electric pole - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सड़क के बीचों-बीच खड़ा बिजली पोल बना हादसे का खतरा
नमाना रोड। रायथल तहसील क्षेत्र में बूंदी-के. पाटन-कापरेन मुख्य सड़क पर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास सड़क के बीचों-बीच छोड़ा गया बिजली का पोल हादसों को खुला आमंत्रण दे रहा है। तीन वर्ष पूर्व सड़क निर्माण के बावजूद पोल को हटाने की जिम्मेदारी संबंधित विभागों द्वारा अब तक नहीं निभाई गई है। स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों में इस लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि यह एक व्यस्ततम मुख्य मार्ग है, जहां दिन-रात वाहनों की आवाजाही रहती है। वहीं विद्यालय के निकट होने के कारण छात्र-छात्राओं का भी लगातार आवागमन बना रहता है।
ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के ठीक बीच खड़ा यह बिजली का पोल कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। रात के समय दृश्यता कम होने पर वाहन चालकों के लिए यह और अधिक खतरनाक साबित हो सकता है। स्थानीय लोगों ने इसे विभागीय लापरवाही का गंभीर उदाहरण बताते हुए कहा कि संबंधित विभागों की अनदेखी "अंधेर नगरी चौपट राजा" जैसी स्थिति को दर्शाती है।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि किसी बड़े हादसे का इंतजार किए बिना इस बिजली पोल को तत्काल सड़क के बीच से हटाकर किनारे शिफ्ट किया जाए, ताकि आवागमन सुरक्षित हो सके।

इस पोल को सड़क से नहीं हटाया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता हैं। दो दिन पहले पोल रात्रि के समय अंधेरे में आ रहा तब ही सामने से आए वाहन की तेज रोशनी में पोल के टकराकर गिर गया, जिससे मोटर साइकिल टूट गई।
- सुसपाल मीणा, बागदा निवासी

मेरे आने से पहले का मामला हैं, मैरे संज्ञान में आया हैं। कल देखकर बिजली विभाग को लेटर लिखकर जल्द हटवाने की कारवाई की जाएगी।
- शुभम् जैन, सहायक अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग, बूंदी

पोल तो लगा दिया है, लेकिन इसमें 11 केवी लाइन निकली हुई हैं, जिसको हटाया जाएगा। गांव में सिटी लाइन का काम चल रहा हैं, इसको दो-चार दिन में हटा दिया जाएगा।
- एस. चौधरी, कनिष्ठ अभियंता, रायथल

गौरव पथ के बीच लगा बिजली का खंभा बना मुसीबत
कवाई। कस्बे में नेशनल हाईवे से स्टेट हाईवे को मिलने वाले गौरव पथ सड़क पर विद्युत खंभा होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रामपाल गुर्जर मुरारी सुमन सहित मौहल्ले वासियों ने बताया कि गौरव पथ स्टेट हाईवे से नेशनल हाईवे को मिलाने वाली गौरव पथ पर बिजली  खंभे के कारण हादसों का हर समय खतरा बना रहता है।

वाहन चालक परेशान, हादसे का डर
सड़क पर बीच में बिजली का खंभा होने से रात्रि में खंभे से वाहन चालकों को टकराने का भय रहता है। जिससे किसी बडे हादसे का डर बना रहता है। अचानक खंभा आने पर कई बार वाहन चालक अनियंत्रित होकर चोटिल हो जाते है। लगता है प्रशासन को किसी बडे हादसे का इंतजार है।

दिन और रात निकलते है सैंकडों वाहन
दिन और रात के समय यहां दुपहिया, तिपहिया और चार पहिया वाहनों की आवाजाही रहती है। सड़क से कई बार बड़े वाहन निकालने के दौरान यह खंभा वाहन चालकों के लिए परेशानी बना हुआ है। यहां से सैकड़ों की संख्या में वाहन निकलते हैं। इसको यहां से हटाकर एक साइड में लगवाया जाए। खंभे की वजह से सड़क काफी चौड़ी होने के बावजूद भी काफी सकड़ी हो गई है।

कई बार इस सड़क से निकलते समय बीच में लगे खंभे पर ध्यान नहीं जाता। जिससे खंभे से टकराकर घायल होने का डर बना रहता है।
- रामस्वरूप मेरोठा, वाहन चालक।

यहां दिन और रात में वाहनों का निकलना लगा रहता है। जल्द ही इस विद्युत खंभे को बीच सड़क से हटाकर एक तरफ लगवाया जाए। जिससे किसी बडे हादसे से बचा जा सके।
- रामबाबू, स्थानीय निवासी।

गौरव पथ सड़क के खंभे को हटाकर एक तरफ लगाया जाए ताकि आवागमन में कोई परेशानी नहीं हो। गौरव पथ मुख्य सड़क पर इस खंभे से दुर्घटना भी हो सकती है। इसको लेकर बिजली विभाग को अवगत करवा देंगे।
- चंपालाल चंदेल, सरपंच,  ग्राम पंचायत कवाई।

पहले ऐसी कोई जानकारी नहीं थी।  अब जानकारी मिली है। समस्या को दिखावा कर नियम अनुसार कार्यवाही करेंगे।
- राजेश कुमार मीणा,  जेईएन, बिजली निगम, कवाई।

संयुक्त अभियान चलाकर विद्युत पोल से हटाई गई अवैध एरियल केबल
जयपुर। शहर में प्रमुख मार्गों पर स्थित बिजली के पोलों पर अवैध रूप से डाली गई एरियल केबल्स हटाने के लिए नगर निगम जयपुर ग्रेटर ने  रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक अभियान चलाकर कार्रवाई की। इसके लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया था। आयुक्त रूकमणि रियाड़ ने बताया कि शहर के सौन्दर्यकरण को देखते हुए नगर निगम ग्रेटर की टीमों द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर ऐसे मार्गों पर जहां अनाधिकृत नियम विरूद्ध एरियल केबल लगाए गए है उनको हटाने की कार्रवाई की गई। इसके साथ ही ऐसे स्थानों पर विजिलेस टीम से गश्त भी करवाई जाएगी, जिससे अवैध केबल लगने की पुनरावृत्ति ना हो सके।

उपायुक्त राजस्व प्रथम जनार्दन शर्मा ने बताया कि लाइसेंस शाखा, सांगानेर जोन की विद्युत, मुख्यालय की गैराज शाखा की टीम एवं सतर्कता शाखा के जाप्ते के साथ विभिन्न टेलीकॉम सेवा प्रदाता कम्पनी एवं अन्य डिजिटल केबल सर्विस प्रोवाइडर द्वारा नगर निगम के विद्युत पोल्स पर लगाई गई अवैध एरियल केबल एवं नियम विरूद्ध एरियल केबल को संयुक्त टीमों द्वारा अभियान चलाकर हटाया गया। अभियान के तहत संयुक्त टीमों ने प्रत्येक पोल से 60 से अधिक अवैध एरियल केबल हटाई गई।

उन्होंने बताया कि टीमों ने सांगानेर थाना पुलिया से चौरडिया पेट्रोल पम्प एवं सांगानेर स्टेडियम से सांगानेर जोन के बाहर मुख्य बाजार तक सम्पूर्ण विद्युत पोल से अवैध एरियल केबल को संयुक्त कार्रवाई कर हटाया गया।

अवैध होर्डिग, बैनर, पोस्टरों पर भी कार्रवाई
शहर में अवैध होडिंग्स, बैनर एवं पम्मलेट लगाकर बदरंग करने वालों के खिलाफ निगम ग्रेटर ने 2 से 16 सितम्बर तक चलाए गए अभियान के दौरान 3,354 से भी अधिक अवैध होर्डिग, बैनर, पोस्टरों पर कार्रवाई की। इस दौरान 971 बड़े होर्डिग हटवाए गए।

सफाई का औचक निरीक्षण करने फील्ड में पहुंची ग्रेटर आयुक्त
स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की तैयारियों को लेकर नगर निगम जयपुर ग्रेटर की ओर चलाए जा रहे सफाई कार्यों का आयुक्त रुकमणि रियाड़ ने गुरुवार को औचक निरीक्षण किया। आयुक्त ने मालवीय नगर जोन के विभिन्न क्षेत्रों में दौरा कर सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने के निर्देश दिए। रियाड़ ने जवाहर कला केन्द्र के अभिमन्यु मार्ग से निरीक्षण शुरू किया। इसके बाद आयुक्त जेएलएन मार्ग, मालवीय नगर पुलिया के नीचे, झालाना डूंगरी रोड, महावीर कैसर हॉस्पिटल के आसपास का क्षेत्र, कैलगिरी रोड सहित विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया।

इस दौरान मालवीय नगर जोन उपायुक्त अर्शदीप बराड़, अधिशाषी अभियन्ता, सीएसआईए एसआई मौजूद रहे। आयुक्त ने संबंधित को सड़कों के किनारे लगे पेड़-पौघों की कटिंग करने, डिवाइडर के बीच में पड़े हुए कचरे को साफ  करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही टूटे हुए कचरे पात्र को रिपेयर करने तथा अवैध थड़ियों को हटाने के भी निर्देश दिए।