Mayawati - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मायावती का नया फरमान : आनन्द कुमार के परिवार में केवल ईशान को ही मिलेगी पार्टी में सम्मानजनक जिम्मेदारी, गंभीर गलती करने पर होंगे पार्टी से बाहर
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने परिवारवाद से दूरी बनाने का संकल्प दोहराते हुए कहा है कि उनके छोटे भाई आनंद कुमार के परिवार में से केवल ईशान आनंद को पार्टी में सम्मानजनक जिम्मेदारी देकर आगे बढ़ाया जाएगा। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि ईशान ने भी गंभीर गलती की तो उन्हें भी पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। मायावती ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर रविवार को जारी एक विस्तृत संदेश में कहा कि उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम के पदचिह्नों पर चलने का फैसला किया है। कांशीराम ने राजनीति में आने के बाद अपने नजदीकी रिश्तेदारों को राजनीतिक लाभ देने से परहेज किया और अपना पूरा जीवन बहुजन समाज के हित एवं कल्याण के लिए समर्पित कर दिया था।

उन्होंने कहा कि वह भी अपना पूरा जीवन बहुजन समाज के लिए समर्पित कर चुकी हैं। हालांकि, एक महिला होने के कारण उन्हें अपने भाई-बहनों में से किसी न किसी को साथ रखना पड़ा। इसी क्रम में उन्होंने अपने छोटे भाई आनंद कुमार को अपनी सेवा में रखा। मायावती ने कहा कि आनंद कुमार के विशेष आग्रह पर उनके बड़े बेटे आकाश आनंद को राजनीति में लाना पड़ा था, लेकिन शादी के बाद उनके रवैये में बदलाव आया। उनके अनुसार, आकाश के व्यवहार के कारण ही कुछ दिन पहले उन्हें पार्टी से अलग करना पड़ा। बसपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि आकाश आनंद अपने ससुर अशोक सिद्धार्थ के प्रभाव में आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में आकाश को दोबारा पार्टी में शामिल करना बहुजन समाज और पार्टी के साथ विश्वासघात होगा। उन्होंने कहा कि वह पार्टी विरोधी कोई भी कदम नहीं उठा सकतीं।

मायावती ने कहा कि आनंद कुमार के परिवार के किसी सदस्य को पार्टी में आगे बढ़ाने को लेकर उनके मन में काफी समय से दुविधा थी। सभी पहलुओं पर गंभीरता से विचार करने के बाद उन्होंने फैसला किया है कि परिवार के ऐसे किसी सदस्य को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा, जो आकाश आनंद के नक्शेकदम पर चले। उन्होंने आनंद कुमार की बेटी को लेकर भी कहा कि भविष्य में उनकी मदद लेने की संभावना पर विचार किया जा सकता था, लेकिन आकाश की तरह स्थिति पैदा होने की आशंका को देखते हुए उन्होंने आकाश और उनकी बहन दोनों को पार्टी की किसी भी जिम्मेदारी से दूर रखने का निर्णय लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस फैसले में अब कोई बदलाव नहीं होगा।

बसपा अध्यक्ष ने कहा कि आकाश और उनकी बहन के स्थान पर आनंद कुमार के परिवार से केवल ईशान आनंद को पार्टी में सम्मानजनक जिम्मेदारी देकर आगे किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल उन्हें ऐसी कोई आशंका नहीं दिखती, लेकिन भविष्य में यदि ईशान भी कोई गंभीर कृत्य करते हैं तो उन्हें भी पार्टी से बाहर कर दिया जाएगा। ऐसी स्थिति में आनंद कुमार के परिवार के किसी अन्य सदस्य को छोटी-बड़ी कोई जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी, बल्कि पार्टी में काम कर रहे किसी मिशनरी और वफादार कार्यकर्ता को आगे बढ़ाया जाएगा। मायावती ने बताया कि इस विषय के साथ-साथ देश और जनहित के जरूरी मुद्दों पर चर्चा के लिए 23 सितंबर को बसपा पदाधिकारियों की एक अहम बैठक बुलाई गई है। उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपने कार्यों में पूरी ऊर्जा के साथ जुटने का आह्वान किया।

उन्होंने अपने फैसले के समर्थन में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के एक पत्र का भी उल्लेख किया। मायावती के अनुसार, आंबेडकर ने 23 फरवरी 1956 को नई दिल्ली से अपने पुत्र यशवंत आंबेडकर को लिखे पत्र में सार्वजनिक जीवन और संगठन में अनुशासन तथा अनियमितताओं को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा कि वह भी उसी भावना से पार्टी के हित में निर्णय ले रही हैं। मायावती ने कहा कि समस्त बहुजन समाज ही उनका असली परिवार है। सत्ता की मास्टर चाबी के माध्यम से बहुजन समाज को शोषित से शासक वर्ग बनाकर उसका हित और कल्याण सुनिश्चित करना उनका मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य के लिए वह अपने भाई-बहनों और नजदीकी रिश्तेदारों के खिलाफ भी किसी भी हद तक जा सकती हैं।

मायावती ने यूपीआई शुल्क पर सरकार को घेरा : जनता पर बढ़ेगा आर्थिक बोझ, कहा- जनकल्याणकारी नीतियों पर अधिक ध्यान दे सरकार
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने 15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए यूपीआई शुल्क और उत्तर प्रदेश सरकार की 14,429 प्राथमिक विद्यालयों को स्मार्ट स्कूल बनाने की योजना को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रही आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने के बजाय सरकार को जनकल्याणकारी नीतियों पर अधिक ध्यान देना चाहिए। मायावती ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जारी अपने बयान में कहा कि यूपीआई डिजिटल लेनदेन को पहले बढ़ावा देने के बाद अब उस पर शुल्क लगाने की व्यवस्था से लोगों में बेचैनी और आक्रोश स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि सरकार को जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने वाली व्यवस्था को स्वीकार करने से पहले उसके प्रभाव पर विचार करना चाहिए।

गौरतलब है कि नए प्रावधान के तहत 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से अधिक के चुङ्क्षनदा कारोबारी यूपीआई लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) लागू होगा। वित्त मंत्रालय के अनुसार यह शुल्क ग्राहकों से नहीं लिया जाना है और व्यक्तिगत स्तर पर होने वाले यूपीआई लेनदेन तथा करीब 96 प्रतिशत मर्चेंट लेनदेन शुल्क से बाहर रहेंगे। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि देश की बड़ी आबादी महंगाई, गरीबी और बेरोजगारी से प्रभावित है। ऐसे में सरकार की नीतियां ऐसी होनी चाहिए जिनसे आम लोगों को राहत मिले और उनकी आर्थिक परेशानियां कम हों। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार की 14,429 परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों को स्मार्ट स्कूल बनाने की योजना पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि करीब 300 करोड़ रुपये की इस योजना के साथ बच्चों को डिजिटल सुविधाएं देने से पहले विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि स्कूलों में बच्चों के सिर पर छत, बैठने के लिए बेंच-कुर्सियां, किताबें, शौचालय, खेल का मैदान और साफ-सफाई जैसी मूलभूत व्यवस्थाएं पूरी तरह उपलब्ध होनी चाहिए। मायावती ने सरकार से इस पहल पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने की मांग की। उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने मंगलवार को 14,429 प्राथमिक विद्यालयों को स्मार्ट स्कूल के रूप में विकसित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। इसके लिए 300 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है और प्रत्येक विद्यालय के लिए करीब 2.07 लाख रुपये की राशि निर्धारित की गई है। योजना में इंटरनेट कनेक्टिविटी और सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही गई है।

राजस्थान निकाय चुनाव परिणाम पर बसपा प्रमुख का बयान: हमने 19 पार्षद जिताएं, दोबारा हुई मतगणना में कई उम्मीदवारों को कुछ वोटों के अंतर से हराया
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने राजस्थान में हुए निकाय चुनाव के परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए पार्टी के प्रदर्शन पर संतोष जताया है। उन्होंने कहा कि बसपा ने इस बार 19 सीटों पर अपने पार्षद जिताकर भेजे हैं और कई उम्मीदवार बेहद कम मतों के अंतर से चुनाव हार गए। उन्होने कहा कि सरकारी मशीनरी की गड़बड़ी के कारण दोबारा हुई मतगणना में कई उम्मीदवारों को कुछ-कुछ वोटों के अंतर से हरा दिया गया।

मायावती ने कहा कि यदि ऐसा नहीं होता तो पार्टी का परिणाम और बेहतर हो सकता था। उन्होंने चुनाव में मेहनत करने वाले बसपा के सभी छोटे-बड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राजस्थान से पहले पंजाब समेत देश के कुछ अन्य राज्यों में भी स्थानीय निकाय चुनाव हुए हैं, जहां बसपा का प्रदर्शन पहले से बेहतर रहा है। मायावती ने वहां पार्टी के अच्छे परिणाम के लिए संबंधित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भी बधाई दी।

बसपा प्रमुख ने उम्मीद जताई कि आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों में राजस्थान सहित देशभर में पार्टी के ये कार्यकर्ता और समर्थक बेहतर परिणाम दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी आगे भी अपनी राजनीतिक ताकत बढ़ाने के लिए लगातार काम करती रहेगी।

मायावती के स्वास्थ्य पर फैली खबरों का खंडन, बसपा प्रमुख बोलीं- मैं पूरी तरह स्वस्थ, आकाश आनंद पर भी उठाए सवाल
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने रविवार को अपने स्वास्थ्य को लेकर सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर चल रही खबरों को पूरी तरह निराधार बताया। उन्होंने कहा कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं और उनके अस्वस्थ होने की बातें गलत तरीके से फैलाई जा रही हैं। मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि आकाश आनंद अभी भी अपने ससुर के कहने पर चल रहे हैं और अपने विवेक से काम नहीं कर रहे हैं।

बसपा प्रमुख के मुताबिक, शनिवार को आकाश आनंद ने उनके निवास पर फोन कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी। उन्होंने पूछा था कि क्या बहन जी अस्वस्थ हैं। मायावती ने बताया कि उन्हें फोन पर स्पष्ट रूप से बताया गया कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। मायावती ने कहा कि इसके बाद आकाश आनंद ने यह भी कहा कि उनके द्वारा की गई इस फोन कॉल के बारे में उन्हें नहीं बताया जाए। बसपा प्रमुख ने कहा कि इस कॉल के पीछे आकाश आनंद की मंशा अच्छी भी हो सकती है और गलत भी। मायावती के इस बयान के बाद बसपा के भीतर आकाश आनंद को लेकर चल रही राजनीतिक खींचतान एक बार फिर चर्चा में आ गई है।

अशोक सिद्धार्थ का मायावती को पत्र, कहा-'आपके आदेश से बढ़कर मेरे लिए कुछ नहीं', मायावती को बताया राजनीतिक गुरू
लखनऊ। पूर्व राज्यसभा सांसद और बसपा नेता अशोक सिद्धार्थ ने पार्टी प्रमुख मायावती को संबोधित पत्र में राजनीतिक और सामाजिक जीवन से संन्यास लेने की घोषणा की है। उन्होनें कहा है कि उनके लिए मायावती का आदेश दुनिया की किसी भी चीज से बढ़कर है और यदि उन्हें लगता है कि उनके राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन में रहने से बहुजन मिशन को नुकसान पहुंच रहा है तो वह तत्काल संन्यास ले रहे हैं।

मायावती को लिखे पत्र में सिद्धार्थ ने कहा है कि वह पिछले 35 वर्षों से बसपा, मान्यवर कांशीराम और डॉ. भीमराव आंबेडकर के मिशन के लिए समर्पित रहे हैं। उन्होंने मायावती को अपनी राजनीतिक गुरु और बड़ी बहन बताते हुए कहा कि उन्होंने उन्हें विधान परिषद और राज्यसभा का सदस्य बनने का अवसर दिया। सिद्धार्थ ने अपने ऊपर पार्टी पर कब्जा करने और मायावती के भतीजे आकाश आनंद को गुमराह करने के आरोपों को साजिश बताया। उन्होंने कहा कि इन आरोपों में लेशमात्र भी सच्चाई नहीं है और ये उनके राजनीतिक विरोधियों की साजिश है।

आकाश आनंद को लेकर उन्होंने कहा कि कई महीनों से उनसे उनकी मुलाकात भी नहीं हुई है। उन्होंने मायावती से आग्रह किया कि उनके संन्यास को आकाश आनंद की वापसी से न जोड़ा जाए। सिद्धार्थ ने कहा कि आकाश पहले मायावती के भतीजे हैं और उन्होंने करीब दो दशक उनकी छत्रछाया में बिताए हैं। आकाश को जिम्मेदारी देना या नहीं देना मायावती का फैसला है। उन्होंने कहा कि यदि मायावती को लगता है कि उनके राजनीति और सामाजिक जीवन में रहने से बहुजन मिशन को नुकसान हो रहा है तो वह इसी समय संन्यास ले रहे हैं। पत्र के अंत में उन्होंने'जय भीम, जय भारत और जय बहुजन समाज का नारा लिखा।

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही मायावती ने ट्वीट करके अशोक सिद्धार्थ पर निशाना साधा था। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद की पार्टी में वापसी को लेकर बड़ी शर्त रखी है। उन्होंने कहा था कि आकाश के ससुर और पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ यदि अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा छोड़कर राजनीति से पूरी तरह संन्यास ले लेते हैं, तभी आकाश आनंद को फिर से जिम्मेदारी देने पर विचार किया जाएगा। मायावती ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर छह बिंदुओं में पोस्ट कर कहा कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में विधानसभा चुनाव बहुत नजदीक हैं और ये तीनों राज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के बहुजन समाज को शासित से शासक वर्ग बनाने के मिशन के लिए अति महत्वपूर्ण हैं।

मायावती का अशोक सिद्धार्थ पर निशाना, बोलीं- फैसला देर से सही, आकाश आनंद को भी भुगतना पड़ा नुकसान
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास लेने के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे ‘देर आए, दुरुस्त आए’ बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि यदि यह निर्णय पहले लिया गया होता तो बसपा, बहुजन आंदोलन और आकाश आनंद को बार-बार विपरीत परिस्थितियों का सामना नहीं करना पड़ता।

मायावती ने कहा कि बसपा की राजनीति बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर और मान्यवर कांशीराम के त्याग, समर्पण तथा निजी एवं पारिवारिक स्वार्थ से दूर रहने के सिद्धांतों पर आधारित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पद और व्यक्तिगत हितों से ऊपर उठकर बहुजन समाज को सत्ता में भागीदारी दिलाने के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया।

मायावती ने अशोक सिद्धार्थ और आकाश आनंद पर पार्टी हितों से अधिक पारिवारिक संबंधों को महत्व देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आकाश आनंद को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता समेत सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया है। साथ ही कार्यकर्ताओं से यूपी में ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाने के लिए जुटने की अपील की।

UP Assembly Elections 2027: बसपा की अहम बैठक आज, 75 जिलाध्यक्षों के साथ संगठन और प्रत्याशियों पर मंथन, Mayawati ने लिया तैयारियों का जायजा
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती सोमवार को उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक करेंगी। बैठक में प्रदेश के सभी 75 जिलों के जिलाध्यक्षों को भी बुलाया गया है। पार्टी प्रदेश मुख्यालय, 12 माल एवेन्यू में सुबह 11 बजे होने वाली इस बैठक में मायावती पिछली बैठकों में दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करेंगी और संगठन की तैयारियों का फीडबैक लेंगी। बैठक में जिला स्तर पर पार्टी की गतिविधियों, संगठन की मजबूती और चुनावी तैयारियों की स्थिति पर भी चर्चा होने की संभावना है।

रिपोर्ट के अनुसार, बैठक में वर्ष 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए संभावित प्रत्याशियों के चयन को लेकर भी समीक्षा की जाएगी। मायावती पार्टी पदाधिकारियों से विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में संगठन की स्थिति और संभावित उम्मीदवारों को लेकर जानकारी लेंगी। बसपा नेतृत्व की ओर से चुनाव को लेकर संगठन को सक्रिय करने और जमीनी स्तर पर तैयारियां तेज करने पर लगातार जोर दिया जा रहा है। ऐसे में सोमवार की बैठक को 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अखिलेश की बयानबाजी पर मायावती का पलटवार, बोलीं- अहंकारी और अलोकतांत्रिक रवैये पर मांगें माफी
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) और उसके प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सपा को ''अति-अहंकारी' और ''जातिवादी' राजनीति करने वाली पार्टी बताते हुए कहा कि उसे अपने सहयोगी दलों और उनके नेताओं के प्रति राजनीतिक संकीर्णता तथा जातिवादी द्वेष की राजनीति से बचना चाहिए। मायावती ने कहा कि सपा अध्यक्ष द्वारा राष्ट्रीय लोकदल के साथ संबंधों को लेकर की गई टिप्पणी पूर्णत: अमर्यादित, अशोभनीय और अति-शर्मनाक है। इस प्रकार की बयानबाजी के लिए अखिलेश यादव को राष्ट्रीय लोकदल और उसके नेता रहे चौधरी चरण सिंह के परिवार से ही नहीं, बल्कि पूरे समाज से अविलंब माफी मांगनी चाहिए।

बसपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि सपा की राजनीति में अपने विरोधी दलों के साथ-साथ सहयोगियों के प्रति भी राजनीतिक संकीर्णता और जातिवादी द्वेष हावी रहा है। मायावती ने कहा कि इसी कारण सपा बार-बार गठबंधन करती है और फिर कुछ समय बाद गठबंधन तोड़ देती है। मायावती ने कहा कि बसपा सामाजिक सम्मान और आत्मसम्मान के साथ सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय की नीतियों से कभी विमुख नहीं हो सकती। उन्होंने सपा पर दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और खासकर ब्राह्मण समाज के शोषण का आरोप भी लगाया।

उन्होंने दावा किया कि अखिलेश यादव राजनीतिक स्वार्थ के लिए अपने पीडीए में पी को कभी पिछड़ा वर्ग तो कभी पंडितों का हितकारी बताते हैं, जबकि वास्तविकता यह है कि सपा की सरकारों में पिछड़े वर्गों, अल्पसंख्यकों तथा अन्य समुदायों के साथ-साथ ब्राह्मण समाज के हितों की भी अनदेखी हुई। मायावती ने उत्तर प्रदेश की जनता से आगामी विधानसभा चुनाव में सपा को सत्ता से दूर रखने की अपील करते हुए कहा कि ऐसा करना प्रदेश के व्यापक हित में होगा।

वंदे मातरम पर राजनीति करने की बजाय जनहित के मुद्दों पर ध्यान देना जरुरी: मायावती
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने देश में ‘वंदे मातरम’ के गायन को लेकर चल रही राजनीतिक बहस पर शुक्रवार को कहा कि इस मुद्दे को लेकर इस समय राजनीति करना उचित नहीं है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों के साथ सभी राजनीतिक दलों से जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान देने की अपील की। मायावती ने एक्स पर ट्वीट करते हुए कहा कि देश में ‘वंदे मातरम’ का पूरा गाना गाया जाना है अथवा उसके शुरुआती दो छंद गाए जाने हैं, इसको लेकर जिस तरह की राजनीति हो रही है, वह उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का स्पष्ट मत है कि वंदे मातरम के गायन को लेकर संसद में जो कानून पारित किया गया है, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है।

बसपा प्रमुख ने कहा कि केंद्र और राज्यों में सत्ता परिवर्तन के दौरान राजनीतिक दल अपने राजनीतिक स्वार्थ और फायदे के लिए अथवा अपनी कमियों से जनता का ध्यान हटाने के लिए पहले से बने कानूनों में बदलाव करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की राजनीति के बजाय जनता से जुड़े वास्तविक मुद्दों पर ध्यान दिया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में देश और जनहित से जुड़े कई गंभीर मुद्दे हैं, जिन पर केंद्र तथा सभी राज्य सरकारों के साथ राजनीतिक दलों को भी समुचित ध्यान देना चाहिए। मायावती ने विशेष रूप से बेरोजगार युवाओं, ‘जेन-जी’ और स्कूली बच्चों के मुद्दों का उल्लेख किया।
बसपा अध्यक्ष ने देश के कुछ हिस्सों में बाढ़ से हो रही जान-माल की हानि समेत अन्य महत्वपूर्ण समस्याओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में इन मुद्दों पर ध्यान देना ही देश और जनहित में सबसे जरूरी है।

Mayawati का राज्य सरकार पर हमला, कहा- जब IPS अधिकारी के परिजन सुरक्षित नहीं, तो आमजन का क्या होगा..?
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती ने अंबेडकरनगर में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा की बुजुर्ग मां की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने घटना को बेहद दुखद और प्रदेश की कानून-व्यवस्था के लिहाज से गंभीर बताया तथा सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। मायावती ने सोमवार को 'एक्स' पर कहा कि अंबेडकरनगर में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा की करीब 91 वर्षीय बुजुर्ग मां की हुई हत्या अत्यंत दुखद और प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति के लिहाज से अत्यंत चिंताजनक है।

उन्होंने कहा कि ऐसी घटना को लेकर लोगों की यह आशंका वाजिब है कि जब हत्या जैसी जघन्य वारदात पुलिस अधिकारी के परिवार के साथ हो सकती है तो आमजन की सुरक्षा का क्या होगा। उन्होंने सरकार से घटना का उचित संज्ञान लेने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। अंबेडकरनगर के मालीपुर थाना क्षेत्र के रूढ़ा धमरूआ गांव में आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा की बुजुर्ग मां का शव उनके घर में मिला था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला के शरीर से आभूषण गायब थे और मुंह से खून निकलने की बात सामने आई थी। घटना के बाद पुलिस ने हत्या और लूट के पहलू से जांच शुरू की है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के वास्तविक कारणों का पता चलने में मदद मिलेगी। मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। मायावती ने सरकार से मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं आम लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा करती हैं और कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती हैं।

विधानसभा चुनाव से पहले मायावती का दाव : बसपा से जुड़ रहे लोग, सरकार बनी तो 2007 की तरह मिलेगा सम्मान; ब्राह्मणों को लेकर क्या बोली?
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने ब्राह्मण समाज समेत सर्वसमाज से बसपा से जुड़े रहने की अपील करते हुए कहा है कि पार्टी की नीति ‘सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ की है और वह किसी एक वर्ग की नहीं, बल्कि सर्वसमाज के हित एवं कल्याण के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि पार्टी में नेताओं के बजाय तन, मन और धन से समर्पित अंबेडकरवादी कार्यकर्ताओं की फौज हर स्तर पर अधिक सक्रिय है। यह परंपरा पार्टी और आंदोलन के हित में कांशीराम ने स्थापित की थी।

मायावती ने ‘एक्स’ पर जारी बयान में कहा कि ब्राह्मण समाज और अन्य समाजों के जो लोग अब तक बसपा से निकाले गए हैं अथवा निकाले जा रहे हैं, या अपने निजी स्वार्थ में दूसरी पार्टियों में चले गए हैं, अथवा अपने गलत कार्यों से बचने के लिए सत्ताधारी पार्टी में शामिल हुए हैं, उनके प्रति लोगों की धारणा उनके कार्यों के आकलन के आधार पर संदेहपूर्ण और निराशाजनक बन रही है। उन्होंने कहा कि खासकर भाजपा सरकार के दौरान भी ऐसे लोग निजी व पारिवारिक स्वार्थ के लिए अपनी पार्टी से अधिक उठाते रहे, जबकि अपने समाज के लिए वे लोग अधिकतर निष्क्रिय और उदासीन ही बने रहे। इन कारणों से ऐसे लोगों ने अपने समाज को भी सही तरीके से बसपा से नहीं जोड़ा, जिसके चलते पिछले कई लोकसभा और विधानसभा आम चुनावों में पार्टी को काफी नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने कहा कि यह तथ्य किसी से छिपा नहीं है।

बसपा प्रमुख ने कहा कि इसके बाद लंबे अरसे से पार्टी के प्रति ईमानदारी और निष्ठा के साथ समर्पित वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में नए संगठन और ईमानदार लोगों, खासकर युवाओं को पार्टी की नर्सरी में तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह अभियान पूरी तरह जारी है और पार्टी को उम्मीद है कि ये नए और पुराने कार्यकर्ता हर मामले में बेहतर, साफ-सुथरी और मिशनरी मानसिकता के साथ उभरेंगे तथा सच्चे अंबेडकरवादी एवं संविधानवादी संघर्ष के मजबूत स्तंभ बनकर काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि पार्टी खासकर ब्राह्मण समाज को यह विश्वास दिलाना चाहती है कि वह पूरी मजबूती के साथ बसपा से जुड़ा रहे। हर चुनाव में उसकी तैयारी के आधार पर उसकी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी और चुनावी उम्मीदवार बनाने के साथ ही सरकार बनने पर वर्ष 2007 की तरह ब्राह्मण समाज तथा अन्य सभी समाजों को पूरा उचित मान-सम्मान दिया जाएगा। मायावती ने कहा कि सर्वसमाज आधारित बसपा को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के मामले में अब विशेषकर दलित समाज को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। उन्होंने कहा कि बसपा की नर्सरी सर्वसमाज के हसीन गुलदस्ते की तरह है और वह अधिकांशतः हरी-भरी एवं सजी रहती है। उन्होने इससे पहले भी ब्राह्मण समाज के बसपा से जुड़ने का दावा करते हुए समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा था। उन्होंने आरोप लगाया था कि ब्राह्मण समाज के बसपा से जुड़ने और पार्टी द्वारा इस वर्ग के लोगों को उम्मीदवार बनाए जाने से सपा विचलित है।

संक्षिप्त विधानसभा सत्र पर मायावती ने उठाए सवाल, जनहित के मुद्दों पर गंभीर चर्चा की जताई उम्मीद
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की अल्प अवधि पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि जनता की अपेक्षा है कि यह सत्र केवल राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप और हंगामे तक सीमित न रहकर जनहित, जनकल्याण और प्रदेश की ज्वलंत समस्याओं पर सार्थक चर्चा का मंच बने। मायावती ने सोमवार को सोशल मीडिया पर जारी अपने वक्तव्य में कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र तीन अगस्त से शुरू हो रहा है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार यह सत्र कुल चार कार्य दिवस का होगा तथा चार अगस्त को राज्य सरकार विधानसभा में सरकारी व्यय से संबंधित अनुपूरक बजट पेश करेगी।

उन्होंने कहा कि यद्यपि यह सत्र अत्यंत अल्पकालीन है, फिर भी जनता को उम्मीद है कि संसद के मौजूदा सत्र की तरह यह भी केवल संकीर्ण दलगत राजनीति, खींचतान, आरोप-प्रत्यारोप और हंगामे की भेंट नहीं चढ़ेगा। उन्होंने कहा कि सदन में जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर गंभीर एवं रचनात्मक चर्चा होनी चाहिए। बसपा प्रमुख ने कहा कि लोगों में यह चिंता भी स्वाभाविक है कि विधानसभा के लगातार छोटे होते सत्रों से विधायिका की संवैधानिक भूमिका प्रभावित हो सकती है। उनका कहना था कि नौकरशाही को संविधान की शपथ के अनुरूप जवाबदेह बनाए रखने तथा जनहित एवं जनकल्याण से जुड़े मामलों में उत्तरदायी बनाने के लिए आवश्यक है कि विधायिका का संवैधानिक प्रभाव किसी भी प्रकार से कम न होने पाए।

उन्होंने प्रश्न उठाया कि विधानसभा के लगातार संक्षिप्त होते सत्र क्या अपने वास्तविक उद्देश्य की पूर्ति कर पाएंगे या फिर केवल औपचारिकता बनकर रह जाएंगे। मायावती ने कहा कि देश के संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने तथा नौकरशाही पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विधायिका की मजबूती अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके लिए सरकार और विपक्ष, दोनों को गंभीर, जिम्मेदार और मर्यादित संसदीय आचरण का परिचय देना चाहिए।