pothole - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दिल्ली में भीषण सड़क हादसा: गड्ढे में बाइक गिरने से शख्स की मौत, सिस्टम की लापरवाही आई सामने
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में सिस्टम की लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली के जनकपुरी इलाके में एक बाइक सवार गड्ढे में गिर गया जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहां पर मौजूद लोगों ने इसके बारे में पुलिस का सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

इससे पहले नोएडा में भी इसी तरह की लापरवाही का मामला सामने आया था, जिसमें एक इंजीनियर की मौत हो गई थी। फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्टेट हाइवे की मिसिंग लिंक सड़क गड्ढों में तब्दील, वाहन चालकों के लिए खतरा
देईखेड़ा। क्षेत्र में मध्यप्रदेश सहित कोटा और बारां जिलों को एक्सप्रेस वे व दौसा मेगा हाइवे से जोड़ने वाली स्टेट हाइवे एस-1 की मिसिंग लिंक सड़क बदहाली का शिकार हो गई है। माखिदा से होकर चंबल पुलिया तक करीब एक किलोमीटर का हिस्सा जगह-जगह डामर उखड़ने से गड्ढों में तब्दील हो चुका है। गड्ढों में पानी भरने और कीचड़ फैलने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

समाजसेवी रामहेत मीणा गुहाटा, पूर्व सरपंच पवन मीणा और युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष हेमंत पालीवाल ने बताया कि लबान स्टेशन से माखिदा तक सीसी सड़क का निर्माण हो चुका है, लेकिन बजट के अभाव में चंबल पुलिया से करीब एक किलोमीटर पहले सड़क अधूरी छोड़ दी गई। यही हिस्सा आबादी क्षेत्र और माखिदा बस स्टैंड से होकर गुजरता है, जिससे ग्रामीणों और स्थानीय निवासियों को रोजाना जोखिम उठाना पड़ रहा है।गड्ढों में फिसलकर बाइक सवार आए दिन घायल हो रहे हैं, जिनमें महिलाओं और बच्चों की संख्या अधिक है। भारी गड्ढों के कारण कई बार चौपहिया वाहन भी फंस जाते हैं। लबान इंटरचेंज से एक्सप्रेस वे की ओर जाने वाले भारी लोडिंग वाहन फंसने पर आसपास की आबादी को भी परेशानी झेलनी पड़ती है।

ग्रामीणों ने मांग की है कि मिसिंग लिंक के इस हिस्से का शीघ्र निर्माण कराया जाए, ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लग सके और आवागमन सुरक्षित हो सके।

सड़क के निर्माण के समय बजट खत्म हो जाने से यह टुकड़ा रह गया था अब विभाग द्वारा करीब 2 करोड़ रुपये  राशि स्वीकृत हो चुकी है टेंडर हो गए है ठेकेदार ने सड़क को समतल कर दिया है जल्द ही सड़क का कार्य शुरू हो जाएगा।
- हिमांशु दाधीच सहायक  अभियंता पीडबल्यूडी लाखेरी।

गड्ढ़ा बनकर काल खड़ा, स्कूली बच्चों मॉर्निंग वॉकर्स व पदयात्रियों पर संकट
कोटा। केस 1 - गड्ढ़ों में मुड़ा पैर, आज तक दर्द
ग्रामीण पुलिस लाइन क्षेत्र निवासी अजय रावत ने बताया कि आरओबी की स्लीप लेन धंस चुकी है। जगह-जगह गहरे गड्ढ़े हो रहे हैं। मॉर्निंग वॉक के लिए इसी लेन से 80 फीट रोड पर जाते हैं। कुछ माह पहले यहां से गुजरने के दौरान गड्ढ़ों में पैर फंसने से मुड गया, चलते वक्त आज भी दर्द रहता है।

केस 2 - बाल-बाल बची जान
बोरखेड़ा निवासी दीपांशु मेघवाल, राहुल सेन ने बताया कि 20 दिन पहले शाम को हम आरओबी की स्लीप  लेन से पैदल आरके नगर जा रहे थे। इस दौरान ऊबड़-खाबड़ लेन में हो रहे गड्ढ़ों से ठोकर लगने से राहुल  का बैलेंस बिगड़ गया और वह लड़खड़ाते हुए ओवरब्रिज की सड़क पर आ गया। इसी दरमियान मानपुरा की तरफ से स्पीड से कार आ रही थी। हालांकि, चालक द्वारा समय पर ब्रेक लगा देने से बाल-बाल जान बच गई।

बोरखेड़ा रेलवे ओवर ब्रिज की जर्जर हो रही स्लीप लेन पर जनहानी का खतरा मंडरा रहा है। जगह-जगह से धंस रही स्लीप लेन पर  डेढ़ फीट चौड़ा और दो फीट लंबा गड्ढ़ा आरपार हो चुका है। जबकि, यहां से बड़ी संख्या में राहगीरों व स्कूली बच्चों का पैदल आवागमन रहता है। यह पुलिया रेलवे ट्रैक से करीब 30 ऊंची है। ऐसे में यहां से पैदल गुजरते राहगीरों व स्कूली बच्चों का रेलवे ट्रैक पर गिरने का खतरा बना रहता है। हालात यह हैं, चूहों से गहरे बिल बनाए रखे हैं, जिससे स्लीप लेन खोखली होती जा रही है। व्यापारियों व स्थानीय निवासियों की  शिकायत पर भी जिम्मेदार विभाग लापरवाह बने हुए हैं। प्रशासन की अनदेखी से बड़ा हादसा घटित होने की आशंका बनी रहती है।

चूहों ने किए हॉल, खोखली हुई स्लीप लेन
आरओबी की स्लीप लेन में चूहों ने बड़े-बड़े बिल बना रखे हैं। जिससे सड़क खोखली होती जा रही है। वहीं, उबड़-खाबड़ सड़क पर पत्थरों की ठोकर लगने से राहगीर चोटिल हो रहे हैं। देवली अरब व्यापार समिति के सदस्यों ने केडीए प्रशासन को समस्या से अवगत कराया इसके बावजूद समाधान नहीं हुआ।

सुरक्षा दीवारें भी क्षतिग्रस्त
रेलवे ओवर ब्रिज पर सड़क के दोनों तरफ की स्लीप लेन की सुरक्षा दीवार भी क्षतिग्रस्त हो रही है। प्लास्टर उखड़ गए और सरिए बाहर निकल आए। कई जगहों पर दीवारों में गहरी दरारें आ रही है। जबकि, सुबह-शाम बड़ी संख्या में लोगों का यहां से पैदल गुजरना होता है। ऐसे में हादसे का खतरा बना रहता है।

डेढ़ फीट चौड़ा, दो फीट लंबा गड्ढ़ा हुआ आरपार
बोरखेड़ा से 80 फीट की तरफ आने वाली आरओबी की स्लीप लेन पर डेढ़ फीट चौड़ा व दो फीट लंबा गड्ढ़ा हो रहा है, जो आरपार हो चुका है। ऐसे में यहां से गुजरते वक्त राहगीर व स्कूली बच्चों का पैर गड्ढ़े में जाने से 30 फीट नीचे रेलवे ट्रैक पर गिरने का खतरा बना रहता है। वहीं, स्लीप लेन कई जगहों से धंस चुकी है।  जिसकी मरम्मत की सख्त आवश्यकता है।

मामला संज्ञान में आ गया है। मौका स्थिति दिखवाकर तुरंत मरम्मत कार्य करवाया जाएगा।
- महेंद्र कुमार, सीनियर इंजीनियर रेलवे

व्यापारियों की शिकायत पर कल मौके पर पहुंच स्थिति देखी थी, हालत तो खराब है। यह पुलिया रेलवे की है। संबंधित पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को सूचित कर रहे हैं।
- भुवनेश कुमार, जेईएन केडीए

व्यापारी बोले-नजर चूकी तो मौत का दीदार, स्कूली बच्चों पर खतरा
शिव नगर, आरके नगर, 80 फीट रोड स्थित कॉलोनियों से बड़ी संख्या में बच्चे इसी स्लीप लेन से पैदल स्कूल जाते-आते हैं। वहीं, दिनभर पदयात्रियों का आवागमन रहता है। ऐसे में आरपार हो रहे गड्ढ़े  व क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार से बड़ी जनहानी की आशंका रहती है।  वहीं, मॉर्निंग वॉक के दौरान यहां कबूतरों को दाना डालते हैं, जिसकी वजह से चूहें आ जाते हैं।
- दीपक नामदेव, अध्यक्ष, देवली अरब बोरखेड़ा व्यापार समिति

बोरखेड़ा रेलवे फ्लाईओवर लगभग 50 साल पुराना है। सड़क पर तो गहरे गड्ढ़े हो रहे हैं लेकिन स्लीप लेन की हालत डरावनी है। केडीए अधिकारियों को अवगत कराया है।।
- प्रेम सहाय, समाजसेवी

पुलिया की सुरक्षा दीवारें जर्जर हो रही है। जिनका प्लास्टर हाथ लगाने से ही गिर रहा है। दीवार के पास ही गड्ढ़ा हो रहा है।  मरम्मत की आवश्यकता  है।
- इकरामुद्दीन खान, बोरखेड़ा निवासी

आरओबी की स्लीप लेन पर जब से आरपार गड्ढ़ा  दिखाई दिया है तब से लोगों में अप्रिय घटना का डर बना हुआ है। स्कूल से आते-जाते बच्चे कभी-कभी गुजरती ट्रेन को देखने के लिए पुलिया पर रुक जाते हैं। ऐेस मे जर्जर हालत से खतरा बना रहता है।
- निखिल सोनी, व्यापारी देवली अरब समिति

मामला बहुत ही गंभीर है। पिछले छह महीनों से यह स्थिति हो रही है। इस बारे में केडीए अधिकारियों को भी अवगत कराया था लेकिन किसी ने भी ध्यान नहीं दिया। रेलवे के अधिकारियों को भी शिकायत की है। लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर इसकी तुरंत मरम्मत करवाई जानी चाहिए।
- बब्लू कसाना,वार्ड पार्षद

असर खबर का - पीडब्ल्यूडी ने सही करवाया सड़क मार्ग का गड्ढा
बूढ़ादीत। दैनिक नवज्योति में खबर प्रकाशित होने के बाद सार्वजनिक निर्माण विभाग ने हरकत में आते हुए बनेठिया-बूढादीत सड़क मार्ग पर हो गहरे गड्ढे को भरवाकर ठीक करवाया। गौरतलब है कि बनेठिया-बूढादीत सड़क मार्ग पर गहरा गड्ढा हो जाने से लगातार राहगीरों को परेशान होना पड़ रहा था। जिससे भारी वाहन चालकों को हादसे का डर सताने लगा था। आमजन की इस समस्या को लेकर दैनिक नवज्योति ने बूढादीत बनेठिया सड़क मार्ग पर गहरा गड्ढा बना परेशानी को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिस पर सार्वजनिक निर्माण विभाग सुल्तानपुर ने संज्ञान लेते हुए सड़क मार्ग के गड्डे को मिट्टी एंव गिट्टी भरवाकर राहत प्रदान की।

ग्रामीणों, राहगीरों ने दैनिक नवज्योति और सार्वजनिक निर्माण विभाग का आभार जताया।

असर खबर का - गहरे गड्ढों में मिट्टी कंकर डालने से मिली राहत
कवाई। कस्बे के मुख्य चौराहे पर बने गहरे और बड़े गड्ढे ने लंबे समय से आमजन की जान जोखिम में डाल रखी थी। यह सिर्फ  एक सड़क की तकनीकी खराबी नहीं, बल्कि प्रशासनिक अनदेखी और लापरवाही का प्रतीक बन चुका था। चौराहे से गुजरने वाला नेशनल हाईवे-90 दिन-रात भारी ट्रैफिक का दबाव झेलता है। बावजूद इसके, महीनों से यह गड्ढा जस का तस पड़ा रहा। दैनिक नवज्योति ने इस गंभीर समस्या को प्रमुखता से 4 जुलाई को प्रकाशित किया तो 4 जुलाई को ही संबंधित विभाग हरकत में आया और सुबह करीबन 10 बजे आनन-फानन में गड्ढे में मिट्टी और कंकर डालकर अस्थायी मरम्मत कर दी गई लेकिन यह सिर्फ  एक तुरंत प्रतिक्रिया रही। स्थायी समाधान अभी भी नहीं हुआ। जिससे आने वाले दिनों में फिर से दुर्घटनाओं की संभावना बन जाएगी।

फिलहाल राहत, लेकिन समाधान अधूरा
हालांकि इस अस्थायी मरम्मत से वाहन चालकों को कुछ दिनों के लिए राहत जरूर मिलेगी । ट्रैफिक अब पहले की तुलना में कुछ हद तक सुचारू रूप से चलने लगा है और हादसों की आशंका भी फिलहाल कम हो गई है, लेकिन यह राहत सिर्फ अस्थायी है। मिट्टी और कंकर से भरे गड्ढे ज्यादा दिन नहीं टिकते, खासकर जब वहां से रोजाना हजारों भारी वाहन गुजरते हों। ऐसे में आने वाले दिनों में यह जगह फिर से खतरा बन सकती है।

पक्की और टिकाऊ मरम्मत की मांग
स्थानीय लोगों का कहना है कि राहत मिली है, लेकिन भरोसा नहीं। जब तक पक्की और टिकाऊ मरम्मत नहीं होती, तब तक हर गुजरता वाहन एक जोखिम से कम नहीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह चौराहा कस्बे की सबसे व्यस्त जगहों में से एक है, जहां से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। ऐसी स्थिति में केवल मिट्टी-कंकर डालना किसी समाधान की तरह नहीं देखा जा सकता है। जनता ने अब स्थायी समाधान की मांग कि है और प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द इन खड्डों की पक्की मरम्मत कराई जाए ताकि कोई अनहोनी न हो।

दुकानदारों एवं स्थानीय लोगों ने जताया नवज्योति का आभार
मुख्य चौराहे पर बने गड्ढे की समस्या को लंबे समय से झेल रहे दुकानदारों और आम नागरिकों ने दैनिक नवज्योति का आभार जताया है। उनका कहना है कि इस मुद्दे को जब तक किसी ने गंभीरता से नहीं उठाया, तब तक प्रशासन मौन बना रहा। जैसे ही दैनिक नवज्योति ने समस्या और जनता की परेशानी को प्रमुखता से उजागर किया तब ही संबंधित विभाग हरकत में आया और मरम्मत कार्य शुरू किया गया। स्थानीय दुकानदारों ने कहा हमने कई बार शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। नवज्योति में खबर प्रकाशित हुई, तभी जाकर कुछ हलचल हुई।

गुराडिया खुर्द सड़क ग्रामीणों के लिए बनी सिरदर्द
करावन। करावन बिस्तुनिया ग्राम पंचायत की गुराडिया खुर्द से मध्यप्रदेश को जोड़ने वाली सड़क की जर्जर हालत यहां से निकलने वाले राहगीरों और क्षेत्र के छोटे छोटे व्यापारियों के लिए सिर दर्द बनी हुई है। पगारिया से निकलने वाली सड़क गुराडिया खुर्द, चांदखेड़ी से निकलर एमपी को जोड़ने वाली सड़क जगह जगह पर बड़े बड़े गड्ढे हो चुके है। गड्ढों में पानी भरने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। सड़क की इस स्थिति से ग्रामीण एवं राहगीर काफी परेशान है। मजबूरी में जनता इस बदहाल सड़क पर जान जोखिम में डाल कर यात्रा करने पर मजबूर है। इस क्षेत्र को मध्यप्रदेश से जोड़ने वाला ये मुख्य मार्ग है, साथ ही क्षेत्र के व्यापारी भी मध्यप्रदेश से इसी मार्ग पर अपना व्यापार करते है। जनप्रतिनिधियों को जनता की इस परेशानी का हल निकालने की ओर अग्रसर होना चाहिए।

ये सड़क मार्ग मध्यप्रदेश को जोड़ने का मुख्य मार्ग है, वर्तमान में इसकी स्थिति बहुत ही खराब है, इसका जल्दी ही कार्य होना चाहिए।
- रोड़ सिंह परमार, ब्लॉक अध्यक्ष, कांग्रेस  भवानीमंडी

मैंने इस सड़क के लिए और बिस्तुनिया से एम. पी. को जोड़ने वाली सड़क के दोनों के लिए लिखित में दिया हुआ है।
- मदनसिंह सरपंच, ग्राम- बिस्तुनिया

ये सड़क प्रस्तावित हो चुकी है, बरसात बाद इसका कार्य शुरू किया जाएगा।
- दिव्यांश गौतम, जेईएन

चम्बल पुलिया को बारिश दे गई गड्ढ़ों के जख्म, बरसात में पानी भरने पर हादसों का खतरा अधिक
कोटा। मानसून की शुरुआत से ही शहर में हो रही लगातार बरसात से जहां सड़कों की हालत खराब हो रही है। वहीं चम्बल की दोनों बड़ी पुुलियाओं पर भी बड़े-बड़े गड्ढ़े हो गए हैं। साथ ही एक पुलिया तो आधी से अधिक उखड़ी हुई है। जिससे बरसात में उन गड्ढ़ों में पानी भरने पर हादसों का खतरा बना हुआ है। नयापुरा से नदी पार और बूंदी व जयपुर आने-जाने के लिए चम्बल नदी पर दो बड़ी पुलियाएं बनाई गई है। एक नयापुरा से बूंदी रोड पर जाने के लिए और दूसरी उधर से नयापुरा की तरफ आने के  लिए। हालांकि पुरानी बड़ी पुलिया सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीन है और बूंदी रोड से नयापुरा आने वाली नई पुलिया कोटा विकास प्राधिकरण के अधीन। हालत यह है कि शहर में लगातार हो रही बरसात से जहां सड़कों पर गड्ढ़े हो रहे है। वहीं चम्बल की दोनों बड़ी पुलियाओं की हालत भी खराब हो गई है।

बरसात में पानी भरने पर हादसों का खतरा अधिक
वाहन चालकों का कहना है कि हाइवे होने से पुलिया की सड़क सही होनी चाहिए। लेकिन जिस तरह से पुलिया का डामर उखड़ा हुआ है और गिट्टी फेली हुई है। उससे वाहनों के स्लिप होने का खतरा बना हुआ है। वहीं बरसात में इन गड्ढ़ों में पानी भरने पर गड्ढ़े नजर नहीं आने से अचानक व तेजी से आने वाले वाहनों के उनमें उछलने पर हादसों का खतरा अधिक बना हुआ है।

आधी से अधिक उखड़ी पुलिया
बूंदी रोड से नयापुरा की तरफ आने वाली पुलिया  पर डामर हो रहा है। लेकिन हालत यह है कि पुलिया का आधा हिस्सा बीच में एक तरफ से पूरा उखड़ा हुआ है। जिससे पुलिया से वाहनों के निकलने की बहुत कम जगह बची है। ऐसे में वहां से तेजी से गुजरते वाहन का संतुलन बिगड़ने का खतरा बना हुआ है।

एक पुलिया सीसी, फिर भी गड्ढ़े
नयापुरा से बूंदी रोड पर जाने वाली पुरानी पुलिया पर अधिकतर सीसी हो रहा है। लेकिन पुलिया चढ़ने से लेकर बीच-बीच में इतने बड़े गड्ढ़े हो रहे हैं कि यहां से वाहनों को निकलते समय उनसे बचने में इतनी मशक्कत करने पड़ रही है कि पीछे से आने वाले वाहनों से दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ है। पुुलिया के आखरी हिस्से पर भी गड्ढ़े हो रहे है। कोटा-बूंदी रोड हाइवे होने से इस पुलिया से बड़े व भारी वाहन भी दिन व रात में निकलते हैं। जिससे यहां हादसों का खतरा बना हुआ है।

गत वर्ष किया था पेचवर्क
नयापुरा चौराहा व्यापार संघ के अध्यक्ष डॉ. डी.के. शर्मा का कहना है कि पुलिया पर पिछले साल भी काफी गड्ढ़े हो गए थे। केडीए की ओर से उस समय पेचवर्क कर गड्ढ़े भरे गए थे। लेकिन इस बार अभी तो बरसात शुरु ही हुई है। दो से तीन माह बरसात होगी। पुलिया के गड्ढ़े हादसों का कारण बन रहे हैं। रात का अंधेरा व बरसात में गड्ढ़ों में भरा पानी कई लोगों की जान भी ले सकता है। व्यापारी महेश आहूजा ने बताया कि गत वर्ष भी इसी पुलिया पर गड्ढ़े में बाइक गिरने पर पीछे से आ रहा ट्रक बाइक सवार महिला पर चढ़ गया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी। यदि समय रहते पुलिया को सही नहं किया गया तो फिर से बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है।

दोनों पुलियाओं पर मवेशियों का जमघट
बालिता निवासी महेश नागर का कहना है कि एक तरफ तो दोनों बड़ी पुलियाओं पर गड्ढ़े हो रहे हैं। बरसात में इन गड्ढ़ों में पानी भरने पर हादसों का खतरा तो है ही। साथ ही दोनों पुलियाओं पर दिन के समय ही नहीं रात  में भी मवेशियों का जमघट लगा रहता है। ऐसे में वाहन चालक गड्ढ़ों से वाहन बचाकर निकाले तो मवेशियों से टकराकर दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।

बैराज से पानी छोड़ने पर छोटी पुलिया रहती है बंद
कुन्हाड़ी निवासी नवल हाड़ा का कहना हैै कि बरसात अधिक होने या बैराज से पानी छोड़ने पर रियासतकालीन छोटी पुुलिया पर पानी आने से उसे बंद कर दिया जाता है। ऐसे में बड़ी पुलिया ही आवागमन का माध्यम रहती है। ऐसे  में यदि उस पर ही गड्ढ़े होंगे तो हादसों का खतरा तो रहेगा ही। केडीए अधिकािरयों को चाहिए कि जब बरसात कम हो या बंद हो तो बड़े गड्ढ़ों को सही करवाना चाहिए।

बरसात कम होने पर करवाएंगे पेचवर्क
केडीए अधिकारियों का कहना है कि डामर होने से बरसात में पानी भरने पर वह हर बार उखड़ जाता है। समय-समय पर उनकी मरम्मत करवाई जाती है। इस बार भी बरसात थमने पर पेचवर्क करवा दिया जाएगा। इसकी प्रक्रिया की जा रही है। शीघ्र ही यह काम कर दिया जाएगा।

असर खबर का - कुंडला रोड पर हो रहे बड़े गड्ढे की मरम्मत का कार्य शुरू
चौमहला। कस्बे के व्यस्तम कुंडला रोड पर हो रहे बड़े गड्ढे की मरम्मत का कार्य आरएसआरडीसी द्वारा मंगलवार को शुरू कर दिया गया है। कार्य पूर्ण होने के बाद वाहन चालकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।  जानकारी के अनुसार काफी लंबे समय से सड़क पर गड्ढा होने पर दैनिक नवज्योति ने हादसे की आशंका सड़क पर बना गड्ढा जान लेवा शीर्षक के साथ सोमवार को प्रमुखता के साथ समाचार प्रकाशित किया था। चौमहला कुंडला मार्ग पर पशु चिकित्सालय के सामने मुख्य सड़क पर क्रास कर बनी नाली उसके ऊपर बनी जाली काफी क्षतिग्रस्त हो गई तथा इसके आसपास की गई सीसी के सरिये बाहर निकल रहे थे। जिससे हमेशा दुर्घटना होने का भय बना रहता था,आएदिन लोग गिर कर घायल भी हो रहे थे। लोगों ने गड्ढे पर बोर्ड लगाकर सचेत किया जा रहा था।

विभाग ने दिया था आश्वासन
दैनिक नवज्योति ने इस समस्या को लेकर आरएसआरडीसी के अधिकारियों से बात कर लोगों को हो रही परेशानी के बारे में अवगत कराया। उन्होंने समस्या के हल का आश्वासन दिया था। मंगलवार सुबह से इस जगह मरम्मत का कार्य शुरू हो गया। विभाग द्वारा क्रास कर बनी नाली पर हैवी लोहे की जालियां लगाकर सीमेंट कंक्रीट से मजबूत बनाया जा रहा है।

हादसे की आशंका : सड़क पर गड्ढा बना जानलेवा
चौमहला। चौमहला कस्बे के कुंडला रोड पर पशु चिकित्सालय के सामने सड़क क्रॉस कर नाली में हुआ बड़ा गड्ढा लंबे समय से दुर्घटनाओं का सबब बना हुआ है, लेकिन जिम्मेदारों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। वह शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं। नाली के ऊपर बनी सीसी  उखड़ने से निकले सरिए और गड्ढा इतने घातक है कि इससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।लोगों ने इस जगह चेतावनी का बोर्ड भी लगा दिया। कुछ माह पूर्व भी इसकी मरम्मत की थी लेकिन उसकी गुणवत्ता इतनी हल्की थी कि ये फिर से उखड़ गया। यह एक व्यस्तम मार्ग है जो चौमहला कस्बे को दर्जनों गांवों को जोड़ती है जिस पर ग्रामीणों व रहवासियों का आवागमन लगा रहता है। कई बार दुपहिया वाहन व वाहन चालक सवारी इसका शिकार हो गए है। खासकर रात्रि में आने वाले यात्री वाहन के लिए भारी मुसीबत बना हुआ है। रहवासियों का कहना है कि उनके द्वारा कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासन को अवगत करवा दिया गया है लेकिन इस और किसी का ध्यान नहीं है। सब एक दूसरे के ऊपर टालते हुए नजर आते है। यह सड़क आरएसआरडीसी के अंतर्गत आती है। स्थानीय लोगों ने वाहन चालकों को अवगत कराने के चेतावानी बोर्ड भी लगा दिया जिससे वाहन चालक सतर्क हो सके।

चौमहला के कुंडला रोड पर हो रहे गड्ढे को सोमवार को ठीक करवा दिया जाएगा,झालावाड़ में इसकी जाली बन चुकी है।
- ललित मेघवाल, आरएसआरडीसी, परियोजना निर्देशक  झालावाड़

चौमहला कस्बे के व्यस्ततम कुंडला मैन रोड के बीचों बीच बड़ा गड्ढा होने से रात के समय में आने वाले राहगीरों और वाहन चालक के साथ बड़ी दुर्घटना हो सकती है । संबंधित विभाग को ध्यान देना चाहिए।
- पवन पिछोलिया, अध्यक्ष खाद्य किराना व्यापार संघ चौमहला

पशु चिकित्सालय के सामने काफी लंबे समय से सड़क पर काफी गहरा गड्ढा हो रहा है आए दिन यहां दुर्घटनाएं हो रही है प्रशासन को अवगत कराने के बाद भी समाधान नहीं हुआ।
-  रामनिवास पोरवाल, संरक्षक आॅटो मोबाइल व्यापार संघ चौमहला

कुंडला रोड पर हो रहे गड्ढे से आम नागरिकों को परेशानी हो रही है,पूर्व में भी मरम्मत का कार्य हुआ था जो दो तीन माह में ही टूट गया,कार्य अच्छे ढंग से सुदृढ किया जाए।
- शंकर लाल शर्मा, सेवानिवृत ब्लॉक शिक्षा अधिकारी

कुंडला रोड पर पशु चिकित्सालय के सामने हो रहा गड्ढा दुर्घटनाओं को निमंत्रण दे रहा है यदि समय रहते मरम्मत कार्य नहीं हुआ तो कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
- अंकित जैन स्थानीय निवासी

असर खबर का - नयापुरा चौराहे का गड्ढ़ा भरा, सब्जीमंडी रोड उधड़ा, निगम का ध्यान नहीं, सफाई करवाई
कोटा। नयापुरा मुख्य मार्ग पर महीनों से हो रहे गड्ढ़े को केडीए ने दैनिक नवज्योति में खबर प्रकाशित होने के अगले दिन ही भरवा दिया। साथ ही डामर सड़क पर फैल रही कंक्रीट को सफाई करवाकर हटवा दिया। इससे वाहन चालकों का आवागमन सुगम हो गया। जबकि, चौराहे से प्रतिदिन हजारों वाहनों का आवागमन रहता है। स्थानीय व्यापारियों व जनप्रतिनिधियों ने कोटा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से कई बार क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। लोगों की शिकायत पर दैनिक नवज्योति मौके पर पहुंची तो मुख्य चौराहे पर करीब पांच से छह फीट चौड़ा गड्ढ़ा व आसपास फैली कंक्रीट वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का सबब बनी हुई थी। ऐसे में नवज्योति ने 8 फरवरी को सड़कें भी आम और खास...शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया। इसके बाद कोटा विकास  प्राधिकरण-केडीए हरकत में आया और खबर छपने के अगले ही दिन गड्ढ़ा भरवाकर सड़क की सफाई करवाई।

हादसे का सबब बन रहा था गड्ढ़ा और कंक्रीट
नयापुरा मुख्य मार्ग शहर का सबसे व्यस्तम मार्ग है। यहां से प्रतिदिन हजारों लोगों का गुजरना होता है। मुख्य चौराहे पर गड्ढे के कारण सड़क पर कंक्रीट फैलने से दुघर्टना का खतरा बना रहता था। स्थानीय व्यापारियों व क्षेत्रवासियों ने केडीए में कई बार शिकायत भी की लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। लोगों ने बताया कि गड्ढ़े के कारण कई बाइक सवार फिसलने से चोटिल हो चुके हैं। अधिकारियों को समस्याओं से  अवगत कराने के बावजूद ध्यान नहीं दिया जाता।

सब्जीमंडी रोड उधड़ा, निगम का ध्यान नहीं
नगर निगम कोटा उत्तर के अधिकार क्षेत्र में स्थित  सब्जीमंडी रोड पूरी तरह से उधड़ा पड़ा है। जिसकी मरम्मत पर निगम प्रशासन का ध्यान नहीं है। जगह-जगह गहरे गड्ढ़े हो रहे हैं। जिसके कारण आए दिन  जाम की समस्या बनी रहती है। जबकि, सब्जीमंडी क्षेत्र में स्थित इंद्रा मार्केट, शास्त्री मार्केट सहित इलेक्ट्रोनिक बाजार है। ऐसे में यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ रहती है। व्यापारियों व जनप्रतिनिधियों ने निगम अधिकारियों को सड़क मरम्मत करवाए जाने की मांग की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। व्यापारियों का कहना था कि कई वार्डों के पार्षद इसी इलाके से हैं, इसके बावजूद सड़कें बदहाल हैं। निगम में हर जगह शिकायत की फिर भी कोई ध्यान नहीं दे रहा। राहगीर, वाहन चालक व ग्राहक क्षतिग्रस्त सड़कों के कारण परेशान हो रहे हैं।

असर खबर का - कुंडला और बिलावली क्षतिग्रस्त सड़क पर मरहम
चौमहला। चौमहला कस्बे के कुंडला रोड और विलवली रोड पर हो रहे गड्डे का मरम्मत का कार्य बुधवार को शुरू कर दिया गया। नवज्योति टीम ने 19 सितंबर के अंक में इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। नवज्योति टीम ने 19 सितंबर को चौमहला कस्बे के कुंडला रोड तथा विलावली रोड पर हो रहे गड्डे को लेकर बाबूजी धीरे चलना सड़क पर जरा संभलना शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। समाचार प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया ,बुधवार सुबह सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा चौमहला से विलावली रोड पर हो रहे गद्दों पर मोरम डाल कर ठीक किया गया। वही राजस्थान राज्य सड़क विकास एवं निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा चौमहला कुंडला मार्ग पर चौमहला कस्बे में ग्राम सेवा सहकारी समिति के सामने सड़क क्रास कर बन रही क्षतिग्रस्त नाली के गड्डे की मरम्मत  का कार्य शुरू किया गया,पशु चिकित्सालय के सामने हो रहे गड्डे को भी ठीक किया जाएगा। डग से चौमहला व मध्य प्रदेश सीमा तक सी सी सड़क आरएसआरडीसी द्वारा बनाई गई थी। कस्बे की मुख्य सड़क पर हो रहे गद्दों से लोगो को परेशानी हो रही थी, ग्राम सेवा सहकारी समिति के सामने मुख्य सड़क पर नाली के गड्डे पर पुलिस बेरीकेट रखने से यातायात प्रभावित हो रहा था यहा बार बार जाम की स्थिति बन रही थी, कस्बे में भारी वाहन इसी मार्ग से प्रवेश करते है, मरम्मत का कार्य होने से लोगो को राहत मिलेगी।

काफी समय से सड़क पर गड्डे हो रहे थे कई बार प्रशासन को अवगत कराया लेकिन समाधान नही हुआ दैनिक नवज्योति में खबर प्रकाशित होने के बाद गड्डे ठीक किए गए नवज्योति का बहुत बहुत आभार।
- कन्हैया लाल विश्वकर्मा, होटल संचालक

विलावली रोड सहित कुंडला रोड पर गड्डे भरे गए जिससे लोगो को सुविधा होगी।
- संजय राठौर, ग्रेन व्यवसाई

गड्ढे़ से बचने के लिए साइड काटी, कार ने टक्कर मारी, मौत
जयपुर। गड्ढे़ से बचने के लिए बाइक को साइड काटने पर पीछे से आ रही तेज गति  कार ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे युवक की मौत हो गई। एक्सीडेंट थाना पुलिस (पूर्व) ने बताया कि अजय कुमार शर्मा (29) निवासी रामगढ़ मोड़ आमेर अपने भांजे रोशन (22) के साथ बाइक से गांधीनगर से घर जा रहे थे। झालाना डूंगरी के पास रात करीब सवा दस बजे अरण्य भवन चौराहा से करीब 100 मीटर आगे बीच रोड पर बरसात के कारण बने गड्ढे़ से बचने के लिए जैसे ही बाइक की साइड काटी तभी टीपी नगर से आ रही कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कार का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और मामा-भांजे दूर जाकर गिरे।

सूचना पर पुलिस ने उन्हें अस्पताल ले गई, जहां पर डॉक्टरों ने अजय कुमार शर्मा को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि भांजे रोशन को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने सुबह शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने मौके पर खड़ी मिली कार को जब्त कर लिया है। पुलिस का कहना है कि बरसात के कारण बीच रोड पर हुए बड़े गड्ढे़ से बचने के कारण एक्सीडेंट हुआ है।