headquarters - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

फर्जी हस्ताक्षर मामले में अभिषेक बनर्जी सीआईडी के सामने पेश: भवानी भवन में कड़ी सुरक्षा, ईडी समन और अन्य जांचों के बीच बढ़ीं टीएमसी नेता की मुश्किलें
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा से जुड़े कथित फर्जी हस्ताक्षर मामले में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी रविवार को राज्य पुलिस के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के सामने पेश होने के लिए विभाग के मुख्यालय पहुंच गये हैं। इसके मद्देनजर कोलकाता के भवानी भवन स्थित मुख्यालय पर सुरक्षा व्यवस्था का कड़ी व्यवस्था की गयी है। इससे पहले डायमंड हार्बर से सांसद बनर्जी से सीआईडी ने गुरुवार रात को लगभग साढ़े पांच घंटे तक पूछताछ की थी। उस पूछताछ के बाद उन्हें दोबारा समन जारी कर रविवार सुबह पेश होने के लिए कहा गया था। अभिषेक बनर्जी ने पहले ही कहा था कि वह जांच में सहयोग करेंगे और निर्देशानुसार एजेंसी के सामने पेश होंगे।

अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें इन दिनों कई मामलों को लेकर बढ़ी हुई हैं। शुक्रवार को सीआईडी अधिकारियों ने उनके आवास पर जाकर साल्ट लेक में दर्ज एक शिकायत के मामले में एक और नोटिस चिपकाया है। यह मामला उनके एक बयान से जुड़ा है, जिसमें उन्हें 16 जून को पेश होने के लिए कहा गया है। इसके अतिरिक्त, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी प्राथमिक स्कूल भर्ती घोटाले की जांच के सिलसिले में उन्हें 15 जून को तलब किया है। इन दोनों ही मामलों में उनके पास कोई कानूनी राहत या सुरक्षा नहीं है।

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने कथित फर्जी हस्ताक्षर मामले की सुनवाई करते हुए बनर्जी को जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया था। हालांकि, अदालत ने सीआईडी को उनके खिलाफ दो सप्ताह तक कोई भी दंडात्मक कार्रवाई न करने का आदेश दिया है। अदालत से मिली इसी अंतरिम राहत के बीच बनर्जी रविवार को सीआईडी के सामने पेश हो रहे हैं। आज छुट्टी का दिन होने के बावजूद सुबह से ही सीआईडी के वरिष्ठ अधिकारी भवानी भवन पहुंचने लगे थे। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल और केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है।

यह बढ़ी हुई सुरक्षा शनिवार तड़के अभिषेक बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर हुई पुलिस की एक नाटकीय कार्रवाई के बाद देखने को मिली है। साल्बोनी थाने की पुलिस उनके करीबी सहयोगी सुमित रॉय की तलाश में वहां पहुंची थी, क्योंकि रॉय के मोबाइल फोन की आखिरी लोकेशन इसी आवास की मिली थी। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने तड़के लगभग तीन बजे दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। सुबह करीब पांच बजे ताला तोड़ने के लिए आपदा प्रबंधन कर्मियों को बुलाया गया, जिसके बाद पुलिस ने अंदर घुसकर तलाशी ली। इस कार्रवाई की खबर मिलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी वहां पहुंच गयी थीं। पुलिस सुबह करीब आठ बजे वहां से लौट गई, हालांकि उन्हें वहां न तो रॉय मिले और न ही कोई संदिग्ध सामग्री।

हस्ताक्षर जालसाजी का यह पूरा विवाद तृणमूल कांग्रेस विधायक दल द्वारा विधानसभा अध्यक्ष को सौंपे गए एक पत्र से जुड़ा है। यह पत्र शोभनदेव चट्टोपाध्याय को विपक्ष का नेता नियुक्त करने के संबंध में था। बाद में आरोप लगे कि पत्र पर किए गए कई हस्ताक्षर मेल नहीं खा रहे थे। कुछ विधायकों ने दावा किया कि उन्होंने इस दस्तावेज पर हस्ताक्षर ही नहीं किए हैं, जबकि कुछ नाम बड़े अक्षरों में लिखे हुए थे। पार्टी के महासचिव होने के नाते इस विवादित पत्र पर अभिषेक बनर्जी के भी हस्ताक्षर थे। सीआईडी ने इससे पहले भी उन्हें कई समन जारी किए थे, लेकिन शुरुआत में वह पेश नहीं हुए और राहत के लिए कलकत्ता उच्च न्यायालय चले गए थे। अदालत के आदेश के बाद ही वह नयी दिल्ली से लौटे और गुरुवार को भवानी भवन में जांचकर्ताओं के सामने पेश हुए थे।

पश्चिम बंगाल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 आईएएस अधिकारियों के तबादले
कोलकाता। एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत पश्चिम बंगाल सरकार ने 18 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर उन्हें नये प्रभार सौंपे हैं। यह फेरबदल खाद्य एवं आपूर्ति, परिवहन, भूमि एवं भूमि सुधार, महिला एवं बाल विकास, सिंचाई, पर्यावरण और जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी (पीएचई) सहित कई महत्वपूर्ण विभागों में किया गया है। कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक ये बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू कर दिये गये हैं।

इन प्रमुख बदलावों में महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण विभाग के सचिव के रूप में कार्यरत तथा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य-सचिव का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे जगदीश प्रसाद मीना (पश्चिम बंगाल कैडर 2004) को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। स्वयं सहायता समूह और स्वरोजगार विभाग के प्रधान सचिव तथा उपभोक्ता मामलों का प्रभार संभाल रहे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रवि इंदर सिंह (पश्चिम बंगाल कैडर 1994) को सुरेंद्र गुप्ता के स्थान पर परिवहन विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है।

वर्तमान में प्रेसीडेंसी डिवीजन के संभागीय आयुक्त तथा परिवहन विभाग का प्रभार संभाल रहे सुरेंद्र गुप्ता (पश्चिम बंगाल कैडर 1997) को भूमि एवं भूमि सुधार और शरणार्थी राहत एवं पुनर्वास विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। सौमित्र मोहन (पश्चिम बंगाल कैडर 2002) पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के सचिव पद पर बने रहेंगे और उन्हें अतिरिक्त रूप से सूचना एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के सचिव का प्रभार सौंपा गया है।

इसी तरह खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के प्रधान सचिव रहे परवेज़ अहमद सिद्दीकी (पश्चिम बंगाल कैडर 1999) को राज्य गजेटियर का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। जलपाईगुड़ी डिवीजन के संभागीय आयुक्त अनूप कुमार अग्रवाल (पश्चिम बंगाल कैडर 1993) को कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) और वस्त्र विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।
पश्चिम बंगाल नेताजी सुभाष प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थान (एनएसएटीआई) के अतिरिक्त महानिदेशक राजीव कुमार (पश्चिम बंगाल कैडर 1997) को तकनीकी शिक्षा, प्रशिक्षण और कौशल विकास विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। वहीं, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में कार्यरत रहीं मौमिता गोदारा बसु (पश्चिम बंगाल कैडर 2007) को महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है।

वर्तमान में भूमि रिकॉर्ड और सर्वेक्षण के निदेशक रणधीर कुमार (पश्चिम बंगाल कैडर 2006) उनकी जगह लेंगे और उनके पास वित्त विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) और वस्त्र विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव तथा कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार का प्रभार संभाल रहे राजेश पांडेय (पश्चिम बंगाल कैडर 1995) को युवा सेवा एवं खेल विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पद पर स्थानांतरित किया गया है।

अन्य तबादलों में पश्चिम बंगाल लघु उद्योग विकास निगम (डब्ल्यूबीएसआईडीसी) की प्रबंध निदेशक आर विमला (पश्चिम बंगाल कैडर 2010) को उत्तर बंगाल विकास विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं, एकीकृत बाल विकास सेवाएं (आईसीडीएस) की निदेशक रचना भगत (पश्चिम बंगाल कैडर 2009) को श्रम विभाग का सचिव बनाया गया है और उद्योग, वाणिज्य और उद्यम विभाग में सचिव रहीं मुक्ता आर्य (पश्चिम बंगाल कैडर 2008) को सुंदरवन मामलों के विभाग के सचिव पद पर तैनात किया गया है।

नयी दिल्ली में प्रधान स्थानीय आयुक्त दुष्यंत नारियाला (पश्चिम बंगाल कैडर : 1993) राष्ट्रीय राजधानी में ही बने रहेंगे और उन्हें एनएसएटीआई के महानिदेशक तथा एसएनटीसीएसएससी के अध्यक्ष की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गयी है। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) में विकास कार्यों की प्रधान समन्वयक नंदिनी चक्रवर्ती (पश्चिम बंगाल कैडर 1994) को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और जैव प्रौद्योगिकी विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है, साथ ही उनके पास आवास विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। परिवहन विभाग में विशेष सचिव राजू मिश्रा (पश्चिम बंगाल कैडर 2015) को आबकारी आयुक्त नियुक्त किया गया है। आवास, युवा सेवा एवं खेल, आपदा प्रबंधन और पशु संसाधन विकास सहित कई विभागों का कार्यभार संभाल रहे राजेश कुमार सिन्हा (पश्चिम बंगाल कैडर 1997) को सिंचाई और जलमार्ग विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। नीलम मीना (पश्चिम बंगाल कैडर 1998) पश्चिम बंगाल की मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) के पद पर बनी रहेंगी और उन्हें पर्यावरण विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

दिल्ली भाजपा मुख्यालय में जश्न का माहौल: पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार सरकार बनाने की ओर अग्रसर, शाम को पीएम मोदी करेंगे कार्यकर्ताओं को संबोधित
नई दिल्ली। देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझानों को लेकर यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दफ्तर में जश्न का माहौल है और यहां पर करीब पांच सौ लोगों के खाने के लिए लजीज व्यंजन बन रहा है। मतगणना के रुझानों के अनुसार भाजपा जहां असम में लगातार तीसरी बार सरकार बनाते दिख रही है, वहीं पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार सरकार बनाने की ओर अग्रसर है।

पार्टी को मिले जन समर्थन से भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित है और जश्न मनाने की तैयारी में जुट गये हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां के दीन दयाल मार्ग पर स्थित भाजपा मुख्यालय में लगभग 400 से 500 लोगों के लिए भोजन बनाया जा रहा है। नाश्ते में सैंडविच, आलू पूरी, पोहा, जलेबी के साथ फ्रेश फ्रूट्स, लस्सी, रबड़ी और पारंपरिक मिष्टी दोई परोसा जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शाम करीब साढ़े छह बजे भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे और पार्टी को मिली जीत के जश्न में शामिल होंगे। श्री मोदी यहां पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे।

वहीं, भाजपा कार्यकर्ता असम और बंगाल में जगह-जगह मिठाइयां बांट कर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं। असम और पश्चिम बंगाल में भाजपा की भारी जीत तय दिख रही है। भाजपा कार्यकर्ता रंग-गुलाल उड़ा रहे हैं और एक-दूजे को बधाई दे रहे हैं।

राहुल गांधी के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने पीसीसी मुख्यालय पर लगाया रक्तदान शिविर
जयपुर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के 54वें जन्मदिन पर प्रदेश युवा कांग्रेस ने पीसीसी मुख्यालय पर रक्तदान शिविर आयोजित किया। जयपुर शहर युवा कांग्रेस की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया और पूर्व विधायक इंद्रराज गुर्जर भी शामिल हुए।

जयपुर शहर अध्यक्ष राकेश सैनी ने बताया कि राहुल गांधी के जन्मदिन पर आयोजित रक्तदान शिविर में जयपुर के युवाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। युवाओं ने राहुल गांधी को न्याय योद्धा मानते हुए उनके कदमों पर चलने का संकल्प लिया। प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया ने रक्तदान करने पहुंचे युवाओं की हौसला अफजाई की।

चार आरएएस का निलंबन काल में मुख्यालय बदला
जयपुर। राज्य सरकार 4 आरएएस का निलंबन काल में मुख्यालय बदल दिया है। कार्मिक विभाग प्रमुख सचिव मुख्यालय की जगह संबंधित संभागीय आयुक्त कार्यालय मुख्यालय किया है।

आरएएस चेतन चौहान का बांसवाड़ा संभागीय आयुक्त कार्यालय, अंजना सहरावत का जोधपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय, निधि नारनोलिया का सीकर संभागीय आयुक्त कार्यालय, निधि सिंह का अजमेर संभागीय आयुक्त कार्यालय किया मुख्यालय, कार्मिक विभाग ने आदेश जारी है।

3 पद, तीन हस्ताक्षर, अधिकारी केवल एक
कोटा। कहने को तो कोटा संभाग मुख्यालय है। साथ ही जयपुर-जोधपुर के बाद तीसरा सबसे बड़ा शहर भी माना जाता है। लेकिन हालत यह है कि यहां जनता से जुड़े सबसे महत्वपूर्ण विभाग नगर निगम कोटा दक्षिण में 7 माह से आयुक्त नहीं है। कार्यवाहक अधिकारियों से ही काम चलाया जा रहा है। स्थिति यह है कि एक अधिकारी के पास तीन पद का चार्ज है। सरकारी व्यवस्था ऐसी है कि उन्हें  तीनों पद के लिए खुद ही हस्ताक्षर करने पड़ते हैं। शहर में जनता का सबसे अधिक काम यदि पड़ता है तो वह है नगर निगम और नगर विकास न्यास। नगर विकास न्यास में तो सभी अधिकारी लगे हुए हैं। जबकि दो नगर निगमों में से एक कोटा दक्षिण निगम में आयुक्त की कुर्सी 7 माह से खाली है। हालत यह है कि आयुक्त का कार्य कार्यवाहक अधिकािरयों से ही कराया जा रहा है। जिससे निगम का कामकाज प्रभावित होने के साथ ही अधिकारियों पर भी काम का दबाव अधिक रहने लगा है। आयुक्त के कक्ष में कुर्सी तो खाली है ही कक्ष के बाहर नाम पट्टी भी नाम का इंतजार कर रही है।

16 जनवरी को हुई थी कुर्सी खाली
नगर निगम कोटा दक्षिण में आयुक्त की कुर्सी 7 माह पहले 16 जनवरी को खाली हुई थी। उस समय तत्कालीन आयुक्त राजपाल सिंह का अतिरिक्त संभागीय आयुक्त के पद पर स्थानांतरण हो गया था। वे 18 जनवरी को रिलीव हो गए थे। उसके बाद से अभी तक इस  पद पर किसी भी अधिकारी को नहीं लगाया गया है।

कार्यवाहक अधिकारी कर रहे काम
तत्कालीन आयुक्त राजपाल सिंह का स्थानांतरण होने के बाद से इस पद पर कार्यवाहक अधिकारी ही काम कर रहे हैं। जनवरी से अप्रेल तक तत्कालीन अतिरिक्त आयुक्त अम्बालाल मीणा के पास आयुक्त का चार्ज रहा। अप्रैल में उनका स्थानांतरण हो गा। उसके बाद से इस पद की जिम्मेदारी उपायुक्त राजेश डागा संभाल रहे हैं। हालत यह है कि उपायुक्त डागा पहले उपायुक्त के साथ अतिरिक्त आयुक्त व आयुक्त तीन पदों की जिम्मेदारी निभा रहे थे। वर्तमान में वे अतिरिक्त आयुक्त के साथ आयुक्त का काम देख रहे हैं। हाल ही बताते हैं कि  उपायुक्त का कार्य दो उपायुक्तों रिंकल गुप्ता व दयावती सैनी को दिया हुआ है।  कार्यवाहक आयुक्त का काम करने वाले अधिकारी आयुक्त के कक्ष में नहीं बैठकर अपने ही कक्ष से काम कर रहे हैं।

कोटा उत्तर में सभी पदों पर अधिकारी
दूसरी तरफ कोटा उत्तर में उपायुक्त पद पर हर्षित वर्गा, अतिरिक्त आयुक्त के पद पर गजेन्द्र सिंह व आयुक्त के पद पर अनुभाग भार्गव को लगाया हुआ है।

बैठकों से लेकर जनता तक का काम कर रहे
कार्यवाहक आयुक्त का काम देख रहे राजेश डागा नगर निगम के अलावा कलक्ट्रेट में होने वाली बैठकों से लेकर पार्षदों और जनता की समस्याओं का भी सामना कर रहे हैं। हर मामले में जवाब भी उन्हें ही देना पड़ रहा है। एक अधिकारी द्वारा दो महत्वपूर्ण पदों का काम करने से उसका असर काम पर तो पड़ ही रहा है। जबकि कोटा उत्तर में अधिकतर काम आयुक्त के अधीनस्थ अधिकारियों को दिया हुआ है।

इनका कहना है
15 फरवरी को नगर निगम कोटा दक्षिण में उपायुक्त का कार्यभार ग्रहण किया था। अप्रैल में अतिरिक्त आयुक्त अम्बालाल का स्थानांतरण होने से अतिरिक्त आयुक्त के साथ ही आयुक्त का भी कार्य देख रहा हूं। हालांकि उपायुक्त का कार्य दोनों अधिकारियों को दिया हुआ है। फिलहाल अतिरिक्त आयुक्त व आयुक्त का ही काम देख रहा हूं। काम तो सभी कर रहे हैं लेकिन एक साथ कई काम होने व सरकारी बैठकों में आने-जाने से दूसरे काम पर प्रभाव तो पड़ता ही है। अधिकारी की नियुक्ति का मामला सरकार के अधिकार क्षेत्र में है। आयुक्त के आने से काम का दबाव तो कम होगा ही।
- राजेश डागा, कार्यवाहक आयुक्त नगर निगम कोटा दक्षिण

स्वच्छ भारत मिशन की उड़ रही धज्जियां
पेच की बावड़ी। क्षेत्र ग्राम पंचायत उमर में ग्रामीण गौरव पथ पर स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां उड़ रही है। ग्रामीण गौरव पथ पर मुख्य चौराया गढ़ के कुएं के पास से लकडेशवर महादेव जी रोड पर गन्दगी के ढेर लगे हैं। ग्राम पंचायत के मजरा खातिया वाली बटवाडी में रोड पर जो उमर रोड से आ रहा है। इस रोड की बहुत ही ज्यादा खराब स्थिति हो रही हैं। बदबू से राहगीरों को परेशानी हो रही है। देश में स्वच्छता के नाम पर जनता की गाढ़ी कमाई पानी की तरह बहा दी गन्दगी फिर भी कम नही हुई। यह ग्रामीण गौरव पथ अपने आप में ब्रांड है और फिर यह ग्राम पंचायत मुख्यालय में और उससे भी बड़ी बात यह मुख्य रोड पर है। जहां से गांव वाले ही नहीं बल्कि प्राचीन धार्मिक स्थान लकडेश्वर महादेव के दर्शन के लिए बासनी टीकड देवली टोक क्षैत्र से हजारों की संख्या में यात्रीगण इसी ग्रामीण गौरव पथ से निकलते हैं।

प्राचीन कुएं की हालत दयनीय
यहां जो कुआं है जो ऐतिहासिक है। इस कुएं को बरसो पहले उस जमाने में तत्कालीन बूंदी रियायत के राजा बहादुर सिंह ने पानी पीने के लिए बनाया था। यहां से बूंदी दरबार के लिए पिने का पानी जाता था। यह कुआं ऐतिहासिक धरोहर है इस गांव की। आज इसके चारों ओर गन्दगी विलायती बबूल खड़े है।

घरों की गंदगी गौरव पथ पर
इसके पास से ग्रामीण गौरव पथ पर गन्दगी के ढेर है। राहगीरों को बहुत ही ज्यादा परेशान हो रही है। बरडा बस्ती के अलावा सारे मोहल्ले के लोग अपने घर की गन्दगी भी इस ग्रामीण गौरव पथ पर डालते हैं। जैसे यह कचरा पात्र हैं। रोड लाइट नही होने के कारण लोग अन्धेरे का फायदा खुले में उठाकर शौच जाते हैं। गौरव पथ पर पड़ी गंदगी और कचरा हवा के कारण बरडा बस्ती के घरों में उड़कर आ जाती है। हजारों, लाखों की संख्या में मच्छर मक्खियां पनप रही है जिससे हैजा, मलेरीया, डेंगू जैसी भयानक बीमारी फैलने की सम्भावना है। ग्राम पंचायत सफाई की और कोई ओर ध्यान नही दे रही है। इस आदर्श ग्राम पंचायत और स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां उड़ रही हैं।  गांव वासियों ने ग्राम पंचायत ब्लॉक स्तर अधिकारी जिला प्रशासन से मांग करते हैं कि इस गन्दगी के लगे ढेर हटाकर इस जगह पर पेड़ पौधे लगाना चाहिए ताकी गन्दगी भी हट जावे और पर्यावरण भी शुद्ध रहे।

क्या कहते हैं जागरूक ग्रामीण
शंकर लाल सोयल का कहना है कि इस ग्रामीण गौरव पथ पर लगे गन्दगी के ढेर हटना चाहिए। यह रोड धार्मिक स्थान लकडेशवर महादेव जी के जाता है। ऐसी स्थिति में बाहर से भी यात्रीगण निकलते हे। राहगीरों को परेशानी आती है। सफाई होनी चाहिए।

डॉ मनीष खज ने बताया कि हमारी आदर्श ग्राम पंचायत में ग्रामीण गौरव पथ पर गन्दगी के ढेर लगे है। यहां गांव में जहां-जहां भी गन्दगी है हटना चाहिए। गन्दगी से कई बीमारियां फैलती है।  ग्राम पंचायत को इस ओर विशेष ध्यान देना चाहिए। पूर्व सैनिक हरचंद खज का कहना है कि हमारा गांव दो भागों में बंटा हुआ है और यहां सबसे अधिक पूर्व सैनिक है। इसलिए सैनिकों का गांव कहलाता है लेकिन मूलभूत सुविधा की कमी है। खासकर गांव उमर में श्री लकड़ेश्वर महादेव का रास्ता में दोनों और गंदगी फैली हुई है और हरिजनों की बस्ती से आगे का रास्ता बहुत ही खराब है। दूरदराज से यात्रीगण आते हैं उनको काफी समस्या होती है। रोड लाइट नहीं है और पीने का पानी की काफी समस्या है। जल्दी से जल्दी इस समस्या का समाधान हो।

एसटीएससी इकाई अध्यक्ष बाबूलाल मीना का कहना है कि इस ऐतिहासिक गढ़ के कुएं के पास ग्रामीण गौरव पथ पर गन्दगी की सफाई तुरन्त करनी चाहिए। हमारी आदर्श ग्राम पंचायत के लिए यह गन्दगी बहुत शर्म की बात है। हम कैसे स्वच्छ और स्वस्थ रह सकते हैं।

मैं अभी नया आया हूं। मेरी पूरी कोशिश रहेगी ग्राम पंचायत से गन्दगी को हटाकर ग्राम वासियों को जल्दी ही निजात दिलाएंगे।
- जाहिद अनसारी, ग्राम विकास अधिकारी,उमर ग्राम पंचायत

मैं स्वच्छता पर विशेष ध्यान दूंगा। ग्राम पंचायत में जहां जहां गन्दगी हो रही हैं मेरी कोशिश है कि जल्दी ही सफाई करवाई जाएगी।
- धनराज सैनी, सरपंच, ग्राम पंचायत उमर

अभी कर्मचारियों की हड़ताल है। इसलिए हमारे पास अभी कर्मचारी अभी नही। हड़ताल समाप्त होते ही सफाई करवा दी जायेगी।
- मोहनलाल मीना, विकास अधिकारी पंचायत समिति, हिंडोली

सावधान! अब झूठे मुकदमे दर्ज कराए तो सख्ती से निपटेगी पुलिस, बदमाशों पर भी कसेगी नकेल
जयपुर। झूठे मुकदमे दर्ज करवाकर पुलिस का समय और लोगों की छवि खराब करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए आईपीसी और सीआरपीसी की पुरानी धाराओं में संशोधन की तैयारी है।  जो हत्या, लूट, डकैती के फरार बदमाशों को पनाह देता है, उसे भी अब सात साल तक जेल में रखने की तैयारी है। लोगों के खातों से आए रुपए निकालने वालों को 10 साल की सजा और सार्वजनिक सम्पत्ति को हानि पहुंचाने वालों से इसकी भरपाई की भी तैयारी है। सब-कुछ ठीक रहा तो पुलिस जल्द ही ऐसे ही कई मामलों में अपराधियों पर नकेल कसेगी। पुलिस मुख्यालय ने आईपीसी, सीआरपीसी, लोकल एवं स्पेशल एक्ट, आर्म्स एक्ट, आईटी एक्ट और पीडीपीपी एक्ट की धाराओं में संशोधन का एक प्रस्ताव गृह विभाग को भेजा है। अब गृह विभाग इस पर आगे की कार्रवाई करेगा।

राजकीय सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले अपराधों को राज्य स्तर पर वापस नहीं लिए जाने का हो प्रावधान

आईपीसी में ये बदलाव
आईपीसी की कुछ अहम धाराओं में संशोधन की तैयारी है। आइए, जानें कि किन धाराओं में क्या-क्या संशोधन प्रस्तावित हैं :

1.

धारा 182 में 211 को संज्ञेय बनाना, ताकि झूठे मुकदम न हों।

2.

धारा 325 के गम्भीर मामले अजमानतीय अपराध बनें।

3.

धारा 212, 216 के अपराध अजमानतीय और आश्रय देने वाले को सात साल या अधिक मिले।

4.

अवैध कब्जा के संबंध में धारा 447 (क) अजमानती हो और सजा बढ़े।

5.

धारा 375 में स्पष्ट प्रावधान हों।

6.

सार्वजनिक मार्ग को रोकने की धारा 283 में सजा बढ़े और संज्ञेय बने।

7.

1 लाख तक की चोरी में 5, 2 लाख की चोरी में 7 और अधिक की चोरी में 10 साल तक की सजा हो।

8.

चेन स्नैचिंग संबंधी अपराध के लिए अलग से धारा 379क बने।

9.

धारा 497 में पुरुष के साथ-साथ महिला को भी दोषी माना जाए। यह धारा व्यभिचार से संबंधित है।

10.

आईपीसी में जहां भी जुर्माने का प्रावधान है, वहां राशि बढ़े।

सीआरपीसी में ये

1.

धारा 167 में रिमाण्ड के लिए आईओ ही सक्षम अधिकारी बने।

2.

थानों में जब्त वाहनों के निस्तारण का अधिकार एसपी और कार्यपालक मजिस्ट्रेट को मिले।

3.

धारा 172 (2) केस डायरी मंगाने के प्रावधान में एनी क्रिमिनल कोर्ट के बजाय ओनली क्रिमिनल कोर्ट हो।

4.

धारा 164 सीआरपीसी के प्रावधान 164 (5)(क)(क) में आईपीसी धारा 354, 354क से घ तक के अपराध सम्बन्ध में पीड़िता के बयानों की अनिवार्यता समाप्त हो।

5.

धारा 161 आईपीसी के सम्बन्ध में पॉक्सो एक्ट, 376, 354 आईपीसी तथा महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में पीड़िता के बयानों की वीडियोग्राफी अनिवार्य हो और इन बयानों को 164 के कथनों के समकक्ष महत्व दिया जाए। इससे अमुश्किलें दूर होंगी और मुकरने के मौके कम होंगे।

लोकल एवं स्पेशल एक्ट

1.

सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन को अपराध की श्रेणी में रखा जाए।

2.

स्वापक ओषधि एवं मन: प्रभावी मामलों की जांच एसआई को मिले।

3.

एनडीपीएस एक्ट में चालान पेश करने की अवधि कम मात्रा में 60, नॉन कॉमर्शियल में 90 और कॉमर्शिलय की 120 दिन हो।

4.

मोटर व्हीकल एक्ट की राशि परिवहन विभाग के बजाय पुलिस अधीक्षक के नियन्त्रण में संचय कोष में जमा हो।

आरएएस मुख्य परीक्षा के प्रवेश-पत्र अपलोड
अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने रविवार को राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा 2021 के प्रवेश-पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिए। परीक्षा 20 व 21 मार्च को सभी संभागीय जिला मुख्यालयों पर सुबह 9 बजे से 12 बजे एवं दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी अपना प्रवेश-पत्र आयोग की वेबसाइट  rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक पर जाकर आवेदन-पत्र क्रमांक व जन्म दिनांक प्रविष्ट कर डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा कुल 988 पदों के लिए आयोजित की जा रही है।

मूल फोटो आईडी के बिना प्रवेश नहीं
अभ्यर्थियों को एक पासपोर्ट साइज फोटो एवं मूल फोटो पहचान-पत्र साथ लेकर परीक्षा समय से एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा। मूल फोटो पहचान-पत्र के अभाव में अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

करबला क्रिकेट विवाद पहुंचा पीसीसी मुख्यालय,निर्दलीय पार्षद ने लिया समर्थन वापस
जयपुर। कर्बला क्रिकेट विवाद अब नए राजनीतिक विरोध का रूप लेने लगा है। विवाद में पुलिस कार्रवाई के दुर्व्यवहार पर उठ रही कानूनी कार्यवाही की मांग पर अब विभाग प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय तक पहुंच गया है।

अपने समर्थकों के साथ पीसीसी विरोध जताने पहुंचे निर्दलीय पार्षद एहसान कुरैशी ने सोमवार को कांग्रेस से समर्थन वापस लिया। कुरैशी ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि उन्होंने इस विवाद में पुलिस के दुर्व्यवहार पर कोई कार्यवाही नहीं होने के विरोध में कांग्रेस की सदस्यता और हेरिटेज बोर्ड से समर्थन वापस लिया है। कुरैशी ने बताया कि हम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को पत्र सौंपने आए थे जिसमें कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा देने और नगर निगम एडिटेज बोर्ड से समर्थन वापस देने की बात हमने कही है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में हमें कोई पदाधिकारी नहीं मिला। जब इन समर्थकों और पार्षद को पीसीसी में कोई नहीं मिला तो वह अपना समर्थन वापसी पत्र देने के लिए विधायक रफीक खान अमीन कागजी और खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के पास रवाना हो गए।

गौरतलब है कि निर्दलीय पार्षद के भाई पप्पू कुरैशी ने कर्बला मैदान पर क्रिकेट टूर्नामेंट का विरोध किया था। विरोध करने पर पुलिस ने कथित तौर पर निर्दलीय पार्षद के भाई के साथ दुर्व्यवहार किया था। निर्दलीय पार्षद दुर्व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग पर अड़े थे और 17 जनवरी तक कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया गया था। अब पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज हो कर हेरिटेज नगर निगम बोर्ड से समर्थन वापस लिया।

हिंदू बनाम हिंदुत्व के मर्म को समझने की जरूरत, कार्यकर्ता देश के हालातों पर चिंतन करें: गहलोत
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत नए मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर कांग्रेस के 137 वें स्थापना दिवस समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर गहलोत ने कांग्रेस के इतिहास और नेताओं के बलिदान को बताते हुए हिंदू बनाम हिंदुत्व का राग फिर छेड़ा। भाजपा नेताओं पर भी निशाना साधते हुए गहलोत ने कहां के देश गलत दिशा में जा रहा है। गहलोत ने कहा कि कांग्रेस के स्थापना दिवस पर पूरे देश के अंदर कार्यकर्ताओं में एक संकल्प लेने का वक्त है कि जो चुनौतियां हमारे सामने हैं, कांग्रेस का त्याग-कुर्बानी- बलिदान कोई भूल नहीं सकते। चाहे कितनी ताकतें कितना ही जोर लगा लें,कांग्रेस मुक्त भारत की बात कर लें, ऐसी बात करने वाले खुद मुक्त हो जाएंगे।

कांग्रेस तो हर दिल के अंदर है:
गहलोत ने कहा कि कांग्रेस तो हर घर में, हर दिल के अंदर है,देश के अंदर है, क्योंकि सबको मालूम है कि जो आजादी की जंग लड़ी गई थी, उसमें कितने लोग शहीद हुए थे, कितने लोग फांसी के फंदे पर चढ़े थे, कितने लोगों ने लाठियां-गोलियां खाईं और कितने लोग जेलों में बंद रहे। गांधी, पंडित नेहरू, सरदार पटेल, मौलाना अबुल कलाम आजाद सब लोगों ने जिस रूप में जेलों में रहकर देशवासियों को एक संदेश दिया। उसका परिणाम रहा कि आखिर में अंग्रेजों को यंहा से जाना पड़ा।

भाजपा की लफाबाजी को लोग समझते हैं:
संविधान अंबेडकर साहब के सानिध्य में बना। आज दुःख होता है कि देश के अंदर उस संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। लोकतंत्र खतरे के अंदर है, संविधान खतरे के अंदर है, सारी संस्थाएं बर्बाद हो रही हैं, पूरा देश चिंतित है, आज के वक्त में हमें एक नया संकल्प लेना है कि किस रूप में हम अपनी पार्टी की नीतियां, कांग्रेस के कार्यक्रम और कांग्रेस के सिद्धांत, जिसने 70 साल में इस देश को कहां से कहां पहुंचा दिया, जब आजादी मिली हमें तो क्या थे हम लोग, न पानी, न बिजली, न शिक्षा, न स्वास्थ्य, न सड़कें, न नौकरियां थीं, आज सबकुछ देश के अंदर है, फिर भी सुनना पड़ता है हम लोगों को कि 70 साल में कांग्रेस ने क्या किया? तो ये जो लफ्बाजी होती रहती है, लोग इन बातों को सब समझते हैं।

देश का भविष्य कार्यकर्ताओं पर निर्भर:,
आज प्रतिवर्ष की भांति हम कांग्रेस स्थापना दिवस मना रहे हैं। इस मौके पर मैं कहना चाहूंगा कार्यकर्ताओं को भी कि कल का भविष्य देश का आप पर निर्भऱ है। हम चाहेंगे कि आप लोग मजबूती के साथ में आज जो हालात देश में हैं, उसका चिंतन करें, मनन करें, एकजुट रहें और मजबूती के साथ में आम जनता का साथ दें, उनकी समस्याएं, उनकी पीड़ाएं, उनके सुख-दुःख में भागीदार बनें और जो मुद्दे हैं देश के सामने, चाहे महंगाई का हो, चाहे बेरोजगारी का हो, चाहे सांप्रदायिकता का हो, उसका मुकाबला करने के लिए भी एकजुट रहें, ये देश हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, पारसी, जैन सबका है और सबने मिलकर आजादी की जंग लड़ी थी। अब जो ये धर्म के नाम पर जो ये बंटवारा करने का प्रयास कर रहे हैं, मैं समझता हूं कि इनकी पोल खुलती जा रही है।

हिंदू बनाम हिंदुत्व के मर्म को समझने की जरूरत:
अभी राहुल गांधी ने जो बहस छेड़ी है हिंदू वर्सेज हिंदुत्व की, उसके मर्म को समझने की आवश्यकता है, उनका मर्म यही था कि एक तरफ तो हिंदू है, जिसके महान संस्कार-संस्कृति-परंपराएं सदियों से हैं, जिसके भाव ऐसे हैं कि प्रेम का, भाईचारे का, मोहब्बत का है और वो ताकतें जो हिंदुत्व के नाम पर राजनीति कर रही हैं, उनका हिंदू बनना भी स्यूडो है, जिस प्रकार से अभी साधु-संतों ने जो भाषा काम में ली है हरिद्वार में और रायपुर के अंदर, वो शर्मनाक भाषा है। साधु-संतों का हम सब सम्मान करते हैं, उनका जो भगवा वस्त्र है वो अपने आपमें त्याग का, संस्कार का संदेश देता है। उन साधु-संतों में से कुछ लोगों ने जो कुछ वाणी निकाली है, वो शर्मनाक थी, निंदनीय थी, जितनी निंदा करें, उतनी कम है उनकी और मैं समझता हूं कि एक साधु-संत ने तो खड़े होकर श्यामसुंदर दास ने तो वहीं पर कह दिया कि मैं इस धर्म संसद से अलग होता हूं, उसके मायने क्या हुए? तो आप समझ सकते हैं कि देश बड़े अजीब दौर से गुजर रहा है, ऐसे वक्त में कांग्रेस संगठन की, उसकी विचारधारा की, उसकी नीतियों की, उसके कार्यक्रमों की और ज्यादा जरूरत है देश को, ये मेरा मानना है।

महात्मा गांधी के लिए बोले शब्द निंदनीय:
धर्म संसद में महात्मा गांधी के लिए बोले शब्दों की निंदा करते हुए गहलोत ने कहा कि जितनी निंदा करें उतनी कम है। महात्मा गांधी जिनको अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस उनके जन्मदिवस को लेकर मना रही है, पूरी दुनिया मना रही है। उस महापुरुष के लिए साधु संतों ने जिस प्रकार के लफ्ज़ काम में लिए, निंदनीय है। ये देश को किस दिशा में ले जाना चाह रहे हैं। जो माहौल देश में है, उस माहौल के अनुरूप ये लोग अपनी वाणी को सामने ला रहे है। देश किस दिशा में जा रहा है, उसको हमें समझना पड़ेगा।

शीतलहर-कोहरे के कारण बदला मतगणना का समय, सभी जिला मुख्यालयों पर सुबह 11 बजे शुरू होगी मतगणना
जयपुर। राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में शीतलहर और कोहरे को देखते हुए चार जिलों की जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए होने वाली मतगणना के समय में परिवर्तन किया है। चारों जिलों के जिला मुख्यालय पर अब प्रातः 9 बजे के बजाए प्रातः 11 बजे से मतगणना शुरू होगी।

आयोग की सचिव और मुख्य निर्वाचन अधिकारी  चित्रा गुप्ता ने बताया कि कोटा, बारां, श्रीगंगानगर और करौली में 3 चरणों में चुनाव करवाए जा चुके हैं। घोषित कार्यक्रम के अनुसार सभी जिलों की मतगणना 21 दिसंबर को प्रातः 9 बजे से जिला मुख्यालयों पर होनी थी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में बढ़ती शीत लहर और कोहरे को देखते हुए आयोग ने समय में 2 घंटे की बढ़ोतरी कर प्रातः 11 बजे से मतगणना करवाने के निर्देश दिए हैं।

सचिव ने चारों जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों को इस बारे में चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों एवं मानयता प्राप्त राजनैतिक दलों को भी अवगत कराने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि चारों जिलों में 3 चरणों में कुल 67.25 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान के अंतिम और तीसरे चरण में 68.99 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान कर लोकतंत्र को सशक्त करने का कार्य किया है।