Governor Haribhau Bagde - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

महाराणा प्रताप के त्याग और पराक्रम को राज्यपाल ने किया नमन, आदर्शों को जीवन में उतारने की अपील
जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने लोकभवन में अपने प्रिय घोड़े चेतक के साथ चट्टान पर बैठे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा नमन किया।

बागडे ने इस दौरान कहा कि महाराणा प्रताप अदम्य साहस और वीरता के मातृभूमि के सच्चे रक्षक थे। माँ भारती के गौरव के लिए उन्होंने राज पाट ही नहीं छोड़ा बल्कि मुगलों को सदा सदा के लिए मेवाड़ से खदेड़ा। उन्होंने महाराणा प्रताप के जीवन से प्रेरणा लेते हुए मां भारती के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का आव्हान किया।

विश्व पर्यावरण दिवस : राज्यपाल ने पर्यावरण संरक्षण और पारिस्थितिकी संतुलन के लिए कार्य करने का किया आह्वान
जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) पर सभी से पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली अपनाते हुए स्वच्छ पर्यावरण और पारिस्थितिकी संतुलन को बनाए रखने में सहभागिता पर जोर दिया है।

बागडे ने "एक पेड़ मां के नाम" के अंतर्गत अधिक छांव देने वाले और ज्यादा ऑक्सीजन देने वाले बड़े पेड़ लगाने और उनकी सार संभाल किए जाने की अपील की है। उन्होंने बढ़ते प्रदूषण को रोकने और जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों से बचने के लिए जल, जंगल और जमीन का संरक्षण किए जाने का आह्वान किया है।

दिल्ली अग्निकांड पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जताया शोक, मृतकों को दी श्रद्धांजलि
जयपुर। दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में आग लगने से हुई दुखद दुर्घटना पर राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल बागडे ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

राज्यपाल ने कहा कि यह हादसा अत्यंत पीड़ादायक है और पूरे देश को दुखी करने वाला है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी दुर्घटना पर गहरा दुःख जताते हुए कहा कि मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग लगने से हुई जनहानि का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन घड़ी में राजस्थान सरकार और प्रदेश की जनता उनकी पीड़ा में सहभागी है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ देने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज के लिए बड़ी क्षति होती हैं और सभी को सुरक्षा मानकों के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है।

राज्यपाल ने अपने आधिकारिक काफिले में की कटौती, वाहनों की संख्या त्वरित कम करने के दिए निर्देश
जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने आम जन से ईंधन संरक्षण के लिए स्वत: प्रेरणा से कम से कम वाहनों के उपयोग और सार्वजनिक परिवहन के उपयोग का आह्वान किया है। उन्होंने स्वयं इस पर पहल करते हुए यात्राओं के दौरान अपने आधिकारिक काफिले (कारकेड) में वाहनों की संख्या भी कम कर दी है। गुरुवार को लोकभवन से एयरपोर्ट जाते समय उन्होंने अपने काफिले के साथ पायलट कार, एंबुलेंस फायर ब्रिगेड और दूसरे वाहनों का उपयोग मना कर दिया। इस सम्बन्ध में उनके निर्देश पर आदेश भी जारी किया गया है।

इसमें साथ चलने वाले अन्य वाहनों की संख्या सीमित रखे जाने को सुनिश्चित किए जाने की सख्त हिदायत दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन संरक्षण की अपील पर उन्होंने अपने आधिकारिक काफिले के साथ अन्य स्तरों पर भी सरकारी स्तर पर कम से कम वाहनों का उपयोग किए जाने, सार्वजनिक परिवहन का प्रयोग करने की अपील की है। उन्होंने आम जनता से भी इसी तर्ज पर वाहनों का उपयोग सीमित करने और ईंधन संरक्षण की अपील की है।

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे का माउंट आबू दौरा, प्रशासनिक तैयारियां तेज
जयपुर। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे का 17 मई को माउंट आबू आने का प्रस्तावित कार्यक्रम है। राज्यपाल के दौरे को लेकर प्रशासनिक और पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। ग्रीष्मकालीन प्रवास के तहत राज्यपाल कुछ समय माउंट आबू में रहेंगे, जिसके मद्देनजर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। राज्यपाल के प्रवास को देखते हुए राजभवन परिसर सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अधिकारियों द्वारा आवास, सुरक्षा, यातायात और प्रोटोकॉल से जुड़ी व्यवस्थाओं की लगातार समीक्षा की जा रही है।

प्रशासनिक अमला अलग-अलग स्तर पर तैयारियों में जुटा हुआ है ताकि दौरे के दौरान किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो। वहीं पुलिस विभाग भी राज्यपाल के प्रस्तावित दौरे को लेकर अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, प्रमुख मार्गों की निगरानी और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाए जा रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित किया जा रहा है। राज्यपाल के आगमन को लेकर माउंट आबू में प्रशासनिक गतिविधियां लगातार बढ़ गई हैं।

राज्यपाल बागडे ने किया लोकभवन में स्व-गणना के माध्यम से "जनगणना 2027" की प्रक्रिया का औपचारिक शुभारंभ, पहला चरण शुरू
जयपुर। राजस्थान में "जनगणना 2027" की प्रक्रिया का औपचारिक शुभारंभ शुक्रवार को राज्यपाल हरिभाऊ बागडे द्वारा लोक भवन में स्व-गणना के माध्यम से किया गया। इसके साथ ही राज्य भर में जनगणना गतिविधियों का पहला चरण शुरू हो गया है। बागडे ने आम जन से जनगणना के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय रूप से भाग लेने और स्व-गणना के माध्यम से सटीक और पूर्ण जानकारी प्रदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा जनगणना वेब पोर्टल को सरल और उपयोगकर्ता के अनुकूल बनाया गया है, जिससे नागरिक बिना किसी कठिनाई के अपना विवरण भर सकेंगे।

उन्होंने युवाओं और सामाजिक संगठनों से विशेष रूप से आग्रह किया कि वे अन्य लोगों को डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग करने में सहायता करें ताकि कोई भी व्यक्ति इस प्रक्रिया से वंचित न रह जाए। राज्यपाल ने कहा कि जनगणना-2027‘ के पवित्र कार्य में आम जन का सहयोग ही राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में उनकी भागीदारी है। उन्होंने कहा कि गणनाकर्मियों का स्वागत करें। सही जानकारी दें। कोई भी संदेह हो तो हेल्पलाइन पर संपर्क करें। उल्लेखनीय है कि यह भारत की पहली पूर्णतः डिजिटल जनगणना होगी, जिसमें डेटा का संग्रह डिजिटल उपकरणों के माध्यम से किया जाएगा।

एमडीएसयू अजमेर की नई विद्यार्थी केंद्रित वेबसाइट का शुभारंभ, राज्यपाल ने किया लोकार्पण
जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने बुधवार को लोकभवन में महर्षि दयानंद सरस्वती यूनिवर्सिटी की भारतीय ज्ञान परम्परा पर आधारित नई वेबसाइट का लोकार्पण किया। उन्होंने बटन दबाकर वेबसाइट का शुभारंभ करते हुए इसे विद्यार्थियों के लिए उपयोगी और आधुनिक पहल बताया। राज्यपाल ने कहा कि नई वेबसाइट के माध्यम से विद्यार्थियों और आमजन को विश्वविद्यालय से जुड़ी प्रवेश प्रक्रिया, पाठ्यक्रम और अन्य शैक्षणिक जानकारियां ऑनलाइन सरलता से उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने विश्वविद्यालयों में शिक्षण और तकनीक के समन्वय पर बल देते हुए कहा कि नवाचार इस प्रकार हों कि देश ही नहीं, बल्कि विदेशों के विद्यार्थी भी यहां अध्ययन के लिए आकर्षित हों।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलगुरु Suresh Agrawal ने बताया कि विश्वविद्यालय को जीरो कार्बन कैम्पस के रूप में विकसित किया गया है। साथ ही भारतीय ज्ञान परम्परा और वैदिक वांग्मय को आधुनिक संदर्भों में आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। नई वेबसाइट को इस तरह डिजाइन किया गया है कि विश्वविद्यालय से संबंधित सभी प्रक्रियाएं और जानकारियां एक ही मंच पर आसानी से उपलब्ध हो सकें। कार्यक्रम में राज्यपाल के सचिव डॉ. पृथ्वी सहित अन्य गणमान्यजन भी उपस्थित रहे।

रमन कुमार बने राज ऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय के कुलगुरु, बागड़े ने जारी किए नियुक्ति आदेश
जयपुर। राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे ने आदेश जारी कर प्रो. रमन कुमार दवे को राज ऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय, अलवर के कुलगुरु पद पर नियुक्त किया है।

बागडे ने राज्य सरकार के परामर्श से यह आदेश जारी किया है। कुलगुरु पद पर यह नियुक्ति प्रो. रमन कुमार दवे के कार्यभार संभालने की तिथि से 3 वर्ष या 70 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक इनमें से जो भी पहले के लिए की है।

लद्दाख के दिव्यांग विद्यार्थियों ने राज्यपाल से मुलाकात की, राष्ट्रीय एकता यात्रा के अंतर्गत आये विद्यार्थी
जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से शुक्रवार को लोकभवन में राष्ट्रीय एकता यात्रा के तहत केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के दिव्यांग विद्यार्थियों ने मुलाकात की। इस दौरान उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा और अतिरिक्त मुख्य सचिव कुलदीप रांका भी उपस्थित रहे। राज्यपाल ने इस दौरान छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए विविधता में एकता की भारत भूमि और लद्दाख से जुड़ी भारतीय संस्कृति के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा विद्यार्थी खूब पढ़ें और माँ भारती का नाम रोशन करें।

उन्होंने कहा कि लद्दाख कभी भारत का प्रमुख सिल्क मार्ग था। उन्होंने विद्यार्थियों को एक भारत श्रेष्ठ भारत के लिए कार्य करने का आह्वान किया। पूर्व में राज्यपाल के सचिव डॉ. पृथ्वी ने लोकभवन में इस दल का अभिनंदन किया। इससे पहले इस दल के साथ आए मेजर अमित कुमार ने राष्ट्रीय एकता से जुड़ी विद्यार्थियों की यात्रा के बारे में राज्यपाल को जानकारी दी।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जताया अजीत पवार के निधन पर गहरा शोक, कहा- उनका निधन अपूरणीय क्षति
जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राजपाल ने कहा कि उनका निधन अपूरणीय क्षति है। स्व. अजीत पवार लोकप्रिय जन नेता थे। वह सबको साथ लेकर चलने वाले आदर्श व्यक्तित्व थे। उन्होंने कहा कि स्व. पवार शुचिता से जुड़े जन सेवा को समर्पित राजनीतिज्ञ थे। राज्यपाल ने ईश्वर से पुण्यात्मा की शांति और उनके परिजनों को यह भारी दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा-'महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार  की विमान दुर्घटना में निधन की सूचना अत्यंत दुखद है, एक कुशल प्रशासक, दूरदर्शी नेता और समर्पित जनसेवक के रूप में उन्होंने महाराष्ट्र के विकास व जनकल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित किया, उनका जाना महाराष्ट्र की राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है, इस दुःख की घड़ी में मेरी गहन संवेदनाएं उनके परिजनों, समर्थकों के साथ है, ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और शोकाकुल पवार परिवार को यह असीम पीड़ा सहने की शक्ति प्रदान करें'।

राज्यपाल ने 77 वें गणतंत्र दिवस पर लोकभवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया, सभी को मिठाई वितरित
जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने 77 वें गणतंत्र दिवस पर सोमवार को लोकभवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर उन्हें परेड ने सलामी दी। बाद में उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। राज्यपाल ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संवैधानिक मूल्यों के लिए कार्य करने का आह्वान किया।

उन्होंने राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में सभी को मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। बाद में उन्होंने सभी को मिठाई वितरित की। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. पृथ्वी और प्रमुख विशेषाधिकारी श्री राजकुमार सागर सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने पूजा-आरती कर किया मंदिर का लोकार्पण, कहा- पुष्कर का साईंधाम बनेगा प्रमुख पर्यटन केंद्र
पुष्कर। राज्यपाल किशनराव हरिभाऊ बागड़े ने रविवार को पुष्कर के खरेखड़ी रोड पर निर्मित पहले साइं बाबा मंदिर का वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच लोकार्पण किया। उन्होंने साईं धाम का अवलोकन कर विभिन्न मंदिरों के दर्शन किए और प्रदेश में खुशहाली की कामना की। बागड़े रविवार दोपहर 12.15 बजे कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच साइंर् धाम पहुंचे, जहां पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद राज्यपाल ने ई-रिक्शा में बैठकर साईं धाम का भ्रमण किया। उन्होंने शनि शिंगणापुर, विठ्ठल-रुक्मिणी, 11 मुखी हनुमान, शिव, द्वारका माई, राधा-कृष्ण, नवग्रह, जैन तीथंर्कर सहित छोटे-बड़े सभी मंदिरों, नवग्रह राशि व नक्षत्र गार्डन तथा पंचवटी के दर्शन किए।

उपासक रुणवाल ने धाम की विस्तृत जानकारी दी। पत्रकारों से बातचीत में राज्यपाल ने कहा कि राजस्थान वासियों को महाराष्ट्र के साईं बाबा मंदिर के साक्षात दर्शन कराने के उद्देश्य से पुष्कर में यह सांई धाम विकसित किया गया है। तीन वर्ष पूर्व यहां कुछ भी नहीं था, आज हरियाली दिखाई दे रही है। प्रदेश में पौधारोपण की आवश्यकता पर जोर देते उन्होंने कहा कि हरियाली बढ़ने से गर्मी कम होगी और वर्षा भी बेहतर होगी, जिससे काश्तकारों व कारोबारियों दोनों को लाभ मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह सांई धाम शीघ्र ही प्रमुख पर्यटन केंद्र बनेगा।

सूर्य/रवि द्वार का उद्घाटन
राज्यपाल ने नवनिर्मित साईं मंदिर के सूर्य/रवि द्वार का उद्घाटन किया। वहीं पूर्व द्वार का उद्घाटन सांसद भागीरथ चौधरी, शुक्रद्वार का पूर्व सभापति कमल पाठक और शनि द्वार का उद्घाटन प्रकाश लाल चंदानी ने किया। कार्यक्रम में सांसद भागीरथ चौधरी, पूर्व नगर परिषद सभापति कमल पाठक, शिवस्वरूप महर्षि, कल्याणमल शर्मा, अरुण पाराशर, पं. कैलाशनाथ दाधीच, अरुण वैष्णव, सत्यनारायण रामावत, मधुसूदन भाऊ, वेदप्रकाश पाराशर सहित अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि पुणे निवासी विकास रुणवाल ने  तीन वर्ष पूर्व पुष्कर के खरेखड़ी मार्ग पर साईं धाम का निर्माण शुरू किया था। वहीं अब तक धाम में विभिन्न देवी-देवताओं के कुल 63 छोटे-बड़े मंदिर बन चुके हैं।