final report - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू का दावा, बोले-इस साल के अंत तक आ जायेगी अहमदाबाद विमान हादसे की फाइनल रिपोर्ट
नई दिल्ली। नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापू ने सोमवार को कहा कि गुजरात के अहमदाबाद में पिछले साल 12 जून को हुए एयर इंडिया विमान हादसे की अंतिम रिपोर्ट इस साल के अंत तक आ जायेगी। नायडू ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान एक पूरक प्रश्न के उत्तर में बताया कि एयर इंडिया विमान हादसे की जांच तेजी से की जा रही है। नागरिक उड्ड्यन मंत्रालय जांच में जुटे हवाई दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) को सभी जरूरी संसाधन मुहैया करा रहा है। उन्होंने कहा कि इसकी अंतिम रिपोर्ट इस साल के अंत तक आ जायेगी।

उल्लेखनीय है कि, एयर इंडिया की अहमदाबाद से लंदन जा रही उड़ान संख्या एआई 171 पिछले साल 12 जून को दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी। टेकऑफ के बाद विमान पर्याप्त ऊंचाई हासिल नहीं कर सका और हवाई अड्डे के पास ही एक सरकारी मेडिकल कॉलेज के होस्टल से टकरा गया। विमान में आग लग गयी और उनमें मौजूद 230 यात्रियों में से 229 तथा चालक दल के 12 सदस्यों की मौत हो गयी थी। हादसे की चपेट में आने पर जमीन पर भी 19 अन्य लोगों की मौत हो गयी। दुर्घटना की प्राथमिक जांच रिपोर्ट पिछले साल जुलाई में जारी की गयी थी, जबकि एएआईबी आगे की जांच कर रहा है।

एक अन्य पूरक प्रश्न के उत्तर में मंत्री ने बताया कि पश्चिम एशिया में जारी ईरान युद्ध के बीच पिछले सप्ताह संकटग्रस्त क्षेत्र से भारत आने और भारत से वहां जाने वाले यात्रियों की संख्या 90 हजार से अधिक रही है। उन्होंने बताया कि विमान सेवा कंपनियों को प्रभावित क्षेत्र में उड़ान की अनुमति देते समय सुरक्षा का पूरी तरह ध्यान रखा जा रहा है।

IITian देने में राजस्थान फिर टॉप पर, IIT मद्रास की जेईई एडवांस्ड-2024 फाइनल रिपोर्ट से हुआ खुलासा
जयपुर। राजस्थान एक बार फिर आईआईटी में सबसे ज्यादा एडमिशन देने वाले राज्य के रूप में सामने आया है। यह खुलासा जेईई-एडवांस्ड-2024 के आगेर्नाइजिंग इंस्टीट्यूट आईआईटी-मद्रास  ने जॉइन्ट इम्प्लिमेंशन समोइटी की 1199 पेजों की परीक्षा एवं परिणाम के संबंध में जारी डिटेल रिपोर्ट में हुआ है।

आईआईटी दिल्ली जोन से सर्वाधिक 4152  स्टूडेंट्स इस वर्ष आईआईटी में प्रवेश ले चुके हैं। आईआईटी दिल्ली जोन में राजस्थान सबसे बड़ा राज्य है। इसके अलावा दिल्ली, जम्मू-कश्मीर व लद्दाख शामिल है। ऐसे में राजस्थान ही एकमात्र ऐसा राज्य है, जिससे सबसे अधिक विद्यार्थी आईआईटी में चयनित हुए हैं। राजस्थान से चयनित विद्यार्थियों में कॅरियर कोटा से सबसे अधिक विद्यार्थियों ने आईआईटी में प्रवेश प्राप्त किया है।
3495 छात्राएं बनेंगी आईआईटीयन
इस वर्ष जेईई-एडवांस्ड क्वालीफाई कर कुल 3945 छात्राओं ने आईआईटी में प्रवेश लिया, जिसमें 3480 छात्राएं सुपर न्यूमेरेरी सीटों को मिलाकर फीमेल पूल से एवं 15 छात्राएं जेंडर नूट्रल पूल से आईआईटी में गई। इसके अतिरिक्त 14,200 छात्र जेंडर न्यूट्रल पूल से आईआईटीयन बने। कुल 17695 आईआईटीन सीटों में से 17605 सीट इंडियन एवं 88 सीटें ओसीआई एवं पीआईओ एवं मात्र 2 सीटें विदेशी नॅशनलिटी से आवंटित की गई। एजुकेशन एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि कुल आईआईटी की आवंटित सीटों में से जनरल केटेगरी की 6982 जनरल ईडब्लूएस की 1926 , ओबीसी की 4775, एससी की 2654 एसटी की 1338 केटेगरी से आईआईटीन बनेंगे।

किस जोन से कितने आईआईटीयन
इस वर्ष कुल आईआईटी में चयनित 17395 स्टूडेंट्स में सबसे अधिक स्टूडेंट्स आईआईटी दिल्ली जोन के 4152, दूसरे नम्बर पर आईआईटी मद्रास जोन के 4072, तीसरे पर आईआईटी बॉम्बे जोन के 3712, चौथे पर आईआईटी रूडकी जोन के 1700, पांचवें पर आईआईटी कानपुर 1669, छठे पर भुवनेश्वर जोन के 1604, सबसे कम सातवें नम्बर पर आईआईटी गुवाहाटी जोन से 786  स्टूडेंट्सआईआईटी में चयनित हुए।