throat - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

खादिम सलमान चिश्ती गिरफ्तार, अजमेर में नूपुर शर्मा के गला काटने को लेकर विवादित वीडियो किया था अपलोड
अजमेर। नफरत का जहर उगलने वाले और मकान इनाम में देने वाले हिस्ट्रीशीटर खादिम सलमान चिश्ती अब सरकारी मेहमान बन गए है। राजस्थान में अजमेर दरगाह थाना पुलिस ने विवादित वीडिओ अपलोड करने के मामले में हिस्ट्रीशीटर खादिम सलमान चिश्ती को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने इस मामले में मंगलवार शाम सलमान को उसके खादिम मोहल्ला स्थित निवास से गिरफ्तार किया। प्रथम दृष्टया उसने पुलिस को नशे में वीडियो बनाने की बात कही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, दरगाह सीओ सारस्वत, सीआई दलबीर सिंह ने विवादास्पद वीडियो जारी करने के बाद भूमिगत हुए इस खादिम को गिरफ्तार किया।

उल्लेखनीय है कि सलमान चिश्ती ने वीडियो अपलोड कर भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपूर शर्मा का गला काटकर लाने वाले को अपना घर गिफ्ट मे देने का एलान किया था। इस वीडियो के बाद मुस्लिम एवं गैर मुस्लिम समाज में तीखी प्रतिक्रिया हुई। इसके बाद खादिमों की संस्था अंजुमन कमेटी व दरगाह कमेटी को शांति व सौहार्द बनाए रखने का संदेश जारी करना पड़ा।

बर्बरता की हदें : नूपुर का समर्थन करने पर टेलर का गला काटा, दरिन्दे गिरफ्तार
उदयपुर। शहर के मध्य भूतमहल के पास मालदास स्ट्रीट के निकट टेलरिंग का काम करने वाले अधेड़ की दो हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेत कर इसलिए हत्या कर दी कि उसने नुपूर शर्मा के समर्थन में पोस्ट डाली थी। घटना के दौरान हमलावरों ने वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली। वीडियो में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी धमकी दी। इसके बाद हिंदू संगठनों का आक्रोश भड़क उठा। पुलिस एवं प्रशासन ने घटना की गंभीरता को देखते हुए शहर में इंटरनेट बंद कर दिया। जबकि सात थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया।

पुलिस ने दोनों हमलावरों को राजसमंद जिले के भीम के निकट से गिरफ्तार कर लिया। मृतक के परिवार वालों ने सरकार से 50 लाख रुपए और सरकारी नौकरी की मांग की है। उधर दिल्ली से एनआईए की पांच सदस्यीय टीम आरोपियों से पूछताछ के लिए उदयपुर के लिए  रवाना हो गई। देर रात संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट ने बताया कि पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद के लिए सभी लोगों से आग्रह करेंगे। कुछ लोगों से कलेक्टर ने भी बात की है। आश्रित परिवार के बच्चे को भी यूआईटी में नौकरी दी जाएगी। इधर, प्रशासन के आश्वासन के बाद परिजनों से शव का उठा लिया।

जांच के लिए एसआईटी गठित
राज्य सरकार ने उदयपुर घटना की जांच की लिए एसआईटी का गठन कर दिया है, जिसमें एसओजी, एडीजी अशोक राठौड़, एटीएस आईजी प्रफुल्ल कुमार एवं एक एसपी और एडिशनल एसपी होंगे।

छह दिन बाद खोली थी दुकान
मृतक कन्हैयालाल गोर्वधन विलास इलाके का रहने वाला था। उसके 2 बेटे यश (19) और तरुण (17) हैं। 10 दिन पहले उसने भाजपा से निकाली गई प्रवक्ता नुपूर शर्मा के पक्ष में सोशल मीडिया पर पोस्ट की। इसके बाद से समुदाय विशेष के लोग उसे जान से मारने की धमकी दे रहे थे। 6 दिनों से उसने अपनी दुकान भी नहीं खोली थी। उसने धमकियां देने वालों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने उसे थोड़े दिन संभलकर रहने को कहा, लेकिन आरोपियों की धरपकड़ में गंभीरता नहीं दिखाई। वारदात के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई।

संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात
शहर के संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात है। खेरवाड़ा से पुलिस की अतिरिक्त टुकड़ियों को बुलाया गया है। शहर के 5 इलाकों में बाजार बंद कर दिए गए हैं। लोग मौके पर प्रदर्शन करने भी पहुंचे हैं। एसपी मनोज चौधरी ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस को मौके पर तैनात कर दिया गया है।

पुलिस से झड़प
हाथीपोल चौराहे पर कुछ युवाओं और पुलिस की झड़प हुई। भाजपा युवा मोर्चा का एक कार्यकर्ता घायल हो गया है। शांति बहाल करने के लिए पुलिस ने चप्पे-चप्पे को छावनी में तब्दील कर दिया है। दूसरी ओर, संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट ने मंगलवार शाम को उदयपुर जिले में 24 घंटे तक इंटरनेट बंद करने का आदेश जारी किया है।

बाइक पर सवार होकर आए आरोपी
पुलिस ने बताया कि कन्हैयालाल तेली (50) पुत्र रूपलाल साहू की भूतमहल के पास सुप्रीम टेलर्स नाम से दुकान है। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे बाइक सवार 2 युवक आए। कपड़े का नाप देने का बहाना बनाकर दुकान में घुसे। कन्हैयालाल एक युवक का नाप ले रहा था तभी दूसरे ने धारदार हथियार से उसका गला काट डाला। इससे कन्हैयालाल निढाल होकर दुकान के बाहर सड़क पर आ गिरा। वहीं दुकान में काम कर रहा एक अन्य युवक ईश्वर पर भी हमलावरों ने वार किया। इससे उसके पीठ और सिर पर चोट आई। एसपी मनोज कुमार और कलेक्टर ताराचंद मीणा सहित अन्य थानों का जाप्ता, आरएसी बटालियन और पुलिस लाइन से अतिरिक्त जाप्ता पहुंचा।

पुलिसकर्मियों की छुट्टियां निरस्त
प्रभारी एडीजी मुख्यालय रेंज पर रहेंगे मौजूद। महानिदेशक पुलिस मोहन लाल लाठर ने सभी पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों की छुट्टियां निरस्त कर दी हैं। रेंज के प्रभारी एडीजी को रेंज मुख्यालय पर मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं। जयपुर कमिश्नरेट इलाके में आरएसी की आठ कम्पनी और लाइन से दो हजार पुलिसकर्मियों का अलग से जाब्ता तैनात किया गया है। फील्ड में सभी अधिकारियों व कर्र्मचारियों को गश्त करने के लिए पाबंद किया गया है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर अजयपाल लाम्बा खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

घटना में लिप्त अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा : गहलोत
इस केस की जांच ऑफिसर स्कीम के तहत होगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पुलिस प्रशासन को उदयपुर में युवक की जघन्य हत्या मामले की जांच और अपराधियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि साम्प्रदायिक सौहार्द्र व शांति भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। अपराधी चाहे किसी भी धर्म, जाति या वर्ग से हो, उनके खिलाफ  कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गहलोत ने उदयपुर घटना की भर्त्सना करते हुए कहा कि पुलिस अपराध की पूरी तह तक जाएगी। इस केस की जांच ऑफिसर स्कीम के तहत होगी। उन्होंने प्रदेशवासियों से मामले को लेकर वीडियो शेयर नहीं करने और शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसी भी कीमत पर हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गहलोत ने कहा कि ऐसी दुखद घटनाओं से पूरे देश में चिंता और तनाव का माहौल बन रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को देश को संबोधित कर शांति और सौहार्द्रपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की जानी चाहिए।

मुख्य सचिव ने हाईलेवल मीटिंग के बाद लिया निर्णय वीडियो वायरल करने पर होगी सख्त कार्रवाई
उदयपुर की घटना के बाद राज्य सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है। राज्य सरकार ने प्रदेशभर में आगामी 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद कर दिया है और प्रदेश में एक महीने के लिए धारा 144 लागू कर दी है। घटना का वीडियो वायरल करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्य सचिव उषा शर्मा ने मंगलवार शाम हाईलेवल मीटिंग लेने के बाद संभागीय आयुक्तों, कलक्टरों और पुलिस आईजी को प्रदेशभर में विशेष सतर्कता और चौकसी बरतने के निर्देश दिए हैं। इंटेलीजेंस एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं। उदयपुर में जरूरत अनुसार कर्फ्यू लगाने के निर्देशों के साथ सभी प्रभारी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशकों को रेंज में भेजने के निर्देश दिए हैं।

इंसान की हिफाजत करना सबका फर्ज : खालिद उस्मानी
उदयपुर में हुई घटना पर जयपुर शहर के चीफ काजी सहित कई मुस्लिम संगठनों ने कड़े शब्दों में निंदा की है। प्रदेश के चीफ काजी खालिद उस्मानी ने कहा है कि जिन्होंने भी ये घिनौना कृत्य किया है, हम उनका बायकॉट करते हैं। वे मुसलमान कहलाने के लायक नहीं हैं। इस्लाम का पैगाम है कि अल्लाह के बंदे सब एक-दूसरे से मोहब्बत करें। इंसानियत सबसे बड़ी चीज है और इसकी हिफाजत करना हमारा फर्ज है। जमाअते इस्लामी हिन्द राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष मुहम्मद नाजिमुद्दीन और मुस्लिम प्रोग्रेसिव फेडरेशन के कन्वीनर अब्दुल सलाम जौहर ने भी आमजन से शांति बनाने रखने की अपील की है।

पुलिस अफसर लगातार मॉनिटरिंग करें
सभी संभागीय आयुक्तों को निर्देश हैं कि उदयपुर घटना के वीडियो मोबाइल और अन्य माध्यमों से वायरल करने पर सख्ती से रोक लगाएं। वायरल करने वाले लोगों पर कानूनी दायरे में सख्त कार्रवाई करें। एसीएस गृह अभय कुमार ने कहा कि सभी जिलों में पूरी सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ हालात पर नजर रखी जाए।

राज्यपाल ने शांति की अपील की
राज्यपाल कलराज मिश्र ने उदयपुर की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताया है। उन्होंने आमजन से शांति, संयम और सौहार्द्र बनाए रखने की अपील भी की है।

सरकार की विफलता : भाजपा
घटना सरकार का फैल्योर है। मैंने सीएम, डीजीपी, एसपी से बात की है। पीड़ित परिवार को मुआवजा, नौकरी दी जाए। कल उदयपुर बंद करेंगे। मैं अभी उदयपुर रवाना हो रहा हूं। -गुलाबचंद कटारिया, नेता प्रतिपक्ष

घटना कांग्रेस सरकार की तुष्टिकरण नीति का परिणाम है। यह हमला समग्र हिन्दू समाज पर है। पीएम नरेन्द्र मोदी तक पर हमला करने की बात कही गई है। मामले की जांच की जाए, इनके तार निश्चित रुप से आतंकवादियों से जुड़े हैं। हत्यारे वीडियो जारी कर पूरी व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं। देखना यह है कि सीएम राजधर्म कैसे निभाते हैं। -सतीश पूनियां, प्रदेशाध्यक्ष, भाजपा।

कन्हैयालाल की निर्मम हत्या से साफ है कि अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं कि वे पीएम को लेकर भी हिंसक बयान दे रहे हैं। प्रदेश में साम्प्रदायिक उन्माद व हिंसा की स्थिति उत्पन्न हो गई है। अपराधियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। घटना के पीछे जिनका हाथ है, उन्हें भी सरकार बेनकाब कर गिरफ्तार करे। -वसुन्धरा राजे, पूर्व सीएम

घटना प्रदेश में जंगलराज का जीता-जागता प्रमाण है। राजस्थान के लोगों में गुस्सा है। अपराधियों के सिमी, पीएफआई या इस्लामिक संगठनों से संबंध से इनकार नहीं कर सकते हैं। सरकार की तुष्टिकरण नीति के कारण सरेआम लोगों का गला काटा जा रहा है।-राजेन्द्र राठौड, उपनेता प्रतिपक्ष

सभी पक्ष शांति और सौहार्द बनाए रखें
उदयपुर में युवक की निर्मम हत्या की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। राजस्थान सरकार अपराधियों पर कठोर कार्रवाई और उन्हें सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। समाज में घृणा और क्रूरता का कोई स्थान नहीं है। सभी पक्ष शांति और सौहार्द बनाए रखें। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। -गोविन्द सिंह डोटासरा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

उदयपुर में युवक की निर्मम और दिल दहलानी वाली हत्या की घटना अत्यंद दुखद और निदंनीय है। इसकी भर्त्सना करता हूं। इस अमानवीय कृत्य को अंजाम देने वाले अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए। सभी से अपील करता हूं कि शांति और भाईचारा बनाए रखें। -सचिन पायलट, पूर्व डिप्टी सीएम

पत्नी के प्रेमी की गला रेतकर की हत्या, मौके से फरार पति
जयपुर। विश्वकर्मा थाना इलाके में रोड नंबर 17 पर मंगलवार तड़के करीब साढ़े चार बजे पत्नी के प्रेमी को मौके पर पाकर गुस्साए पति ने धारदार हथियार से प्रेमी की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अस्पताल के मूर्धाघर पहुंचाया, जहा से पोस्टमार्टम कराकर शव उसके परिजनों को सौंपा जायेगा। पुलिस ने मौके से एफएसएल की सहायता से अहम साक्ष्य जुटाए है। वहीं हत्या कर फरार हुए आरोपित की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।  पुलिस ने बताया कि मृतक योगेश कुमार मूलतः दिल्ली का रहने वाला था। वह यहां रोड नंबर 17 पर रहकर मजदूरी करता था। यहां रहने के दौरान उसकी मित्रता एक व्यक्ति की पत्नी से हो गई। कुछ समय बाद इनका मिलना जुलना बढ़ गया। वह मंगलवार तड़के करीब साढ़े चार बजे अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था, इसी दौरान महिला के पति ने योगेश को देख लिया। इसके बाद उसे पकड़ लिया और उसके गले पर धारदार हथियार से वारकर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया।

सतरंगी सियासत
अब टूट का खतरा!
पंजाब कांग्रेस में अब टूट का खतरा। कैप्टन साहब कितने विधायक, सांसद और पार्टी पधाधिकारी तोड़ेंगे। विधानसभा चुनाव से पहले इसका अंदेशा। संकेत मिल रहे। चरणजीत सिंह चन्नी सीएम तो बना दिए गए। लेकिन बीते माह वह नई दिल्ली में हुई सीडब्ल्यूसी की बैठक से पहले कैप्टन साहब से मिल आए। जिससे पीसीसी चीफ नवजोत सिद्धू की भौंहे तन गईं। खुसर-फुसर शुरु हो गई। बची-खुची कसर कैप्टन साहब ने ‘पजाब लोक कांग्रेस’ बनाकर कर दी। साथ में, जले पर नमक छिड़कने वाली कहावत को चरितार्थ कर दिया। कहा, भाजपा और अलग हुए अकाली धड़े से सीट शेयरिंग करेंगे। बस किसान आंदोलन का कोई समाधान निकल आए। अब कैप्टन साहब पंजाब में कांग्रेस को कितना नुकसान पहुंचाएंगे। यह भविष्य के गर्भ में। लेकिन अब यह तय हो गया। कांग्रेस को सत्ता में वापसी के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ेगा। वहीं, भाजपा भले ही सत्ता में आने की स्थिति में नहीं। लेकिन उसके सत्ता समीकरणों में केन्द्रीय भूमिका में आने की संभावना।

यही अंतर!
देशभर में दीपावली पर सुरक्षा को लेकर चाक चौंबद इंतजाम। कहीं से कोई सांप्रदायिक दंगे, सामाजिक तनाव या बम विस्फोट की खबर नहीं। देशभर से पांच दिवसीय दीपोत्सव में कोई अप्रिय घटना का समाचार नहीं। सुरक्षा को लेकर एजेंसिंयों ने कोई सार्वजनिक चेतावनी जारी नहीं की। हां, अंदरखाने पूरी तरह से सतर्कता एवं चौकसी रखी गई। त्यौहारी सीजन में आम जनता में भय जैसा वातावरण नहीं दिखा। मतलब भाजपा एवं पीएम मोदी ने देश की आम जनता से सुरक्षा को लेकर जो चुनावी वादा किया था। उसे साकार कर दिखाया। राजधानी दिल्ली में पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने स्पष्ट कर दिया। गड़बड़ी करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। कोई भी कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने की हिमाकत नहीं करे। मोदी सरकार ने सुरक्षा को लेकर आम आदमी में भरोसा पैदा किया। कोविड-19 प्रोटाकॉल को ध्यान में रखते हुए बाजार पूरी तरह से खुले। आम जनता ने दिल खोलकर भरपूर खरीददारी की। मतलब इस बार दीपावली पर बीते दशक की तुलना में अंतर साफ दिखा।

अब क्या होगा?
मरुधरा की दो विधानसभा सीटों के उपचुनाव के परिणाम आ गए। जादूगरजी इस परीक्षा में पास। तो भगवा खेमे के एक धड़े को मानो इसी का इंतजार। हाड़ौती के नेताजी ने कहा, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को आगे करो। वरना बात नहीं बनेगी। कहीं यह आलाकमान को भावी इशारा तो नहीं? वैसे पूर्व सीएम समेत कुछ नेताओं ने पूरे चुनावी अभियान से दूरी बनाए रखी। मानो परिणाम की पहले से जानकारी हो। खैर.. अब आगे क्या? फिलहाल कांगे्रस में तो सीएम गहलोत का पलड़ा भारी। क्योंकि विधानसभा में संख्या गणित ऐसा। एक-एक विधायक कीमती। वहीं, भगवा खेमे के प्रदेश अध्यक्ष को यह झटका सा। हालांकि उनकी सदारत पर इसका असर नहीं होगा। लेकिन वह विरोधियों के निशााने पर जरुर आ गए। ज्यों-ज्यों उनका पॉलिटिकल ग्राफ बढ़ रहा। साथ में विरोधी भी तैयार हो रहे। यानी वह संगठन में लगातार पकड़ मजबूत कर रहे। दिसंबर में वह अपना दमखम दिखाने की तैयारी में जुटे हुए। अपने जन्मदिन के बहाने वह ट्रेलर दे चुके। यह चौंकाने वाला।

गले की हड्डी!
क्या नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस नेतृत्व के लिए गले की हड्डी बन गए? उनका रवैया अभी भी अड़ियल। जबकि उन्हें बताया गया कि राजनीति में बड़ी जिम्मेदारी पर रहते हुए अड़ियल रवैया ठीक नहीं। सोनिया गांधी की नसीहत। मीडिया के जरिए नहीं, उनसे सीधे बात करें। सिद्धू ने इसके दो दिन बाद ही उन्हें चिट्ठी लिख सार्वजनिक कर दी। जिसमें पंजाब से संबंधित करीब एक दर्जन मांगे थीं। हालांकि सिद्धू यह बात सीएम सीएस चन्नी से सकते थे। लेकिन उन्होंने सीधे अध्यक्ष को पत्र लिख डाला। जिससे आलाकमान फिर से असहज। जबकि सिद्धू अपनी चिंताओं को लेकर राहुल गांधी से मिले चुके। उन्हें पीसीसी चीफ के रुप में काम करने को कहा गया। असल में, सिद्धू सीएम चन्नी और अमरिन्दर सिंह की मुलाकात से परेशान। असल में, उन्हें आभास हो गया। अगले साल उनका सीएम बनाना कठिन। सो, नेतृत्व के गले की हड्डी बने हुए। जबकि पार्टी नेतृत्व के सामने राजस्थान और छत्तीसगढ़ की समसयाएं। वहीं, यूपी समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नजदीक।

बेगानी शादी में...
तीन लोकसभा और 29 विधानसभा उपचुनाव के परिणाम से कांग्रेस खुश हो रही। प्रमुख विपक्षी दल का मानो, ‘बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना’ जैसा हाल। हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और कर्नाटक में उसकी आशा के अनरुप परिणाम। लेकिन पश्चिम बंगाल, बिहार, असम, हरियाणा एवं मध्यप्रदेश में नतीजे विपरीत। उसके बावजूद खुश। कम से कम भाजपा हार गई। तेलंगाना में भाजपा प्रत्याशी की जीत चौंकाने वाली। मानो उसे इस राज्य में बूस्टर डोज मिल गई हो। वहीं, दादरा नगर हवेली के लोकसभा उपचुनाव में शिवसेना ने बाजी मार ली। हां, मंडी में कांग्रेस की जीत उत्साहित करने वाली। असम में कांग्रेस के लिए परिणाम बेहद निराश करने वाले। तो बिहार में तो लालूजी के साथ चल रहे गठबंधन में दरार पड़ गई। हां, चर्चा यह भी। भाजपा नेतृत्व ने इस बार एक जोखिम लिया। कहीं, भी दवंगत हुए सांसद या विधायक के रिश्तेदार को टिकट से नहीं नवाजा। मतलब नजीर पेश करने की कोशिश। सो, परिणाम आशा के विपरीत आने में यह भी एक बड़ा कारण।

संसद का शीतसत्र..
इस माह के अंत में संसद का शीतकालीन सत्र प्रस्तावित। महंगाई, बेरोजगारी, देश की सीमाओं पर सुरक्षा एवं राजनीतिक हालात, गैस, पेट्रोल एवं डीजल की कीमतें, कृषि कानून जैसे विषयों पर सदन में हंगामा संभव। हो सकता है पेगासस संसद बाधित करने का जरिया बने। लेकिन रॉफेल गायब! सो, आगे क्या? हां, पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की छाया इस सत्र पर रहेगी। प्रतिद्वंदी नेताओं एवं दलों के बीच सदन के भीतर एवं बाहर तीखे बयानों के तरकश चलने वाले। फिर सरकार का प्लान क्या? पीएम मोदी विश्व फलक पर भारत की साख एवं धाक जमा रहे। भारत की कूटनीति असर दिखा रही। तो अमित शाह परदे के पीछे से भाजपा को सर्वव्यापी एवं सर्वस्पर्शी बनाने में जुटे हुए। ऊपर से लेकर नीचे तक पार्टी वर्कर को पूरे रोडमैप के साथ खूब काम दिया हुआ। वहीं, कांग्रेस अपने सदस्यता अभियान को शुरु कर चुकी। अगले साल सितंबर तक नए पार्टी अध्यक्ष का चुनाव। फिर भाजपा-कांग्रेस के बीच पेंडूलम की तरह झूलते तीसरे मोर्चे का क्या?    -दिल्ली डेस्क

राजकाज
मिल गया फ्री हैण्ड
जोधपुर वाले भाईसाहब ने शनि को अपने ही घर में मुंह क्या खोला, कइयों की हालत खराब हो गई। भाईसाहब की जुबान की तरकश से निकले तीर के अपने-अपने हिसाब से मायने निकाले जा रहे हैं। सामने वाले भाई लोग इसे अपने कॉन्फिडेंस से ओवर कॉन्फिडेंस करार देने में कोई कसर नहीं छोड़ नहीं रहे। राज का काज करने वाले लंच केबिनों में बतियाते हैं कि मारवाड़ के गांधीजी भी गांधी जयंती पर गांधीवादी तरीके से सामने वालों को जवाब देने के लिए छह महीनों से मौके की तलाश में थे। अब जब मौका मिला तो दिल्ली से फ्री हैण्ड मिलने के बाद इशारों ही इशारों में सामने वाले दोनों खेमों को संकेत दे दिया कि स्याळ के उतावल करने से बेर नहीं पकते।

चर्चा कंपाउण्ड इंटरेस्ट की
सूबे में इन दिनों पॉलिटिक्ल इंटरेस्ट को लेकर काफी चर्चा है। इंटरेस्ट भी सिम्पल रेट नहीं, बल्कि कंपाउण्ड रेट वाला है। इन्दिरा गांधी भवन में बने पीसीसी के ठिकाने पर आने वाला हर वर्कर इस इंटरेस्ट की रेट की चर्चा किए बिना नहीं रहता। चर्चा है कि जोधपुर वाले अशोक जी भाईसाहब ने सामने वालों से सारा मूलधन भी इंटरेस्ट समेत वसूल लिया। साल भर का इंटरेस्ट तो लोक लिहाज के चलते सिम्पल इंटरेस्ट रेट से वसूल लिया, लेकिन अब आगे का ब्याज कंपाउण्ड रेट से लेने से पक्का मूड बना चुके हैं। अब समझने वाले समझ गए, ना समझे वो अनाड़ी हैं।

जुगाड़ टीआरपी बढ़ाने का
आजकल टीआरपी को लेकर कइयों के चेहरे पर चिंता की लकीरें हैं। टेलीविजन रेटिंग पॉइंट जिसकी कम हो, समझा जाता है कि वह कुछ भी नहीं है। राज के नवरत्न भी टीआरपी को लेकर खोये-खोये से हैं। जब से चैनल वाले भाई लोगों ने टीआरपी मापने का यंत्र लगाया है, तब से हर कोई अपनी टीआरपी बढ़ाने की जुगाड़ में है। जोधपुर वाले भाई साहब के बाद पहियों  वाले महकमें के भाई साहब टीआरपी बढ़ाने का जुगाड़ ढूंढ कर फिलहाल नंबर दो पर टिके हैं। अब देखो ना प्रेस नोट जारी होने के बाद भी भाइया सोशल मीडिया पर आना नहीं भूलते हैं।

डिजायर बनी हुण्डी
गांवों की सरकार के चुनावों में हाथ वाले कई भाई लोगों का कई महीनों के सपने पूरे हो गए। होते भी क्यों नहीं, बेचारों ने पीएचक्यू से लगा कर सीएमओ तक ऐड़ियां घिस ली थी, मगर अपने बेटों-बेटियों की सिफारिशों पर कमाऊ पूतों को मन माफिक कुर्सियों पर नहीं बिठा पाए थे। पूर्वी दिशा के कुछ भाई लोगों की तो अपने समाज में किरकिरी तक होने की नौबत आ गई थी। बाड़ाबंदी के बीच फाइव स्टार होटल में लगी लॉटरी से उनकी डिजायर भी बाजार में हुण्डी की तरह चल पड़ी। राज का काज करने वालों में चर्चा है कि सबसे ज्यादा दुर्गति तो खाकी वाले साहब लोगों की हुई, जिनको मन मारकर ऐसे लोगों को मलाईदार कुर्सियों पर लगाना पड़ा, जिनकी वे कोसों तक शक्ल देखना पसंद नहीं करते थे।

अपने ही बने गले फांस
कहावत है कि राजनीति में कब किसका पक्षधर बन जाए और कब किसकी खिलाफत कर बैठे, पता ही नहीं चलता। अब देखो ना राज के पक्ष के दो पंच इन दिनों अपनी लाल आंखें दिखाने में कोई कसर छोड़ रहे। इनमें से एक पूर्वी राजस्थान में गंभीरी नदी का पानी पी पीकर राजनीति करते हैं, तो दूसरे की नस-नस में चंबल का पानी दौड़ रहा है। दोनों ही करप्शन की आड़ में अपने ही राज की जमकर खिंचाई कर रहे हैं। अब इनको कौन समझाए कि यह पब्लिक है, सब जानती है कि मनमाफिक काम हो जाए तो अफसर बहुत बढ़िया, वरना भ्रष्ट करार देने में ना तो आगा सोचना पड़ता है और न ही पीछा।

एक जुमला यह भी
इन दिनों राज का काज करने वालों की जुबान पर एक जुमला जोरों पर है। वो भी सफेद रंग वालों को लेकर। लंच केबिन में चर्चा है कि राज किसी का भी हो, सफेदी वालों की कुछ ज्यादा ही चलती है। आजकल तो ऊपर से नीचे तक सफेदी में रंगे लोगों की पहचान के लिए कोड शब्दों का प्रयोग भी होने लगे हैं। सत्ता के गलियारों में छोटी आस्तीन की बुशर्ट और पायजामा के साथ पगरखियां भी धौळी हो, समझते देर नहीं लगती की भाईसाहब असल में जमीन से जुड़े हैं। जमीन से जुड़े किसी भाईसाहब के यहां जश्नों में भी इन धौळों को पंक्तिवार खड़े देख कर हर कोई समझ जाता है कि साहब कौन से धंधे से जुड़े हैं।

एल. एल. शर्मा

(यह लेखक के अपने विचार हैं)