child death - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

न बैरिकेडिंग थी, न कोई बोर्ड...ग्रेटर नोएडा में प्रशासन की लापरवाही की भेंट चढ़ा 3 साल का मासूम, दर्दनाक मौत
ग्रेटर नोएडा। दनकौर थाना क्षेत्र के दलेलगढ़ गांव में शनिवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां तीन वर्षीय मासूम देवांश की पानी से भरे खुले गड्ढे में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब बच्चा अपने परिवार के साथ गांव के पास एक मंदिर में आयोजित भंडारे में शामिल होने गया था।

लापरवाही की भेंट चढ़ा मासूम

जानकारी के अनुसार, देवांश अपनी मां अंजलि के साथ बुलंदशहर से अपने ननिहाल आया था। मंदिर के पास खेलते समय वह अचानक फिसलकर बारिश के पानी से भरे गहरे गड्ढे में जा गिरा। जब तक परिजनों ने उसे बाहर निकाला, तब तक काफी देर हो चुकी थी। इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है।

अथॉरिटी के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश

ग्रामीणों ने ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सेक्टर-150 में हुई हालिया दुर्घटना, जिसमें एक इंजीनियर की मौत हुई थी, के बाद भी प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया। कई बार शिकायत करने के बावजूद खुले गड्ढों को न तो भरा गया और न ही वहां कोई सुरक्षा घेरा बनाया गया।

प्रशासनिक जवाबदेही पर सवाल

बारिश के बाद इन गड्ढों का जानलेवा बनना जारी है। गांववालों ने मांग की है कि दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं। फिलहाल, बच्चे की मौत से परिवार में मातम पसरा है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जहरीली कफ सिरप ने ली एक और मासूम की जान, मौतों का आंकड़ा पहुंचा 27
बैतूल। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के परासिया में सामने आए कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड ने एक बार फिर पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। कफ सिरप पीकर बीमार हुए बैतूल जिले के टीकाबर्री गांव निवासी चार वर्षीय मासूम हर्ष ने रविवार रात नागपुर एम्स में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हर्ष पिछले चार महीनों से आईसीयू में भर्ती था और लगातार कोमा में था। उसकी मौत के साथ ही इस जहरीली दवा कांड में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है।

हर्ष की हालत शुरुआत से ही बेहद नाजुक थी। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को उसका शव गांव लाया गया, जहां पूरे गांव की आंखें नम थीं। हर्ष के पिता गोकुल किसान हैं। दो बेटों में हर्ष बड़ा था।

आमला एसडीएम शैलेंद्र बड़ोनिया ने हर्ष की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि कोल्ड्रिफ कफ सिरप पीने से गंभीर रूप से बीमार हुए बच्चों में वह भी शामिल था।

गोली लगने सेे बच्चे की मौत का मामला : पुलिस करेगी जांच- देशी कट्टा कहां से आया, बच्चे के हाथ कैसे लगा
विराटनगर। निकटवर्ती छितोली स्थित बरडा की ढाणी में रविवार को देशी कट्टा से खेलते समय अचानक चली गोली से पांच साल के मासूम की मौत होने के मामले में नए खुलासा हुए हैं। चल जाने से एक जानकारी के अनुसार मुकेश पटेल का 5 साल 4 माह का बेटा देवांशु कमरे में रविवार को घर में रखे अवैध देशी कट्टे से खेल रहा था, इसी दौरान चली गोली बालक के सिर में लगी, जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।
सरपंच शीशराम दायमा ने बताया कि हादसे के समय परिवार के सदस्य बाहर थे।

खेलते समय कट्टा चल गया बालक के सिर में गोली लगी। विराटनगर थाना प्रभारी सोहनलाल ने बताया कि छितोली में अवैध देशी कट्टे से खेलते समय गोली चलने से बालक की मौत हो गई। अवैध हथियार की जांच की जा रही है कि देशी कट्टा कहां से आया, बालक के कैसे हाथ लगा। विराटनगर सीओ शिप्रा राजावत ने बताया कि मृतक के पिता मुकेश पटेल के खिलाफ विराटनगर थाने में मामला दर्ज किया गया है। जिस कमरे में यह घटनाक्रम हुआ उसे सील किया गया है। मृतक का पिता मुकेश पटेल उर्फ मुकेश गुर्जर डिफेंस एकेडमी चलाता था। अब एक साल से गायिकी करने लगा है।

रामगढ़ उपखंड क्षेत्र के रघुनाथगढ़ गांव का मामला : दबिश के दौरान बच्ची के गले पर पड़ा पुलिसकर्मी का पांव, मौत
अलवर। अलवर जिले के रामगढ़ उपखंड के नौगांवा थाना क्षेत्र के रघुनाथगढ़ गांव में रविवार तड़के पुलिस दबिश के दौरान एक माह की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची के परिजनों का आरोप है कि पुलिसकर्मी के पैर के नीचे दबने से बच्ची की मौत हुई, बच्ची चारपाई पर मां के साथ सो रही थी। इधर घटना के विरोध में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने रविवार को एसपी आवास के बाहर प्रदर्शन किया। गांव के इमरान ने बताया कि रविवार सुबह 6 बजे दो वाहनों में पुलिसकर्मी आए। इस दौरान चारपाई पर सो रही उसकी एक माह की बच्ची अलिसबा के ऊपर पुलिसकर्मी ने पैर रख दिया। उसके जूते के नीचे दबने से बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की मां ने जब पुलिसकर्मियों को रोकने का प्रयास किया, तो पुलिसकर्मियों ने उसे धक्के मारकर घर से बाहर निकाल दिया।

बिना महिला पुलिसकर्मियों के दबिश
परिजनों का कहना था कि दबिश के दौरान महिला पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थी। पुलिसकर्मी ऑनलाइन ठगी का आरोप लगा रहे थे। बच्ची की मौत के बाद जब घटना स्थल पर हंगामा होने लगा तो पुलिसकर्मी मौके से फरार हो गए। बच्ची के परिजनों ने मामले की सूचना नौगांवा थाना पुलिस को दी, लेकिन मौके पर पुलिस नहीं पहुंची। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अलव एसपी आवास के बाहर पहुंचकर प्रदर्शन किया।

पिता: मैं मजदूरी करता हूं, ऑनलाइन ठगी से लेना-देना नहीं
बच्ची के पिता इमरान ने बताया कि वो मजदूरी का काम करता है। ऑनलाइन ठगों से उसका कोई संबंध नहीं है। उसके तीन बच्चे हैं, दो उसके साथ पलंग पर सो रहे थे, जबकि एक माह की बच्ची अलिसबा पत्नी के पास कंबल में सो रही थी। दबिश के दौरान पुलिस कर्मियों ने बच्ची के ऊपर पैर रख दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस अधिकारी का कहना
इस संबंध में डिप्टी एसपी अंगद शर्मा ने बताया कि परिजनों की तरफ से मामले में लिखित शिकायत दी गई है। शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले में पड़ताल की जाएगी। जांच में जो दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

स्कूल की तरक्की के लिए बच्चे की बलि देने की प्लानिंग, फेल हुई तो गला घोंटकर मार डाला
हाथरस। हाथरस के सहपऊ क्षेत्र के गांव रसगवां में एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। यहां स्कूल की तरक्की के लिए कक्षा 2 में पढ़ रहे एक बच्चे की बलि देने का प्लान था लेकिन प्लान फेल होने पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, यहां एक विद्यालय के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करने वाले छात्र की हत्या कर दी गई। बच्चे के परिवार के लोग जब स्कूल पहुंचे तो स्कूल संचालक छात्र का शव अपनी गाड़ी में लेकर भाग गया। जिसके बाद से ही पुलिस मामले की जांच कर रही थी। मामले में पुलिस ने स्कूल संचालक सहित 5 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसको लेकर अब बड़ा खुलासा हुआ है।

ट्यूबवेल पर देनी थी बलि
हाथरस पुलिस सूत्रों के मुताबिक कक्षा 2 के बच्चे की बलि स्कूल के बाहर ट्यूबवेल पर देनी थी, लेकिन बच्चे को जब स्कूल के कमरे से लेकर निकले तो बच्चा जग गया। इसलिए आपा धापी में 3 लोगों ने बच्चे का गला दबाकर हत्या कर दी।

स्कूल संचालक का पिता करता था तंत्र-मंत्र
पुलिस ने जब आरोपियों से पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि स्कूल संचालक का पिता तंत्र-मंत्र करता था। उन्होंने 6 सितंबर को कृतार्थ कुशवाहा नाम के लड़के की बलि देने की प्लानिंग की थी। आरोपी जब बच्चे को लेकर जा रहे थे, तभी बच्चे ने शोर मचा दिया। इससे घबराकर आरोपियों ने बच्चे का गला दबा दिया।

नलकूप से तंत्र-मंत्र का सामान मिला
जांच में स्कूल के पीछे लगाए गए  नलकूप से तंत्र-मंत्र का सामान मिला था। हत्या का मकसद बलि देने से स्कूल की समृद्धि को लेकर था। स्कूल संचालक ने विद्यालय की तरक्की के लिए कर्ज भी लिया हुआ था। संचालक को लगता था कि बलि देने से स्कूल की तरक्की होगी।