got - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

एलन मस्क को कंपनी की टॉप एग्जिक्यूटिव शिवोन जिलिस से दो जुड़वा बच्चे , कोर्ट दस्तावेजों में खुलासा
वाशिंगटन।  दुनिया के सबसे अमीर शख्सियतों में शुमार टेस्ला के सीईओ एलन मस्क को उनकी न्यूरोटेक्नोलॉजी कंपनी न्यूरालिंक की टॉप एग्जिक्यूटिव शिवोन जिलिस से पिछले साल नवंबर में दो जुड़वा बच्चे हुए थे। कोर्ट के दस्तावेजों में इसका जिक्र किया गया है।

द बिजनेस इंसाइडर ने इन दस्तावेजों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में कहा है कि एलन और जिलिस ने अप्रैल में एक याचिका दायर की थी जिसमें यह मांग की गयी थी कि बच्चों के नाम के आखिर में पिता का नाम और बीच में मां का नाम जोड़ा जाए। गत मई में उनकी यह याचिका मंजूरी कर ली गयी।  एलन ने इस खुलासे पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है। बताया गया है कि जुड़वा बच्चों के पैदा होने से पहले ही मस्क और म्यूजीशियन क्लेयर बाउचर ने दिसंबर में सेरोगेसी के माध्यम से अपने दूसरे बच्चे का दुनिया में स्वागत किया था।

दो पिकअप सहित चार गौतस्कर पकड़े, 9 गौवंश कराए मुक्त
सीकरी। पहाड़ी उपखण्ड के गोपालगढ़ थाना पुलिस ने दो जगह कार्रवाई करते हुए दो पिकअपो को पकड़ कर चार गौतस्करों को गिरफ्तार किया, दोनो गाड़ियों से 9 गौवंश मुक्त कराया तथा दोनो से 31 लीटर हथकड़ शराब बरामद की। थानाधिकारी राजवीर सिंह ने बताया मुखवीर की सूचना पर दो टीमो को बनाकर रवाना किया। एक टीम ने सीकरी रोड पर पिकअप को रोका तो गौतस्कर भागने लगे तब दोनो को पकड़ा तथा गाड़ी में देखा तो तीन गौवंश भरे पाए तथा गाड़ी के केबिन में 25 लीटर हथकड़ शराब बरामद की ओर पकड़े गौतस्करों ने सम्मा पुत्र दीनदार निवासी गोधोली पुन्हाना तथा जिलसाद पुत्र सुबान निवासी गोधोली पुन्हाना बताया।

दूसरी टीम ने अंधवाडी के पास एक पिकअप को रोका तो उसमें 6 गौवंश भरे हुए थे तथा केबिन में 6 लीटर हथकड़ शराब बरामद हुई और पकड़े गौतस्कर मोनिस पुत्र सहाबुदीन तथा साहिद पुत्र इब्राहिम निवासी गोदोली पुन्हाना पाया, जिस पर दोनो गाड़ियों को जप्तकर चारों गौतस्करों को गिरफ्तार किया तथा मुक्त कराये गौवंश को सुरक्षित गौशाला भिजवाया।

फरार गौतस्कर को जेल से किया गिरफ्तार: सीकरी थाना पुलिस ने गौतस्करी के मामले में फरार एक गौतस्कर को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी महेश मीणा ने बताया कि सीकरी थाने के एक गौतस्करी के मामले में दो साल से फरार फतेहपुर निवासी तौफीक पुत्र रफीक को गिरफ्तार किया है, आरोपी के खिलाफ सीकरी के चार मामले दर्ज है। आरोपी को पहाड़ी थाना पुलिस ने पुलिस पर हमले के आरोप में कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया था।

दिव्यांश-निशा की जोड़ी ने जीता रजत, देवांशी-दक्षवीर को कांस्य
जयपुर। ओलंपियन दिव्यांश सिंह पवार और निशा कंवर की राजस्थान की जोड़ी ने गुरुवार को दिल्ली में चल रही कुमार सुरेन्द्र सिंह मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप में 10 मीटर राइफल सीनियर मिश्रित टीम स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीत लिया। देवांशी कटारा और दक्षवीर सिंह की जोड़ी ने 10 मीटर एयर राइफल यूथ मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया।

दिव्यांश और निशा की जोड़ी ने मिक्स्ड टीम स्पर्धा में 630 का स्कोर बनाते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। उन्होंने फाइनल में भी अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखते हुए रजत पदक पर कब्जा किया। वहीं दक्षवीर और देवांशी कटारा की राजस्थान की जोड़ी ने 10 मीटर राइफल यूथ मिक्स्ड स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया।

चीनी रक्षा मंत्री का दावा: हमें बहुत सारे भारतीय हथियार मिले सीमा विवाद के लिए भारत जिम्मेदार
सिंगापुर। चीन के रक्षा मंत्री जनरल वेई फेंग ने लद्दाख में सैन्य गतिरोध के लिए भारत को दोषी ठहराया है। उन्होंने कहा कि चीन और भारत पड़ोसी हैं और उनके लिए अच्छे संबंध रखना समझदारी है। चीनी रक्षा मंत्री ने यह भी दावा किया कि उन्हें भारतीय पक्ष के स्वामित्व वाले बहुत सारे हथियार मिले हैं। हालांकि, उन्होंने इन हथियारों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। जनरल वेई फेंग ने कहा कि भारत और चीन ने कोर कमांडर स्तर की 15 दौर की वार्ता की है और दोनों पक्ष इस क्षेत्र में शांति के लिए काम कर रहे हैं।

सीमा विवाद पर शांति का पीटा ढोल
चीनी रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि भारत और चीन ने कोर कमांडर स्तर की 15 दौर की वार्ता की है और दोनों पक्ष इस क्षेत्र में शांति के लिए काम कर रहे हैं। चीन सरकार के मुखौटा दर्शन का बखान करते जनरल वेई फेंग ने कहा कि हमारी दुनिया ऐसे कई संकटों का सामना कर रही है जो इतिहास में शायद ही कभी देखे गए हों, आगे का रास्ता बहुपक्षवाद को बनाए रखने से ही निकलेगा। उन्होंने चीनी नीति की जमीनी हकीकत के खिलाफ शेखी बघारते हुए कहा कि शांति और विकास मानवता का साझा लक्ष्य होना चाहिए।

शांगरी-ला डायलॉग 2022 के सत्र में पूछे गए सवाल
जनरल वेई फेंग ने सिंगापुर में शांगरी-ला डायलॉग 2022 के पांचवें पूर्ण सत्र में गलवान संघर्ष को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि चीन और भारत पड़ोसी हैं। अच्छे संबंध बनाए रखना दोनों देशों के हितों को पूरा करता है और हम इसी पर काम कर रहे हैं। लेकिन सीमावर्ती क्षेत्रों में संघर्ष पर मुद्दे स्पष्ट हैं। मैंने व्यक्तिगत रूप से रक्षा मंत्री के रूप में टकराव की शुरूआत और अंत का अनुभव किया। हमें भारतीय पक्ष के स्वामित्व वाले बहुत सारे हथियार मिले हैं। उन्होंने लोगों को चीनी क्षेत्र में भी भेजा है।

राजस्थान का करा नाम रोशन , प्रदेश के तीन खिलाड़ी एशियन चैंपियनशिप की भारतीय टीम में
जयपुर। राजस्थान के तीन खिलाड़ियों का कतर की राजधानी दोहा में 12 से 15 जून तक आयोजित होनी वाली अंडर-16 एशियन बास्केटबॉल चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाली भारतीय टीम में चयन हुआ है।

लोकेन्द्र को भारतीय टीम की कमान

भारतीय टीम में चयनित 3 खिलाड़ियों में मोहम्मद ईशान जयपुर और लोकेन्द्र सिंह और जयदीप सीकर के है। लोकेन्द्र सिंह को भारतीय टीम की कमान भी सौंपी गई है।  हाल ही में ओडिशा के कटक शहर में सम्पन्न साउथ एशियन बास्केटबॉल चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक जीता था। उस टीम में लोकेन्द्र सिंह और जयदीप भी शामिल थे। दोनों ने भारतीय टीम की जीत में शानदार प्रदर्शन किया था।  राजस्थान बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष अजीत सिंह राठौड और सचिव देवेन्द्र सिंह ने भारतीय टीम में चयनित तीनों खिलाड़ियों को बधाई दी।

कच्चे छप्पर में रहने वाली रवीना ने 12वीं कला वर्ग में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रोशन
बानसूर।  माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान 12वीं कला वर्ग के परीक्षा परिणाम में नारायणपुर की बेटी ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर नारायणपुर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। आप को बता दे कि एक छोटे से गांव गढ़ी मामोड़ की रहने वाली छात्रा रवीना गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पढ़ाई कर रही है। जब उसके स्कूल के मास्टर उसके 12वीं में टॉप करने पर उसको बधाई देने उसके घर पहुंचे तो रवीना की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उसे विश्वास ही नहीं हुआ की वह नारायणपुर की टॉपर बन गई है।

रवीना के परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। वह अपनी माता व 4 भाई- बहिनों के साथ दो कमरों के कच्चे छप्पर में रहती है। जहां बिजली कनेक्शन तक नहीं है रवीना के पिता की मौत रवीना के बचपन में ही हो गई थी। वहीं उनकी माता भी बीमार रहती है। परिवार के हालात खराब होने पर भी रवीना ने पढ़ाई जारी रखी। रवीना स्वयं बकरी चरा कर घर खर्च चलाती है रवीना के परिवार का खर्च पशु पालन से चलता है। रवीना स्कूल से आने के बाद घर के कामों में भी पूरा हाथ बटाती है। घर में पशुओं की देखभाल करती है।

वहीं स्कूल से आने के बाद घर का पूरा काम निपटाकर रवीना रात को दीये की रोषनी में पढ़ाई करती थी। रवीना की इस उपलब्धि पर नारायणपुर एसडीएम सुनीता मीणा और ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मंगल राम जाटव ने भी छात्रा को बधाई दी है। वहीं रवीना गुर्जर के टॉपर बनने पर स्कूल और गांव में खुशी का माहौल है।स्कूल के अध्यापक उसके घर पहुंचकर मिठाई खिलाकर बधाई दीं और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। रवीना ने बताया कि मेरी इस सफ लता का श्रेय मेरे परिवार, दोस्त व विद्यालय स्टाफ  को जाता है। रवीना पुलिस में जा कर देश कि सेवा करना चाहती है।

‘चिराग’ ने पहले ही प्रयास में पाई 312वीं रैंक
उदयपुर। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के रविवार को घोषित परिणाम में उदयपुर के चिराग मेनारिया ने पहले ही प्रयास में अखिल भारतीय स्तर पर 312वीं रैंक बनाई है। चिराग की सफलता का राज कठोर परिश्रम और तीन वर्ष से सोशल मीडिया से दूरी है।
आईआईटी से बीटेक कर विद्युत निगम में जेईएन पद पर सेवारत चिराग ने बताया कि जेईन की जॉब भी काफी टफ होती है। हर समय अलर्ट रहना होता है लेकिन घर, ऑफिस या फील्ड जहां भी समय मिल जाता, वहां सिर्फ तैयारियों में लगा रहा। माता-पिता के आशीर्वाद से यह सफलता अर्जित की है। इस सफलता में मेरे परिजनों ने भी मेरे लिए कई त्याग किए हैं।

चिराग ने मोबाइल नंबर कभी अभिभावकों के साथ भी शेयर नहीं किया। चिराग ने इसका उपयोग सिर्फ ऑनलाइन पढ़ाई के लिए किया। पद की जिम्मेदारी एवं परीक्षा की तैयारियों के चलते चिराग ने सामाजिक समारोह में कम ही उपस्थिति दर्ज करवाई। जब भी खाली समय मिलता, उसे पढ़ाई में लगाया। चिराग के पिता दिलीप मेनारिया सरकारी स्कूल में अध्यापक हैं, वहीं मां गिरिजा मेनारिया गृहिणी है। चिराग के मित्र इंदर मेनारिया ने बताया कि चिराग शुरूसे ही कुशाग्र रहा। स्वप्रेरित होकर ही चिराग ने प्रशासनिक सेवा में जाने का इरादा किया। सरकारी सेवा में रहते हुए भी चिराग ने अपने बूते पर पढ़ाई की। चिराग ने तीन साल के बाद रविवार से सोशल मीडिया पर उपस्थिति दर्ज करवाई। चिराग वाकई मेनारिया समाज के लिए मिसाल बना है, क्योंकि समाज से आरएएस अधिकारी तो कई बने, लेकिन आईएएस पहली बार निकला है।

प्रशासन गांव के संग अभियान: बाइस वर्ष बाद मिला खातेदारी अधिकार
रावतसर। उपखंड के गिरदावर सर्किल 29डी डब्ल्यु डी मे आयोजित प्रशासन गांव के संग अभियान कैम्प के दौरान भादरराम पुत्र बस्तीराम नायक को उसकी कृषि भूमि की खातेदारी शिविर प्रभारी एसडीएम शिवा चौधरी ने दी। भादरराम उक्त भुमि पर बाइस वर्षों से गैर खातेदार था जिसे शिविर में खातेदारी अधिकार दिए गएं।

सीधी पक्की सड़क निर्माण की मांग

इस दौरान शिविर मे चक 23 डीडब्ल्यु डी के ग्रामीणों ने उपखण्ड अधिकारी शिवा चौधरी को ज्ञापन सौपते हुए कृषि उपजमंडी समिति से 23डीडब्ल्युडी से पोहडका के लिए सीधी पक्की सड़क निर्माण की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि बड़ी संख्या मे प्रतिदिन ग्रामीणों को पोहडका आना जाना होता है जिससे सड़क नहीं होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पडता हैं। ज्ञापन देने वालो मे राजवीर वर्मा,नत्थूराम गेदर,रामकुमार वर्मा,भजनलाल, संतलाल  सहित काफी संख्या मे ग्रामीण मौजुद रहे। शिविर मे तहसीलदार उमा मित्तल,बाल कल्याण न्यायपीठ चौयरपर्सन जितेंद्र गोयल,पंचायत समिति से लेखराम,शिक्षा विभाग से सीबीईओ पन्नालाल कड़ेला, विधुत विभाग जेईएन भूपेंद्र शर्मा,टीआर बलवंत ढालिया सहित सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजुद रहे इस कैम्प में पिछले कैम्प कार्यो की समीक्षा की गई और पेंडिंग रहे कार्यो को  संबंधित विभागो से कार्य ना होने के कारणों की रिपोर्ट लेने के साथ साथ प्रमुखता से समस्त प्रकरणों के निस्तारण के आदेश दिए।

कांग्रेस ने उदयपुर संकल्प के तहत गठित की तीन समितियां, राजस्थान से 2 नेता शामिल, भंवर जितेंद्र सिंह और सचिन पायलट को मिली जिम्मेदारी
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी 2024 के आम चुनाव से पहले पूरे संगठन को सक्रिय करने की कवायत के लिए तीन महत्वपूर्ण समितियों का गठन किया है। पार्टी के उदयपुर नव संकल्प शिविर में लिये गये निर्णयों के तहत 'टास्क फाक 2024' राजनीतिक समिति और 'भारत जोड़ो यात्रा' के समन्वयन समिति का गठन किया है जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को रखा गया है।कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इन सभी समितियों के गठन को मंजूरी दी है।

उन्होंने बताया कि सोनिया गांधी राजनीतिक मामलों की समिति की अध्यक्ष होंगी। समिति में  राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खडग़े, गुलामनबी आजाद,  अम्बिका सोनी, दिग्विजय सिंह, आनंद शर्मा, केसी वेणुगोपाल और जितेंद्र सिंह शामिल हैं।

पार्टी ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आठ सदस्यीय 'टास्क फोर्स 2024' का गठन किया है। इस टास्क् फोर्स में पी चिदम्बरम, मुकुल वासनिक, जयराम रमेश, के सी वेणुगोपाल, अजय माकन, प्रियंका गांधी वाड्रा, रणदीप सिंह सुरजेवाला और सुनील कानुगोलु साहित आठ सदस्य शामिल हैं। टास्क फोर्स के सदस्यों में से हर एक को बाद में संगठन, संचार एवं मीडिया, लोगों तक पहुंच, वित्तीय एवं चुनाव प्रबंधन जैसे दायित्व सौंपे जाएंगे और फिर इन सभी विषयों की अलग अलग विशेष समितियां बनेंगी। समितियों में बाकी सदस्य किसको बनाना है इस बारे में बाद में अलग से घोषणा की जाएगी।

उन्होंने कहा कि टास्क फोर्स का दायित्व संगठन को मजबूत बनाने के लिए विशेष कदम उठाना है और उदयपुर नव संकल्प ऐलानों के तहत उसे क्रियान्वित करना है। इसके अलावा यह समिति ङ्क्षचतिन शिविर के लिए गठित छह समितियों की रिपोर्टों को आधार पार्टी को मजबूत बनाने के लिए भी काम करेगी।

उदयपुर सकंल्प के तहत देश के आम आदमी से जुडऩे के लिए पार्टी इस साल दो अक्टूबर से कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक 'भारत जोड़ो यात्रा' शुरु करेगी। इस यात्रा के समन्वयन के लिए पार्टी ने एक केंद्रीय समिति का गठन किया है। जिसमें वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, सचिन पायलट, डॉ शशि थरूर, रवनीत सिंह  बिट्टू, के जे ज्योर्ज, सुरी ज्योति मणि, प्रद्युत बोरडोलोई, जितू पटवारी  तथा सलीम अहमद शामिल हैं।

उदयपुर चिंतन शिविर के करीब एक सप्ताह के भीतर इन समितियों के गठन से साफ  हो गया है कि पार्टी चिंतन शिविर में लिये गये फैसलों के क्रियान्वन को  लेकर तत्परता के साथ सभी जरूरी कदम उठाने को तैयार है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने ङ्क्षचतन शिविर से पहले यूनीवाता से भी कहा था कि पार्टी पंचमढ़ी और शिमिला शिविरों की गलतियां नहीं दोहराएगी और उदयपुर ङ्क्षचतन शिविर के संकल्पों को पूरी तरह जमीन पर उतारेगी। आम चुनाव 2024 से पहले पार्टी को गुजरात, हिमालचल प्रदेश और राजस्थान में विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी से सीधे टक्कर लेनी है। राजस्थान में उसके समक्ष चुनौती अपनी सरकार को दोबारा सत्ता में लाने की होगी जबकि गुजरात और हिमाचल में सत्ता हासिल करने की होगी। ये तीनों राज्य कांग्रेस की इस कवायद की प्रारंभिक परीक्षा भी हो सकती है।

यूआईटी के शिविर में कई लोगों को मिले पट्टे
कोटा। प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत नगर विकास न्यास की ओर से द्वितीय चरण में लगातार शिविरों का आयोजन कर सरकार द्वारा दी गई विशेष छूट एवं नियमों में किए जा रहे सरलीकरण का लाभ आमजन को लगातार पहुंचाया जा रहा है । शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी पहुंचकर अपना आवेदन कर मालिकाना हक प्राप्त कर रहे हैं। इसी कड़ी में 3 दिवसीय शिविर का आयोजन श्रीनाथपुरम स्टेडियम में किया गया।

शिविर में पहले दिन बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग पहुंचे और उन्होंने अपने मकानों भूखंड का पट्टा बनवाने के लिए आवेदन देकर अपना पट्टा बनवाया। शिविर के दौरान न्यास कर्मचारियों द्वारा क्षेत्र की कॉलोनियों, कच्ची बस्तियों में शिविर से संबंधित जानकारियां भी घर-घर जाकर दी गई। शिविर के प्रभारी नगर विकास न्यास के उप सचिव संतोष कुमार मीणा ने क्षेत्र वासियों से अपील की है  कि राजस्थान सरकार द्वारा इस अभूतपूर्व अभियान के तहत दी जा रही विशेष छूट व नियमों के सरलीकरण का लाभ उठाएं और वंचित लोग अपने मकान एवं भूखंड का मालिकाना हक प्राप्त करें। उप सचिव संतोष कुमार मीणा ने बताया कि शिविर के दौरान पहले दिन कई लोगों को पट्टे वितरित किए गए। गौरतलब है कि इससे पहले पटरी पार और नदी पार क्षेत्रों में भी पट्टा वितरण शिविर आयोजित किए जा चुके हैं । जिनमें बड़ी संख्या में लोगों को पट्टे दिए गए थे।

फ्लाइंग ऑफिसर प्रेरणा पुरी को एयर विंग सीनियर डिवीजन एडिशनल रिफ्रेशर कोर्स 2022 में प्रथम स्थान
फ्लाइंग ऑफिसर प्रेरणा पुरी, प्रोफेसर-मनोविज्ञान विभाग, यूनिवर्सिटी, महारानी कॉलेज, जयपुर ने एनसीसी एकेडमी मलोट, पंजाब में 18 अप्रैल से 15 मई 2022 तक आयोजित प्रतिष्ठित एयर विंग सीनियर डिवीजन एडिशनल रिफ्रेशर कोर्स 2022 में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस रिफ्रेशर कोर्स में देश के विभिन्न भागों जिनमें तमिलनाडु कर्नाटक, हरियाणा, तेलंगाना, मणिपुर और राजस्थान इत्यादि के एनसीसी ऑफिसर्स ने भाग लिया। रिफ्रेशर कोर्स में ऑफिसर्स को हथियारों का प्रशिक्षण, फ्लाइट के सिद्धांत, एयरो मॉडलिंग, मीटरोलॉजी, नेवीगेशन, एयरक्राफ्ट इंस्ट्रूमेंट इत्यादि का प्रशिक्षण दिया गया।

प्रोफेसर प्रेरणा पुरी, 1 राज. एयर स्क्वान एनसीसी जयपुर, राजस्थान डायरेक्टरेट में एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर है। डॉ. प्रेरणा पुरी को एनसीसी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, समर्पित, अनुशासित और अनुकरणीय प्रदर्शन के फलस्वरुप वर्ष 2020 में डीजी एनसीसी कमेंडेशन कार्ड, बैज और नगद पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। डॉ. प्रेरणा पुरी, मनोविज्ञान विभाग, राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर में मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग सेल में को-कोऑर्डिनेटर है। साथ ही राजस्थान यूनिवर्सिटी वुमेंस एसोसिएशन में प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर का कार्य भी देख रही है।

जिन पत्थरों को बख्शी थी धड़कन, जुबां मिली तो हम पर ही बरस पड़े : राजे
जयपुर। पूर्व उपराष्ट्रपति भैंरोसिंह शेखावत पर लिखी धरती पुत्र भैंरोसिंह शेखावत पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में सोमवार को बिड़ला ऑडिटोरियम में पूर्व सीएम व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुन्धरा राजे ने कहा कि मैं शेखावत की चलती फिरती राजनीति की पाठशाला की विद्यार्थी थी। उससे मैं ही नहीं, कई राजनेता तालीम लेकर निखरे हैं। राजस्थान की गंभीर राजनीति में वे ही मुझे लेकर आए। आज मेरे मुकाम में उनकी अहम भूमिका है। वे कहते थे कि राजनीति में जितनी बाधायें आती हैं, जितना कठिन समय आता है। व्यक्ति उतना ही तप कर मजबूत होता है। ऐसे ही दौरे में अपने परायों की पहचान होती है।

मुश्किलें आती हैं तो सबसे पहले अधिकतर वे इंसान ही आपसे अलग होते हैं जिनकी आपने सबसे अधिक मदद की हो। इसलिए टीम का चयन सोच समझकर करें। उनकी इस बात का मुझे कई बार अहसास होता रहा है। वो एकदम सही कहते थे, ‘हम ही ने बख्शी थी धड़कनें जिन पत्थरों को, जुबां जब उन्हें मिली तो हम ही पर बरस पड़े’। वे जब 1996 में इलाज कराने विदेश गए तो जिन लोगों की उन्होंने खूब मदद की वे ही सरकार गिराने का ऑपरेशन चला रहे थे। राजनीति में वे सभी से मित्रता रखते थे, लेकिन पार्टी की बात आती थी तो किसी से समझौता नहीं करते थे। उनसे ही सीखा कि राजनीति को सेवा नीति बनाओ। उनकी सीख से ही हमारी सरकार रहीं तो अंतिम पंक्ति के लोगों को याद रख काम किए। उनसे जुड़े संस्मरण भी राजे ने सुनाए। कार्यक्रम में प्रदेशभर से लोग और भाजपा नेता, सांसद, विधायक, पूर्व जनप्रतिनिधि आए। सभागार भर गया। बाहर स्क्रीन पर भाषण सुना। जमकर राजे के पक्ष में कई बार नारेबाजी भी हुई।

कैलाश मेघवाल ने खुलकर कहा, 'विजनरी सीएम की आवश्यकता प्रदेश वसुन्धरा की तरफ देख रहा'
अध्यक्षता करते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने कहा कि राजस्थान को विजनरी सीएम की आवश्यकता है। राजस्थान वसुन्धरा राजे की ओर देख रहा है। क्योंकि उनमें प्रदेश को विजनरी सीएम दिखता है। राजे ने सीएम रहते हुए हर क्षेत्र में विजन से काम किया। वे भाजपा की राष्टÑीय उपाध्यक्ष हैं। इस नाते मैं वसुन्धरा से कहना चाहूंगा कि वे राजस्थान को दिशा देने से पीछे नहीं रहें। शेखावत से जुड़े भी कई संस्मरण सुनाए। कहा कि वे भाईचारे, संवेदनशीलता, मानवता की राजनीति करते थे। विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री राजपाल सिंह शेखावत ने भैंरोसिंह के अपने से जुड़े संस्मरण सुनाते हुए कहा कि राजे सरकार के कामों में शेखावत के कामों की झलक मिलती है। उनके दामाद व विधायक नरपत सिंह राजवी ने भी उनके बारे में विचार व्यक्त किए।