K. Armstrong murder case - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

K. armstrong हत्याकांड: गैंगस्टर 'सीजिंग' राजा की पुलिस मुठभेड़ में मौत, एक दिन पहले ही हुई थी गिरफ्तारी
चेन्नई। तमिलनाडु में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष आर्मस्ट्रांग की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए कुख्यात गैंगस्टर 'सीजिंग' राजा पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया। राजा को आंध्र प्रदेश में उसके ठिकाने से गिरफ्तार किया गया था और उसे आर्मस्ट्रांग की हत्या के सिलसिले में शहर लाया जा रहा था।

पुलिस मुख्यालय में प्राप्त रिपोर्टो में कहा गया है कि पड़ोसी राज्य में उसके ठिकाने का पता लगाने और उसे गिरफ्तार करने वाली एक विशेष पुलिस टीम उसे पूछताछ के लिए शहर ले जा रही थी तभी उसने ईसीआर स्ट्रेच पर उपनगरीय नीलांकरई में पुलिस पर हमला करने के बाद भागने की कोशिश की तो विशेष टीम ने आत्मरक्षा में गोली चलाई जिससे वह मौके पर ही मारा गया। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया।

आर्मस्ट्रांग हत्याकांड में यह दूसरी मुठभेड़ है इससे पहले जुलाई में मुख्य आरोपी थिरुवेंगदम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। राजा इस मामले में गिरफ्तार होने वाले 29वें आरोपी थे।

उल्लेखनीय है कि घटना के तीन महीने से अधिक समय बाद आर्मस्ट्रांग हत्याकांड के एक प्रमुख संदिग्ध को शनिवार शाम को नई दिल्ली में गिरफ्तार किया गया। संदिग्ध की पहचान अप्पू (40) के रूप में हुई है, जिसे हत्या करने वाले गिरोह को देसी बम सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उसे पूछताछ के लिए ट्रांजिट रिमांड पर चेन्नई शहर लाया गया।

आर्मस्ट्रांग की हत्या गत 5 जुलाई की रात को उत्तरी चेन्नई के सेम्बियम में उनके पेरम्बूर स्थित घर के सामने छह लोगों के एक गिरोह ने कर दी थी। पुलिस ने इस हत्या को हिस्ट्रीशीटर अर्कोट सुरेश की हत्या का परिणाम बताया।

K. armstrong हत्याकांड: मुख्य संदिग्ध गिरफ्तार, देसी बम की आपूर्ति करने का आरोप
नई दिल्ली। तमिलनाडु बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व अध्यक्ष के. आर्मस्ट्रांग हत्याकांड के एक मुख्य संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया। घटना के तीन महीने से अधिक समय बाद संदिग्ध अप्पू (40) को गिरफ्तार किया गया है। उसे हत्या करने वाले गिरोह को देसी बम की आपूर्ति करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उसे पूछताछ के लिए आज ट्रांजिट रिमांड पर चेन्नई ले जाया गया है।

इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार लोगों की संख्या 28 हो गयी है, जबकि उनमें से एक पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया। गिरफ्तार किये गये लोगों में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कड़गम्, अन्ना द्रमुक, भारतीय जनता पार्टी, तमिलनाडु युवा कांग्रेस, तमिल मनीला कांग्रेस के अधिवक्ता और पदाधिकारी तथा द्रमुक पदाधिकारी का बेटा शामिल है।

गौरतलब है कि आर्मस्ट्रांग की 5 जुलाई की रात को उत्तरी चेन्नई के सेम्बियम में उनके पेरम्बूर स्थित घर के सामने छह लोगों के एक गिरोह ने हत्या कर दी थी। पुलिस ने बताया कि यह हत्या हिस्ट्रीशीटर अर्कोट सुरेश की हत्या का परिणाम है। बसपा सुप्रीमो एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती और तमिलनाडु के विपक्षी दलों ने मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग की और राज्यपाल आर एन रवि से मुलाकात करके उन्हें इस संबंध में याचिका भी दी।

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के नेता एवं केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने भी तमिलनाडु सरकार से मामले को सीबीआई को सौंपने का आग्रह किया है। पुलिस ने पहले आर्मस्ट्रांग की हत्या में किसी भी राजनीतिक पहलू से इनकार किया है, लेकिन बाद की जांच के दौरान राजनीतिक पार्टी के पदाधिकारियों की संलिप्तता सामने आयी है। हत्या के सिलसिले में अब तक गिरफ्तार किये गये 28 आरोपियों में से एक सुरेश का छोटा भाई पोन्नई वी बालू है, जिसे मामले में मुख्य आरोपी बताया गया है। हत्या के सिलसिले में वेल्लोर सेंट्रल जेल में बंद कुख्यात हिस्ट्रीशीटर नागेंद्रन को भी गिरफ्तार किया गया। विशेष टीम ने जेल में उसे गिरफ्तारी ज्ञापन जारी किया, जहां वह एक अन्य हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था।

ज्ञातव्य है कि आर्मस्ट्रांग की हत्या में शामिल एक मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर थिरुवेंगदम (33) 14 जुलाई को उत्तरी चेन्नई के माधवरम के पास पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। उसे जब आर्मस्ट्रांग की हत्या में इस्तेमाल किये जाने के बाद छिपाकर रखे गये हथियारों को बरामद करने के लिए पुलिस के पास ले जाया गया, तो उसने पुलिस पर अवैध पिस्तौल से गोली चलाने के बाद भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलायी और वह मारा गया।