made - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सिंथेटिक ट्रैक बनने पर कोटा के धावकों की गति बढ़ेगी
कोटा। भारत में कई खिलाड़ी ऐसे हुए हैं जिन्होंने अपने खेल की दम पर अन्तरराष्टÑीय स्तर पर खूब नाम कमाया है। अलग-अलग खेल स्पर्धाओं में पदक लाकर देश का नाम रोशन किया है। एथलीट खेल में मिल्खा सिंह ने अपनी उड़ान भरकर देश को कई उपलिब्धयां दिलाई है। एथलीट में अब कोटा के खिलाड़ी भी मिल्खा सिंह की तरह खेल दुनिया में परचम लहराने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। रोजाना कड़ा अभ्यास कर अपनी प्रतिभा को निखारने में जुटे हुए है। एथलीट खेल काफी पुराना है। पुराने जमाने में भी (एथलीट) दौड़ लगाने की प्रतियोगिताएं हुआ करती थी। समय बदलने के साथ इसमें निरन्तर बदलाव आता गया। गांवों के स्तर पर खेली जानी वाली दौड़ तेजी से विकसित होती हुई अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंच गई। कोटा में भी एथलीट खिलाड़ियों की संख्या निरन्तर बढ़ती जा रही है। सिंथेटिक ट्रैक हो रहा तैयार कोटा में एथलीट खिलाड़ियों के लिए राष्टÑीय व अन्तरराष्टÑीय स्तर की सुविधाएं नहीं है। खिलाड़ियों को सामान्य मैदान में ही दौड़ लगाकर अपनी तैयारी करनी पड़ती है। अब श्रीनाथपुरम स्थित स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक तैयार किया जा रहा है। गत दिनों इसका शिलान्यास हो चुका है। सिंथेटिक ट्रैक तैयार होने के बाद खिलाड़ियों को नेशनल स्तर की सुविधाएं मिलना शुरू हो जाएगी। राष्ट्रीय व अन्तरराष्टÑीय स्तर की प्रतियोगिताएं सिंथेटिक ट्रैक पर ही होती है।

इस ट्रैक को ऑल वेदर ट्रैक के नाम से भी जाना जाता है। इसका मतलब है कि हर मौसम में चलने वाला ट्रैक। इस ट्रैक के बनने के बाद कोटा के खिलाड़ी बड़ी प्रतियोगिताओं में अपना जलवा दिखा पाएंगे। स्कूली बच्चे भी शामिल श्रीनाथपुरम स्टेडियम में स्कूली बच्चे भी एथलीट में खेल में रुझान दिखा रहे हैं। पिछले दो साल से कोरोना के चलते खेल गतिविधियां ठप थी। जिसके चलते खेलों की तैयारी कर रहे खिलाड़ियों को मायूसी हाथ लग रही थी। अब फिर से खेल गतिविधियां शुरू होने से बच्चों की भागीदारी बढ़ने लगी है। स्कूली बच्चों में काफी उत्साह नजर आ रहा है। सुबह शाम कर रहे अभ्यास कोटा में एथलीट के खिलाड़ियों के लिए विभिन्न मैदान बने हुए हैं। इन मैदानों में काफी संख्या में खिलाड़ी निरन्तर अभ्यास करने आते हैं। कई लोग फिटनेस को बरकरार रखने के लिए एथलीट में भाग लेते हैं। शहर में सबसे ज्यादा खिलाड़ी नयापुरा स्टेडियम और श्रीनाथपुरम स्टेडियम में प्रैक्टिस करने के लिए पहुंचते हैं। फिलहाल 80 बालक खिलाड़ी एथलीट खेल प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी कर रहे हैं। इन्हें एथलीट कोच नियमित रूप से ट्रैनिंग दे रहे हैं। स्टेडियम में सुबह व शाम को अलग-अलग बैच में टैÑनिंग दी जा रही है। इनमें बच्चों से लेकर युवा वर्ग के खिलाड़ी शामिल हैं। अलग-अलग आयु वर्ग के लिए समय तय कर रखा है। इससे खिलाड़ियों को अभ्यास करने में परेशानी नहीं आती है। खिलाड़ी तभी तैयार होते हैं जब खेल के लिए पर्याप्त सुविधा मिले। कोटा में सिंथेटिक ट्रैक की कमी काफी समय से खल रही है। इससे खिलाड़ियों को सामान्य मैदान में अपने अभ्यास करना पड़ता है। अब कोटा में भी सिंटेथिक ट्रैक बनने की राह आसान हो गई। श्रीनाथपुरम में इसका शिलान्यास हो चुका है। इसी साल इसके पूरा होने की उम्मीद है। इससे एथलीट खेल को नई ऊंचाइयां मिलेगी। - तरुण शर्मा,एथलीट कोच

ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल में पहुंचीं सानिया, पहली बार विम्बलडन के मिश्रित युगल में बनाई जगह
लंदन। भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने अपने क्रोएशियाई साथी मेट पाविक के साथ मिलकर गेबरियेला डाब्रोस्की और जॉन पियर्स की मिश्रित युगल जोड़ी को हराकर विम्बलडन के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सानिया-मेट की जोड़ी ने सोमवार को हुए क्वार्टरफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के जॉन पियर्स और कनाडा की गेबरियेला डाब्रोस्की को 6-4, 3-6, 7-5 से शिकस्त दी। सानिया ने इस जीत के साथ पांच साल बाद किसी ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

सानिया पहली बार विम्बलडन के मिश्रित युगल सेमीफाइनल में पहुंची हैं। इससे पहले वह 2011, 2013 और 2015 के क्वार्टरफाइनल में हारकर बाहर हो चुकी हैं। छह बार की ग्रैंड स्लैम विजेता सानिया मिर्जा 2009 ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2012 फ्रेंच ओपन और 2014 यूएस ओपन का मिश्रित युगल का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। सेमीफाइनल में भारतीय-क्रोएशियाई जोड़ी का सामना रोबर्ट फराह-जेलेना ओस्तापेनको या नील स्कूप्सकी-डेजीरे क्रॉजकि में से किसी एक जोड़ी से होगा।

शिक्षा बोर्ड के फेल अभ्यर्थी ने बना ली फर्स्ट डिविजन की मार्कशीट!
अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में फेल हुए एक अभ्यर्थी ने बोर्ड से न केवल पास की डुप्लीकेट मार्कशीट बनवा ली, बल्कि फर्स्ट डिविजन मार्क्स भी प्राप्त कर लिए, लेकिन प्रमाण-पत्र लेना भूल गया। जब प्रमाण-पत्र की आवश्यकता हुई और डुप्लीकेट के लिए आवेदन किया तो पकड़ा गया। फर्जी तरीके से पास की मार्क्सशीट लेने पर बोर्ड कार्मिकों ने उसके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराने की चेतावनी दी तो वह बिना प्रमाण-पत्र लिए ही भाग छूटा। सूत्रों के मुताबिक बोर्ड प्रशासन ने इस प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।

दो संविदाकर्मियों से की पूछताछ

दो संविदाकर्मी संदेह के घेरे में हैं। जानकारी के मुताबिक परीक्षा सेल में संविदा पर कार्यरत दो कम्प्यूटर कार्मिकों से इस सिलसिले में पूछताछ की जा रही है कि फेल अभ्यर्थी ने  बोर्ड परीक्षा पास होने की मार्कशीट कैसे और किस माध्यम से प्राप्त की। इस प्रकरण ने बोर्ड की विश्वसनीयता और पारदर्शिता पर भी गंभीर सवाल खडेÞ कर दिए हैं। हालांकि इस सेल से जुड़े अधिकारी अब सफाई दे रहे हैं कि बोर्ड द्वारा छपवाई गई ब्लैंग प्रिंटेड मार्कशीट गलती से एकसाथ चिपककर चली गई होगी।

सत्यापन के दौरान पकड़ा गया फर्जीवाड़ा

विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक सत्र 2020-21 की परीक्षा में सम्मिलित एक परीक्षार्थी ने फेल होने के बाद भी फर्स्ट डिविजन से पास होने की मार्कशीट प्राप्त कर ली। लेकिन जब सर्टिफिकेट के लिए आवेदन किया तो परीक्षा सेल के सहायक निदेशक अनिल पाटनी ने सत्यापन के दौरान मामले को पकड़ लिया। सूत्रों के मुताबिक पाटनी ने अभ्यर्थी को बुलाकर पूछताछ की और फर्जी तरीके से मार्कशीट प्राप्त करने पर पुलिस में मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी तो वह भाग छूटा। अब उसके आवेदन फार्म में लिखे मोबाइल नम्बर और अन्य जानकारी से उसके बारे में पड़ताल की जा रही है।

बोर्ड अधिकारियों से नहीं हो सका सम्पर्क
इस संबंध में बोर्ड के प्रशासक लक्ष्मीनारायण मंत्री एवं सचिव मेघना चौधरी से बोर्ड प्रशासन का पक्ष जानने के लिए उनसे मोबाइल पर फोन कर सम्पर्क करने के प्रयास किए, लेकिन उनसे सम्पर्क नहीं हो सका। वहीं परीक्षा सेल के सहायक निदेशक अनिल पाटनी से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया तो उनका मोबाइल भी लगातार स्वीच आॅफ मिला।

डाक टिकट से बनी पहचान, लोगों में बढ़ रहा रुझान
कोटा। डाक विभाग की ओर से संचालित मायटिकट योजना आमजन को काफी रास आ रही है। इस योजना के तहत आमजन अपने नाम की पहचान बना सकता है। इसके लिए ज्यादा रकम खर्च नहीं करनी पड़ेगी। कम खर्च में आमजन अपने नाम से डाक टिकट छपा सकता है और इसका उपयोग अन्य डाक टिकटों की तरह किया जा सकता है। आम तौर पर डाक टिकटों पर महापुरुषों के चित्र लगे होते हैं। अलग-अलग मूल्य के डाक टिकटों पर अलग-अलग महापुरुषों के चित्र बने होते हैं। जिसके साथ टिकट का मूल्य भी लिखा रहता है। लोगों की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से डाक विभाग ने आमजन के डाक टिकट जारी करने के लिए माय टिकट योजना शुरू की। इसमें कोई भी व्यक्ति अपनी फोटो डाक टिकट पर लगवा सकता है। इस टिकट का रजिस्ट्री व अन्य डाक सामग्री भेजने में इस्तेमाल किया जा सकता है।

यह है योजना

डाक विभाग की ओर से माई टिकट योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत स्वयं का डाक टिकट बनवाया जा सकता है। डाक  टिकट पर फोटो भी रहेगी। यह डाक टिकट उसी तरह काम करेगा जैसे अन्य डाक टिकट काम करते हैं। डाक विभाग ने यह योजना लोगों को डाक घर से जोड़ने और नई सुविधा उपलब्ध कराने के मकसद से चलाई है। डाक विभाग की ओर से सभी लोगों को अपने नाम से डाक टिकट बनवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

तीन सौ जमा करवाओ, अपना टिकट बनवाओ

डाक विभाग की इस योजना के तहत डाक टिकट बनवाने के लिए डाक घर में जाकर निर्धारित फार्म भरना होगा। फार्म जमा कराते समय तीन सौ रुपए जमा करवाने होंगे। इस राशि में पांच-पांच रुपए के 12 टिकट बनाकर फार्म भरने वाले उपभोक्ता को दिए जाएंगे। इसके बाद उपभोक्ता इन टिकटों का उपयोग रजिस्ट्री और अन्य डाक सामग्री भेजने में उपयोग कर सकता है। वहीं उपभोक्ता इन टिकटों को संग्रहण कर अपने पास भी रख सकता है।

मशीन से होती है छपाई

डाक विभाग की ओर से टिकटों की छपाई के लिए अलग से मशीन की व्यवस्था की गई है। यह मशीन में पूरे जिले में केवल प्रधान डाकघर में लगाई जाती है। कोटा शहर में यह मशीन नयापुरा स्थित प्रधान डाकघर में लगा रखी है। इस मशीन का सेटअप अलग तरह से होता है।

हर माह आ रहे आठ आवेदन

डाक विभाग के अनुसार माई टिकट योजना के प्रति लोगों की काफी रुचि बनी हुई है। योजना के शुरुआत के समय आमजन को इसकी जानकारी नहीं थी। ऐसे में विभाग ने डाकघर में विभिन्न कार्यों के लिए आने वाले लोगों को इसकी जानकारी देना शुरू किया। जब लोगों को इस योजना की जानकारी मिली तो उन्होंने इसमें काफी रुचि दिखाई। प्रारम्भ में इस योजना में आवेदन करने लोगों की संख्या काफी कम थी। बाद में इसकी उपयोगिता को देखते हुए आमजन की योजना में भागीदारी बढ़ती चली गई। वर्तमान में हर माह करीब आठ आवेदन इस योजना के तहत अपना डाक टिकट बनवाने के लिए आ रहे हैं।

रजिस्ट्री और साधारण डाक में अभी भी डाक टिकटों का उपयोग होता है। इस योजना के तहत उपभोक्ता को पांच-पांच रुपए के 12 टिकट दिए जाते हैं। तीन सौ रुपए जमा कराने के बाद 60 रुपए के डाक टिकट बनाकर दिए जाते हैं। इन टिकटों का उपयोग आवेदनकर्ता अपनी सुविधा के अनुसार कर सकता है।

- सुशील कुमार राठौर, सहायक डाक अधीक्षक नयापुरा

विश्व की नंबर वन महिला टेनिस खिलाड़ी स्वियाटेक ने बनाया रिकॉर्ड
लंदन। विश्व की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी इगा स्वियाटेक ने मंगलवार को क्रोएशिया की जान फेट को विम्बलडन के पहले दौर में हराकर लगातार मुकाबले जीतने का नया रिकॉर्ड स्थापित किया। स्वियाटेक ने फेट को 6-0, 6-3 के सीधे सेटों में हराकर लगातार 36वीं जीत दर्ज की। वह सन् 2000 के बाद से सबसे ज्यादा लगातार मुकाबले जीतने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। वहीं पुरुष वर्ग में ब्रिटेन के टेनिस स्टार एंडी मरे ने आॅस्ट्रेलिया के जेम्स डकवर्थ को हराकर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। इस महीने स्टटगार्ट ओपन के फाइनल में पेट की चोट के बाद पहली बार खेल रहे मरे ने यहां सेंटर कोर्ट में डकवर्थ को 4-6, 6-3, 6-2, 6-4 से हराया। अब मरे का सामना 20वीं नंबर के अमेरिकी खिलाड़ी जॉन इस्नर से होगा।

सेरेना ने जीते थे लगातार 35 मैच
इससे पहले 21वीं सदी में सबसे ज्यादा लगातार मुकाबले जीतने का रिकॉर्ड पांच बार की विम्बलडन विजेता वीनस विलियम्स के नाम था, जिन्होंने लगातार 35 मैच जीते थे। स्वियाटेक ने पहले सेट में हमलावर होते हुए फेट को 6-0 से हरा दिया। फेट ने दूसरे सेट में बेहतर खेल दिखाते हुए 3-1 की बढ़त हासिल की, लेकिन 21 वर्षीय स्वियाटेक ने लगातार पांच गेम जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। दूसरे दौर में स्वियाटेक का सामना नीदरलैंड की लेस्ली केरखोव से होगा।

पार्किंग ठेकेदार ने बना लिया ठेके का फर्जी नवीनीकरण आदेश, राजस्व उपायुक्त ने एफआईआर दर्ज कराने के लिए लिखा पत्र
जयपुर। नगर निगम जयपुर हेरिटेज का विवादों से नाता टूट नहीं रहा है और कार्मिकों की मदद से एक पार्किंग ठेकेदार ने पार्किंग ठेका स्थल के नवीनीकरण का फर्जी आदेश तैयार कर लिया है, जिससे निगम प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। मामला सामने आने के बाद निगम हेरिटेज राजस्व उपायुक्त ने अशोक नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराने के लिए थानाधिकारी को पत्र भी लिखा है। पार्किंग ठेकेदार भरत सिंह की फर्म महादेव एसोसिएट्स ने मालवीय मार्ग पर एयरटेल आॅफिस के बाहर के पार्किंग स्थल के टेंडर के नवीनीकरण का फर्जी आदेश तैयार कर लिया।

यह फर्म वर्ष 2019 में घाटगेट पार्किंग के टेंडर की शर्तों की पालना न करने पर जुलाई 2020 में ब्लैक लिस्टेड हो गई थी, लेकिन अधिकारियोंं ने इस ठेकेदार पर मेहरबानी दिखाते हुए वर्ष 2021 में दुबारा टेंडर दे दिया। सूत्रों के अनुसार ठेकेदार भरत सिंह ने 3 अक्टूबर, 2019 को ई-नीलामी में घाटगेट पार्किंग स्थल की उच्चतम बोली लगाकर टेंडर उठाया था, लेकिन टेंडर की शर्तों की पालना न करने पर फर्म को नगर निगम के तत्कालीन राजस्व उपायुक्त ने 17 जुलाई, 2020 को आदेश जारी कर ब्लैक लिस्टेड कर दिया था। साथ ही ग्रेटर व हेरिटेज नगर निगम के सभी टेंडरों और नीलामी में शामिल होने पर भी रोक भी लगाई थी।

नकली कागजात नगर निगम के आॅफिस की फाइल में भी लगा दिए
नगर निगम हेरिटेज के राजस्व शाखा के अधिकारियों ने मेहरबानी दिखाते हुए इस फर्म को मालवीय मार्ग पर एयरटेल आॅफिस के बाहर का पार्किंग ठेका दे दिया। ठेकेदार ने एक साल तक पार्किंग का काम किया। मई में काम पूरा होने से चंद दिन पहले ही महादेव एसोसिएट्स ने इस पार्किंग ठेके के नवीनीकरण का फर्जी आदेश 13 अप्रैल, 2022 की तारीख के साथ तैयार कर लिया और राजस्व उपायुक्त के फर्जी हस्ताक्षर भी कर लिए। यह नकली कागजात नगर निगम के आॅफिस की फाइल तक में लगा दिए गए। उपायुक्त राजस्व दीपाली भगोतिया ने बताया कि जांच में कागज को पहचान लिया और 3 जून को ठेका फर्म और प्रोपराइटर भरत सिंह के खिलाफ  एफआईआर दर्ज करवाने के लिए अशोक नगर थाने में पत्र लिखा हैं।

झूठे आरोप लगाने वाले मोदी और देश से माफी मांगे: शाह
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि गुजरात दंगों के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से यह स्पष्ट हो गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर राजनीतिक षड्यंत्र के तहत आरोप लगाए गए थे और यह आरोप लगाने वाले लोगों को अब मोदी, देश और भारतीय जनता पार्टी से माफी मांगनी चाहिए। शाह ने शनिवार अपने एक साक्षात्कार के  अंशों को सिलसिलेवार ट्वीट में सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कहा कि न्यायालय के निर्णय से यह स्पष्ट हो गया है कि यह सभी आरोप राजनीतिक षड्यंत्र के तहत लगाए गए थे और अब आरोप लगाने वाले लोगों को मोदी से माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने कहा,''सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से ये फिर एक बार सिद्ध हुआ है कि नरेंद्र मोदी जी पर लगाए गये आरोप एक राजनीतिक षड्यंत्र था। मोदी जी बिना एक शब्द बोले, सभी दुखों को भगवान शंकर के विषपान की तरह 18-19 साल तक सहन करके लड़ते रहे। अब सत्य सोने की तरह चमकता हुआ बाहर आया है, यह गर्व की बात है।'' हाल ही में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय द्वारा की गई पूछताछ के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए धरने और विरोध प्रदर्शनों पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने

एक अन्य ट्वीट में  कहा,'' लोकतंत्र में संविधान का सम्मान कैसे हो सकता है इसका आदर्श उदाहरण नरेंद्र मोदी जी ने प्रस्तुत किया है। मोदी जी से घंटों पूछताछ हुई लेकिन हमने कोई धरना-प्रदर्शन नहीं किया। झूठे आरोप लगाने वाले लोगों की अगर अंतरात्मा है तो उन्हें मोदी जी, भाजपा और देश से माफी मांगनी चाहिए।'' एक अन्य ट्वीट में शाह ने कहा,'' मैंने पीएम मोदी को इन सभी झूठे आरोपों के दर्द को सहन करते हुए बहुत करीब से देखा है। न्यायिक प्रक्रिया चल रही है इसलिए झूठे आरोपों पर भी कुछ ना बोलनाज्ये स्टैंड देश की न्याय प्रणाली में विश्वास रखने वाला नरेंद्र मोदी जी जैसा कोई मजबूत मन वाला व्यक्ति ही ले सकता था।''

शाह ने कहा कि देश की जनता ने इन आरोपों को कभी स्वीकार नहीं किया और वह आज भी मोदी के साथ खड़ी है। उन्होंने ट्वीट किया,'' कुछ पत्रकारों, एनजीओ और भाजपा विरोधी राजनीतिक दलों ने पीएम मोदी पर झूठे आरोप लगाकर एक संगठित गिरोह की तरह उन्हें प्रचारित किया। लेकिन देश की जनता ने इन आरोपों को कभी स्वीकार नहीं किया। लोकतंत्र में जनादेश का बड़ा महत्व है और इतने साल से देश की जनता दिल से मोदी जी के साथ खड़ी है।''

रहने के लिए लिया था घर, बाजार ही बना दिया
कोटा । बारां रोड पुलिस लाइन स्थित बजरंग नगर भी आवासीय कॉलोनी है। लेकिन वहां हालत यह है कि मेन रोड के अधिकतर मकानों में दुकानें बन चुकी हैं। उन दुकानों के बीच में मकानों के गेट दबकर रह गए हैं। पूरी कॉलोनी एक तरह से व्यवसायिक बन चुकी है। नयापुरा व खेड़ली फाटक क्षेत्र में भी अधिकतर मकानों में दुकानें बनी होने से व्यवसायिक गतिविधियां बढ़ गई हैं। दादाबाड़ी छोटे चौराहे से बसंत विहार रोड पर राजस्थान आवासन मंडल ने कॉलोनी काटकर मकान बनाए थे। ये मकान लोगों को रहने के लिए दिए थे । लेकिन वर्तमान में वहां हालत यह है कि मकान तो नजर नहीं आ रहे। जबकि हर मकान में दुकाने बन चुकी है। जिससे वहां की मेन रोड इतनी अधिक व्यस्त रहने लगी है कि लगता ही नहीं यह कॉलोनी है वरन् व्यवसायिक जगह अधिक लगने लगी है।  राजस्थान आवासन मंडल ने टीचर्स कॉलोनी में भी आवासीय कॉलोनी विकसित की थी। जिसमें लोगों को रहने के लिए मकान दिए। कुछ समय तक तो वहां मकान दिखे। लेकिन वर्तमान में वहा अधिकतर मकानों में दुकानें बन चुकी है। जिससे टीचर्स कॉलोनी आवासीय से अधिक व्यवसायिक नजर आने लगी है।

ये तो उदाहरण मात्र हैं शहर की उस समस्या को बताने के लिए जो वर्तमान में नजर आ रही है। इस तरह के हालात शहर के सभी क्षेत्रों में देखे जा सकते हैं। फिर चाहे वह भीमगंजमंडी का क्षेत्र हो या खेड़ली फाटक का। नयापुरा का क्षेत्र हो या तलवंडी जवाहर नगर का। दादाबाड़ी से महावीर नगर , विज्ञान नगर, तक शहर का कोई क्षेत्र ऐसा नहीं है जहां आवासीय कॉलोनियां व्यवसायिक नहीं बनी हो। राजस्थान आवासन मंडल व नगर विकास न्यास ने लोगों को रहने के लिए मकान दिए थे। लेकिन लोगों ने उन मकानों को दुकानों में तब्दील कर दिया। ऐसा एक दो दिन या एक दो साल में नहीं हुआ है। वरन् धीरे-धीरे एक को देखकर दूसरे ने और दूसरे से तीसरे ने ऐसा किया  तो यह संख्या  लगातार बढ़ रही है। जानकारी के अनुसार शहर में करीब 40 फीसदी मकान ऐसे हैं जिनमें दुकानें चल रही हैं। इससे उन कॉलोनियों में लोगों की आवाजाही अधिक होने लगी है। वाहनों की संखया बढ़ी है। शोर-शराबा व अन्य गतिविधियां बढ़ी हैं। जिससे उन कॉलोनियों में रहने वाले लोगों की शांति में तो खलल पड़ ही रहा है। साथ ही सरकार को भी राजस्व नहीं मिलने से आर्थिक नुकसान हो रहा है। शहर में बरसों से ऐसा होने के बाद भी न तो जिला प्रशासन और न ही संबंधित नगर निगम, नगर विकास न्यास और हाउसिंग बोर्ड तक ने किसी के भी खिलाफ कोई कार्रवाई की। जिससे यह संख्या बढ़ती जा रही है। हालत यह है कि वर्तमान में हर कॉलोनी में हर तरह की दुकान मिल जाएगी। जिसमें किराने से लेकर कपड़े की दुकान तक,मिठाई से लेकर रेस्टोरेंट तक मिल जाएंगे। जबकि कई साल पहले तक लोगों को अलग-अलग सामान खरीदने के लिए अलग-अलग बाजारों में जाना पड़ता था। अब हर घर के नीचे दुकान होने से वहीं सभी चीजें मिल रही हैं।

घर सिकुड़े, दुकानें हुई बड़ी
लोगों ने अपने छोटे-छोटे मकानों को और भी सिकोड़ लिया है। पहले जहां प्रवेश का मुख्य द्वार चौड़ा होता था। उसे कम करके एक तरफ कर लिया। दूसरी तरफ जगह निकालकर दुकान बना लीे। किसी ने उसे किराए पर दे दिया तो कोई खुद ही दुकान चलाने लगा। इससे लोगों को तो आय होने लगी जबकि सरकार को राजस्व का नुकसान हो गया। साथ ही उन क्षेत्रों में देर रात तक दुकानें खुलने से लोगों की परेशानी भी बढ़ी है।

कच्ची व अवैध बस्तियों तक में दुकानें
हालत यह है कि आवासीय कॉलोनियों में ही नहीं कच्ची व अवैध बस्तियों तक में हर मकान में दुकानें बनी हुई हैं। रावतभाटा रोड का नयागांव हो या महावीर नगर की संतोषी नगर बस्ती। बरड़ा बस्ती हो या अनंतपुरा कच्ची बस्ती। सभी जगह पर इसी तरह के हालात हैं।

बिना भू उपयोग परिवर्तन हो रहा संचालन
आवासीय कॉलोनियों में मकान का उपयोग सिर्फ रहने के लिए किया जा सकता है। यदि उसमें दुकान या अन्य व्यवसायिक गतिविधि का संचालन किया जाना है तो उसके लिए भू उपयोग परिवर्तन करवाना आवश्यक है। जिसके लिए निगम व न्यास में निर्धारित शुल्क जमा होता है। साथ ही नल-बिजली के कनेक् शन का शुल्क भी आवासीय की जगह व्यवसायिक जो कि आवासीय से अधिक है वसूल किया जाता है। लेकिन शहर में अधिकतर मकानों में बिना भू उपयोग परिवर्तन के ही दुकानों व व्यवसायिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं। जिससे सरकार को हर साल करोड़ों रुपए के राजस्व का नुकसान हो रहा है।  जानकारी के अनुसार जिन मकानों में बैंक किराए पर संचालित हो रहे हैं। उन मकानों का भू उपयोग परिवर्तन हुआ होगा। बैंक बिना व्यवसायिक जगह पर संचालित नहीं होते हैं।

लोगों की पीड़ा
बजरंग नगर निवासी संजय साहू ने बताया कि वे दस साल पहले जब वहां आए थे। उस समय मकान ही मकान नजर आते थे। दुकानों के नाम पर एक दो ही थी। सामान लेने के लिए नयापुरा जाना पड़ता था। लेकिन अब घर से बाहर निकलते ही मकान कम दुकानें अधिक नजर आने लगी है। घर के पास ही हर सामान मिलने लगा है। लेकिन देर रात तक दुकानें खुली होने से शोर शराब होता है। जिससे घर के बुजुर्गों की नींद और बच्चों की पढ़ाई तक बाधित होने लगी है। सरस्वती कॉलोनी निवासी नवीन अग्रवाल का कहना है कि वे 12 साल पहले जब वहां आए थे। उस समय वहां गिनती की दुकानें थी। अब वहां मकान कम और दुकानें अधिक दिखने लगी हैं। उन्होंने अपने पिता की बीमारी को देखते हुए शांत जगह पर मकान लिया था। लेकिन अब वहां शोर अधिक रहने से पिता को परेशानी होने लगी है।

व्यावसायिक जगहों पर भू उपयोग परिवर्तन की जरूरत नहीं
जानकारी के अनुसार व्यवसायिक स्थानों पर दुकान व अन्य गतिविधि संचालित करने पर उसके भू उपयोग परिवर्तन करवाने की आवश्यकता नहीं है। जिस तरह से गुमानपुरा व शॉपिंग सेंटर क्षेत्र  व्यवसायिक हैं। वहां मकान बनाकर रहने वालों को भी व्यवसायिक शुल्क ही देना पड़ रहा है।

उपयोग के हिसाब से कर रहे टैक्स वसूल
आवासीय कालोनियां व मकान सिर्फ रहने के लिए हैं। उनमें व्यवसायिक गतिविधि संचालित करना गलत है। इसके लिए भू उपयोग परिवर्तन करवाना आवश्यक है। नगर निगम तो व्यवसायिक जगह का 900 वर्ग फीट पर और आवासीय में 27 सौ वर्गफीट जगह पर नगरीय विकास कर वसूल करता है। लेकिन नए सर्वे के अनुसार जगह के उपयोग के हिसाब से नगरीय कर वसूल किया जा रहा है।
- विजय अग्निहोत्री, राजस्व अधिकारी, नगर निगम कोटा दक्षिण

किसी को भी व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने का अधिकार नहीं
मकान तो रहने के लिए हैं। कुछ लोगों के द्वारा उन मकानों में व्यवसायिक गतिविधि संचालित कर अन्य लोगों की शांति खराब  करने व सरकार को आर्थिक नुकसान पहुंचाने का अधिकार नहीं है। निगम ने कुछ समय पहले एक मकान में व्यवसायिक गतिविधि संचालित होने पर उसे सीज भी किया था।
- राजपाल सिंह, आयुक्त , नगमर निगम कोटा दक्षिण

फर्जी दस्तावेज लगाकर बनी आंगनबाडी कार्यकर्ता
टोडारायसिंह। महिला एवं बाल विकास विभाग में महिला एवं बाल विकास अधिकारी की मिली भगत से फर्जी दस्तावेज लगाकर आंगनबाडी कार्यकर्ता पद पर नियुक्ति ले ली, लेकिन फर्जीवाड़ा उजागर होने पर फर्जी दस्तावेज लगाकर कार्यकर्ता बनी अनुराधा सैनी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने इस्तीफा दे दिया। शिकायतकर्ता पूजा वैष्णव ने बताया कि पंचायत भासू के आंगनबाडी केंद्र चतुर्थ के आंगनबाडी कार्यकर्ता के लिए जुलाई 2021 में आवेदन पत्र मांगे गए थे। जिसमें 18 आवेदन पत्र किए गए थे।

जिनमें प्रार्थीया का नाम वरियता क्रम में प्रथम था, लेकिन फर्जी दस्तावेजों के सहारे मुझे दूसरे स्थान पर कर दिया गया और अनुराधा सैनी को फर्जी दस्तावेजों के चलते प्रथम स्थान पर रखकर चयन कर दिया गया तथा नियुक्ति दे दी गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि महिला एवं बाल विकास अधिकारी टोडारायसिंह द्वारा दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन नहीं कर फर्जी तरिके से किए गए चयनित महिला अनुराधा सैनी का चयन कर लिया गया। जिसकी प्रार्थीया ने शिकायत भी की गई लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई। इसमें साफ तौर पर महिला एवं बाल विकास अधिकारी की मिलीभगत साबित हो रही है।

सीडीपीओ द्वारा निर्धारित मापदण्ड व नियमों की खुले आम अवहेलना की गई है। इसी की शिकायत 10 सितम्बर 2021 को सीडीपीओ, मुख्य कार्यकारी अधिकारी टोंक को करने के बाद भी कार्यवाही नहीं करने पर प्राथीया के ससुर ओमप्रकाश वैष्णव ने अपने स्तर पर फर्जी तरिके से आंगनबाडी कार्यकर्ता बनी अनुराधा सैनी के दस्तावेजों की जानकारी एकत्रित कर 14 जून 2022 को महिला एवं बाल विकास अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए।इस पर सीडीपीओ ने फर्जी कार्यकर्ता अनुराधा व मेरे ससूर को महिला एवं बाल विकास कार्यालय में बुलाकर मिल बैठकर समझौता करने तथा अपनी शिकायत वापिस लेने पर जोर देते रहे।

तक तो पूजा वैष्णव का चयन कर दिया जाएगा वरना रिक्त पद घोषित कर दुबारा से विज्ञप्ति निकाल दी जाएगी। सीडीपीओ जितेंद्र मीणा ने बताया कि वर्तमान में जिले का सहायक निदेशक महिला एवं बाल विकास का चार्ज भी मेरे पास ही है। इस बात की भनक अनुराध सैनी को लगने पर उसने अपना इस्तीफा दे दिया। इस पर आंगनबाडी केंद्र भासू चतुर्थ में कार्यकर्ता का पद रिक्त कर दिया। प्रार्थीया ने मुख्य कार्यकारी सचिव को शिकायत पर विभागीय अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने, मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर जांच करवाई जाए तथा भासू केंद्र चतुर्थ में चयन करने की मांग की है।

दो उंगलियों से 16 पैन तोड़कर बनाया रिकॉर्ड
श्रीगंगानगर। आधुनिक युग में युवाओं में कुछ अलग करने की होड़ सी लगी हुई है। इसी क्रम में गंगानगर जिले के गांव मुकलावा निवासी घनश्याम राजपुरोहित के पुत्र हर्ष राजपुरोहित ने दो उंगलियों से 16 पैन तोड़कर वर्ल्ड वाईड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना रिकार्ड बनाया है। हर्ष ने यह कारनामा 8 जून को बीकानेर में कर दिखाया। हर्ष ने वर्ल्ड वाईड बुक ऑफ  रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराते हुए अपने परिवार का नाम रोशन किया है।

वर्तमान में वह बारवीं कक्षा में अध्ययन के साथ-साथ आईपीएमटी की तैयारी में लगा हुआ है। आईपीएमटी की तैयारी करते-करते खाली पैन की संख्या को देखकर उसे ख्याल आया कि क्यों न वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जाये और थोड़ा अभ्यास के बाद ही हर्ष ने यह कारनामा कर दिखाया। इस शानदार उपलब्धि के लिये उन्हें पदम, प्रशस्ति पत्र व अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है। उल्लेखनीय है कि घनश्याम राजपुरोहित सहायक सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी रामकुमार राजपुरोहित के अनुज है।

‘गुड टच बैड टच’ अभियान महिलाओं और बच्चों को किया जागरूक
सीकर। जिला बाल संरक्षण इकाई की त्रैमासिक बैठक जिला कलक्टर अविचल चतुर्वेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। जिला कलक्टर ने बाल संरक्षण के क्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने को कहा एवं बालकों के शिक्षा एवं स्वास्थ्य के साथ आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने पर भी जोर दिया। कलक्टर चतुर्वेदी ने विभिन्न विभागों से उपस्थित अधिकारी, प्रतिनिधियों से आगामी कार्य योजना के बारे में जानकारी लेकर उपस्थित स्वयंसेवी संस्था एवं बाल कल्याण समिति को निर्देश दिए कि कोरोना महामारी के दौरान अनाथ हुए बच्चों को राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता का सदुपयोग करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने मुख्य जिला शिक्षाधिकारी को विद्यालयों में जुलाई माह से सप्ताह में एक बार मंगलवार को प्रार्थना सभा में छात्र-छात्राओं को गुड टच, बेड टच, एनिमिया मुक्त राजस्थान अभियान, पोक्सों एक्ट के संबंध में जागरूकता के लिए गतिविधियां आयोजित करने के लिए कलेण्डर तैयार करने के साथ ही प्रत्येक गतिविधि के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने ब्लॉक टास्क फोर्स की नियमित बैठक आयोजित कर रिपोर्ट समय पर भिजवाने के साथ ही परिवहन विभाग को जिले में हाइवे पर चलने वाले वाहनों तथा बाल वाहनियों के विरूद्ध 24 जून से 10 जुलाई तक अभियान चला कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। कलक्टर चतुवेर्दी ने पुलिस, श्रम विभाग को निर्देशित किया कि ईट्ट-भट्टों पर काम करने वाले बाल श्रमिकों की मुक्ति के लिए संयुक्त रूप से अभियान चलाये तथा बाल श्रमिकों को चिन्हित कर उन्हें विद्यालयों में प्रवेश दिलवाने का कार्य करें।

उन्होंने उद्योग विभाग को निर्दे्श दिये कि औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित औद्योगिक इकाईयों में बाल श्रम नहीं होने के फ्लेक्सी, होर्डिंग्स दृश्य स्थानों पर लगाने के निर्देश दिए। कलक्टर चतुवेर्दी ने श्रम विभाग को निर्देशित किया कि जिले में बाल श्रम और भिक्षावृत्ति रोकने के लिए पुलिस एवं श्रम विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर बाल श्रम के विरूद्ध जिले में अभियान प्रारंभ करें। बैठक में राज्य बाल सरंक्षण आयोग के सदस्य शिव भगवान नागा ने कहा कि जिले में बाल श्रम उन्मूलन, बच्चों को उचित स्पर्श, अनुचित स्पर्श एवं जन समुदाय को लैंगिक संवेदनशीलता के बारे में जागरूक करने के लिए एनजीओ के माध्यम से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाए।

बैठक में बाल संरक्षण इकाई सहायक निदेशक प्रियंका पारीक ने बाल संरक्षण के लिए संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की प्रगति तथा आॅनलाइन प्रक्रियाओं की जानकारी दी तथा जिले में संचालित बाल गृहों तथा संस्थाओं के कार्यों तथा अब तक की प्रगति से अवगत करवाया। बैठक में बाल कल्याण समिति अध्यक्ष मधु आर्य, सीएमएचओ डॉ. अजय चौधरी, अधीक्षक बाल सम्पे्रषण गृह डॉ. गार्गी शर्मा, उपनिदेशक आईसीडीएस सुमन पारीक, मुख्य जिला शिक्षाधिकारी रामचन्द्र पिलानियां, डीईओ लालचंद नहलिया, विकास अधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ओ.पी राहड़, उप पुलिस अधीक्षक, जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक डी.के शर्मा, चाईल्ड हैल्प लाईन समन्वयक राहुल दानोदिया सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें।

पुलिस-जनता के बीच बनेगा समन्वय : 21 जून से शुरू होगा हॉफ-पिच क्रिकेट टूर्नामेंटबीट कांस्टेबल के नेतृत्व में हर थाने से बनेगी 24-24 टीम
जयपुर। सामाजिक समरसता और सांप्रदायिक सद्भाव कायम करने और पुलिस-आमजन के बीच बेहतर समन्वय बनाने के लिए जयपुर कमिश्नरेट की नॉर्थ जिला पुलिस के द्वारा हॉफ-पिच क्रिकेट टूर्नामेंट हीरो कप 21 जून से शुरू किया जाएगा। टूर्नामेंट में नॉर्थ जिले के सभी पुलिस थानों की 24-24 टीमें बनाई जाएगी, ताकि थाने के सभी मोहल्लों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। यह टीमे बीट प्रभारी के नेतृत्व में बनेगी, जिनमें 18 से 35 साल के युवा शामिल होंगे। इन टीमों के शुरुआती मैच गली, मोहल्ले और पार्क में होंगे। यह सभी मैच नॉकआउट होंगे। उसके बाद इन टीमों से थाने की एक सर्वश्रेष्ट विजेता टीम चुनी जाएगी। फिर सभी 14 पुलिस थानों की 1-1 विजेता टीम और 2 टीमें पुलिस उपायुक्त कार्यालय एवं सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय की होगी। इन दोनों टीमों में पुलिस अधिकारी और कांस्टेबल शामिल होंगे, जिनके मैच थाने की टीमों के साथ होंगे। इस प्रकार 16 टीमों में पुन: आपसी मुकाबला बड़े मैदान में होगा। सभी मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को पुरुस्कृत किया जाएगा। विजेता टीम को ट्रॉफी मिलेगी। गुरुवार को क्रिकेट टूर्नामेंट के लोगो का विमोचन किया गया। टूर्नामेन्ट का फाइनल मैच तीन जुलाई को होगा।