asphalt road - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

असर खबर का : छावनी में शुरु हुआ सीसी सड़क का निर्माण कार्य, हादसों व जाम से जल्द मिलेगी राहत
कोटा। छावनी मेन रोड पर सीसी सड़क बनाने का काम संवेदक द्वारा मंगलवार को शुरु कर दिया है। जिससे जल्दी ही सड़क का काम पूरा होने पर यहां से गुजरने वाले वाहनों को न तो जाम का सामना करना पड़ेगा और न ही हादसों का खतरा रहेगा। कोटा विकास प्राधिकरण द्वारा संवेदक के माध्यम से छावनी मेन रोड स्थित डॉ. राम कुमार सर्किल पर सीसी सड़क का निर्माण कार्य शुरु कराया गया है। संवेदक द्वारा यहां सीसी सड़क बनाने के लिए पहले से बनी डामर की सड़क को कई दिन से खोदकर छोड़ा हुआ था। जिससे वहां सड़क उबड़ खाबड़ होने के साथ ही सीवरेज के चैम्बर भी बाहर की तरफ अधिक ऊपर निकल गए थे। जिससे वहां से गुजरने वाले वाहन दिन में हादसों का शिकार हो रहे हैं। साथ ही मेन रोड होने से यहां चारों तरफ से वाहनों के आने के कारण दिनभर में कई बार जाम की स्थिति बन रही थी।

दैनिक नवज्योति ने उठाया था मामला
छावनी में कई दिन से खुदी सड़क से स्थानीय निवासियों व राहगीरों और व्यापारियों को रही परेशानी को देखते हुए इस मामले को दैनिक नवज्योति ने उठाया था। समाचार पत्र में 5 मई के अंक में पेज 4 पर' सीसी के लिए खोदी सड़क, जाम व हादसों का खतरा ,शीर्षक से प्रकाशित किया था। जिसमें स्थानीय लोगों के साथ ही वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों की पीड़ा को उजागर किया गया था।समाचार प्रकाशित होते ही केडीए अधिकारी व संवेदक हरकत में आए और मंगलवार को सुबह ही सीसी सड़क बनाने का काम शुरु कर दिया। केडीए अधिकारियों का कहना है कि सड़क का काम शुरु कर दिया है। मेन रोड होने से इस सड़क को सूखने में कई दिन का समय लगने से रास्ते को कुछ समय के लिए बंद करना पड़ सकता है। जल्दी ही सड़क का काम पूरा हो जाएगा। जिससे लोगों को राहत मिलेगी।

असर खबर का - पॉलीटेक्निक कॉलेज से एयरपोर्ट लिंक रोड का मामला: छह माह बाद बनी डामर सड़क, सरपट दौड़ रहे वाहन
कोटा। डीसीएम रोड स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज से एयरपोर्ट की ओर गुजर रहा लिंक रोड अब चकाचक हो गया है। केडीए द्वारा यहां डामर की नई सड़क बना दी गई है। जिससे वाहन चालकों को न केवल जानलेवा गड्ढ़ों से निजात मिली बल्कि धूल के उड़ते गुबार से ही मुक्ति मिली।  बता दें, दैनिक नवज्योति ने लगातार इस मामले को लेकर प्रमुखता से समाचार प्रकाशित कर वाहन चालकों की परेशानियों से केडीए व प्रशासन को अवगत कराया था। इसके बाद केडीए ने नए सिरे से सड़क का निर्माण करवाया।

डेढ़ किमी बनी नई डामर सड़क
यह लिंक रोड करीब डेढ़ किमी लंबा है, जो पहले जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो रहा था। आवागमन के दौरान गहरे  गड्ढ़ों के कारण वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे थे। वहीं, वाहनों का मेंटिनेंस भी बढ़ रहा था। जबकि, इस रोड से प्रतिदिन हजारों वाहन चालकों का आवागमन रहता है। रात के समय यहां से गुजरना जोखिमभरा रहता था।  केडीए द्वारा नई सड़क बनाए जाने से वाहन चालकों को आवागमन में राहत मिली है।

डिवाइडर बना लेकिन रोड लाइटें अब तक नहीं लगी
लिंक रोड के आधे हिस्से पर रोड लाइटें लगी हुई और आधा हिस्सा अंधेरे में डूबा रहता है। जिसकी वजह से रात के समय यहां से गुजरने के दौरान वाहन चालक खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं। पॉलिटेक्निक कॉलेज से अपना घर आश्रम तक डिवाइडर पर लाइटें लगी होने से सड़क पर रोशनी रहती है लेकिन आश्रम से एयरपोर्ट तक नए बने डिवाइडर पर विद्युत पोल नहीं लगे होने से अंधेरा पसरा रहता है। ऐसे में बाइक सवारों को लूटपाट व अनहोनी का डर सताता है। नाम न छापने की शर्त पर केडीए अधिकारी ने बताया कि जल्द ही सड़क के आधे हिस्से पर भी रोड लाइटेंं लगवाई जाएगी। डिवाइडर बन चुके हैं, विद्युत पोल लगाने का काम जारी है।

कजुर्ना पुलिया जर्जर, समाधान नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश
नमाना। नमाना क्षेत्र में कजुर्ना नदी पर बनी पुलिया पूरी तरह जर्जर हालत में पहुंच चुकी है। जगह-जगह बड़े गड्ढे दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं। राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना जान जोखिम में डालकर गुजरना पड़ रहा है। कई लोग गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं।  ग्रामीणों का कहना है कि बरसात समाप्त होने के बाद भी प्रशासन ने पुलिया की मरम्मत की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। गरडदा-नमाना-सिलोर-बूंदी मार्ग पर भी जगह-जगह सड़क उखड़ी पड़ी है। डामर और गिट्टी गायब हो जाने से वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं और बबूल के पेड़ रास्ते में बाधा बने हुए हैं। कई बार ग्रामीणों ने विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया लेकिन किसी प्रकार का कोई समाधान नहीं हो पाया।

29बी स्टेट हाइवे का निर्माण कार्य हमें टेंडर के माध्यम से मिल चुका है। नवंबर में नया कार्य शुरू होगा। फिलहाल पुलिया और गड्ढों की मरम्मत एक-दो दिन में पैचवर्किंग से करवा दी जाएगी।
- नेमाराम बंजारा 29बी स्टेट हाईवे प्रोजेक्ट मैनेजर, कोटा

हमने प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देशित कर दिया है। दो-चार दिन में पुलिया और सड़क के बड़े गड्ढे रिपेयर हो जाएंगे। नवंबर से नए रोड का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा।
- मुकेश गोचर, अधीक्षण अभियंता, पीडब्ल्यूडी कोटा

यह पुलिया पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। लोग रोजाना गिरकर चोटिल हो रहे हैं। जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू होना चाहिए और मरम्मत तत्काल की जानी चाहिए।
- धनराज सुमन, ग्रामीण, सिलोर

उतावली जाने वाली सड़क पहली बारिश में धराशायी, ग्रामीणों में आक्रोश
छीपाबड़ौद। छीपाबड़ौद कस्बे से उतावली जाने वाली डामर सड़क महज छह महीने पहले ही बनाई गई थी। लाखों रुपये की लागत से बनी इस सड़क को लेकर ग्रामीणों ने बड़ी उम्मीदें लगाई थीं कि अब उन्हें आवागमन में राहत मिलेगी। लेकिन पहली ही बरसात ने हकीकत उजागर कर दी। सड़क जगह-जगह से उखड़ गई, गहरे गड्ढे बन गए और कई हिस्सों पर तो डामर पूरी तरह बह गया। यह नजारा देखकर ग्रामीणों में गुस्सा फूट पड़ा और भ्रष्टाचार का मुद्दा खुलकर सामने आ गया।

घटिया सामग्री और ठेकेदार की मनमानी का आरोप
ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण के दौरान घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया और ठेकेदार ने मनमानी करते हुए काम पूरा किया। ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क उनके लिए जानलेवा साबित हो रही है क्योंकि जगह-जगह बने गड्ढों से आए दिन हादसे का खतरा बना रहता है।

जनता का पैसा भ्रष्टाचार की भेंट
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनवाने में जनता का पैसा लगा है और उसका हिसाब सरकार व प्रशासन को देना होगा। उन्होंने शासन-प्रशासन से मांग की कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और भ्रष्टाचार को उजागर कर ठेकेदार से जवाब-तलब किया जाए।

आंदोलन की चेतावनी
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन करेंगे और मामला उच्चाधिकारियों तक ले जाएंगे। उनका कहना है कि सड़क पहली बरसात भी नहीं झेल पाई, इससे साफ है कि निर्माण में खुला भ्रष्टाचार हुआ है और जब तक दोषियों को सजा नहीं मिलती, तब तक वे चुप नहीं बैठेंगे। इस मुद्दे ने कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर कब तक जनता की गाढ़ी कमाई से वसूला गया टैक्स भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ता रहेगा और अधिकारी लापरवाही का खेल जारी रखेंगे।

ठेकेदार ने घटिया सामग्री डालकर सड़क बनाई। लाखों रुपये खर्च हुए लेकिन सड़क का हाल पहली बरसात में ही बिगड़ गया।
-  पुरुषोत्तम कुशवाह, ग्रामीण

गड्ढों से हादसों का खतरा बना है। अधिकारी ठेकेदार पर मेहरबान हैं, तभी घटिया काम पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही।
- नवल सिंह, ग्रामीण

अगर जिम्मेदारों पर तुरंत कार्रवाई नहीं हुई तो हम आंदोलन करेंगे और मामला उच्चाधिकारियों तक ले जाएंगे।
-  बृजमोहन, ग्रामीण

सड़क पर आई समस्याओं की जानकारी विभाग को है। संबंधित फर्म को पूर्व में ही सूचित कर दिया गया है। बारिश उपरांत सड़क की मरम्मत करवा दी जाएगी।
- नरेंद्र चौधरी, अधिशाषी अभियंता, पीडब्ल्यूडी विभाग

कोटा उत्तर वार्ड 60 - सड़कों से डामर नदारद, सीवरेज का कार्य अधूरा छोड़ा
कोटा। शहर के कोटा उत्तर नगर निगम वार्ड 60 में दो माह पहले बनी सड़क का डामर बारिश में बह गया। वहीं सीवरेज का कार्य अधूरा होने से वार्डवासी परेशानी झेल रहे हैं। वार्डवासियों का कहना कि जब तक सीवरेज का कार्य पूरा नहीं हो जाता तब तक सड़क भी नहीं बन पाएगी। सड़क पर निकली कंक्रीट से राहगीरों के चोटिल होने का डर बना रहता है। लोगों का कहना कि शहर तब तक स्मार्ट नहीं बन सकता जब तक वार्डों की दशा नहीं सुधर जाती। शहर के वार्डों के हाल नवज्योति दिखा रहा है। इसी के चलते नवज्योति टीम मंगलवार को कोटा उत्तर के वार्ड 60 में पहुंची। जहां सीवरेज पाइपलाइन कार्य ने कॉलोनियों की सड़कों की सूरत बिगाड़ रख है। जगह-जगह  खुदी सड़कें अब बारिश में जानलेवा बन गई। वहीं रोजाना नालियों की सफाई नहीं होने से दुर्गंध से लोगों का जीना मुहाल हो रहा है। मुख्य सड़कों पर आवारा मवेशियों व श्वानों का जमावड़ा बना रहता है।

वार्ड का एरिया
वार्ड में डीआरएम ऑफिस, जनकपुरी, जे.एन. मार्शल, रवि विहार, आदर्श कॉलोनी, रेल्वे सोसायटी, सेन्ट पोल्स स्कूल, मदर टैरेसा, माला फाटक कच्ची बस्ती का एरिया शामिल है।

सीवरेज का अधूरा कार्य
कॉलोनियों में सीवरेज के चलते सड़कें खुदी हुई है। वहीं दो माह पहले बनी सड़क का डामर भी बरसात में बह गया। गिट्टी व कंक्रीट सड़क फैलने से चोटिल होने का डर लगा रहता है।
- चंद्रप्रकाश, वार्डवासी

सड़कों पर गड्ढेÞ, हो रहे हादसे
क्षेत्र के रेलवे डीआरएम, इंद्र कॉलोनी सहित कई कॉलोनियों में सीवरेज लाइन डालने के लिए सड़कों को खोदने से आवाजाही के लिए सड़कें क्षतिग्रस्त पड़ी है जिसके कारण कई राहगीर चोटिल हो चुके हैं। बरसात में पानी भरा होने से गड्ढेÞ भी दिखाई नहीं देते, जिससे हादसे होते हैं।
- मनोज जैन, वार्डवासी

सड़ रही नालियां, नहीं होती सफाई
नालियों की नियमित सफाई नहीं होती। बरसात में इलाके का कचरा बहकर नालियों में जमा हो गया। गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर फैला रहता है, जिसमें मच्छर पनप रहे हैं। सफाईकर्मी नियमित रूप से नहीं आते। लंबे समय से नालियों की सफाई नहीं हुई। पार्षद से शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं होती।
- ब्रज कंवर चंदावत, वार्डवासी

वार्ड में सड़कें अच्छी बनी हुई है। जहां-जहां सीवरेज का कार्य चल रहा है वहां पर आवागमन थोड़ा बाधित हैं। सीवरेज का कार्य पूरा होने के बाद सही करवा देंगे। जनप्रतिनिधि के रूप में वार्डवासियों की समस्या को प्रशासन के सामने रखती हूं। कई बार अधिकारी भी अनसुना कर देते है।
- चेतना माथुर, पार्षद कांग्रेस, वार्ड 60

असर खबर का - नयापुरा चौराहे का गड्ढ़ा भरा, सब्जीमंडी रोड उधड़ा, निगम का ध्यान नहीं, सफाई करवाई
कोटा। नयापुरा मुख्य मार्ग पर महीनों से हो रहे गड्ढ़े को केडीए ने दैनिक नवज्योति में खबर प्रकाशित होने के अगले दिन ही भरवा दिया। साथ ही डामर सड़क पर फैल रही कंक्रीट को सफाई करवाकर हटवा दिया। इससे वाहन चालकों का आवागमन सुगम हो गया। जबकि, चौराहे से प्रतिदिन हजारों वाहनों का आवागमन रहता है। स्थानीय व्यापारियों व जनप्रतिनिधियों ने कोटा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से कई बार क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। लोगों की शिकायत पर दैनिक नवज्योति मौके पर पहुंची तो मुख्य चौराहे पर करीब पांच से छह फीट चौड़ा गड्ढ़ा व आसपास फैली कंक्रीट वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का सबब बनी हुई थी। ऐसे में नवज्योति ने 8 फरवरी को सड़कें भी आम और खास...शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया। इसके बाद कोटा विकास  प्राधिकरण-केडीए हरकत में आया और खबर छपने के अगले ही दिन गड्ढ़ा भरवाकर सड़क की सफाई करवाई।

हादसे का सबब बन रहा था गड्ढ़ा और कंक्रीट
नयापुरा मुख्य मार्ग शहर का सबसे व्यस्तम मार्ग है। यहां से प्रतिदिन हजारों लोगों का गुजरना होता है। मुख्य चौराहे पर गड्ढे के कारण सड़क पर कंक्रीट फैलने से दुघर्टना का खतरा बना रहता था। स्थानीय व्यापारियों व क्षेत्रवासियों ने केडीए में कई बार शिकायत भी की लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। लोगों ने बताया कि गड्ढ़े के कारण कई बाइक सवार फिसलने से चोटिल हो चुके हैं। अधिकारियों को समस्याओं से  अवगत कराने के बावजूद ध्यान नहीं दिया जाता।

सब्जीमंडी रोड उधड़ा, निगम का ध्यान नहीं
नगर निगम कोटा उत्तर के अधिकार क्षेत्र में स्थित  सब्जीमंडी रोड पूरी तरह से उधड़ा पड़ा है। जिसकी मरम्मत पर निगम प्रशासन का ध्यान नहीं है। जगह-जगह गहरे गड्ढ़े हो रहे हैं। जिसके कारण आए दिन  जाम की समस्या बनी रहती है। जबकि, सब्जीमंडी क्षेत्र में स्थित इंद्रा मार्केट, शास्त्री मार्केट सहित इलेक्ट्रोनिक बाजार है। ऐसे में यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ रहती है। व्यापारियों व जनप्रतिनिधियों ने निगम अधिकारियों को सड़क मरम्मत करवाए जाने की मांग की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। व्यापारियों का कहना था कि कई वार्डों के पार्षद इसी इलाके से हैं, इसके बावजूद सड़कें बदहाल हैं। निगम में हर जगह शिकायत की फिर भी कोई ध्यान नहीं दे रहा। राहगीर, वाहन चालक व ग्राहक क्षतिग्रस्त सड़कों के कारण परेशान हो रहे हैं।

असर खबर का - दुगारी-बांसी की मुख्य क्षतिग्रस्त सड़क को किया दुरुस्त
भण्डेड़ा। क्षेत्र के दुगारी-बांसी मुख्य मार्ग की हाल ही में बनी नवनिर्मित डामरीकृत सड़क पर एक जगह से जमीन में धंस रही क्षतिग्रस्त सड़क को संबंधित विभाग द्वारा दुरुस्त किया है। इस संबंध में दैनिक नवज्योति ने 18 अक्टूबर को नई सड़क पर गड्ढ़े रहे रहे जनता को जख्म...शीर्षक से प्रमुखता से जनता की समस्या को उठाकर संबंधित विभाग को अवगत करवाया गया था। इसके बाद सार्वजनिक निर्माण विभाग ने शनिवार को क्षतिग्रस्त जगह की सुध लेते हुए है। उसको ठीक करवाया गया है। अब यहां से गुजरने के दौरान राहगीरों को अचानक दिखाई देने पर वाहन असंतुलित नहीं होंगे। इस समस्या से निजात मिलेगी। अब जाकर आवाजाही के दौरान यह जगह जनता को सुगमता पहुंचाएगी। जानकारी के अनुसार दुगारी-बांसी मुख्य मार्ग पर हाल ही में नवनिर्मित डामरीकृत सड़क पर दुगारी शराब दुकान के पास दाएं से बाएं तक यह सड़क जमीन में धंसी हुई थी। जो यहां निकट आने पर ही अचानक से नजर आती थी। तब तक राहगीरों के वाहन असंतुलित हो जाते थे। एवं दोपहिया वाहन पर चालक के पीछे बैठी सवारी उछलकर चोटिल हो जाती थी। यह जगह आमजन को आवाजाही के दौरान दर्द दे रही थी। आए दिन राहगीर हादसे के शिकार हो रहे थे। इस जगह से गुजरने के दौरान भारी वाहन भी लहरा जाते थे। आवाजाही वाले राहगीरों को जागरूक करने के लिए आसपास के लोगों ने एक तरफ कंटीली टहनियां डाल रखी थी। पर रात्रि में लोगों को अंधेरें में आवाजाही के दौरान ज्यादा दिक्कतें होती थी।

खुशी जताई, नवज्योति की पहल रंग लाई
मुकुट बिहारी दाधीच, भंवरलाल गुर्जर, राजमल साहु, अभय कुमार बैरवा, देवलाल गुर्जर, कान्हा माली, कस्तूर बैरवा, सोनू सुमन, रक्षक जैन, रूद्रेश दाधीच, शैलेंद्र कुमार गौत्तम, अनामिका गौत्तम, अंतिमा कहार, अर्चना दाधीच आदि ग्रामीणों सहित राहगीरों का कहना है कि दुगारी-बांसी मुख्य मार्ग पर नवनिर्मित डामरीकृत सड़क एक जगह पर दाएं से बाएं तक यह सड़क जमीन में धंसी हुई थी। यहां से गुजरने के दौरान बहुत-से राहगीर बाइक से उछलकर गिर चुके थे। कुछ राहगीर चोटिल होकर जिला अस्पताल व कोटा तक पहुंचकर उपचार करवाया था। पीडब्ल्यूडी विभाग ने शनिवार को यह क्षतिग्रस्त जगह दुरुस्त करवाई है। मौके पर जनता द्वारा खुशी भी जताई गई है। दैनिक नवज्योति की मुहिम रंग लाई। क्षेत्रवासियों ने नवज्योति का आभार जताया।

पहली बारिश में उधड़ी सड़क, अब केवल गड्ढे
अटरू। अटरू के समीप ढींगपुर बालाजी धाम के लिए लक्ष्मीपुरा से ढींगपुर तक डामर रोड़ बनाया गया था। जिसका काम लगभग छ: महीने से चल रहा था।  ठेकेदार ने रोड बनाकर तैयार तो कर दिया था लेकिन बरसात की पहली बारिश से ही रोड में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए है। ढींगपुर बालाजी धाम पर रोजाना दर्शन करने वाले भक्तों ने कई बार इस बारे में सम्बन्धित अधिकारियों को बताया कि रोड घटिया तरीके से बनाया जा रहा है परन्तु जिम्मेदार अधिकारियों ने ध्यान तक नहीं दिया। अभी हालत यह है कि रोड पर जगह जगह बड़े बड़े गड्ढें हो गये हैं। वहीं अटरू से ढीगंपुर वाले रोड को बने लगभग दस साल हो गए हैं व उस रोड पर भी बड़े बड़े गड्ढे हो गये हैं।  वहीं अटरू से ढींगपुर रोड पर चौपहिया वाहन लेकर जाने से बड़े गड्डों की वजह से चौपहिया वाहन नीचे से अडने का डर बना रहता है। बाइक से जाने वाले लोग आए दिन गिरते रहते हैं और हाथ पैरों में फैक्चर तक आ जाता है। अब भक्तों को इस रोड़ पर आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ढींगपुर बालाजी धाम के लिए लक्ष्मीपुरा से ढींगपुर तक डामर रोड़ क्षतिग्रस्त हो चुका है। जिससे रोड की गिट्टीयां निकलकर बाहर आ गई है। जब वाहन यहां से होकर गुजरते है तो गिट्टी उछलकर आसपास राहगीरों और वाहन चालकों को घायल कर देती है। जिससे हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

जिम्मेदारों को नहीं कोई चिंता
ढींगपुर बालाजी धाम पर रोजाना दर्शन करने वाले भक्तों का आना जाना लगा रहता है। इस समस्या के बारे में कई बार सम्बन्धित अधिकारियों को बताया कि रोड घटिया तरीके से बनाया जा रहा है परन्तु जिम्मेदार अधिकारियों ने ध्यान तक नहीं दिया। जिम्मेदारों को इस समस्या को लेकर कोई चिंता नहीं है। ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने जल्द ही इस समस्या के समाधान की मांग की है।

लक्ष्मीपुरा से ढीगंपुर रोड बरसात के पहले बनकर तैयार हुआ था। जिसमें साधन निकलने व पहली बारिश में ही रोड़ में बड़े बड़े गड्ढें हो गए हैं। आने जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
- भरत मीणा, ग्रामीण।

हम लोग अटरू से ढीगपुर हनुमान मंदिर को जाते हैं। रोड बहुत ही खराब है। हमारी गाड़ियों का गड्ढों में नीचे चैंबर अड जाता है। दोपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है।
- रूद्धप्रताप सिंह, कस्बेवासी।

इनका कहना है
लक्ष्मीपुरा से ढीगंपुर रोड जो छ: महीने पहले ही बना था। उसके गड्ढें भी सही करवाएगें व अटरू से ढीगंपुर रोड को बने लगभग दस साल हो गए हैं। उसमें भी अगले महीने से पेच करवाकर सही करवाएगें।
- सेवाराम गुर्जर, जेईएन,  सार्वजनिक निर्माण विभाग अटरू।