lakh - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

एएसआई के साथ सीएमओ में नौकरी लगाने के नाम पर लगाने के नाम पर 3.75 लाख की ठगी
जयपुर। शातिर ठग ने जयपुर में तैनात एक एएसआई के साथ सीएमओ में नौकरी लगाने के नाम पर 3 लाख 75 हजार रुपए की ठगी कर दी। हैरानी की बात यह है कि एएसआई मुकदमा दर्ज कराने के लिए मार्च 21 से थाने के चक्कर काट रहा था। आईएएस का नाम होने के कारण पुलिस ने मामला दर्ज ही नहीं किया। जिसके बाद पीड़ित गोविंद प्रजापत ने कोर्ट की शरण ली।

कोर्ट आदेश पर 1 जुलाई को महेश नगर थाना पुलिस ने इस्तगासे से मामला दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि गोविंद प्रजापत महेश नगर थाने के सरकारी क्वॉटर में अपने एएसआई पिता के साथ रह रहा था। 20 अगस्त 2020 को आरोपी अलवर निवासी रविन्द्र कुमार शर्मा ने उनके सरकारी क्वॉटर में आकर उसे सीएमओ में कम्प्यूटर पर नौकरी लगाने का झांसा देता है।
उन्होंने कहा कि आईएएस अजिताभ के पास ही नौकरी लगाने की पूरी पावर है। वह उनके बहनोई है। इस पर आरोपी पीड़ित गोविंद से ऑनलाइन और नगद दो लाख रुपए ले लेता है। कुछ ही दिनों बाद आरोपी शर्मा गोविंद को कहता है कि चपरासी की नौकरी निकली है। अगर कोई हो तो बता देना। इस पर गोविंद अपने रिश्तेदार को नौकरी लगाने के लिए रविन्द्र को एक लाख 75हजार रुपए दे देता है।

पैसा लेते ही रंग बदल दिया रविन्द्र कुमार शर्मा ने
गोविंद ने बताया कि पैसा लेने के बाद रविन्द्र कुमार शर्मा ने कुछ महीनों तक गोलियां दी। कहने लगा कि ऑर्डर निकल रहे हैं। सीएम के हस्ताक्षर होने बाकी है। कभी कहने लगा कि सीएम बीजी हैं इस लिए कुछ समय और लगेगा। इस दौरान गोविंद और उसके पिता एएसआई समझ गए की उनके साथ ठगी हो गई है।

इस पर एएसआई अपने बेटे को लेकर महेश नगर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। लेकिन पुलिस ने आईएएस का नाम होने के कारण शिकायत दर्ज नहीं की। जिस पर पीड़ित ने कोर्ट का सहारा लिया जिस पर मुकदमा दर्ज हुआ। महेश नगर थाना पुलिस ने अब अनुसंधान करना शूरू कर दिया है। वहीं आरोपी रविन्द्र कुमार शर्मा का कहना है कि वह कल महेश नगर थाने गया था जहां से उस ने पांच दिन का समय मांगा है। वह पांच दिन में पैसा लौटा देगा।

बैंक से दिनदहाड़े लूटे 9.65 लाख रुपए, बैंक मैनेजर पर चलाई गोली
हिंडौन सिटी। महावीरजी नादौती मार्ग पर गांव कैमला की बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा से दोपहर दो बाइकों पर सवार होकर आए हथियारबंद तीन बदमाश 9 लाख 65 हजार रुपए लूट ले गए। सूचना मिलने पर करौली के पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस और टोडाभीम के डीएसपी फूलचंद सहित तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले है, जिनमें दो वारदात के बाद बाइक पर सवार दो बदमाश फायरिंग करते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। बैंक कर्मचारियों ने बताया कि दोपहर करीब 2.55 बजे तीन बदमाशों ने बैंक में लूट की वारदात को अंजाम दिया। बैंक शाखा में लंच के बाद तीन बदमाश पहुंचे और बैंक प्रबंधक पर गोली चला दी। बदमाशों ने बैंक में उपस्थित सभी कर्मचारियों व ग्राहकों को बंधक बना लिया और बैंक से 9 लाख 65 हजार रुपए लूटकर गोलियां चलाते हुए फरार हो गए। कर्मचारियों ने यह भी बताया कि वारदात के दौरान बदमाशों ने बैंक प्रबंधक दयाराम मीना को मारने का प्रयास किया। गनीमत रही कि गोली मैनेजर मीना को नहीं लगी। कैमला गांव के मध्य राजीव गांधी सेवा केन्द्र के पास हुई दिनदहाड़े बैंक लूट की इस वारदात से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

पुलिस के पहुंचने से पहले लुटेरे फरार
बैंक के बाहर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि लुटेरों ने बाइक पर भागते हुए भी फायरिंग की। बैंक कर्मियों ने वारदात के बाद अलार्म भी बजाया लेकिन जब तक पुलिस पहुंची तब तक लुटेरे फरार हो चुके थे। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले है। बैंक आॅफ बड़ौदा के कैश को लूटने की वारदात चार साल पहले भी हुई थी। फरवरी 2018 में नादौती से कैश लेकर आ रहे शाखा प्रबंधक और कार्मिकों से रास्ते मे बदमाशों ने 20 लाख का कैश लूट लिया था।

दो लाख रुपए लेकर दोस्त के स्थान पर परीक्षा देने आया फर्जी परीक्षार्थी, पुलिस ने दबोचा
अजमेर। आरपीएससी द्वारा शुक्रवार को आयोजित सहायक सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा में एक फर्जी परीक्षार्थी सम्मिलित हो गया। केन्द्र अधिकारियों द्वारा सन्देह व्यक्त करने पर पुलिस ने उसे दबोच कर सच उगलवा लिया। वह मुख्य परीक्षार्थी से 2 लाख रुपए लेकर परीक्षा में बैठा था।

क्रिश्चियनगंज थाना पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी ग्राम पुनासा भीनमाल, जिला जालौर निवासी जालाराम (30) पुत्र भारूराम जाट है। जिसे पुलिस ने एचकेएच स्कूल वैशाली नगर, अजमेर में स्थित परीक्षा केन्द्र से पकड़ा। आरोपी को पुलिस ने अदालत के समक्ष पेश कर रिमाण्ड पर लिया है। उससे मामले में गहनता से पूछताछ जारी है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 419, 420, 120बी एवं 3/6 राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम के अधुपाय) अधिनियम 2022 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। जिसकी जांच अभय कमाण्ड सेन्टर की एडीशनल एसपी डॉ. प्रियन्का रघुवंशी कर रही हैं।

हस्ताक्षर-फोटो मेल नहीं खाया, आधार कार्ड में भी गड़बड़ी लगी

एचकेएच स्कूल की प्रधानाचार्य हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी बी ब्लॉक पंचशील नगर निवासी सुश्री मधु गोयल पुत्री पूरणचन्द गोयल ने रिपोर्ट दी कि उनके स्कूल में बनाए गए परीक्षा केन्द्र पर ग्राम फागोतरा, जालौर निवासी ठाकराराम पुत्र माफाराम नाम के परीक्षार्थी को परीक्षा में सम्मिलित होना है। लेकिन आरपीएससी व परीक्षा सैल अजमेर द्वारा मिले इनपुट के आधार पर जांच की तो परीक्षार्थी के हस्ताक्षर पूर्ण रूप से गलत हैं। उसके हस्ताक्षर व फोटो दोनों ही मेल नहीं खा रहे हैं। उससे व्यक्तिगत जानकारी चाही गई, तो वो संतोषजनक जवाब नहीं दे रहा है। न ही वह अपनी आईडी संबंधित कोई प्रमाण-पत्र प्रस्तुत कर पाया। मामले में पर्यवेक्षक, अतिरिक्त केन्द्राधीक्षक व परीक्षा के लिए बनाए गए उड़नदस्ते व अतिरिक्त कलक्टर द्वितीय द्वारा जांच में गड़बड़ी पाई गई। ऐसे में उक्त परीक्षार्थी पर सन्देह हुआ है।

पुलिस को देख सच उगल दिया

पुलिस टीम ने स्कूल पहुंचकर परीक्षार्थी से पूछताछ की तो आरोपी ने सच कबूल कर लिया। उसने तुरन्त बताया कि वह जालाराम जाट है, जबकि मुख्य परीक्षार्थी ठाकराराम है। वह उसका दोस्त है। इसलिए उसकी जगह परीक्षा देने के लिए बैठ गया। उसके सच्चाई बताते ही पुलिस ने उसे दबोच लिया।

दो लाख लेकर परीक्षा में बैठा

उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि परीक्षार्थी ठाकराराम उसका अच्छा दोस्त है। उसकी इस बार तैयारी अच्छी नहीं हो पाई थी। इसलिए वह उसकी एवज में परीक्षा में बैठने को राजी हो गया। इतना ही नहीं, उसने परीक्षा देने के लिए उससे दो लाख रुपए भी लिए हैं।

सड़कों के नए प्लान से लेकर मेंटीनेंस में मिलीभगत कर इंजीनियर ही लगा रहे बट्टा
जयपुर। भ्रष्टाचार ने सड़क तंत्र को मजबूत करने की बजाय उसे खोखला किया है। गुणवत्ता के महज दावे होते हैं। सड़कों के प्लान बनने से लेकर क्रियान्विति और मेंटीनेंस के दौरान ठेकेदार से मिलीभगत कर विभाग के स्वयं जिम्मेदार इंजीनियर ही बट्टा लगा रहे है। एक्सपर्ट के मुताबिक सड़कों के लिए प्रस्तावित सालाना बजट का दस फीसदी पैसा हो भ्रष्ट तंत्र ही ले जाते है। आए दिन अभियंताओं के एसीबी की चपेट में आने के बाद होने वाले खुलासे सड़कों को ही नहीं पूरे तंत्र खस्ताहाल कर रहे है। पीडब्ल्यूडी के अधीन प्रदेश में सड़कों का एक लंबा जाल बिछा हुआ है। इन सड़कों के मेंटीनेंस से लेकर नए प्रोजेक्ट हाथ में लेने वाले अभियंताओं की काफी तादाद है, लेकिन कुछ अभियंता अपने ही महकमे को दीमक की तरह खा रहे है।

तीन साल चार माह में सड़कों पर कितना खर्च
वर्तमान सरकार के तीन साल चार माह के कार्यकाल में सड़कों के विकास पर 20126 करोड़ खर्च कर 44613 किलोमीटर सड़कों का विकास किया गया, जबकि पूर्ववर्ती सरकार ने केवल 15383 करोड़ ही खर्च किए थे। वहीं, ग्रामीण सड़कों का उन्नयन व नवीनीकरण में भी 14896 कि.मी की तुलना में 31686 किमी के कार्य कराए हैं। वर्तमान सरकार में 10 आरओबी के निर्माण हुए है, जबकि गत सरकार में चार बने थे। इस 3 साल के कार्यकाल में 380 कनिष्ठ अभियंताओं और 319 सहायक अभियंताओं की भर्ती कराई गई, जबकि गत सरकार द्वारा इसी अवधि में जेईएन के 14 पदों पर ही भर्ती हुई थी।

पिछले डेढ़ साल में सड़कों में भ्रष्ट तंत्र के मामले
केस-1 एसीबी 2021 में पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन मुकेश शर्मा राष्ट्रीय उच्च मार्ग खण्ड, नागौर को परिवादी से 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। यह रिश्वत विभाग में लगे अनुबंधित वाहन के बकाया बिलों के भुगतान की एवज में ली गई।

केस-2 एसीबी ने 21 जून 2022 को भीम, राजसमंद में कार्रवाई करते हुए केशराम मीणा एक्सईएन पीडब्ल्यूडी खण्ड-भीम राजसमंद एवं गोपाल सिंह रावत प्राइवेट व्यक्ति को परिवादी से दो लाख रुपए रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह रिश्वत निर्माण कार्यों के बकाया बिलों के भुगतान की एवज में ली गई। परिवादी से पांच लाख रुपए की रिश्वत की मांगी जा रही थी।

केस-3 एसीबी ने 12 अप्रैल 2022 को यज्ञदत्त विदुआ, अधिशाषी अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड पाली को परिवादी से 13 लाख रुपए की रिश्वचत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। रिश्वत कंपनी की ओर से किए जा रहे राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर आठ ब्यावर-गोमती सैक्शन में पैकेज 2 के 188.44 करोड़ के कार्यों को निर्बाध रूप से चलने देने एवं 75 लाख रुपए की हैण्ड रिसिप्ट रिलीज करने की एवज में ली गई।

केस-4 एसीबी ने 30 मार्च 2022 को अवध बिहारी मकवाना अधिशाषी अभियंता इलेक्ट्रीकल डिवीजन पीडब्ल्यूडी कोटा को परिवादी से 18 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। यह रिश्वत करवाए गए कार्यों के दस लाख के बकाया फाइनल बिलों के भुगतान करने तथा फर्म की एसीआर रिपोर्ट सही बनाने की एवज में ली गई।

केस-5 एसीबी ने तीन सितंबर 2021 को अमृत लाल मीणा प्रोजेक्ट मैनेजर राष्ट्रीय प्रोजेक्ट निर्माण निगम जयपुर को परिवादी से एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। यह राशि निर्माण कार्यों के बकाया बिल क्लीयर करने की एवज में अमृत मीणा ने कुल बिल राशि के 4.5 प्रतिशत कमीशन के रुप में एक लाख रुपए राशि मांगी थी।

केस-6 एसीबी ने 27 को अजीत जांगिड अधिशाषी अभियंता, अशोक कुमार खण्डीय लेखाधिकारी, संतोष वर्मा कनिष्ठ सहायक खण्ड शाहपुरा जिला जयपुर को दस लाख रुपए की सिक्योरिटी डिपोजिट रिलीज करने की एवज में 5 प्रतिशत कमीशन के हिसाब से 30 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

सड़कों के विकास को लेकर जो काम हाथ में लिए जाते है, उन पर किसी तरह का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। करप्शन जैसी शिकायतों के मद्देनजर विचार किया जा रहा है कि इसे रोकने के लिए क्या किया जाए।
- नवीन महाजन प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी

अमरनाथ यात्रा 30 जून से शुरू, आठ लाख भक्तों के शामिल होने की उम्मीद, आतंकवादियों से ज्यादा खतरा
श्रीनगर। केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में कुछ दिनों बाद अमरनाथ यात्रा शुरु होने वाली है। सेना ने शनिवार को कहा कि पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष वार्षिक तीर्थयात्रा के लिए ज्यादा खतरा बना हुआ है। गौरतलब है कि 43 दिवसीय अमरनाथ यात्रा 30 जून से शुरू होने जा रही है।

सेना के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा केन्द्रशासित प्रदेश में सुगम तीर्थयात्रा के लिए इस समय और अधिक सुरक्षा बलों की तैनाती की गईं है।  अधिकारी ने कहा, ''इस साल खतरे की आशंका बढ़ गई है। हम आम तौर पर हर साल वार्षिक अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने वाले आतंकवादियों के बारे में इनपुट मिलते है, लेकिन इस वर्ष इस प्रकार के ज्यादा इनपुट्स मिल रहे हैं। इस साल खतरे की आशंका बढ़ गई है।'' उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी के कारण दो साल के लंबे अंतराल के बाद इस बार अमरनाथ यात्रा का आयोजन हो रहा है। अधिकारियों को उम्मीद है कि पहले की तुलना में इस वर्ष तीर्थयात्रियों की संख्या में बड़ी ज्यादा बढ़ोतरी होगी और इस वार्षिक यात्रा में करीब छह से आठ लाख लोगों के हिस्सा लेने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा, ''पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष तीन से चार गुना ज्यादा सुरक्षा बलों के जवानों की तैनाती की गईं है।'' अधिकारी ने हालांकि जोर देकर कहा कि वह यह नहीं कह रहे हैं कि उन्होंने सुरक्षा को सौ फीसदी फुलफ्रूफ इंतजाम किए हैं। जम्मू से बर्फानी बाबा की गुफा तक यात्रियों को सुरक्षित पहुंचाने के लिए सुरक्षा के त्रिस्तरीय सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। इसमें पुरुषों के अलावा सुरक्षा ड्रोन, सीसीटीवी कैमरे और रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन टैग होंगे। उल्लेखनीय है कि इस महीने पूरे कश्मीर में 29 आतंकवादियों का सफाया किया गया है। पुलिस ने दावा किया है कि इनमें से दो आतंकवादी वार्षिक अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे। एक संदिग्ध आतंकवादी संगठन ने कथित तौर पर इस यात्रा में हमले की धमकी दी है।

कनाड़ा भेजने के नाम पर लाखों की ठगी
जयपुर। वैशाली नगर थाना इलाके में कनाडा भेजने के नाम पर एक व्यक्ति से 17 लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में जगदीश प्रसाद ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में लिखा कि उसके बेटे को विदेश भेजने के नाम पर ठगों ने करीब बीस लाख रुपए मांगे थे। 17 लाख रुपए दिए जा चुके थे। वैशाली नगर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करती, इससे पहले ही हरियाणा पुलिस उसे उठा ले गई।

पुलिस ने बताया कि जगदीश प्रसाद कटारिया की रिपोर्ट में लिखा है कि उसके अंकित और प्रवीण दो बेटे है। अंकित को दोस्त किसी सुनील को जानता है, जिसका वैशाली नगर में ऑफिस है और लोगों को कनाडा भेजने का काम करता है। जगदीश ने अपने छोटे बेटे को कनाडा भेजने की बात की, तो सुनील ने उनसे 20 लाख रुपए मांगे। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 2020 में बात हुई थी। उसके बाद कभी कैश और कभी चैक के जरिए करीब 17 लाख रुपये दे दिए। कोरोना और अन्य कारणों से कनाडा की उड़ान नहीं होने की बात कहकर सुनील पीड़ित पक्ष को रोत रहा। अब पता चला है कि कुछ दिन पहले सुनील को हरियाणा पुलिस उठा ले गई।

एसीबी ने अधिशासी अभियंता को एक लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार
जयपुर। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर बाड़मेर इकाई ने कार्रवाई करते हुए बालोतरा में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिशासी अभियंता जयप्रकाश गुप्ता को परिवादी से एक लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक बीएल सोनी ने बताया कि एसीबी की बाड़मेर इकाई को परिवादी ने शिकायत दी कि जल जीवन मिशन योजना के तहत करवाये गये कार्यो के बकाया बिलों के भुगतान की एवज में भुगतान राशि के 2.5 प्रतिशत कमीशन के रूप में अधिशासी अभियंता 3 लाख की रिश्वत की मांग कर परेशान कर रहा है।

इस पर एसीबी ने शिकायत का सत्यापन कर कार्रवाई करते हुये जयप्रकाश गुप्ता को परिवादी से 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अधिशासी अभियंता द्वारा परिवादी से शिकायत के सत्यापन के दौरान ही 2 लाख रुपये रिश्वत के रूप में वसूल कर लिये थे।

10 करोड़ 8 लाख का क्रिकेट सट्टा पकड़ा : सट्टा किंग समेत पांच गिरफ्तार, 3.10 लाख नगद, 30 मोबाइल, तीन लग्जरी गाड़ियां, तीन लैपटॉप, चार एलईडी इत्यादि बरामद
जयपुर। अलवर जिले के थाना एनईबी एवं क्यूआरटी टीम ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई कर दिल्ली के एक फ्लैट में आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। साथ ही उनके अलवर में कलेक्शन एजेंट को भी गिरफ्तार किया है। दिल्ली के द्वारका स्थित आरोपियों के फ्लैट से पुलिस टीम ने 10.08 करोड़ के हिसाब किताब लिखे 12 रजिस्टर, 3.10 लाख रुपए नगद, तीन लग्जरी गाड़ियां, 30 मोबाइल, चार एलईडी टीवी, तीन लैपटॉप, एक वाईफाई राउटर, एक टाटा स्काई डिश इत्यादि बरामद किए हैं।

अलवर एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि शनिवार को एक परिवादी ने थाना एनईबी में एक रिपोर्ट दी। उसने हितेश नाम के व्यक्ति को आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने के लिए 10000 रुपये नगद दिए थे। हितेश का दिया गया  मोबाइल नंबर स्विच ऑफ आ रहा है। रिपोर्ट पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया। जांच में तकनीकी साधनों से मिले इनपुट एवं मुखबिर से मिली सूचना से दिल्ली के द्वारका क्षेत्र में स्थित फ्लैट में सट्टेबाजी करना पाया गया। इस सूचना पर क्यूआरटी व थाना एनईबी से एक विशेष टीम गठित कर दिल्ली के द्वारका क्षेत्र में सेक्टर 19 के फ्लैट नंबर 76 अमराही गांव में छापा मारा गया। जहां टीम को एक आरोपी चक्षु गर्ग मिला। जिससे पूछताछ के बाद अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

इन्हे किया गया गिरफ़्तार
दिल्ली के द्वारका क्षेत्र के फ्लैट में रह रहे आरोपी देवेश भारद्वाज पुत्र रामचरण (36) निवासी केशव नगर थाना कोतवाली अलवर, चक्षु गर्ग पुत्र प्रदीप कुमार (35) निवासी रामनगर थाना एनईबी, विक्रांत खंडेलवाल पुत्र जितेंद्र मोहन (46) निवासी हकीम जी की गली थाना कोतवाली अलवर एवं रोहित यादव पुत्र संजीव यादव (32) निवासी वजीरपुर थाना अशोक विहार दिल्ली को मुंबई इंडियन एवं दिल्ली कैपिटल के मैच पर सट्टा लगाते गिरफ्तार किया गया। साथ ही इन चारों के अलवर के कलेक्शन एजेंट हितेश अग्रवाल पुत्र अशोक अग्रवाल (24) निवासी एनईबी हाउसिंग बोर्ड अलवर को भी गिरफ्तार किया गया।

वरिष्ठ अध्यापक के लिए 8.60 और प्राध्यापक के लिए 1.60 लाख ने किया आवेदन
अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित की जाने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आवेदन अब वन रजिस्ट्रेशन के माध्यम से हो रहा है। अब तक कुल 8.40 लाख अभ्यर्थी वन टाइम रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि मंगलवार है। यह परीक्षा 9760 पदों के लिए आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा के लिए अब तक 8.60 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन कर दिया है।

प्राध्यापक (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा 2022 के 26 विषयों के 6 हजार पदों के लिए आयोजित की जा रही हैं। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 5 जून से शुरू हुई थी। अब तक 1.60 लाख अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। ऑनलाइन की अंतिम तिथि 4 जून है।

शुल्क देकर त्रुटि संशोधन संभव

ऑनलाइन आवेदन के बाद अभ्यर्थी को किसी त्रुटि का पता लगता है तो वह ओटीआर प्रोफाइल में दर्शाए गए स्वयं नाम, पिता के नाम, जन्मतिथि व लिंग के अतिरिक्त अन्य त्रुटियों के अतिरिक्त आवेदन की अवधि व अंतिम तिथि के दस दिन के बाद तक पांच सौ रुपए शुल्क देकर संशोधन करा सकता है। इसी तरह परीक्षा आयोजन की तिथि से 45 दिन पहले आयोग दस दिन के लिए आॅनलाइन एडिट का विकल्प देगा। संशोधन के बाद अभ्यर्थी को एसएमएस के जरिए सूचित किया जाएगा। संशोधन की पुष्टि ओटीपी के जरिए की जा सकेगी।

प्रवक्ता यांत्रिकी अभियांत्रिकी का साक्षात्कार परिणाम जारी

आयोग में प्रवक्ता- यांत्रिकी अभियांत्रिकी (तकनीकी शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा 2020 के साक्षात्कार आयोजित कर सोमवार रात परिणाम जारी कर दिया। मुख्य सूूची में 8 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। आरक्षित सूची में 5 अभ्यर्थी शामिल हैं। प्रवक्ता- विद्युत अभियांत्रिकी (तकनीकी शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा के साक्षात्कार मंगलवार को आयोजित किए जाएंगे। साक्षात्कार के दौरान अभ्यर्थियों को उनके सभी मूल प्रमाण पत्र व उनकी फोटो कॉपी साथ लानी होगी।

जयपुर में राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय कोटा के कुलपति 5 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
जयपुर। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी एस.यू. द्वितीय इकाई ने गुरूवार को कार्रवाई करते हुए डॉ. रामावतार गुप्ता, कुलपति, राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय कोटा को परिवादी से 5 लाख रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक बी.एल. सोनी ने बताया कि ए.सी.बी. की एस.यू. - द्वितीय इकाई को ए.सी.बी. की व्हाटसएप हैल्पलाईन पर परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि मेरे निजी विश्वविद्यालय में इंजिनियरिंग की सीटें बढ़ाने सुविधाएं उपलब्ध कराने और सतत परेशान नहीं करने की एवज में डॉ. रामावतार गुप्ता, कुलपति, राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय, कोटा द्वारा 10 लाख रूपये की रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है।

जिस पर एसीबी एस.यू. द्वितीय इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुये डॉ. रामावतार गुप्ता, कुलपति राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय, कोटा को परिवादी से 05 लाख रूपये रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों एम.एन.आई.टी. जयपुर परिसर में बने सरकारी गेस्ट हाउस में गिरफ्तार किया गया है। रिश्वत राशि के अलावा सरकारी गेस्ट हाउस की तलाशी में करीब 21 लाख रूपये की संदिग्ध राशि भी बरामद की गयी है। उक्त गेस्ट हाउस में डॉ. रामावतार गुप्ता पिछले चार दिनों से रह रहे थे।

एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक  दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपी के निवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

दो मई से प्रशासन शहरों के संग अभियान का दूसरा चरण, 10 लाख पट्टों का टारगेट पूरा करने के लिए सांसद-विधायकों का लेंगे सहयोग
जयपुर। प्रशासन शहरों के संग अभियान का दूसरा चरण दो मई से शुरू होगा। अभियान में पट्टे देने  का टारगेट पूरा करने के लिए अब सांसद, विधायको, मेयर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ निकायों के अधिकारी रणनीति तैयार करेंगे। अभियान में दस लाख पट्टे देने का लक्ष्य है।

डीएलबी ने सभी निकायों के  आयुक्त, अधिशाषी अधिकारियों को इस संबंध में दिशा निर्देश दिए है। इसमें कहा गया है कि अभियान के सफलता के लिए  आवश्यक है कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों यथा सांसद, विधायक, मेयर, सभापति अध्यक्ष एवं पार्षद की स्थानीय स्तर पर बैठक आयोजित की जाकर इसमें उक्त जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाकर इन्हें अभियान से संबंधित राज्य सरकार द्वारा दी गई समस्त छूट / निर्देश / परिपत्र / बुक लेट आदि से अवगत कराते हुए इनका सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया जाए  ताकि ये जनप्रतिनिधि आम जनता को अपने स्तर से इस अभियान से जुडने एवं इसका लाभ लेने के लिए प्रेरित कर सकें। यह कार्यवाही स्थानीय स्तर पर शिविर आयोजित किए जाने से पूर्व सुनिश्चित कर ली जाए। विभागीय स्तर से आवश्यक दिशा-निर्देश पूर्व में भी जारी किए  जा चुके है। इन शिविरो को अधिकाधिक सफल बनाने के लिए आपसे अपेक्षा की गई है कि शिविरों की अन्तिम तैयारियों के रूप में आप द्वारा ई-मित्रों / नगर मित्रों की पूर्व बैठक कर ली गई होगी। यदि नही की है तो इस माह के अन्त तक इस कार्य को पूर्ण कर लिया जाए। ई-मित्रों / नगर मित्रों को राज्य सरकार की ओर से दी गई समस्त छूट / निर्देश / परिपत्र / बुक लेट इत्यादि से अद्यतन कराना आवश्यक है। ताकि आमजन को आवेदन भरते बक्त किसी प्रकार की कोई भी कठिनाई न हो और सही आवेदन भरा जा सके। साथ ही आपको पूर्व में भी निर्देशित किया गया था कि उपरोक्त सरकार द्वारा दी गई छूटों / निर्देश / परिपत्र / बुक लेट से स्वयं भी अद्यतन होवे तथा अधीनस्थ स्टाफ को भी पूर्ण प्रशिक्षत किया जाए ताकि आमजन के कार्य को सूचारू रूप से समयबद्ध तरीके से कर उनको लाभ दिया जा सकें।

रेक्टम में छिपा कर लाया 43 लाख का सोना, कस्टम ने धरा
जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की टीम ने  एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को करीब 43 लाख का तस्करी के जरिए लाया गया सोना पकड़ा है। शारजहां से आए यात्री के रेक्टम से कस्टम की टीम ने 3 गोल्ड कैप्सूल बरामद किए है। इन कैप्सूल की बाजार भाव 42.80 लाख रुपए आंका गया है। पकड़ा गया युवक उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और इस महीने 6 अप्रैल को ही दिल्ली से दुबई काम के सिलसिले से गया था।

791 ग्राम गोल्ड निकला
जयपुर एयरपोर्ट पर तैनात कस्टम के असिस्टेंट कमीश्नर भारत भूषण अटल ने बताया कि सुबह शारजहां से एयर अरेबिया की फ्लाइट जब जयपुर पहुंची तो उसमें ये यात्री आया था। इस यात्री के हावभाव कुछ ठीक नहीं लगे तो उसे पूछताछ के लिए अपने एयरपोर्ट पर ही रोक लिया। इसके लगेज की दो बार एक्सरे मशीन में जांच की तो कुछ नहीं मिला। इसके बाद पूरी बॉडी की मेटल डिटेक्टर से जांच की तो भी हमे कुछ नहीं मिला। इस दौरान लगातार पूछताछ में वह असहज महसूस करने लगा। करीब 2 घंटे बैठाए रखने के बाद यात्री जब परेशान होने लगा तो उससे फिर पूछताछ की।करीब 2 घंटे बिठाए रखने के बाद जब दोबारा पूछताछ की तो यात्री काफी परेशान हो चुका था और उसका धैर्य जवाब दे गया। उसने रैक्टम के जरिए गोल्ड लाने की बात कबूली। इसके बाद यात्री को चाय-पानी पिलाया और फिर एयरपोर्ट पर ही मोशन के जरिए तीनो कैप्सूल बाहर निकलवाए। 3 कैप्सूल बरामद करने के बाद जब उसमें मौजूद पेस्ट फॉर्म के गोल्ड को प्रोसेस किया तो उसमें से 791 ग्राम गोल्ड निकला, जिसकी मार्केट वैल्यू 42.80 लाख निकाली गई।

15 दिन पहले गया था दुबई
यात्री ने पूछताछ में बताया कि वह यूपी में सिलाई का काम करता है और 15 दिन पहले ही दिल्ली से दुबई गया था। वहां परिचित के यहां रूका और काम की तलाश करने लगा। काम नहीं मिलने पर वह जब वापस लौटने लगा तो उसे दो लोगों ने गोल्ड ले जाने का ऑफर दिया। इस दौरान उन्होंने इंडिया आने का एयर टिकट देने के साथ ही 10 हजार रुपए कैश देने की बात कही।