Bollywood Movies - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

2025 में आने वाली हैं कई फिल्में, एक्शन, थ्रिलर, राेमांस और नॉनस्टॉप कॉमेडी से बॉक्स ऑफिस पर मचेगी धूम
मुम्बई। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म आजाद भी 17 जनवरी  को रिलीज होगी। अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन और रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी 'आजाद' से अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगे। अभिषेक कपूर निर्देशित फिल्म आजाद का निर्माण रोनी स्क्रूवाला और प्रज्ञा कपूर ने किया है। यह फिल्म महाराणा प्रताप और उनके घोड़े चेतक से प्रेरित मानी जा रही है। अक्षय कुमार की फिल्म स्काई फ़ोर्स 24 जनवरी को प्रदर्शित होगी। फिल्म स्काईफोर्स का निर्देशन अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केवलानी ने किया है, जबकि इसका निर्माण मैडॉक फिल्म्स के तहत दिनेश विजन और अमर कौशिक और जियो स्टूडियोज के तहत ज्योति देशपांडे ने किया है । इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ निमरत कौर, सारा अली खान और वीर पहाड़यिा हैं । यह फिल्म 1965 के भारत-पाकिस्तान हवाई युद्ध में पाकिस्तान के सरगोधा एयरबेस पर भारत के जवाबी हमले पर आधारित है।

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' 31 जनवरी को रिलीज होगी।जाने-माने मलयालम फिल्म निर्देशक रोशन एंड्रयूज निर्देशित और जी स्टूडियोज और सिद्धार्थ रॉय कपूर निर्मित फिल्म 'देवा' में शाहिद कपूर के अलावा पूजा हेगड़े की भी अहम भूमिका है। आमिर खान के बड़े बेटे जुनैद खान ने अपनी पहली फिल्म 'महाराज' से अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा मनवाया था। अब वह अपनी दूसरी फिल्म लवयापा के लिए तैयार हैं। अद्वैत चंदन के निर्देशन में बनी, इस फिल्म में खुशी कपूर की भी अहम भूमिका है। यह फिल्म सात फरवरी को रिलीज होगी।
विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की लक्ष्मण उतेकर निर्देशित फिल्म 'छावा' फरवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्माण दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स ने किया है। इस फिल्म में विक्की कौशल, मराठा राजा छत्रपति संभाजी महाराज के किरदार में नजर आयेंगे। विक्की कौशल के अलावा, छावा में रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।

वरुण धवन की फिल्म 'बेबी जॉन' का ट्रेलर रिलीज
मुंबई। बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो वरुण धवन की आने वाली फिल्म 'बेबी जॉन' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म बेबी जॉन ने वरुण धवन ने पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभायी है, जो अपनी बेटी की सेफ्टी के लिए ना केवल अलग-अलग ट्रांसफॉर्मेशन करता है, बल्कि अलग-अलग जगह की यात्रा भी करता है। फिल्म में वरुण धवन का जो अवतार देखने को मिल रहा है, वह अब तक देखने को नहीं मिला है। उनका जबरदस्त एक्शन देखने लायक है। विलेन के रूप में जैकी श्रॉफ का खूंखार लुक भी ट्रेलर की जान है। अच्छों के लिए भगवान, बुरों के लिए हैवान...जैसे धांसू डायलॉग्स भी ट्रेलर में हैं, जो रोंगटे खड़े करने वाले हैं। फिल्म बेबी जॉन के ट्रेलर में एक्शन, रोमांस और ड्रामा सबकुछ भरपूर देखने को मिल रहा है। वरुण धवन ने बेबी जॉन के ट्रेलर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। ट्रेलर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, एक्शन, फायर, और बेहिसाब अच्छी वाइब्स। बेबी जॉन आपके लिए यह सब कुछ लेकर आ रही है।

वरुण धवन ने कहा, 'बेबी जॉन' का हिस्सा बनकर मैं बेहद रोमांचित हूं, यह फिल्म एक बहुत ही भावनात्मक और पावरफुल जर्नी है। इस किरदार को निभाना एक अविश्वसनीय अनुभव रहा, ट्रेलर में इस कहानी की तीव्रता और झलक दिखाई गई है। मैं दर्शकों द्वारा इसे बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हूं। इस प्रोजेक्ट पर काम करना वाकई खास रहा है। मैं इसे सभी के साथ साझा करने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। फिल्म बेबी जॉन में वरुण धवन, कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी, जैकी श्रॉफ और राजपाल यादव की अहम भूमिका हैं। मुराद खेतानी, प्रिया एटली और ज्योति देशपांडे द्वारा निर्मित ,एटली और सिने1 स्टूडियोज के सहयोग से जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और कालीस द्वारा निर्देशित फिल्म बेबी जॉन 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

'गणेशा उत्सव' फिल्म हो या 'देवा श्री गणेशा' गीत, बॉलीवुड दिखाता रहा है गणेश उत्सव की श्रद्धा
मुंबई। 'गणेश चतुर्थी' उन चंद त्योहारों में से एक है जिसे हिन्दी फिल्मों में बड़े धूमधाम से दर्शाया जाता रहा है। देश के विभिन्न हिस्सों और खासकर महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी काफी उत्साह और धूमधाम से मनाया जाता है। भगवान गणेश के आगमन से लेकर उनकी विदाई तक श्रद्धालु पूरे भक्ति भाव से उनकी पूजा अर्चना करते हैं। बॉलीवुड के फिल्मकार प्रथम पूज्य गणेशजी के आगमन और विदाई दोनों को बेहद ही खूबसूरत अंदाज में दिल को छू लेने वाले गीतों के साथ पेश करते रहे हैं।

निर्माता निर्देशक दादा साहब फाल्के की वर्ष 1925 में प्रदर्शित फिल्म ''गणेशा उत्सव'' संभवत पहली फिल्म थी जिसमें भगवान गणेश की महिमा को रुपहले पर्दे पर पेश किया गया था। वर्ष 1936 में प्रदर्शित फिल्म ''पुजारिन'' में भी भगवान गणेश पर आधारित गीत और दृश्य रखे गये थे। तिमिर वरन के संगीत निर्देशन में बनी फिल्म का यह गीत ''हो गणपति बप्पा मोरया'' आज भी श्रोताओं को भाव विभोर कर देता है और महाराष्ट्र में तो इन दिनों सभी जगह इसकी गूंज सुनाई दे रही है। सत्तर के दशक में भगवान गणेश की महिला का वर्णन करते हुये कई फिल्मों का निर्माण किया गया। इनमें वर्ष 1977 में प्रदर्शित फिल्म जय गणेश प्रमुख है। एस.एन. त्रिपाठी के संगीत निर्देशन में पाश्र्वगायिका सुषमा श्रेष्ठ और पूर्णिमा की आवाज में रच बसे गीत ''जय गणेश जय गणेश देवा माता जाकी पार्वती पिता महादेवा'' में गणेश भगवान की महिमा का गुनगान किया गया है।

अस्सी के दशक में भी गीतकारों ने कुछ फिल्मों में भगवान गणेश पर आधारित गीतों की रचना की। वर्ष 1981 में मिथुन चक्रवर्ती की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ''हम से बढकर कौन'' उल्लेखनीय है। मोहम्मद रफी और किशोर कुमार की युगल आवाज में रचा बसा युगल गीत ''देवा हो देवा गणपति देवा'' गणपति गीतों में अपना विशिष्ट मुकाम रखता है। अब तो इस गीत के बिना गणपति गीतों की कल्पना ही नहीं की जा सकती है। वर्ष 1990 में प्रदर्शित फिल्म ''अग्निपथ'' में भी गणेश चतुर्थी उत्सव को धूमधाम से मनाये जाते हुए दिखाया गया था। अमिताभ बच्चन अभिनीत इस फिल्म में सुदेश भोंसले और कविता कृष्णामूर्ति की आवाज में भगवान गणेश की विदाई को दर्शाता गीत ''गणपति अपने गांव चले कैसे हमको चैन पड़े'' श्रोताओं के दिल परनब्बे के दशक में ही प्रदर्शित फिल्म ''वास्तव'' में भी भगवान गणेश के उत्सव को रूपहले पर्दे पर पेश किया गया। इस फिल्म में जतिन ललित के संगीत निर्देशन में रवीन्द्र साठे की आवाज में गीतकार समीर द्वारा रचित आरती ''जय देव जय देव'' में भगवान श्री गणेश की महिमा का वर्णन किया गया है। वर्ष 2006 में अरसे बाद शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ''डॉन'' में भी गणेश जी पर आधारित गीत सुनने को मिले जो श्रोताओं ने काफी पसंद किये। डॉन के गाना 'तुझको फिर से जलवा दिखाना ही होगा, अगले बरस आना है, आना ही होगा...', इस गाने को बप्पा के विसर्जन के समय जरूर बजाया जाता है।

वर्ष 2007 में बच्चों पर आधारित फिल्म ''माई फ्रेंड गणेशा'' और ''बाल गणेशा'' का निर्माण किया गया जो बच्चों के साथ ही युवाओं में भी काफी लोकप्रिय हुआ। इस फिल्म की लोकप्रियता का अंदाजा इसी तथ्य से लगाया जा सकता है कि कई बच्चे अपने आप को 'गणेश' समझने लगे।अजय देवगन और परेश रावल की कॉमेडी फिल्म अतिथि तुम कब जाओगे में भी गणेशोत्सव को काफी प्यारे अंदाज में दिखाया गया था। दर्शकों ने फिल्म के इस सीन को पसंद किया था।

ऋतिक रोशन, प्रियंका चोपड़ा और संजय दत्त की फिल्म अग्निपथ के गाने'देवा श्री गणेशा'में  ऋतिक बप्पा की पूजा करते नजर आए थे। इस गाने को पूजा के पंडालों में खूब बजाया जाता है।

बालीवुड के फिल्मकार अपनी फिल्मों में गणेश चतुर्थी के उत्सव को मनाते आये है। ऐसी फिल्मों में श्री गणेश जन्म, श्री गणेश महिमा, श्री गणेश विवाह, गणेश चतुर्थी, श्री गणेश, सागर संगम, गंगा सागर, जय द्वारकाधीश, घर में राम गली में श्याम, कालचक्र, साहस, श्री गणेश महिमा, जलजला, हम पांच, आज की आवाज, अंकुश, टक्कर, दर्द का रिश्ता, मरते दम तक, इलाका आदि फिल्में शामिल है। अपनी अमिट छाप गया है।