tomorrow - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राहुल गांधी को दिखाएंगे चंबल रिवर फ्रंट की झांकी
कोटा। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा गुरुवार को सुबह कोटा शहर की सड़कों से गुजरेगी । इस दौरान उन्हें शहर में किए गए विकास कार्यों के तहत चंबल रिवर फ्रंट की झांकी दिखाई जाएगी । नगर विकास न्यास द्वारा शहर में किए गए विकास कार्यों के तहत चंबल नदी पर बनाए गए 6 किलोमीटर के चंबल रिवर फ्रंट के दृश्य को दिखाने के लिए ग्रामीण हाट बाजार के सामने विशाल होर्डिंग बनाया गया है जिस पर चंबल रिवर फ्रंट के दृश्य को दिखाया गया है । साथ ही उस होर्डिंग पर चंबल रिवर फ्रंट की विशेषताओं को भी दशार्या गया है । इसके अलावा पूरा यात्रा मार्ग नेताओं के होर्डिंग्स , विज्ञापन और फ्लेक्स से सजा हुआ है ।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बुधवार शाम को जगपुरा पहुंच जाएगी और रात्रि विश्राम वही करेगी । जहां से सुबह 6:00 बजे राहुल गांधी कार से अनंतपुरा चौराहे पर पहुंचेंगे वहां अनंतपुरा गेट के पास से पदयात्रा शुरू की जाएगी । जहां कांग्रेस के नेता और कार्यकतार्ओं द्वारा स्वागत किया जाएगा । अनंतपुरा गेट के पास से अनंतपुरा चौराहे होते हुए राजीव गांधी की प्रतिमा के सामने से एरोड्रम ,छावनी ,कोटडी, नयापुरा होते हुए स्टेशन मार्ग से राहुल गांधी पदयात्रा के रूप में रंगपुर नॉर्दन बाईपास तक पहुंचेंगे । जहां उनकी नुक्कड़ सभा होगी । सुबह 6:00 बजे शुरू हुई यात्रा के करीब 11:00 बजे रंगपुर पहुंचने का कार्यक्रम है।  जबकि पूर्व में नयापुरा स्थित महाराव उम्मेद सिंह स्टेडियम में लंच और ठहराव का कार्यक्रम था लेकिन एक दिन पहले ही कोटा शहर के सभी ठहराव और लंच के कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है।  जगपुरा से लेकर झालावाड़ रोड और एरोड्रम से लेकर नॉर्दन बाईपास तक के रोड के दोनों तरफ इतनी अधिक संख्या में होर्डिंग्स  ,बैनर, झंडे और फ्लेक्स लगे हुए हैं कि वहां कोई दीवार या कोई सड़क ,कोई होर्डिंग्स  कोई बैनर ऐसा नहीं है जहां विज्ञापन प्रचार नहीं किया गया हो।  हर फ्लेक्स पर कांग्रेस के छोटे से लेकर बड़े नेता और मंत्री तक के फोटो राहुल गांधी के साथ लगे हुए हैं ।राहुल गांधी के विभिन्न चेहरों को होर्डिंग्स  के माध्यम से दशार्या गया है जिनमें उनके धार्मिक रूप और बड़ी दाढ़ी तक के फोटो लगाए गए हैं ।

वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ राज्य सरकार की विकास योजनाओं को भी होर्डिंग्स  के माध्यम से दशार्या गया है । राहुल गांधी 4 दिसंबर की शाम को राजस्थान में झालावाड़ जिले के चंवली से प्रवेश किया था और 8 दिसंबर को कोटा से गुजरकर बूंदी की सीमा में पहुंचेंगे जहां 9 तारीख को यात्रा विश्राम रहेगा । इधर स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने एक दिन पहले बुधवार को भी जगपुरा से लेकर नॉर्दन बाईपास तक की यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रत्येक कार्यकर्ता को दी गई जिम्मेदारी के बारे में जानकारी प्राप्त की और उन्हें निर्देश दिए कि अधिकतर कार्यकर्ता ज्यादा से ज्यादा संख्या में जगपुरा पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे। जहां से सुबह जल्दी यात्रा के साथ रवाना होंगे।

गहलोत ने कल बुलाई कैबिनेट की बैठक कल , पांच विभागों के आधा दर्जन एजेंडो पर लगेगी मुहर
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। बैठक में पांच विभागों के आधा दर्जन एजेंडों पर चर्चा के बाद निर्णय लिया जाएगा। कैबिनेट के बाद मंत्रिपरिषद की बैठक होगी।

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में शाम को 5 बजे सीएमआर पर कैबिनेट होगी। उसके एक घंटे बाद 6 बजे मंत्रिपरिषद की बैठक होगी। कैबिनेट की बैठक में 9 जुलाई को होने वाली उत्तर क्षेत्रीय परिषद 30वीं बैठक की तैयारियों और बैठक में रखे जाने वाले राजस्थान के मुद्दों पर चर्चा संभव है। बैठक में प्रदेश की कानून व्यवस्था , जुलाई में प्रस्तावित रीट परीक्षा और 9 जुलाई से होने वाली उत्तर क्षेत्रीय परिषद की 30वीं बैठक को लेकर चर्चा संभव है। इसके अलावा राजस्थानी फिल्म पर्यटन प्रोत्साहन नीति 2022 की लॉन्चिंग को लेकर भी कल कैबिनेट की बैठक में तारीख तय की जा सकती है।

कल पूरा जयपुर बंद, उदयपुर कन्हैयालाल हत्याकांड के बाद हिंदू संगठनों ने लिया फैसला
जयपुर। कल गुरूवार को जयपुर बंद का ऐलान हुआ है। उदयपुर में कन्हैयालाल हत्याकांड के बाद हिंदूवादी और व्यापारिक संगठनों ने बुधवार को बैठक कर इसका ऐलान किया है। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर जयपुर बंद रहेगा। हिूंदू संगठनों ने हत्याकांड के बाद पुलिस और सरकार नाराजगी जाहिर करते हुए बंद का फैसला लिया। बुधवार को हिंदू समाज के कई प्रतिनिधियों की  बैठक हुई। बैठक में RSS, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, हिंदू जागरण सहित हिंदू सगठनों के प्रतिनिधियों ने बैठक में हिस्सा लिया। जिसके बाद कल जयपुर बंद का ऐलान करते हुए। 3 जुलाई को जयपुर में बड़े प्रदर्शन की रणनीति तैयार की। साथ ही विरोध प्रदर्शन में 1 लाख से अधिक लोगों के जुटने का दावा किया गया।

उदयपुर घटना को लेकर आसींद बंद
राजस्थान में उदयपुर घटना को लेकर भीलवाड़ा में हिंदू समाज की ओर से अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग के साथ अन्य मांगों को लेकर जुलूस निकाला गया वहीं जिले का आसींद कस्बा आज बुधवार को बंद रहा। भीलवाड़ा में सर्व हिंदू समाज की ओर से सूचना केंद्र से एक जुलूस निकाला गया जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए हैं यह जुलूस शहर के मुख्य मार्गो से होता हुआ कलेक्ट्री पहुंचा जहां राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया विश्व हिंदू परिषद के विजय ओझा के नेतृत्व में निकाले गए जुलूस में बजरंग दल के साथ ही विभिन्न समाज के लोग शामिल हुए।  उधर आसींद कस्बे में बजरंग दल के साथ ही विभिन्न संगठनों द्वारा बंद रखा गया। बंद के मद्देनजर पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

उल्लेखनीय है कि उदयपुर में दर्जी कन्हैया लाल की निर्मम हत्या का एक आरोपी मूलत: आसींद का रहने वाला बताया जा रहा है और करीब आठ दस साल पहले वह उदयपुर जा बसा था, जिसे लेकर भी पुलिस ऐहतियात बरत रही है। इसके अलावा जिला कलेक्टर आशीष मोदी और पुलिस अधीक्षक आदर्श सिंधु ने भीलवाड़ा जिले के लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की फिर अपील की है। सिंधु ने सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में चौकसी लगातार करने के निर्देश दिया है।

महाराष्ट्र में सियासी घमासान: कल होगा फ्लोर टेस्ट, उद्धव ठाकरे सरकार ने बताया इसे 'गैर-कानूनी'
मुंबई। महाराष्ट्र में सियासी घमासान के बीच कल फ्लोर टेस्ट होगा। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उद्धव सरकार से बुधवार सदन में बहुमत साबित करने को कहा है। राजभवन की ओर से लिखी गई चिट्ठी के मुताबिक, बुधवार को महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाएगा। इसकी शुरुआत सुबह 11 बजे से होगी और शाम 5 बजे तक इसे खत्म किया जाएगा। इस पूरे कार्यवाही का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। इसके मद्देनजर विधानसभा की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

हालांकि, शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने इसे कानून और संविधान के खिलाफ बताया है। उनका कहना है कि राज्यपाल की ओर से महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र बुलाए जाने को कानून और संविधान के खिलाफ बताया है। उन्होंने राज्यपाल के इस आदेश के खिलाफ उच्चतम न्यायालय का रूख करने की भी बात कही है। उनका कहना है कि चूंकि 16 विधायकों को अयोग्य करार दिए जाने का मामला पहले से ही कोर्ट में लंबित है, ऐसे में विशेष सत्र बुलाए जाने का आदेश गैर-कानूनी है। इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि फ्लोर टेस्ट से पहले ही मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि, कल महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक में उन्होंने कहा था कि वह इसके लिए तैयार हैं। इधर,  शिवसेना नेता एकनाथ ङ्क्षशदे भी बागी विधायकों के साथ कल फ्लोर टेस्ट के लिए मुंबई आने के लिए तैयार है।

वहीं महाराष्ट्र विधानसभा में 'फ्लोर टेस्ट' कराने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज शाम 5:00 बजे सुनवाई को सहमत हो गई है।

गहलोत आज से जोधपुर दौरे पर, तीन दिन में देंगे कई सौगाते, दैनिक नवज्योति के स्व. कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी पत्रकारिता पुरस्कार समारोह में सीएम कल होंगे शामिल
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज मंगलवार से तीन दिवसीय जोधपुर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान कई सौगातें देंगे। गहलोत शाम साढ़े 4 बजे जयपुर से रवाना होकर जोधपुर पहुंचेंगे। दौरे के दौरान गहलोत रीजनल कैंसर इंस्टीट्यूट की आधारशिला रखेंगे।  विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास लोकार्पण कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे। बुधवार को दैनिक नवज्योति के  स्व. कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी पत्रकारिता पुरस्कार समारोह में शिरकत करेंगे।  हैल्थ केयर अचीवर्स सम्मान समारोह में भी मुख्यमंत्री गहलोत शिरकत करेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री गहलोत 30 जून को सुबह जोधपुर के सर्किट हाउस में  जनसुनवाई करेंगे। कृषि विश्वविद्यालय के विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम, सुमेर स्कूल के विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे। 30 जून को मुख्यमंत्री गहलोत का शाम 6 बजे जयपुर लौटने का कार्यक्रम है।

शिवसेना सांसद संजय राउत को ईडी का समन, कल पुछताछ पर नहीं जाएंगे राउत
मुंबई। महाराष्ट्र में शिवसेना के प्रवक्ता एवं सांसद संजय राउत को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूछताछ के लिए समन जारी किया है। उन्हें मंगलवार को सुबह 11 बजे एजेंसी के कार्यालय में बुलाया गया है। लेकिन संजय राउत ईडी ऑफिस पूछताछ के लिए नहीं जाएंगे।

राज्य में राजनैतिक उथल-पुथल के बीच  राउत ने सोमवार को स्वयं ट्विटर पर कहा,''मुझे अभी-अभी जानकारी मिली है कि मुझे ईडी ने बुलाया है।'' उन्होंने लिखा,''अच्छा है! महाराष्ट्र में बड़ी-बड़ी घटनाएं हो रही हैं। हम बालासाहेब के शिवसैनिक हैं और एक बड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं। यह मुझे रोकने की एक साजिश है। यदि मेरा सर धड़ से अलग भी कर दिया जाए तो भी मैं गुवाहाटी का रास्ता (बागी विधायकों का) नहीं पकडुंगा। मुझे गिरफ्तार कर लें! जय हिंद।''

उल्लेखनीय है कि अपराधिक कमायी के शोधन मामलों की जांच करने वाली एजेंसी ईडी ने धन शोधन निवारक अधिनियम, 2002 के तहत जांच के सिलसिले में  राउत की पत्नी वर्षा राउत और उनके दो सहयोगियों की अप्रैल में 11.15 करोड़ रुपये की संपत्ति को अस्थायी तौर पर कुर्क कर लिया था।

ईडी कार्रवाई के विरोध में कल राजभवन का घेराव करेगी कांग्रेस
जयपुर। राहुल गांधी पर ईडी की कार्रवाई के विरोध में गुरुवार सुबह 10 बजे कांग्रेस राजभवन का घेराव करेगी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं समाज कल्याण बोर्ड अध्यक्ष अर्चना शर्मा ने पीसीसी में मीडिया से बात करते हुए बताया कि केंद्र की मोदी सरकार सरकारी एजेंसी ईडी का दुरुपयोग कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लगातार परेशान कर रही है। इस बात से पूरे देश के कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता आक्रोशित है। राहुल गांधी के समर्थन में दिल्ली पहुंच रहे नेताओं के खिलाफ पुलिस की दमनकारी कार्यवाही जारी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित देश के कई नेताओं को पुलिस हिरासत में ले रही है। केंद्र सरकार के इस कार्यवाही के विरोध में हमने गुरुवार को सुबह 10 बजे राजभवन घेराव का निर्णय लिया है। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में राजभवन का घेराव होगा। डोटासरा सहित सभी मंत्री, विधायक, पीसीसी पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता घेराव में मौजूद रहेंगे। अगले दिन 17 जून को सभी जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस प्रदर्शन करेगी। जिसमे कांग्रेस के तमाम मंत्री विधायक मौजूद रहेंगे। इन विरोध प्रदर्शनों में शामिल होने के लिए प्रदेश कांग्रेस के तमाम विधायक- मंत्री बुधवार रात तक दिल्ली से जयपुर लौटेंगे।

ई-वेस्ट पॉलिसी जल्द आएगी
जयपुर। राजस्थान में खनन क्षेत्र को 33 प्रतिशत ग्रीन कवर सुनिश्चित करना चाहिए। राज्य में बड़ी संख्या में छोटी और बड़ी माइंस हैं, यदि वे 33 प्रतिशत ग्रीन कवर सुनिश्चित करते हैं, तो इससे दीर्घकालिक पर्यावरणीय स्थिरता भी सुनिश्चित होगी। यह बात राजस्थान ज्य प्रदूराषण नियंत्रण बोर्ड, राजस्थान सरकार के चेयरमैन सुधांश पंत ने कही। वह जयपुर में कंफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) द्वारा आयोजित ‘द 7आर्स कॉन्फ्रेंस रोडमैप फॉर ए ग्रीनर टुमॉरो’ के 5वें संस्करण में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।  पंत ने कहा कि राजस्थान सरकार ई.वेस्ट पॉलिसी लेकर आ रही है।

जिसका ड्राफ्ट तैयार है और इसे हितधारकों के साथ उनकी टिप्पणियों और सुझावों के लिए साझा किया गया है। सीईओ और डब्ल्यूटीडी हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड अरुण मिश्रा ने कहा कि राजस्थान में सौर ऊर्जा की अपार संभावनाएं हैं। ऊर्जा के इस स्रोत की क्षमता का बेहतर और प्रभावी ढंग से उपयोग किया जाना चाहिए। सेंट.गोबेन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के ग्लास सॉल्यूशंस एंड स्ट्रेटेजिक प्रोजेक्ट्स के प्रबंध निदेशकए आइजनहावर स्वामीनाथन ने कहा कि आज के समय में बिल्डिंग्स पर्यावरण की समस्या का एक हिस्सा हैं। कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन बहुत अधिक है। डिप्टी हैड ऑफ  प्लांट ऑपरेशंस हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड मुकेश गोयल ने कहा कि पृथ्वी केवल एक ही है। यह बात किसी को भूलनी नहीं चाहिए। पेरिस जलवायु समझौते में, दुनिया भर के 700 शहरों के साथ-साथ संयुक्त राज्य अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम जैसे देशों को भी ने उत्सर्जन में कटौती के लिए प्रतिबद्ध हैं। पंत ने ग्रीन रेटिंग कंपनियों को भी पुरस्कार प्रदान किए जो ग्रीन-फ्रेंडली प्रोसेस को अपना रही हैं।

माहेश्वरी स्कूल के पूर्व विद्यार्थियों का महाअधिवेशन कल
जयपुर। माहेश्वरी स्कूल तिलक नगर की स्थापना से आज तक पिछले 50 वर्षो के विद्यार्थियों की प्रथम एलुमनाई मीट का आयोजन रविवार शाम 6:00 बजे विद्यालय प्रांगण में किया जा रहा है। शरद काबरा एवं संजीव जैन ने बताया कि इस एलुमनाई का विचार 1 वर्ष पूर्व आया था एवं उसी दिन से इसके गठन की कार्रवाई चालू कर दी गई।

विनय अग्रवाल और दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि हमारे सामने सबसे बड़ा चैलेंज पुराने विद्यार्थियों को ढूंढना व उनको संगठन से जोड़ना था। अब तक पिछले 50 वर्षों में पढ़कर निकले 3500 से अधिक विद्यार्थियों को इस संगठन से जोड़ चुके है।

अभिषेक लाटा ने बताया कि भविष्य में इस संगठन को इस प्रकार से बड़ा किया जाएगा कि पूर्व विद्यार्थी  विद्यालय को अपना सहयोग प्रदान कर सकें एवं विद्यालय  जरूरत पड़ने पर अपने विद्यार्थियों का सहयोग प्राप्त कर सके व साथ ही सभी विद्यार्थी  अपने सहपाठियों को सहयोग कर सके एवं सहयोग प्राप्त कर सके।इस कार्यक्रम के दौरान समारोह में पूर्व शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा व कार्यक्रम के अंत में रंगारंग म्यूजिकल पार्टी का आयोजन किया जाएगा।

भारत पहली बार थॉमस कप के फाइनल में पहुंचा
बैंकाक।  भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने एचएस प्रणय के निर्णायक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन की बदौलत डेनमार्क को शुक्रवार को 3-2 से हराकर पहली बार थॉमस कप के फाइनल में प्रवेश करने के साथ ही इतिहास रच दिया।  भारतीय टीम इससे पहले 1952, 1955 और 1979 में सेमीफाइनल में पहुंची थी। भारत का खिताब के लिए रविवार को होने वाले फाइनल में इंडोनेशिया से मुकाबला होगा।  भारतीय टीम 43 साल के अंतराल के बाद सेमीफाइनल में खेल रही थी। प्रणय ने रेस्मस गेमके के खिलाफ पहला गेम हारने के बाद शानदार वापसी करते हुए 13-21, 21-9, 21-12 से जीत हासिल की और भारत को फाइनल में पहुंचा दिया।

इससे पूर्व भारतीय पुरुष  बैडमिंटन टीम ने गुरुवार को मलेशिया को 3-2 से हराकर 43 साल के लम्बे इन्तजार के बाद थॉमस कप टूर्नामेंट  के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। भारत 2020 में पिछले संस्करण के क्वार्टर फाइनल में हार गया था।  किदाम्बी श्रीकांत, एच इस प्रणय और चिराग शेट्टी तथा सात्विक सैराज रैंकीरेड्डी की जोड़ी ने अपने अपने मुकाबले जीतकर भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया। विश्व के सातवें नंबर के खिलाड़ी लक्ष्य सेन अपना मुकाबला हार गए।

शुरुआती मैच में हारे लक्ष्य
पहले मैच में लक्ष्य सेन को विश्व के नंबर छह खिलाड़ी ली जी जिया ने हरा दिया, जिसके बाद भारतीय टीम बैकफुट पर चली गई। इस मैच से पहले सेन ने जी जिया के खिलाफ खेले गए दोनों मैच जीते थे। हालांकि इस मैच में मलेशिया के जी जिया सेन पर हावी रहे और उन्होंने सेन को 23-21, 21-9 से मात दी। चिराग शेट्टी और रैंकीरेड्डी की भारतीय पुरुष जोड़ी ने दूसरे मैच में स्कोर बराबर किया। इस जोड़ी ने फॉर्म में चल रहे गोह स्जे फी और नूर इजुद्दीन को हराकर मैच 21-19, 21-15 से जीता।

कांग्रेस का नव संकल्प चिंतन शिविर कल से होगा शुरू, सभी तैयारियां पूरी, कई कांग्रेसी दिग्गज पहुंचे उदयपुर
जयपुर। राजस्थान के उदयपुर में 13 से 15 मई के बीच आयोजित कांग्रेस के चिंतन शिविर को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसी बीच  दिग्गज कांग्रेसी नेताओं का उदयपुर पहुंचना शुरू हो गया है। तैयारियों का जायजा लेने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी अजय माकन, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, राजस्व मंत्री रामलाल जाट, धर्मेंद्र राठौड़, पुखराज पाराशर जैसे नेता पहुंच चुके हैं। वहीं कांग्रेस के चिंतन शिविर का मिनट टू मिनट कायक्रम भी पार्टी की और से जारी कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी जहां दिल्ली से विशेष विमान से सीधे उदयपुर पहुंचेगी तो वहीं राहुल गांधी 12 मई की रात को ट्रैन के माध्यम से उदयपुर के लिए रवाना होंगे।

चिंतन शिविर के बाद 16 मई को सभी बड़े कांग्रेसी नेता बेणेश्वर धाम जाएंगे
उदयपुर में तीन दिन के चिंतन शिविर के बाद 16 मई को सभी बड़े कांग्रेसी नेता बेणेश्वर धाम जाएंगे। राष्ट्रीय चिंतन शिविर में कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के नेतृत्व में करीब 500 से ज्यादा देश भर के दिग्गज नेता शामिल होगें।

इवेंट कम्पनी ने संभाला जिम्मा
शिविर की तैयारियों का जिम्मा एक इवेंट कम्पनी को दिया गया है। जो नेताओं के खाने-पीने से लेकर उनके ठहरने तक की पूरी जिम्मेदारी संभाल रही है। शिविर में होने वाली बैठकें ताज अरावली में ही होंगी और एक ही दिन में अलग-अलग सेशन चलेंगे। वहीं 500 लोगों की क्षमता वाला एक कॉमन बैठक के लिए बड़ा डोम तैयार किया जा रहा है। राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी सहित कई वरिष्ठ नेता ताज अरावली में रुकेंगे। वहीं अन्य नेताओं के लिए अनंता रिसॉर्ट और लैमन ट्री में कमरे बुक किए गए हैं।

चिंतन शिविर का मिनट टू मिनट कार्यक्रम:
13 मई , चिंतन शिविर का पहला दिन
. 12 बजे सभी डेलिगेट्स शिविर स्थल पर एकत्र होगें
. 1 बजे लंच ब्रेक होगा
. 2 बजे काग्रेंस अध्यक्ष का आगमन
. 2.04 पर आयोजन समिति अध्यक्ष की ओर से स्वागत
. 2.06 पर स्वागत भाषण
. 2.10 बजे काग्रेंस अध्यक्ष का उद्घाटन भाषण
. 3 बजे समूह चर्चा होगी

14 मई, चिंतन शिविर का दूसरा दिन:
. 10.30 बजे से समूह चर्चा का आगाज
. 1.00 बजे लंच ब्रेक
. 2.30 से 7.30 बजे तक समूह चर्चा
. 8 बजे 6 समन्वय समितियों के समन्वयकों की मिटिंग
. 15 मई, चिंतन शिविर का तीसरा और अंतिम दिन
. 10 बजे समिति समन्वयकों द्धारा तैयार की गई रिर्पोट काग्रेंस अध्यक्ष को सौंपी जाएगी
. 11 बजे काग्रेंस कार्य समिति की बैठक होगी जिसमें इन रिर्पोट्स को चर्चा के बाद अंतिम रुप दिया जाएगा
. 1 बजे फोटो सेंशन होगा
. इसके ठीक बाद लंच ब्रेक
. 2.30 बजे चिंतन शिविर स्थल पर सभी प्रतिभागी जुटेगें
. 3 बजे तत्कालीन काग्रेंस अध्यक्ष का समापन भाषण होगा
. साथ ही काग्रेंस अध्यक्ष का भाषण भी होगा
. राजस्थान पीसीसी चीफ की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया जाएगा
. 4.15 पर राष्टगान के साथ नव संकल्प शिविर का समापन होगा

राजस्व मण्डल में आज और कल नहीं होगा न्यायिक कार्य
अजमेर। राजस्व मामलों में प्रदेश की सर्वोच्च अदालत राजस्व मण्डल में गुरुवार और शुक्रवार को दो दिन न्यायिक कार्य नहीं होगा। राजस्थान राजस्व अभिभाषक संघ ने राज्य सरकार द्वारा हाल ही में आरएएस कोटे के सदस्यों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने का विरोध करते हुए रोक लगाने की मांग की है।

संघ के अध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह नरुका और सचिव मनीष कुमार पाण्डिया ने बुधवार को राजस्व मण्डल के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह को ज्ञापन देकर अधिवक्ताओं द्वारा दो दिन न्यायिक कार्य नहीं करने से अवगत करा दिया है। नरुका ने बताया कि संघ द्वारा लम्बे समय से मण्डल में आरएएस सदस्यों के 11 पदों को घटाकर अधिवक्ता कोटे के सदस्य बढ़ाने की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक सरकार द्वारा इस संबंध में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। सरकार द्वारा हाल ही में आरएएस कोटे के पांच सदस्यों की नियुक्ति के लिए पात्र आरएएस अधिकारियों की साक्षात्कार प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है, जो संभवत: इसी माह में नियुक्तियां जारी कर दी जाएगी। इसके अलावा मण्डल प्रशासन द्वारा भी हाल ही में लंबित प्रकरणों का हवाला देते हुए पांच सदस्यों के पद और स्वीकृत करने की मांग कर चुका है। इसमें भी वकील कोटे के सदस्यों की बढ़ोत्तरी का कोई उल्लेख नहीं किया गया। इससे राजस्व के सभी अधिवक्ताओं में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन देकर मण्डल में अधिवक्ता कोटे के पदों को भी अन्य पदों के आनुपातिक रूप में बढ़ाने की मांग की गई।