिया कुमारी ने किशनपोल से अजमेरी गेट तक, सांगानेरी गेट से जौहरी बाजार बड़ी चौपड़ तक निरीक्षण किया। उन्होंने हवा महल के ठीक सामने फोटो पॉइंट डेवलपमेंट करने के निर्देश दिए।

जल महल की पाल होगा सौंदर्यकरण, बोटिंग भी कर सकेंगे आमजन
उपमुख्यमंत्री ने जल महल की पाल को पुनः विकसित करने तथा यहां सौंदर्यकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने साथ यहां बोटिंग भी शुरू करने के निर्देश दिए।