illegal refilling - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अवैध गैस रिफिलिंग कारोबार का भंडाफोड़, 222 सिलेंडर किए जब्त
जयपुर। घरेलू गैस सिलेंडरों से अवैध रिफिलिंग करने वालों का जिला रसद अधिकारी ने सोमवार को भंडाफोड़ किया। कार्रवाई में 222  गैस सिलेंडर जब्त करने के साथ आरोपियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थानों में मामला दर्ज किया। जिला रसद अधिकारी प्रथम प्रियवृत सिंह चारण ने बताया कि रसोई गैस के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देश पर टीमें गठित कर कार्रवाई की गई।

उन्होंने बताया कि जिले में अवैध गैस रिफिलिंग एवं अनाधिकृत गैस कारोबार करने वालों के खिलाफ विशेष सतर्कता दस्तों का गठन कर चार स्थानों पर कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि चार अलग-अलग स्थानों पर की गई कार्रवाइयों में मौके से कुल 222 घरेलू गैस सिलेंडर, 2 व्यवसायिक गैस सिलेंडर,  2 पिकअप वाहन, 2 मोटरसाइकिल, 23 अप्रमाणित छोटे गैस सिलेंडर, 1 रिफलिंग जुगाड़, 2 इलेक्ट्रॉनिक कॉटा, 3 बांसुरी एवं 1 रेगुलेटर मय पाइप जब्त किए गए। अवैध गतिविधियों में संलिप्त पांच व्यक्तियों के विरुद्ध संबंधित पुलिस थानों में एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।

इन स्थानों पर कार्रवाई

जिला रसद अधिकारी प्रथम चारण के नेतृत्व में गठित सतर्कता दलों ने जनता नगर राकड़ी सोडाला जयपुर में दबिश दी गई, जहां अवैध परिवहन, क्रय-विक्रय एवं अनधिकृत व्यापार की पुष्टि होने पर 110 घरेलू गैस सिलेंडर एवं 1 पिकअप वाहन जब्त करने के साथ ही एक व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इसी प्रकार प्लॉट नंबर 42 बी, 43ए, जमना विस्तार सुशीलपुरा सोडाला में कार्रवाई के दौरान 49 खाली एवं 48 भरे घरेलू गैस सिलेंडर, 2 व्यवसायिक गैस सिलेंडर, 2 मोटरसाइकिल एवं 1 पिकअप वाहन जब्त किए गए। मौके पर पकड़े गए 2 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

चारण ने बताया कि उस्मान भाई प्लास्टिक स्टोर चौधरी पब्लिक स्कूल के सामने राकड़ी सोडाला में मौके से 2 घरेलू गैस सिलेंडर, 8 अप्रमाणित छोटे सिलेंडर, 1 इलेक्ट्रॉनिक कॉटा, 2 बांसुरी एवं 1 रबर पाइप जब्त कर एक व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि सतर्कता दल की चौथी टीम ने सौरव गृह संग्रह चौधरी पब्लिक स्कूल के सामने राकड़ी सोडाला कार्रवाई करते हुए 13 घरेलू गैस सिलेंडर, 15 अप्रमाणित छोटे सिलेंडर, 1 रेगुलेटर मय पाइप, 1 बांसुरी, 1 इलेक्ट्रॉनिक कॉटा एवं 1 रिफलिंग जुगाड़ जब्त किया गया तथा एक व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

अवैध रिफलिंग करने पर 31 सिलेंडर जब्त, जिला रसद कार्यालय की बड़ी कार्रवाई
जयपुर। घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग करने और वाहनों में अवैध रिफलिंग करने वालों पर जिला रसद कार्यालय ने पालड़ी मीणा में बड़ी कार्रवाई करते हुए 31 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। अब जिला कलक्टर की अनुशंषा के बाद इसमें एफआईआर की कार्रवाई की जाएगी।

जिला रसद अधिकारी त्रिलोक चंद मीणा ने बताया कि घरेलू गैस का उपयोग व्यावसायिक में करने के लिए चौपहिया एवं ऑटो रिक्शाओं में अवैध रिफलिंग करने वालों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के दौरान 31 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। उन्होंने बताया कि मौके पर कार्रवाई के दौरान घरेलू गैस सिलेंडरों के अलावा दो मोटर, दो इलेक्ट्रॉनिक कांटा भी जब्त किए हैं। इसमें एक व्यक्ति ने अपने घर में घरेलू गैस सिलेंडरों से मोटर के माध्यम से सीएनजी के स्थान पर ऑटो रिक्शाओं में और कारों में एलपीजी गैस भरने का काम करता था। प्रवर्तन अधिकारी अरविंद सिंह शेखावत बताया कि अवैध रिफलिंग सेंटर से 15 खाली एवं 16 भरे सहित कुल 31 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए।