Yes Bank - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अनिल अंबानी मामले में यस बैंक के पूर्व सीईओ राणा कपूर से ईडी ने की पूछताछ, 11 हजार करोड़ के मिसयूज का आरोप
नई दिल्ली। मशहूर उद्योगपति अनिल अंबानी से जुड़े पीएमएलए (धनशोधन निवारण अधिनियम) मामले की चल रही जांच में सोमवार को यस बैंक के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी राणा कपूर सोमवार को यहां प्रवर्तन निदेशालय मुख्यालय में पेश हुए। ईडी का आरोप है कि कपूर और अंबानी के बीच एक क्विड प्रो क्वो समझौता हुआ था, जिससे यस बैंक को खासा वित्तीय नुकसान हुआ। ईडी के अनुसार जब राणा कपूर यस बैंक के प्रमुख थे, तब 31 मार्च 2017 तक रिलायंस अनिल अंबानी समूह में बैंक का जोखिम लगभग 6,000 करोड़ रूपये का था।  यह जोखिम 31 मार्च 2018 तक दोगुना होकर 13,000 करोड़ रूपये का हो गया। इसी अवधि के दौरान, बैंक ने समूह की कंपनियों  रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड और रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड में 5,000 करोड़ रूपये से अधिक का निवेश किया।

इसके आगे ईडी का दावा है कि इन निवेशों का एक बड़ा हिस्सा बाद में गैर-निष्पादित निवेश में बदल गया, जिसके परिणामस्वरूप बैंक को लगभग 3,300 करोड़ रूपये का भारी नुकसान हुआ। जांच एजेंसी ने आगे आरोप लगाया है कि ये लेनदेन सामान्य बैंकिंग परिचालन का हिस्सा नहीं था बल्कि इसका इस्तेमाल क्विड प्रो क्वो के रूप में किया गया। ईडी के अनुसार यस बैंक के इन बड़े निवेशों के बदले में, इस समूह की संस्थाओं ने कथित तौर पर कपूर के परिवार के सदस्यों की कंपनियों को कर्ज बांट दिया।

ईडी ने यह भी कहा कि इन कथित समझौतों को अंतिम रूप देने के लिए राणा कपूर और अनिल अंबानी ने निजी व्यापार बैठकें की, जिनमें अक्सर यस बैंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद नहीं होते थे। फिलहाल, ईडी इस मामले में आगे की जांच कर रही है ताकि इन लेनदेन की प्रकृति और वित्तीय नुकसान की सीमा को पूरी तरह से स्थापित किया जा सके।

आरतिया और यस बैंक के बीच एमएसएमई क्षेत्र को प्रोत्साहन देने के लिए एमओयू
जयपुर। आरतिया और यस बैंक के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता (एमओयू) हुआ है, जिसका उद्देश्य एमएसएमई क्षेत्र में उद्योगों को प्रोत्साहन और आवश्यक वित्तीय सहयोग प्रदान करना है। इस समझौते के तहत यस बैंक, आरतिया को प्रेफर्ड बैंकिंग पार्टनर बनाकर एमएसएमई लोन, मशीनरी, मेडिकल इक्विपमेंट, इंडस्ट्रीज लोन, सोलर लोन और गोल्ड लोन जैसे वित्तीय उत्पादों को कम ब्याज दर और कम दस्तावेजों के साथ उपलब्ध कराएगा।

यस बैंक की ओर से सीनियर वाइस प्रेसिडेंट नितिन बस्सी और आरतिया के चेयरमैन कमल कन्दोई ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए। आरतिया अध्यक्ष विष्णु भूत ने बताया कि इस समझौते से एमएसएमईज के लिए नए अवसर खुलेंगे। आरतिया द्वारा यस बैंक के साथ विशेष मीटिंग्स आयोजित की जाएंगी, जिससे उद्यमियों को सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा।

इस अवसर पर रामसिंह यादव, प्रेम बियानी, विष्णु गोयल और ओ.पी. राजपुरोहित भी मौजूद थे।