neet exam - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

नीट परीक्षा पास कराने के नाम पर धोखाधड़ी : कोचिंग छात्र से साथी छात्रों ने ठगी 8.50 लाख की राशि
कोटा। जवाहर नगर पुलिस ने नीट की कोचिंग करने आए बिहार के छात्र से नीट यूजी परीक्षा पास करवाने की एवज में 8.50 लाख रुपए ठगने के मामले में साथी छात्रों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। इस सम्बंध में 31 जुलाई को मुकदमा दर्ज होने के चार दिन बाद भी पुलिस अभी तक आरोपियों को नहीं गिरफ्तार कर सकी है। बताया जा रहा है कि ठगी करने वाले छात्र भी बिहार के ही उसके सहपाठी हैंं। पुलिस निरीक्षक रामलक्ष्मण गुर्जर ने बताया कि वर्ष 2024 में नीट की तैयारी करने आए बिहार के तीन छात्र आपस में दोस्त हैं। पीड़ित ने बताया कि कि उसके पिता ने बहन की शादी के लिए उसके बैंक अकाउंट में राशि जमा की थी। उसके साथी छात्रों ने उससे नीट के परीक्षा 665 अंक से पास कराने की एवज में 13 लाख रुपए की डिमांड की और उसने उन्हें अलग-अलग समय में करीब 8.50 लाख रुपए दे दिए।

इसके बाद वह बिहार चला गया और परीक्षा का रिजल्ट आने पर उसके अंक नहीं आए तो उसे ठगी का एहसास हुआ। एएसआई जवाहरलाल ने बताया कि मामले में 17 वर्षीय छात्र निवासी मुजफ्फर नगर ने रिपोर्ट दी है। इस पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी छात्रों के मोबाइल बंद आ रहे हैं। पीड़ित छात्र ने जो दस्तावेज पेश किए हैं उनमें कभी एक हजार तो कभी दो हजार का रिकॉर्ड आ रहा है। एक साथ कही पर भी एक या दो लाख नहीं दिए गए हैं।

ऐसे किया रुपयों का भुगतान
पीड़ित ने बताया कि उसकी दो लड़कों से दोस्ती हुई थी, पढ़ाई के दौरान कुछ परेशान रहने लगा तो  दोनों ने नीट में अच्छे से अच्छे नंबर दिलाने का झांसा दिया और 13 लाख रुपए की मांग की। इनमें से 2 लाख यूपीआई के जरिए आरोपी के रिश्तेदार को दिए हैं, जबकि 4.50 लाख रुपए दोनों आरोपी को नकद भुगतान किए हैं, इसके अलावा भी छात्र ने आरोपी को 2 लाख की विभिन्न प्रकार की खरीदारी करवाई है, यह एटीएम और ऑनलाइन से की गई है, छात्र का कहना है कि मामले में 15 मार्च के आसपास से दोनों आरोपी उससे पैसा ले रहे हैं, इसके बाद 4 मई को हुई नीट परीक्षा के दो से तीन दिन बाद भी लेते रहे।

ओएमआर शीट खाली छोड़ने के लिए कहा
छात्र ने बताया था कि उसका सेंटर उदयपुर आया था, आरोपियों ने नीट परीक्षा के दौरान ओएमआर शीट पर कुछ भी नहीं लिखने के लिए उससे  कहा था, आरोपियों ने झांसा दिया कि एमसीसी की ओर से आंसर शीट बदल दिए जाएंगे और 685 नंबर आ जाएंगे, नीट परीक्षा के बाद आरोपी उसके फ्लैट पर जबरदस्ती रहने लगे। इस दौरान 2 लाख रुपए यूपीआई के माध्यम से अरोपी छात्र के रिश्तेदार के बताए तीन अकाउंट में दिए थे, इस तरह से आरोपियों ने 8.50 लाख रुपए ले लिए है।

कोचिंग छात्र के साथ ठगी के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी छात्र भी उसके साथी है। नीट के एग्जाम क्लीयर कराने के नाम पर ठगी की गई। मामले का निस्तारण तत्काल किया जाएगा।
तेजस्वनी गौतम
एसपी सीटी

नीट परीक्षा में डमी कैंडिडेट बनने जा रहे एमबीबीएस छात्र समेत पांच गिरफ्तार
जयपुर। जिला पश्चिम की डीएसटी समेत तकनीकी टीम ने सोमवार को नीट परीक्षा में पांच लाख रुपए में सौदा तय कर डमी कैंडिडेट के तौर पर बैठने का प्रयास करने वाले एमबीबीएस छात्र, दो मेडिकल स्टूडेंट समेत पांच जनों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह नीट के बाद एक और परीक्षा में डमी कैंडिडेट बैठाने वाले थे। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एडवांस में लिए 50 हजार रुपए, स्कॉर्पियो गाड़ी, तीन ब्लूटूथ, दो ईयरबड, चार मोबाइल, फर्जी तरीके से तैयार किए गए दस्तावेज सहित अन्य उपकरण जब्त किए हैं। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार आरोपित अजीत कुमार बराला चिमनपुरा चौमूं, सोहन लाल चौधरी सामोद, जितेन्द्र शर्मा बिचपड़ी हरमाड़ा, संजय चौधरी सामोद और रोहित गोरा मंगलम सिटी चौमूं का रहने वाला है। पुलिस उपायुक्त पश्चिम अमित कुमार ने बताया कि नीट परीक्षा के संबंध में एसओजी की तरफ से इनपुट मिला कि कुछ संदिग्ध डमी के तौर पर सक्रिय हैं। इसके आधार पर भांकरोटा के एसआई सुरेन्द्र सिंह नेतृत्व में तकनीकी सेल की टीमें बनाईं।

इन टीम ने जानकारी जुटाई तो सूचना सही पाई गई। इसके बाद परीक्षा से पहले ही करणी विहार स्थित जगदम्बा नगर में दबिश देकर एक फ्लैट से अजीत, सोहन और जितेन्द्र को पकड़ लिया। जितेन्द्र कर्नाटक की एक मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस, अजीत व सोहन जयपुर आयुर्वेद यूनिवर्सिटी से बीएएमएस कर रहे हैं। आरोपी जितेन्द्र भी पहले बीएमएस करता था, ऐसे में तीनों आपस में दोस्त थे। पिछले साल जितेन्द्र को नीट के जरिए कर्नाटक में कॉलेज मिल गई तो वह एमबीबीएस करने लग गया। एआई टूल से मिक्सिंग कर तैयार की गई फोटो से फार्म भरा: डीसीपी कुमार ने बताया कि पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपियों के पास रोहित गोरा नाम का नीट परीक्षा का एडमिट कार्ड और 50 हजार रुपए मिले। एडमिट कार्ड पर जितेन्द्र की फोटो लगी थी। इसके संबंध में पूछताछ की गई तो सामने आया कि एमबीबीएस स्टूडेंट जितेन्द्र अगले दिन रोहित की जगह डमी कैंडिडेट बनकर परीक्षा देने वाला था। इसके लिए पांच लाख रुपए में सौदा तय हुआ था। 50 हजार रुपए एडवांस मिल गए और बाकी रुपए परीक्षा के बाद देने थे। ऐसे में आरोपियों ने पहले ही तैयारी कर ली और एआई टूल से मिक्सिंग करके तैयार की गई फोटो से फार्म भरा। उसके बाद पुलिस ने तलाश कर रोहित गोरा को भी पकड़ लिया।

आरोपियों ने फोटो मिक्सिंग का काम उदयपुर में आरसीए के स्टूडेंट विशाल रेवाड़ से करवाया था। आरोपियों के पास एक ओर एडमिट कार्ड मिला है। जो संजय के नाम था ये गिरोह संजय की जगह 27 मई को होने वाली पैरा मेडिकल परीक्षा में डमी कैंडिडेट बैठने वाला था। उसके बाद तलाश शनिवार को संजय को भी पकड़ लिया।

NEET Exam, सरकार का सिस्टमैटिक फेलियर, राहुल गांधी उठाएंगे जनता के मुद्दे: पायलट
जयपुर। कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने नीट परीक्षा को केंद्र सरकार का सिस्टमैटिक फेलियर बताते हुए कहा है कि नीट परीक्षा से लाखों युवाओं को अपने भविष्य को लेकर सदमा लगा है।

अपने आवास पर पायलट ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी का प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए सोनिया गांधी ने राहुल गांधी को नामांकित किया है। नेता प्रतिपक्ष के तौर पर राहुल गांधी के नेता प्रतिपक्ष बनने से न केवल कांग्रेस से बल्कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बल्कि पूरा इंडिया अलाइंस में ऊर्जा का संचार हुआ है। राहुल गांधी संसद के अंदर और बाहर लोगों की आवाज बने हैं। राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष बने हैं तो विपक्ष की उम्मीदें बड़ी है। लाखों करोड़ों लोग जिन्होंने लोकतंत्र को जीवित रखने के लिए और संविधान को सुरक्षित रखने के लिए इंडिया अलाइंस को वोट डाला था, उनको उम्मीद बनी है कि अब राहुल गांधी सच की लड़ाई लड़ने का काम करेंगे।

राहुल गांधी के नेता प्रतिपक्ष बनने पर राहुल गांधी के नेता प्रतिपक्ष बनने से न केवल कांग्रेस को ताकत मिलेगी बल्कि उस सोच को ताकत मिलेगी जो देश में अमन चैन, भाईचारा की बात करते हैं। संसद में लोकसभा स्पीकर चुनाव पर कहा कि सरकार का रवैया सही नही है परंपरा यह है कि अगर स्पीकर बनता है तो डिप्टी स्पीकर विपक्ष को मिलता है। हमारी सरकार के समय डिप्टी स्पीकर विपक्ष का था। अभी पता नहीं क्या निर्णय हुआ है लेकिन हमारे समय पर स्वच्छ परंपरा के तहत ऐसा हुआ है। यह एक मिली जुली सरकार है किसी दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिला।

भाजपा जब चुनाव में गई थी तो 303 थे आज 240 रह गए हैं, 65 सांसद कम हुए कांग्रेस पार्टी के 55 से 102 सांसद हुए, मतलब हमने जो बात कही वह जनता ने मानी। सरकार इंडिया अलायंस की बनी है भविष्य में क्या होगा यह पता नही , स्पीकर जो बने हैं राजस्थान से ओम बिरला और दूसरी बार स्पीकर बने हैं मैं उम्मीद करता हूं कि वह जैसा राहुल गांधी ने कहा है वह निष्पक्षता से काम करेंगे और स्पीकर होने का जो दायित्व होता है प्रत्येक दल को प्रत्येक सदस्य को बराबरी का मौका मिले और विपक्ष को अपनी बात रखने का मौका मिले उम्मीद करता हूं।

देश का सबसे बड़ा मुद्दा नीट की परीक्षा का है। विवादित होने के कारण लाखों करोड़ों लोगों को नौजवानों को सदमा लगा है। नौजवानों में जो विश्वास है प्रक्रिया पर परीक्षा की प्रणाली पर उसे पर बड़ा सवाल खड़ा हुआ है। केंद्र सरकार ने जिस तरह से शुरू में अड़ियल रवैया अपनाया था, उन्हें अपनी गलती स्वीकार करनी पड़ी, लेकिन अभी तक जिम्मेदारी तय नहीं की गई है। जिस तरह से लीपा पोती कर बचाव करने का काम हो रहा यह शोभा नहीं देता है। लगातार लोगों में भ्रम फैल रहा है कि हम हमारा भविष्य सुरक्षित नहीं है। आजाद भारत के इतिहास में आज सबसे ज्यादा शिक्षित बेरोजगारी है इसका समाधान ढूंढने के लिए सरकार को काम करना चाहिए।

यह सरकार वह है जो काम करने से पहले 100 दिन की योजना बना रही थी और ओवर कॉन्फिडेंस में काम कर रहे थे, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण नौजवान हैं उन्हें लेकर सरकार को पूरी कार्रवाई करनी चाहिए। जो लोग जिम्मेदार हैं उनका बचाव नही होना चाहिए। सरकार को पूरी कार्रवाई भी करनी चाहिए और जनता को भी बताना चाहिए। यह सरकार से लेप्स हुआ है। नीट की प्रक्रिया से बाकी परीक्षाओं को जो कैंसिल किया गया है यह प्रतीक है कि यह सिस्टमैटिक फेलियर है। 10 साल से सरकार सत्ता में रही भाषण दिए युवाओं के नाम पर वोट भी लिया। परीक्षा पर चर्चा, चाय पर चर्चा चलाई लेकिन विश्वास जो डगमगाया है युवाओ का उसको बनाए रखना केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है और कलेक्टिव एफर्ड होने चाहिए। विपक्ष की मजबूती पर कहा कि इंडिया अलायंस दिल्ली में मजबूत था, आज भी मजबूत है, जहां-जहां उपचुनाव होंगे वहां पहले से हम जीते हुए थे अब हम जीतेंगे।

भजनलाल सरकार के कार्यकाल को लेकर कहा कि राजस्थान के जो हाल बने हुए हैं बिजली पानी के जो  हालात हमें दिखते है मूलभूत सुविधाओं के लिए सरकार नाकामयाब है। उपचुनाव मजबूती से लड़ेंगे जिस तरह से कोटा में कार्रवाई हुई है पॉलीटिकल पार्टी परमिशन लेने के बाद अपना आंदोलन कर रही है जो बिजली पानी के लिए था, बजाय इसके की जनता को राहत दे बल्कि नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष पर कार्रवाई करना यह गलत है। हमने जो बात रखी उसे पर संज्ञान लेकर सरकार को सुविधा देने का काम करना चाहिए, बजाय इसके कि हम बिजली पानी की सुविधा दें। हम अपने विरोधियों पर कार्रवाई करें ऐसा सरकार में कभी माहौल नहीं रहा और यह होना भी नहीं चाहिए सरकार का जो काम करने का तरीका है उसे पर सवालिया निशान खड़े होता है।  स्पीकर को बधाई दी गई तो कहा गया की एक दिन में 147 सांसदों को निलंबित किया गया। वह इतिहास के लिए काला दिवस था।

हम लोगों को संविधान को लोकतांत्रिक परंपराओं को और जो प्रोसीजर है, उनका सबसे ऊपर रखते हैं। उम्मीद रखता हूं कि इस कार्यकाल में वैसी कोई घटना नहीं होगी, विपक्ष को बोलने का मौका दिया जाएगा। विपक्ष का संख्या बल जो आज है वह पिछले कार्यकाल से कहीं ज्यादा है तथा पक्ष में और विपक्ष में ज्यादा गैप नहीं है मनवाने से काम करना एक तरफा कार्रवाई करना उसे तरह की कार्रवाई अब नहीं कर पाएगी। केजरीवाल पर कोर्ट की करवाई है लेकिन सब समझ रहे हैं की जो दमनकारी नीतियां अपनाई थी पिछली सरकार में शायद ही कोई एजेंसी थी जिसका दुरुपयोग नहीं हुआ। इसके परिणाम से सरकार को जनता ने आईना दिखाया कि बेवजह विपक्ष को ना दबाये जो स्पष्ट था सरकार का बना अलग बात है लेकिन जिन एजेंसी का सरकार की ताकत का जो मिसयूज किया गया लापरवाही से इसका मिस उसे किया गया उसे पर अंकुश लगाने का काम सरकार को करना चाहिए।

राजस्थान के पौने दो लाख बच्चों के भविष्य से खिलवाड़, नीट परीक्षा निरस्त कर सीबीआई जांच कराए केंद्र: डोटासरा
जयपुर। नीट परीक्षा को निरस्त करने की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा के नेतृत्व में मौजूद नेताओं ने धरने में मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

डोटासरा ने कहा कि नीट पेपर लीक की मीडिया में खबरें आने के बाद भी केंद्र सरकार सच्चाई स्वीकार करने की जगह गोल मोल जबाव दे रही है। बिहार में इनके गठबंधन वाली सरकार के डिप्टी सीएम स्वीकार कर चुके हैं कि पेपर लीक हुआ है। इन्होंने तो बोरे भर भर कर पैसे ले लिए। मोदी को तो केवल विदेशों में जाकर अपने मित्रों की चिंता है। बाहर जाकर केवल डींगें हांकने में व्यस्त हैं। खुद की डिग्री का पता नहीं और बच्चों को पढ़ाई में सुधार का ज्ञान दे रहे हैं। पर्ची से सीएम बनाने का भी बड़ा घोटाला हुआ है। पपेट सीएम और ब्यूरोक्रेट से कितने दिन सरकार चलाएंगे। मुझ पर शिक्षा मंत्री रहते हुए और अशोक गहलोत पर गलत आरोप लगाए। हम पर आरोप लगाने की जगह जनता के लिए काम करो। बच्चों के भविष्य के साथ लूटपाट के आरोप लगाने वाले भाजपा नेता राजेन्द्र राठौड़, किरोड़ी मीणा, सीपी जोशी कंहा गए। नीट परीक्षा पर क्यों नहीं बोलते। भजनलाल या तो जनता के लिए काम करें या फिर कुर्सी छोड़े। इन्होंने 6 महीने में कोई काम नहीं किया। हमारी योजनाएं बंद कर औचक निरीक्षण करने शुरू कर दिए। औचक निरीक्षण करने से जनता का पेट नही भरता। ईआरसीपी पर झूठ फैलाने वाले गजेंद्र शेखावत अब इस मामले पर बोलने की जगह विदेशों में घूमने लग रहे हैं। महिलाओं को भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देने का सिर्फ बयान दिया है। इससे पहले मोदी ने भी महिलाओं को आरक्षण के लिए बयान दिया, लेकिन लागू करने में तो अगले चुनाव हो जाएंगे। मोदी सरकार साल डेढ़ साल से ज्यादा नही चलेगी। डोटासरा ने कहा कि भजनलाल जांच कराकर बेईमान को पकड़े, लेकिन राजस्थान में फर्जी डिग्री बेचने वालों पर कोई कार्यवाही नहीं कर रहे। यूजीसी ने जांच शुरू कर दी तो भजनलाल सरकार कार्यवाही क्यों नहीं कर रही। प्रदेश का बच्चा बच्चा कह रहा है कि ये भजनलाल सरकार पता नहीं कैसे चल रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर भजनलाल सरकार की पर्ची बदलनी है। बेरोजगार किरोड़ीलाल और दूसरे नेताओं से उम्मीद कर रहे हैं कि सरकार बनने के बाद उनकी मांगों के लिए वे उछलकूद करेंगे। अब तो कांग्रेस को ही विपक्ष की भूमिका निभानी पड़ेगी। सीएम को विधायकों की चिट्ठियां मिल रही हैं। सीएम बताएं कि उन चिट्ठियों पर क्या कार्यवाही करने जा रहे हैं। सीएम कह रहे हैं कि भर्तियां बहुत आ रही हैं, चिंता मत करो। दावा करता हूं कि भजनलाल सरकार एक भी भर्ती नहीं कर पायेगी। हमारे समय लाई गई योजनाओं से एक भी अच्छी योजना ये नहीं दे पाएंगे। मोदी और शाह ही नीट परीक्षा लीक होने से नहीं रोक पा रहे तो भजनलाल की तो बिसात ही क्या है। लोग इनको गांव में नहीं घुसने दे रहे, क्योंकि लोग पूछ रहे हैं कि हमारा 25 लाख का स्वास्थ्य बीमा को 5 लाख का क्यों कर दिया। मंत्रियो के बीच नूरा कुश्ती को तो पहले नियंत्रित कर लो। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के नेतृत्व में कांग्रेस विधानसभा में सरकार की नाक में नकेल डाल देगी। मंत्रियों की बुद्धि पर तरस आता है। शिक्षा मंत्री शिक्षा की जगह सारी फालतू बातें करते हैं। पानी का मंत्री पानी की बात नहीं करता। आज लोग प्रदेश भर में बिजली पानी के लिए त्राहि त्राहि कर रहे हैं। भजनलाल सरकार पहले लोगों को बिजली पानी तो दे दो।

डोटासरा ने दावा किया कि भजनलाल सरकार कोर्ट के माध्यम से एमबीसी आरक्षण को खत्म करना चाह रही है। हमारी मांग है कि नीट परीक्षा निरस्त कर सीबीआई जांच कराई जाए। हमारी सरकार में रीट परीक्षा की जांच कराने को लेकर इन्होंने सीबीआई जांच की मांग की तो अब जांच करा लो। नीट परीक्षा में राजस्थान के पौने दो लाख बच्चों का भविष्य खराब हुआ है। इन बच्चों की आवाज भाजपा क्यों नहीं उठाती। राजस्थान में सरकार बदलते ही बड़े बड़े टटलू पैदा हो गए। जनता ने भजनलाल सरकार को काम करने के लिए भेजा है। काम नहीं करोगे तो लोग जनता सबक सिखा देगी।

प्रदर्शन में पूर्व विधायक भीमराज भाटी, कृष्णा पूनिया,प्रदेश संगठन महासचिव ललित तूनवाल,प्रदेश प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी, महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राखी गौतम, पूर्व मंत्री ममता भूपेश, शकुंतला रावत, प्रताप सिंह खाचरियावास, विधायक पीतराम काला, जयपुर जिलाध्यक्ष आरआर  तिवाड़ी, पूर्व विधायक जीआर खटाना, गंगा देवी, गोपाल मीणा,प्रत्याशी लोकसभा जयपुर ग्रामीण प्रत्याशी अनिल चौपड़ा, विधायक रफीक खान, घनश्याम मेहर, हकीम अली, प्रशांत शर्मा, विकास चौधरी, डूंगर राम गेदर आदि  मौजूद रहे।

NEET Exam निरस्त करने की मांग पर AAP ने किया प्रदर्शन
जयपुर। नीट परीक्षा में धांधली का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी ने कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया।

आप पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन पालीवाल ने प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए कहा कि नीट परीक्षा में धांधली से लाखों विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ हुआ है। केंद्र सरकार और एनटीए पहले तो स्वीकार ही नहीं कर रहे थे कि नीट का पेपरलीक हुआ है। विद्यार्थियों के विरोध और कोर्ट की फटकार के बाद केंद्र सरकार ने गड़बड़ी की बात स्वीकार की है। केंद्र सरकार को परीक्षा तुरंत निरस्त करनी चाहिए। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को भी तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। आप पार्टी विद्यार्थियों के साथ खड़ी है और देश भर में हमारे विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगे। पालीवाल ने बताया कि नीट परीक्षा निरस्त कर हमने कलेक्टर के माध्यम से केन्द्र सरकार को ज्ञापन दिया है। जिसमें कहा गया है कि पेपरलीक की जांच कर दोषियों की सम्पत्ति जप्त कर सार्वजनिक उपयोग में शामिल की जाए। इस अवसर पर आप कार्यकर्ताओं ने नीट परीक्षा रद्द करो और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो नारे लगाए।

NEET Exam में 0.001% भी लापरवाही हुई हो तो स्वीकार करें, एक्शन लें: Supreme Court
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने गंभीर अनियमितताओं के आरोपों से घिरी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2024 रद्द कर इसे दोबारा आयोजित कराने की मांग वाली एक याचिका पर मंगलवार को केंद्र सरकार और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) से कहा कि भले ही किसी की ओर से 0.001% भी लापरवाही हुई हो, उसे स्वीकार करें और विद्यार्थियों में आत्मविश्वास जगाने के लिए उचित समय पर उचित कार्रवाई कर इस मामले से पूरी तरह निपटाया जाना चाहिए।

न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति एसवीएन भट्टी की अवकाशकालीन पीठ ने ये टिप्पणियां करते हुए केंद्र और एनटीए के अधिवक्ता से कहा कि ऐसी स्थिति की कल्पना करें, अगर धोखाधड़ी करने वाला कोई व्यक्ति डॉक्टर बन जाए तो वह समाज के लिए और अधिक हानिकारक होगा। हम जानते हैं कि ऐसी परीक्षाओं की तैयारी में कितनी मेहनत लगती है। हम समय पर कार्रवाई चाहते हैं।

आपको निष्पक्षता से काम करना चाहिए
शीर्ष अदालत ने पांच मई, 2024 को परीक्षा आयोजित कर चार जून 2024 को परिणाम घोषित करने वाली एनटीए को नसीहत देते हुए कहा कि एक एजेंसी के रूप में आपको निष्पक्षता से काम करना चाहिए। यदि कोई गलती हुई है तो ‘हां’ कहें, यह एक गलती है और हम यह कार्रवाई करने जा रहे हैं। कम से कम यह आपके काम में विश्वास जगाता है।

एनटीए आत्ममंथन करे
न्यायमूर्ति नाथ की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि एनटीए इस मामले में आत्ममंथन करे। केंद्र और एनटीए से कहा कि वे निष्पक्षता से काम करें और अगर नीट यूजी 2024 में कोई गलती हुई है तो उसे स्वीकार करें और छात्रों में आत्मविश्वास जगाने के लिए उचित कार्रवाई करें।

केंद्र और एनटीए को नोटिस जारी
पीठ ने कथित तौर पर परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र सार्वजनिक होने और परीक्षा की तैयारियों में अन्य अनियमितताओं के कारण नीट यूजी 2024 को रद्द करने की मांग वाली इस याचिका पर केंद्र और एनटीए को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने को कहा। शीर्ष अदालत इस मामले में अगली सुनवाई अन्य संबंधित याचिकाओं के साथ आठ जुलाई को करेगी।

NEET Exam Paper Leak Case: अब मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने माना नीट परीक्षा में गड़बड़ी हुई
नई दिल्ली। नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पहली बार गड़बड़ी की बात मानी है। उन्होंने कहा कि नीट के रिजल्ट में कुछ गड़बड़ियां हुई हैं, जो भी बड़े अधिकारी इसमें शामिल पाए जाएंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने माना कि परीक्षा लेने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) में सुधार की जरूरत है। प्रधान ने कहा कि नीट के संबंध में दो तरह की अव्यवस्था का विषय सामने आया है। पहला- शुरुआती जानकारी थी कि कुछ स्टूडेंट्स को कम समय मिलने के कारण ग्रेस नंबर दिए गए। दूसरा- दो जगहों पर कुछ अनियमितताएं सामने आई हैं। मैं छात्रों और अभिभावकों को आश्वस्त करता हूं कि इसे भी सरकार ने गंभीरता के साथ लिया है।

कई स्टूडेंट्स ने सवाल उठाए
नीट की परीक्षा 5 मई को हुई थी। इसमें 23 लाख 30 हजार स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इस दौरान लोकसभा के चुनाव भी हो रहे थे। 4 जून को लोकसभा के साथ नीट के भी रिजल्ट जारी किए गए। इसमें 67 स्टूडेंट्स को पूरे 720 मार्क्स दिए गए। नीट की परीक्षा के इतिहास में पहली बार इतने छात्र टॉप स्कोरर रहे। इस पर कई स्टूडेंट्स ने सवाल उठाए। परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट समेत 7 हाईकोर्ट में याचिकाएं दायर हुई हैं, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट एक साथ जोड़कर 8 जुलाई को सुनवाई करेगा। इनमें नीट पेपर लीक और सीबीआई जांच की मांग वाली याचिकाएं भी शामिल हैं।

मिल रहे सबूत!
बिहार, गुजरात जैसे राज्यों में नीट पेपर लीक होने और अन्य अनियमितताओं के आरोप सामने आए है। सॉल्वर गैंग के लोग पकड़े जा रहे हैं। 10 से 40 लाख रुपए तक में डमी कैंडिडेट बिठाने, नीट एग्जाम सेंटर मैनेज होने की बातें सामने आ रही हैं।

NTA का नीट की परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों से इनकार
नई दिल्ली। मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट के रिजल्ट में कथित गड़बड़ी के बाद मचे हंगामे और सीबीआई जांच की मांग के बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों से इनकार किया है। एनटीए के डीजी सुबोध कुमार सिंह ने छात्रों को आश्वस्त करते हुए कहा कि ग्रेस मार्क्स पाने वाले अभ्यर्थियों के परिणाम की दोबारा जांच के लिए समिति गठित कर दी गई है और उनकी सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट सौंपेगी
एनटीए ने कहा कि शिक्षा मंत्रालय ने ग्रेस मार्क्स मामले की जांच के लिए यूपीएससी के पूर्व चेयरमैन की अगुवाई में एक चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया है, जो एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। स्टूडेंट्स को ग्रेस अंक देने से नतीजों या क्वालिफाइंग क्राइटेरिया में कोई फर्क नहीं पड़ा है।

सिर्फ छह सेंटर का मामला
सुबोध कुमार सिंह बताया कि यह सिर्फ 1600 स्टूडेंट्स का मसला है, चौबीस लाख से ज्यादा बच्चों ने नीट की परीक्षा दी है, 4750 सेंटर की बजाय सिर्फ छह सेंटर का मामला है। उन्होंने कहा कि कुछ उम्मीदवारों को 718 और 719 अंक मिले और छह उम्मीदवार टॉपर बन गए, जिसकी वजह से सवाल खड़े किए जा रहे हैं, हमने सभी चीजों का सावधानीपूर्वक विश्लेषण करने के बाद रिजल्ट जारी किए।

जरूरत पड़ेगी तो रिजल्ट संशोधित
शिक्षा मंत्रालय ने नीट-यूजी मेडिकल प्रवेश परीक्षा में 1,600 से अधिक अभ्यर्थियों के परिणामों की पुन जांच करने के लिए चार सदस्यीय समिति गठित की है। समिति इन 1600 छात्रों को दिए ग्रेस मार्क्स व टाइम लॉस मामले की जांच करेगी, जरूरत पड़ेगी तो इनका रिजल्ट संशोधित किया जा सकता है, इससे नीट रिजल्ट बाद होने वाली एमबीबीएस व बीडीएस समेत विभिन्न मेडिकल कोर्सेज की एडमिशन प्रक्रिया पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

नहीं हुआ पेपर लीक
डीजी ने कहा कि कुछ जगह गलत पेपर बंट गया था, सिर्फ 1600 बच्चे प्रभावित हुए, इनका पेपर दोबारा ले लिया गया, लेकिन किसी भी स्तर पर पेपर लीक नहीं हुआ था। सोशल मीडिया पर जो पेपर आया, वह पेपर शुरू होने के बाद आया। एनटीए ने संकेत दिए गए हैं कि अगर नीट परीक्षा फिर से आयोजित होती है तो सभी केंद्रों पर नहीं होगी, ये सिर्फ छह सेंटर्स के लिए आयोजित की जाएगी।

NEET Exam: सुप्रीम कोर्ट ने 'हस्ताक्षर अभियान' के खिलाफ दायर याचिका खारिज की
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षा (नीट) परीक्षा आयोजित करने के विरोध में तमिलनाडु में पचास दिनों में 50 लाख हस्ताक्षर कराने का अभियान शुरू करने की राज्य के मंत्री उदयनिधि स्टालिन की घोषणा के खिलाफ दायर एक याचिका मंगलवार को खारिज कर दी।

न्यायमूर्ति सूर्य कांत और न्यायमूर्ति के वी विश्वनाथन की पीठ ने याचिकाकर्ता एम एल रवि से यह कहते हुए याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया कि ऐसे मुद्दे को जनहित याचिका के तहत नहीं उठाया जाना चाहिए।

पीठ ने यह भी कहा कि विद्यार्थी (नीट परीक्षा देने वाले) इतने भोले नहीं हैं, जितना उन्हें समझा जाता है। वे हस्ताक्षर अभियान के इसके पीछे का मकसद और एजेंडा समझते हैं।

पीठ ने हस्ताक्षर अभियान पर कहा, ''इस तरह के अभियान किसी भी नीति को प्रभावित नहीं करते हैं। अखिल भारतीय आधार पर इस तरह की प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की जानी है। अभियान से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है...लोगों को कहने दीजिए।"

नीट: प्रत्येक सरकारी सीट के लिए 36 विद्यार्थियों में होगी टक्कर
नवज्योति, जयपुर। नीट मेडिकल में कॉम्पिटिशन दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इस बार एक सरकारी सीट के लिए 36 विद्यार्थी भाग्य आजमाएंगे। इस साल करीब 1,12,000 से ज्यादा मेडिकल सीटें होंगी। ऐसे में एक मेडिकल सीट के लिए 19 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। मेडिकल प्रवेश परीक्षा नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस एग्जाम (नीट) का आयोजन 5 मई 2024 को होगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) इसकी तैयारी में जुट गया है। पिछले कुछ सालों से लगातार विद्यार्थियों की संख्या बढ़ रही है, साथ ही मेडिकल सीट भी बढ़ी हैं।

एडिशनल बायोलॉजी वालों को राहत
स्टूडेंट की संख्या बढ़ने का एक कारण यह भी है कि नेशनल मेडिकल कमिश्नर के आदेशानुसार एडिशनल बायोलॉजी वाले बच्चे भी नीट में बैठ सकते हैं। कॅरिअर काउंसलिंग एक्सपर्ट पारिजात मिश्रा ने बताया कि अभी तक ये बच्चे एग्जामिनेशन में नहीं बैठ पाते थे, उन्हें कोर्ट के जरिए मान्यता मिलने पर ही एलिजिबल माना जाता था। पिछले साल करीब 23 लाख रजिस्ट्रेशन हुए थे। फीस जमा करने वाले कैंडिडेट्स की संख्या 20,87,462 थी। इनमें से 40 से 50 हजार बच्चे ऐसे थे, जो परीक्षा नहीं दे पाए थे। इस बार मानना है कि तकरीबन 23 लाख के आसपास बच्चे नीट 2024 के लिए अप्लाई करेंगे और परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स 21.50 लाख से 22 लाख के बीच हो सकते हैं।

24 लाख से ज्यादा छात्र देंगे एग्जाम
करीब 21 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी इस बार परीक्षा देंगे। ऐसे में 48 फीसदी यानी 54000 निजी या डीम्ड यूनिवर्सिटी और 58000 सरकारी सीटें होंगी। इसके आधार पर माना जा सकता है कि एक मेडिकल सीट के लिए 19 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। वहीं यह आंकड़ा सरकारी सीट के लिए 36 विद्यार्थियों का होगा।

40 नए मेडिकल कॉलेज खुलेंगे
वर्तमान में देश में 706 मेडिकल कॉलेज हैं। इनमें 1,08,915 सीटें हैं। पिछले साल 10,000 से ज्यादा मेडिकल सीट बढ़ी थीं। इस साल यह आंकड़ा 4 से 5 हजार के बीच हो सकता है। इस साल करीब 40 से 45 नए मेडिकल कॉलेज खुलने की संभावना है, जिनमें सरकारी और गैर सरकारी दोनों श्रेणियों के मेडिकल कॉलेज हैं। सभी कॉलेजों को अगले साल 2024 में ही लेटर आॅफ परमीशन (एलोपी) जारी होगी। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि मई में एग्जाम के बाद जुलाई में काउंसलिंग से एमबीबीएस एडमिशन शुरू होने तक नए कॉलेज खुल जाएंगे और एमबीबीएस की सीटें भी बढ़ जाएंगी और कुल मेडिकल कॉलेज की संख्या भी 750 के आसपास हो जाएगी।

नीट की परीक्षा संपन्न, प्रदेश के 24 शहरों में बनाए केन्द्र
जयपुर। देश का सबसे बड़ा मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम राष्ट्रीय सह-पात्रता परीक्षा (नीट-2023) छिटपुट घटनाओं को छोड़कर रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्थाओं के बीच सम्पन्न हुई। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से हुई परीक्षा में देशभर में 20,59,006 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इन छात्रों ने देश के 499 शहरों और भारत के बाहर 14 शहरों में परीक्षा दी। इनमें राजस्थान के विद्यार्थियों की संख्या 1,76,902 है। राजस्थान के विद्यार्थियों ने 24 शहरों के 354 केंद्रों पर परीक्षा दी। प्रदेश के जयपुर, कोटा, उदयपुर, बाड़मेर, नागौर, बारां, चितौड़गड़, सिरोही, धौलपुर, हनुमानगढ़, पाली, भीलवाड़ा, करौली, सीकर, भरतपुर, श्रीगंगानगर, दौसा, सवाई माधोपुर, झुंझुनूं, बीकानेर, अलवर, चूरू, जोधपुर, अजमेर में परीक्षा हुई।

1:30 बजे के बाद नहीं दिया प्रवेश
परीक्षार्थियों को नीट यूजी की परीक्षा के लिए सुबह 11 से दोपहर 1:30 बजे तक एंट्री दी गई। दोपहर 1:30 बजे एंट्री पूरी तरह से बंद कर दी। इसके बाद किसी भी विद्यार्थी को प्रवेश नहीं दिया गया। परीक्षा देने के पहले अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र और सरकार का जारी पहचान पत्र देखकर ही प्रवेश दिया।

दिल्ली एनटीए के आफिस से हुई सीधी निगरानी
एनटीए ने सभी परीक्षा केन्द्रों पर मोबाइल जैमर, बायोमेट्रिक मशीन, फ्रिस्किंग और मेटल डिडेक्टर की व्यवस्था की गई ताकि गड़बड़ी को रोका जा सकें। हर परीक्षा केन्द्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए, जिसमें पुलिसकर्मी और प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी भी तैनात नजर आई। हर परीक्षा केन्द्र पर एनटीए ने आब्जर्वर और डिप्टी आब्जर्वर को तैनात किया गया।

यह रहा खास

परीक्षार्थी को पैन सेन्टर पर ही दिया।

परीक्षार्थी को पानी की पारदर्शी बोतल और सेनेटाइजर के साथ प्रवेश दिया।

किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स साथ नहीं ले जाने दिया।

परीक्षार्थियों को 720 नंबरों के 180 क्वेश्चन अटेम्प्ट करना था।

नीट परीक्षा के लिए 20 ट्रेनों में कोच की बढ़ोतरी
जयपुर। रेलवे की ओर से नीट परीक्षा को देखते हुए परीक्षार्थियों और यात्रियों की के लिए 20 ट्रेनों में साधारण श्रेणी के कोच में अस्थाई बढ़ोतरी की गई है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार जयपुर-भोपाल, भोपाल-जयपुर, जयपुर-जोधपुर, जयपुर-मारवाड़ जंक्शन, जयपुर-बयाना, जयपुर-सादुलपुर, सादुलपुर-जयपुर, जोधपुर-रेवाड़ी, रेवाड़ी-जोधपुर, रेवाड़ी-हिसार, हिसार-रेवाड़ी और हिसार-जयपुर ट्रेनों में यह कोच बढ़ाए गए है।