patients - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

असर खबर का : दो घन्टे में ही हुआ चकाचक, लोग बोले अब भी तो हुई सफाई
कोटा। संभाग के सबसे बड़े एमबीएस अस्पताल परिसर में आखिरकार पांच दिनों बाद प्रशासनिक सुस्ती टूटी। दरअसल यहां स्थित सेन्ट्रल लैब के बाहर सीवरेज चैम्बरर्स ओवर फ्लो होकर सड़क पर उफन रहे थे। यह हालात पिछले पांच दिनों से बने हुये थे । जिसे मंगलवार को नगर निगम की टीम ने उफन रहा सीवरेज और सेप्टिक टैंक का मलबा साफ कर दिया। जिससे पिछले कई दिनों से नर्क भुगत रहे मरीजों और तीमारदारों ने बड़ी राहत की सांस ली। सवाल यह उठता है कि जब नगर निगम और सुपर सकर मशीन के जरिए यह काम मात्र दो घंटे में मुमकिन था, तो इसके लिए पांच दिनों तक मरीजों को परेशान क्यों किया गया? प्रशासन को अपनी इस 'लेट-लतीफी' की कार्यप्रणाली को बदलना होगा ताकि भविष्य में किसी भी संवेदनशील वार्ड या लैब के बाहर ऐसे हालात दोबारा पैदा न हों।

खबर पर तत्काल हुआ असर
'दैनिक नवज्योति' द्वारा मामले को प्रमुखता से उठाते हुये मंगलवार को ''सेन्ट्रल लैब के मेन एन्ट्री के बाहर फैली सीवरेज की गन्दगी'' शीर्षक से प्रकाशित की थी जिसके बाद हरकत में आये एमबीएस प्रशासन ने सफाई के लिये आनन फानन में नगर निगम की टीम को मौके पर बुलवाकर परिसर में दुर्गंध व बीमारी के कारण बन रही सीवरेज के पानी को साफ करवाया गया करीब 2 घन्टे की मशक्कत के बाद पुरा पानी साफ हो गया। जिसके बाद यहां इलाज कराने आये लोगों ने भी राहत की सांस ली।

'सुपर सकर' से दो घंटे में चोक चेंबर किए दुरुस्त
गत शुक्रवार से ही मुख्य सड़क और वहां लगे सीमेंटेड ब्लॉक पूरी तरह बदबूदार पानी में डूबे हुए थे। मंगलवार सुबह जब नगर निगम का सफाई निरीक्षक दस्ता और अस्पताल का अमला हरकत में आया, तो हालात तेजी से बदले। सफाई कर्मियों ने सुपर सकर मशीन की मदद से चोक हो चुके मुख्य चेंबरों की सफाई शुरू की। कड़ी मशक्कत के बाद सड़क पर जमा गंदा पानी और कीचड़ पूरी तरह साफ हो सका।

गंदगी बढ़ा रही थी बीमारी, वहां अब मिली राहत
अस्पताल का यह वही मुख्य मार्ग है जहां रोजाना हजारों मरीज और उनके परिजन गंभीर बीमारियों की जांच के लिए सैंपल देने आते हैं। पिछले पांच दिनों से यहां फैली गंदगी न केवल अस्पताल की सुंदरता पर बदनुमा दाग थी, बल्कि वहां उठ रही तीव्र दुर्गंध से मरीजों का दम घुट रहा था। स्वास्थ्य के मंदिर में ही संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ था, लेकिन मंगलवार दोपहर बाद यहां के हालात पूरी तरह बदले नजर आए।

भुक्तभोगियों ने कहा- 'देर आए, दुरुस्त आए'
गंदगी साफ होने के बाद अस्पताल आने वाले लोगों के चेहरों पर सुकून दिखाई दिया मरीज मकसूद (60 वर्ष) ने बताया, कल जब मैं यहां सैंपल देने आया था, तो पैर रखने तक की जगह नहीं थी, इसी दूषित पानी के बीच से मजबूरन गुजरना पड़ा था। आज प्रशासन चेता है और सफाई हुई है, यह काम पहले दिन ही हो जाना चाहिए था। तीमारदार राहुल शर्मा ने कहा, यहां फैली गंदगी को देखकर मन खराब हो जाता था। आज जब दोबारा यहां आया तो सफाई देखकर बड़ी राहत मिली कि अब लोगों को इस नर्क से होकर नहीं गुजरना पड़ेगा।

मोईकलां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन में गहरी दरारों ने बढ़ाई चिंता, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार
मोईकलां। मोईकलां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन की निर्माण गुणवत्ता को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अस्पताल भवन के मुख्य कॉलम और दीवारों में गहरी दरारें आने से कभी भी बड़ी अनहोनी होने की आशंका जताई जा रही है। भवन की जज स्थिति के चलते यहां कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों और इलाज के लिए आने वाले मरीजों में भय का माहौल बना हुआ है।जानकारी के अनुसार अस्पताल भवन के मुख्य लोड-बेयरिंग कॉलम में कई स्थानों पर चौड़ी दरारें दिखाई दे रही हैं। पिलर्स से सीमेंट और कंक्रीट उखड़कर गिरने लगा है, जिससे भवन की मजबूती पर सवाल उठ रहे हैं। इसके अलावा मुख्य प्रवेश द्वार की दीवारों में भी दरारें आ चुकी हैं और प्लास्टर टूटने लगा है। बताया जा रहा है कि भवन के आसपास की जमीन भी कुछ स्थानों पर धंसती नजर आ रही है।

शुरुआत से विवादों में रहा निर्माण कार्य
स्थानीय लोगों का कहना है कि भवन निर्माण शुरू होने के समय से ही घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल को लेकर शिकायतें सामने आती रही हैं।तत्कालीन सरकार के दौरान भवन हैंडओवर किए जाने के समय भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने गुणवत्ता को लेकर विरोध जताते हुए जांच की मांग की थी, लेकिन उस समय मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। अब भवन में आई दरारों ने उन आशंकाओं को फिर से उजागर कर दिया है।

डर के साए में काम कर रहा स्टाफ
अस्पताल में तैनात डॉक्टर, नर्स और अन्य कर्मचारी भय के माहौल में काम करने को मजबूर हैं। उनका कहना है कि भवन की हालत लगातार खराब होती जा रही है और किसी भी समय हादसा हो सकता है। रोजाना सैकड़ों मरीज और उनके परिजन यहां आते हैं, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पीडब्ल्यूडी के वरिष्ठ अधिकारियों से भवन की तकनीकी जांच करवाई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

इनका कहना है
पीएचसी भवन की गुणवत्ता को लेकर शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच के लिए बीसीएमएचओ को निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- दीपक महावर, एसडीएम, सांगोद

मेडिकल कॉलेज अस्पताल का मामला : ऑपरेशन के बाद बिगड़ी प्रसूताओं की तबीयत, एक की मौत, 4 की हालत गंभीर
कोटा। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सिजेरियन ऑपरेशन के बाद 5 प्रसूताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिनमें से एक की मंगलवार तड़के मौत हो गई। वहीं, 4 प्रसूताओं की हालत गंभीर होने पर उन्हें सुपर स्पेशलिटी में रैफर किया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना के बाद से अस्पताल में हड़कम्प मचा हुआ है। वहीं, इलाज के दौरान हुई इस अप्रत्याशित मृत्यु ने अस्पताल प्रशासन को भी चौंका दिया। मृतका पायल की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए अस्पताल प्रशासन ने मेडिकल बोर्ड गठित कर जांच शुरू कर दी है। जिसकी रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि ऑपरेशन के बाद अचानक यह जटिल स्थिति क्यों बनी।

पोस्ट गायनी वार्ड-1 में भर्ती थीं सभी प्रसूताएं
जानकारी के अनुसार, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को पांच प्रसूताओं की सिजेरियन डिलीवरी हुई थी। जिनमें पायल, ज्योति, चंद्रकला, धन्नी और रागिनी शामिल हैं। ऑपरेशन के बाद सभी प्रसूताओं को पोस्ट गायनी वार्ड-1 में भर्ती किया गया। जहां रात को पायल की अचानक तबीयत खराब हो गई। इस पर उसे सर्जिकल आईसीयू में शिफ्ट किया गया जहां मंगलवार सुबह 6 बजे उसकी मौत हो गई।

तेजी से गिरा बीपी, किडनी फेल होने से मौत
चिकित्सा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका पायल का ब्लड प्रेशर अचानक तेजी से नीचे गिरता चला गया। जिससे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों पर विपरीत असर पड़ा और किडनी ने काम करना बंद कर दिया। साथ ही प्लेटलेट्स भी लगातार डाउन होती रही, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई और अनंत: महिला की मौत हो गई।इलाज के दौरान प्रसूता की अचानक मृत्यु होने से अस्पताल में भी हलचल तेज हो गई।

4 प्रसूताओं की भी हालत खराब, एसएसबी में किया रैफर
नए अस्पताल की सर्जिकल आईसीयू में तैनात कर्मचारी ने बताया कि पोस्ट गायनी वार्ड-1 में 4 सिजेरियन प्रसूताएं भर्ती थी। जिनकी तबीयत खराब होने पर सर्जिकल आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। जहां पायल की मौत हो गई। इसके बाद तीन प्रसूताएं ज्योति, चंद्रकला, धन्नी व रागिनी की भी अचानक तबीयत खराब हो गई। हालात गंभीर होने पर सोमवार सुबह 10 बजे प्रसूता रागिनी व शाम 4 बजे ज्योति और चंद्रकला व धन्नी को रात 9 बजे करीब सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के नेफ्रोलॉजी विभाग में रैफर किया गया। वहीं, डॉ. वेद प्रकाश ने बताया कि कुछ महिलाओं की स्थिति गंभीर है, जिनका इलाज चल रहा है।

मौत के कारणों पर उठे सवाल, मेडिकल बोर्ड करेगा जांच
घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पांच डॉक्टरों की सदस्यीय मेडिकल बोर्ड का गठन किया है। यह बोर्ड पूरे उपचार क्रम, ऑपरेशन के बाद की स्थिति, दवाओं की प्रतिक्रिया, मेडिकल पैरामीटर और अचानक बिगड़ी शारीरिक स्थिति की विस्तृत जांच करेगा। जांच रिपोर्ट में यह स्पष्ट किया जाएगा कि आखिर किस वजह से महिला का ब्लड प्रेशर अचानक गिरा, किडनी फेल हुई और प्लेटलेट्स में तेजी से कमी आई।

प्राचार्य बोले- रिपोर्ट के बाद ही साफ होगी तस्वीर
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नीलेश जैन ने बताया कि सिजेरियन ऑपरेशन के बाद महिला का बीपी लो हो गया था। इसके चलते किडनी फेल हुई और प्लेटलेट्स भी कम हो गए, जो उसकी मौत का कारण बने। यह स्थिति किन कारणों से उत्पन्न हुई, इसका पता लगाने के लिए मेडिकल बोर्ड गठित कर दिया गया है। बोर्ड की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी।

दवा से मुश्किल ठंडा पानी, रात होने से पहले पानी स्टाक की फिक्र
कोटा। संभाग के सबसे बड़े एमबीएस अस्पताल में इन दिनों तीमारदारों को मरीज की देखभाल से ज्यादा चिंता एक बोतल पानी की है। अस्पताल परिसर में पहले जहां हर जगह शीतल जल उपलब्ध हो जाता था वहां पानी के लिये 100 मीटर तक की दूरी तय करनी पड रही है। कहने को परिसर में 28 वाटर कूलर लगे हैं, लेकिन धरातल पर केवल 18 ही जैसे-तैसे चल रहे हैं। बाकी या तो कबाड़ हो चुके हैं या प्रशासन की लापरवाही के कारण तालों में बंद हैं। एक बार जहां से पानी की सुविधा बंद हुई फिर वो चालू की ही नहीं गयी। ऐसे में परिजनों के लिये के लिये बोतलें हाथ में लेकर घुमने की मजबूरी इलाज का हिस्सा बन चुकी है।

बदहाल सिस्टम से परिजनों की परिक्रमा
300 फीट लम्बे गलियारों को पार करने के बाद परिसर में लगे वाटर कूलरों से पानी लेने जाने के बाद भी कई बार पानी नहीं मिल पाता। ऐसे में एमबीएस परिसर की ओल्ड़ बिल्डिंग में पीने के पानी के लिये बाहर आने की मजबूरी से परिजनों की लम्बी परेड़ हाे जाती है। कई बार तो परिजन सड़क पार करके भी पानी लेकर जाते है। सबसे बड़े वार्ड मेडिकल के मरीज पानी के लिए ENT वार्ड की गैलरी तक दौड़ रहे हैं। न्यूरोलॉजी विभाग में लगा कूलर का तो कनेक्शन ही काट कर हटा दिया है हांलाकि कूलर बाहर रखा है। बर्न वार्ड के रिनोवेशन के चलते महीनों से पानी की सुविधा पर ताला लगा है।

पहले कहा मेन्टीनेन्स के बाद, अब जरूरत नहीं
परिसर में लगे वाटर कूलरों की 19 अप्रेल को खबर प्रकाशित करने के दौरान अस्पताल प्रशासन ने बताया था कि पुराने वाटर कूलरों को मेन्टीनेन्स के लिये हटाया गया है, जिन्हे वापस चालू कर दिया जायेगा। लेकिन भीषण गर्मी 15 दिन गुजर जाने के बाद भी सुविधायें बहाल नहीं हो पायी तब दैनिक नवज्योति ने जन उपयोगीता के मुद्देज पर अस्पताल प्रशासन से पक्ष लिया तब अस्पतान अधीक्षक ने ऐसी जगहों पर दुबारा से प्याऊ शुरू करने की जरूरत नही बताई। पहले दवा काउँटर नं 9, दवा काउन्टर 121 तथा सर्जीकल वार्ड के भीतर लगे प्याऊ बंद कर दिये गये है।

जहां से हटे फिर नहीं लगे,अधीक्षक बोले हमारे पास एक्स्ट्रा
लेखा शाखा के बाहर रखा वाटर कूलर कई महीनों से हटाया गया है। न्यू आईपीड़ी व पुराने कॉटेज वार्ड़ की तरफ से आने वाले परिजनाें व लेखा शाखा के कार्मिकों के लिये यही वाटर कूलर ठण्ड़े पानी के लिये काम आता है। अस्पताल सुत्रों ने बताया कि यह कण्ड़म होने के कारण हटा लिया गया है, वही अधीक्षक महोदय के बताये अनुसार अधीक्षक कार्यालय में वाटर कूलर रिजर्व में रखे हुये है।

रखरखाव तो दूर गेट पर ही ताला
मेडिकल यूनिट B व C में 2 साल पहले पानी के लिए बाटर कूलर काम कर रहा था पिछले साल से पार्क की तरफ जाने वाला गेट बंद कर दिया गया हांलाकि कूलर आज भी वहीं लगा हुआ है जाे अब कबाड़ में तब्दील होता जा रहा है।

जहां खाना खाने के साथ ठण्ड़े पानी की थी जगह, अब पीक व गंदगी
आर्थोपैड़िक वार्ड़ के बाहर परिजनों के खाना खाने के लिये डाईनिंग हालनुमा केम्पस बनाया गया था यहीं पर एक वाटर कूलर भी लगा हुआ है। सीपेज की समस्या के कारण इसे बन्द कर के पुरे केम्पस पर ही ताला लगा दिया। अब यहां लगा कूलर कबाड़ बन गया वहीं गेट के भीतर गंदगी का ढ़ेर जमा हो गया। बची-खुची कसर यहां लोगो ने गुटके की पीक से पुरी कर दी।

मरीज बोले- दवा से मुश्किल ठंडा पानी
भैया के एक्सीडेंट के बाद 5 दिन से यहाँ हूँ। रात में अस्पताल में रोशनी कम रहती है, डर लगता है लेकिन पानी के लिए पूरे अस्पताल की परिक्रमा करनी पड़ती है। कोई मिलने वाला आ जाये तो पानी की पुछने में भी सोचना पड़ता है।
- वंदना, तीमारदार

अभी थोडी देर पहले ही 30 रूपये की पानी की बोतल लेकर आयी हूँ यहां वाटर कूलर तो है लेकिन दूसरे वार्ड के भी यही से भरते है कभी भी पानी ठंडा नहीं मिलता। बाहर भी यही हाल है।
-पूजा ,मरीज की पत्नी

जहां आवश्यकता है वहां के वाटर कूलर चालू है। सभी काे बिना जरूरत चालु करने से क्या फायदा। रिजर्व में रखवा रखें है। वाटर टेंक की सफाई करवाई जाती है। डेट भी रहती है।
-डॉ. धर्मराज मीणा, अधीक्षक एमबीएस अस्पताल कोटा

आईपीडी की बिल्डिंग की खिड़कियों के टूटने लगे झरोखे ,कहां चला गया गुणवत्ता का काम
कोटा। कोटा विकास प्राधिकरण की ओर से एमबीएस अस्पताल में करोड़ों रुपए की लागत से आईपीडी की बिल्डिंग बनाई गई है। लेकिन हालत यह है कि इसे अधिक समय नहीं हुआ उससे पहले ही इसकी खिड़कियों के झरोखे टूटने लगे हैं। एमबीएस अस्पताल परिसर में अधीक्षक कार्यालय के पास बहुमंजिला आईपीडी बिल्डिंग बनाई गई है। इस बिल्डिंग को बने अभी अधिक समय भी नहीं हुआ है। कुछ समय पहले अस्पताल के विभिन्न विभागों को यहां शिफ्ट किया जा रहा है।इसी दौरान हाल ही में बिल्डिंग में बनी खिड़कियों के झरोखे के भारी भरकम डिजाइनदार पत्थर टूटकर नीचे गिर चुके हैं। शुरुआत में इसकी संख्या कम थी लेकिन देखरेख के अभाव में और अधिकारियों द्वारा इसकी समय पर मरम्मत नहीं करवाने से इनकी संख्या अधिक हो गई है। इधर अस्पताल आने वाले लोगों का कहना है कि गनीमत रही जिस समय ये पत्थर गिरे उस समय वहां कोई नहीं था। वरना इतने बड़े व ऊंचाई से पत्थर गिरने पर बड़ा हादसा हो सकता था। अस्पताल में जहां 24 घंटे मरीज व उनके तीमारदारों की आवाजाही लगी रहती है।

जे.के. लोन में हो चुका है हादसा
गौरतलब है कि गत दिनों जे.के. लोन अस्पताल की नई आईपीडी की बिल्डिंग से भी सुबह के समय भारी भरकर पत्थर गिर गया था। हालांकि उस समय वहां मरीज व उनके तीमार मौजूद थे। उस समय भी गनीमत रही कि किसी के चोट नहीं लगी थी। वरना उस समय बड़ा हादसा हो सकता था।इसी तरह से यदि समय रहते एमबीएस की नई आईपीडी की बिल्डिंग के झरोखों की मरम्मत नहीं की गई तो यहां से अन्य पत्थरों के गिरने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

जल्दी ही सही करवा देंगे
कोटा विकास प्राधिकरण के अधिशाषी अभियंता महेन्द्र सक्सेना ने बताया कि एमबीएस की नई आईपीडी के पत्थर गिरने की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा हो रहा है तो जल्दी ही इन्हें सही करवा दिया जाएगा।

एक ऑपरेटर के भरोसे एमबीएस का आरजीएचएस पर्ची काउन्टर, मची अफरा तफरी
कोटा। राजस्थान भर में निजी अस्पतालों और दवा काउंटरों द्वारा आरजीएचएस  के बहिष्कार के चलते अब सरकारी अस्पतालों पर मरीजों का दबाव असहनीय स्तर तक पहुँच गया है। सोमवार सुबह कोटा के एमबीएस अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आरजीएचएस पर्ची काउंटर पर घंटों खड़ा रहने के बाद भी मरीजों की पर्चीयां नही बनी। इसके अव्यवस्था इतनी बढ़ गई कि काउंटर पर मौजूद एकमात्र कर्मचारी को देख लोगों के सब्र का बांध टूट गया। वह आपस में ही उलझते नजर आये।संविदा कर्मियों के काम छोड़ने और एक साथ छुट्टी पर जाने से व्यवस्था चरमरा गई।

लाभार्थियों के लिये सरकारी इलाज से दवा में परेशानी
एमबीएस अस्पताल से सामने आयी तस्वीरे बताती है कि आरजीएचएस को लेकर निजी अस्पतालों के विरोध के चलते सरकारी तंत्र पूरी तरह से बैकअप प्लान के बिना चल रहा है, जिसका खामियाजा आम जनता और बुजुर्ग पेंशनर्स को भुगतना पड़ रहा है। मरीजों की परेशानी है कि वह निजी अस्पताल में इलाज ले नहीं पा रहे यदि सरकारी मे सामान्य पर्ची से इलाज लेते है तो उन्हे पहले से चल रही ब्राण्ड़ेड दवाओं को सरकारी डॉक्टर सरकारी पर्चे पर नहीं लिख सकता।

5 में से 4 ऑपरेटर नदारद: सिस्टम हुआ फेल
जानकारी के अनुसार, आरजीएचएस काउंटर के सुचारू संचालन के लिए कुल 5 कंप्यूटर ऑपरेटर नियुक्त हैं, जिनमें से 3 सुबह और 2 शाम की शिफ्ट में रहते हैं। लेकिन सोमवार को बदहाली का आलम यह था कि ऑपरेटर चेतन शर्मा ने काम छोड़ दिया। ऑपरेटर जीतू सहित अन्य कार्मिक छुट्टी पर चले गए। काउंटर पर केवल एक मात्र कर्मचारी योगेंद्र मौजूद था। जिससे लोगों के ओपीड़ी,भर्ती तथा डिस्चार्ज के लिये घंटों लगने लगे।

भर्ती व डस्चार्ज की प्रक्रिया में लगता है समय
बाहर खडे मरीजों में भर्ती-डिस्चार्ज की जटिल प्रक्रिया के बीच अकेला कर्मचारी पर्ची नहीं काट पा रहा था। जिससे कतार में खड़े बुजुर्गों और तीमारदारों का गुस्सा फूट पड़ा और पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। ऐसे में सामान्य ओपीड़ी के लिये आये मरीजों को आरजीएचएस की पर्ची न बनने के कारण बिना इलाज के लौटना पड़ा।

बुआ को लेने जाने की जिद पर अड़ा
हैरानी की बात यह रही कि मुख्य नर्सिंग इंचार्ज खुद ड्यूटी से नदारद थे। इंचार्ज का जिम्मा संभाल रहीं वर्षा राठौर ने आनन-फानन में व्यवस्था संभालने के लिए एक लिफ्ट ऑपरेटर को पर्ची काउंटर पर बैठाया। लेकिन तमाशा तब खड़ा हुआ जब वह लिफ्ट ऑपरेटर भी थोड़ी देर बाद अपनी 'बुआ' को लेने जाने की जिद पर अड़ गया। लगभग 40 मिनट तक प्रभारी वर्षा उस ऑपरेटर की मान-मनुहार करती नजर आईं ताकि काउंटर चालू रह सके।

मरीजों का फूटा गुस्सा, इंचार्ज को सुनाई खरी-खोटी
निजी अस्पतालों में इलाज बंद होने के कारण मजबूरी में सरकारी अस्पताल पहुंचे मरीजों को यहाँ भी भारी जद्दोजहद करनी पड़ी। घंटों इंतजार से झल्लाए लोगों ने अस्पताल प्रशासन की कुप्रबंधन पर नाराजगी जताई और मौके पर मौजूद प्रभारी को भी खरी-खोटी सुनाई। मरीजों का आरोप है कि जब निजी क्षेत्र में विरोध के चलते सरकारी अस्पतालों में भीड़ बढ़ना तय था, तो प्रशासन ने अतिरिक्त स्टाफ की व्यवस्था क्यों नहीं की?

संविदा पर लगे कार्मिकों के काम छोडने और छुट्टी के समय लिफ्ट पर लगाये गये व्यक्ति को इमरजेन्सी में ऑपरेटर पर लगाया गया था। सभी को मौके पर मौजुद इंचार्ज के निर्देशों के अनुसार काम करना चाहिये।
- नरेन्द्र खींची, नर्सिंग इन्चार्ज

मै सुबह ओपीड़ी की तरफ गया था मुझे किसी ने इस बारें में सूचना नहीं दी। नर्सिंग इंचार्ज से जानकारी जुटाई जा रही है।
- डॉ. धर्मराज मीणा अधीक्षक एमबीएस अस्पताल

सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ
कैथून। कैथून सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वीकृत बीपीएचयू भवन का निर्माण तय समय पर पूरा नहीं होने से मदर लैब शुरू नहीं हो सकी है, जिससे मरीजों को मुफ्त जांच सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जानकारी के अनुसार कैथून सीएचसी में बीपीएचयू यूनिट वर्ष 2023 में स्वीकृत हुई थी, जिसके लिए 75 लाख रुपए मंजूर किए गए थे। योजना के अनुसार वर्ष 2024 तक भवन निर्माण पूरा कर हैंडओवर होना था, लेकिन अब तक निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। इसके चलते मदर लैब शुरू नहीं हो सकी और क्षेत्र के हजारों मरीज उन्नत जांच सुविधाओं से वंचित हैं। कैथून सीएचसी में आसपास के गांवों से सैकड़ों मरीज रोजाना उपचार के लिए आते हैं। भवन तैयार नहीं होने से कैंसर मार्कर, बायोप्सी और हार्मोनल टेस्ट सहित 145 प्रकार की जटिल जांचें शुरू नहीं हो पा रही हैं।

मशीनें पहुंचीं, लेकिन स्थापना रुकी
जानकारी के अनुसार मदर लैब के लिए ऑटोमैटिक बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर, कोबास C-801 और इलेक्ट्रोलाइट एनालाइजर जैसी मशीनें सीएचसी पहुंच चुकी हैं, लेकिन भवन अधूरा होने के कारण इन्हें स्थापित नहीं किया जा सका। योजना के तहत पीएचसी और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों से सैंपल लेकर मदर लैब भेजे जाने थे और रिपोर्ट ऑनलाइन मरीजों को उपलब्ध कराई जानी थी।

विधायक से लगाई गुहार
भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष हरिओम पुरी और देवेंद्र शर्मा ने मदर लैब शुरू कराने को लेकर विधायक कल्पना देवी से चर्चा की। इस पर विधायक ने संबंधित अधिकारियों को जल्द निर्माण कार्य पूरा कर लैब शुरू कराने के निर्देश दिए हैं।

शिफ्टिंग की चर्चा से बढ़ी चिंता
स्थानीय स्तर पर यह चर्चा भी है कि मदर लैब को कैथून के बजाय कोटा में कहीं अन्य स्थान पर शिफ्ट किया जा सकता है। इस पर हरिओम पुरी ने लैब को कैथून में ही संचालित रखने और मशीनों को अन्यत्र नहीं भेजने की मांग की है। साथ ही लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि लैब को कहीं और स्थानांतरित किया गया तो इसका विरोध किया जाएगा।

ठेकेदार द्वारा समय पर कार्य पूरा नहीं करने से परियोजना रुकी हुई है। ठेकेदार को कई बार मौखिक रूप से निर्देश दिए गए हैं और उच्च अधिकारियों को पत्र भी भेजे गए हैं। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिला कलक्टर को भी इस स्थिति से अवगत कराया जा चुका है।
-डॉ. राजेश सामर, चिकित्सा अधिकारी प्रभारी, सीएचसी, कैथून

असर खबर का : गंदगी हटा बनाए ‘जल मंदिर’, एडीएम सिटी ने किया वाटर कूलरों का उद्घाटन
कोटा। शिशु एवं मातृ चिकित्सालय जेके लोन अस्पताल में सुविधाओं के विस्तार और नवाचार की दिशा में शुक्रवार को अहम कदम उठाए गए। एडीएम सिटी अनिल कुमार सिंघल ने अस्पताल परिसर में स्थापित किए गए तीन नए वाटर कूलरों का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए ई-वीसी रूम का प्रस्ताव मांगा और ओपीडी में भीड़ कम करने के लिए भामाशाह काउंटर को बाहर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एडीएम ने ओपीडी और डिस्चार्ज प्रक्रिया को और सरल बनाने के निर्देश दिए ताकि दूर-दराज से आने वाले मरीजों को कम से कम समय में इलाज मिल सके।

आस्था से स्वच्छता का संदेश
अस्पताल अधीक्षक डॉ. निर्मला शर्मा ने बताया कि परिसर के भीतर 80-80 लीटर क्षमता वाले तीन नए वाटर कूलर लगाए गए हैं। अस्पताल प्रशासन ने इसके लिए उन स्थानों को चिन्हित किया जहां पहले गंदगी रहती थी। अधीक्षक ने बताया कि इन जगहों को पूरी तरह साफ करवाकर 'जल मंदिर' के रूप में विकसित किया गया है। यहाँ एक ऊंचे प्लेटफॉर्म पर कांच के भीतर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई है, ताकि लोग आस्था के कारण पानी पीने वाले स्थान पर गंदगी न फैलाएं।

भामाशाह काउंटर को बाहर बनवाने का सुझाव
एडीएम सिटी अनिल कुमार सिंघल ने एनआईसीयू (NICU) और सीआईसीयू (CICU) के निरीक्षण के बाद ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ को देखा। उन्होंने भीड़ प्रबंधन हेतु सुझाव दिया कि ओपीडी ब्लॉक में दबाव कम करने के लिए भामाशाह काउंटर को बाहर डोम के पास खाली पड़े स्थान पर शिफ्ट किया जाए। इससे छुट्टी (डिस्चार्ज) मिलने वाले मरीजों को बाहर से ही लाभ मिल सकेगा और भीतर भीड़ जमा नहीं होगी।

ई-वीसी रूम की जरूरत पर जोर
डिजिटल दौर की आवश्यकताओं को देखते हुए एडीएम ने अस्पताल में ई-वीसी (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग) रूम तैयार करने के लिए प्रस्ताव मांगा है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन ट्रेनिंग, मेडिकल कोर्स और विशेषज्ञों के साथ टेस्ट रिपोर्ट साझा करने के लिए वीसी रूम की बहुत आवश्यकता है। अधीक्षक शर्मा ने बताया कि हमारे 2-3 डॉक्टर लीगल में ही लगे रहते है। वी सी रूम से हमें समय और कार्य प्रबंध्न में लाभ मिलेगा।

नवज्योति ने पहले ही चेताया था
अस्पताल परिसरों में गर्मी की शुरूआत के साथ ही मरीजाें और तीमरदारों के लिये पीने के पानी की कमीं को लेकर दैनिक नवज्याति ने ''एमबीएस में 3 प्याऊ फिर से शुरू 8 के लिये इंतजार'' प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी जिसके बाद राजकीय एमबीएस चिकित्सालय परिसर मेंं स्थित जे के लोन शिशु एवं मातृ चिकित्सालय में आज एक साथ 3 वाटर कूलरों को जनता को समर्पित कर दिया गया।

गर्मी को देखते हुये मरीजों की सुविधा के लिये जन सहयोग से ठण्ड़े पानी के लिये 3 जगह व्यवस्था की है। एडीएम साहब ने हमें सुझाव दिये है। इनके बारेे में हम काम करेंगे।
- डॉ. निर्मला शर्मा, अधीक्षक जे के लोन

4 साल बाद भी अधूरा 40 करोड़ का मेटरनल एंड चाइल्ड हॉस्पिटल, जानें पूरा मामला
कोटा। कोटा मेडिकल कॉलेज परिसर में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से स्वीकृत हुआ 40 करोड़ का मेटरनल एंड चाइल्ड हॉस्पिटल 4 साल बाद भी बनकर तैयार नहीं हुआ। अभी भी कई तरह के कार्य अधूरे पड़े हैं। जबकि, हॉस्पिटल का निर्माण कार्य वर्ष 2023 में पूरा होना था। डेट लाइन निकल जाने के बाद भी हॉस्पिटल पूरी तरह से बनकर तैयार नहीं हुआ। जिसकी वजह से यहां गायनी चिकित्सा सुविधाएं शुरू नहीं हो सकी। जिससे मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है और जेकेलोन अस्पताल पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है।

2023 में बनकर तैयार करना था हॉस्पिटल
चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने के लिए मेडिकल कॉलेज परिसर में सरकार ने वर्ष 2021 में 100 बेड के मेटरनल एंड चाइल्ड हॉस्पिटल स्वीकृत किया था। जिसके निर्माण के लिए वर्ष 2022 में 40 करोड़ रुपए का बजट भी जारी कर दिया था और इसकी डेडलाइन वर्ष 2023 तय की गई थी। इसके बावजूद निर्माण एजेंसी एनएचएम ने कार्य समय पर पूरा नहीं किया। अब अधिकारियों द्वारा जून तक काम पूरा होने की संभावना जताई जा रही है।

जेकेलोन पर पड़ रहा भार
इस अस्पताल के शुरू नहीं होने का सीधा असर मरीजों पर पड़ रहा है। हाड़ौती क्षेत्र से आने वाली गायनी और प्रसूता महिलाओं के अधिकांश केस जेकेलोन अस्पताल ही जा रहे हैं। इससे वहां मरीजों का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है और व्यवस्थाएं प्रभावित होती हैं।

हॉस्पिटल शुरू हो तो हाड़ौती के मरीजों को मिले लाभ
चिकित्सकों का मानना है कि यदि यह मेटरनल एंड चाइल्ड हॉस्पिटल समय पर बनकर शुरू हो जाए तो नए कोटा शहर सहित पूरे संभाग के मरीजों को बड़ी राहत मिल सकती है और जेकेलोन अस्पताल पर भार भी कम होगा। हालांकि, मेडिकल कॉलेज में भी गायनी वार्ड संचालित हैं।

कोविड़ के कारण एक साल देरी से शुरू हुआ काम
कोर्डिनेटर डॉ. बीएल पाटीदार ने बताया कि वर्ष 2021 में स्वीकृति मिल गई थी लेकिन कोविड-19 के कारण काम शुरू नहीं हो सका। इसके बाद वर्ष 2022 में शुरू हुआ, जो 2023 में पूरा होना था। लेकिन निर्माण कार्य की गति धीमी रही। इस प्रोजेक्ट की कार्यकारी एजेंसी एनएचएम है।

मार्च में होना था हैंडओवर, अब तक नहीं हुआ
चिकित्सकों ने बताया कि मेटरनल एंड चाइल्ड हॉस्पिटल मार्च में मेडिकल कॉलेज को हैंडओवर किया जाना था, लेकिन अप्रैल का पहला सप्ताह गुजरने के बाद भी यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। एनएचएम अधिकारियों द्वारा काम पूरा होने में 2 से 3 महीने और लगने की बात कही जा रही है।

अस्पताल में मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं
मेटरनल एंड चाइल्ड हॉस्पिटल में 14 कॉटेज वार्ड बनाए गए हैं और पूरा परिसर एयर कंडीशनिंग से लैस होगा। यहां लेबर रूम एलडीआर कॉन्सेप्ट पर तैयार किया जा रहा है, जो आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा। इसके अलावा ऑपरेशन थिएटर, इमरजेंसी गेट, लाइब्रेरी और सेमिनार हॉल जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।

225 बेड की मिलेगी सुविधा
कोर्डिनेटर डॉ. पाटीदार ने बताया कि वर्तमान में यह अस्पताल 100 बेड का है, लेकिन जरूरत पड़ने पर इसे 225 बेड तक विस्तारित किया जा सकता है। इधर, मरीजों का कहना है कि परियोजना में लगातार हो रही देरी का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। अब सभी की नजरें जून पर टिकी हैं कि आखिर कब यह अस्पताल शुरू होगा और कब राहत मिलेगी।

मेडिकल कॉलेज परिसर में 40 करोड़ की लागत से मेटरनल एंड चाइल्ड हॉस्पिटल का निर्माण कार्य चल रहा है। इसकी कार्यकारी एजेंसी एनएचएम है। इस हॉस्पिटल के शुरू होने से न केवल कोटा बल्कि होड़ौतीभर के मरीजों को लाभ मिलेगा।
-आशुतोष शर्मा, अधीक्षक मेडिकल कॉलेज अस्पताल

एनएचएम एक्सईएन ने न फोन उठाया न मैसेज का जवाब दिया
नवज्योति ने मेटरनल एंड चाइल्ड हॉस्पिटल का निर्माण कार्य में हो रही देरी के कारणों को लेकर बात करने के लिए एनएचएम एक्सईएन जुगल किशोर सांखला को फोन किया लेकिन उन्होंने अटैंड नहीं किया। इसके बाद उन्हें मैसेज किया लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया।

असर खबर का : नए रंग में नजर आने लगी एमबीएस इमरजेन्सी की ट्रालियां, कांच के कमरे से निकलकर मरीजों की सेवा में पहुंची
कोटा। एमबीएस अस्पताल में इमरजेंसी में आने वाले गंभीर मरीजों को अब स्ट्रेचर के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। अस्पताल प्रशासन ने एक अनूठा प्रयोग करते हुए इमरजेंसी की 18 ट्रॉलियों को विशेष नीले रंग से पुतवा दिया है। प्रशासन ने 8 अन्य नई ट्रॉलियां भी इमरजेंसी विभाग को हैंडओवर कर दी हैं, जिससे अब स्ट्रेचरों की कुल उपलब्धता 26 हो गयी है। साथ ही ट्राली मेन और ईचार्ज काे भी इन्हें संभालने और ऑपरेट करने में लगने वाले समय में भी भारी कमी आयेगी।

पहचान और रिकवरी आसान
नीले रंग की वजह से अब ये ट्रॉलियां वार्डों में गुम नहीं होंगी। अस्पताल परिसर में कहीं भी नीला स्ट्रेचर दिखने पर ट्रॉली इंचार्ज उसे तुरंत रिकवर कर इमरजेंसी में ला सकेंगे। प्रबधंधन की और से बताया गया है कि पहले मरीज अपनी सुविधा के लिये ले जाते थे जिन्हे कहीं भी छोड़ देते थे ऐसे में इन्हे ढुढ़ंने मे खासी परेशानी होती थी।

स्थान में बदलाव- बेसमेंट के पास बना नया 'ट्रॉली स्टैंड'
अधीक्षक डॉ. धर्मराज मीणा ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए अब नई बिल्डिंग के मेन गेट के पास, बेसमेंट पार्किंग के बगल में एक स्थाई ट्रॉली स्टैंड बना दिया गया है। अब सभी ट्रॉलियां एक ही स्थान पर मिलेंगी। जिससें आने वाले मरीजों को अब बाहर से ही इन्हे उपलब्धता हो जायेगी।

खबर का असर
दैनिक नवज्योति ने 26 मार्च को 25 ट्रॉलियां कांच के कमरे में शीर्षक से प्रकाशित समाचार में अस्पताल प्रशासन की लापरवाही को उजागर किया गया था कि कैसे एक तरफ मरीज स्ट्रेचर के लिए तड़प रहे हैं और दूसरी तरफ नई ट्रॉलियां तालों में बंद हैं। इस खबर के बाद हरकत में आए अस्पताल प्रशासन ने बुधवार को न केवल ट्रॉलियों को बाहर निकाला, बल्कि उनकी सुचारू उपलब्धता के लिए नई व्यवस्था भी लागू कर दी।

अस्पताल में संसाधनों की कमी नहीं थी, लेकिन उनके मिस-मैनेजमेंट को सुधारने के लिए अब कलर कोडिंग और नया पार्किंग बेसमेंट बनाया गया है ताकि आपातकालीन स्थिति में तुरंत स्ट्रेचर मिल सके। नर्सिंग अधीक्षक की देखरेख में ट्रॉली इंचार्ज इसकी जिम्मेदारी संभालेंगे।
- डाॅ.धर्मराज मीणा, अधीक्षक एमबीएस हॉस्पिटल

असर खबर का : एमबीएस अस्पताल में सुविधाओं के विकास को लेकर संभागीय आयुक्त ने दिए निर्देश
कोटा । संभागीय आयुक्त अनिल कुमार अग्रवाल ने निर्देश दिए कि एम.बी.एस. चिकित्सालय से संबंधित समस्याओं का समाधान शीघ्र किया जाए ताकि मरीजों को कोई असुविधा ना हो। उन्होंने ये निर्देश उनकी अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित बैठक में दिए। बैठक में चिकित्सा सुविधाओं के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।संभागीय आयुक्त ने एम.बी.एस व जे.के. लोन चिकित्सालय परिसर की चार दीवारी के संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए कि इस काम के लिए दोनों चिकित्सालय 50-50 प्रतिशत की राशि आगामी तीन कार्य दिवस में सार्वजनिक निर्माण विभाग को हस्तांतरित करना सुनिश्चित करें। एम.बी.एस. चिकित्सालय में करीब 49.95 लाख रुपए लागत से इन्टरनल वायरिंग मरम्मत के निर्देश दिए गए।

अनुपयोगी व जर्जर भवनों को गिराएंगे

एम.बी.एस. चिकित्सालय परिसर स्थित अनुपयोगी, असुरक्षित व जर्जर और नकारा घोषित भवन, राजकीय आवास व लेक्चर थियेटर को गिराए जाने के संबंध में अधिशाषी अभियंता, सा. नि.वि. प्रोजेक्ट खण्ड ने बताया कि एक दो दिवस में कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

ड्रेनेज सिस्टम सुधारें

एम.बी.एस. व जे. के. लोन चिकित्सालय परिसर में ड्रेनेज सिस्टम कार्य के संबंध में एम.बी.एस. अधीक्षक को फोलोअप के लिए निर्देशित किया गया। जे. के. लोन व एम.बी.एस. चिकित्सालय परिसर में एस.टी.पी. निर्माण के संबंध में केडीए मुख्य अभियंता ने कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने की बात कही।

मां योजना के काउंटर बनाएं

संभागीय आयुक्त ने एम.बी.एस. चिकित्सालय में पुराने ओ.पी.डी. में कक्षों का रिनोवेशन कर मां योजना काउंटर में परिवर्तित करने, पुराने भवन के भूतल पर स्थित सम्पूर्ण कॉरिडोर में टाइल्स की मरम्मत व पेंटिंग, पुरानी खिडकियों को एल्यूमिनियम की खिड़की में बदलने, विभिन्न वार्ड में टॉयलेटस की मरम्मत, फीमेल सर्जिकल ए, बी, सी व कॉरिडोर की मरम्मत व चिकित्सालय के अन्य कार्य के संबंध में निर्देश दिए। एम.बी.एस. चिकित्सालय के बर्न वार्ड का मरम्मत कार्य सी.एस.आर. फण्ड से करवाने के लिए निर्देशित किया गया। पुराने भवन के बेसमेन्ट में बने हॉल में भरे मलबे की सफाई के लिए निरीक्षण दल गठित कर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए।

जेके लोन में मेडिसिन आउटडोर शुरू करें

जे.के. लोन न्यू आई.पी.डी. के बाहर खाली पड़े हुए हॉल में तुरन्त प्रभाव से शिशु औषध विभाग का आउटडोर प्रारंभ करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे इन सभी कार्यों का निरीक्षण करें। बैठक में जिला कलक्टर पीयूष समारिया, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ममता तिवारी, डॉ. निलेश कुमार जैन, प्रधानाचार्य, डॉ. धर्मराज मीणा, अधीक्षक एमबीएस चिकित्सालय, रविन्द्र माथुर निदेशक अभियांत्रिकी केडीए, अशोक सनाढ्य अधिशाषी अभियन्ता प्रोजेक्ट खण्ड, डॉ विधि शर्मा वित्तीय सलाहकार, चिकित्सा महाविद्यालय, महावीर सांवरिया नर्सिंग अधीक्षक एम.बी.एस. व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नियमों की खुली अनदेखी, पेयजल व जनसुविधाओं की बदहाल स्थिति
दबलाना। आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दबलाना में विभागीय निदेर्शों और स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के नियमों की खुलेआम अनदेखी सामने आ रही है। चिकित्सक कक्ष पर वर्तमान स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी व चिकित्सक की नेमप्लेट तक नहीं लगी है और न ही मोबाइल नंबर अंकित हैं। पांच माह पूर्व स्थानांतरित हो चुके चिकित्सक की नेमप्लेट व मोबाइल नंबर अब भी प्रदर्शित हैं। रोगी अथवा उनके तीमारदार जब नेमप्लेट पर अंकित नंबरों पर संपर्क करते हैं तो स्थानांतरण हो चुके चिकित्सक से बातचीत होती है और तब ट्रांसफर की जानकारी मिलती है। रेजिडेंस की नेमप्लेट पर भी पुराने चिकित्सक का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज होने से लोगों को उपचार की बजाय असुविधा झेलनी पड़ रही है।

कस्बे के मुकुट नागर ने बताया कि कई बार चिकित्सक के अनुपस्थित रहने पर नाम और नंबर उपलब्ध नहीं होने से मरीजों को अलोद या बूंदी जाना पड़ता है। इससे समय और धन दोनों की हानि हो रही है। स्वास्थ्य केंद्र के जनसुविधा घरों के ऊपर पाइप कनेक्शन सहित पानी की टंकियां रखी हैं, लेकिन जल संग्रहण नहीं होने से नलों में पानी नहीं आता और वे शोपीस बने हैं। सीएचसी परिसर में ट्यूबवेल का पानी फ्लोराइड युक्त है। पेयजल के लिए लगाया गया आरओ ऐसे स्थान पर है जहां आमजन की नजर नहीं पड़ती। शुद्ध जल के लिए भटकना पड़ रहा है। यह स्थिति स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की मंशा पर सवाल खड़े कर रही है।

इनका कहना है
पर्यावरण को बढ़ावा देने , हरियाली, स्वच्छता का सदेश देने के लिए गार्डन एवं क्यारियां बनी हुई है। सुरक्षा कीदष्टि से तार बाड़ भी 5 माह पहले से ही मौजूद है । जिनमें हरियाली गायब होकर के सूखी जहरीली घास अपनी मौजूदगी बताने के साथ ही मौजूद पेड पौधे अपनी सार संभाल , सिंचाई की कमी वअनदेखी को बता रहे हैं । घास पूस ,बेकार के पौधे, झाड़ झझाड़ डॉक्टर रेजिडेंस के आसपास तथा सीएचसी परिसर में मौजूद होसे से पर्यावरण के नियमों की अनदेखी है ।
-सुरेन्द्र गौतम, उपसरपंच, दबलाना

दबलाना भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमराज राठौर ने कहा कि आदर्श पीएचसी में नियमों की अनदेखी, स्टाफ की कमी, डॉक्टर के नदारद रहने के मामले में बीसीएमएचओ हिंडोली को अवगत करायाहआ है ।
-हेमराज राठौर, भाजपा मंडल अध्यक्ष, दबलाना

पीएचसी इंचार्ज एवं नर्सिंग आॅफिसर जयकुमार सोनी ने कहा कि नए- नाम और नंबर लिखवा जाएंगे। टंकी में जल संग्रहण व्यवस्था करवाने के साथ-साथ झाड़  झंझाड़ो की सांफ सफाई कराई जएगी।
-जयकुमार सोनी, इंचार्ज एवं नर्सिंग आॅफिसर, पीएचसी,दबलाना।