statue - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अमेरिका ने राजस्थान से चोरी की गई मूर्ति भारत को दी वापस
न्यूयॉर्क। अमेरिका के मैनहट्टन जिला अटॉर्नी एल्विन एल ब्रैग जूनियर ने कहा है कि 10 मिलियन डॉलर मूल्य की कम से कम 1,440 प्राचीन धरोहर भारत को वापस दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आपराधिक तस्करी नेटवर्क में चल रही कई जांचों के तहत इस धरोहरों को बरामद किया गया। एक न्यूज चैनल के अनुसार एल्विन ब्रैग ने कहा कि इन कलाकृतियों में राजस्थान के तनेसरा-महादेव गांव से लूटी गई मूर्ति भी शामिल है। इस क्षेत्र में तनेसरा-महादेव गांव के इस मंदिर की बहुत मान्यता है। तस्कर सुभाष कपूर और दोषी तस्कर नैन्सी वीनर से बरामद धरोहरों को भारत के महावाणिज्य दूतावास के मनीष कुल्हारी और होमलैंड के समूह पर्यवेक्षक एलेक्जेंड्रा डीअर्मास के साथ एक समारोह में वापस किया गया।

तस्करी नेटवर्कों की जांच जारी रखेंगे

उन्होंने कहा कि हम भारतीय सांस्कृतिक विरासत को निशाना बनाने वाले कई तस्करी नेटवर्कों की जांच करना जारी रखेंगे। इन प्राचीन धरोहरों में मध्य प्रदेश के एक मंदिर से लूटी गई एक दिव्य नर्तकी को दर्शाती मूर्ति, हरे-भूरे रंग की शिस्ट से बनाई गई तनेसर मातृ देवी और राजस्थान के तनेसरा-महादेव गांव से लूटी गई मूर्ति शामिल है। अटॉर्नी एल्विन एल ब्रैग ने कहा कि ये भारतीय मूर्तियां महज कलाकृतियां नहीं हैं, ये हिन्दू धर्म में अत्यंत पूजनीय हैं। जिन्हें करोड़ों लोग पूजते हैं। इन मूर्तियों के अपहरण से हिन्दुओं को लगने वाले आघात की कल्पना भी नहीं की जा सकती।

देशों से चुराई गई मूर्तियां शामिल
बयान में बताया गया कि ब्रैग के कार्यकाल में डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी की तस्करी इकाई ने 30 से अधिक देशों से चुराई गई 2,100 से अधिक प्राचीन धरोहरों को बरामद किया। इसकी कुल कीमत लगभग 230 मिलियन अमेरिकी डॉलर बताई गई है। बयान में कहा गया कि भारत से लूटी गई और इस साल की शुरुआत में बरामद की गई 600 से अधिक धरोहरों समेत लगभग एक हजार प्राचीन धरोहरों को आने वाले दिनों में वापस भेजा जाएगा।

देश में आज दो-दो बैसाखियों वाली सरकार : पायलट
जमवारामगढ़। भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव सचिन पायलट ने कहा कि की देश में दो-दो बैसाखी वाली त्रिशंकु सरकार है। संविधान देश का सबसे बड़ा ग्रंथ है। संविधान से किसी को भी छेड़छाड़ नहीं करने दी जाएगी और ना ही दलित, आदिवासी, पिछड़े, दबे कुचले, कमजोर, किसान और मजदूरों की आवाज दबने नहीं दी जाएगी।

पायलट दांतली में राव बादा सर्किल तिराहे पर राजस्थान प्रदेश आदिवासी कांग्रेस एवं राव बादा विकास संस्थान की ओर से आयोजित आदिवासी मीना समाज के अंतिम शासक राव बादा की मूर्ति स्थापना की प्रथम वर्षगांठ पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महान योद्धा राव बादा के जीवन संघर्ष और इतिहास से प्रेरणा लेकर हमारे बच्चों का भविष्य अच्छा व साधन सम्पन्न कैसे बने, कुरूतियों को कैसे मिटाए व पढ़ लिखकर कैसे आगे बढे़। पायलट ने आदिवासी संगम आयोजित करने के लिए आदिवासी कांग्रेस के लिए आदिवासी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष शंकर लाल मीना ब्याड़वाल की पीठ थपथपाई।

शंकर लाल ने वीर योद्धा राव बादा के इतिहास की जानकारी के साथ आदिवासियों को पहले लिखने पढ़ने का अधिकार नहीं था। आज फिर आदिवासी, दलितों व पिछड़ों को कमजोर करने के षड़यंत्र रचे जा रहे हैं। टोंक-सवाई माधोपुर सांसद हरीश मीना शासक राव बादा से सीख लेने के साथ नौजवानों से पढ़ लिखकर आगे बढ़ने, भाईचारा एवं एकता कायम रखने की अपील की। दौसा सांसद मुरारी लाल मीना ने कहा कि कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बहाने दलित व आदिवासियों को क्रिमिलेयर व वर्गीकरण के नाम पर बांटने का काम किया जा रहा है। थानागाजी विधायक कांति मीना ने कहा कि राव बादा नरहैट मत्स्य प्रदेश के शासक थे। दांतली से लौटवास, आंधी से नटाटा की सड़कें सेंचुरी की अड़चने दूर करने करने की मांग की। कार्यक्रम को जयपुर ग्रामीण से लोकसभा प्रत्याशी रहे अनिल चौपड़ा, शाहपुरा विधायक मनीष यादव, किशनपोल विधायक अमीन कागजी, विधायक घनश्याम महर, विधायक राजगढ़ मांगीलाल मीना, पूर्व विधायक जमवारामगढ़ गोपाल मीना, पूर्व विधायक बांदीकुई जीआर खटाना, पूर्व विधायक मसूदा राकेश पारीक, युवक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष व विधायक संगरिया अभिमन्यू पूनिया ने संबोधित किया।

इससे पहले पायलट ने कार्यक्रम संयोजक शंकर लाल मीना के साथ राव बादा की मूर्ति को माला पहनाकर नमन किया। कार्यक्रम में राव बादा विकास संस्थान के अध्यक्ष हरीनारायण मीना, जगदीश मीना कानीखोर, पन्नालाल मीना, रमेश मीना रामगढ़, पूर्व प्रधान एडवोकेट रामजीलाल मीना, पन्नालाल मीना भावनी, गिर्राज ब्याड़वाल गुवाड़ा, रामकुंवार मीना ब्याड़वाल माथासूला, पूर्व विधायक विराट नगर इंद्रराज गुर्जर, विनोद जाखड़, अभिषेक विश्नोई, अलवर उप जिला प्रमुख ललिता मीना, अर्जुन मीना, आरडी गुर्जर, अशोक मीना, समाज सेवी डॉ. विकास जैफ, पूर्व विधायक कोटपूतली रामस्वरूप कसाना, भारत यात्री विजय मीना सहित हजारों की संख्या में आदिवासी महिला व पुरुषों सहित हजारों लोगों ने कार्यक्रम में शिरकत की।

डॉ किरोड़ी को मन से मनाए
सचिन पायलट ने प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश के बडे़ नेता प्रदेश सरकार में डॉ. किरोड़ी मीना मंत्री है। भाजपा उन्हें मन से मनाए तो मान जाएंगे, लेकिन सही मन से मनाए ही नहीं तो कैसे मानेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा का यह अंदरूनी मामला है, लेकिन सरकार में कौन मंत्री है यह पता ही नहीं चल रहा है।

हाड़ी रानी के वैक्स के पुतले का फर्स्ट लुक जारी, जल्द ही एक विशेष शो के साथ स्थापित होगी प्रतिमा
जयपुर। राजस्थान वीरों की धरती है, यहां की मिट्टी का हर कण राजपूतों के बलिदान की कहानी बयान करता है। इस मिट्टी की शान के लिए यहां की छत्राणीयां भी पीछे नहीं रही। ऐसी ही इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुकी परम वीर क्षत्राणी थी सहल कंवर यानी हाड़ी की रानी। सोलह साल की बाल उम्र में हाड़ी रानी ने औरंगजेब के खिलाफ़ युद्द के दौरान अपना कर्तव्य निभाते हुए स्वयं का शीश काट लिया और अपना राष्ट्र धर्म निभाया। यह बहुत ही प्रेरणादायक, साहस और बलिदान की अमर गाथा है, जो इस धरती में गूंजती है। यह कहना है जयपुर वैक्स म्यूजियम के फाउंडर डायरेक्टर अनूप श्रीवास्तव का। उन्होंने कहा कि मुझे व्यक्तिगत रूप से इस सत्य कथा ने बहुत प्रभावित किया और हमने निर्णय लिया कि आने वाली पीढ़ी को इस त्याग और बलिदान की अमर गाथा को जरूर जानना चाहिए, हाड़ी रानी के वैक्स का पुतला बनकर तैयार हो चुका है और उसके पीछे लगने वाले सेट तथा एक विशेष शो के डायलॉग, वॉयसओवर और म्यूजिक की रिकॉर्डिंग मुंबई में की जा रही है। जल्द ही पर्यटकों को इस ह्रदयविदारक कथा को एक विशेष लाइट एंड साउंड के साथ म्यूजियम में देखने को मिलेगा।

अदभुत सौंदर्य की मालकिन, पूर्ण श्रंगार में सजी हाड़ी रानी के पुतले को वैक्स म्यूजियम के रॉयल दरबार सेक्शन में लगाया जाएगा। जयपुर वैक्स म्यूजियम की मूर्तिकार टीम ने अनूप श्रीवास्तव के निर्देशन में पुतले का निर्माण किया है, जिसका वजन लगभग 28 किलोग्राम है। अनूप ने बताया कि हमेशा से ही हमारा निर्णय रहा है कि जो भी म्यूजियम में स्टेच्यू लगे, वो लोगों को प्रेरित करे। इसीलिए बजाय निरर्थक सेलिब्रिटी के पुतलों के हमारी तलाश इतिहास के पन्नों में खोए सच में असल जीवन हीरोज की रहती है।

मोदी ने सीपी जोशी को भेंट की दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति
जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी ऑफिस में प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी को एकात्म मानववाद व अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की कांस्य मूर्ति भेंट की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि मोदी के द्वारा पार्टी कार्यालय को सौंपा गया यह उपहार स्वरूप प्रतिमा भाजपा संगठन के लाखों कार्यकर्ताओ के लिए है। इस भेंट के लिए प्रदेश भाजपा की तरफ  से उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

आयरन लेडी के सिद्धांत और कार्य शैली को आत्मसात करने की है जरूरत- शांति धारीवाल
कोटा।शहरवासियों के लिए मंगलवार का दिन सौगातों भरा रहा।  यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने एक के बाद एक सात करोड़ से अधिक रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण किया।  निवास पर आम जनता से मुलाकात के बाद धारीवाल सबसे पहले सुभाष चौक पहुंचे जहां पर ढाई सौ दुपहिया वाहन की क्षमता वाला  तीन करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित पार्किंग स्टैंड का लोकार्पण किया। इससे सब्जी मंडी, इंदिरा मार्केट, बजाज खाना सहित आसपास के दुकानदारों को राहत मिलेगी। व्यस्तम बाजार के व्यापारियों को पार्किंग की सौगात मिलने के बाद उन्होंने मंत्री धारीवाल का स्वागत कर आभार व्यक्त किया । इसके बाद उन्होंने सब्जी मंडी से बजाज खाना तक एक करोड़ की लागत से बनी नई सड़क का लोकार्पण किया।  व्यापार संघ ने यूडीएच मंत्री  धारीवाल का माला पहनकर स्वागत किया और सौगातों के लिए उनका आभार जताया। इसके बाद मंत्री शांति धारीवाल गुमानपुरा पहुंचे जहां उन्होंने 3 करोड़ की लागत से गन मेटल से बनी 11 मीटर ऊंची पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की विशाल प्रतिमा का अनवारण कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गांधीवादी विचारक नरेश विजयवर्गीय से करवाया । इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरेश विजयवर्गीय ने कोटा में करवाए गए विकास कार्यों के बारे में सरहाना की ।

इंदिरा गांधी की प्रतिमा के अनावरण के मौके पर यूडीएच मंत्री  धारीवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में गरीबी हटाओ का नारा देकर जो 20 सूत्री कार्यक्रम शुरू किया था उसकी दुनिया भर में सराहना की गई थी । उनके सिद्धांत और उनकी कार्यशैली को आत्मसात करने की जरूरत है। भारत रत्न इंदिरा गांधी को देश हमेशा याद रखेगा। इस दौरान पीसीसी महासचिव अमित धारीवाल ,जिला अध्यक्ष रविंद्र त्यागी, महापौर मंजू मेहरा ,उपमहापौर सोनू कुरैशी ,यूआईटी ओएसडी आर डी मीना ,यूआईटी सचिव मानसिंह मीणा, मुख्य अभियंता ओपी वर्मा  सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

विशेषताओं का खजाना है रिवर फ्रंट का हर घाट
कोटा। नगर विकास न्यास की ओर से चम्बल नदी के  बनाए गए रिवर फ्रंट का हर घाट अपनी अलग विशेषता लिए हुए है। नदी के दोनों छोर पर कुल 26 घाट बनाए गए हैं जहां पर्यटकों के लिए विशेषताओं का खजाना है। इन घाट पर मनोरंजन के साथ ही ज्ञान, जानकारी व संदेश सभी कुछ मिलेगा। नदी के दोनों छोर पर करीब 6 किमी. में बने रिवर फ्रंट का अगस्त में उद्घाटन होने की संभावना है। उसके बाद यह आमजन के लिए खोल दिया जाएगा। उस समय जब शहरवासी व देशी विदेशी पर्यटक उसे देखने जाएंगे तो वहां वह सब कुछ देखने को मिलेगा जो अभी तक कहीं नहीं देखा होगा या फिर उन्हें देखने के लिए अलग-अलग देशों व शहरों में जाना होगा। लेकिन कोटा के हैरिटेज चम्बल रिवर फ्रंट पर देश दुनिया का एक से बढ़कर एक आकर्षण देखने को मिलेगा।

पश्चिमी छोर पर 14 घाट
रिवर फ्रंट के दोनों छोर पर कुल 26 घाट बनाए गए हैं। जिनमें से पूर्वी घाट पर 12 और पश्चिमी घाट पर नदी पार 14 घाट बनाए गए हैं। पूर्वी  छोर के 12 घाटों में से तो अधिकतर के बारे में सभी को जानकारी है। जबकि पश्चिमी छोर के एक दो घाट को छोड़कर अधिकतर की जानकारी वहां जाने पर ही मिल पाएगी। कोटा बैराज की तरफ चम्बल माता की सबसे ऊंची 42 मीटर मूर्ति स्थापित की जा रही है। चम्बल माता की इतनी ऊची मूर्ति इससे पहले कहीं नहीं देखी होगी। इसका 42 में से 37 लेबल तक का काम पूरा हो गया है।  इन विजुवल(अदृश्य) योगीराज की विशाल मूर्ति इसी छोर पर देखने को मिलेगी। स्टेनलेस स्टील की यह मूर्ति सामने से देखने पर गायब होगी और साइड से ही देखने पर नजर आएगी। करीब 25 मीटर ऊंची व 16 टन वजनी मूर्ति आकर्षण का केन्द्र है।

विशाल घंटी व नंदी
इस छोर पर दुनिया की सबसे वजनी घंटी लगाई जा रही है। करीब 82 हजार किलो वजनी घंटी का काम चल रहा है। इसकी आवाज 8 किलोमीटर दूर तक सुनाई देगी। इसी छोर पर नंदी घाट बनाया गया है। जहां करीब 6.5 मीटर ऊंचाई की विशाल नंदी की मूर्ति देखने को मिलेगी।

एलईडी गार्डन व ग्रेंड आर्च घाट
पश्चिमी छोर पर एलईडी गार्डन बनाया गया है। जहां कई तरह की एलईडी लाइटें लगाई गई है। ये लाइटें वहां पेड़ पौधों पर पड़ेंगी तो उनका अलग ही आकर्षण होगा। इसी तरह से ग्रेंड आर्च घाट पर हाड़ौती की वास्तु कला शिल्प देखने को मिलेगी। वहीं राजस्थान पेवेलियन बनाया गया है। जहां जयपुर का हवा महल से लेकर चित्तौड़ का किला और पुष्कर व जैसलमेर के भी कई प्रतिरूप देखने को मिलेंगे।

पूर्वी छोर पर 12 घाट
इधर रिवर फ्रंट के पूर्वी छोर पर 12 घाट बनाए गए हैं। इन घाटों की भी अलग अलग विशेषताएं हैं। यहां वर्ल्ड हैरिटेज घाट पर जहां विश्व की 9 प्रसिद्ध इमारतें देखने को मिलेंगी। वहीं म्यूजिकल घाट पर फाउंटेन के साथ संगीत के विभिन्न वाद्य यंत्र बजाती मूर्तियां दिखेंगी। साहित्य घाट पर पुस्तक नुमा आकार में सीढ़ियां बनाई गई है। यहां हॉल में कार्यक्रम होंगे। सिंह घाट पर 9 बड़े शेर बनाए गए हैं। विशाल लाल किले के सामने विशाल ग्लोब बनाया जा रहा है।  राजस्थानी संस्कृति की पहचान कराने के लिए आमने-सामने 6 ऊंट लगाए गए हैं जो देखने पर वास्तविक लगते हैं। इसी तरह से कई अन्य घाट भी देखने को मिलेंगे।

शहर वासियों को उद्घाटन का इंतजार
कोटा में नदी किनारे बने इस विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल को देखने के लिए शहर वासियों को इसके उद्घाटन का इंतजार है। अगस्त में इसके उद्घाटन की संभावना जताई जा रही है। जिसकी प्रशासन व न्यास के स्तर पर तैयारी की जा रही है। रिवर फ्रंट पर काम को अंतिम रूप देने के चलते यहां फिलहाल आमजन का प्रवेश बंद किया हुआ है। लेकिन सूत्रों के अनुसार येन-केन कुछ लोग रिवर  फ्रंट देखने जा रहे हैं। रोजाना शाम से रात तक नयापुरा साइड पर लोगों की भीड़ देखी जा सकती है।  न्यास अधिकारियों का कहना है कि आमजन का प्रवेश उद्घाटन के बाद ही होगा। अभी तक उद्घाटन की तिथि तय नहीं हुई है। इसकी तैयारी चल रही है। रिवर फ्रंट व आॅक्सीजोन का उद्घाटन एक साथ ही होगा।

शांति घाट पर पंडित नेहरु
पश्चिमी छोर पर शांति घाट बनाया गया है। जिसमें देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरु बच्चों के साथ विभिन्न स्वरूपों में नजर आएंगे। वहीं पंडित नेहरु का विशाल मुखोटा बनाया गया है। जिनकी आंख से रिवर फ्रंट का नजारा देखा जा सकेगा। छोरी चौक पर कइ यौद्याओं के प्रतिरूप देखने को मिलेगे।

कनाडा में खालिस्तान समर्थकों ने महात्मा गांधी की एक और प्रतिमा को बनाया निशाना
टोरंटो। कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में एक विश्वविद्यालय परिसर में लगी महात्मा गांधी की प्रतिमा को क्षति पहुंचाए जाने की खबर है। यह घटना इस देश में गांधी की एक प्रतिमा को खालिस्तान समर्थकों द्वारा निशाना बनाए जाने के कुछ दिनों बाद हुई है। वैंकूवर स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास ने मंगलवार को कहा कि ताजा घटना में, साइमन फ्रेजर विश्वविद्यालय में बनार्बी परिसर के पीस स्क्वायर पर लगाई गई मूर्ति को क्षति पहुंचाई गई है।

दूतावास ने किया ट्वीट
वाणिज्य दूतावास ने एक ट्वीट में कहा कि हम शांति के अग्रदूत महात्मा गांधी जी की मूर्ति को क्षति पहुंचाने के जघन्य अपराध की कड़ी निंदा करते हैं। बयान में कहा गया है, कनाडाई अधिकारियों से मामले की तत्काल जांच करने और अपराधियों को जल्द न्याय के कटघरे में लाने का अनुरोध किया जाता है। यह घटना खालिस्तान समर्थकों द्वारा 23 मार्च को कनाडा के ओंटारियो प्रांत के हैमिल्टन शहर में सिटी हॉल के पास महात्मा गांधी की एक प्रतिमा को विरूपित और स्प्रे-पेंट करने के बाद हुई है।

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मूर्ति को किया खंडित, घटना को अंजाम देने से पहले वॉट्सएप पर डाली कई पोस्ट
झुंझुनूं। झुंझुनूं जिले के पिलानी थानान्तर्गत ग्राम काजड़ा के पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की लगी प्रतिमा को असमाजिक तत्व ने खण्डित कर दिया। जानकारी अनुसार  लोग जब पार्क में पहुंचे तो मूर्ति का चेहरा क्षतिग्रस्त था। मौके पर सरपंच प्रतिनिधि मनजीत सिंह तंवर समेत कई लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने आक्रोश जताते हुए दोषी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। पुलिस युवक के घर पहुंची, पर वह नहीं मिला।  पता लगा है कि आरोपी गांव का ही मुकेश गुर्जर है। मुकेश ने घटना को अंजाम देने से पहले वॉट्सएप पर कई पोस्ट डाली थी। बेखौफ मुकेश ने घटना की निंदा करने वालों को मौत की धमकी भी स्टेटस के जरिए ही दी है। इसके साथ ही गांव के पूर्व सरपंच को भी धमकी दी है। वॉट्सएप स्टेटस सामने आने के बाद पुलिस पूछताछ के लिए कथित आरोपी के घर तक पहुंची लेकिन पेशे से ट्रक ड्राइवर मुकेश गुर्जर घर पर नहीं मिला। पुलिस को शक है कि उसने यह काम गांव में ही अपने किसी गुर्गे से करवाया है।

युवक ने  शाम 5 बजे से स्टेटस लगाना शुरू किया था। रात 9 बजे तक अपडेट किए। करीब 10 बजे मूर्ति को तोड़ा पुलिस ने बताया कि आरोपी ने स्टेटस पर इस घटना को लेकर विरोध करने वाले को जान से मारने की धमकी दी और यह भी स्टेटस लगाया कि मूर्ति को पांच मिनट में तोड़ा जाएगा।विधायक ने दिया कार्रवाई का आश्वासन : पिलानी विधायक जेपी चंदेलिया ने दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन लोगों को दिया है। साथ ही शांति बनाए रखने की अपील भी की है। लोगों ने भी पिलानी थानाधिकारी को घटना को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ  कार्रवाई करने के लिए ज्ञापन दिया है।

महात्मा गांधी के इंतजार में परदे में मुंह बंद किए बैठी हैं दो महान विभूतियां
कोटा। नगर विकास न्यास द्वारा शहर में विकास के नाम पर करोड़ों रुपए तो खर्च किए जा रहे हैं। लेकिन उस विकास की एक बानगी है जेडीबी कॉलेज के सामने स्थापित प्रतिमाएं। करोड़ों रुपए खर्च कर यहां पंडित नेहरु व सरदार पटेल की प्रतिमाएं तो स्थापित कर दी। लेकिन महात्मा गांधी की प्रतिमा नहीं लगने से ये दोनों प्रतिमाएं 15 दिन से परदे में मुंह ढके हुए बैठी हैं। नगर विकास न्यास द्वारा जेडीबी कॉलेज के सामने पहले पानी में तैरते हुए घोड़े लगाए गए थे। जिन्हें स्थापित करने और फव्वारे व लाइटिंग पर करोड़ों रुपए खर्च किए गए थे। कुछ समय बाद ही उन घोड़ों को वहां से हटा दिया। अब उनके स्थान पर करीब 3 से 4 करोड़ रुपए फिर से खर्च किए जा रहे हैं। जहां देश की तीन महान विभूतियों की विशाल प्रतिमाएं स्थापित की जा रही हैं। न्यास द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु व गृहमंत्री रहे सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमाएं लगाई जाएंगी। इनमें से दो मूर्तियां पंडित नेहरु व सरदार पटेल की 15 दिन पहले 20 अगस्त को प्रतिमाएं स्थापित की जा चुकी हैं। लेकिन महात्मा गांधी की प्रतिमा अभी तक भी नहीं आई है। जयपुर में निर्मित गनमैटल की इन तीनों प्रतिमाओं का कुल वजन करीब 17 टन है। जिनमें से 10 टन की प्रतिमाएं तो लग चुकी हैं। जबकि करीब 7 टन की महात्मा गांधी की प्रतिमा के एक सप्ताह में कोटा पहुंचने का दावा किया जा रहा था। लेकिन 15 दिन का समय हो गया है। अभी तक महात्मा गांधी की प्रतिमा नहीं पहुंची है। ऐसे में पूर्व में स्थापित दोनों महान विभूतियों की प्रतिमाएं दूर-दूर बैठी हुई हैं।  साथ ही उनके चेहरे से अभी तक भी परदा नहीं हट सका है। उनके बीच में महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित की जानी है। उनके इंतजार में ये इन दोनों प्रतिमाओं को भी लोग नहीं देख पा रहे हैं।

न्यास सचिव ने नहीं दिया जवाब
जेडीबी कॉलेज के सामने 20 अगस्त को दो प्रतिमाओं को 20 अगस्त को स्थापित किया गया था। उस समय न्यास सचिव ने तीसरी प्रतिमा के एक सप्ताह में कोटा पहुंचने का दावा किया था। लेकिन 15 दिन बीतने के बाद अभी तक तीसरी प्रतिमा नहीं आने के बारे में जानने के लिए जब न्यास सचिव राजेश जोशी को फोन किया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया और न ही कोई जवाब दिया।

मूर्तियों के नाम पर जनता के धन की बर्बादी
शहर में जगह-जगह पर मूर्तियां स्थापित की जा रही हैं। जिन पर करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं। जयपुर में बन रही इन मूर्तियों के नाम पर जनता के धन की बर्बादी की जा रही है। इससे शहर वासियों को कोई लाभ नहीं हो रहा है। जेडीबी कॉलेज के सामने दो प्रतिमाएं स्थापित तो कर दी। इतनी विशाल प्रतिमाएं लगा तो दी लेकिन उनके चेहरे से अभी तक परदा तक नहीं हटा है। जिससे दूर से देखने पर ही ये अजीब सी लग रही हैं।
- राकेश सुमन, बल्लभबाड़ी

करोड़ों रुपए में कई लोगों को रोजगार दिया जा सकता था
शहर में जहां देखो वहां मूर्तियां स्थापित की जा रही हैं। वह भी इतनी बड़ी-बड़ी और ऊंचाई पर लगाई जा रही हैं। जिससे उन्हें माला तक नहीं पहनाई जा सकती। स्वामी विवेकानंद, महाराणा प्रताप, राजीव गांधी की प्रतिमाओं पर ही माला पहनाना मुश्किल हो रहा है। जितना धन इन मूृर्तियों पर खर्च किया जा रहा है। उतने में कई लोगों को रोजगार दिया जा सकता था या लोगों का पेट भरा जाता तो लाभ होता। नगर विकास न्यास द्वारा शहर में किए जा रहे विकास में कोटा की जनता की कोई भागीदारी नहीं है।
- हेमंत जांगिड़, सकतपुरा

पाकिस्तान में आस्था आहत: कराची में एक और मंदिर में तोडफ़ोड़
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में मंदिर में तोडफ़ोड़ की एक और हादसो समाने आया है। कराची स्थित मारी माता मंदिर में देवी-देवताओं की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त किया गया। कराची में कोरंगी थानान्तर्गत आने वाले क्षेत्र में स्थित मारी माता मंदिर पर हुए हमले से कराची में रहने वाले हिंदू अल्पसंख्यक सकते में आ गए हैं। छह- सात लोग बाइक से आए और मंदिर में तोडफ़ोड़ की। हादसे की पुष्टि करते हुए कोरंगी के थाना प्रभारी फारूक संजरानी ने कहा पांच से 6 अज्ञात लोग मंदिर में घुसे, तोडफ़ोड़ की और फरार हो गए।

संजरानी ने कहा कि अज्ञात संदिग्धों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पाकिस्तान में मंदिर अक्सर भीड़ हिंसा के निशारे पर रहे हैं। पिछले साल अक्टूबर में, कोटरी में सिंधु नदी के तट पर बने एक मंदिर में कुछ अज्ञात लोगों ने तोडफ़ोड़ की थी। रिपोर्ट में कहा कि अगस्त में भोंग शहर में स्थित गणेश हिंदू मंदिर में कुछ लोगों ने हमला किया था और इसके साथ ही भीड़ ने सुक्कुर-मुल्तान मोटरवे (एम-5) को भी अवरुद्ध कर दिया था।

कर्नल बैंसला को याद रखेगा समाज: विजय बैंसला
निवाई। श्री देवधाम जोधपुरिया में शुक्रवार को श्री देवनारायण ट्रस्ट के तत्वावधान में शहीद स्मारक एवं कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की मूर्ति का अनावरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि श्री देवनारायण बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह अवाना, राजस्थान आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय बैंसला, विधायक प्रशांत बैरवा, नगर निगम जयपुर महापौर मुनेश गुर्जर, जिला प्रमुख सरोज बंसल द्वारा गुर्जर आरक्षण आंदोलन में शहीद हुए 74 शहीदों के स्मारक एवं गुर्जर आरक्षण समिति के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की प्रतिमा का अनावरण किया गया। समारोह में संबोधित करते हुए आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय बैंसला ने कहा कि स्वर्गीय बैंसला जी ने समाज को नई दिशा दी है। स्व. बैंसला जी को समाज कभी भी नहीं भुल पाएगा।

उन्होंने कहा कि उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज के विकास में भागीदारी निभाए। उन्होंने कहा कि कर्नल साहब की मंशा थी की समाज में बेटों के समान ही बेटियों को भी शिक्षित बनाएं। जिससे शिक्षित समाज का गठन होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही प्रत्येक क्षेत्र में विकास संभव है। समारोह के मुख्य अतिथि अवाना ने कहा कि समाज को सरकार द्वारा 5 प्रतिशत आरक्षण मिला है वह कर्नल साहब की ही देन है। कर्नल साहब ने राजस्थान में आरक्षण की चिंगारी छेड़ी हैं जिससे समाज में एक नई क्रांति आई है एवं समाज एकजुट हुआ है। उन्होंने कहा कि आज बैंसला जी का मान महात्मा गांधी के समान है। जिन्होंने देश को नई दिशा दी थी। विधायक प्रशांत बैरवा ने कहा कि स्वर्गीय बैसला जी की सोच सिर्फ शिक्षा के क्षेत्र को बढ़ाना देना रही है जिससे आने वाली पीढ़ी का उज्ज्वल भविष्य हो सके। उन्होंने कहा कि विजय बैंसला में भी उनके पिता स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी के समान करंट एवं जोश है जिससे समाज को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि बैसला जी के बताए मार्ग पर चलना ही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि बैंसला जी ने कहा था कि जिस दिन मेरे समाज की बेटी कलक्टर बनेगी वह दिन मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण दिन होगा। उनकी ही देन है जो आज समाज के बेटे बेटियों का आईएएस व आएएस में चयन हुआ हैं। ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरजन सिंह खाटरा ने देवधाम जोधपुरिया ट्रस्ट द्वारा किए गए विकास कार्यों की दी।

मोदी ने हनुमान की 108 फुट ऊंची प्रतिमा का किया अनावरण
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हनुमान जयंती पर लोगों को शुभकामनाएं दी है। मोदी ने ट्वीट किया कि शक्ति, साहस और संयम के प्रतीक भगवान हनुमान की जयंती पर सभी लोगों को शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री ने गुजरात के मोरबी में हनुमान की 108 फुट ऊंची प्रतिमा का वीडियो कांफ्रेन्स के माध्यम से अनावरण किया।

यह प्रतिमा हनुमान चारधाम परियोजना के तहत देश में चार दिशाओं में स्थापित की जाने वाली चार प्रतिमाओं में से दूसरी प्रतिमा है। यह प्रतिमा पश्चिम दिशा में मोरबी स्थित केशवनंदन के आश्रम में स्थापित की गयी है। इस परियोजना की पहली प्रतिमा उत्तर दिशा में शिमला में स्थापित की गयी थी। दक्षिण दिशा में रामेश्वरम में भी प्रतिमा स्थापित किये जाने का कार्य शुरू हो चुका है।