enforcement officer - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राशन डीलर्स से अफसर की मिलीभगत गरीबों का 63 लाख का गेंहू डकार गए, सचिव की जांच में और ज्यादा मिला गेंहू गबन
जयपुर। राजस्थान में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत गरीबों को मिलने वाले गेंहू का आठ राशन डीलर्स के साथ मिलकर 63 लाख के 2,338 क्विंटल गेंहू का गबन करने के आरोप में खाद्य सचिव अम्बरीश कुमार ने खैरथल-तिजारा की ईओ (प्रवर्तन अधिकारी) रहीं रेखा खींची को सेवा से बर्खास्त किया है। खींची को अतिरिक्त खाद्य आयुक्त की जांच में दोषी पाए जाने पर पहले दंड के रूप में एक वेतन वृद्धि रोकने का आदेश 14 अगस्त 2025 को किया गया था, लेकिन खुद को निर्दोष बताते हुए रेखा ने इसकी सुनवाई अपील 27 फरवरी 2026 को सचिव अम्बरीश कुमार के यहां कर दी। उन्होंने सुनवाई के बाद तथ्यों की जांच में दोष को अत्यंत गंभीर मानते हुए वेतन वृद्धि को नाकाफी माना और उन्हें सेवा से बर्खास्त किया।

मामले की शिकायत किशनगढ़ बास के पूर्व विधायक रामहेत यादव ने सीएमओ में की थी। अतिरिक्त खाद्य आयुक्त ने जांच में छह दुकानों पर 1842.26 क्विंटल गेंहू का गबन माना, लेकिन जब सचिव स्तर पर मामले की गहन जांच हुई तो रेखा के 2 साल 6 माह के कार्यकाल में आठ डीलर्स के यहां अनियमितताएं और गबन हुए गेंहू की मात्रा 2338 क्विंटल मिली।

रेखा से 15.75 लाख और डीलर्स से 47.25 की वसूली भी होगी

27 रुपए प्रति किलोग्राम गेंहू का मूल्य तय कर गबन हुए 63 लाख रुपए के सरकारी गेंहू की कीमत अब रेखा खींची और डीलर्स से वसूली जाएगी। रेखा से 25 फीसदी यानी 15.75 लाख और दोषी डीलर्स से 47.25 लाख रुपए की वसूली तीन माह में होगी। खींची के प्रोबीडेन्ट फंड, जीपीएफ या पेंशन फंड से राशि ली जाएगी।

प्रवर्तन अधिकारी बारां को आकस्मिक चेकिंग के दौरान 1 लाख 76 हजार रुपए के साथ पकड़ा
कोटा। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी की कोटा इकाई ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को  दिनेश चौबे प्रवर्तन निरीक्षक हाल पदोन्न्त प्रवर्तन अधिकारी, कार्यालय जिला रसद अधिकारी, जिला बारां को आकस्मिक चैकिंग के दौरान 1 लाख 76 हजार रुपये संदिग्ध रिश्वत राशि के साथ पकड़ा है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी की कोटा इकाई को एक गोपनीय सूचना मिल रही थी कि दिनेश चौबे प्रवर्तन निरीक्षक हाल पदोन्न्त प्रवर्तन अधिकारी, कार्यालय जिला रसद अधिकारी, जिला बारां द्वारा राशन डीलरों एवं दलालों से अवैध वसूली की जा रही है तथा शुक्रवार को भारी धनराशि लेकर बारां से जयपुर जा रहा है। इस पर एसीबी कोटा के उप महानिरीक्षक पुलिस कल्याणमल मीणा के सुपरविजन में एसीबी की कोटा इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  विजय स्वर्णकार के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया किया गया और एसीबी पुलिस निरीक्षक  देशराज के सुपरविजन में बनाई टीम ने कोटा रेलवे स्टेशन पर आकस्मिक चैकिंग की कार्रवाई करते हुए दिनेश चौबे प्रवर्तन निरीक्षक हाल पदोन्न्त प्रवर्तन अधिकारी, जिला बारां को दौरान आकस्मिक चैकिंग 1 लाख 76 हजार रुपये संदिग्ध रिश्वत राशि के साथ पकड़ा है। उक्त संदिग्ध राशि के संबंध में पूछने पर संदिग्ध दिनेश चौबे द्वारा कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिया जाने पर, धनराशि को मौके पर जब्त किया गया। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस  स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्रवाई जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।