against - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

तेज आवाज निकालने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई, मॉडिफाई साइलेंसर को बुलडोजर से कुचला
जयपुर। शहर में मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर तेज आवाज निकालने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने इन साइलेंसर को बुलडोजर से कुचल दिया। जयपुर पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि प्रेशर हॉर्न, बार-बार अनावश्यक हॉर्न बजाना, विभिन्न प्रकार के हॉर्न लगाना, मॉडिफाई और अवैद्य साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ 26 मई से 13 जून तक विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए थे।

इस पर पुलिस ने 364 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। टीम ने कोर्ट के आदेशों की पालना में वाहन में लगे अवैद्य, मॉडीफाई साइलेंसर को खुलवाया गया। यातायात पुलिस ने 192 मॉडीफाई साइलेंस हॉर्न को हटवाया गया। वाहनों से हटवाए गए साइलेंसर को यातायात पुलिस ने प्रतीकात्मक रोड-रोलर चलाकर इन्हें अनुपयोगी बनाकर सभी को यातायात नियमों की पालना के प्रति जागरुकता का संदेश दिया गया।

ईडी के विरोध में कांग्रेस का धरना: ईडी कार्यालय के बाहर मोदी सरकार की आलोचना
जयपुर। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर ईडी की कार्रवाई के विरोध में आज जहां देश भर में कांग्रेस आंदोलन कर रही है तो वहीं राजधानी जयपुर में भी प्रदेश कांग्रेस की ओर से अम्बेड़कर सर्किल स्थित ईडी कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया गया है। धरने में गहलोत सरकार के मंत्रियों के साथ-साथ विधायक,पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने एक स्वर में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर ईडी कार्रवाई की पुरजोर शब्दों में निंदा करते हुए मोदी सरकार की आलोचना की। धरने में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद डोटासरा, कैबिनेट मंत्री महेश जोशी, ममता भूपेश, प्रताप सिंह खाचरियावास, बीडी कल्ला, भंवर सिंह भाटी, गोविंद राम मेघवाल, विधायक रफीक खान,जगदीश जांगिड़,गणेश घोघरा सहित बोर्ड निगमों के चेयरमैन भी धरने में  मौजूद हैं।

कन्हैयालाल हत्याकांड के विरोध में सांंगरिया में व्यापारियों का प्रदर्शन: प्रतिष्ठान बंद
जोधपुर। प्रदेश के उदयपुर जिले में गत दिनों हुई कन्हैया लाल की हत्या के विरोध में बुधवार को सांगरिया फांटा और तनावडा व्यापार मंडल की ओर से बंद रखा गया। व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर  2 मिनट का मौन रखकर कन्हैयालाल को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान व्यापारी मंडल की ओर से नारेबाजी भी की गई और साथ ही व्यापारियों को सुरक्षा देने की मांग सरकार से की। व्यापारियों द्वारा बंद रखे जाने की जानकारी पर ऐहतियातन तौर पर पुलिस बल भी लगाया गया।

एसीपी पश्चिम चक्रवर्ती सिंह राठौड़, बासनी थानाधिकारी पाना चौधरी सहित कई जवानों ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था में मद्देनजर सुरक्षा पर पूरी नजर रखी। व्यापारियों द्वारा इस दौरान प्रदर्शन भी किया गया और एक ज्ञापन भी जिल प्रशासन के नाम पर सौंपा गया। व्यापारियों ने प्रतिष्ठानों को बंद रखने के साथ धरना भी दिया। धरनास्थल पर सांगरिया फाटा व्यापार मंडल अध्यक्ष संतोष सारण, मुकेश मोतीवाल, नेमीचंद, उमेश वैष्णव, प्रवीण सिंह शेखावत, शिवसिंह राजपुरोहित, नारायण चारण, ताराचंद टेलर, हरगोविंद सिंह शेखावत, पवन अग्रवाल, रमेश चौधरी, धनराज प्रजापत, महेश भाटी एवं बाबू मोहड़ा  सहित कई व्यापारी उपस्थित थे।

आयु धोखाधड़ी के दोषियों पर सख्त कार्यवाही होगी : बीएआई
नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) के सचिव संजय मिश्रा ने खिलाड़ियों और अभिभावकों को आश्वासन देते हुए कहा है कि संघ उम्र में किसी भी तरह की हेराफेरी बर्दाश्त नहीं करेगा और मोहाली में हुई बैठक में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।  उल्लेखनीय है कि मोहाली में आयोजित ऑल इंडिया सब-जूनियर (अंडर-13) रैंकिंग टूर्नामेंट में शुक्रवार को आयु सीमा से ज्यादा उम्र के खिलाड़ियों के भाग लेने से अभिभावक नाखुश थे। अभिभावकों ने इसके विरोध में प्रदर्शन किया जिसके बाद कई मुकाबले निलंबित कर दिये गये जबकि कई स्थगित कर दिये गये।

दोनों खिलाड़ियों का पंजीकरण रद्द किया जाएगा
मिश्रा ने इस घटना के बाद शनिवार को स्वंय मोहाली जाकर अभिभावकों से एक घंटे तक बातचीत की। मिश्रा ने बैठक के बाद अभिभावकों को आश्वासन दिया कि बीएआई के पास उन दोनों खिलाड़ियों के पहचान पत्र हैं जिन्होंने पंजीकरण के समय संदिग्ध दस्तावेज जमा कराये थे। उन्होंने कहा कि दोनों खिलाड़ियों का पंजीकरण रद्द कर दिया जाएगा और अन्य आरोपी खिलाड़ियों के खिलाफ विस्तृत जांच की जाएगी।  मिश्रा ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा, आयु-धोखाधड़ी समिति की बैठक के बाद दोषी पाए जाने वालों पर उचित कार्यवाही की जाएगी।

विरोध के बाद मैच एक दिन के लिए स्थगित
योनेक्स सनराइज ऑल इंडिया रैंकिंग अंडर-13 स्पर्धाओं के पहले दिन के मुख्य ड्रॉ मैचों को एक घंटे की कार्रवाई के बाद ही रोकना पड़ा था। अभिभावकों के विरोध के बाद इसे एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया था।  खिलाड़ियों और अभिभावकों के बीच चर्चा थी कि बैठक के बाद फिर से शुरू होने वाले टूर्नामेंट से रैंकिंग अंक छीन लिए जाएंगे, लेकिन मिश्रा ने स्पष्ट किया कि बीएआई द्वारा ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया था और आयोजकों के पास इस तरह के एक महत्वपूर्ण मुद्दे पर निर्णय लेने का कोई अधिकार नहीं था।

अंक काटना और  रद्द करना पूरी तरह बीएआई के हाथ में
उन्होंने कहा, टूर्नामेंट के अंक काटना या रद्द करना पूरी तरह से बीएआई के हाथ में है। एक स्थानीय व्यक्ति ने भ्रम पैदा कर माता-पिता तक गलत संदेश पहुंचाया था जिसका बीएआई से कुछ लेना-देना नहीं है। किसी भी अंक को कम या रद्द नहीं किया गया है।

उदयपुर कन्हैयालाल हत्याकांड का विरोध: स्टेच्यु सर्किल पर गूंजा हनुमान चालीसा, भगवा झंडो के साथ उमड़ा जनसैलाब
जयपुर। उदयपुर में कन्हैयालाल साहू की बर्बर हत्या के विरोध में रविवार को जयपुर के स्टेच्यु सर्किल हिन्दू संगठनों ने बड़े विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया। जयपुर शहर में हजारों लोगों का सैलाब उमड़ा। स्टेच्यु सर्किल भगवामय हो गया। स्टेच्यु सर्किल से लेकर सरोजनी मार्ग तक और स्टेच्यु सर्किल से लेकर अम्बेडकर सर्किल तक चहुंओर भीड़ ही भीड़ नज़र आईं। लोग हाथों में भगवा झंडा पैदल मार्च करते हुए स्टेच्यु सर्किल पहुंचे। इस दौरान लोगों ने भारत माता की जय, जय श्रीराम के जमकर नारे लगाते हुए कार्यक्रम में शामिल हुए।

पैदल मार्च कर आए लोग कन्हैया के हत्यारों को जल्द से जल्द फांसी देने की मांग के नारे भी लगाएं। स्टेच्यु सर्किल पर हुई सभा में मंच पर हिन्दू संगठनों से जुड़े दो दर्जन से ज्यादा सर्वसमाज के नेता मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर एक मंच साधु-संतो और धर्मगुरुओं के लिए अलग से लगाया गया था। मंच से हिन्दू संगठनों के नेताओं ने कन्हैयालाल के हत्यारों को तुरंत फांसी की सजा दिए जाने की पुरजोर मांग की है।

विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा के कार्यकर्ता और जयपुर शहर के बड़े नेता भी मौजूद थे। मंच से राजस्थान में हो रही हिन्दू संख्यक पर हमलों की घटनाओ का भी जमकर विरोध किया गया और राजस्थान की गहलोत सरकार को इसके लिए दोषी करार दिया गया। हिन्दू संगठनों ने सभी हिन्दुओं से एकजुट होने का आह्वान किया। हिन्दू संगठनों के नेताओं भाषण के बाद हजारों की संख्या में मौजूद लोगों ने सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया और कन्हैयालाल को दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

किसने क्या कहा
उदयपुर में कन्हैयालाल साहू की जिस तरह से जघन्य हत्या हुई वैसी ही महाराष्ट्र में भी हुई मैं उन सभी को नमन करते हुए श्रद्धांजलि देता हूं। कन्हैयालाल की हत्या योजनाबद्ध तरीके से हुई जिसमें आतंकी तत्वों का हाथ है और मैं इसकी कठोर शब्दों में भर्त्सना करते हुए बताना चाहता हूं यदि सरकार व पुलिस प्रशासन तत्परता से कार्रवाई करते तो शायद आज कन्हैयालाल बच जाते। मैं सरकार व प्रशासन से गुजारिश करूंगा कि पीड़ितों को तुरंत न्याय दिलवाने की नीति को अपनाते हुए कार्य करें, तो इन घटनाओं की पुनरावृत्ति कभी नहीं होगी। - कन्हैयालाल बैरवा, रिटायर्ड आईपीएस

गुरु गोविंद सिंहजी ने कहा था कि डर से ना कभी डरो और लड़ाई लड़कर उसका मुकाबला करो निश्चित जीत आपकी होगी। आज यहां हम सर्वसमाज की रक्षा करने के लिए एकत्रित हुए हैं। हम सबको एक रहना है। सरकार से हमारी मांग है कि फास्टट्रैक अदालत के माध्यम से दोषियों को फांसी पर लटकाया जाए। हम भेदभाव और जुल्म को नहीं सहेंगे। - जसबीर सिंह, अध्यक्ष, पूर्व अल्पसंख्यक आयोग

इस घटना के बाद देशवासियों ने सहनशीलता की सीमा को लांघ दिया है। ऐसा अक्षम्य अपराध करने वालों को देशवासी कभी क्षमा नहीं करेंगे। हिन्दू समाज का क्रोध कालाग्नि का रूप धारण कर लेगा तो कोई रोक नहीं पाएगा। मुख्यमंत्री यदि प्रशासन को फ्री हैंड दे तो मेरा मानना है कि बड़े से बड़े से बड़े अपराधी को भी ढूंढ निकाल सकते हैं। कन्हैयालाल साहू ने जब प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई तो उस वक्त उसे सुरक्षा मुहैया कराकर अपराधियों को पहले ही पकड़ा जा सकता था।-  राघवाचार्य महाराज, रेवासा पीठाधीश्वर

ऐसा लग रहा है देश में तालिबानी नीति के तहत ये घटनाएं हो रही है। ऐसी ताकतों को समाप्त करने के लिए इनका पूर्णरूप से इलाज करना होगा। ऐसी सोच रखने वालों को बाहर का रास्ता दिखाना होगा। - रणवीर सिंह, अघ्यक्ष, रावणा राजपूत समाज

तालिबानी युग का आरंभ उदयपुर की घटना से हुआ है और इसका अंत हम धार्मिक नगरी जयपुर से करेंगे। हम भारत की पांच हजार साल पुरानी सभ्यता के वारिस है और ये लड़ाई दिल्ली जाकर खत्म करेंगे। - सिंधी पंचायत सेंट्रल के चन्द्रप्रकाश एडवोकेट

वक्त आ गया है कि माताएं और बहने मां दुर्गा, काली और भवानी का रूप धारण कर सर्वसमाज के साथ होने वाली बुराइयों का अंत करने के लिए आगे आए। -  सोमदत्त, अध्यक्ष, बंगाली समाज

दुकानदार लुटा है, पिटा है और अब तो मरा भी है। इसलिए हम अपने आपको बेसहारा समझते थे परन्तु आज हमारे साथ सर्वसमाज के लोग यहां मौजूद है इसलिए डरने की जरूरत नहीं है। - किशोर टांक, व्यापारी

भारत माता की जय लगाकर महर्षि वाल्मिकी को नमन करते हुए कहा कि राजस्थान और धौलपुर में वाल्मिकी समाज के लोगों के साथ हुई घटनाओं पर रोष जरूर है लेकिन सर्वसमाज के साथ हम सदैव खड़े हैं। -  मनोज चंवरिया, वाल्मिकी समाज

किसी के साथ फोटो होना गुनाह, तो मेरे खिलाफ दर्ज़ हो आपराधिक मुकदमा: कटारिया
जयपुर। उदयपुर में कन्हैयालाल हत्याकांड के आरोपी के साथ फोटो वायरल होने के मामले में नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने सफाई दी है। एक प्रतिक्रिया में कटारिया ने कहा कि अगर कन्हैयालाल हत्याकांड के एक आरोपी की उनके साथ तस्वीर है, तो मेरे खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज़ किया जाए। यदि क़ानून में किसी के साथ फोटो होना ही गुनाह है, तो मेरे खिलाफ कार्रवाई की जाए।

कटारिया ने कहा कि वे पिछले कई सालों से उदयपुर की राजनीति में सक्रीय हैं। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के अब तक हुए कई कार्यक्रमों में शामिल हो चुके हैं। इस दौरान कौन कब कैसे साथ में फोटो खिंचाता है कोई जानकारी नहीं रहती। ऐसे में सभी आरोप बेबुनियाद हैं।

उदयपुर घटना के विरोध में कोटा- बारां शांतिपूर्ण रहा बंद
बारां। उदयपुर में हुए जघन्य हत्याकांड के विरोध में शनिवार को बारां शहर शांतिपूर्ण बंद रहा। सुबह से ही बारां शहर की बाजार में सभी दुकानें पूर्णतया बंद रही। व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान स्वत: स्फूर्त बंद रखे। मुख्य मार्गों से लेकर छोटी गली नुक्कड़ तक की दुकानें बंद रही। व्यापारियों ने स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। वही इस बंद को देखते हुए बारां शहर में एहतियात के तौर पर जगह-जगह पुलिस जाब्ता मौजूद रहा। हर चौराहों और गलियों पर पुलिस बल की तैनाती की गई। शहर पुलिस अधीक्षक कल्याणमल मीणा और जिला कलेक्टर नरेंद्र गुप्ता ने भी शहर के हालातों का जायजा लिया । शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोटा से भी आरएसी का अतिरिक्त जाप्ता मंगवाया गया ।

सर्व हिंदू समाज और हिंदू संगठनों द्वारा रखे गए इस बंद को बारां व्यापार महासंघ ने भी अपना समर्थन दिया है। सुबह बंद के दौरान बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने शहर में वाहन रैली निकाल बंद का ऐलान किया।  इस दौरान शहर के प्रताप चौक पर बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जमा रहे।

हत्यारों को राहुल गांधी द्वारा किड्स कहने पर कसा तंज
घटना के विरोध में सरकार के खिलाफ  भी जमकर नारेबाजी देखने को मिली । यहां लोग कन्हैयालाल के हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की गई। वही भाजपा से जुड़े लोग भी इस बंद में शामिल नजर आए। भाजपा नेता आनंद गर्ग ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा एक टीवी शो में हत्यारों को किड्स कहने पर तंज कसा ।

एक लाख से ज्यादा हिन्दू कल करेंगे प्रदर्शन, कन्हैयालाल हत्याकांड के विरोध में निकालेंगे जुलूस
जयपुर। कन्हैयालाल हत्याकांड के विरोध में 30 जून को जयपुर बंद सफल होने के बाद अब सर्व हिन्दू समाज शहर में बड़ा प्रदर्शन करेगा। लोगों से सुबह 10 बजे बड़ी चौपड़ पर एकत्रित होने का आह्वान किया है। इस कार्यक्रम में एक लाख से ज्यादा लोगों के जुटने का अनुमान है। बड़ी चौपड़ पर पहले सभा होगी। इसके बाद मौन यात्रा निकलेगी। अम्बाबाड़ी स्थित आदर्श विद्या मंदिर में हिन्दू समाज, संगठनों की बैठक हुई, इसमें आरएसएस, विहिप, बजरंग दल, कई समाज व धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए। सेवा सदन सहित अन्य जगह पर भी विभिन्न संगठनों की बैठक हुई। लोगों से अनुशासित रहने और किसी तरह की नारे नहीं लगाने की अपील की है। मौन रहने का आहृवान किया है।

शहर में चला बैठकों का दौर, मैसेज भेजे
सभा और प्रदर्शन में ज्यादा लोग आएं। इसके लिए बैठकों का दौर चला। भाजपा में मण्डल स्तर पर बैठकें हुई और सभी लोगों से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील करने के लिए कहा गया। व्यापारिक, सामाजिक संगठनों ने भी बैठकें की। शनिवार को भी अलग-अलग संगठनों ने बैठक बुलाई है।

आंदोलनात्मक रणनीति पर विचार
बड़े प्रदर्शन की तैयारी और लोगों से सम्पर्क किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग एकत्र होंगे। कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्र में लोगों से बात कर बंद का आह्वान करने के निर्देश दिए। लोगों से समझाइश की जाए कि व्यापारी प्रतिष्ठान खोलने नहीं आए, जिससे की बंद कराने की नौबत ही नहीं आए। वहीं कार्यकर्ताओं और समाज प्रतिनिधियों को कार्यक्रम को लेकर जिम्मेदारी दी है। इसके साथ ही लोगों और समाज प्रतिनिधियों को मोबाइल से मैसेज भेजे जा रहे है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग प्रदर्शन में शामिल हो।

लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों पर होगी कार्रवाई
धौलपुर। उदयपुर जिले में हुए दुखद घटनाक्रम उपरान्त एवं उसके फोटो एवं उसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के कारण जिले में साम्प्रदायिक सौहार्द, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखना नितांत आवश्यक है। कार्यवाहक जिला मजिस्टेÑट एवं जिला कलक्टर सुदर्शन सिंह तौमर ने बताया कि जिले में साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने के लिए सभी विभागीय अधिकारी अपने अधीनस्थ लोक सेवकों, कार्मिकों, संविदा कार्मिकों को मुख्यालय पर उपस्थित रहने के लिए पाबन्द करें।

ग्राम पंचायतों एवं ग्रामों में कार्यरत कार्मिकों, बीट कांसटेबल, ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी, अध्यापक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, कृषि पर्यवेक्षक अपने विभागीय कार्यो के अलावा स्थानीय क्षेत्राधिकार में लोक सौहार्द का वातावरण बनाये रखने एवं किसी भी बाहरी संदिग्ध व्यक्ति अन्य देशों, राज्यों से प्रवास पर आये व्यक्तियों की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना अविलम्ब स्वयं अथवा अपने नियंत्राण अधिकारी के माध्यम से स्थानीय पुलिस थानो के भारसाधक अधिकारी, पुलिस थाना अधिकारी, प्रभारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।  पुलिस थाना अधिकारियों का दायित्व रहेगा कि प्रतिदिन स्थानीय क्षेत्राअधिकार में अवस्थित होटल, रेस्टोरेन्ट एवं अन्य आश्रय स्थल धर्मशाला इत्यादि में ठहरने वाले व्यक्तियों की सूची प्राप्त कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाये रखें।

शांति और सद्भाव बिगाड़ने वालों पर सख्ती से करें कार्रवाई: चिन्मयी गोपाल
टोंक। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिला स्तरीय शांति एवं सद्भावना समिति की बैठक में जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट चिन्मयी गोपाल ने कहा कि जिले में शांति एवं सद्भावना बनी रहे यह हम सभी का दायित्व है। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा उन्हें पाबंद किया गया है। उन्होंने शांति समिति के सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करें, उसकी सूचना तत्काल प्रशासन व पुलिस को दी जाए।

ऐेसे असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा। जिला कलक्टर ने कहा कि कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया जैसे ट्विटर, फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर ऐसी कोई टिप्पणी, फोटो या वीडियो अपलोड तथा शेयर नहीं करें जिससे किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हों। आमजन भ्रामक खबरों व अफवाहों से दूर रहे। जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा सोशल मीडिया की निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने कहा कि टोंक जिले के लोग संयमशील है। जिले के सभी धर्मों व समाज के लोग सद्भाव, शांति एवं भाईचारे से रहे। जिले की कानून व्यवस्था किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं दी जाएगी। अगर किसी व्यक्ति द्वारा कानून हाथ में लिया गया तो उसके विरूद्ध सख्त एक्शन लिया जाएगा। शांति समिति के सदस्य अब्दुल कवि खान ने कहा कि वे उदयपुर में हुई घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते है।कानून अपने हाथ में लेने का हक किसी को नहीं है।

जाकिर कुरैशी ने कहा कि सभी समाज के अच्छे विचार रखने वाले लोगों को जिले में शांति एवं सद्भावना बनाए रखने के लिए प्रयास करने चाहिए। इम्तियाज खान ने कहा कि जिले का माहौल बिगाड़ने वाले लोगो के विरूद्ध पुलिस द्वारा सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाए। राजेन्द्र पराणा ने कहा कि जिले में शांति एवं सद्भाव बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों पर समय-समय पर कार्यवाही की जानी चाहिए। शिवजीराम यादव ने जिले के लोगों से भाईचारा बनाए रखने की अपील की। शब्बीर अहमद ने प्रशासन एवं पुलिस का पूरा सहयोग करने पर भरोसा दिलाया। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर परशुराम धानका, एएसपी सुभाष चंद मिश्रा, उपखण्ड अधिकारी टोंक गिरधर, पुलिस उपाधीक्षक सालेह मोहम्मद, नगर परिषद आयुक्त पूजा मीणा, कमलेश सिंगोदिया, राजाराम गुर्जर, बशीर अहमद, कविता सिंघल, राजू मालावत, अखिल कुरैशी, सुरेन्द्र भण्डारी, सत्यनारायण बैरवा, बसंत कुमार जैन, मंसूर खान सहित शांति समिति के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

राजस्व मण्डल विखण्डन के विरोध में वकीलों ने तानी मुठ्ठियां
अजमेर। राज्य सरकार द्वारा राजस्व मण्डल के विखण्डन की तैयारियां एक बार फिर शुरू कर देने से मण्डल के वकीलों में रोष व्याप्त है। उन्होंने सरकार के इस फैसले के खिलाफ लामबंद होकर इसे जन आन्दोलन बनाकर आर-पार की लड़ाई लड़ने की चेतावनी दी है। वकीलों ने सरकार के इस कदम का विरोध करते हुए दो दिन 29 और 30 जून को न्यायिक कार्य स्थगित कर दिया है।

राजस्व विभाग के ग्रुप-1 के विशिष्ट शासन सचिव विश्राम मीणा द्वारा राजस्व आयुक्तालय के गठन के संबंध में राजस्व मंत्री की अध्यक्षता में 29 जून को बैठक कराने की मिली सूचना से मंगलवार को मण्डल में हड़कम्प मच गया। आक्रोशित वकीलों ने सूचना के साथ ही तुरन्त एक घंटे में न्यायिक कार्य स्थगित कर राजस्थान राजस्व अभिभाषक संघ के अध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह नरूका और सचिव मनीष पाण्डिया की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर मण्डल के विखण्डन को बचाने के लिए आर-पार की लड़ाने लड़ने का निर्णय लिया। नरूका ने बताया कि दो दिन विरोधस्वरूप मण्डल और अधिनस्थ न्यायालयों में न्यायिक कार्य नहीं किया जाएगा। हालांकि राजस्व विभाग ने मंगलवार दोपहर बाद 29 को होने वाली बैठक स्थगित कर दी है।

इन अधिकारियों को बुलाया गया था बैठक में

विशिष्ट शासन सचिव मीणा द्वारा राजस्व मंत्री रामलाल जाट की अध्यक्षता में रखी गई प्रस्तावित बैठक में राजस्व मण्डल के अध्यक्ष, राजस्व विभाग   के प्रमुख शासन सचिव, वित्त विभाग के प्रमुख शासन सचिव, जिला कलक्टर जयपुर और मण्डल के निबन्धक को बुलाया गया था।

गत वर्ष लिया था प्रशासनिक कार्य अलग करने का निर्णय

राज्य सरकार ने सालों से चल रही इस मशक्कत पर गत वर्ष 7 जून को मोहर लगाते हुए  प्रशासनिक और न्यायिक कार्यों को अलग-अलग करने की मोहर लगाई थी। इसके तहत प्रशासनिक कार्यों के लिए अलग से आयुक्तालय के गठन का प्रस्ताव लिया गया। तब सरकार का तर्क था कि मौजूदा स्थिति में राजस्व प्रशासन एवं राजस्व न्यायालय प्रकरणों के पर्यवेक्षण का कार्य राजस्व मण्डल द्वारा ही किया जा रहा है। मण्डल में प्रशासनिक कार्यों का अत्यधिक दबाव होने के कारण राजस्व न्यायालयों के पर्यवेक्षण का कार्य अपेक्षित रूप से सही तरीके से नहीं हो पा रहा है। ऐसी स्थिति में प्रशासनिक और न्यायिक कार्यों को अलग-अलग करने की आवश्यकता हो गई है। उल्लेखनीय है कि मण्डल मुख्यालय पर ही अकेले करीब 65 हजार प्रकरणों के फैसले लम्बित चल रहे हैं। इसके अलावा राज्यभर के संभागीय आयुक्त, राजस्व अपील प्राधिकारी, जिला कलक्टर, सहायक कलक्टर, उपखण्ड अधिकारी और तहसील न्यायालय भी मण्डल के अधीन हैं। यहां भी राजस्व से संबंधित विभिन्न लम्बित मामलों की बड़ी संख्या है।

तहसीलदार, गिरदावर और पटवारी के तबादले संबंधी कार्य होंगे हस्तान्तरित

राजस्व प्रशासन के नियन्त्रण व पर्यवेक्षण के लिए पृथक से प्रस्तावित राजस्व आयुक्तालय के गठन के बाद राज्य का समस्त राजस्व प्रशासन आयुक्तालय के अधीन रहेगा। जिसका मुख्य रूप से राजस्थान तहसीलदार सेवा, भू-अभिलेख निरीक्षक, पटवारी एवं तहसील राजस्व सेवा के अधिकारियों की सेवा संबंधी कार्यों की देखरेख व भू अभिलेख तैयारी व अन्य राजस्व प्रशासनिक कार्यों का पर्यवेक्षण रहेगा। इसके बाद तहसीलदारों से लेकर नायब तहसीलदार, गिरदावर, पटवारी, डीआईएलआरएमपी और टीआरए, डीआरए के तबादले, नियुक्तियां, विभागीय जांच संबंधी अधिकार भी राजस्व मण्डल से हटा लिए जाएंगे।

मौजूदा कार्यप्रणाली का ढांचा

मण्डल में न्यायिक प्रकरणों की सुनवाई एवं उनकी मॉनिटरिंग के लिए न्याय शाखा के अलावा प्रशासनिक कामकाज के तहत वर्तमान तहसील संवर्ग के लिए आरटीएस, गिरदावर व पटवारी व डीआईएलआरएमपी के लिए एलआर, सांख्यिकी विंग, विभागीय जांच, राजस्व लेखा शाखा संचालित हैं। यहां मुख्य सचिव के समकक्ष वरिष्ठतम आईएएस स्तर के अधिकारी के रूप में चेयरमैन, वरिष्ठ आईएएस स्तर का रजिस्ट्रार, वरिष्ठ आरएएस स्तर का अतिरिक्त रजिस्ट्रार एवं तीन आरएएस स्तर के उप रजिस्ट्रार के पद संचालित हैं। जो इन शाखाओं की मॉनिटरिंग करते हैं।

राव कमीशन गठन से की थी स्थापना

वकीलों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आयुक्तालय गठन पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि राजस्व मण्डल के विखण्डन की तैयारिेयों के बीच अजमेर रियासत के 1956 में राजस्थान में हुए विलय के साथ विशेष समझौते का भी उल्लंघन होगा। राव कमेटी की सिफारिश पर ही अजमेर को राजस्व मण्डल सहित राजस्थान लोक सेवा आयोग, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड एवं आयुर्वेदिक निदेशालय मिले थे।

सत्ता का संतुलन भी होगा प्रभावित

अब तक राजस्व मण्डल में मुख्य सचिव स्तर के चेयरमैन के कारण यहां प्रशासनिक कार्यों के तहत राजस्व मंत्री भी उनको विश्वास में लेकर ही प्रशासनिक कार्यों पर निर्णय करते रहे हैं, ताकि सत्ता और प्रशासन का संतुलन बना रहे। लेकिन इस प्रस्ताव के बाद सत्ता का संतुलन भी विखण्डित होने की प्रबल संभावना हो जाएगी। यहां कार्यरत करीब 400 कार्मिकों में से न्याय शाखा और न्यायालयों में कार्य करने वाले कार्मिकों को छोड़कर करीब 300 कार्मिक भी प्रभावित हो जाएंगे।

केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना-प्रदर्शन
कोटा। केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस की ओर से सोमवार को कलेक्ट्री चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया गया। केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई अग्निपथ योजना के विरोध में और ईडी द्वारा राहुल गांधी से की जा रही पूछताछ के विरोध में कांग्रेस की ओर से धरना प्रदर्शन किया गया । बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता सर्किट हाउस के पास एकत्र हुए । वहां से कलेक्ट्री चौराहे पर पहुंचे । जहां धरना दिया गया।

धरने पर स्वायत्तशासन मंत्री शांति धारीवाल , खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मेहता , शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रविंद्र त्यागी , कांग्रेसी नेता अमित धारीवाल, महापौर राजीव अग्रवाल व मंजू मेहरा ,उपमहापौर पवन मीणा व सोनू कुरेशी , पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद शर्मा समेत बड़ी संख्या में महिला - पुरुष कांग्रेसी कार्यकर्ता धरने में शामिल हुए । धरने को सभी बड़े नेताओं ने संबोधित किया और कहा कि केंद्र सरकार द्वारा ईडी का दुरुपयोग किया जा रहा है । पूछताछ के नाम पर कांग्रेस के गांधी परिवार को परेशान किया जा रहा है । वही मंत्री धारीवाल ने कहा कि अग्निपथ योजना युवाओं के साथ खिलवाड़ है और सेना की पेंशन को बंद करने की साजिश है । इस योजना को केंद्र सरकार को वापस लेना होगा।

इधर प्रदर्शन व धरने को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता मौजूद रहा। एडिशनल एसपी के नेतृत्व में पुलिस उप अधीक्षक, कई थाना अधिकारी और जाब्ता कलेक्ट्री चौराहे पर तैनात रहा । पूरा कलेक्ट्री परिसर छावनी बना रहा। गौरतलब है कि मंत्री शांति धारीवाल के नेतृत्व में करीब 15 दिन में तीसरा प्रदर्शन किया गया है । इससे पहले भी भाजपा कार्यालय पर मंत्री धारीवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता ईडी द्वारा पूछताछ के विरोध में प्रदर्शन कर चुके हैं।