Anura Kumara Dissanayake - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पीएम मोदी ने जताया श्रीलंकाई राष्ट्रपति दिसानायके का आभार, पवित्र देवनीमोरी अवशेषों की प्रदर्शनी का उद्घाटन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कोलंबो के गंगारामया मंदिर में पवित्र देवनीमोरी अवशेषों की प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के लिए श्रीलंका के राष्ट्रपति श्री अनुरा कुमारा दिसानायके के प्रति आभार व्यक्त किया। यह जानकारी यहां एक सरकारी विज्ञप्ति में दी गयी। इसमें कहा गया है कि प्रधानमंत्री ने यह भी स्मरण करवाया कि अप्रैल 2025 में उनकी श्रीलंका यात्रा के दौरान यह निर्णय लिया गया था कि इन पवित्र अवशेषों को श्रीलंका लाया जाएगा, जिससे लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर मिलेगा।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत और श्रीलंका सदियों से चली आ रही साझा विरासत और सांस्कृतिक आदान-प्रदान से मजबूत होते गहरे सभ्यतागत और आध्यात्मिक संबंधों से बंधे हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत से पवित्र देवनीमोरी अवशेष श्रीलंका में पहुंचना दोनों देशों के बीच अटूट आध्यात्मिक बंधन का प्रमाण है।

प्रधानमंत्री ने आशा व्यक्त की कि भगवान बुद्ध का करुणा, शांति और सछ्वाव का शाश्वत संदेश मानवता का मार्गदर्शन करता रहेगा और सीमाओं के पार एकता और समझ को बढ़ावा देगा।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर भी अपना आभार जताते हुए लिखा, कोलंबो के पवित्र गंगारामया मंदिर में पवित्र देवनीमोरी अवशेषों की प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के लिए राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के प्रति आभार। अप्रैल 2025 में मेरी यात्रा के दौरान यह निर्णय लिया गया कि ये अवशेष श्रीलंका लाए जाएंगे, जिससे लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर मिलेगा। हमारे राष्ट्र गहरे सभ्यतागत और आध्यात्मिक बंधनों से जुड़े हुए हैं। भगवान बुद्ध का करुणा, शांति और सछ्वाव का शाश्वत संदेश मानवता का मार्गदर्शन करता रहे।

दिसानायके ने ली श्रीलंका के राष्ट्रपति के रूप में शपथ
कोलंबो। अनुरा कुमारा दिसानायके ने श्रीलंका के नौवें कार्यकारी राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। कोलंबो में राष्ट्रपति सचिवालय में आयोजित समारोह में दिसानायके ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि उनके प्रशासन को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा और उनका मुख्य कार्य नई राजनीतिक संस्कृति का निर्माण करना है।

उन्होंने लोगों के जनादेश का सम्मान करने और सत्ता के शांतिपूर्ण हस्तांतरण को सुगम बनाने के लिए निवर्तमान राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को धन्यवाद दिया।

श्रीलंका के नए राष्ट्रपति बने अनुरा कुमारा, भारतीय उच्चायुक्त ने की मुलाकात
कोलंबो। मार्क्सवादी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके श्रीलंका के नए राष्ट्रपति बन गए है। ये पहला मौका है जब श्रीलंका में कोई वामपंथी नेता राष्ट्रपति के पद पर बैठा। भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा ने श्रीलंका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से नेशनल पीपुल्स पावर के बत्तरामुल्ला स्थित कार्यालय में मुलाकात की।

भारतीय उच्चायोग ने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा कि झा ने भारत के नेतृत्व की ओर से शुभकामनाएं दीं और जनादेश हासिल करने पर दिसानायके  को बधाई दी। भारतीय उच्चायोग ने आगे कहा कि श्रीलंका के सभ्यतागत जुड़वाँ के रूप में भारत हमारे दोनों देशों के लोगों की समृद्धि के लिए संबंधों को और गहरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

कौन है अनुरा
अनुरा ने तीन नामी उम्मीदवारों नमल राजपक्षे, साजिद प्रेमदासा और रानिल विक्रमसिंघे को इस चुनाव में मात दी है। जनता विमुक्ति पेरामुना (जेवीपी) पार्टी के नेता दिसानायके इस चुनाव में नेशनल पीपुल्स पावर (एनपीपी) गठबंधन की ओर से राष्ट्रपति पद के कैंडिडेट बने थे।

एक साधारण परिवार से आने वाले अनुरा की इस पद तक पहुंचने की कहानी काफी दिलचस्प है। दिसानायके का जन्म श्रीलंका की राजधानी कोलंबो से 100 किलोमीटर दूर थंबुट्टेगामा में एक दिहाड़ी मजदूर के घर हुआ था। दिसानायके अपने परिवार के गांव से विश्वविद्यालय जाने वाले पहले छात्र थे।

एक बातचीत में उन्होंने बताया था कि शुरुआत में पेराडेनिया विश्वविद्यालय में दाखिला लिया था लेकिन राजनीतिक विचारधाराओं के कारण धमकियां मिलने लगीं और वह केलानिया यूनिवर्सिटी आ गए। दिसानायके ने 80 के दशक में छात्र राजनीति शुरू की। कॉलेज में रहते हुए 1987 और 1989 के बीच सरकार विरोधी आंदोलन के दौरान वह जेवीपी में शामिल हुए और तेजी से अपनी पहचान बनाई।