recovering - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

चोरी का ट्रैक्टर बरामद, चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
कंचनपुर/बाड़ी। उपखण्ड की कंचनपुर थाना पुलिस ने 5 दिन में वाहन चोरी की एक बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए मामले का पदार्फाश किया है। पुलिस ने मामले में न केवल आरोपियों को गिरफ्तार किया है बल्कि चोरी गए वाहन को भी यूपी के एक गांव से बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्त में आए आरोपियों से अब कंचनपुर पुलिस पूछताछ कर रही है। कंचनपुर थानाधिकारी देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि विगत माह 28 और 29 मई की मध्य रात्रि को थाना क्षेत्र के कच्छपुरा-बड़ापुरा टोटरी ग्राम पंचायत क्षेत्र में जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत चल रहे पेयजल टंकी के निर्माण कार्य के प्लांट से ट्रैक्टर-ट्रॉली की चोरी हुई थी। उक्त घटना को लेकर निर्माण कार्य कंपनी के ठेकेदार जितेंद्र परमार ने कंचनपुर थाने में मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने तीन टीमें गठित करके संदिग्ध लोगों से पूछताछ करते हुए मामले में कार्रवाई की और 5 दिन में ही पूरे मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है साथ में चोरी गए ट्रैक्टर व ट्रॉली को भी बरामद कर लिया है

एसएचओ देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी ट्रैक्टर को चोरी करने के बाद यूपी के जगनेर थाना क्षेत्र के रिछोरा गांव लेकर गए थे। जहां उसे छुपाकर रखा गया था। वारदात का मुख्य सरगना रहल गांव निवासी रिंकू पुत्र दामोदर गुर्जर है जो अभी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका है। आरोपी रिंकू ने गांव के रामपूजन गुर्जर के साथ मिलकर ट्रैक्टर चोरी की साजिश रची। जिसमें यूपी के जगने थाना क्षेत्र की रिछोरा गांव निवासी भोला उर्फ भोलू गुर्जर भी शामिल किया गया। तीनों ने एक दो अन्य लोगों के सहयोग से देर रात्रि में प्लांट से ट्रैक्टर व ट्रॉली को चोरी किया और डांग के रास्ते यूपी के जगनेर की रिछोरा गांव ले जाकर छिपा दिया। वारदात के बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन एवं अन्य तकनीकी साधनों के माध्यम से जिला साइबर टीम की मदद से कार्रवाई करते हुए कई स्थानों पर दबिश दी और पांच दिन में ही मामले में लिप्त रामपूजन पुत्र सुल्तान गुर्जर निवासी रहल और भोला उर्फ भोलू पुत्र राजेंद्र गुर्जर निवासी रिछोरा जगनेर को गिरफ्तार करते हुए चोरी गई ट्रैक्टर व ट्रॉली को बरामद किया है। आरोपी रामपूजन पर धौलपुर सदर, बाड़ी सदर, राजाखेड़ा और कंचनपुर थाने में आठ मामले दर्ज है, अब आरोपियों से पूछताछ के साथ फरार आरोपी रिंकू और एक अन्य की तलाश जारी है।

कोरोना से ठीक होने के बाद भी शरीर में छिपा रहता है वायरस: शोध
दुनियाभर में कोरोना संक्रमण ने अपना कहर बरपाया। धीरे-धारे पूरे विश्व से संक्रमण की रफ्तार कम होती दिख रही है। भारत में भी कोरोना के मामलों में गिरावट हो रही है। इसी बीच एक अंतरराष्टÑीय शोध दल ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। शोध दल के मुताबिक कोरोना वायरस प्रतिरक्षा प्रणाली को चकमा देते हुए संक्रमित मरीजों के शरीर में छिप सकते हैं। मेडिकल रिसर्च  टीम ने दो अध्ययनों में पाया कि कोरोना संक्रमित के शरीर से वायरस की पूरी तरह से निकासी काफी कठिन है। शोधकर्ताओं ने बताया कि कैसे कोरोना वायरस विभिन्न प्रकार की कोशिकाओं में विकसित हो सकते हैं। साथ ही कोरोना संक्रमित मरीज की प्रतिरक्षा प्रणाली को चकमा दे सकते हैं। कोरोना के विभिन्न वेरिएंट की एक निरंतर श्रृंखला ने मूल वायरस को पूरी तरह से बदल दिया है।

छुटकारा पाना मुश्किल
शोध के निष्कर्षों से पता चला है कि कोरोना संक्रमित के शरीर में कई अलग-अलग वायरस हो सकते हैं। इनमें से कुछ किडनी या स्प्लीन कोशिकाओं में छुपे हो सकते हैं। वहीं शरीर प्रमुख वायरस से बचाव के लिए संघर्ष कर रहा होता है। इसके कारण संक्रमितों के लिए कोरोना से पूरी तरह से छुटकारा पाना मुश्किल हो सकता है।

वायरस म्यूटेशन
वायरस के शरीर में छिपे रहने के अलावा एक और चिंताजनक बात सामने आई है। कई लोगों को एक ही समय में अलग-अलग वेरिएंट से संक्रमित देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि निष्कर्ष बताते हैं कि समय के साथ वायरस में होने वाला म्यूटेशन इसे और भी खतरनाक बनाता जा रहा है। प्रतिरक्षा प्रणाली से छिपते हुए वायरस का शरीर के अंगों में मौजूद रहना और लोगों में एक साथ एक या अधिक वेरिएंट से संक्रमण का पता चलना काफी चिंताजनक है।

चिंता : तीसरी लहर में बढ़ रहे मरीज, राहत : अस्पताल खाली, घर पर ठीक हो रहे
जयपुर। प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर में दूसरी लहर से 902 फीसदी संक्रमण ज्यादा फैल रहा है। 30 दिसम्बर से लेकर अब तक प्रदेश में 18 दिन में 81640 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं, लेकिन बड़ी राहत की बात यह है कि केवल 1.25 फीसदी मरीजों को ही अब तक अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत पड़ी है। इनमें भी केवल 0.46 फीसदी ही ऐसे हैं जिनको आॅक्सीजन सपोर्ट, आईसीयू या फिर वेंटिलेटर्स की आवश्यकता पड़ी। बाकी 97.75 फीसदी मरीज घरों पर ही इलाज लेकर कोरोना को हराकर ठीक हो रहे हैं।

चिकित्सा विभाग के पास शनिवार यानी 14 जनवरी तक के अस्पताल में भर्ती मरीजों के आंकड़े को देखें तो इस दिन तक प्रदेश में 58,393 एक्टिव केस थे। लेकिन राहत यह है कि केवल 733 मरीज को ही अस्पताल में भर्ती होने की जरुरत पड़ी। इनमें भी 462 यानी 63.02 फीसदी तो सामान्य वार्ड्स में ही है। ऑक्सीजन की भी जरूरत इन्हें नहीं पड़ी है। वहीं केवल 179 मरीजों को आॅक्सीजन सपोर्ट की आवश्यकता पड़ी है। आईसीयू में केवल मात्र 64 और वेंटिलेटर्स पर केवल 28 ही मरीज हैं। अस्पतालों में 96.25 फीसदी सामान्य बेड्स, 99.10 फीसदी आॅक्सीजन बेड्स, 97.63 फीसदी आईसीयू बेड्स और 98.97 फीसदी वेंटिलेटर्स खाली पड़े हैं।

अस्पताल में बेड्स और भर्ती मरीज की फैक्ट फाइल
अस्पताल में मात्र 733 मरीज, आईसीयू में केवल 64, वेंटीलेटर्स पर केवल 28 संक्रमित

सामान्य आईसोलेशन : 12,315 कुल बेड्स
खाली पड़े 11,853, 96.25%
मरीज  462,   3.75%

ऑक्सीजन सपोर्टेड : 19,847  कुल बेड्स
खाली पड़े  19,668,  99.10%
मरीज  179,  0.90%

आईसीयू : 2,695  कुल बेड्स
खाली पड़े  2,631,   97.63%
मरीज  64,  2.37%

वेंटिलेटर्स :  2,466 कुल बेड्स
खाली पड़े  2,438,  98.97%
मरीज  28,  1.13%

गिरावट के बाद तूफानी तेजी से 59 हजार के पार सेंसेक्स
मुंबई। वैश्विक स्तर से मिले मिश्रित संकेतों के बीच घरेलू स्तर पर दिग्गज कंपनियों में हुयी लिवाली के बल पर शेयर बाजार चार सत्रों की गिरावट से उबरते हुये सोमवार को तूफानी तेजी से बढ़ने में सफल रहा। इस दौरान बीएसई का सेंसेक्स 59500 हजार अंक के स्तर को पार किया और एनएसई का निफ्टी भी 17750 अंक के स्तर को पार कर गया। दिग्गज कंपनियों की तुलना में छोटी और मझौली कंपनियों में अधिक लिवाली दिखी बाजार को तेजी से आगे बढ़ने में मदद मिली।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 378 अंकों की बढ़त के साथ 59 हजार अंक के पार 59143 अंक पर खुला। हालांकि शुरूआती कारोबार में यह 59 हजार अंक से नीचे 58952.11 अंक के निचले स्तर तक फिसला लेकिन इसके बाद हुयी लिवाली के बल पर यह 59548.82 अंक के स्तर तक चढ़ा। अंत में यह पिछले दिवस के 58765.58 अंक की तुलना में 533.74 अंक अर्थात 0.91 प्रतिशत बढ़कर 59299.32 अंक पर रहा। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से 24 बढ़त में जबकि छह गिरावट में रही।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 83 अंकों की बढ़त के साथ 17615.55 अंक पर खुला। सत्र के दौरान यह 17581.35 अंक के निचले और 17750.90 अंक के उच्चतम स्तर के बीच रहा। अंत में पिछले दिवस के 17532.05 अंक की तुलना में 0.91 प्रतिशत अर्थात 159.20 अंकों की बढ़त लेकर 17691.25 अंक पर रहा। निफ्टी में शामिल 50 कंपनियों में से 36 हरे निशान में और 14 गिरावट में रहे।

बीएसई में दिग्गज कंपनियों की तुलना में मझौली और छोटी कंपनियों में अधिक लिवाली रही जिससे बीएसई का मिडकैप 1.51 प्रतिशत बढ़कर 25603.88 अंक पर और स्मॉलकैप 1.71 प्रतिशत उठकर 28696.72 अंक पर रहा। बीएसई में शामिल समूहों में से सीडी में 0.10 प्रतिशत की गिरावट को छोड़कर शेष सभी समूह बढ़त में रहे जिसमें धातु में सबसे अधिक 2.66 प्रतिशत की और एफएमसीजी में सबसे कम 0.25 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गयी।

वैश्विक स्तर पर मिलाजुला रूख रहा। चीन का शंघाई कंपोजिट 0.90 प्रतिशत और ब्रिटेन का एफटीएसई 0.11 प्रतिशत की बढ़त में रहा जबकि हांगकांग का हैंगसेंग 2.19 प्रतिशत, जापान का निक्केई 1.12 प्रतिशत और जर्मनी का डैक्स 0.01 प्रतिशत की गिरावट में रहा।

सेंसेक्स में शामिल कंपिनयों में से बढ़त में रहने वालों में एनटीपीसी 4.08 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 3.58 प्रतिशत, स्टेट बैंक 2.50 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 2.29 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 2.0 प्रतिशत, टाटा स्टील 1.99 प्रतिशत, डॉ़ रेड्डीज 1.83 प्रतिशत, महिंद्रा 1.64 प्रतिशत, इंड्स्इंड बैंक 1.50 प्रतिशत, टीसीएस 1.36 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 1.32 प्रतिशत, रिलायंस 1.31 प्रतिशत, एयरटेल 1.22 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 1.14 प्रतिशत, एल टी 1.08 प्रतिशत, इंफोसिस 0.85 प्रतिशत, एशियन पेंंट्स 0.71 प्रतिशत, सन फार्मा 0.65प्रतिशत, एचडीएफसी 0.47 प्रतिशत, एचसीएलटेक 0.42 प्रतिशत, आईटीसी 0.40 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.36 प्रतिशत, मारूति 0.27 प्रतिशत और एचडीएफसी बैंक 0.17 प्रतिशत शामिल है।

गिरावट में रहने वालों में बजाज ऑटो 0.75 प्रतिशत, हिन्दुस्तान यूनिलीवर 0.59 प्रतिशत, टाईटन 0.42 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया 0.32 प्रतिशत, कोटक बैैंक 0.24 प्रतिशत और पावरग्रिड 0.13 प्रतिशत शामिल है।