education minister - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जयपुर में 29 अप्रैल को मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, 47 छात्र होंगे सम्मानित
जयपुर। विद्या भारती की ओर से 29 अप्रैल को बिरला सभागार में दसवीं और बारहवीं कक्षा के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर होंगे, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में विद्या भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री महेंद्र कुमार उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर कुल 47 विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाएगा। समारोह में शिक्षा के महत्व और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य पर भी प्रकाश डाला जाएगा।

टीकाराम जूली ने बोला केंद्र सरकार पर हमला, कहा-किन शर्तों पर हुई ट्रेड डील, जनता के सामने आना चाहिए
जयपुर: भारत -अमेरिका ट्रेड डील पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सवाल उठाते हुए कहा कि किन शर्तों पर डील हुई है वो जनता के सामने आनी चाहिए।विधानसभा परिसर में मीडिया से बात करते हुए जूली ने कहा कि अमेरिका ने जो डील फाइनल करवाई है वो अपनी शर्तों पर करवाई है। अमेरिका और भारत में आयात निर्यात होता है और जो स्थिति अमेरिका के आयात की है अगर उस आधार पर ट्रेड डील हुई है तो उन बातों को पूरा होने में 20 वर्ष लगेंगे और इतने साल अमेरिका रुकने वाला नहीं है।

अमेरिका हमेशा से अपने देश का अनाज भारत में भेजना चाहता है जिसका भारत और भारत के किसान विरोध करते रहे हैं। हमें लगता है कि मोदी ने दबाव में कोई समझौता किया है और जो समझौते की शर्त है वो बाहर नहीं आ रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि भारत को वेनेजुएला से तेल खरीदना होगा और रूस से तेल लेना बंद करना होगा। अमेरिका ने मोदी को डरा कर हमारे ऊपर टैरिफ लगवाया और अब समझौता करवाया है।

अमेरिका बार-बार हम पर टैरिफ लगाने की धमकी देता है तो आखिर अब भारत सरकार को बताना चाहिए कि आखिर किस आधार पर डील हुई है और हम पर किस आधार पर 18 परसेंट टैरिफ किया गया है। भाजपा को बताना चाहिए कि डोनाल्ड ट्रंप जिस तरह से बार-बार नरेंद्र मोदी का कटाक्ष करते रहे हैं प्रधानमंत्री को नीचा दिखाने की कोशिश करते रहे। ऐसे में ट्रंप कह रहे हैं कि नरेंद्र मोदी मेरे दोस्त हैं, अगर नरेंद्र मोदी दोस्त थे तो फिर उन्हें अपने शपथ ग्रहण समारोह में क्यों नहीं बुलाया। यह सब दिखाता है कि बीजेपी घबराई हुई है और डर कर डील की है।

जूली ने शिक्षा और पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर पर भी हमला बोलते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री शिक्षा की बात नहीं करते हैं और सारी बातें करते हैं। राजस्थान में शिक्षा का स्तर बिगड़ा हुआ है हाई कोर्ट भी सरकार पर फटकार लगा चुका है। राजस्थान में 3768 स्कूलों के बिल्डिंग जर्जर है जिस पर एक रुपया भी खर्च नहीं हुआ है। 41हजार स्कूलों में से केवल 2 हजार  स्कूलों में ही मरम्मत के पैसे मंजूर किए गए हैं और अब शिक्षा मंत्री गोपालन की बात कर रहे हैं। प्रदेश में स्कूलों की स्थिति बहुत दयनीय है।

आशीष सूद ने केजरीवाल से शिक्षकों के बारे में 'भ्रामक बयान' को लेकर माफी मांगने को कहा, जानें पूरा मामला
नई दिल्ली। दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की तैनाती को लेकर दिये गये उनके 'गलत एवं भ्रामक बयानों' के लिए माफी मांगने को कहा है। आशीष सूद ने पांच जनवरी को लिखे पत्र में केजरीवाल के उस आरोप को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि शिक्षकों को लावारिस कुत्तों की गिनती के काम में लगाया जा रहा है। उन्होंने इस दावे को गलत और तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि इस मामले से जुड़ा सरकारी परिपत्र पहले से ही सार्वजनिक है।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि केजरीवाल के पूर्व मुख्यमंत्री होने के नाते उनके ऐसे बयानों को केवल एक गलतफहमी मानकर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि ये टिप्पणियां सार्वजनिक सुरक्षा की एक महत्वपूर्ण पहल को पटरी से उतारने का एक जानबूझकर किया गया प्रयास लगती हैं। आशीष सूद ने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाकर भाग जाने वाली राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस तरह के आचरण से अनावश्यक अशांति पैदा होती है, जनता का भरोसा कम होता है और शासन व्यवस्था में बाधा आती है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि वह बच्चों के कल्याण या स्कूलों के कामकाज में किसी भी गलत सूचना को बाधा नहीं बनने देंगे। उन्होंने पूर्व सीएम केजरीवाल से दुष्प्रचार करने की जिम्मेदारी लेने और दिल्ली की जनता से सार्वजनिक माफी मांगने का आग्रह किया। आशीष सूद ने कहा कि जिम्मेदार राजनीतिक चर्चा के लिए संयम, ईमानदारी और सच्चाई के प्रति सम्मान की आवश्यकता होती है। उन्होंने केजरीवाल से भविष्य में झूठे और भ्रामक बयान देने से बचने की अपील की।

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, प्रदूषण से बच्चों को बचाने के लिये सरकारी स्कूलों में लगेंगे 10,000 एयर प्यूरीफायर
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने शुक्रवार को घोषणा की कि सरकार पहले चरण में सरकारी स्कूलों के 10,000 क्लासरूम में एयर प्यूरीफायर लगायेगी। इस योजना के लिये जल्दी ही निविदायें आमंत्रित की जायेंगी।
शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, इस पहल का मकसद छात्रों के लिए एक स्वस्थ माहौल सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा, स्मार्ट क्लास के साथ-साथ अब बच्चों को 'शुद्ध हवा' भी मिलेगी। आने वाले चरणों में दिल्ली सरकार के स्कूलों के हर क्लास रूम में चरणबद्ध तरीके से एयर प्यूरीफायर लगाए जाएंगे।

शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए कहा कि प्रशासन बच्चों के स्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं करेगा। शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा, हम अपने बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहते और न ही किसी और को ऐसा करने देंगे। इसके आगे शिक्षा मंत्री ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण सिर्फ एक मौसम या कुछ महीनों की समस्या नहीं है। उन्होंने कहा, यह कोई मौसमी या दस महीने का मुद्दा नहीं है। दिल्ली का अपना मौसम नहीं है। जब जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी होती है तो यहां ठंड बढ़ जाती है और जब राजस्थान में धूल भरी आंधी आती है तो दिल्ली भी प्रभावित होती है।

शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि विपक्षी नेता सिर्फ सरकार की आलोचना करने के लिए अलग-अलग मुद्दों पर विशेषज्ञ बन जाते हैं। उन्होंने वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) मॉनिटिरिंग स्टेशनों के बारे में आरोपों का जिक्र करते हुए कहा कि एक रिपोर्ट से पता चलता है कि 2017 और 2018 में 20 नये एक्यूआई मॉनिटिंरिंग स्टेशन लगाये गये थे, जिनमें से लगभग 30 प्रतिशत ग्रीन बेल्ट में थे। उन्होंने आरोप लगाया, वे साफ हवा चाहते थे, सटीक डेटा नहीं।

शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने पूर्व मुख्यमंत्री अरङ्क्षवद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा, विपक्षी नेता अब सवाल उठा रहे हैं कि ऑड-ईवन योजना क्यों लागू नहीं की गयी। उन्होंने कहा, अरविंद केजरीवाल एक तथाकथित 'वैज्ञानिक' ऑड-ईवन योजना लाये थे, लेकिन अदालतों ने भी उस पर सवाल उठाए थे। उन्होंने पिछली सरकार की 'रेड लाइट पर इंजन बंद' जैसे अभियानों की भी आलोचना करते हुये  दावा किया कि दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) ने कहा था कि इसका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है। शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने आरोप लगाया, आम आदमी पार्टी के लिए दिल्ली का प्रदूषण एक जन संपर्क गतिविधि थी और अभी भी बनी हुई है।

शिक्षा मंत्री की पहल: हिंदू शरणार्थी विद्यार्थी कल्याण छात्रवृत्ति योजना का अनुमोदन
जयपुर। भाजपा सरकार ने अपनी एक और चुनावी घोषणा को पूरा करते हुए हिंदू शरणार्थी विद्यार्थी कल्याण छात्रवृत्ति योजना शुरू कर दी है।  राजस्थान राज्य सरकार के संकल्प पत्र 2023 में हिंदू शरणार्थियों के कल्याण के लिए हिंदू शरणार्थियों के अध्ययनरत संतानों को छात्रवृत्ति प्रदान करने का संकल्प लिया गया था। संकल्प पत्र की उक्त घोषणा के अंतर्गत हिंदू शरणार्थियों की संतानों को प्रदान की जाने वाली छात्रवृत्ति योजना को शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अनुमोदित कर दिया है। इसके बाद अब हिंदू शरणार्थी परिवारों की अध्ययनरत संतानों जो की राजकीय अथवा राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 6 से 12 तक अध्ययनरत हो, को छात्रवृति मिलेगी।

ड्रॉप डाउन विकल्प उपलब्ध होगा
योजना के आवेदन शुरू करने के लिए शाला दर्पण पोर्टल पर विद्यार्थी विवरण प्रविष्टि में हिंदू शरणार्थी का टाइप इंसर्ट कर दिया गया है जिस पर हां/ना ( ड्रॉप डाउन) विकल्प उपलब्ध होगा।  हां विकल्प का चयन करने पर अभिभावक के शरणार्थी शिनाख्ती कार्ड संख्या का अंकन करना होगा तथा शिनाख्ती कार्ड अपलोड करना होगा। निदेशालय द्वारा योजना की विज्ञप्ति जारी किए जाने के पश्चात विद्यालय द्वारा शाला दर्पण पोर्टल पर आवेदन किया जा सकेंगे।छात्रवृत्ति की राशि का भुगतान विद्यालय के बैंक खाते में स्थानांतरित किया जाएगा तथा संस्था प्रधान द्वारा छात्र को नगद भुगतान किया जाएगा।

हिंदू शरणार्थी हमारे भाई हैं। उनके बच्चों को भी अन्य बच्चों की तरह शिक्षा के समान अवसर मिले यह हमारी जिम्मेदारी है। इसलिए हमने चुनाव में किए अपने वादे को पूर्ण करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार हिंदू शरणार्थी विद्यार्थी कल्याण छात्रवृत्ति योजना शुरू की है। शीघ्र ही इसके आवेदन के लिए विज्ञप्ति जारी की जाएगी।
-मदन दिलावर, शिक्षा मंत्री, राज्य सरकार

कक्षा 6 से 10 तक अध्ययनरत छात्रों को मिलेगा फायदा
कक्षा 6 से 10 तक अध्ययनरत छात्रों को हिंदू शरणार्थी पूर्व मैट्रिक छात्रवृत्ति तथा कक्षा 11 एवं 12 तक अध्ययनरत छात्रों को हिंदू शरणार्थी पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के रूप में प्रदान की जाएगी। योजना के अनुसार हिंदू शरणार्थी पूर्व मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 6 से 10) 4000 रुपए वार्षिक जबकि हिंदू शरणार्थी पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 11 एवं 12) 5000 रुपए वार्षिक प्रदान की जाएगी।

'नैतिक मूल्यों की ज्योति बाल निबंध संग्रह' पुस्तक का शिक्षा मंत्री ने किया विमोचन
जयपुर। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने ओमप्रकाश तंवर द्वारा लिखित पुस्तक 'नैतिक मूल्यों की ज्योति बाल निबंध संग्रह' का आज यहां जयपुर स्थित अपने राजकीय आवास पर विमोचन किया। इस अवसर पर दिलावर ने कहा कि जीवन में नैतिक मूल्यों का बड़ा महत्व है। नैतिक मूल्य व्यक्ति को संस्कारी बनाते हैं और अनुशासित व संयमित जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं।

उन्होंने कहा कि तंवर द्वारा लिखित 'नैतिक मूल्यों की ज्योति पुस्तक' निश्चित ही छोटे-छोटे बच्चों में संस्कार का बीजा रोपण करेगी। यह पुस्तक बच्चों के लिए अनुकरणीय है। ओमप्रकाश तंवर द्वारा लिखित इस पुस्तक में जल्दी सोए, जल्दी उठें, छुए बड़ों के पैर, पाए उनका आशीर्वाद, पहला सुख निरोगी काया, आज का काम आज ही निपटाए, जैसे छोटे-छोटे प्रेरणादाई निबंधों के जरिए बच्चों को बौद्धिक, नैतिक, भावात्मक, सामाजिक एवं जीवन कौशल मूल्य की शिक्षा देने का उत्तम प्रयास किया गया है।

वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शिक्षक दिवस की तैयारी, शिक्षा मंत्री ने दी शिक्षक दिवस की अग्रिम बधाई
जयपुर। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने प्रदेश के शिक्षकों को शिक्षा दिवस की अग्रिम बधाई दी है। दिलावर शिक्षा संकुल में आयोजित वीसी के माध्यम से संयुक्त निदेशक, स्कूल शिक्षा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी और पदेन जिला परियोजना समन्वयक, समसा, जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक तथा प्रारम्भिक, प्राचार्य, डाईट, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक, समसा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी और पदेन ब्लॉक संदर्भ केन्द्र प्रभारी, समसा, पंचायत प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी, शहरी संकुल प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने 5 सितम्बर को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह के लाइव कार्यक्रम में अधिक से अधिक शिक्षकों को जोड़ने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि 5 सितम्बर को ही प्रतिभावान विद्यार्थियों को टेबलेट वितरित किए जाएंगे।

उन्होंने एक से 15 सितम्बर तक आयोजित स्वच्छता पखवाडे की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए स्वच्छता जरूरी है। यह कार्यक्रम किसी पखवाड़े तक सीमित न रहकर दिनचर्या का हिस्सा होना चाहिए।

उन्होंने हरियालो राजस्थान कार्यक्रम के अन्तर्गत 7 जिलों द्वारा निर्धारित लक्ष्य से अधिक पौधारोपण करने की तहे दिल से प्रशंसा की। सवाई माधोपुर में 146.28 प्रतिशत, जयपुर में 123.89 प्रतिशत, झुंझुनू में 120.29 प्रतिशत, कोटा में 114.63 प्रतिशत, करौली में 105.16 प्रतिशत, डूंगरपुर में 103.66 प्रतिशत और दौसा में 101.21 प्रतिशत पौधारोपण हुआ। लगाए गए पौधों की देख भाल के लिए पंचायती राज विभाग का सहयोग लेने तथा प्रखर राजस्थान अभियान 9 सितम्बर से 2 अक्टूबर के दौरान विद्यार्थियों में पठन कौशल के प्रति रूचि जागृत करने के भी निर्देश दिए। जिन विद्यालयों में पेयजल की व्यवस्था नहीं है वहां पर जल जीवन मिशन के अन्तर्गत पेयजल कनेक्शन करावें। विद्यालयों तथा खेल मैदानों में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाए।

वीसी के दौरान शाला स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम, शिक्षक सम्मान समारोह, शाला संबलन-विद्यालय अवलोकन, टिकिट्स समाधान, अकादमिक- उपचारात्मक शिक्षण, वर्कबुक और वर्कशीट मुद्रण और उपयोग की प्रगति की भी समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। वीसी में राज्य परियोजना निदेशक और आयुक्त अविचल चतुर्वेदी, निदेशक माध्यमिक शिक्षा  आशीष मोदी, निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा  सीताराम जाट सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

थर्ड ग्रेड शिक्षक तबादलों पर मंत्री के जबाव पर विधायक ने जताई आपत्ति
जयपुर। राजस्थान विधानसभा में मंगलवार को थर्ड ग्रेड शिक्षकों के ट्रांसफर मुद्दे पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के जवाब पर विधायक पब्बाराम ने आपत्ति जताते हुए स्पष्ट जवाब की मांग की।
प्रश्नकाल में विधानसभा में फलौदी विधायक पब्बाराम विश्नोई ने थर्ड ग्रेड ट्रांसफर खोलने को लेकर सवाल किया। पब्बाराम ने कहा कि क्या सरकार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के ट्रांसफर नीति बनाना चाहती है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि दिव्यांगों को घर के नजदीक रखेंगे लेकिन सब लोगों को नही रखेंगे। सरकार 100 प्रतिशत दृष्टि बाधित, 100 प्रतिशत मुख बधिर, 90 प्रतिशत ऑर्थोपेडिक दिव्यांग शिक्षकों को जहां तबादले चाहेंगे,वहां लगाएंगे। जहां रिक्त स्थान नहीं होगा उन्हें नजदीक लगाएंगे।
पिछली बार बहुत सारे डेपुटेशन किए गए थे। जयपुर में डेपुटेशन पर बड़ी संख्या में लगे हुए थे। अब दिव्यांग, बीमार, जरूरतमंद शिक्षकों को डेपुटेशन पर भेजा जाएगा। अनावश्यक रूप से डेपुटेशन पर लगे हुए शिक्षकों का डेपुटेशन निरस्त करेंगे। थर्ड ग्रेड शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर स्पष्ट जवाब नहीं होने पर पब्बाराम बिश्नोई ने आपत्ति जताई।

विद्यार्थियों को बेहतर पढ़ाई के लिए वितरित की जा रही है पुस्तक : दिलावर
जयपुर। विद्यालय खुलने के प्रथम सप्ताह में समारोहपूर्वक निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया जा रहा हैं। राज्य स्तरीय पाठ्य पुस्तक वितरण समारोह कार्यक्रम का शुभारम्भ शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के आतिथ्य में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में किया गया। दिलावर ने कहा कि भारत में रहने वाले सभी लोग हिंदू और भारतीय हैं, चाहे वह आदिवासी हो, चाहे कोई भी हो। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर पढ़ाई के लिए यह पुस्तक वितरित की जा रही है। किरोडी लाल मीणा के इस्तीफे को लेकर कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक बड़ा संगठन है और इसमें छोटी-छोटी बातें चलती रहती है। शीर्ष स्तर पर इस मामले को गंभीरता से देखा जा रहा है।

कार्यक्रम में शासन सचिव कृष्ण कुणाल एवं राज्य स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद पंचायत स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन शुरू किया, जिसमें संभागी के रूप में पीईईओ/यूसीईईओ क्षेत्र के समस्त विद्यालयों के विद्यार्थी, अभिभावक, जनप्रतिनिधि एवं एसएमसी/एसडीएमसी सदस्य उपस्थित रहे। समारोह में वितरित पाठ्य पुस्तकों के वितरण की प्रविष्टि शाला दर्पण के एफटीबी मॉड्यूल में की गई।

दृष्टिहीन और 90% तक दिव्यांग ऑर्थोपैडिक शिक्षक-कर्मचारियों को इच्छित स्थान पर मिलेगी नियुक्ति
जयपुर। शिक्षा विभाग में कार्यरत नेत्रहीन शिक्षकों और कर्मचारियों को अब उनके इच्छित स्थान पर नियुक्ति दी जाएगी। इसके अलावा शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने 90% ऑर्थोपैडिक विकलांग और मूकबधिर की समस्या को देखते हुए उन्हें भी इच्छित स्थान पर लगाने का फैसला लिया है। उन्होंने डीपीसी का काम प्रगतिरत होने और ट्रांसफर पॉलिसी सीएम के निर्देशन में बनने की बात भी कही है। सारी डीपीसी एक साथ करना संभव नहीं: वहीं, शिक्षक संगठनों की ओर से उठाई जा रही डीपीसी और ट्रांसफर पॉलिसी की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री ने कहा कि डीपीसी लगातार हो रही है। उन्होंने विभाग संभालते ही सभी तरह की पेंडिंग डीपीसी करने के निर्देश दिए थे। फिलहाल वाइस प्रिंसिपल की डीपीसी बनकर तैयार हो गई है, दो-चार दिन में उन्हें पोस्टिंग दे दी जाएगी।

इच्छित स्थान पर नियुक्ति का क्रम जारी
मंत्री मदन दिलावर के निवास पर आवेदन लेकर आए 4 नेत्रहीन कार्मिकों को शिक्षा मंत्री ने उनके चाहे गए स्थान पर घर के नजदीक प्रतिनियुक्ति करने के आदेश दिए। इनमें सचिन शर्मा पुत्र दिनेश शर्मा निवासी मंशीपुर,पंचायत टिकरी, तहसील रामगढ़ जिला अलवर को अलवर के उच्च प्राथमिक विद्यालय से मुरलीपुरा जयपुर। पर्वत सिंह चुड़ावत वरिष्ठ अध्यापक को वर्तमान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, लड़की, जिला भीलवाड़ा से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, तकड़ियो का गुड़ा,नाथद्वारा जिला राजसमद मे प्रतिनियुक्ति पर मनोहर लाल गुजर वरिष्ठ सहायक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चित्तौड़गढ़ शहर से राजकीय प्रज्ञा चक्षु उच्च माध्यमिक विद्यालय अंबा माता ,उदयपुर तथा अक्सा खानम अध्यापिका राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, मोरू खेड़ी ,पंचायत आवर, भवानीमंडी, झालावाड़ को घर के निकट राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय,भीलवाड़ा में प्रतिनियुक्ति पर लगाने के निर्देश दिए हैं।

Education Minister दिलावर के खिलाफ कांग्रेस विधायक ने वेल में आकर की नारेबाजी
जयपुर। आदिवासियों को लेकर दिए बयान के विरोध में कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वेल में आकर नारेबाजी करते हुए आदिवासियों से माफी मांगने की मांग भी की।

दरअसल, मंत्री एक विधायक के प्रश्न का जबाव देने उठे तो कांग्रेस विधायक वेल में आकर नारेबाजी करने लगे। विधायकों ने कहा कि दिलावर पहले आदिवासियों से अपने बयान को लेकर माफी मांगे। कांग्रेस विधायकों ने दिलावर से इस्तीफे की मांग करते हुए सदन से बहिर्गमन भी किया। इसके बाद दिलावर जब किसी दूसरे विधायक के प्रश्न का जबाव देने खड़े हुए तो विपक्ष के सदस्य फिर वेल में आकर नारेबाजी करने लगे और दिलावर से आदिवासियों से माफी मांगने की मांग की। इस पर दिलावर ने कहा कि आदिवासियों का अपमान तो कांग्रेस ने किया है, कांग्रेस ने कभी आदिवासियों को हिन्दू नहीं माना।

दिलावर के बयान पर भड़के डोटासरा, प्राइवेट स्कूलों के सेल्समैन बनकर घूम रहे दिलावर
जयपुर। पूर्व शिक्षा मंत्री और पीसीसी चीफ गोविंद सिह डोटासरा को निकम्मा कहने पर भड़के डोटासरा ने दिलावर पर प्राइवेट स्कूलों के सेल्समैन होने का आरोप लगाया है। डोटासरा ने ट्वीट कर कहा है कि या तो शिक्षा मंत्री को समझ नहीं हैं, जानकारी की कमी है या फिर ये शिक्षा मंत्री के पद पर प्राइवेट स्कूलों के सेल्समैन बनकर घूम रहे हैं।

दिलावर लगातार महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों को बंद करने और उनके खिलाफ एजेंडा चला रहे हैं। क्या शिक्षा मंत्री को इतनी भी जानकारी नहीं कि पहले जिला मुख्यालय पर कक्षा एक से आठवीं तक की कक्षाओं को अंग्रेजी माध्यम में रूपांतरित किया गया था और जनता से मिले फीडबैक के आधार पर बाद में रूपातंरित स्कूलों में कक्षा एक से पांचवी कक्षा को ही अंग्रेजी माध्यम में रूपांतरित किया गया। क्या शिक्षा मंत्री को ज्ञान नहीं है कि प्रदेश में करीब 3700 अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में सात लाख से ज्यादा बच्चे पढ़ रहे हैं और इन स्कूलों का परिणाम भी श्रेष्ठ रहा है।

शिक्षा मंत्री जिस प्रकार से महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों का विरोध कर रहे हैं, उससे स्पष्ट है कि ये नहीं चाहते कि गरीब-मध्यम वर्ग के बच्चे नि:शुल्क अंग्रेजी शिक्षा हासिल करे। शिक्षा मंत्री सरकारी अंग्रेजी माध्यम स्कूल बंद करके किसकी दुकान चलाना चाहते हैं, जरा प्रदेश की जनता को स्पष्ट करें।