Women Death - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

विवाहिता की संदिग्ध मौत पर थाने का घेराव, पति व ससुराल पक्ष पर एफआईआर
उदयपुर। प्रतापनगर थाना क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में शुक्रवार को परिजनों और समाज के लोगों ने थाने का घेराव किया। करीब दो घंटे के विरोध के बाद पुलिस ने पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। जानकारी के अनुसार, बेड़वास निवासी 19 वर्षीय भावना कंवर की 2 अप्रैल को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पीहर पक्ष का आरोप है कि विवाह के बाद से ही भावना को उसका पति हेमेन्द्र सिंह मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था।

परिजनों के अनुसार, पति के किसी अन्य युवती से संबंध को लेकर विवाद होता था। जिसके चलते उसके साथ मारपीट की जाती थी। घटना के बाद परिजन लगातार पुलिस से मामला दर्ज करने की मांग कर रहे थे, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से आक्रोश बढ़ गया। शुक्रवार को राजपूत समाज और करणी सेना के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग प्रतापनगर थाने पहुंचे और प्रदर्शन किया।

उदयपुर में तेंदुआ ने हमला कर महिला का किया शिकार
उदयपुर। राजस्थान में उदयपुर जिले के झाड़ोल थाना क्षेत्र के किरट में तेंदुआ के राजमार्ग के पास लकड़ियां बीन रही महिला का शिकार करने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मीराबाई अहारी (40) निवासी ढीकलिया राजमार्ग के पास लकड़ियां बीन रही थी। इसी दौरान अचानक तेंदुआ ने हमला कर उसको उठाकर ले गया। कुछ ही दूरी पर मौजूद वहां दो अन्य महिलाओं ने तेंदुआ देखकर शोर मचाया, लेकिन तेंदुआ मीराबाई को मुंह में पकड़कर घसीटता हुआ डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल में ले गया।

घटना की सूचना वन विभाग एवं पुलिस को दी गई। उसके बाद महिला की तलाश शुरू की। डेढ किलोमीटर दूर जंगल में महिला का क्षत-विक्षत शव मिला।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने महिला के शव के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया तथा प्रदर्शन किया। ग्रामीण आदमखोर तेंदुआ को गोली मारने और मृतक महिला के परिजनों को उचित मुआवजा दिये जाने की मांग कर रहे थे।