Green Energy - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ऑस्ट्रेलियाई शोधकर्ताओं ने बनाया मूंगफली के छिलकों से ग्राफीन: बदल सकती है इलेक्ट्रॉनिक्स की दुनिया, ऊर्जा उपकरणों के लिए मूल्यवान घटक
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के शोधकर्ताओं ने मूंगफली के फेंके गए छिलकों को ग्राफीन में बदलने का एक तरीका विकसित किया है। ग्राफीन इलेक्ट्रॉनिक्स और ऊर्जा उपकरणों के लिए एक मूल्यवान घटक है। ऑस्ट्रेलिया के यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू साउथ वेल्स (यूएनएसडब्ल्यू) द्वारा बुधवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि इस विकास से सस्ते इलेक्ट्रॉनिक्स और उर्जा भंडारण के लिए नये रास्ते खुलेंगे। मूंगफली के छिलकों से बना ग्राफीन बैटरी, सौर पैनल, टच स्क्रीन, लचीले इलेक्ट्रॉनिक्स और सुपर-फास्ट ट्रांजिस्टर के लिए उपयोग किया जा सकेगा।

शोध दल ने पाया कि लिग्निन की उपस्थिति के कारण मूंगफली के छिलकों को उच्च तापमान पर ग्राफीन में बदला जा सकता है। उल्लेखनीय है कि लिग्निन पौधों में प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला पॉलिमर है, जिसमें प्रचुर मात्रा में कार्बन पाया जाता है। केमिकल इंजीनियरिंग जर्नल एडवांस में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, इस दो चरणों वाली विधि में छिलकों को लगभग 500 डिग्री सेल्सियस तक गर्म किया जाता है, फिर मिलीसेकंड के लिए लगभग 3,000 डिग्री पर उन्हें गर्म किया जाता है, जो रसायनों के बिना कार्बन परमाणुओं को एक परत वाले में पुनर्गठित कर देता है।

शोधकर्ताओं ने कहा, उनकी गणना बताती है कि इस पद्धति का उपयोग करके एक किलोग्राम ग्राफीन का उत्पादन केवल 1.3 अमेरिकी डॉलर की ऊर्जा लागत पर किया जा सकता है, जबकि उत्सर्जन भी काफी घट जाता है और उत्पादन समय घटकर लगभग 10 मिनट रह जाता है। शोधकर्ता अगले तीन से चार वर्षों के भीतर बड़े पैमाने पर, टिकाऊ, वाणिज्यिक ग्राफीन निर्माण के लिए कॉफी के अवशेष या केले के छिलकों जैसे अन्य कार्बनिक कचरे का उपयोग करने की योजना बना रहे हैं।

यूएनएसडब्ल्यू के स्कूल ऑफ मैकेनिकल एंड मैन्युफैक्चरिंग इंजीनियरिंग के अध्ययन के प्रमुख लेखक गुआन येओह ने कहा, हमने मूंगफली को एक परीक्षण मामले के रूप में उपयोग किया है, लेकिन इस प्रक्रिया का मुख्य घटक लिग्निन है, जो कई अलग-अलग पौधों में मौजूद होता है।

राजस्थान गैस हरित ऊर्जा में बनेगी प्रमुख भागीदार: सीएनजी-पीएनजी के साथ एलएनजी, ईवी और सीबीजी नेटवर्क की दिशा में कदम, नीमराणा में एलएनजी प्लांट निर्माणाधीन
जयपुर।  राजस्थान स्टेट गैस लिमिटेड (आरएसजीएल) ने हरित ऊर्जा के क्षेत्र में अपनी भूमिका को और व्यापक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। सीएनजी-पीएनजी सेवाओं के साथ अब आरएसजीएल एलएनजी, इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) और कंप्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी) नेटवर्क विकसित करने की संभावनाएं तलाश रहा है।

प्रमुख सचिव माइंस एवं चेयरमेन आरएसजीएल टी. रविकान्त ने बताया कि राज्य में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आरएसजीएल अपने पारंपरिक कार्यक्षेत्र का विस्तार कर रहा है। उन्होंने बताया कि नीमराणा में राज्य का पहला एलएनजी प्लांट निर्माणाधीन है, जो शीघ्र ही तैयार होगा।

टी. रविकान्त मंगलवार को राजस्थान स्टेट गैस की 46वीं संचालक मंडल बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने जानकारी दी कि कोटा में पायलट आधार पर सीबीजी की आपूर्ति प्रारंभ कर दी गई है। साथ ही जयपुर, कोटा एवं एक्सप्रेस-वे पर एलएनजी आउटलेट स्थापित करने तथा जयपुर के आसपास 300 से 400 किलोमीटर क्षेत्र में ईवी नेटवर्क विकसित करने की संभावनाओं पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एलएनजी, सीबीजी और ईवी नेटवर्क के विकास से आमजन को सस्ती, स्वच्छ और हरित ऊर्जा की सहज उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी।

राजस्थान स्टेट गैस के प्रबंध निदेशक रणवीर सिंह ने बताया कि नीमराणा में एलएनजी प्लांट के तैयार होने से लंबी दूरी के वाहनों, खनन क्षेत्रों और औद्योगिक इकाइयों को विशेष लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट स्थापित करने अथवा समन्वय के माध्यम से गैस उपलब्ध कराने और इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए ईवी स्टेशन स्थापित करने की कार्ययोजना पर काम शुरू कर दिया गया है। पायलट परियोजनाओं के माध्यम से संभावनाओं के अनुरूप नेटवर्क का विस्तार किया जाएगा।

संचालक मंडल की बैठक में वित्त सचिव (राजस्व) कुमार पाल गौतम, गेल गैस के प्रतिनिधि संजय सिंह तथा आरएसएमएम की प्रबंध निदेशक प्रज्ञा केवलरमानी ने अपने सुझाव दिए। बैठक में उप महाप्रबंधक विवेक रंजन, विवेक श्रीवास्तव, मुख्य वित्त अधिकारी दीप्तांशु पारीक, उप प्रबंधक आईटी गगनदीप राजोरिया एवं कंपनी सचिव विनिता सोनी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

पेट्रोलियम उत्पादों के संरक्षण को जन जागरूकता अभियान, स्कूली बच्चों ने तेल और गैस संरक्षण के नारे लिखे गुब्बारे भी आसमान में छोड़े
जयपुर। पेट्रोलियम उत्पादों के संरक्षण को बेहतर जागरूकता के लिए तंल कंपनियों के संयुक्त तत्वाधान में एक फरवरी से शुरू किए गए जग जागरूकता अभियान सक्षम-2026 के तहत सोमवार को नारायण सिंह सर्किल स्थित जैन नसियां के तोतुका सभागार में संरक्षण क्षमता महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें तेल और गैस बचाओं, हरित ऊर्जा अपनाओं की थीम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस मौके पर यहां इंडियन आयल कारपोरेशन लिमिटेड के राज्यस्तरीय समन्वयक एवं कार्यकारी निदेशक मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि जनता और विशेषकर बच्चें उपलब्ध ऊर्जा का कुशल और रूढिवादी तरीके से उपयोग करें।

बच्चों को पेट्रोलियम संरक्षण में प्रमुख भूमिका निभाने की अपील की। वर्तमान परिद्श्य में तेल और गैस संरक्षण की आवश्यकता और अपार संभावनाओं पर जोर देते हुए कहा कि बेहतर उपयोग सेदेश में पेट्रोलियम उत्पादो की छीजत को रोका जा सकता है। खपत को कम किया जा सकता है। मनोज कुमार ने स्कूली बच्चों के संग तेल और गैस संरक्षण के नारे लिखे गुब्बारे भी आसमान में छोड़े।

उन्होंने जागरूकता को बच्चों की रैली भी हरी झंडी दिखाकर रवाना की। मुख्य महाप्रबन्धक गेल संजय चौहान ने ऊर्जा संरक्षण की अहमियत को बताया। कहा कि पेट्रोलियम उत्पादों के वर्तमान परिदृश्य पर भी जानकारी साझा की। बीपीसीएल के उप महाप्रबंधक गौरव शर्मा ने सक्षम-2026 में तेल और गैस संरक्षण के लिए सभी को शपथ दिलाई। अंत में एचपीसीएल के मुख्य महाप्रबन्धक केपी सतीश कुमार ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से शिष्टाचार भेंट, ग्रीन एनर्जी और मेट्रो परियोजना पर चर्चा
जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने दिल्ली दौरे के दौरान बुधवार को केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की गई। इस अवसर पर राजस्थान में ऊर्जा और शहरी विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।

बैठक में प्रदेश में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर से संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा की गई। बताया गया कि राज्य में नवीकरणीय ऊर्जा की अपार संभावनाएं हैं और केंद्र के सहयोग से इन्हें और मजबूत बनाया जा सकता है। ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के माध्यम से न केवल स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि इससे रोजगार और निवेश के अवसर भी पैदा होंगे।

इसके अलावा बैठक में ऊर्जा क्षेत्र में नई संभावनाओं को लेकर भी सार्थक विमर्श हुआ। साथ ही शहरी विकास के अंतर्गत मेट्रो परियोजना की प्रगति की समीक्षा की गई। चर्चा में यह भी सामने आया कि मेट्रो सेवाओं के विस्तार से शहरी यातायात को सुगम बनाने और प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी। इस मुलाकात को प्रदेश के विकास के लिए अहम कदम माना जा रहा है। उम्मीद जताई गई कि केंद्र और राज्य मिलकर ऊर्जा एवं शहरी विकास के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेंगे।

कोटा में पाइप लाईन से घरेलू गैस कनेक्शन के लिए प्रोत्साहन योजना शुरू, लगभग एक माह के उपभोग की गैस मिलेगी फ्री
कोटा। राजस्थान सरकार के संयुक्त उपक्रम राजस्थान स्टेट गैस आरएसजीएल ने ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए स्थापना दिवस अवसर पर 20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक पाइप लाईन से घरेलू गैस (डीपीएनजी) के नए कनेक्शन लेने वालों के लिए प्रोत्साहन योजना शुरुर की है।

आरएसजीएल के प्रबंध निदेशक रणवीर सिंह ने बताया कि इस अवधि के दौरान कोटा शहर में डीपीएनजी कनेक्शन लेने वाले पहले एक हजार उपभोक्ताओं को लगभग एक माह के उपभोग की गैस निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। गैस कनेक्शन लेने वालों के लिए निःशुल्क पीएनजी गैस कनेक्शन अवसर पोस्टर जारी किया। पाइप लाईन से घरेलू गैस ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के साथ ही किफायती, सुरक्षित, पर्यावरण अनुकूल और बार बार सिलेण्डर बुक कराने और बदलने की आवश्यकता भी नहीं होगी।

डीजीएम विवेक रंजन व विवेक वास्तव ने बताया कि कोटा शहर में आरएसजीएल द्वारा सीएनजी पीएनजी सुविधा के लिए आधारभूत ढांचा विकसित करने के साथ ही घरेलू, व्यावसायिक व औद्योगिक कनेक्शनों के साथ ही सीएनजी सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।  नए डीपीएनजी कनेक्शन के लिए आरएसजीएल के कोटा कार्यालय एस-5, द्वितीय मंजिल, राजीव गांधी नगर, स्काई लाईन शापिंग बिल्डिंग पर संपर्क किया जा सकता है।