South movies - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मशहूर अभिनेता आदर्श गौरव की अब टॉलीवुड में अपनी नई पारी शुरू, हॉरर फिल्म से करने जा रहे हैं साउथ डेब्यू
मुंबई। बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए मशहूर अभिनेता आदर्श गौरव अब टॉलीवुड में अपनी नई पारी शुरू करने के लिए तैयार हैं। भाषा की सीमाओं से परे जाकर अलग-अलग कहानियों का हिस्सा बनने वाले आदर्श अब तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं। यह साइकोलॉजिकल-हॉरर फिल्म जाह्नवी द्वारा प्रोड्यूस की जा रही है, जो मशहूर निर्माता डी.वी.वी. दानय्या की बेटी हैं। डी.वी.वी. दानय्या ने ही ग्लोबल ब्लॉकबस्टर आरआरआर को प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म का निर्देशन बाबा शशांक कर रहे हैं और इसे 2025 में रिलीज किया जाएगा। अपने इस नए प्रोजेक्ट को लेकर उत्साहित आदर्श ने कहा, मेरा मानना है कि अच्छी कहानियां भाषा की सीमाओं से परे होती हैं, और बतौर अभिनेता, मेरे लिए सबसे रोमांचक चीज है अलग-अलग इंडस्ट्री में बेहतरीन कहानियों का हिस्सा बनना। साउथ फिल्म इंडस्ट्री लगातार इनोवेटिव और दमदार फिल्में बना रही है, और अब इसका हिस्सा बनना मेरे लिए बेहद खास है।

यह प्रोजेक्ट बिल्कुल अलग है। साइकोलॉजिकल-हॉरर जॉनर में मेरी पहली फिल्म है, और इसकी कहानी ने मुझे तुरंत आकर्षित किया। जाह्नवी की प्रोडक्शन कंपनी के साथ अपनी तेलुगु फिल्म की शुरुआत करना वाकई खास एहसास है। मुझे इंतेजार है कि दर्शक हमारी बनाई इस फिल्म को देखें। बॉलीवुड सितारों का साउथ इंडस्ट्री की ओर बढ़ता रुझान दिखाता है कि भारतीय सिनेमा में रीजनल बैरियर्स कम हो रही हैं। अब जब आदर्श गौरव भी टॉलीवुड में कदम रख रहे हैं, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि इस फिल्म में वे किस तरह अपनी अलग छाप छोड़ते हैं। आदर्श फिल्म की शूटिंग के लिए हैदराबाद रवाना हो चुके है जहां वो नॉन स्टॉप 45 दिनों लंबे शेड्यूल में शूटिंग करेंगे।

74 वर्ष के हुए रजनीकांत, सिगरेट उछालकर पीना और चशमे से खेलने की स्टाइल के कारण मिली थी फिल्म
मुंबई । दक्षिण भारतीय फिल्मों के महानायक रजनीकांत 74 वर्ष के हो गये हैं । 12 दिसंबर 1950 को बेंगलुरु में जन्में रजनीकांत, मूल नाम शिवाजी राव गायकवाड बचपन के दिनों से ही फिल्म अभिनेता बनना चाहते थे। रजनीकांत ने परिवार की मदद करने के लिए कारपेंटर से लेकर कुली तक का काम किया। इसी बीच उनका झुकाव सिनेमा की तरफ बना रहा। वह अक्सर स्कूल प्ले में हिस्सा लेते थे। स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद रजनीकांत ने बेंगलुरु ट्रांसपोर्ट सर्विस में बतौर बस कंडक्टर काम करना शुरू कर दिया। रजनीकांत की फिल्मों में दिलचस्पी थी और वह एक्टिंग करना चाहते थे। इसी शौक की वजह से उन्होंने 1973 में मद्रास फिल्म इंस्टीट्यूट से एक्टिंग में डिप्लोमा लिया। रजनीकांत कंडक्टरगिरी करते हुए सिगरेट उछाल कर पीना, गॉगल के साथ खेला करते थे। वे एक नाटक के मंचन के दौरान फिल्म निर्देशक के. बालाचंदर से मिले और उनके समक्ष उनकी तमिल फिल्म में अभिनय करने का प्रस्ताव रखा।

वर्ष 1975 में के. बालचंद्र के निर्देशन में बनी तमिल फिल्म अपूर्वा रागांगल से रजनीकांत से अपने सिनेमा करियर की शुरूआत की। इस फिल्म में कमल हसन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। वर्ष 1978 में प्रदर्शित तमिल फिल्म भैरवी में रजनीकांत को बतौर मुख्य अभिनेता के रूप में पहली बार काम करने का अवसर मिला। यह फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई साथ हीं। रजनीकांत भी सुपरस्टार बन गए। वर्ष 1980 में रजनीकांत की एक और सुपरहिट फिल्म बिल्ला प्रदर्शित हुई।

बिल्ला अमिताभ की सुपरहिट फिल्म डॉन की रिमेक थी। वर्ष 1983 में प्रदर्शित फिल्म अंधा कानून के जरिये रजनीकांत ने बॉलीवुड में भी कदम रख दिया। इस फिल्म में रजनीकांत की भूमिका ग्रे शेडस लिये हुये थी। दर्शकों को रजनीकांत का अंदाज काफी पसंद आया। अंधा कानून टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुयी। इसी दौरान रजनीकांत ने जॉन जॉनी जर्नादन में तिहरी भूमिका निभायी, हालांकि यह फिल्म टिकट खिड़की पर कोई करिश्मा नही दिखा सकी।

'ऊं अंटावार' गाने से नेशनल क्रश बनी सामंथा रूथ प्रभु, अब जीता सबसे लोकप्रिय महिला फिल्म स्टार का टाइटल
मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों की जानीमानी अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु ने भारत में सबसे लोकप्रिय महिला फिल्म स्टार का खिताब अपने नाम कर लिया है। ऑरमैक्स की एक रिपोर्ट के अनुसार सामंथा रूथ प्रभु ने आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, नयनतारा और श्रद्धा कपूर को पीछे छोड़ते हुए 'भारत में सबसे लोकप्रिय महिला फिल्म स्टार' का खिताब अपने नाम कर लिया है।

ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा के सुपरहिट गाना 'ऊं अंटावा' से नेशनल क्रश बनीं सामंथा जहां पहले स्थान पर हैं, वहीं आलिया भट्ट दूसरे स्थान पर हैं।इस सूची में दीपिका पादुकोण, नयनतारा, काजल अग्रवाल, श्रद्धा कपूर, त्रिशा, कैटरीना कैफ, रश्मिका मंदाना और कियारा आडवाणी शामिल हैं।सामंथा के प्रशंसक यह देखकर उत्साहित हैं कि वह सूची में शीर्ष पर हैं। सामंथा रूथ प्रभु जल्द ही सिटाडेल: हनी बनी में नज़र आएंगी। उन्होंने रक्त ब्रह्मांड की शूटिंग भी शुरू कर दी है। इसे राही अनिल बर्वे ने निर्देशित किया है और राज और डीके ने इसे बनाया है।