Muhammad Yunus - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बांग्लादेश में आम चुनाव के लिए मतदान जारी: तारिक रहमान की साख दांव पर, 12 करोड़ 70 लाख मतदाता करेंगे दिग्गजों के भविष्य का फैसला
ढाका। बांग्लादेश में आम चुनावों के लिए मतदान गुरुवार को सुबह साढ़े सात बजे शुरू हो गया। मतदान शाम 4:30 बजे तक चलेगा और इसके तुरंत बाद मतगणना शुरू हो जाएगी। चुनाव में करीब 12 करोड़ 70 लाख मतदाता आज अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वर्ष 2024 में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ जुलाई-अगस्त में हुए छात्र नेतृत्व वाले जन-आंदोलन के बाद यह पहला आम चुनाव है।

बांग्लादेश में मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व में एक अंतरिम सरकार है। अंतरिम सरकार ने पिछले साल हसीना की अवामी लीग को भंग कर दिया था और उसे चुनाव लडऩे से रोक दिया था। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के अध्यक्ष एवं दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान चुनाव मैदान में है। उनका मुख्य मुकाबला जमात-ए-इस्लामी से है।

चुनाव में कुल 51 राजनीति दल हिस्सा ले रहे हैं। चुनाव आयोग ने करीब दस लाख जवान सुरक्षा में तैनात किए हैं-यह देश के चुनावी इतिहास का सबसे बड़ा सुरक्षा अभियान है। आधे से ज्यादा मतदान केन्द्र अतिसंवदेनशील बताए गए हैं, जिनमें से करीब 90 प्रतिशत सीसीटीवी सर्विलांस पर हैं। ढाका में कई पुलिस अधिकारी चुनावी प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए बॉडी कैमरा पहने हुए हैं। चुनाव आयुक्त अबुल फक़ाल मोहम्मद सनाउल्लाह ने एक ब्रीफिंग में कहा, स्थानीय जोखिम के हिसाब से सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि मतदान के आज शाम साढे चार बजे समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना शुरू हो जाएगी। आधिकारिक परिणाम 13 फरवरी को आने की उम्मीद है। चुनाव मैदान में 1,981 उम्मीदवारों में से 249 निर्दलीय हैं। लगभग 46 लाख मतदाता पहली बार अपना वोट डालेंगे जिसमें से लगभग आधे मतदाता 18 से 37 साल के बीच के हैं।

बांग्लादेश हिंसा के बीच 17 साल बाद तारिक रहमान की वतन वापसी, BNP के बड़े नेताओं ने किया स्वागत, जानें क्या है वतन वापसी के मायने?
ढाका। बांग्लादेश में एक ओर हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है और दूसरी तरफ करीब 17 साल बाद तारिक रहमान की वतन वापसी हुई हैं, जिससे उनके समर्थकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार, तारिफ रहमान पिछले 17 सालों से लंदन में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। आज उनकी साथ उनकी पत्नी जुबेदा रहमान और बेटी जाईमा रहमान भी अपने वतन वापस लौट आई है।

इस मौके पर ढ़ाका की सड़कों पर उनके समर्थक भारी मात्रा में मौजूद थे और जैसे ही रहमान वहां पहुंचे तो उन्होंने उनका जोरदार स्वागत किया। सूत्रों के अनुसार, इस मौके पर BNP के सेक्रेटरी जनरल मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर और स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य सलाहुद्दीन अहमद समेत दूसरे नेता मौजूद रहे। इन सबके अलावा तारिफ रहमान का एयरपोर्ट पर स्वागत करने के लिए उनकी सास और साली भी मौजूद थी।

तारिफ रहमान की वापसी ऐसे हालातों में हुई है जबकि पूरा बांग्लादेश हिंसा की आग में जल रहा है और उनका संसदीय चुनाव से पहले आना बांग्लादेश की राजनीति में बड़ा संकेत दे रहा है। संसदीय चुनाव से पहले अमेरिका की एक संस्था का सर्वे सामने आ रहा है जिसमें इस बात की उम्मीद जताई जा रही है कि बीएनपी को इस चुनाव में पहले से ज्यादा सीटें मिल सकती है, क्योंकि शेख हसीना की पार्टी पर चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी गई ​है।

इससे पहले बुधवार को बांग्लादेश की राजधानी ढ़ाका में देर रात एक विस्फोट हुआ जिसमें एक युवकी के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में फिर से​ हिंसा भड़क उठी है और भड़के लोगों ने ढाका यूनिवर्सिटी में जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने यूनिवर्सिटी में धार्मिक नारे लगाए और काजी नजरूल इस्लाम की कविताएं भी पढ़ी साथ अल्लाहु अकबर के नारे भी लगाए। फिलहाल, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बंगलादेश अंतरिम सरकार में महफूज आलम समेत 3 सलाहकारों ने ली शपथ
ढाका। बंगलादेश की अंतरिम सरकार के तीन और सलाहकारों ने शपथ ली। राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने ढाका के राष्ट्रपति भवन में शपथ दिलाई।

नए सलाहकारों में मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस के विशेष सहायक महफूज आलम, व्यवसायी शेख बशीर उद्दीन और प्रसिद्ध फिल्म निर्माता मुस्तफा सरवर फारूकी हैं। इन नए सलाहकारों के साथ बंगलादेश की अंतरिम सरकार में सलाहकारों की संख्या बढ़कर 24 हो गई।

प्रधानमंत्री शेख हसीना के नेतृत्व वाली सरकार के 5 अगस्त को पतन के बाद मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली नई अंतरिम सरकार ने 8 अगस्त को शपथ ली।

ADB के प्रतिनिधिमंडल ने मुहम्मद यूनुस से की मुलाकात, बंगलादेश में संरचात्मक सुधारों में मदद की इच्छा की व्यक्त
ढाका। एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने कहा है कि वह बंगलादेश में महत्वपूर्ण संरचनात्मक सुधारों के लिए अंतरिम सरकार के प्रयासों में मदद करेगा। मनीला स्थित इस ऋणदाता ने संकटग्रस्त दक्षिण एशियाई अर्थव्यवस्था की मदद करने की अपनी इच्छा व्यक्त की। एडीबी के दक्षिण एशिया महानिदेशक टेको कोनिशी के नेतृत्व में एक वरिष्ठ प्रतिनिधिमंडल ने ढाका में अंतरिम बंगलादेशी सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस से मुलाकात की थी।

एडीबी के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बैंक का बंगलादेश में काम करने का लंबा इतिहास रहा है और वह देश में महत्वपूर्ण संरचनात्मक सुधारों को शुरू करने के लिए अंतरिम सरकार का समर्थन करने के लिए उत्सुक होगा। यूनुस ने एडीबी प्रतिनिधिमंडल को सूचित किया कि वे ग्राउंड-जीरो स्थिति में हैं।

बंगलादेश में सुधार के अपने प्रयास के तहत, यूनुस ने घोषणा की कि सरकार ने न्यायपालिका, चुनाव प्रणाली, प्रशासन, पुलिस, भ्रष्टाचार विरोधी आयोग और संविधान में सुधार के लिए 6 आयोग बनाने का फैसला किया है।