hand - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ऑस्टेलियाई तैराक शायना का हाथ टूटा, अब किसी इवेंट में नहीं उतरेगी
सिडनी। विश्व चैंपियनशिप में 100 मीटर फ्री स्टाइल की हीट के दौरान बुधवार को ऑस्टेलियाई तैराक शायना जैक का अभ्यास के दौरान हाथ टूट गया। इसी विश्व चैंपियनशिप में 4 गुणा 100 मीटर रिले में स्वर्ण और 4 गुणा 100 मीटर मेडले रिले मिश्रित में रजत पदक जीत चुकीं शायना अब अन्य इवेंट में हिस्सा नहीं ले सकेंगी। 23 साल की शायना ने 2017 विश्व चैंपियनशिप में दो रजत और दो कांस्य पदक जीते थे।

ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों पर बैन : महिला कैटेगरी में ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों के शामिल होने पर काफी बवाल हुआ था। इसके बाद फिना (विश्व स्विमिंग संगठन) ने महिला कैटेगरी में ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों के शामिल होने पर बैन लगा दिया है।

अब स्विमिंग की बड़ी प्रतियोगिताओं में ट्रांसजेंडर खिलाड़ी महिला कैटेगरी में शामिल नहीं हो पा रही हैं। इस वजह से काफी बवाल मचा हुआ है।

हालांकि रग्बी में भी ऐसा ही फैसला किया गया है। इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि बाकी खेलों में ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों पर ऐसे ही प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं।

पेयजल को तरसते आक्रोशित लोगों ने किया टंकी पर प्रदर्शन
बीकानेर।  बीकानेर पश्चिमी में स्थित मुरलीधर व्यास कॉलोनी में पिछले तीन दिन से ठप्प जलापूर्ति पर कॉलोनी वासियों में भारी रोष है। मोहल्ला वासियों ने कई बार अपने स्तर जलापूर्ति शुरू करवाने के लिए प्रयास किए, लेकिन काम नहीं बना। इस भीषण गर्मी में तीन दिन तक पूरी कॉलोनी में पानी नहीं आने से परेशान कॉलोनी वासियों ने मंगलवार सुबह मुरलीधर टंकी पर सैकड़ों की तादाद में इकटठा हो कर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर कांग्रेस नेता एवं राजस्थान राज्य विप्र कल्याण बोर्ड के सदस्य राजकुमार किराडू तत्काल मौके पर पहुंचे।

साथ ही भाजपा नेता व पूर्व पार्षद गोकुल जोशी, पार्षद प्रतीक स्वामी, जितेन्द्र जोशी, राजबिहारी जोशी, महेश पुरोहित, विजय आचार्य, योगेश बिस्सा, पंकज कल्ला गोपाल पुरोहित, गिरिराज जोशी, अजय पुरोहित, राजेश कुमार, त्रिभुवन रंगा, गिरधारी सुथार, विजय व्यास व नुकरा महाराज सहित बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। कांग्रेस के नेता किराडू ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही बुलाकर जलापूर्ति शुरू करवाने को कहा। एसडीएमए सीओ सिटी, जलदाय विभाग के एस ई बलवीर सिंह, एक्सईएनए एईएन व जेईएन की मौजूदगी में लिखित में आश्वासन लिया तथा कॉलोनी में हाथोंहाथ जलापूर्ति शुरु करवाई ।

कांग्रेस नेता राजकुमार किराडू ने बताया कि मुरलीधर व्यास कॉलोनी में टंकी होते हुए भी कॉलोनी को नया शहर टंकी से आपूर्ति की जा रही थी, लेकिन दो तीन दिन से यहां से भी आपूर्ति नहीं हो रही थी। जब उन्होंने अधिकारियों से जानकारी ली तो पता चला कि एमडीवी टंकी से गंगाशहर, श्रीरामसर, भीनासर व कई निजी कॉलोनियों में जलापूर्ति की जाती है, लेकिन अब से 4 घंटे इस टंकी से मुरलीधर व्यास कॉलोनी को आपूर्ति की जाएगी। जैसा कि पूर्व में भी यही व्यवस्था थी। किराडू ने बताया कि कर्मचारियों की कमी के चलते यह व्यवस्था बंद कर दी थी। अधिकारियों द्वारा 2 कर्मचारी नियुक्त करने का लिखित आदेश दिया।

स्क्रेप चोरी करने के दौरान ब्लास्ट, घायल के हाथ का पंजा गंभीर रूप से जख्मी
जैसलमेर। भारत पाकिस्तान की सीमा के निकट BSF की किशनगढ़ फील्ड फायरिंग रेंज के पास एक चरवाहे द्वारा अनफटे बम के छेड़छाड़ करने पर बम ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट में एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। धमाका इतना खतरनाक रहा कि घायल पिराने खान पुत्र रमजान खान का हाथ का पंजा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल को गम्भीर हालत में रामगढ़ अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जैसलमेर  रैफर किया गया। स्क्रेप चोरी करने के दौरान ब्लास्ट होने की आशंका जताई जा रही है। इससे पहले भी ऐसा ही हादसा हो चुका है, फिर भी सबक नहीं लिया गया। थोड़े से लालच में लोग जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।

राज्य सरकार कर रही है भेदभाव पूर्ण तरीके से काम- रामलाल शर्मा
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान की सरकार भेदभाव पूर्ण कार्य कर रही है और यह बात अब जगजाहिर होने लगी है। राजस्थान के अंदर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अगर किसी आंदोलन के अंदर लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज करवाते हैं तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जेल की सलाखों के पीछे भेजने का काम करते हैं। लेकिन राजस्थान में यही कार्य कांग्रेस के विधायक करें तो वह बेखोफ होकर आमजन की तरह सरेआम घूम सकते हैं। सरकार कानून के दायरे के अंदर उनके खिलाफ कोई कार्रवाई करने की मंशा नहीं रखती है और यह उदाहरण एक नहीं अनेकों मिलते हैं। चित्तौड़गढ़ के एक विधायक ने एसएचओ के विरुद्ध इतनी गालियां बकी है और एसएचओ ने परिवाद दर्ज करवाने के बावजूद भी सरकार उस विधायक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की और इसी तरीके से धौलपुर के एक विधायक ने किस तरीके से बिजली विभाग के एईएन व जेईएन के साथ मारपीट की, लेकिन उसके विरुद्ध भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।

भारतीय जनता पार्टी के समय कई विधायकों ने ऐसे कृत्य करने का साहस किया था लेकिन तत्कालीन भारतीय जनता पार्टी ने कार्रवाई करते हुए एक नजीर पेश की थी। प्रदेश के अंदर प्रशासनिक तंत्र को बेखोफ होकर अपने कार्य को अंजाम देने का पूरा अधिकार है और अगर कोई व्यक्ति उसमे कोई बाधा उत्पन्न करता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी और उदाहरण के लिए कोटा के अंदर भी तत्कालीन विधायक पहलाद गुंजन जी ने जब एक सीएमएचओ के साथ कहासुनी सुनी हुई थी तो उसमें पार्टी ने उन्हें निष्कासित करने का काम किया था और देवी सिंह भाटी ने भी अपने ही सचिव के विरुद्ध हाथापाई की थी तो पार्टी ने उनको मंत्रिमंडल से हटाने का काम किया था। एक नहीं अनेकों उदाहरण इस प्रकार के है कि भारतीय जनता पार्टी ऐसे कृत्यों को कभी भी सहन नहीं करती। लेकिन राजस्थान की सरकार भेदभाव पूर्ण तरीके से विधायकों को इतनी खुली छूट दे रखी है कि उनके मन के अंदर जो आए वो करें, सरकार रोकने वाली कतई नहीं है।

मदद के हाथ
अमेरिका के रुख की अनदेखी करके भारत ने अफगानिस्तान की मदद के लिए अपने हाथ बढ़ा दिए हैं। संकट से जूझ रहे वहां के नागरिकों के लिए भारी मात्रा में जीवन रक्षक दवाओं की पहली खेप भेजी है। इसके अलावा अब भारत अफगानिस्तान को 50 हजार टन अनाज और कुछ आवश्यक दवाओं की एक और खेप भेजने वाला है। यह मदद पाकिस्तान के रास्ते से जाने वाली है जिसके लिए पाकिस्तान ने अपनी सहमति दे दी है। दवाओं की पहली खेप उस विमान से भेजी गई, जो अफगान शरणार्थियों को भारत लेकर आया था। भारत अफगानिस्तान में व्याप्त संकट की अनदेखी नहीं कर सकता। अफगानिस्तान भारत का पड़ोसी देश है हालांकि अब वहां तालिबान की सरकार है। तालिबान को भारत सहित दुनिया के अनेक देश खतरनाक आतंकी संगठन मानते हैं, लेकिन वहां के नागरिकों की मदद मानवीय दृष्टिकोण से की जानी चाहिए और यही संदेश देने के लिए भारत ने मदद की पहल की है। तालिबान की सरकार बनने के बाद से भारत ने अपनी गतिविधियां लगभग रोक दी थीं, क्योंकि वह अमेरिका सहित दुनिया का रुख देख रहा था। अमेरिका नहीं चाहता था कि कोई देश अफगानिस्तान की मदद करे। लेकिन तालिबान की सरकार बनने के बाद चीन व रूस ने तालिबान की सरकार को समर्थन देना शुरू कर दिया था। यह भी भारत के लिए एक संकट था,क्योंकि चीन ने अफगानिस्तान में अपने पैर पसारने की पहल शुरू कर दी थी। इससे भारत को बड़ा खतरा पैदा हो सकता था। पाकिस्तान पहले से ही भारत से दुश्मनी भरे रिश्ते रखता आ रहा है। पाकिस्तान भी तालिबान की सरकार का समर्थक है। यदि अफगानिस्तान का झुकाव पाकिस्तान की तरफ बढ़ता है तो यह भी भारत के लिए एक संकट हो सकता है। इसलिए भारत केवल अमेरिका के रुख के साथ नहीं चल सकता। भारत अफगानिस्तान के खिलाफ खड़ा नहीं हो सकता और यह कूटनीतिक दृष्टि से भी ठीक नहीं रहता। अब भारत-रूस के रिश्ते भी मजबूत हुए हैं और भारत ने अमेरिका के विरोध के बावजूद रूस से हथियारों की खरीद की है। रूस तालिबान के प्रति नरम रुख रखता है। अब भारत ने अफगानिस्तान की मदद की तरफ हाथ बढ़ा दिए हैं और इससे वहां के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और उम्मीद है कि तालिबान की सत्ता भी भारत के हितों का ध्यान रखेगी।

दिवाली और भाईदोज पर भी खुलेंगे स्मारक
जयपुर। पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के अधीन आने वाले जयपुर के स्मारक और संग्रहालय दिवाली और भाईदोज पर पर्यटकों के अवलोकन के लिए खुले रहेंगे। ताकि त्योहार पर भी पर्यटक ऐतिहासिक इमारतों को निहार सकें। क्यूँकि अन्य राज्यों से इस समय पर्यटक परिवार सहित गुलाबी नगरी घूमने आते हैं। विभाग के अधीन आने वाले स्मारक अपने नियत समय पर खुलेंगे। साथ ही सायं 5.30 बजे बंद हो जाएँगे। दूसरी ओर गुरुवार को दीपावली पर नाहरगढ़ जैविक उद्यान और चिड़ियाघर पर्यटकों के अवलोकनर्थ बंद रहेंगे। वहीं 5 अक्टूबर को ये पर्यटकों की विज़िट के लिए फिर से खोल दिए जाएँगे।

राजकाज
मिल गया फ्री हैण्ड
जोधपुर वाले भाईसाहब ने शनि को अपने ही घर में मुंह क्या खोला, कइयों की हालत खराब हो गई। भाईसाहब की जुबान की तरकश से निकले तीर के अपने-अपने हिसाब से मायने निकाले जा रहे हैं। सामने वाले भाई लोग इसे अपने कॉन्फिडेंस से ओवर कॉन्फिडेंस करार देने में कोई कसर नहीं छोड़ नहीं रहे। राज का काज करने वाले लंच केबिनों में बतियाते हैं कि मारवाड़ के गांधीजी भी गांधी जयंती पर गांधीवादी तरीके से सामने वालों को जवाब देने के लिए छह महीनों से मौके की तलाश में थे। अब जब मौका मिला तो दिल्ली से फ्री हैण्ड मिलने के बाद इशारों ही इशारों में सामने वाले दोनों खेमों को संकेत दे दिया कि स्याळ के उतावल करने से बेर नहीं पकते।

चर्चा कंपाउण्ड इंटरेस्ट की
सूबे में इन दिनों पॉलिटिक्ल इंटरेस्ट को लेकर काफी चर्चा है। इंटरेस्ट भी सिम्पल रेट नहीं, बल्कि कंपाउण्ड रेट वाला है। इन्दिरा गांधी भवन में बने पीसीसी के ठिकाने पर आने वाला हर वर्कर इस इंटरेस्ट की रेट की चर्चा किए बिना नहीं रहता। चर्चा है कि जोधपुर वाले अशोक जी भाईसाहब ने सामने वालों से सारा मूलधन भी इंटरेस्ट समेत वसूल लिया। साल भर का इंटरेस्ट तो लोक लिहाज के चलते सिम्पल इंटरेस्ट रेट से वसूल लिया, लेकिन अब आगे का ब्याज कंपाउण्ड रेट से लेने से पक्का मूड बना चुके हैं। अब समझने वाले समझ गए, ना समझे वो अनाड़ी हैं।

जुगाड़ टीआरपी बढ़ाने का
आजकल टीआरपी को लेकर कइयों के चेहरे पर चिंता की लकीरें हैं। टेलीविजन रेटिंग पॉइंट जिसकी कम हो, समझा जाता है कि वह कुछ भी नहीं है। राज के नवरत्न भी टीआरपी को लेकर खोये-खोये से हैं। जब से चैनल वाले भाई लोगों ने टीआरपी मापने का यंत्र लगाया है, तब से हर कोई अपनी टीआरपी बढ़ाने की जुगाड़ में है। जोधपुर वाले भाई साहब के बाद पहियों  वाले महकमें के भाई साहब टीआरपी बढ़ाने का जुगाड़ ढूंढ कर फिलहाल नंबर दो पर टिके हैं। अब देखो ना प्रेस नोट जारी होने के बाद भी भाइया सोशल मीडिया पर आना नहीं भूलते हैं।

डिजायर बनी हुण्डी
गांवों की सरकार के चुनावों में हाथ वाले कई भाई लोगों का कई महीनों के सपने पूरे हो गए। होते भी क्यों नहीं, बेचारों ने पीएचक्यू से लगा कर सीएमओ तक ऐड़ियां घिस ली थी, मगर अपने बेटों-बेटियों की सिफारिशों पर कमाऊ पूतों को मन माफिक कुर्सियों पर नहीं बिठा पाए थे। पूर्वी दिशा के कुछ भाई लोगों की तो अपने समाज में किरकिरी तक होने की नौबत आ गई थी। बाड़ाबंदी के बीच फाइव स्टार होटल में लगी लॉटरी से उनकी डिजायर भी बाजार में हुण्डी की तरह चल पड़ी। राज का काज करने वालों में चर्चा है कि सबसे ज्यादा दुर्गति तो खाकी वाले साहब लोगों की हुई, जिनको मन मारकर ऐसे लोगों को मलाईदार कुर्सियों पर लगाना पड़ा, जिनकी वे कोसों तक शक्ल देखना पसंद नहीं करते थे।

अपने ही बने गले फांस
कहावत है कि राजनीति में कब किसका पक्षधर बन जाए और कब किसकी खिलाफत कर बैठे, पता ही नहीं चलता। अब देखो ना राज के पक्ष के दो पंच इन दिनों अपनी लाल आंखें दिखाने में कोई कसर छोड़ रहे। इनमें से एक पूर्वी राजस्थान में गंभीरी नदी का पानी पी पीकर राजनीति करते हैं, तो दूसरे की नस-नस में चंबल का पानी दौड़ रहा है। दोनों ही करप्शन की आड़ में अपने ही राज की जमकर खिंचाई कर रहे हैं। अब इनको कौन समझाए कि यह पब्लिक है, सब जानती है कि मनमाफिक काम हो जाए तो अफसर बहुत बढ़िया, वरना भ्रष्ट करार देने में ना तो आगा सोचना पड़ता है और न ही पीछा।

एक जुमला यह भी
इन दिनों राज का काज करने वालों की जुबान पर एक जुमला जोरों पर है। वो भी सफेद रंग वालों को लेकर। लंच केबिन में चर्चा है कि राज किसी का भी हो, सफेदी वालों की कुछ ज्यादा ही चलती है। आजकल तो ऊपर से नीचे तक सफेदी में रंगे लोगों की पहचान के लिए कोड शब्दों का प्रयोग भी होने लगे हैं। सत्ता के गलियारों में छोटी आस्तीन की बुशर्ट और पायजामा के साथ पगरखियां भी धौळी हो, समझते देर नहीं लगती की भाईसाहब असल में जमीन से जुड़े हैं। जमीन से जुड़े किसी भाईसाहब के यहां जश्नों में भी इन धौळों को पंक्तिवार खड़े देख कर हर कोई समझ जाता है कि साहब कौन से धंधे से जुड़े हैं।

एल. एल. शर्मा

(यह लेखक के अपने विचार हैं)