Nepal border - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

तिब्बत में फिर आया 5.0 तीव्रता का भूकंप, नेपाल त्रासदी के एक सप्ताह बाद झटकों से दहशत में आए लोग
तिब्बत। तिब्बत में गुरुवार को एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेस (GFZ) के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.0 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 10 किलोमीटर की गहराई में था। झटके महसूस होने के बाद लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। यह भूकंप नेपाल में आई भीषण प्राकृतिक त्रासदी के करीब एक सप्ताह बाद आया है।

गौरतलब है कि 26 अगस्त को नेपाल सीमा के पास तिब्बत में ग्लेशियर टूटने से अचानक आई बाढ़ ने कई पहाड़ी कस्बों और घाटियों में भारी तबाही मचाई थी। नेपाल में इस त्रासदी में अब तक एक हजार से अधिक लोगों की मौत और करीब चार हजार लोगों के लापता होने की जानकारी सामने आई है। नेपाल के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लोक बहादुर छेत्री के मुताबिक, नेपाल-तिब्बत सीमा पर आई फ्लैश फ्लड के बाद करीब 100 नेपाली नागरिक भी लापता बताए गए हैं।

बहराइच में जंगली हाथियों का आतंक, नेपाली महिला हुई शिकार
बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में नेपाल सीमा पर कतर्नियाघाट जंगल क्षेत्र में हाथियों के आतंक के बीच एक नेपाली महिला की मौत का मामला सामने आया है। नेपाल के 10 नंबर करमोहनी राजापुर गांव निवासी 47 वर्षीय बालिका सेन बुधवार को खेतों में काम करने गई थीं, जहां लौटते समय हाथियों के झुंड के हमले में उनकी जान चली गई।

प्रत्यक्षदर्शी महिलाओं के अनुसार, बालिका सेन अन्य महिलाओं के साथ खेतों में काम कर रही थीं। शाम के समय लौटते वक्त अचानक हाथियों का एक झुंड जंगल की ओर से निकल आया। झाड़यिों को पार कर जैसे ही महिलाएं आगे बढ़ीं, बालिका सेन हाथियों के बीच घिर गईं। हाथियों ने उन्हें सूंड में फंसाकर कई बार जमीन पर पटका। जान बचाने के लिए अन्य महिलाएं मौके से भाग निकलीं।

महिला को मारने के बाद हाथियों का झुंड वहां से आगे बढ़ गया। रात के अंधेरे में किसी जंगली जानवर द्वारा महिला के शव को उठा ले जाने की आशंका जताई जा रही है। साथ काम कर रही महिलाओं की सूचना पर ग्रामीणों ने रात में काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। वन विभाग और पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई।

अगले दिन सुबह नेपाल क्षेत्र के कतर्निया जंगल में महिला का शव बरामद हुआ। शव की हालत बेहद क्षत-विक्षत थी। महिला का चेहरा गायब था, एक हाथ नहीं था और शरीर पर कपड़े भी नहीं थे। शव की स्थिति देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई और बाघ के हमले की आशंका जताई गई, हालांकि वन विभाग ने इससे इनकार किया है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, घटनास्थल पर बाघ के पगचिह्न नहीं मिले हैं। आशंका है कि हाथियों के हमले के बाद किसी अन्य जंगली जानवर ने शव को नोचा होगा।

उल्लेखनीय है कि, हाल के दिनों में कतर्नियाघाट क्षेत्र में हाथियों के हमले लगातार सामने आ रहे हैं। बीते दिनों अंबेडकर नगर गांव निवासी शंभू कुमार को हाथी ने पटक दिया था, जो वर्तमान में जिला अस्पताल में भर्ती हैं। इससे पहले चौखड़ा गांव निवासी राम बहादुर की हाथी द्वारा कुचलकर मौत हो चुकी है।

कतर्नियाघाट के प्रभागीय वनाधिकारी सूरज कुमार ने बताया कि कतर्निया जंगल में वन्यजीवों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। हाथियों के मूवमेंट पर विशेष नजर रखी जा रही है और ग्रामीणों को जंगल की ओर न जाने की सलाह दी गई है। सुजौली थाना प्रभारी प्रकाश चंद्र शर्मा ने बताया कि घटनास्थल नेपाल क्षेत्र में होने के कारण शव को नेपाल पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

वन विभाग के अनुसार, बफर जोन की मझगईं और पलिया रेंज हाथियों के झुंड से सबसे अधिक प्रभावित हैं। हाथियों ने अब तक करीब 40 एकड़ से अधिक गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचाया है। 45 से अधिक किसान प्रभावित हुए हैं, लेकिन अब तक उन्हें मुआवजा नहीं मिल सका है। पिछले दो सप्ताह से बहराइच और लखीमपुर खीरी से सटे सीमावर्ती इलाकों में नेपाली हाथियों का आतंक बना हुआ है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है।

SSB की टीम की नेपाल सीमा पर कार्रवाई, अवैध कारतूसों के साथ विधायक का भाई और चालक गिरफ्तार
देहरादून। भारत से नेपाल जा रहे वाहन सवार दो लोगों को उत्तराखंड के वनबसा सीमांत क्षेत्र स्थित सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की टीम ने सघन तलाशी के बाद गिरफ्तार किया है। इनसे अवैध चालीस जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान भारतीय जनता पार्टी के रानीखेत सीट से विधायक के भाई और निजी चालक के रूप में हुई है।

एसएसबी की 57वीं वाहिनी के सेनानायक (कमांडेंट) मनोहर लाल ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सीमा चौकियो द्वारा सीमांत क्षेत्रो में अपराध रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विशेष गोपनीय सूचना पर सहायक कमांडेंट जसोबंता सेनापति के नेतृत्व में सीमा चौकी बनबसा पर आधुनिक मशीनों के सहायता से तलाशी अभियान शुरू किया गया।  इस दौरान, भारत से नेपाल जा रहे एक वाहन को रोका गया।

उन्होंने बताया कि तलाशी में वाहन चालक दिनेश चन्द्र पुत्र शेरराम, आयु 47 वर्ष, निवासी अल्मोडा और वाहन में बैठे उसके साथी सतीश नैनवाल पुत्र चंद्र दत्त, आयु 40 वर्ष, निवासी नैनीताल से  7.65 एमएम के अवैध 40 जिन्दा कारतूस बरामद हुए।

कमांडेंट ने बताया कि दोनों व्यक्तियों से अवैध जिन्दा गोलियों के अलावा, अन्य अवैध सामान भी मिला है। जिसे जब्त कर लिया गया। उन्होंने बताया कि दोनों व्यक्तियों को बरामद सामान सहित स्थानीय थाना बनबसा पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार व्यक्ति सतीश नैनवाल रानीखेत के विधायक प्रमोद नैनवाल का छोटा भाई है। कांग्रेस ने उसकी गिरफ्तारी पर विधायक के साथ और भाजपा पर भी अपराधियों को प्रक्षय देने का आरोप लगाया है।