Governor Jagdeep Dhankhar - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आज का भारत प्राचीन समय के विश्व गुरु के समान : जगदीप धनखड़
झुंझुनूं/नवलगढ़। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ झुंझुनूं दौरे पर रहे। उन्होंने जिले के संगासी स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। कार्यक्रम से पूर्व उपराष्ट्रपति ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विद्यालय परिसर में पौधारोपण करते किसानों से खेतोंं के साथ घरों में पौधे लगाने की अपील की। कार्यक्रम में उन्होंने स्कूली विद्यार्थियों को टेबलेट वितरित किए। इस मौके पर उन्होंने झुंझुनूं को नारी सशक्तिकरण का प्रतीक बता जिले की कमला बेनीवाल और सुमित्रा सिंह का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम एक ऐतिहासिक कदम है, जिससे लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण मिलेगा। इससे नीति-निर्माण में महिलाओं की अधिक भागीदारी होगी और शासन व्यवस्था सुचारू रूप से चलेगी। उन्होंने अपने संस्मरण साझा करते कहा कि जब वे सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ गए, तब उन्हें उम्मीद नहीं थी कि वहां लड़कियां भी पढ़ेंगी। उन्होंने खुशी जाहिर की कि अब झुंझुनूं के सैनिक स्कूल में भी लड़कियों का प्रवेश हो चुका है। उन्होंने इस बात पर गर्व जताया कि अब लड़कियां लड़ाकू विमान उड़ा रही हैं और भारतीय सेना में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

भारत बनेगा तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था
उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। हमने इंग्लैंड को पीछे छोड़ दिया है, हम जल्द ही जापान और जर्मनी को भी पीछे छोड़कर विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे। उन्होंने कहा कि आज का भारत वैसा ही है जैसा प्राचीन समय में विश्व गुरु हुआ करता था। उन्होंने छात्रों से कहा कि वे स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यदि वे खुद स्वस्थ नहीं रहेंगे तो दूसरों की मदद करने के बजाय खुद को मदद मांगनी पड़ेगी।

विद्यालय के लिए ये की घोषणाएं
उन्होंने विद्यालय के लिए घोषणा करतेकहा कि तीन महीने में स्कूल में एक आधुनिक कंप्यूटर लैब शुरू की जाएगी, जिससे विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि स्कूल के पुस्तकालय में उनके की ओर से 1000 पुस्तकें भेजी जाएंगी। विद्यालय में शैक्षणिक संसाधनों में वृद्धि के लिए उन्होंने विद्यार्थियों के लिए एक स्मार्ट बोर्ड लगवाने की बात कही। साथ ही उपराष्ट्रपति ने स्कूल के बद्वचों को दिल्ली आने का निमंत्रण दिया।

स्वच्छता ही सेवा-2024 अभियान का शुभारंभ : स्वच्छता को स्वभाव, संस्कार और संस्कृति से जोड़ने का संकल्प लें: धनखड़
झुंझुनूं। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आमजन का आह्नान किया वे स्वच्छता को स्वभाव, संस्कार और संस्कृति से जोड़ने का संकल्प लें। धनखड़ स्थानीय परमीव पीरूसिंह राजकीय सीनियर सैकण्डरी विद्यालय में स्वच्छता ही सेवा-2024 अभियान के शुभारम्भ पर समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि महान व्यक्तित्तव के धनी का आज जन्मदिन है, तो दूसरे महापुरुष का 2 अक्टूबर को, इन 15 दिनों का विशेष महत्व है। सभी मिलकर इस पखवाड़े में स्वच्छता अभियान में एकजुट हो जाएं व सभी तन-मन-धन से लगकर इसे सार्थक बनाएं। उन्होंने आगे कहा कि स्वच्छता एक सेवा है। यह मानवता के प्रति एक उत्कृष्ट प्रतिबद्धता है। यह एक ऐसी सेवा है जिसका लाभ सभी को मिलता है। हमें इसको खुले मन से अपनाना चाहिए। जब पूरा समाज इस दिशा में एकजुट होकर काम करेगा तो मैं पूर्ण रूप से आशावान हूं कि हम एक स्वच्छ और सशक्त भारत का निर्माण कर पाएंगे।

उन्होंने कहा कि  इस दशक के दौरान प्रधानमंत्री की पहल की वजह से लोगों की मानसिकता में क्रांतिकारी और व्यापक परिवर्तन आया है स्वच्छता के प्रति उनकी दृष्टि बदली है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त 2014 को लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्घोष से एक दशक में दुनिया का सबसे बड़ा क्रांतिकारी कदम साबित हुआ है, यह देश में निरंतरता से बदलाव का प्रतीक है। स्वच्छ भारत अभियान की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते उपराष्ट्रपति ने कहा कि एक समय 130 करोड़ के देश में हर घर टॉयलेट का लक्ष्य अकल्पनीय था लेकिन पीएम की पहल से आज आया यह बदलाव भारत की प्रगति में मील का पत्थर साबित हुआ है। भारत में स्वच्छ भारत अभियान से सृजित रोजगार पर जोर देत उपराष्ट्रपति ने कहा कि देश में इस समय हमारे पास 10 हजार स्वयं सहायता समूह हैं जो इस मिशन से अपनी आजीविका कमा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से देश में नारी शक्ति को आर्थिक विकास और आत्मनिर्भरता की एक नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान ने शौचालय बनाकर माताओं, बहनों के जीवन से एक अभिशाप को ख़त्म किया है। स्वच्छता अभियान से पहले देश कचरे के चक्कर में फंसा था, आज कचरा चक्रीय अर्थव्यवस्था में फ ंसा हुआ है। देश में इस समय हमारे पास 10 हजार स्वयं सहायता समूह हैं जो इस मिशन से अपनी आजीविका कमा रहे हैं। कार्यक्रम स्थल पर धनकड़ ने पत्नी सुदेष धनकड़ के साथ एक पेड मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया।

सफाईकर्मी की बेटी को संसद आने का न्यौता
उन्होंने सफाईकर्मियों से कहा कि उनका कार्य गांधीजी के संकल्प को पूरा करता है। प्रतापगढ़ के सफाईकर्मी और उसकी बेटी को संसद आने का न्यौता देते एक सप्ताह के लिए मेहमान नवाजी का भी न्यौता दिया।